जम्मू-कश्मीर। पुंछ के सावजियान क्षेत्र में हुई मिनी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। सेना द्वारा बचाव अभियान अभी जारी है।
टैग: Gandiv
-
रामगढ़ : हाथियों के झुंड का शिकार हुआ व्यक्ति की हुई मौत
जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हाथियों का आतंक कम नहीं हो रहा है. बीती रात हाथियों के झुंड ने गोला थाना क्षेत्र के बड़की सरला गांव में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. मृतक की पहचान सावन महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन और वन विभाग को दे दी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाथियों के झुंड ने बीती रात गांव में घुसकर खूब तांडव मचाया है. इससे काफी जानमाल का भी नुकसान हुआ. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने सावन महतो को भी कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर हो गयी. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह सावन महतो का शव डीएमडीसी के पास पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने फिर तांडव मचाना शुरू कर दिया है. वन विभाग को सक्रियता दिखाते हुए जरूरी कदम उठाने चाहिए. ताकि आने वाले समय हाथियों से गांव के लोगों को जानमाल का नुकसान ना हो.
-
हरियाणा : गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 6 लोगों की मौत
अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए. इस दौरान जहां एक तरफ हर्ष और उल्लास की खबरें आईं वहीं दूसरी तरफ हरियाणा से बेहद दुखद खबरें मिलीं. यहां गणपति विसर्जन के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इन दुर्घटनाओं पर शोक जताया है और परिवार की मदद का भरोसा दिलाया है.
महेंद्रगढ़ में नहर में गणपति विसर्जन के दौरान 4 लोगों के डूबने और सोनीपत में यमुना नदी में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई. महेंद्रगढ़ के मामले में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि 4 लोगों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ में नहर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान करंट लगने से 9 लोग बह भी गए थे. अब NDRF की टीम के साथ मिलकर जिला प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कुछ लोगों को बचा लिया गया है.
-
गढ़वा : आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या करने का प्रयास
आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में दो पक्षों के बीच झड़प में युवक पर पेट्रोल डालकर माचिस मार दिया गया है. पीड़ित दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है. युवक का सर और चेहरा जल गया है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और जख्मी युवक को अस्पताल लाया. उधर घटना के बाद गांव में आक्रोश में माहौल है.
पीड़ित दीपक सोनी ने बताया कि ‘हमारे घर के पास असम असमुदुद्दीन अंसारी दूसरे अन्य व्यक्ति से किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा और गाली गलौज कर रहा था. जिसके बाद मैं अपने घर से निकला और बीच बचाव करने का प्रयास किया. उतना ही में असमुदुद्दीन अंसारी के द्वारा मेरे ऊपर गाली गलौज करते हुए पेट्रोल छिड़ककर माचिस मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया. घटना के बाद किस तरह आसपास के लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर कर मुझे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है. ‘ घटना लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी.
-
दिल्ली के आजाद मार्केट में बन रहा बिल्डिंग गिरा, तीन लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
दिल्ली के आजाद मार्केट मे आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ध्वस्त हो गयी है. जिसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जब कि कई लोगों की दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को बाहर निकाल लिया है.
बताया जा रहा है कि आज सुबह 8 बजे यह हादसा हुआ था. जब बिल्डिंग में 15 मजदूर काम कर रहे थे. हादसे के बाद दमकल और प्रशासन को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक कुछ स्कूली बच्चे भी वहां से गुजर रहे थे. एक चशमदीद के मुताबिक कुछ बच्चे भी मलबे में दबे हो सकते हैं.
हादसे के बाद से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है.जिस इलाके में हादसा हुआ है वह रिहायशी इलाका है.ऐसे में रेस्क्यू टीम के लिए राहत और बचाव कार्य मुश्किल माना जा रहा है. हादस प्लॉट नंबर 754 में हुआ है.
