आदिवासी मूलवासी के तत्वाधान में रांची के चडरी सरना समिति के द्वारा आदिवासी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया मौके पर जुलूस का आयोजन किया गया व आदिवासियों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई
चडरीसंघर्ष समिति के अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हम आदिवासियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है अतः यही कारण है कि आज हम अपने अस्तित्व और अधिकारों के लिए दर-दर भटक रहे हैं
अगर हमें अपना अधिकार ना मिला तो हम उसे छीन लेंगे आपको बता दें कि 2 साल के कोरोना के प्रकोप के कारण 2019 के बाद यह त्यौहार 2022 में मनाया जा रहा है
आदिवासियों के हित वह अधिकारों को ध्यान में रखते हुए यू एन ओ के द्वारा यह दिवस का गठन किया गया आपको बता दें कि यह जुलूस रांची का लालपुर से होते हुए जेल चौक आज जेल चौक से होते हुए मोराबादी की ओर निकली
बिहार में आज जेडीयू और बीजेपी गठबंधन टूट गया है. जनता दल यूनाइटेड की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये फैसला लिया है. शाम को 4 बजे मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ेंगे, ऐसी अटकलें लगातार चल रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है. हालांकि जेडीयू की तरफ से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया है. सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे, जिसमें आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस शामिल है. शाम को जब वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे तब महागठबंधन के नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और गवर्नर को समर्थन पत्र सौंपेंगे.
रांची 9 अगस्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियम लिए गए निर्णय के आलोक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार भारत जोड़ो अभियान के तहत गौरव यात्रा का शुभारंभ रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हटिया, ध्रुवा,जगन्नाथपुर प्रखंड में किया गया।
अगस्त क्रांति एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गौरव यात्रा का शुभारंभ बिरसा चौक पर अमर शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया एवं पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुराना विधानसभा, शहीद शेख भिखार स्थल धुर्वा सेक्टर 1,सेक्टर 2,जगन्नाथपुर मंदिर होते हुए नया सराय तिरिल आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त किया गया।
इस अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने कहा कि आज का दिन भारत के गौरवशाली इतिहास का स्मरणीय दिन है जहां एक और 70 वर्षों पूर्व अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन का सूत्रपात किया गया था वही आज का दिन पूरे विश्व में आदिवासी विश्व दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 70 वर्षों पूर्व कांग्रेस द्वारा जिस तरह से भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया गया था उसी तरह आज तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि भारत जोड़ो अभियान के तहत चलाए जा रहे गौरव यात्रा के द्वारा देश में आपसी रंजिश का माहौल बनाने वाली सांप्रदायिक शक्तियों को भी देश की सामाजिक एवं राजनीतिक धारा से दूर कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस देश की विभिन्न धर्मों,संप्रदायों,जातियों की जनता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती रही है,कांग्रेस ने हमेशा से देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया है, परंतु पिछले कई वर्षों से देश एवं विभिन्न राज्यों में सत्तासीन सांप्रदायिक शक्तियों ने इस एकता एवं अखंडता को तोड़ने का भरपूर प्रयास किया है लेकिन सत्ताधारी दलों के इन प्रयासों को जिस तरह से जनता ने अभी तक विफल किया है उम्मीद है कि आगे भी ऐसी शक्तियों द्वारा की जाने वाली कोई भी कोशिश विफल होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बबलू शुक्ला,विशाल सिंह,गोपाल उपाध्याय ,रंजन यादव ,काजल भट्टाचार्य ,पिकलू चटर्जी,नीतू देवी ओबीसी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ,संतोष कुमार,परमेश्वर सिंह, गौतम उपाध्याय,राजेश कुजूर,गुलाम गौस अरशद,अजीत द्विवेदी, कुलदीप कुमार,संजय चौबे, लटपट यादव,राजू प्रसाद,मंत्री, उज्जवल दुबे ,कमल,अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रामगढ़ में सीएमपीडीआई के कर्मचारी अमित बख्शी की अपराधियों ने देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से घायल अमित को तत्काल रांची के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सीसीएल सौदा की है.
