पहले ही प्रयास में कठिन अ•िाषेक कुमार ने लाया 93.7 फीसदी अंक
धनबाद। आईसीआईसीआई बैंक सिटी सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करने वाले हरिजन टोला निवासी नंदकिशोर दास के बेटे अभिषेक कुमार ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम ( जेईई) में सफलता प्राप्त की है। पहले ही प्रयास में अभिषेक कुमार ने 93.7 फीसदी अंकों के साथ एससी कैटेगरी में 169वां रैंक लाकर माता-पिता और शहर का नाम रोशन किया है। तीन भाई बहनों में अभिषेक सबसे बडा है। अभिषेक को पैर में चोट के आॅपरेशन के लिए सीएमसी वेल्लोर जाना पड़ा। दो साल का ड्रॉप भी लेना पड़ा। बावजूद कठिन संघर्ष करते हुए आईआईटी क्रैक किया। इस कठिन सफर में परिवार ने भी उसकी भरपूर मदद की। वनस्थली विद्यापीठ, धावाचिता से पढ़ाई कर दसवीं बोर्ड में 84 फीसदी और शहीद शक्ति नाथ महतो स्कूल से 12वीं में 71 फीसदी अंक प्राप्त किया। गार्ड की नौकरी नि•ााते हुए पिता नंदकिशोर दास ने उसका आत्मविश्वास बढ़ाया। उनकी भी नौकरी स्थायी नहीं है. हालांकि पुत्र पढ़ाई में लगा रहा और उसका नतीजा भी बेहतर रहा। अभिषेक ने बताया कि इंजीनियरिंग का कॉन्सेप्ट उसे रोमांचित करता है। इसलिए आईआईटी-मुंबई में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला किया और दाखिले के लिए चयनित भी हो गए। उन्होंने अपने इस इरादे से माता-पिता को भीअवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने गोंडा और साहिबगंज में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए की घोषणा
बोआरीजोर, गोड्डा। राज्य के हर व्यक्ति के सुख-दुख की चिंता सरकार को है । इस मोर्चे पर हर वक्त हम आपके साथ खड़े हैं । आपकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ।अलग राज्य गठन के बाद पिछले 20 वर्षों से व्याप्त समस्याओं के उलझन से राज्य को निकाल कर विकास को गति देने का काम कर रहे हैं । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड स्थित डुमरिया में आयोजित विकास मेला -सह -जनता दरबार को संबोधित करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब और जरूरतमंद को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जा जा रहा है।
*_सुखाड़ से निपटने के लिए कर ली है तैयारी_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 वर्षों तक कोरोना से जंग होती रही और इसमें हमने कामयाबी हासिल की । अब कम बारिश से सुखाड़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं । ऐसे में सुखाड़ से जंग की तैयारी भी सरकार ने शुरू कर दी है ।सूखे की वजह से किसानों- मजदूरों का पलायन नहीं हो । उन्हें अपने ही घर में रोजगार मिले, इसके लिए सरकार कई योजनाएं बना रही है । हम ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कोरोना की तरह ही सुखाड़ पर भी जीत हासिल करेंगे।
*_योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। ऐसे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को हम मजबूती देने का काम कर रहे हैं ।सरकार की ज्यादातर योजनाएं ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस सिलसिले में सरकारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि अगर कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आए तो उस पर सहानुभूति और संजीदगी दिखाते हुए उसे योजना का लाभ दें , ताकि हमारी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो । इस सिलसिले में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
*_लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का हो रहा समाधान_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी झारखंड की गिनती पिछड़े राज्य में होती है । इसकी वजह पिछले 20 सालों के दौरान यहां की व्याप्त समस्याएं हैं । पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा विकास को हाशिए पर पर छोड़ना है ।लेकिन, हमारी सरकार कई योजनाओं को तेजी से लागू करने का काम कर रही है। हम एक ऐसी कार्य योजना बना रहे हैं, जिसके माध्यम से यहां के लोगों को मान -सम्मान के साथ उनको उनका हक -अधिकार भी मिले और राज्य में विकास की धार तेज हो सके।
*_राज्य और राज्य वासियों के हित में ले रहे हैं निर्णय_*
मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार राज्य और राज्यवासियों के हित में लगातार कई अहम निर्णय ले रही है । हमारी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांग पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है ।वही, पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग पर भी सहमति दे दी गयी है ।आंगनबाड़ी सेविका,- सहायिका के लिए सेवा शर्त नियमावली बनाने की मांग पूरी कर ली गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का भी निर्णय ले चुकी है । हमारी सरकार सभी की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उसका समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।