-
अंतिम सांस तक नाबालिग से गैंगरेप के दोषियों को जेल में रहने की सजा
पोक्सो के विशेष अदालत ने सजा सुनायी है. न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी है. अदालत ने दोषियों बेड़ो थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी तीनों अभियुक्त संजय उरांव (22), संजय महली (29) और राजू उरांव (26) को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी है. सजा के साथ दोषियों को 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्तों को छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी. अदालत ने उक्त आरोप में तीनों दोषियों को तीन सितंबर को दोषी पाया था.
नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ शादी समारोह में शामिल होने के बाद 17 मई 2019 की रात 11.30 बजे घर लौट रही थी. जब दोनों राजकीय मध्य विद्यालय बेड़ो के पास पहुंची तभी उक्त अभियुक्तों ने पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया. अभियुक्त संजय उरांव ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. जबकि संजय महली और राजू उरांव ने उसका साथ दिया था. घटना के तीन बाद 20 मई को बेड़ो थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के दौरान उसकी छोटी बहन भागने में सफल रही थी. प्राथमिकी के बाद एक जून 2019 को अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. तब से सभी अभियुक्त जेल में ही हैं.
वहीं मामले में दोषी अन्य तीन अभियुक्तों अमर महली, सुखदेव उरांव एवं सूरज चिक बड़ाईक को एक-एक साल की सजा सुनायी गई है. मामले के सुनवाई के दौरान एपीपी मोहन कुमार ने सात गवाहों को प्रस्तुत किया था. जिसके आधार पर अभियुक्तों के सजा सुनायी गई.
-
गिरिडीह के शिवम फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की हुई मौत
शिवम स्टील समूह के फैक्ट्री में गुरुवार की देर शाम 18 वर्षीय कामगार साजन दास की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक साजन दास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खंडीहा गांव का रहने वाला था. घटना के बाद मौके से फैक्ट्री प्रबंधन के सारे कर्मी फैक्ट्री छोड़ कर भाग गए जबकि घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट जाम कर दिया है. फैक्ट्री गेट इस दौरान प्रबंधन द्वारा नही खोला गया जिससे ग्रामीणों और मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए. सैकड़ों की संख्या में मौके पर मौजूद लोगो ने गेट जाम रखकर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान थाना प्रभारी विनय राम ने गेट खुलवाने का प्रयास भी किया लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ. ग्रामीण मृतक का शव गेट के समीप रखकर मुख्य गेट को जाम किए हुए हैं. फिलहाल फैक्ट्री के बाहर तनावपूर्ण माहौल की स्थिति बनी हुई है. साथ ही पुलिस भी मौके पर मौजूद है. मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीण फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजा की मांग कर रहे हैं.
-
छापेमारी के लिये टंडवा पहुंची सीबीआई की टीम
चतरा जिले में स्थित आम्रपाली कोल परियोजना मे 83 करोड़ रुपये कोयला घोटाले के मामले मे छापेमारी के लिये सीबीआई की टीम टंडवा पहुंची. टंडवा स्थित पीओ कार्यालय में सीबीआई की टीम छापेमारी की. छापेमारी की सूचना पर सीसीएल में हड़कंप मच गया. सीबीआई की टीम सीसीटीवी पुटेज सहित डिस्पैच से संबंधित दस्तावेजो की जांच की. गौरतलब हो कि मगध-आम्रपाली कोल परियोजना के आम्रपाली प्रोजेक्ट से 87574.3154 मीट्रिक टन कोयला चोरी का सनसनीखेज मामले में सीबीआई ने बीते साल सीसीएल के अधिकारियों और ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया था. कोयले की चोरी की सूचना पर सीबीआई के एसीबी और सीसीएल के विजिलेंस ने औचक छापेमारी की, तो कोयला का स्टॉक 30 अगस्त 2019 को 1804004 मीट्रिक टन था लेकिन जांच में कोयले का स्टॉक महज 928229 मीट्रिक टन मिला. इस तरह कोयला स्टॉक का 48.54 फीसदी स्टॉक गायब मिला. इस तरह कोयले की चोरी से 83 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ. सीबीआई ने प्रोजेक्ट आफिस, एजीएम, स्टाफ आफिस माइनिंग, कोलियिरी सर्वेयर, एरिया सर्विस अफसर और ट्रांसपोर्टर को आरोपी बनाया था.