बताया जा रहा है कि अमित बख्शी सेंट्रल सौदा में रात 1:00 बजे के करीब जागरण में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने सीसीएल स्थित आवास लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया. बताया जाता है कि अमित बख्शी का पांडे गिरोह से भी ताल्लुक था.
हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी हिन्दू जागरण मंच राँची महानगर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवारी कों पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा कार्य लगया गया। जिसमे मुख्य रूप से श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र और अगरबत्ती आदी वितरित किया गया।
हिंदू जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर हिंदू जागरण मंच का सेवा शिविर लगाया जाता है जिसमें भक्तों को निशुल्क दूध फूल अगरबत्ती वितरण किया जाता है सुबह 5:00 बजे से स्वयंसेवक बंधुओं भक्तों की सेवा कार्य में लगे हुए थे जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो भोले बाबा का दर्शन सबको प्राप्त हो इस व्यवस्था में प्रशासन के लोग भी पूरी तरह से मुस्तैद थे और अपनी सेवा कर दे रहे थे।
इस मौके पर प्रान्त संरक्षक रत्नेश कुमार, प्रान्त उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महानगर संरक्षक राजेश चौधरी,महानगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा, सोनू गुप्ता, नमन भारतीय,अमृत रमन,आशीष शर्मा, निखिल वर्मा,अमित कुमार,राजेश अग्रवाल, गणिता जी,राहुल गुप्ता, ऋषभ सिंह,राहुल राजपूत,सूरज चौधरी, विष्णु चौरसिया, अशोक पांडे, रोहित पांडे, अमित अग्रवाल, बिन्दा बरनवाल, सोनू बर्धवाज,रंजय वर्मा,रोशन कुमार, अर्पित सिंह, श्याम कुमार सेकरो कार्यकर्त्ता मौजूत थे। यह जानकारी महानगर मिडिया प्रभारी नमन भारतीय ने दी।
मां काली सेना द्वारा सावन कि अंतिम सोमवारी को पहाड़ी मंदिर मे निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर मे 251 किलो गाय का दूध,बेलपत्र, फूल एवं अगरबत्ती आदी वितरण किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित सेना प्रमुख भोलू सिंह,सुमित तिवारी, शिल्पी कुमारी, जिया सिंह, प्रिया बर्मन, अमित सोनी, आशीष सोनी, करण सिंह, नमन भारतीय, रोहन सिंह, मोहित रजक, अर्जुन सिंह, आदी उपस्थित थे।
बर्मिंघम। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने आज कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता। बैडमिंटन फाइनल में उनका मुकाबला कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली से था। सिंधु ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराया। कॉमनवेल्थ में विमंस सिंगल्स मुकाबलों में सिंधु का यह पहला गोल्ड है। इससे पहले 2018 में सायना नेहवाल ने कॉमनवेल्थ में विमेंस सिंगल्स का गोल्ड जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन भारत को बैडमिंटन में दुसरा गोल्ड लक्ष्य सेन ने दिलाया। मेंस सिंगल्स में गोल्डेन कामयाबी हासिल की। लक्ष्य सेन का मेडल भारत का इस मेगा इवेंट में 20वां गोल्ड है। लक्ष्य सेन ने मलेशिया के जेई यंग को हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया। लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने जोरदार वापसी की और इसे 21-9 से जीतकर मैच में बराबरी हासिल कर ली है। तीसरे गेम में लक्ष्य ने 21-16 से जीत हासिल की। इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में भारत के नाम अब तक 57 मेडल हो गए हैं। इनमें 20 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पेपर-2 के लिए जेईई-2022 का स्कोर घोषित
देशभर में कुल 24 टॉपर, सभी ने हासिल किया 100 परसेंटाइल
रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पेपर-2 के लिए जेईई-2022 के लिए अंतिम स्कोर घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देश भर के 24 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया। जिसमें से रांची का बेटा कुशाग्र श्रीवास्तव भी शामिल है। वह झारखंड का एकमात्र स्टूडेंट्स है जिसने 100 परसेंटाइल हासिल किया। इस परीक्षा में देश भर के करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पूरे देश भर से 24 बच्चों ने इस एग्जाम में टॉप किया है। टॉप करने वाले इन 24 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल मिले हैं। 