*_गरीबों और जरूरतमंदों की फिक्र कर रही सरकार_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की फिक्र सरकार को है । ऐसे में अधिकांश योजनाएं उनके हित को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी बुजुर्ग, विधवा , दिव्यांग , परित्यक्ता और एकल महिला को पेंशन देंगे सुनिश्चित कर रहे हैं । गरीबों को 10 रुपए में धोती- साड़ी -लूंगी दिया जा रहा है। इसके अलावा नए ग्रीन राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं, ताकि गरीबों को अनाज दे सके। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिसके माध्यम से गरीबों ,-जरूरतमंदों को राहत देने का काम हो रहा है।
*_रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीर है । बहुत जल्द 50 हज़ार शिक्षकों के पद पर बहाली प्रक्रिया शुरू होने जा रही है ।जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । जबकि, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए सरकार अनुदान आधारित लोन दे रही है। युवा वर्ग इसका लाभ उठाएं और खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दें।
*_मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें_* ================= योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2734. 54 लाख रुपए की लागत से 15 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 40 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर 18020 .05 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण मुख्यमंत्री ने 5625 लाभुकों के बीच 2701. 65 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया । इसके अंतर्गत 3560 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 178.5 लाख रुपया का चेक सौंपा गया।
नियुक्ति पत्र का वितरण
मुख्यमंत्री ने 18 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने लाभुकों को प्रधानी पट्टा भी प्रदान किया।
लाभुकों का गृह प्रवेश और आवास का स्वीकृति पत्र सौंपना
मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण और डॉ भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत 521 लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा। इन दोनों योजनाओं के कई लाभुकों का गृह प्रवेश भी कराया गया।
इस मौके पर सांसद श्री विजय हांसदा, विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय और जिला परिषद के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष और गोड्डा के उपायुक्त समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
आरटीसी की एक छात्रा भी बही लेकिन पर्यटनकर्मियों ने बचाया
रांची। हुंडरू फॉल में आज उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब पानी के तेज बहाव में एक लड़का और एक लड़की बहने लगे। उनके साथ आए अन्य लड़के-लड़कियों ने उनको बचाने की कोशिश की और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। पर्यटक मित्रों ने काफी मशक्कत कर पानी में बह रही लड़की को तो निकाल लिया, परंतु लड़का तेज बहाव में बह निकला, जिसे खबर लिखे जाने तक नहीं तलाशा जा सका है।
5 छात्र और 5 छात्रा गए थे घूमने
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार पांच लड़के और पांच लड़कियों का ग्रुप सुबह 11 बजे के करीब हुंडरु फॉल आया था। वे सभी फॉल के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान प्रेमचंद इंटर कॉलेज के बारहवीं का छात्र रितिक कुमार साहू और रामटहल चौधरी इंटर कॉलेज की छात्रा तन्नु कुमारी पावर हाउस के बाईपास के समीप नदी में डूबने लगे।
अचानक तेज हुए बाहों में डूबे दोनों
उनको डूबता देख उनके साथ आए अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, परंतु रितिक पानी के तेज बहाव में बह निकला। जबकि उसके साथ एक अन्य छात्रा को पर्यटनकर्मियों ने बचा लिया। पानी का बहाव तेज होने के कारण छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। शव की खोज जारी है। डूबने की घटना आज मंगलवार दिन 12 बजे की है। रितिक मूलत: पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे का रहने वाला था, जबकि लड़की बारीडीह की रहने वाली बतायी जा रही है। घटना के बाद गेतलसूद डैम से नहर को छोड़े जा रहे पानी को बंद करा दिया गया है। गोताखोरों को बुला लिया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगातार शव को तलाशने में जुटे हैं। लड़के के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। घटना में बचाकर निकाली गयी लड़की को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
सावधानी बरतें स्टूडेंट्स
इस मामले में प्रेमचंद इंटर कॉलेज के प्राचार्य उमेश कुमार यादव ने गांडीव को बताया कि रितिक कुमार साहू उनके कॉलेज का बारहवीं का छात्र है, लेकिन आज वह कॉलेज नहीं आया था। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए छात्रों को सलाह दी कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतें।
बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए चिराग पासवान ने सरकार पर निशाना साधा है. कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस्तीफे की मांग की जा रही है. बेगूसराय, भागलपुर और सोमवार को वैशाली जिले में फायरिंग के बाद चिराग पासवान ने कहा कि अगर सीएम से बिहार नहीं संभल रहा है तो तुरंत उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही चिराग ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की हैं.
