टैग: Gandiv

  • तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह गिरफ्तार

    नई दिल्ली। देश में राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा विवादित बयान देकर देश में अशांति फैलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान से देश में पहले ही बवाल मचा हुआ है। जिसके कारण हिंसक घटनाएं भी हो चुकी है। इसके बावजूद भाजपा नेता का विवादित बयान सामने आया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    भाजपा के नेता राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में आज  हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार रात हैदराबाद के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया।

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कई विधायक और वृहद हैदराबाद नगर निगम के पार्षद पुलिस थानों पर पहुंचे, वहां प्रदर्शन किया तथा राजा सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। दबीरपुर पुलिस थाने के निरीक्षक जी कोटेश्वर राव ने बताया कि उन्हें सिंह के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा विधायक ने एक धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

    राव के मुताबिक, सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता  की विभिन्न धाराओं के तहत धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों में शत्रुता को बढ़ावा देने, जानबूझकर और दुर्भावनार्पूण कृत्य करने, धर्म व धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा तथा आपराधिक धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोशामहल से विधायक सिंह ने गिरफ्तारी के दौरान पत्रकारों से कहा कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो साझा किया था, उसने उसे हटा दिया है और वह रिहा होने के बाद इस वीडियो क्लिप का ‘दूसरा हिस्सा’ अपलोड करेंगे। सिंह ने कहा, उन्होंने यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दी। मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है।

    जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा। मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं। मैं धर्म के लिए मरने को भी तैयार हूं।” सिंह ने यह जानना चाहा कि उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में इतनी शिकायतें क्यों दर्ज की गईं। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतें क्यों दर्ज की गईं? हमारे राम, राम नहीं हैं? हमारी सीता, सीता नहीं है? मैंने डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से हाथ जोड़कर अनुरोध किया था कि वह राम और सीता के खिलाफ अभद्र भाषा में कॉमेडी करने वाले शख्स को कार्यक्रम की अनुमति न दें। गौरतलब है कि पुलिस ने राजा सिंह को उस आयोजन स्थल पर पहुंचने की कोशिश करने पर 19 अगस्त को हिरासत में लिया था, जहां अगले दिन फारुकी का कार्यक्रम होना था। 

  • सपना चौधरी का गिरफ्तारी वारंट जारी

    हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुश्किल बढ़ती दिख रही है. यूपी में सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है और कोर्ट ने गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं.

    दरअसल, सपना चौधरी को सुनवाई के लिए सोमवार को हाजिर होना था लेकिन चौधरी अदालत में हाजिर नही हुईं और न ही उनकी ओर से कोई अर्जी दी गई. इस पर अदालत ने कडा रुख अपनाते हुए सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है. नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी.

    उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी. सूत्रों के मुताबिक, सपना चौधरी ने 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था, जिसके लिए उन्हें आयोजकों ने एडवांस में पैसे दिए थे. आयोजकों ने मामले को अदालत में घसीटा और अब डांसर सपना को जल्द ही लखनऊ की एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा. घटना 13 अक्टूबर 2018 की है.

    2021 में भी लगा था धोखाधड़ी का आरोप
    यह पहली बार नहीं है जब सपना पर धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया गया है. फरवरी 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया था. सपना का मैनेजमेंट करने वाली एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ने उनके और उनकी मां और भाई सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के लिए शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था.