100 परसेंटाइल पाने वाले देश के 24 परीक्षार्थियों की सूची में झारखंड के कुशाग्र श्रीवास्तव का भी नाम शामिल होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। डोरंडा निवासी ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव ने 100 परसेंटाइल हासिल कर झारखंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया था। इस लिस्ट में राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य से बच्चों ने बाजी मारी है। परीक्षा में पूरे 100 अंक पाने वालों में परीक्षार्थियों में 5 छात्र आंध्र प्रदेश से हैं। जबकि 5 तेलंगाना से हैं और राजस्थान के 4 छात्रों ने 100 में से 100 अंक मिले हैं। एनटीए के अनुसार, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड के एक-एक कैंडिडेट को पूरे 100 अंक परीक्षा में मिले हैं।
5 कैंडिडेट्स का रोका गया है रिजल्ट इस साल जेईई मेन्स एग्जाम में 24 बच्चों को पूरे 100 अंक मिले हैं। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए जेईई एग्जाम बहुत अहम माना जाता है। हालांकि गलत तरीकों का इस्तेमाल करने की वजह से 5 कैंडिडेट्स के रिजल्ट को रोक दिया है.
24 बच्चों को मिले पूरे 100 अंक
श्रेणिक मोहन सकला महाराष्ट्र नव्या राजस्थान सार्थक माहेश्वरी हरियाणा कृष्णा शर्मा राजस्थान पार्थ भारद्वाज राजस्थान स्नेहा पारीक असम अरुदीप कुमार बिहार मृणाल गर्ग पंजाब पेनिकलपति रवि किशोर आंध्र प्रदेश पोलीसेट्टी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश रूपेश बियाणी तेलंगाना धीरज कुरुकुंडा तेलंगाना जस्ती यशवंत वी वी एस तेलंगाना बुसा शिव नागा वेंकट तेलंगाना थॉमस बीजू चीरमवेलिल केरल अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना बोवा हरेन सात्विक कर्नाटक मेंडा हिमा वामसी आंध्र प्रदेश कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड कोय्याना सुहास आंध्र प्रदेश कनिष्क शर्मा उत्तर प्रदेश मयंक मोटवानी राजस्थान पल जलजाक्षी आंध्र प्रदेश सौमित्र गर्ग उत्तर प्रदेश
पलामू जिले के हैदरनगर बाजार चल रही है मौत के साये में ,हाई वोल्टेज के जर्जर नंगा तार कब किसको अपनी चपेट में ले ले जिसकी कोई उम्मीद की नहीं जा सकती है,
दिन प्रति दिन नांग तार गिरने से बिजली बाधित रहती हैं आज बड़ी घटना हुई हैदर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दूबा के 14 वर्षीय रंजन कुमार 4 वर्ष की एक बच्ची 440 हाई वोल्टेज तार गिरने से बुरही तरह से घायल हो गए ,
उपस्थित ग्रामीणों द्वारा जैसे तैसे लाइन को कटवाया गया और घायलो को तत्काल डॉ अशोक कुमार सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया , डॉ अशोक कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर हैं
टिक टॉक स्टार अंजली अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं। अंजली को कच्चा बादाम से शोहरत मिली थीं। एक्ट्रेस हाल ही में कंगना के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अंजली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अंजली अरोड़ा का एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आने वाली लड़की अंजली अरोड़ा है। हालांकि अभी तक इस बात की सही जानकारी नहीं मिली है कि ये लड़की कौन है। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली अरोड़ा नहीं है।
वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली जैसी दिखती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि अंजली की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी टिकटॉकर का एमएमएस वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ है। इससे पहले टिकटॉकर निशा गुरगैन का भी वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा था कि निशा अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही हैं। हालांकि निशा ने इस वीडियो को फर्जी बताया था।
खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार इरफान खान की हत्या करने आए दो शूटर में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया बाद में उसे टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया जिससे लोअर बाजार थाने में मौजूद जिले के आठ थानों की पुलिस पूछताछ कर रही है जानकारी के अनुसार पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी शशि नाग चतरा का बताया जा रहा है पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल दो गोलियां बरामद की है पूछताछ अभी जारी है .