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में वर्तमान में जो स्थिति बनी हुई है उसे देखकर लग रहा है कि बिना देर किये हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि बिहार नें कानून व्यवस्था समाप्त हो चुका है. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपनी जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है. उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए
पीएम मोदी के सलाहकार अमित खरे ने पत्र भेजकर दी जानकारी, कल होगी बैठक
रांची | भाजपा के वरिष्ठ नेता सह खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को प्रधानमंत्री केयर्स फंड का बोर्ड ऑफ ट्रस्टी बनाया गया है। कल 21 सितंबर को बोर्ड की मीटिंग होनी है, जिसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। ट्रस्टी के रूप में नामित किए जाने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस अमित खरे ने पत्र भेजकर श्री मुंडा को दी है। इसके साथ ही मीटिंग का एजेंडा भी श्री मुंडा को भेजा गया है। वे इस मीटिंग में फिजिकल अथवा ऑनलाइन मोड में शामिल हो सकेंगे।
क्या है पीएम केयर्स फंड
पीएम केयर्स फंड की स्थापना एक विशेष राष्ट्रीय कोष की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है | इसका मूल्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की कठिन परिस्थिति से निपटना है | भविष्य में इसका इस्तेमाल दीर्घकालिक संस्थागत क्षमता निर्माण को मुहैया कराने के लिए किया जा सकती है ताकि वे कोई आपात स्थिति उत्पन्न होने पर सफल प्रभावी कार्यवाही कर सके और जन सामान्य को राहत प्रदान कर सके |
इस कोष की कोविड महामारी के दौरान देशभर में कोविड अस्पताल विकसित करने, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन उपकरण उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है| इससे कई परिवारों का जीवन और भविष्य बचाने में मदद मिली | इस कोष ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम शुरू की है |इसके अंतर्गत ऐसे बच्चों को सहायता दी जा रही है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है |यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि हमारे करोड़ों देशवासियों ने इस कोष में योगदान देकर त्याग की अनुकरणीय भावना दिखाई|
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में मंत्री जी के आवास में दिल्ली में मुलाकात की और झारखंड में खरवार के उपजाति भोगता गंझू देशवारी, देशवाली के वर्तमान परिस्थिति एवं सामाजिक पिछड़ापन को लेकर मंत्री जी से काफी गहन विचार विमर्श हुआ, इस आलोक में आगामी 28 – 29 अक्टूबर 2022 को रांची राजधानी में खरवार भोगता समाज विकास संघ के बैनर तले एक विशाल आम सभा का आयोजन पर शामिल होने के लिए विचार विमर्श किया गया एवं अपना सहमति प्रदान किए | इस मुलाकात भेंट में खरवार भोगता समाज विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ गंझु साथ युवा नेता सुनील गंझू एवं बादल कुमार भोगता साथ में शामिल थे
रांची। हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12019 के बोगी संख्या E 2 में उपद्रवी ने आज झालदा के पास पत्थरबाजी की है। जानकारी के अनुसार ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही बोकारो से खुलकर मुरी की ओर बढ़ रही थी उसी दौरान झालदा के पास जमे उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी में बोगी संख्या E2 के कांच टूटने की सूचना है। हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
बिहार के कई जिलों में आज मौसम ने ली करवट | सोमवार को विभिन्न बिहार के विभिन्न जिलों में 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जमकर हुई बारिश | कई जिलों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई जिसकी चपेट में आने से राज्य के अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई मृतकों में अररिया में चार सुपौल नवादा और जमुई से दो-दो सहरसा और बेगूसराय से 1-1 शामिल है बिहार के अररिया जिले में आसमानी बिजली से विश हरिया गांव के मोहम्मद तबरेज मुझे भूल और आता भूल की 15 साल की पोती की मौत हो गई सभी लोग नहर किनारे खेत में निकोनी कर रहे थे और बकरी चरा रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई रानीगंज थाना क्षेत्र के कुमारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 के डरिया गांव में आकाशीय बिजली से 70 साल की एक महिला की मौत हो गई बिहार के सुपौल जिले के दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमरा ही वार्ड 11 में खेत में घास काटने के दौरान अचानक बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से ही निवासी बी ल शाह की 40 वर्षीय पत्नी राधा देवी और प्रतापपुर वार्ड की निवासी मोहम्मद मुस्ताक का 15 वर्षीय मोहम्मद मेराज की मौत हो गई बिहार के जमुई जिले के खैरा और गिद्धौर प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान और एक युवक की मौत हो गई मृतकों में खैरा प्रखंड के बिल गांव निवासी 50 वर्षीय किसान केशव यादव और गिद्धौर प्रखंड के अलखपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 16 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार शामिल है केशव यादव अपने खेत में काम करने जा रहा था तभी अचानक बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी की चपेट में आकर केशव यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चिंटू अपने घर के बाहर जा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई नवादा में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई मृतकों में पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के गांव निवासी कांग्रेस मांझी की 8 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और रजौली के जिला गांव निवासी इंद्रदेव प्रसाद शामिल है यह हादसा तब हुआ जब यह खेत में काम कर रहे थे सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव वार्ड नंबर 4 में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला सहित एक 18 वर्ष में 18 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई बेगूसराय में आकाशीय बिजली से थाना क्षेत्र के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के रूप में हुई है
Jamshedpur: खड़गपुर डिवीजन के खेमा सूली रेलवे स्टेशन में कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया इस वजह से हावड़ा मुंबई रूट के कई एक्सप्रेस को और कोई लोकल ट्रेन को रद्द किया गया,जिस से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा इस दौरान हावड़ा रुट में टाटानगर से चलने वाली हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को, हावड़ा से चलकर आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को, इस्पात एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया जहां हावड़ा टाटा मार्ग के कई लोकल ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया दूसरी तरफ टाटानगर से दानापुर जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेल प्रबंधन द्वारा कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट की तैयारी की जा रही है रेल लाइन बाधित होने की वजह से हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए टाटानगर रेल प्रबंधन द्वारा प्लेटफार्म नंबर एक में हेल्प डेस्क बनाया गया वहीं दूसरी तरफ रद्द हुए ट्रेनों के टिकट को कैंसिल भी किया जा रहा है, जानकारी देते हुए एक यात्री आशीष कुमार ने बताया कि व्यापार के सिलसिले से उन्हें हावड़ा जाना था पर अचानक ट्रेन के रद्द हो जाने से उनके सारे काम पड़े के पड़े रह गए वहीं उन्होंने बताया कि कई ऐसे यात्री है जिनको मेडिकल परपस से या फिर अन्य कारणों से बाहर जाना था पर ट्रेन रद्द हो जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सारे यात्री वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढ रहे हैं बाहर जाने के लिए.
