चोरदाहा चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस के जवान को एक टैंकर ने कुचल दिया जिससे जवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना से चेकपोस्ट पर अफरा तफरी मच गई। घटना में अपनी जान गवाने वाले पुलिस जवान समसुद्दीन अली बताए जा रहे हैं। जो कुछ दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
टैग: Gandiv
-
भगवान शिव की 1000 साल पुरानी कालसंहार मूर्ति हुई चोरी
तमिलनाडु से चोरी हुई करीब 1000 साल पुरानी भगवान शिव की कालसंहार मूर्ति अमेरिका से वापस लाने की प्रकिया शुरू हुई है. यह मूर्ति तंजावुर स्थित काशी विश्वनाथ स्वामी मंदिर से 50 साल पहले चोरी हुई थी. राज्य पुलिस की सीआईडी द्वारा बनाई मूर्ति विंग ने मूर्ति वापसी के लिए कानूनी प्रस्ताव व दस्तावेज अमेरिका भेजे हैं. अमेरिकन नीलामी कंपनी क्रिस्टीज की ओर नीलामी के लिए करीब 35.19 करोड़ रुपये मूल्य तय किया गया है. कंपनी की वेबसाइट पर प्रदर्शित भी है.
मूर्ति को वर्ष 1050 की चोल-कालीन माना जा रहा है. 82.3 सेमी ऊंची यह मूर्ति कांसे की बनी है. इसमें शिव त्रिपुराविजय रूप और विजयी भाव में हैं. उनका शरीर त्रिभंग रूप में है. इसे त्रिपुरांतक मूर्ति भी कहा जाता है. मूर्ति की चोरी की बात छह नवंबर 2020 को तब सामने आई जब चेन्नई पुलिस ने मंदिर के कार्यकारी अधिकारी जी सुरेश से एक अन्य मूर्ति की चोरी के बारे में पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि कालसंहार मूर्ति 50 साल पहले चोरी हो चुकी है, इसकी जगह नकली मूर्ति रख भक्तों से पूजा करवाई जा रही है. जिसके बाद मूर्ति की तलाश शुरू की गई. दुनिया भर के संग्रहालयों, नीलामी कंपनियों, निजी संग्रहकर्ताओं के पास तलाशा गया तो यह क्रिस्टीज की वेबसाइट पर नजर आई. जिसके बाद वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है.
-
हाईकोर्ट ने IAS K K SON की सैलरी पर लगाया रोक
राज्य के वरीय IAS अधिकारी के के सोन की सैलेरी रोकने का आदेश दिया है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ. एस एन पाठक की कोर्ट ने यह आदेश दिया है. दरअसल झारखंड हाईकोर्ट में सर्विस मैटर से जुडी कंटेम्प्ट याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक आपका वेतन रुका रहेगा.
सुनवाई के दौरान IAS अधिकारी और परिवहन सचिव के के सोन भी अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित रहे. अदालत ने उनसे पूछा कि जब सिंगल बेंच ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य भुगतान के मामले में तीन वर्ष पहले ही आदेश पारित कर दिया है तो विभाग भुगतान क्यों नहीं किया गया. जिसपर परिवहन सचिव और सरकार के अधिवक्ता के जवाब से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ. प्रार्थी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र कृष्ण और राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने अदालत में पक्ष रखा. इस संबंध में नेहाल खान,मनु प्रसाद एवं अन्य के द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में अवमानना वाद दायर की गई है.