राजधानी रांची के बरियातू थाना इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है. घायल व्यक्ति का नाम प्रीतम कुमार सिंह है. घायल व्यक्ति बरियातू इलाके के एदलहातु का रहने वाला है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और अज्ञात अपराधियों की तलाश कर रही है. फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना प्रभारी ज्ञानरंजन रिम्स अस्पताल पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं.
नई दिल्ली में नीति आयोग के शासी निकाय की बैठक में रविवार को सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र से मदद मांगी. कहा कि पहले तो राज्य को पिछले दो सालों से कोविड-19 की चुनौती से जुझना पड़ा है. अब कम बारिश के चलते और सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण राज्य सुखाड़ की ओर बढ़ रहा है. हर तीन-चार साल पर राज्य को सुखाड़ का दंश झेलना पड़ता है. इस वर्ष भी अभी तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा हुई है एवं 20 प्रतिशत से भी कम जमीन पर धान की रोपनी हो पाई है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि झारखण्ड राज्य के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत किया जाए, जिससे की सुखाड़ से निबटा जा सके. साथ ही कहा कि विगत ढाई वर्षों में झारखण्ड ने आर्थिक, सामाजिक विकास एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में विभिन्न कदम उठाये हैं. प्रदेश की मूलभूत सरंचना को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. इस आयाम को और अधिक बल देने हेतु केन्द्र सरकार का सहयोग सभी राज्यों, विशेष कर झारखण्ड जैसे पिछड़े एवं आदिवासी बाहुल्य राज्य को प्राप्त हो.
केसीसी के लिये बैंकों को निर्देश दे नीति आयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 तक 38 लाख किसानों में से मात्र 13 लाख किसानों को KCC मिल पाया था. पिछले 2 सालों में सरकार के अथक प्रयास से 5 लाख नए किसानों को KCC का लाभ प्राप्त हुआ है परन्तु अभी भी 10 लाख से अधिक आवेदन विभिन्न बैंकों में लंबित हैं. राज्य सरकार नीति आयोग से सभी बैंको को KCC की स्वीकृति हेतु आवश्यक निर्देश देने का आग्रह करती है. झारखण्ड में फसलों में विविधता लाने की दिशा में अभी तक कोई विशेष कार्य योजना पर कार्य नहीं हुआ है. कारण किसानों का सब्सिस्टेंस खेती पर केंद्रित होना. हमने धान अधिप्राप्ति को 2 वर्ष में 4 से 8 लाख टन तक पहुंचाया है परंतु अभी भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए केंद्र सरकार और FCI के विशेष सहयोग की आवश्यकता है.
सिंचाई की सुविधा हेतु विशेष पैकेज स्वीकृत किया जाए
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सिंचाई की सुविधाओं का घोर अभाव है एवं मात्र 20 प्रतिशत भूमि पर ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है. राज्य में 5 लाख हेक्टेयर खरीफ की भूमि अपलैंड की श्रेणी में आती है जिस पर फसलों में विविधता लाई जा सकती है बशर्ते कि सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. राज्य में दलहन एवं तिलहन के उत्पादन की असीम संभावना है. झारखण्ड राज्य में लघु सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई की सुविधा को बढ़ाने हेतु एक विशेष पैकेज स्वीकृत किया जाए. बागवानी के क्षेत्र में विस्तार के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना लागू की है. इस योजना के क्रियान्वयन से जहां राज्य के गरीब किसान परिवारों को आजीविका का स्थायी अवसर दिया जा रहा है वहीं एक बड़े क्षेत्रफल में परती टांड भूमि का बेहतर प्रबंधन व उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है. इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 60,000 एकड़ टांड भूमि में आम एवं मिश्रित बागवानी सफलतापूर्वक की जा चुकी है. इस वित्तीय वर्ष में 25,000 एकड़ में बागवानी की प्रारम्भिक गतिविधियों को कराया जा रहा है. इससे किसानों को प्रति एकड़ प्रति वर्ष औसतन 25,000/- से 30,000/- रुपये की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है.