उत्तर प्रदेश | नोएडा सेक्टर 21 में जल वायु विहार सोसाइटी के पास आज सुबह दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें खोज अभियान चला रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक रांची सहित राज्य भर में आज से 22 सितंबर तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। सबसे ज्यादा बारिश राज्य के दक्षिण इलाके में देखने को मिलेगी। वहीं 23 और 24 सितंबर को राज्य भर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है”
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बे ऑफ बंगाल में लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो ओडिशा के तट से होकर गुजरेगा और छत्तीसगढ़ होते हुए आज झारखंड में प्रवेश करेगा।जिसके बाद राज्य के अलग- अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी
हजारीबाग से एक और सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है । हजारीबाग के सरकारी बस पड़ाव के समीप होटल कैनरी इन के चौथे तल्ले से एकाएक एक युवक नीचे जमीन पर आ गिरता है और तत्काल उसकी मृत्यु हो जाती है । प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाती है । पुलिस तत्काल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेती है और चौथी मंजिल के उस कमरे में पहुंचती है जहां से युवक नीचे गिरा था । कमरे में जाने पर एक घायल लड़की मिलती है जिसे तत्काल हजारीबाग सदर अस्पताल भर्ती कराया जाता है ।
आपको बता दें कि होटल में दिए गए आईडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले का रहने वाला 19 वर्षीय युवक का नाम खेरवाल मंडी है जिसकी मृत्यु हो चुकी है । वही चतरा जिले के सिमरिया की रहने वाली युवती अस्पताल में इलाजरत है । मौके पर पहुंचे सदर पुलिस उपाधीक्षक महेश प्रजापति ने बताया कि अनुसंधान जारी है l हालांकि अभी जो तथ्य उभरकर सामने आए हैं उससे यह प्रेम प्रसंग का मामला नजर आता है ।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं का किया समीक्षा
रांची। झारखंड में चलाये जा रहे विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्य के अधिकारियों और जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक की। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विभागवार समीक्षा किये। विभि न्न विभागों की हुई समीक्षा में सीएम ने विभागवार कई निर्देश दिये हैं जो निम्न है :–
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के बाद सीएम ने दिए निर्देश 20 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के डीसी को एक ही जगह पर 60 से 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सरकार ने एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली निशुल्क देने की योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य में किस फीडर से कितनी बिजली बेची जा रही है और कितना रेवेन्यू आ रहा है इसका आकलन किया जाए। बिजली बिल से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए ज्यादा संख्या में सर्टिफिकेट अफसर रखें और ज्यादा बकायेदारों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग की समीक्षा मुख्यमंत्री ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा की। इस दौरान धान अधिप्राप्ति, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नए राशन कार्ड वितरण, राशन कार्ड आधार सीडिंग, पीटीजी डाकिया योजना और गोदाम निर्माण योजना के प्रगति की जानकारी ली। विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि कम बारिश और सूखे की स्थिति में इस वर्ष 8 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को दिए निर्देश किसान खुद निबंधन करा सके, इसके लिए राज्य भर में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश । इस वर्ष अक्टूबर तक एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण को लेकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश। यह निर्देश उन जिलों को दिया गया है, जिन्होनें गोदाम निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराया है। इस वर्ष 30 अक्टूबर तक शत प्रतिशत अनाजों का उठाव करने का निर्देश।
आईटीआई भवन को सीआरपीएफ अथवा आईआरबी से खाली कराया जाय श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के जिन आईटीआई भवन का इस्तेमाल सीआरपीएफ अथवा आईआरबी के द्वारा रहने के लिए किया जा रहा है। उन्हें खाली कराने का निर्देश.इसके अलावा सीआरपीएफ एवं आईआरबी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी उपायुक्तों को दिया गया निर्देश। निजी क्षेत्र में 40 हजार मासिक वेतन तक की नौकरियां स्थानीय युवाओं को देने के लिए बनाई गई नियमावली को अगले माह से लागू करने के निर्देश। जिला स्तर पर प्रवासी मजदूरों के लिए 10 लाख रुपए तक का फंड बनाया जाएगा। जिसमें किसी प्रवासी मजदूर की दुर्घटना में अगर मौत हो जाती है तो उसके आश्रितों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग की समीक्षा मुख्यमंत्री ने राजस्व, भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग की दाखिल खारिज उत्तराधिकार नामांतरण, राजस्व संग्रहण और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने झारखंड में जमीन का सर्वे कराने की दिशा में विभाग ठोस कदम उठाए। उन्होंने इसके लिए अन्य राज्यों में जमीन के सर्वे के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं का अध्ययन का रिपोर्ट तैयार करें और उसके आधार पर राज्य में भी जमीन का सर्वे करने की दिशा में पहल करें।