  • पहले की मारपीट फिर सरेआम मारा छूरा

    नामकुम मे सिर चढ़ कर बोल रहे हैं अपराधी
    पैसे की लेनदेन में सड्डन को मारा गया छूरा
    पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं सभी आरोपी
    रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में सिर चढ़ कर बोल रहे अपराधियों ने बीती रात भुइया टोली स्थित मंदिर के बगल में जम कर मारपीट किया उसके बाद एक युवक को सरेआम छूरा मार कर घायल कर दिया,जिससे रिम्स में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छुरेबाजी में घायल मो शहाब उर्फ सड्डन मिल्लत कॉलोनी निवासी सुहैल मिस्त्री का बेटा है,जो जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले घायल सड्डन का मौलाना आजाद कॉलोनी कोल सर्वे में रहने वाले अफरोज के बेटे मासूम से पैसे लेन देन को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमसें मासूम की पीटाई कर दी गयी थी। तब से अफरोज और उसके बेटे बदला लेने के फिराक मे लगे हुए थे।उसी बीच बीती रात सड्डन अपने दोस्त अरबाज वगैरह के साथ मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के सामने भूईयां टोली मंदिर के बगल में चाय पी रहा था,जिसकी जानकारी मिलने के बाद अफरोज और उसके बेटे मासूम व ओसामा वहां पहुंंच गये,और सड्डन को पकड़ कर मारपीट करने लगे,जिसे देख वहां मौजूद राय जी बीच बचाव भी किये लेकिन उसी दौरान हमलावरों ने उसके गर्दन में चाकू से वार कर दिया गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे बाद में नामकुम थाना की पेट्रोलिंग पार्टी उठा कर रिम्स भेज दिया।
    घटना के वक्त दो थानों की पुलिस नजदीक में थी मौजूद—
    घटना स्थल पर मौजूद लोगोें के मुताबिक जिस वक्त भूईयां टोली के पास दो गुटों में मारपीट व चाकू बाजी हो रही थी उस वक्त वहां पुल के एक तरफ नामकुम थाना की पेट्रोलिंग पार्टी और पीसीआर की टीम तैनात थी तो पुल के पहले लोअर बाजार की पुलिस भी खड़ी थी। उसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने भूईयां टोली मंदिर के पास छूरेबाजी की और पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गये। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

  • बैरियर से टकराया बोलेरो, ड्राइवर घायल

    भुरकुंडा (रामगढ़) : बासल थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बलकुदरा ओवरब्रिज के निकट मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो (जेएच 02 ए क्यू 9254) अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बैरियर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ड्राइवर गोपाल कुमार महतो घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। ड्राइवर कुम्हरदगा, गोला का रहनेवाला बताया जा रहा है। सूचना पर बासल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मोपेड (लूना) के अचानक सामने आ जाने से तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गया। बैरियर नहीं होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

  • मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे नगर निकाय कर्मियों को प्रशासन ने रोका


    सड़क पर बैठे नगर निकाय कर्मियों ने कहा मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

    रांची। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने आए राज्य भर के नगर निकाय कर्मी मोरहाबादी में सड़क पर बैठे रहे। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के सभी नगर निगम निकाय के मजदूर और कर्मचारी आज मोरहाबादी में एकट्ठा हुए। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में कर्मी मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से मोरहाबादी और आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। नगर निकाय के कर्मचारियों को शिबू सोरेन आवास के पास प्रशासन ने रोक दिया। जिसके बाद कर्मी सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। कर्मियों ने हेमंत सोरेन हाय हाय, आवाज दो हम एक हैं, हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाये। सीएम आवास घेराव कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, मधुपुर, पलामू और हजारीबाग सभी निकायों से मजदूरों ने भाग लिया। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार पूंजी वादियों की सरकार है। इस सरकार ने सभी निकायों में काम करने वाले मजदूरों को आउटसोर्सिंग से छाटने का काम किया है। हेमंत सरकार पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की आवाज बंद करना चाह रही है। नगर निगम के सफाई कर्मियों को न्याय मिलना चाहिए। हमें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है। महामंत्री अनूप लाल हरी ने कहा कि झारखंड सरकार को हमारी 5 सूत्री मांगे माननी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं होता तो 20 सितंबर से झारखंड के तमाम नगर निगम के कर्मचारी मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हम लोगों को प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक लिया गया। इसलिए हम सड़क पर बैठकर आंदोलन कर रहे है। प्रदर्शन में अशोक कुमार सिंह, अनूप लाल हरी, लखन हरिजन, संजय मंडल, अरुण चंद, रामदेवरा, मृत्युंजय सिंह शामिल थे।

    क्या है कर्मियों की मांगें
    10 वर्ष से अधिक कार्यरत कर्मी की सेवा नियमित हो, स्थापना मद में निकायों को अनुदान एवं ऋण में 70 प्रतिशत राशि दी जाय, कर्मियों का 20 लाख की बीमा निकाय अपने स्तर से कराय, पूर्व से कार्यरत कर्मी की सेवा नियमित हो व नई नियुक्ति पर रोक लगाई जाय और एनजीओ के आधार पर कार्यरत कर्मियों को नगर निकाय में समायोजित करने की मांग शामिल है।