-
कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम, आज भी कई ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द
कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम का रेल परिचालन पर असर
आंदोलन को देखते हुए आज भी कई ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द, अधिसूचना जारी
जमशेदपुर। कुड़मी समाज का राज्य के कई स्टेशनों के पास चल रहे अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम से आज भी रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। आंदोलन के कारण रेलवे ने 23 सितंबर की कई ट्रेनों का परिचालन का रद्द कर दिया है। रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। कुड़मी आदिवासी का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी समाज आंदोलनरत है। कुड़मी जनजाति के विभिन्न संगठनों के द्वारा अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया गया है। जिससे रेल परिचालन बाधित हुआ है। साउथ ईस्टर्न रेलवे के अंतर्गत अलग अलग रेल मंडल में चल रहे जन आंदोलन के कारण रेलवे ने आज 23 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी किया है। इसमें जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें इसमें शामिल हैं। जबकि प्रतिदिन सुबह शाम चलने वाली टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम का असर लगातार रेल परिचालन पर पड़ रहा है। रेलवे ने कहा है कि अगर आंदोलन वापस ले लिया जाता है तो रद्दीकरण परिवर्तन के अधीन है।
आज इन ट्रेनों को किया गया है रद्द
08060/08059 टाटानगर-खड़गपुर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन, 12814/12813 टाटानगर-हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस, 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस, 18183/18184 टाटानगर-दानापुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 08055/08056 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन, 08174/08173 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर स्पेशल ट्रेन शामिल है। वहीं 08160/08159 टाटानगर-खड़गपुर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन, 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 22861/22862 हावड़ा-कांताबंजी-हावड़ा एक्सप्रेस, 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस, 08014/08013 चक्रधरपुर-टाटानगर-चक्रधरपुर स्पेशल ट्रेन को भी रद्द किया गया है। जबकि 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा स्पेशल ट्रेन, 03595/03596 बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी स्पेशल ट्रेन, 08649/08650 आद्रा-पुरुलिया-आद्रा स्पेशल ट्रेन, 03598/03597 आसनसोल-रांची-आसनसोल स्पेशल ट्रेन, 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमोह-चक्रधरपुर एक्सप्रेस भी आज रद्द रही। 03592/03591 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल स्पेशल, 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल स्पेशल ट्रेन, 18086 रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेनें को आंदोलन को देखते हुए आज रद्द कर दिया गया है। -
ऑटो में असामाजिक तत्चों ने लगायी आग
बोकारो। चास के आदर्श कालोनी स्थित चौक पर असामाजिक तत्वों ने रात को खड़े ऑटो में आग लगी दी। जिससे ऑटो जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। ऑटो मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑटो के मालिक उमाशंकर पांडेय ने बताया कि बीती रात डेढ़ बजे उसके पड़ोसी ने सूचना दी की ऑटो में आग लग गयी है। खबर मिलते ही घटना स्थल में पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से आर्दश कॉलोनी स्थित महतो चौक पर वे रह रहे हैं और परिवार के पालन-पोषण के लिए ऑटो चलाकर किसी तरह गुजारा कर रहे है। ऑटो ही उनके और उनके परिवार की आजीविका का मात्र एक साधन है। उन्होंने आशंका जतायी है कि असामाजिक तत्वों ने उनके ऑटो में आग लगा दी है। जिससे ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है। जिन्हें उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
-
JJMP के एरिया कमाण्डर विकास लोहरा उर्फ़ अभिजीत की हत्या गोली मारकर
बुढ़मू – प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP का एरिया कमाण्डर विकास लोहरा उर्फ़ अभिजीत की हत्या बुढ़मू थाना क्षेत्र के सारले मे गोली मारकर कर दी गई है, हत्या प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC ने की है, हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए TSPC के एरिया कमाण्डर विक्रम जी ने कहा की बीते महीनों से विकास लोहरा की तलाश थी, विकास लोहरा हमारे 6 साथियों की हत्या मे भी शामिल था।
वर्चस्व को लेकर हुई हैं हत्या, बालू घाट बना हत्या का कारण :