दाखिल खारिज के मामले लंबित नहीं रहे विभाग के द्वारा बताया गया कि राज्य में दाखिल खारिज के कुल 12 लाख 97 हजार 967 दाखिल खारिज के आवेदन आए। इसमें 5 लाख 84 हजार आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। जबकि 6 लाख 42 हजार आवेदन रिजेक्ट किए गए। वर्तमान में 528 ऐसे आवेदन हैं जो 90 दिनों से ज्यादा समय से लंबित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दाखिल खारिज के मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री के निर्देश दाखिल खारिज के मामले 90 दिनों से ज्यादा लंबित नहीं रहे। इसे सुनिश्चित किया जाय, सभी उपायुक्त इस पर विशेष ध्यान दें । रजिस्ट्री आधारित दाखिल खारिज हो, इसे सुनिश्चित करें। उत्तराधिकार से जुड़े दाखिल खारिज के मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने वाले दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सुलभता से लाभ मिले। इसके लिए कागजी प्रक्रिया को आसान बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार रोजगार सृजन योजना समेत अन्य योजनाओं में अगर गारंटर की जरूरत होती है, तो वैसे लोगों को गारंटर बनाएं जो उनके पहचान के हो ।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा राज्य में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक 61 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके तहत अब तक 14 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति हो रही है । वहीं 9 लाख घरों में नल का कनेक्शन देने की योजना को स्वीकृति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल सहिया को मानदेय देने के लिए जल जीवन मिशन और पंचायती राज व्यवस्था से राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी । जल सहिया को समय पर मानदेय मिले, इसके लिए सभी डीसी को दिए गए आवश्यक निर्देश।
जामताड़ा:- राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के आज जामताड़ा के पटोदिया धर्मशाला में जिला स्तरीय अहम बैठक आयोजित किया गया! इस अहम बैठक मुख्य रूप में राष्ट्रीय जनता दल के जिला निर्वाचन पदाधिकारी राज कु गुप्ता के गरिमामयी उपस्थिति में राजद जामताड़ा जिला अध्यक्ष का चयन प्रकृया निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रारंभ किया गया! जिसमे पार्टी के पंचायत स्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय बरिष्ठ नेता गणों की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष चयन का प्रस्ताव लाया गया जिसमे सर्वसम्मति से निर विरोध लगातार पांचवी बार जामताड़ा राजद जिला पद पर दिनेश यादव को जामताड़ा जिला का कमाना सौंपा गया! तत पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी पर्यवेक्षक राज कु गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल झारखण्ड प्रदेश के सभी 24 जिलो में पार्टी के संगठन के मजबुती लाने के लिए जिला से पंचायत स्तर तक कमिटी गठन किया जा रहा है! जिसमें सभी वर्गों के लोगो ने आदरणीय लालू यादव के विचारधारा एवं तेजस्वी युवा नेत्रित्व एवं जनहित के लिए किये जा रहे कार्य से प्रेरित होकर पार्टी के प्राथमिक सदस्य ग्रहण कर रहे हैं! नवनिर्वाचित राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि में राजद सुप्रिमो आदरणीय लालू प्रसाद यादव के एक सच्चे सिपाही हुं! मुझे पार्टी के सभी सदस्यों ने लगातार पांचवी बार जिला अध्यक्ष पद का दायित्व दिया है इसके तहत हम जामताड़ा जिला के सभी वर्गों के जनमानस के हित में खरा उतरने का प्रयास करुंगा! तथा के संगठन में मजबुती लाने के लिए तन मन धन के साथ पार्टी को मजबुती देने का काम करूँगा! और लालू प्रसाद यादव श्रीमती राबड़ी यादव के सपने साकार करने के साथ साथ युवा दिलो के धड़कन तेजस्वी यादव के युवा नेत्रित्व से सीख लेते हुऐ अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में स्थान देकर सशक्त बनाने का काम लगातार करने का काम करूँगा! इस बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद पांडे, ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को पार्टी के हित में काम करने की बहुत बहुत शुभकामनाएं दिया गया! इस अवसर पर मुख्य रूप में राजद पार्टी के कोर कमिटी के सतपाल यादव, अशोक माझी, के साथ डा अफताब आलम, आनाउल अंसारी, राजेश हेम्बरंम, बदरुल मुस्थपा,परमेस्वर यादव सहित पार्टी के सभी छ प्रखण्ड अध्यक्ष के नव नियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष गण उपस्थित थे!
नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र की चायबागान में एक व्यक्ति दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक का नाम रवि कुमार राम 27 वर्ष वह मूल रूप से गौस मोहल्ला मनी टोला टोला का रहने वाला है। सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी पूजा कुमारी अपने मायके से जितिया पर्व मना कर करीब 8 बजे लौटी तो देखा कि उसका पति रवि फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है, पूजा मैं अपने पति को फंदे से उतार रोना शुरू कर दिया।
आसपास के लोग जमा हुए, स्थानीय लोगों ने नामकुम पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में नामकुम पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया है कि रवि पूर्व में ही एक विवाह कर मनी टोला में रहता है और यह पूजा से इसकी दूसरी शादी है। दोनों नाम को स्थित चाय बागान में एक किराए के मकान पर किराया लेकर रहते थे। दोनों के बीच विवाद होता रहता था। वर्तमान में पूजा इसी ओवर ब्रिज एसी रेस्टोरेंट में काम करती है। कोई काम नहीं करता था संभवत इसी को लेकर किसी बात विवाद हुआ हो सकता।
पुंदाग ओपी इलाके में एक दुकान से फिर बम बरामद किया गया है. हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुदांग ओपी प्रभारी ने छापेमारी के दौरान एक दुकान से बम बरामद किया, जिसे जगुआर की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया. बम मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
सुखदेव नगर इलाके में पिछले सप्ताह पुलिस ने पिंटू नामक व्यक्ति के घर से बम बरामद किया था. आरोपी के पास से एक पिस्टल और गोलियां भी बरामद की गयी थी. सुखदेव नगर इलाके से बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया था और आरोपी को जेल भेज दिया गया था. यह दूसरी घटना है जब पुंदाग ओपी क्षेत्र में बम बरामद हुआ है.