कौशल यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड एक आदिवासी बाहुल्य राज्य है तथा आदिवासियों के लिए उच्च शिक्षा के नये द्वार खोलने हेतु पहला पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति झारखण्ड विधानसभा द्वारा प्रदान कर दी गयी है. इसके अतिरिक्त राज्य में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना भी प्रक्रियाधीन है जो राज्य में व्यवसायिक उच्च शिक्षा के नए आयाम लिखेगा. राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने के लिए शीघ्र ही गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना लागू की जायेगी. इससे 2 से 3 लाख छात्रों को फायदा होगा. राज्य सरकार द्वारा विगत वर्ष एक महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अन्तर्गत जिला स्तर पर 80 उत्कृष्ट विद्यालय, प्रखण्ड स्तर पर 325 आदर्श विद्यालय तथा पंचायत स्तर पर 4036 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है. इन विद्यालयों में आधुनिक भवन, स्मार्ट क्लास, आई.सी.टी. लैब, गणित, विज्ञान एवं भाषा लैब तथा आधुनिक पुस्तकालय की व्यवस्था रहेगी. इसके अतिरिक्त व्यवसायिक पाठ्यक्रम, स्पोकेन इंगलिश कोर्स की भी व्यवस्था रहेगी जिससे लगभग 15 लाख विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा.
मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की तैयारी, चला मॉक ड्रिल
रांची। पुलिस ने आज अपनी मुस्तैदी पुलिस लाइन में दिखायी। जहां लोगों का हुजूम अचानक जमा होने लगा और धीरे-धीरे ये भारी भीड़ जमा हो गई। बस फिर क्या था, पुलिस ने दूसरी ओर से मोर्चा संभाल लिया। भीड़ पर पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। जब उपद्रवी नहीं माने तो पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोल दागे गए। इतने से भी भीड़ काबू नहीं होने सकी तो तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी के दम पर लोगों को खदेड़ा दिया। यह सब सच में नहीं बल्कि रांची पुलिस द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल में हुआ। जिला पुलिस की ओर से मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया गया। एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन को लेकर रांची पुलिस सतर्क है और उपद्रवियों से निपटने के लिए भि तैयार है। इसी को लेकर रांची पुलिस लाइन में दंगाइयों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया।
एसएसपी के नेतृत्व में चला मॉक ड्रिल रांची पुलिस लाइन में आज एसएसपी कौशल किशोर के नेतृत्व में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इस अभयास के दौरान भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस जवान को मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया कि उपद्रवियों पर पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से उपद्रवियों से हर हालत में नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया।
सबसे पहले वाटर कैनन से किया प्रहार इस मॉक ड्रिल में उपद्रवी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन से प्रहार किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। दंगाइयों के मनोबल तोड़ते हुए कई पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया। इस मौके पर रांची एसएसपी किशोर कौशल मौजूद रहे और किशोर कौशल ने कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस सक्षम है।
मॉक ड्रिल से जवान दिया गया प्रशिक्षण मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवान को यह सिखाया गया कि उपद्रवियों से किस प्रकार से निपटना है। अगर उपद्रवी माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करना चाहिए।
मेन रोड की हिस्सा से लिया गया है सबक गत 10 जून को रांची में हिंसा की घटना से सीख लेते हुए रांची पुलिस इस बार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती और ऐसी गलती को दोहराना नहीं चाहती है। इसी को लेकर मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस के पहले मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।पुलिस लाइन में अचानक जमा हो गए उपद्रवी, पुलिस का वाटर कैनन और लाठीचार्ज दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिस ने सभी को खदेड़ा, कई उपद्रवी लिये गए हिसरात में मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की तैयारी, चला मॉक ड्रिल
कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को समर्थन करते हुए एक तिरंगा यात्रा निकाली गई
जो डोरंडा के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए झंडा चौक तुलसी चौक नेपाल हाउस भवानीपुर काली मंदिर रोड होते हुए कलाकृति स्कूल पार्क में संपन्न हुई l
इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के संचालक धनंजय कुमार ने बताया की इस तिरंगा यात्रा में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चे और उनके अभिभावक के अलावा डोरंडा के गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए जिसमें पप्पू वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में रिंकू तामांग की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थें l
पिछले कुछ दिनों से राज्य के ब्यूरोक्रेट्स के बीच एक चर्चा बहुत ही आम है. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मना करने के बावजूद राज्य के विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह सेमिनार में भाग लेने के लिए अमेरिका चले गए. अरुण सिंह मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी हैं. सरकारी कामकाज के लिए उन्हें राज्य या देश से बाहर जाने के पहले सीएमओ से अनुमति लेनी होती है. लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बावजूद स्वास्थ्य सचिव विदेश दौरे पर गये. खबर लिखे जाने तक वह अमेरिका में ही हैं. जबकि उनका दौरा रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक और मंत्रिमंडल दोनों विभाग से अरुण कुमार सिंह को पत्र देकर अवगत कराया था. ऐसे में सीएम के आदेश की अवहेलना की खबर राज्य की शीर्ष ब्यूरोक्रेसी में फिलहाल चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है.