  • शाहरूख ने युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

    एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
    लड़की की स्थिति नाजुक, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी पड़ोसी शाहरूख को

    दुमका। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे युवती गंभीर रूप से जल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले की है। घटना के बाद आनन फानन में युवती को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करने के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने हॉस्पिटल पहुंच कर पूछताछ की है। लड़की दुमका के एक व्यवसायी की बेटी है। व्यवसायी संजीव सिंह की बेटी अंकिता को पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था। अंकिता के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा है। शाहरूख ने कहीं से अंकिता का नंबर हासिल कर लिया था। तभी से वह एकतरफा प्यार में अंकिता पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था। आरोप है कि अंकिता जब राजी नहीं हुई और उसे झिड़क दी, तो शाहरुख ने आपा खो दिया। उस समय धमकी दी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा। परिजनों ने बताया कि आज सुबह अंकिता घर में सोई हुई थी। इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसको आग लगा दी। इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अंकिता के परिजनों से पूछताछ की है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि हम लोग इस मामले की जांच करने पहुंचे थे। मामला एकतरफा प्यार का है और शाहरूख ने अंकिता जलाकर मारने का प्रयास किया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • देश भर के सभी 23 AIIMS के बदले जाएंगे नाम

    नई दिल्ली। देश की सेवा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा योगदान देकर प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने वाले लोग जिनके नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज हैं। उन्हें प्रेरणा श्रोत के रूप में नई पहचान देने के लिए केंद्र सरकार ने देश भर के सभी 23 एम्स का नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की ऐतिहासिक घटनाओं अथवा स्मारकों के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस बाबत सुझाव मांगे जाने के बाद अधिकतर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नामों की सूची सौंप दी है। एक अधिकारी ने बताया कि एम्स अपने सामान्य नाम से जाने जाते हैं और केवल उनके विशिष्ट स्थान से उन्हें पहचाना जाता है।

    बता दें कि कई एम्स संचालन में हैं जबकि अन्य प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित किए जा रहे हैं। सूत्र ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न एम्स को विशिष्ट नाम देने के संबंध में सुझाव मांगे गए थे, जिन्हें स्थानीय या क्षेत्रीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की विशिष्ट भौगोलिक पहचान से जोड़ा जा सकता है, जहां संबंधित एम्स स्थित है। माना जाता है कि अधिकांश एम्स ने सुझाए गए नामों के लिए व्याख्यात्मक नोट के साथ तीन से चार नामों का सुझाव दिया है।

    छह नए एम्स – बिहार (पटना), छत्तीसगढ़ (रायपुर), मध्य प्रदेश (भोपाल), ओडिशा (भुवनेश्वर), राजस्थान (जोधपुर) और उत्तराखंड (ऋषिकेश) को PMSSY के पहले चरण में मंजूरी दी गई थी और इनका संचालन पूरी तरह शुरू हो चुका है। वहीं, 2015 और 2022 के बीच स्थापित 16 एम्स में से 10 संस्थानों में एमबीबीएस और ओपीडी की सेवाएं शुरू की गई हैं, जबकि अन्य दो में केवल MBBS कक्षाएं शुरू की गई हैं। शेष चार संस्थान निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

  • पटना : बेरोजगार के सड़क पर उतरने से लगा जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पटना में C TET और B TET पास अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरे. जिससे सड़कों पर आवागमन ठप हो गया. इस कारन से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठी चार्च में कई अभ्यार्थी घायल हो गये है. इससे पहले राज्य से सभी जिलों से आए 5 हजार से ज्यादा छात्र नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. पुलिस ने इन्हें इनकम टैक्स चौराहे के पास रोक दिया. उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डाक बंगला चौराहे पर तीन रास्तों को बंद कर दिया. इससे गांधी मैदान, स्टेशन और एग्जीबिशन रोड की ओर जाने वाली सड़कों पर आवागमन ठप हो गया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. हालात को संभालने के लिए  वाटर कैनन तैनात किया गया. अभ्यर्थियों का आरोप है कि तीन साल से इन्हें बहाली के लिए सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है. पिछले 22 दिनों से शिक्षक नियोजन के लिए उनका आंदोलन चल रहा है.