कुछ महीनों से दोनों में चल रहा था विवाद हत्यारे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी रांची। चान्हो के खक्सीटोली में आज सुबह राजू उरांव नामक युवक अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देनें के बाद वह अपने भतिजे के साथ मोटरसाईकिल में सवार हो कर भाग निकला। थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि मृतका 22 वर्षीय खुशबू कुमारी का कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था,हाल के करीब डेढ़ वर्ष से खुशबू अपने प्रेमी राजू उरांव के घर शहनाई टोली में ही पत्नी बन कर रह रही थी,लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था,तब से राजू कई बार खुशबू की हत्या करने की बात बोल चुका था,राजू के बुरे ख्यालात की जानकारी होने पर खुशबू ने अपनी भाभी को बताया था कि राजू उसकी हत्या करना चाहता है इस लिए वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है,तब उसकी भाभी ने भी उसके अपने मां बाप के घर चले जाने को कहा था। उसके बाद खुशबू अपने पिता के घर खक्सी टोला चली गयी,खुशबू के मायके चले जाने के बाद से वह काफी परेशान था,कई बार वह उसे अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन वह नहीं गयी,
बाईक पर भतीजे के साथ गया था हत्या करने घटना के संबंध में खुशबू की भाभी ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल से खुशबू के धर गया था,राजू उरांव का भतीजा मोटरसाईकिल स्टार्ट कर घर के बाहर सड़क पर खड़ा था और राजू बाईक से उतर कर खुशबू के घर गया उसके बाद उसे गोली मार दी,जिससे वह वहीं ढेर हो गयी,गोली की आवाज और घर में मौजूद उसके दो छोटे भाईयों की चीख सुनकर गांव के लोग जमा होने लगे तब तक घटना को अंजाम देने के बाद राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल पर सवार हो कर वहां से फरार हो गया। इधर हत्या की खबर सुनते ही थी थाना प्रभारी रंजय कुमार सदलबल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया,और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया,हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
जेसीआई रांची के द्वारा 1 अक्टूबर को होने वाले जलसा 2022 द गरबा नाइट का पोस्टर रिलीज किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार का जलसा बहुत ही भव्य तरीके से किया जा रहा है
लहसुन का सेवन शारीरिक कमजोरी से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य समस्याओं से भी दूर रख सकता है. इसके नियमित सेवन से यौन समस्याएं भी समाप्त हो सकती हैं. लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. खासतौर पर पुरुषों के लिए लहसुन का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर पुरुष जल्दी थक जाते हैं या कमजोरी महसूस होती है तो भुने हुए लहसुन को दूध के साथ चबाकर खाने की सलाह दी जाती है. इसके नियमित सेवन से शरीर कई बड़ी बीमारियों से सुरक्षित रहता है. वजन के साथ-साथ यह डायबिटीज को भी नियंत्रित करता है.
भुने हुए लहसुन की दो कलियां भी रोजाना खाली पेट खाने से फायदा हो सकता है. इससे आप एक्टिव महसूस कर सकते हैं और आपकी फिटनेस भी दिन-ब-दिन मजबूत हो सकती है.
लहसुन में आवश्यक खनिज विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक, कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
भुना हुआ लहसुन आपको सर्दी, खांसी और जुकाम से दूर रखने में मदद करता है. भुने हुए लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो फ्लू से होने वाली इन बीमारियों से शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं.
यौन समस्याओं से पीड़ित सभी पुरुषों को लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. भुने हुए लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण होता है, जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है. इसके नियमित सेवन से शक्ति में वृद्धि हो सकती है.
लहसुन हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है. रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व पेशाब के जरिए बाहर निकल जाते हैं.
लहसुन में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो दिल के लिए सबसे जरूरी होता है. लहसुन के सेवन से हार्ट अटैक जैसे कई खतरों का खतरा भी कम हो जाता है.