-
रांची लौटे राज्यपाल, सियासी सरगर्मी फिर हुई तेज
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार को रांची लौट आये. राज्यपाल के रांची लौटने से एक बार फिर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी फिर से तेज हो गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग की रिपोर्ट पर राज्यपाल की ओर से अनुशंसा भेजने में हो रहे विलंब को लेकर सत्ताधारी दल लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. सियासी हलचल के बीच 1 सितंबर को यूपीए का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था. प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल ने आश्वासन दिया था कि एक-दो दिन में मामले का पटाक्षेप हो जायेगा. अगले दिन 2 सितंबर को राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली चले गये. लगभग एक हफ्ते बाद वो रांची लौटे हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग की रिपोर्ट आने के बाद से सबकी निगाहें राजभवन पर टिकी हुई हैं. संभावना यह जतायी जा रही है कि पिछले कई दिनों से जारी यह सियासी संकट जल्द ही समाप्त हो जायेगा.
-
हिन्दू जनजागृति समिति ने धनबाद जिला उपायुक्त को सौपा ज्ञापन !
गोशामहल (तेलंगाना) के विधायक टी. राजासिंह को तत्काल सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें मार डालने की धमकियां देनेवालों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग !
धनबाद : गोशामहल विधानसभा मतदारसंघ के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजासिंह को 23 अगस्त 2022 को बंदी बनाया गया । उन पर एक पंथ के श्रद्धास्थानों का कथित अपमान करने का आरोप है । इस प्रकरण में न्यायालय ने उन्हें जमानत भी दी है । उसके पश्चात अन्य एक दूसरे प्रकरण में विधायक टी. राजासिंह को पुनः 25 अगस्त 2022 को बंदी बनाया गया । कुल मिलाकर इस प्रकरण में विधायक टी. राजासिंह को जानबूझकर लक्ष्यकर सताया जा रहा है । अब तो उन पर ‘पी.डी. एक्ट’ के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट कर उन्हें न्यूनतम एक वर्ष जेल में फंसाकर रखने का बडा षड्यंत्र रचा गया है । उन्हें बंदी बनाने से पूर्व और बंदी बनाने के पश्चात जिहादी प्रवृत्ति के धर्मांधों द्वारा मार डालने की धमकियां दी जा रही हैं । उसी प्रकार ‘सर तन से जुदा’ जैसे प्रक्षोभक और मार डालने के नारे लगाते हुए हिंसक आंदोलन किए जा रहे हैं ।

इस पृष्ठभूमि पर समिति ने निम्न मांगे रखी है :-
- जिहादी प्रवृत्ति के विधायक, पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रकार की सीधा कानून हाथ में लेने हेतु भडकाया जाता है, तब पुलिस उनपर कार्यवाही करते हुए दिखाई नहीं देती । इसलिए कानून व्यवस्था बिगाडने के इच्छुक संबंधित जनप्रतिनिधियों पर तथा उन पर कार्यवाही न करनेवाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्यवाही की जाए ।
- तेलंगाना में ‘तेलंगाना राष्ट्र समिति’ की सरकार है तथा वे अल्पसंख्यकों के समर्थक और उनकी चापलूसी करनेवाली है । तेलंगाना सरकार पक्षपात कर रही है । इसलिए राज्य में हिंसाचार करनेवालों को पुलिस द्वारा छोड देने के कारण राज्य की कानून-व्यवस्था और बिगड सकती है । इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय इसे संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे ।
- टी. राजासिंह को तेलंगाना सरकार से न्याय मिलने की संभावना दिखाई नहीं देती । इसलिए उनके सर्व अभियोग महाराष्ट्र अथवा कर्नाटक अथवा गोवा आदि पडोसी राज्यों में हस्तांतरित किए जाएं ।
- टी. राजासिंह को जिस कारागृह में रखा गया है, वहां पहले से ही जिहादी आतंकवादियों को रखा गया है । इस कारागृह में टी. राजासिंह के प्राण संकट में हैं । अतः उन्हें सुरक्षित कारागृह में रखा जाए ।
- टी. राजासिंह पर पुराने केसेस के अभियोग प्रविष्ट कर उन्हें कारागृह में रखने का प्रयास किया जा हा है । उन्हें न्याय मिलने की दृष्टि से केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे ।
इन मांगों को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री शंभू गवारे तथा श्री अमरजीत प्रसाद, धर्मनिष्ठ श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहभागी हुए ।
-
धनबाद बैंक लूटने पहुंचे लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक की मौत, तीन गिरफ्तार, फायरिंग जारी

Dhanbad: धनबाद बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनांस के कार्यालय में लूट की मंशा से घुसे लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. खबर लिखे जाने तक एक लुटेरे को पुलिस की गोली लगी है जबकि तीन पकड़े गए हैं.
मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई हैं. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. बताया जा रहा है कि जिस लुटेरो को गोली लगी थी उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.
-
खेल खेल में गला काटकर एक व्यक्ति की हत्या
साहिबगंज :- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ मे हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जहां एक युवक ने खेल खेल में दूसरे युवक की कचिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवापहाड़ गांव के मदन पहाड़िया और अमन हरी दोनो कांच की गोली जिसे आम भाषा में गुल्ली कहते है खेल रहे थे इसी बीच हार जीत को लेकर दोनो में कुछ कहा सुनी हो गई जिसके बाद अमन हरी अपने घर से कचिया लेकर आया और मदन पहाड़िया के गर्दन पर लगातर वार करने लगा कचिया के वार से मदन पहाड़िया वही गिर पड़ा और मौके पर ही मदन की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर तीनपहाड़ थाना के तत्कालीन प्रभारी वाजिद अली,एएसआई धर्मेंद्र सिंह और अर्जुन प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।वही घटना के बाद हत्या कर मौके से आरोपी अमन हरी फरार हो गया है।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया की मृतक मदन पहाड़िया बाहर राज्यों में मजदूरी का कार्य करता था।इधर मृतक की पत्नी ने रविवार की सुबह ही एक बेटे को भी जन्म दिया है।वही मृतक का एक बेटा और एक बेटी पहले से है।अचानक हुई मौत से मदन का भरा पूरा परिवार उजड़ है।वही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई।
-
हंगामे के बीच 48 मतों के साथ सदन में विश्वास मत पारित
झारखंड विधानसभा का एक दिवसीय सत्र हंगामे के साथ शुरू हो गया है. 48 मतों के साथ सदन में विश्वास मत पारित हुए. प्रस्ताव के विरोध में किसी ने भी मत नहीं दिया. के बाहर सख्त रुख दिखाने वाले भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैसे ही विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया तभी भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है. हंगामे के बीच ही मुख्यमंत्री ने सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा. इसके बाद भी सदन में हंगामे की स्थिति बनी हुई है. विपक्ष दुमका में लड़की जिंदा जलाने व दुष्कर्म की घटनाओं के माध्यम से सरकार को घेर रही है. हालांकि, सरकार की ओर से इसका जोरदार जवाब दिया जा रहा है.
सदन में सीएम को कोई भी प्रॉस्ताव लाने का अधिकार है. जब सरकार बनी थी तो मेरे अलावा कई लोगों ने सरकार में अपनी विश्वास जताया था. सदन में जितने भी प्रस्ताव मैंने लाए एक भी प्रस्ताव पर सरकार के अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की. सदन में आखिर विश्वास प्रस्ताव क्यों रखा गया ये सवाल मेरे भी मन में है. कहा कि पता नहीं सदन की कार्यवाही के बाद यूपीए के विधायक कहां जाएंगे. इसपर मंत्री बन्ना गुप्ता ने नाराजगी जतायी तो सरयू राय ने साफ तौर से कहा कि आप चुप रहिए आप एक भ्रष्ट मंत्री हैं. कहा कि आप अपनी मर्जी से काम करते हैं और सरकार आप पर कोई कार्रवाई नहीं करती. सरयू ने कहा कि सरकार पास अपार बहुमत है गिरने का सवाल ही नहीं है. सरकार को भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए. यूपीए के तीन विधायक आज कोलकाता है. आज तीन हैं कल तेरह हो सकते हैं.