    डाकबंगला चौराहे पर जाम की वजह से बड़ी संख्या में गाड़ियां फंस गयीं. इससे आने जाने वाले आम लोगों को काफी परेशानी हुई. प्रदर्शनकारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर उग्र थे. उनका कहना है पिछली सरकार के शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वसान का झुनझुना थमा दिया. राज्य में करीब 3 लाख टीईटी पास अभ्यर्थी बेरोजगार हैं. सरकार छठे राउंड के बाद नियोजन नहीं निकाल रही है. इस बार वे लिखित घोषणा के बगैर वापस नहीं जाएंगे. उनकी मांग है कि नई सरकार के शिक्षा मंत्री अविलंब विज्ञप्ति जारी कर शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू कराएं. 2019 के एसटीईटी परीक्षा में पास शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग मेरिट लिस्ट वाले हैं और अभी तक हम लोगों की समस्या सरकार ने नहीं सुलझाई है. नई सरकार बनने के बाद आज हम लोग राजभवन मार्च करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया बावजूद इसके सड़क पर खड़े होकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं.

  • खूंटी में कुदाल से काटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    झारखंड के खूंटी जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र में हुई है। घर मेहमान बनकर आये व्यक्ति ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

    मिली जानकारी के अनुसार तीनों की हत्या कुदाल से काटकर की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी खूंटी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बीतना मुंडा, उसका भाई सूरा मुंडा और विकास मुंडा के रूप में की गयी है। एक ही परिवार में तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनसनी फैल गयी है।

    जानकारी के मुताबिक मुरहू थाना क्षेत्र का रहने वाला हेमंत पूर्ति तीन दिन पहले खूंटी थाना क्षेत्र स्थित भंडरा गांव अपने मामा के घर आया था। रविवार की देर रात मामा बीतना मुंडा, सूरा मुंडा और विकास मुंडा की हत्या कर दी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह खूंटी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

    हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • राँची: दुर्गा उरांव के घर के बाहर से एक युवक का शव बरामद

    राँची।रातू थाना क्षेत्र के रातू काठी टांड स्थित दुर्गा उरांव के घर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव पूरी तरह से नग्न अवस्था मे है। युवक के सिर व पीठ पर गंभीर चोट है। शव की पहचान नही हो पाई है।

  • …आखिर कल्पना सोरेन ने संभाल लिया मोर्चा

    ट्वीटर पर उतरी, लिखा- आईये संवारे सोना झारखंड

    कहा- जो मर्यादा लांघ रहे हैं, उन्हें लांघने दिया जाए। अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा?

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ट्वीटर वार के मैदान में मजबूती से उतर गई हैं। तीन दिन पूर्व ट्विटर पर कल्पना सोरेन के नाम से अकाउंट खोलने के बाद अब तक उन्होंने कुल 12 ट्वीट किए हैं। इनमें से अधिकांश ट्वीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द होने की अटकलबाजी से जुड़ी हुई है। आज रविवार रात 8:00 बजे उन्होंने जो सबसे लेटेस्ट ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि- वो गैंग बनाएंगे, आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं. अपना सोना झारखण्ड संवारते हैं. उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक फॉलोअर ने तो कल्पना सोरेन को झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री तक घोषित कर शुभकामना भी दे डाली है।

    निशिकांत दुबे ने भी ली चुटकी

    कल्पना सोरेन के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि- झारखंड के सोना को संवारने की ज़िम्मेदारी लेने की शुभकामनाएँ। दरअसल इस ट्वीट के थोड़ी देर पहले ही निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि- जोहार, जय श्रीराम, आखिर झारखंड में हो गया काम। उनकी इस ट्वीट से झारखंड में हेमंत सरकार के जाने और भाजपा के पक्ष में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। इस ट्वीट के तत्काल बाद कल्पना सोरेन की ट्वीट ने झारखंड की सियासी तपिश बढ़ा दी है।

    कल्पना के ट्वीट में दिख रही है छटपटाहट

    लगातार दो दिनों से ट्विटर पर की गई अलग-अलग ट्वीट में कल्पना सोरेन की सियासी छटपटाहट साफ दिख रही है। कल उन्होंने लिखा था- जो मर्यादा लांघ रहे हैं. उन्हें लांघने दिया जाए. अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा? अगर वो गुरूर में नहीं आएंगे तो कुरुक्षेत्र का रण कैसे होगा? अगर वो शकुनि नहीं बनेंगे तो कौरवों के अंत के लिए माधव कैसे आएंगे? उन्हें लांघने दिया जाए.