नई दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से मोहाली में तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद भारतीय टीम अपने घर में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। कहा जा रहा है कि इउउक ने इन तमाम मैचों का आयोजन इसलिए किया है ताकि भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छी मैच प्रैक्टिस मिल सके। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन भारतीय परिस्थितियों से बिल्कुल अलग हैं। वहां की पिचों से गेंदबाजों को ज्यादा बाउंस मिलता है। भारत में गेंद बहुत एफर्ट डालने के बाद उछाल लेती है। फिर भारत की पाटा पिच पर खेलकर वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस कैसे मिल सकती है? टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान भारतीय टीम की नजरें इस समय कंडीशन से ज्यादा टीम कॉम्बनेशन पर हैं। एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल में •ाी नहीं पहुंच सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह सामने आई कि टीम के थिंक टैंक को अब तक यह पता नहीं चल सका है कि बेस्ट कॉम्बिनेशन क्या हो। किससे ओपनिंग कराई जाए और मिडिल ऑर्डर में किस नंबर पर किसे भेजा जाए। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के जरिए अपना बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन जानना चाहती है। यह वजह है कि भारत ने इन दोनों सीरीज के लिए लगभग वही टीम सिलेक्ट की है जो वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी। वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस भारत में मैच खेलकर करने के पीछे दूसरी वजह यह है कि टी-20 क्रिकेट कहीं भी हो पिच बल्लेबाजी के अनुकूल ही होती है। ऑस्ट्रेलिया में बाउंस ज्यादा जरूर होगा लेकिन स्थिति ऐसी भी नहीं होगी कि एशियाई बल्लेबाज ठीक से खेल ही न पाएं। वैसे भी वर्ल्ड कप के दौरान पिच कैसी हो यह मेजबान देश नहीं बल्कि कउउ को तय करना होता है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया चाहकर भी ऐसी पिचें नहीं बना सकता जहां भारत सहित एशिया के तमाम देशों के बल्लेबाजों को परेशानी हो।
ढाका । 1971 में हुए नरसंहार को बांग्लादेश 50 साल के बाद भी भुला नहीं पाया है। इस नरसंहार के 50 साल के बाद बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध मामलों के मंत्री एकेएम मुजम्मिल हक ने 1971 के नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की मांग की है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो भी मुक्ति युद्ध की भावना में विश्वास करते हैं। उन्हें इस नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए। बांग्लादेश समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में प्रेस को संबोधित करते हुए एकेएम मुजम्मिल हक ने कहा कि 1971 के नरसंहार को आजादी के 51 वर्षों के बाद भी अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिल पाई है। मंत्री मुजम्मिल हक ने 9 दिसंबर के अलावा 25 मार्च को अंतरराष्ट्रीय नरसंहार दिवस के रूप में मान्यता देने की मांग की है। एकेएम मुजम्मिल हक ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अपने स्थानीय सहयोगियों के सहयोग के साथ मिलकर 30 लाख लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। करीब 9 महीने के दौरान उन्होंने दो लाख महिलाओं के साथ अत्याचार किया। इस दौरान उन्होंने घरों में आग लगा दी और बड़े पैमाने पर बांग्लादेश में लूटपाट की थी। बता दें कि 26 मार्च 1971 को शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था। इसके कारण बांग्लादेश की आजादी के लिए मुक्ति युद्ध शुरू हुआ। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने देश में जमकर नरसंहार किया था। बांग्लादेश की आजादी की इस लड़ाई में भारत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने 25 मार्च को राष्ट्रीय नरसंहार दिवस घोषित किया है।
महसा अमिनी की मौत पर भड़कीं ईरानी महिलाएं, बाल काटकर जताया विरोध तेहरान । ईरानी नागरिक महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। महसा अमिनी के समर्थन में ईरान की महिलाओं ने अब विरोध जताना शुरू कर दिया है। इस बीच, ईरानी महिलाएं महसा अमिनी के समर्थन में अपने बालों को काट रही हैं। एक ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं के बाल काटते हुए वीडियो को साझा किया है। ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि महसा अमिनी की हत्या के विरोध में ईरानी महिलाएं अपने बाल काटकर और हिजाब जलाकर विरोध कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि 7 साल की उम्र से अगर हम अपने बालों को नहीं ढकते हैं, तो हम स्कूल नहीं जा पाएंगे या नौकरी नहीं कर सकेंगे। हम इस रंगभेद व्यवस्था से तंग आ चुके हैं। एक अन्य ट्वीट में ईरानी पत्रकार ने तेहरान विश्वविद्यालय के वीडियो को साझा किया। उन्होंने लिखा कि पुलिस कस्टडी में हुई महसा अमिनी की हत्या के विरोध में सैकड़ों छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ये सभी महसा अमिनी की मौत से काफी दुखी हैं। अलीनेजाद ने एक और ट्वीट में कहा कि कल सुरक्षा बलों ने साघेज शहर में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, लेकिन अब तेहरान भी इस विरोध में शामिल हो गया है। इसके अलावा अलीनेजाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि बहादुर महिलाएं महसा अमिनी के समर्थन में दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरी हैं, हम सब एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ लोग घायल भी हुए। लेकिन ईरानी जनता गलत काम के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आर्थिक स्थिति को लेकर कहा- विनाशकारी बाढ़ के बावजूद हम कर्ज चुकाने में सक्षम इस्लामाबाद । पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने रविवार को कहा कि देश में विनाशकारी बाढ़ के बावजूद भी हम कर्ज चुकाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभूतपूर्व बाढ़ के बाद भी पाकिस्तान ऋण दायित्वों पर बिल्कुल नहीं चूकेगा। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। देश में बाढ़ से करीब 33 मिलियन से लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे अरबों डालर का नुकसान हुआ है और देशभर में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद, चर्चा है कि पाकिस्तान कर्ज चुकाने में पिछड़ जाएगा। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने समाचार एजेंसी को बताया, ‘चुनौतीपूर्ण माहौल को देखते हुए, देश में स्थिरता का रास्ता थोड़ा मुश्किल पहले से ही था और यह अभी और भी कठिन हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक लेते हैं तो हम कर्ज चुकाने में डिफाल्ट नहीं होंगे। बिल्कुल नहीं।’ उन्होंने कहा कि कड़े नीतिगत फैसलों की बदौलत ही पाकिस्तान कई महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का विश्वास जीत पाया है और कटऋ कार्यक्रम को पटरी पर लाने में सफल रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के बावजूद भी ज्यादातर स्थिरीकरण नीतियां और लक्ष्य अभी भी ट्रैक पर हैं, जिसमें घटते विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत में कटऋ फंडिंग में 1.12 बिलियन डालर मिलने के बावजूद केंद्रीय बैंक का भंडार 8.6 बिलियन डालर है, जो कि केवल एक महीने के आयात के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी भी 4 अरब डालर तक भंडार बढ़ाने में सक्षम होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि बाढ़ के बाद चालू खाता घाटा 2 अरब डालर से अधिक नहीं बढ़ेगा।
बाइडन की चीन को चेतावनी, बोले- ताइवान पर हुआ हमला तो अमेरिकी सेना भी लड़ेगी जंग वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी सेना चीनी आक्रमण की स्थिति में ताइवान की रक्षा करेगी। चीन-ताइवान मुद्दे पर यह उनका अब तक का सबसे स्पष्ट बयान आया है। एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी सेना चीन द्वारा ताइवान पर हमला किए जाने के बाद उसकी रक्षा करेगी? इसके जवाब में बाइडन ने उत्तर दिया, हां-बिलकुल। बाइडन के इस बयान के बाद टिप्पणी करते हुए व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति नहीं बदली है। प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति पहले भी यह कह चुके हैं कि अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। बता दें कि बाइडन के साथ सीबीएस द्वारा लिया गया यह इंटरव्यू पिछले हफ्ते आयोजित किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति आज महारानी एलिजाबेथ कक के अंतिम संस्कार के लिए ब्रिटेन में आए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका लंबे समय से यह स्पष्ट नहीं करने की नीति पर अड़ा हुआ था कि वह ताइवान पर हमले का सैन्य जवाब देगा या नहीं। हालांकि अपने 60 मिनट के साक्षात्कार में बाइडन ने दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं किया है और वन-चाइना नीति के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ताइवान को देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है।
अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भी अगले 3 महीनों के भीतर टिकटॉक और पबजी पर लगाएगी बैन काबुल । टिकटॉक और पबजी ऐप कई देशों में प्रतिबंधित हैं। कई देशों में बैन होने के बाद अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी इन दोनों ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। तालिबान के नेतृत्व वाले दूरसंचार विभाग की एक घोषणा का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि तालिबान अगले 3 महीनों के भीतर अफगानिस्तान में टिकटॉक और पबजी ऐप पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और शरिया कानून प्रवर्तन प्रशासन के एक प्रतिनिधि के साथ बैठक में इन ऐप्स के प्रतिबंध की घोषणा की है। इसी बैठक में अफगानिस्तान में टिकटॉक और पबजी दोनों पर 90 दिनों के भीतर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने इस प्रतिबंध के संबंध में जानकारी साझा की है और निर्धारित समय के भीतर दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान के नेतृत्व में एक अंतरिम अफगान सरकार पिछले साल 15 अगस्त को सत्ता में आई थी। अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण से इस देश को आर्थिक संकट और भोजन की कमी से जूझना पड़ा रहा है। अफगानिस्तान में मानवीय संकट भी काफी बढ़ गया है। तालिबान में मानवाधिकारों के व्यापक उल्लंघन, महिलाओं और लड़कियों को उनकी स्वतंत्रता से वंचित करने के डर से हजारों अफगानी नागरिक देश छोड़कर भाग गए हैं।
एयर रेस के दौरान हुआ हादसा, पायलट की मौत नेवाडा : अमेरिका के नेवादा स्टेट में एक जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। हादसा रेनो एयर रेस के दौरान हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस के दौरान कई जेट्स ने उड़ान भरी। इनमें से एक जेट अचानक ही गिरता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही जेट जमीन से टकराया उसमें आग लग गई। घटनास्थल पर धूएं का गुबार उठा और जेट का मलबा दिखा। ऑडियंस में बैठे लोगों ने हादसे का शिकार हुए जेट को खतरनाक बताया। लोगों ने कहा कि क्रैश होने के बाद जेट आग के गोले की तरह दिख रहा था। जेट के क्रैश होने के बाद मेडिकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पायलट की पहचान बताई जाएगी। रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन के चेयरमैन और उएड फ्रेड टेलिंग ने कहा- इस एयर रेसिंग इवेंट में 152 जेट्स ने हिस्सा लिया। 156 पायलट्स मौजूद थे। एयर रेसिंग के तीसरे लैप के दौरान भयानक हादसा हो गया। इसमें पायलट की मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह फिलहाल नहीं पता चली है। नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस हादसे की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हादसे के बाद बाकी सभी जेट्स की लैंडिंग करवाई गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। 2022 के सभी रेस ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए गए हैं। हम हादसे में मारे गए पायलट के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।