-
नहीं रहें साइरस मिस्त्री
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रोड डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज, मुंबई से सटे पालघर में हुआ हादसा
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह हादसा हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मुताबिक मिस्त्री जिस कार में सवार थे, एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए। -
अंकिता के बाद फिर दुमका में एक नाबालिग लड़की की हत्या
दुमका | बेटी अंकिता का मामला शांत नहीं हुआ कि अब एक और नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया गया. झारखंड स्थित दुमका विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला. मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है और वह आदिवासी समुदाय की थी. मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थीं. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.
-
श्री श्याम महोत्सव के तीसरे दिन प्रभु के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

श्री श्याम मण्डल, रांची के चार दिवसीय 55 वें वार्षिक श्री श्याम महोत्सव के तीसरे दिन दिनांक 3 सितंबर 2022 को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में भव्य एवं विराट मुख्य आयोजन आयोजित किया गया , इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया आकर्षक विद्युत सज्जा व विभिन्न तरह के फूलों की लड़ियों की सजावट हर दर्शनार्थी के मन को मोह रही थी ।

कोलकाता के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा 10 दिनों के अथक परिश्रम से श्री श्याम दरबार को अत्यंत मनोहारी स्वरूप प्रदान किया गया । रजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार हर भक्तों के हृदय को आलोकित कर रहा था साथ ही इस अवसर पर वीर बजरंगबली एवं श्री शिव परिवार का भी अत्यंत मनभावन श्रृंगार किया गया ।

रात्रि 9:00 बजे गणेश पूजन के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मण्डल के संरक्षक श्री सुरेश चंद्र पोद्दार ने गणेश पूजन संपन्न कराई एवम मण्डल के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश बागला ने उपस्थित भक्त समुदाय का स्वागत किया तथा इस अवसर पर मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष निरंतर प्रकाशित होने वाली भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प के 55 वें अंक का विमोचन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी व श्री छगनलाल पटेल द्वारा किया गया । श्री पटेल ने उपस्थित सभी भक्तों का अभीवंदन करते हुए श्याम देव के चरणों में वंदन किया । मण्डल के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश बागला द्वारा अष्ट प्रहर की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई अखण्ड ज्योत प्रज्वलित होते ही पूरे मंदिर परिसर हर्ष उल्लास में डूब गया ।
श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा गाए जाने वाले 5 भजनों में सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना श्री रमेश चंद्र सारस्वत , श्री गुरु वंदना श्री रमेश चंद्र सारस्वत , हनुमान वंदना श्री गोपी किशन ढांढनीयां, मातेश्वरी वंदना श्री ज्ञान प्रकाश बागला , शिव वंदना चंद्रप्रकाश बागला एवं श्री श्याम वंदना श्री सुरेश चंद्र पोद्दार के द्वारा गाया गया इसके साथ ही 24 घंटे की संगीत में संकीर्तन का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग के अलावा विभिन्न प्रकार के मिष्ठान फल मेवा रबड़ी इत्यादि का भोग अर्पित किया गया ।