दरअसल एक से 6 अगस्त तक कांटेंजना कोलंबिया में वर्ल्डशिप-7 कार्यक्रम है. इसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को भाग लेना था. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यवाही शुरू की गई थी. जिसमें विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह की अमेरिका यात्रा जाने का प्रस्ताव था. पर बाद में मुख्यमंत्री सोरेन ने विधानसभा सत्र को देखते हुए विदेश यात्रा के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था.
कैबिनेट ने भी सूचित किया फिर भी अरुण सिंह नहीं माने
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने सीएम के आदेश (फाइल संख्या 4729 दिनांक 28 जुलाई 2022) से अरुण कुमार सिंह को उनके नहीं जाने की विधिवत सूचना भी दी. इसके बावजूद अरुण कुमार सिंह अमेरिका चले गए. दिलचस्प यह है कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विदेश यात्रा को रद्द करने की जानकारी दिए जाने के अलावा कैबिनेट डिपार्टमेंट द्वारा भी इसकी सूचना दी गई. फिर भी अरुण सिंह नहीं माने.
कोलंबिया में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी आयोजन के लिए जब मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव का प्रस्ताव बना, तो जाने की अनुमति के लिए फाइल सीएम कार्यालय पहुंची. सीएम हेमंत सोरेन ने विस सत्र का हवाला देते हुए यह यात्रा रद्द कर दिया. हेमंत सोरेन की बात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तो मान ली, लेकिन स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने उनकी बात या कार्मिक और मंत्रिमंडल के निर्देश को नहीं माना. ब्यूरोक्रेसी में यह चर्चा भी हो रही है कि क्या ऐसे आचरण के लिए सीएम कार्यालय की तरफ से स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है.
राजधानी में 9 अगस्त को मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख है. इस दिन मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा. साथ ही इसी दिन विश्व आदिवासी दिवस का भी कार्यक्रम निर्धारित है. इसको लेकर 9 अगस्त की सुबह 6.00 बजे से रात 12.00 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी. (विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर) इसके अलावा सभी रूट से आने वाले वाहनों का स्थान तय कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी निर्देश के तहत तय स्थान पर ही उक्त रूट से आने वाले वाहनों को आने की अनुमति दी जाएगी. वहीं, 9 अगस्त को शहर के अंदर मेन रोड सहित विभिन्न सड़कों में जरूरत के अनुसार वाहनों का आवागमन बंद किया जा सकता है.