    ….वरदान मांगूंगी नहीं

    कल्पना सोरेन ने कल अपने एक ट्वीट में लिखा था- “क्‍या हार में क्‍या जीत में
    किंचित नहीं भयभीत मैं
    संधर्ष पथ पर जो मिले
    यह भी सही वह भी सही, वरदान माँगूँगा नहीं।।”

  • झारखंड सेवा समिति ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान

    राष्ट्र ध्वज तिरंगे का करें सम्मान : अमित सिन्हा

    झारखंड सेवा समिति ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान

    आजादी के अमृत महोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाने के उपरांत झारखंड सेवा समिति ने यह महसूस किया कि राष्ट्र ध्वज के सम्मान हेतु किसी संस्था या प्रशासन के द्वारा कोई गाइडलाइन नहीं जारी किया गया है। अनिभिगता के कारण राष्ट्रध्वज का सही तरीके से सम्मान नहीं होने पा रहा है, जिसके कारण राष्ट्र भक्तों का दिल तिरंगे के सम्मान में मचल उठा। झारखंड सेवा समिति के सभी सदस्यों ने राष्ट्रध्वज तिरंगा जो काफी त्याग एवं बलिदान के फलस्वरुप हम सभी को मिला है के सम्मान हेतु एक जन जागरण अभियान चलाया। समिति ने लोगों से आग्रह किया कि जहां तिरंगा फहराना हर भारतीय का कर्तव्य ही नहीं हक है, वहीं इससे ज्यादा जरूरी इसका सम्मान करना हम सभी राष्ट्र भक्तों का कर्तव्य है।


    उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन एवं शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया है कि उनके द्वारा तिरंगे के रखरखाव एवं सम्मान हेतु एक गाइडलाइन आम नागरिकों हेतु जारी किया जाय ताकि सभी देशभक्त नागरिक तिरंगे का नियमतह सम्मान कर सके।
    इस अवसर पर झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि यह तिरंगा लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के फलस्वरुप मिला है। तिरंगा हर भारतीय के आत्म गौरव को बढ़ाता है। झारखंड सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रध्वज ना सिर्फ हमारी पीढ़ी बल्कि आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करते रहेगा।

    संगठन के महासचिव रंजन फौजी ने कहा कि इस तिरंगे की ताकत को हम सभी ने रूस यूक्रेन युद्ध के समय देखा एवं महसूस किया है। हमारा राष्ट्रध्वज कभी झुकने ना पाए इसके लिए हर एक नागरिक अपनी सर्वोच्च कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहता है । सैनिक परिवार के ब्रिज बिहारी सिंह यादव, रामटहल महतो, विनोद सिंह अरविंद सिंह इत्यादि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । इस मौके पर झारखंड सेवा समिति के कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, राजेश साहू, अरुण महतो, राकेश सिन्हा, नीरज प्रताप सिंह, अरविंद अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, संजय साहू, आनंद सिन्हा, संजय दांगी, शिव शंकर साहू, शीतल सिंह, मंटू, विनोद, कक्कू सिंह, रंजन भूषण, दिलीप राम आदिल इत्यादि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

  • हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेरु तालाब में डूबे तीन बच्चे, तलाश जारी

    शनिवार को नलकारी नदी में वाहन के डूबने के उपरांत एनडीआरएफ के सहयोग से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के तहत अब तक 4 शवों को बरामद कर लिया गया है वही आगे का बचाव कार्य किया जा रहा है : उपायुक्त, रामगढ़