संपूर्ण रात्रि श्याम प्रभु को सवामणी चढ़ाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा साथ ही प्रभु के दर्शन के लिए लंबी कतार में कतार में होकर भक्त दर्शन कर रहे थे । इस अवसर पर देश के कोने-कोने से शाम भक्त रांची पधारे साथ ही प्रसिद्ध भजन गायक श्री चैतन्य दाधीच जयपुर ने एक से एक भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को श्यामम्य बना दिया ।
तुम पग पग पर समझाते हम फिर भी समझ ना पाते
थारी कृपा से बाबा जीवन गुजारा जी
जग म हंसाई म्हारी मत ना करवाज्यो जी
बीती सुणावां थान अर्जी लगावां जी
कहते हैं लोग तुझे तूं हारे का सहारा इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूम उठे साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रचार मण्डल केशवराम कॉटन मिल कोलकाता के सदस्यों द्वारा भजनों की अनुपम गंगा प्रवाहित की गई । मंदिर के निकट का पूरा क्षेत्र मेले के दृश्य उत्पन्न कर रहा था इस अवसर पर मण्डल के सदस्य बड़े विनम्र भाव से आये हुए भक्तजनों का बड़े विनर्म ही भाव स्वागत कर रहे थे ।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदर्शन चितलांगिया , बालकिशन परसरामपुरिया , राकेश सारस्वत , मनोज ढांढनीयां , अजय साबू , अरुण धनुका , अजय रूंगटा , अमित जलान , लल्लू सारस्वत , गोविंद शर्मा एवम नितेश लाखोटिया का सहयोग रहा ।
नोट – श्री श्याम महोत्सव के चौथे दिन दिनांक 4 सितंबर 2022 रविवार को प्रातः 7:00 बजे से श्री हरी सत्संग समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ ।
प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय मण्डलियां श्री हनुमान मण्डल एवम श्री शिव भक्त मण्डल एवम गुमला से पधारे श्री श्याम मण्डल भजनों की गंगा बहाएंगे ।
साथ ही कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री कृष्ण कुमार एवं धनबाद से पधारे श्री मनोज कुमार अपने भजनों का गंगा बहाएंगे । -
शिव चर्चा के संस्थापक श्री हरिन्द्रानंद का निधन
सुबह 3:00 बजे छोड़ा नश्वर शरीर, बेटे अर्चित आनंद ने की पुष्टि
रांची। शिव शिष्य परिवार के जनक स्वामी हरिंद्रानंद का आज सुबह 3:00 बजे निधन हो गया। यह जानकारी देते हुए उनके जेष्ठ पुत्र अर्चित आनंद ने बताया कि आज सुबह 3 बजे दिनांक -04/09/2022 को शिव शिष्यता के जनक और शिव चर्चा के संस्थापक साहब श्री हरीन्द्रानंद जी ने अपना शरीर त्याग दिया है। साहब का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल A-17,SEC-2,HEC, DHURWA,(पुरानी विधानसभा के पीछे, गेट नंबर -1) राँची में आज सुबह 11 बजे से संध्या 5 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा। पुनः कल यानि 05/09/2022 को सुबह 6 बजे से 11 अपराह्न तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा।
-
रांची पुलिस ने 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार
गोलीबारी व लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा दोनों घटनाओं में शामिल 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार
रांची: रांची पुलिस ने गोलीबारी व लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है. एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दोनों घटनाओं में शामिल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि रांची पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड में बीते 29 अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया वहीं बीते एक सितंबर को नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली में बंधन बैंक के कर्मचारी से हुए लूट की घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों घटनाओं में गिरफ्तार हुए अपराधियों में हर्ष शर्मा, रोहित राज, मोनू कुमार, राहुल गुंजन दत्ता, चिराग टोप्पो, राजू महतो, अमित महतो और जितेंद्र महतो शामिल हैं. पुलिस ने इन सभी अपराधियों के पास से एक रिवाल्वर, एक देसी पिस्तौल और सात गोली बरामद की गई है.
सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित बीते 29 अगस्त को जितेंद्र महतो के ऊपर गोलीबारी हुई थी. जांच के दौरान मामला संदेहास्पद लगा. एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने जांच के दौरान पाया कि जितेंद्र ने जमीन विवाद में सुनियोजित तरीके से खुद अपने ऊपर गोली चलाई थी. जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों शूटर राहुल गुंजन उर्फ चिराग को गिरफ्तार किया. दोनों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि जितेंद्र और अमित ने योजना बनाकर दोनों को आठ लाख रूपये की कार का लालच देकर स्वयं पर सुनियोजित हमला कराया था. पुलिस जांच में पाया गया कि दोनों अपराधियों का जितेंद्र से मिलना जुलना था. घटना का मुख्य कारण यही था कि चेशायर होम रोड स्थित एसके गैस एजेंसी के बगल में पांच एकड़ जमीन है, जिसे जितेंद्र महतो द्वारा बिक्री के लिए एकरारनामा किया गया था, लेकिन पैसा के लेनदेन को लेकर जमीन पर रह रहे गार्ड से जितेंद्र महतो का विवाद हुआ था,.इसके बाद सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिलाया था -
श्री श्याम मंदिर से श्री श्याम प्रभु की विराट एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई
रांची | श्री श्याम मंडल रांची के 55 वें वार्षिक श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 2 सितंबर 2022 को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री श्याम प्रभु की विराट एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा अपराहन 4:00 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा के आगे आगे बैंड की धुन के साथ सैकड़ों श्याम भक्त धर्म ध्वजा व विभिन्न देवताओं के जयकारों से अंकित बैनर लेकर चल रहे थे । शोभायात्रा में श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियां सभी का मन मोह रही थी । श्री श्याम मंडल के सैकड़ों सदस्य अत्यन्त भक्ति भाव से भजन गाते हुए नाचते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे । काफी बड़ी संख्या में नर नारी श्री श्याम देव का जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए और इस अवसर पर दिव्य रथ पर श्री श्याम प्रभु का शीश का अलौकिक शृंगार किया गया ।

श्री श्याम प्रभु नगर वासियों को आशीष लूटा रहे थे , जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं वह भक्तों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वृष्टि की गई । मार्ग में सैकड़ों भक्तों द्वारा दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु की आरती की गई तथा मार्ग के दोनों ओर वह मकानों व छतों पर शोभायात्रा का अवलोकन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी ।
शोभायात्रा में शामिल भक्तों का जगह जगह पर भावभिना स्वागत किया गया पूरे मार्ग पर उपस्थित भक्तों के लिए श्याम प्रभु के दिव्य प्रसाद वितरण का समुचित व्यवस्था की गई थी। जिस मार्ग से यात्रा गुजर रही थी वातावरण पूर्णतया श्याममय हो रहा था । विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर रात्रि 8 बजे पहुंची जहां मंगल आरती व प्रसाद वितरण के पश्चात शोभा यात्रा का समापन हुआ ।
आज के इस कार्यक्रम में मनोज सिंघानिया , राकेश मुरारका , सुनील मोदी , अशोक लाठ , पवन अग्रवाल , ज्ञान प्रकाश बागला , शिवरतन बियानी , अमित पोद्दार , विक्रम परसरामपुरिया , महेश सारस्वत , विकाश पाडिया , का विशेष सहयोग रहा । -
फुटपाथ पर चाय बेचने को मजबूर है पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा
पोस्ट ग्रैजुएट चाय वाली अब हज़ारीबाग मेंहज़ारीबाग

चाय का नाम तो सभी ने सुना ही होगा और कई लोग चाय का लुफ्त भी उठाते हैं राजनीतिक सरगर्मी चढ़ते ही चाय पर चर्चा शुरू होने लगती है लेकिन इन दिनों हजारीबाग में चाय भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है यह कोई राजनीतिक सरगर्मी नहीं ना ही साधारण चाय यह चाय है यह स्तुति टुडू का जो हज़ारीबाग के अन्नदा चौक पर एक पोस्ट ग्रेजुएट नाम से चाय का स्टोल लगाती है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है ।
-
खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में तीहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी
खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान के बेटा एवं बहू की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस तीसरे हत्याकांड के पीछे के कारणों का गहनता के साथ अनुसंधान में जुट गई है।