झारखंड के लिए गौरव का पल, पीएस बनेंगे रांची के जेपी दास
रांची। झारखंड और रांची के लिए एक बार फिर दोहरी खुशखबरी है। झारखंड कैडर के सीनियर आईएएस और झारखंड ह्यूमन राइट कमीशन के एक्टिंग चेयरपर्सन संतोष कुमार सत्पथी राष्ट्रपति भवन में बतौर प्रिंसपल सेक्रेटरी नियुक्त हो सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। इनके अलावा सरायकेला खरसांवा निवासी जेपी दास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पर्सनल सेक्रेटरी बनेंगे। जेपी दास वर्तमान में रांची में जीएसटी और एक्साइज (अपील) में सुप्रिंटेंडेट के पद पर कार्यरत हैं। झारखंड में द्रौपदी मुर्मू के पीए रहे सूरत कुमार मोहन्ता भी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के पीए बनाये जा सकते हैं। इन सबों की राष्ट्रपति भवन में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।
झारखंड गवर्नर के साथ कर चुके हैं काम गौरतलब है कि संतोष कुमार सत्पथी पूर्व में 2016 में द्रौपदी मुर्मू के झारखंड गवर्नर रहने के दौरान उनके सेक्रेटरी बनाये गये थे। इस दौरान लंबे समय तक उन्होंने श्रीमति मुर्मू के साथ काम किया। इनकी छवि झारखंड के एक ईमानदार आईएएस के रूप में स्थापित है। जेपी दास भी झारखंड में श्रीमति मुर्मू के पीएस और सूरत मोहन्ता पीए के रूप में कार्य कर चुके हैं। सरायकेला निवासी प्रसन्न कुमार दास के बेटे जेपी दास दिसंबर 2015 से जुलाई 2021 तक तत्कालीन गवर्नर श्रीमति मुर्मू के पीएस के रूप में कार्यरत थे। श्रीमति मुर्मू के गृह जिला रायरंगपुर निवासी करमू चंद मोहंता के पुत्र सूरत मोहन्ता भी गवर्नर के कार्यकाल के दौरान उनके पीए के रूप में झारखंड राजभवन में अपनी सेवा दे चुके हैं।
धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद हत्याकांड में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने आज दोषी राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया.
धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद हत्याकांड में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने आज दोषी राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. अदालत ने इस मामले की सुनवाई ऑनलाइन की. आपको बता दें कि 28 जुलाई को उत्तम आनंद की पहली पुण्यतिथि के दिन आरोपियों को दोषी करार दिया गया था. सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा-302 और 201 के तहत दोषी ठहराया था. सजा सुनाये जाने के बाद जज उत्तम आनंद के जीजा विशाल आनंद ने कहा कि फैसले के अध्ययन के बाद हाईकोर्ट जाने या नहीं जाने का फैसला लेंगे.सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने शनिवार को जज उत्तम आनंद हत्याकांड में सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए दोनों दोषियों राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. आपको बता दें कि 28 जुलाई 2021 को जज उत्तम आनंद मॉर्निंग सुबह पांच बजे वॉक पर निकले थे. वे सड़क किनारे वॉक कर रहे थे, तभी रणधीर वर्मा चौक के पास एक ऑटो ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी. इस घटना में एडीजे की मौके पर ही मौत हो गयी थी. 28 जुलाई 2022 को अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि यह साबित होता है कि दोनों ने जान-बूझकर जज उत्तम आनंद की हत्या की है. हर हत्याकांड में कोई मोटिव या इंटेंशन हो, यह जरूरी नहीं. यदि अभियुक्त यह जानता है कि उसके कार्य से किसी की मौत हो सकती है तो फिर इंटेंशन की जरूरत नहीं है.
28 जुलाई 2021 को ऑटो की चपेट में आने से जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. सीबीआई के विशेष कोर्ट में न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद पिछले दिनों फैसला सुनाया गया था. दोनों को दोषी करार दिया गया था. सुनवाई के दौरान आदलत में भारी भीड़ थी. घटना के दिन जज उत्तम आनंद रणधीर वर्मा चौक के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी. इलाज के दौरान एसएनएमेमसीएच में उनकी मौत हो गयी थी.
घटना के बाद ऑटो सवार भाग निकले थे. धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो ड्राइवर लखन वर्मा को गिरिडीह से गिरफ्तार किया था. बाद में पुलिस ने एक अन्य आरोपी राहुल वर्मा को भी धनबाद स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया था. शुरू में इसकी जांच जिला पुलिस कर रही थी. बाद में राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने जांच शुरू की थी. यह मामला उच्चतम न्यायालय भी पहुंचा था. बाद में हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की थी.