  • जेल में बंद कांग्रेसी विधायकों को नहीं मिल रहे हैं बेलर

    हाय रे किस्मत

    जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिन से हैं जेल में बंद

    पार्टी से नहीं मिल रही है मदद, कोलकाता में हलकान हो रही है पत्नी और परिजन

    रांची। कोलकाता जेल में बंद झारखंड के दो कांग्रेसी विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी को बेलर ही नहीं मिल रहे हैं। बेलर नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बावजूद अबतक वे कोलकाता जेल में बंद हैं। शनिवार को कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी किसी तरह से स्थानीय मुस्लिम बेलर की मदद से रिहा हो पाए, लेकिन राजेश कच्छप और नमन विक्सल को शनिवार तक बेलर नहीं मिल पाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के नियमानुसार बेल के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बेलर होने चाहिए, जिनके नाम पर कोई अचल संपत्ति निबंधित होनी चाहिए। मुस्लिम होने के कारण इरफान अंसारी के लोगों ने बेलर का इंतजाम कर लिया, परंतु आदिवासी और इसाई होने के कारण इन दोनों विधायकों को बेलर तलाशने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी तरह की मदद नहीं मिलने के कारण इन दोनों विधायकों के परिजन कोलकाता में दर-दर भटक रहे हैं। इनकी पत्नियां भी कोलकाता में ही बेल के इंतजार में बैठी हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को बेलर मिल जाएगा, तब इनकी रिहाई हो सकेगी।

    रिहा होने के बाद इरफान अंसारी ने कहा-

    साजिश रचकर हमें फंसाया गया

    कोलकाता जेल से शनिवार शाम को रिहा हुए विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर खूब बिफरे। उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों को राजनीतिक साजिश रचकर फंसाया गया है। इरफान ने कहा कि जिस बैकग्राउंड से वे तीनों आते हैं, उनका भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, लेकिन एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया गया है। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद इरफान अंसारी से झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का दूत भी मिला, जो लगातार पार्टी हाईकमान से उनकी बात करवा रहा था।

  • पानी में बही कार, डूबकर दो की मौत

    लगातार हो रही बारिश से रामगढ़ जिले में पतरातु हरिहर पुर में नदी नालों में पानी उफान पर है। पतरातू हरिहर पूर नदी किनारे एक कार मोटरसाइकिल स्कूटी के बारिश के पानी के चपेटे में आकरआने से बह गए ।

    साथ ही पतरातु हरिहर पूर डेम किनारे एक कार , दो बाइक के साथ और भी कई लोगों की बहने की बात सामने आ रही है । मौके पर स्थानीय ग्रामीण पुलिस ने रेस्क्यू कर दो का शव बरामद किया जिसमें एक महिला एक पूरुष है।


    जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला के पतरातू में तालाटांड के हरिहर पूर में बने नलकारी पूल पर आज अहले सुबह एक कार,एक बाइक और एक स्कूटी के बह जाने की बात सामने आई है।

    घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ जिला पुलिस सक्रिय होकर राहत कार्य आरंभ कर दी है । राहत कार्य के दौरान पुलिस को अब तक दो लोगों के शव मिल चुकी है मिले ।वहीं कार, बाइक और स्कूटर बरामद कर लिया गया है।

  • नहीं रहें पूर्व गवर्नर सैयद सिब्ते रजी

    लखनऊ के किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में हुआ निधन

    रांची। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे। किंग जार्ज मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांसे ली। स्वर्गीय रजी 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल थे। झारखंड का राज्यपाल रहते हुए उन्होंने सरकार पर दबाव डालकर कई जनहित योजनाओं को शुरू कराया था।

    वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में थी पहचान

    कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जन्मे थे। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले श्री रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। उन्होंने रायबरेली के हुसेनाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं करने के बाद शिया कालेज में प्रवेश लिया। वह छात्र राजनीति में उतरे और पढाई के साथ जेब खर्च निकालने के कई होटल में अकाउंट का काम भी देखते थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया था। वे राज्य सभा के तीन बार सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल भी बनाया गया।

  • सीएम ने कैबिनेट मीटिंग टाली

    22 की जगह अब 24 को होगी मीटिंग

    रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 22 अगस्त के बजाय अब 24 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित करते हुए इसे बुधवार को करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

  • 5 सेकंड में इमारत ढही,15 लोगों के दबे होने की आशंका

    मुंबई के बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

    अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। BMC ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।

  • राजू श्रीवास्तव की मृत्यु की खबर सोशल मीडिया में हुई वायरल, जानिए सच्चाई?

    जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) इन दिनों अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. वहीं, इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है. इस रिपोर्ट ने सभी की चिंता और बढ़ा दी है. सिर्फ यही नहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें फैलने (Raju Srivastava Death Rumors) का सिलसिला शुरू हो गया है. कई लोगों ने को पोस्ट शेयर कर राजू को श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया है. वहीं, इन सभी अफवाहों पर हाल ही में राजू के मैनेजर का रिएक्शन आ गया है और उन्होंने सच्चाई सबके सामने रख दी है. उन्होंने कहा- ‘ऐसा कुछ भी नहीं है. डॉक्टर्स की एक टीम राजू श्रीवास्तव को ठीक करने में जुटी हुई है. वो बेहोश हैं और उनके ब्रेन की नसों में सूजन आ गई थी. दवाईयां देने के बाद कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला था तो इंजेक्शन दिए गए थे इसी वजह से उनके ब्रेन की कुछ नसें सूज गई थीं।

    दिल्ली के एम्स में राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन एक अफवाह है डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है इस तरह की अफवाह से राजू श्रीवास्तव को चाहने वाले लोगों को काफी दुख पहुंच रहा है राजू श्रीवास्तव के हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है ट्वीट के माध्यम से उनकी पत्नी ने बताया कि अभी उनकी हालत पहले से बेहतर है

  • स्वामी ज्ञानवत्सल पहुंचे रांची, बताई उन्नति की राह

    इगो कम करें, एटिट्यूट बदलें, पॉजिटिव होता चला जाएगा लाइफ : स्वामी ज्ञान वत्सल

    रांची। कोई आदमी 100% परफेक्ट नहीं होता। सभी से गलती होती है या हो सकती है। आप अपनी कमियों को स्वीकार लें, आपका जीवन बदल जाएगा। यह कहना है अक्षरधाम मंदिर और बीएपीएस के सन्यासी सह प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर स्वामी ज्ञान वत्सल का। वे आज रांची गुजराती समाज द्वारा होटल ग्रीन एकर्स में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर आदमी को यह सोचने की जरूरत है कि वह अपने हैबिट में क्या बदलाव लाए, जिससे लोग उसे आसानी से स्वीकार कर सके। यह स्वीकार्यता आपका परिवार के स्तर पर, कार्य स्थल पर अथवा समाज के स्तर पर होनी चाहिए। जब कोई परिस्थिति प्रतिकूल हो, जब आपकी अपेक्षा पूरी न हो, तो उस वक्त आप यह सोचें कि यदि सामनेवाले से आपको कोई हेल्प नहीं मिल पाया, तो कोई बात नहीं, आप अकेला अपने मंजिल के रास्ते पर आगे बढ़ जाए, क्योंकि भगवान ने आपके अंदर असीम शक्ति भरी है। आप अपनी मंजिल हासिल कर ही लेंगे।
    महोत्सव के लिए किया आमंत्रित : प्रमुख स्वामी महाराज की जन्मशती पर अहमदाबाद में 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक जीवन उत्कर्ष महोत्सव मनाया जायेगा। 600 एकड़ में होने वाले कार्यक्रम में पांच करोड़ लोग शामिल होंगे। इसके लिए झारखंड के लोगों को प्रेम भरा निमंत्रण दे रहा हूं। कार्यक्रम में चंद्रकांत रायपत, आनंद मानिक, हरिश दोशी आदि मौजूद थे।

    लोगों तक सच्चाई पहुंचाए मीडिया
    गांडीव से बात करते हुए स्वामी ज्ञान वत्सल ने कहा कि मीडिया से संत समाज की अपेक्षा रहती है कि सच्चाई, सत्यता और सदगुण की बात आप लोगों तक पहुंचाए। यह जवाबदेही पत्रकारों, शिक्षकों और समाजिक सेवा के क्षेत्र में लगे लोगों की है।

  • लापता : रांची के चुटिया क्षेत्र से 5 वर्षीय बच्चा लापता

    सुबह के 9.30 बजे से
    रांची के चुटिया क्षेत्र से ये 5 वर्षीय लड़का लापता है, ये लाल और सफेद चेक शर्ट और गुलाबी रंग के हाई नेक टी शर्ट एबं सफेद फूटबाल प्रिंट के पन्त पहने हुए है, इनके पिता का नाम चंदन साहू है, कृपया किसी को दिखे तो 8709123043 पर संपर्क करें l