रांची। प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पासवा की ओर से आगामी 8 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद आज रांची पहुंचे,जहां एयरपोर्ट पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालों में पासवा के लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा.राजेश गुप्ता, अरविंद कुमार,मो.जिन्ना,राशीद अंसारी, रणधीर कौशिक,राजन कुमार,संजय प्रसाद शामिल थे। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने रांची में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पासवा 2011 से लगातार पूरे देश में प्रतिभा सम्मान समारोह करती है और अब तक लाखों बच्चों को हमने सम्मानित किया है। झारखण्ड में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में झारखण्ड के 10 हजार बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है।अभिभावकों एवं बच्चों के अंदर खुशी का माहौल होता है जहां एक प्लेटफार्म पर एक साथ एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कोरोना वायरस में पढ़ाई बाधित होने के बावजूद निजी विद्यालयों ने देश के एवं झारखंड के बच्चों को पढ़ाने का काम किया।पूरे कोरोनाकाल मे हजारों स्कूल बंद हो गए, लाखों शिक्षकों व कर्मचारियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति हो गई, चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। सामान्य दिनों की तरह हमें बसों के ईएमआई, बिजली बिल, वाटर टैक्स,भवनों का ईएमआई सहित सभी प्रकार के टैक्स लिए गए और हमें किसी प्रकार का कोई रियायत नहीं दिया गया इसके बावजूद हमने पठन-पाठन का काम जारी रखा और हमारी मेहनत का फल है कि देश में इस बार सबसे अच्छे परिणाम सीबीएसई,आईसीएसई बोर्ड में देखने को मिला है,बहुत कम ही या यूं कहें नाम मात्र के ही बच्चे फेल हुए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।हम प्रधानमंत्री जी से मांग करते हैं कि सरकार निजी विद्यालयों को आर्थिक पैकेज देने का काम करें। उन्होंने कहा देश के बच्चे पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं, झारखंड के बच्चों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, हर क्षेत्र में झारखंड के बच्चों ने अपना लोहा मनवाया है। सैयद शमायल अहमद ने देश भर में चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है,उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों का आर्थिक दोहन करते हैं,और अगर कोचिंग संस्थानों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जो आंकड़े उनके द्वारा दिए जाते हैं,उन सभी आंकड़ों को अगर मिला दिया जाए तो अकेला रांची ही पूरे देश के इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में दाखिला से भर जाएगा। हमने देश के और राज्य के सभी प्रदेश अध्यक्षों को यह निर्देश दिया है कि ऐसे कोचिंग संस्थानों को चिन्हित करें जो अवैध तरीके से गलत आंकड़े देकर अभिभावकों और बच्चों को गुमराह करते हैं,आर्थिक दोहन करते हैं और स्कूल छोड़वाकर कोचिंग संस्थान में नामांकन करवाते हैं ऐसे कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के टॉपरों तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की कि सभी आठ अगस्त को आयोजित होने वाले छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए समय पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि समारोह का संचालन सुचारू और बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से टॉपर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ऐतिहासिक छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी खेल गांव स्थित कार्यक्रम स्थल भी पहुंचे, जहां मंच सज्जा, फ्लैग्स, साउंड सिस्टम और अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दूसरी तरफ पासवा पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है।
मधेपुरा में पति ने अपनी पत्नी और बेटी का सिर काटकर बेरहमी से हत्या करदी . इतना ही नहीं पत्नी का सिर लेकर आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और घर से 200 मीटर की दुरी पर एक पुलिया पर सिर रखकर फरार हो गया . कटे सिर के निचे एक पर्ची भी रख दिया . मधेपुरा में आरोपी के घर में पत्नी और बेटी का धड़ पड़ा था . बताया जाता है कि पत्नी के अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने वारदात को अंजाम दिया है .
कटे हुए सिर को मोर्निंग वाक पर निकले लोगो ने देखा , जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई . इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुचकर महिला का कटा सिर को अपने कब्ज़े में लेकर उसके ससुराल पहुंची तो वह पड़े धड़ को देखकर दांग रहगे , वही बगल में बेटी की भी लाश पड़ी हुई थी . इस पुरे मामले में पुलिस गहनता से जाँच में जुट गई है , फिलहाल आरोपी फरार है .