बताते चले की बुढ़मू थाना क्षेत्र मे अपना वर्चस्व बनाने को लेकर JJMP उग्रवादियों ने 26 अगस्त को मारपीट कर बालू घाट को बंद करा दिया था साथ ही 7 लाख रूपये की लेवी की मांग की गई थी, यहाँ पहले से ही TSPC का वर्चस्व क़ायम है,ऐसे मे TSPC व JJMP उग्रवादियों मे खुनी संघर्ष की संभवना प्रबल हो गई थी, इस दौरान TSPC ने प्रेस रिलीज जारी कर JJMP की सफाया करने की चुनौती भी दी थी। जिसका परिणाम देर रात दोनों तरफ से गोलियां चली और JJMP एरिया कमांडर विकाश लोहरा की हत्या कर दी गई, हलांकि गोली चलने व हत्या की सुचना पर बुढ़मू,मांडर, खलारी, पीपरवार की पुलिस द्वारा घेराबंधी कर अन्य उग्रवादियों की धरपकड़ को लेकर रेस हो गई है।खबर लिखें जाने तक छापेमारी की जा रही थी।
सब्जोनल कमांडर सागर गंझु हत्याकांड मे शामिल था विकास लोहरा :
बताते चले की 2017 मे TSPC सब्जोनल कमाडर सागर गंझु सहित 6 उग्रवादियों की हत्या कर दी गई थी उक्त हत्या मे विकास लोहरा का भी नाम आया था,जिसके बाद TSPC द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, इस दौरान बुढ़मू बालू घाट का मामलें ने भी तूल पकड़ा और TSPC उग्रवादी के एरिया कमाडर विक्रम जी के दस्ते ने विकास लोहरा की हत्या कर दी, साथ ही विक्रम जी ने बताया की 2017 मे हुए साथियो सागर गंझु सहित 6की हत्या की थी जिसका बदला लें लिया गया है, अब ऐसे अन्य संगठनों को इस क्षेत्र मे बर्दास्त नहीं किया जायेगा,जो अमजनों को परेशान करता है।
छापर बालू घाट हमेशा से रहा है विवादों मे :
प्रखंड क्षेत्र का छापर बालू घाट शुरू से ही विवादों मे रहा है, अवैध वसूली को लेकर मारपीट व हत्या यहाँ जैसे आम हो गई है। यहाँ हर किसी के नाम पर होती है अवैध उगाही, हर किसी को जाता है एक छोटा हिस्सा, अब छापर मे कोयलवरी की शुरुआत होने वाली है ऐसे मे उग्रवादीयों का यहाँ अपना वर्चस्व क़ायम रखना है ताकि लेवी की मोटी रकम मिलते रहे है यही वर्चस्व को लेकर खुनी संघर्ष देखने को मिलती है। प्रशासन इसको रोकने मे सक्षम हैं या नहीं यह तो आनेवाला वक़्त ही बताएगा,परंतु इस प्रकार की घटना से ग्रामीण दहशत मे है।
-
निरसा थाना के कुक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों का हंगामा
कहा, मृतक की पत्नी से थाना के एएसआई का अवैध संबंध है मौत का कारणधनबाद। निरसा थाना में खाना बनाने वाले 31 वर्षीय कुक सेंटू चक्रवर्ती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सेंटू का शव थाना में रखकर हंगामा और प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि कुक की पत्नी के साथ एएसआई का अवैध संबंध था, इसी वजह से उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सेंटू अपनी पत्नी के साथ निरसा थाना में खाना बनाने का काम करता था। सेंटू की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी पत्नी व थाना के एक एएसआई अविनाश पांडेय के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि अविनाश के साथ रसोइए की पत्नी का नाजायज संबंध था। पत्नी और एएसआई अविनाश, सेंटू को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। इस घटना के बाद परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए। परिजनों के द्वारा थाना में शव के साथ हंगामा किया गया। मृतक सेंटू चक्रवर्ती के परिजनों ने बताया कि 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। सेंटू और उसकी पत्नी निरसा थाना में खाना बनाने का काम करते थे। निरसा थाना में पदस्थापित एएसआई अविनाश कुमार के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी सेंटू को भी हो गई थी। इसको लेकर सेंटू और उसकी पत्नी में हमेशा कहासुनी होती रहती थी। पत्नी के द्वारा यह बात थाना के एएसआई को बताई गयी थी। जिसके बाद सेंटू के साथ मारपीट भी की गई। पत्नी के कारण वह काफी परेशान रहता था। सेंटू ससुराल में ही अपनी पत्नी के साथ रहा करता था। सेंटू का ससुराल कालीमाटी बिशुनपुर में है। अपने ससुराल में ही रहकर वह निरसा थाना में खाना बनाने का काम किया करता था। मृतक के भाई रूपम ने बताया कि थाना में पूर्व में दोनों पति-पत्नी का सुलहनामा भी कराया गया था। इस सुलहनामा में थाना की पुलिस शामिल थी।
-
कराईकेला में कई जगहों पर नक्सली पोस्टर से क्षेत्र में दहशत, पुलिस अलर्ट
चाईबासा। कराईकेला थाना क्षेत्र में आज सुबह कई स्थानों पर नक्सली पोस्टर देखी गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पोस्टर में 21 से 27 सितंबर तक संगठन का 18वां वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाए और सफल करने की बात कही गई है। नक्सलियों के पोस्टर पर 44 लेबर कानूनों को पूंजीपतियों के हित में और मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड़ में बदलने के विरोध में मजदूर, किसान एकताबध्द आंदोलन करने की बात कही गई है। इसी तरह अन्य पोस्टर भी है, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे हुए हैं। नक्सलियों ने कराईकेला थाना नकटी, पोंगरा नक्सल प्रभावित गांव में पोस्टर और बैनर लगाया गया है। नक्सलियों की इस सक्रियता को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है। नक्सलियों द्वारा पोस्टरबाजी करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी पोस्टर को जब्त कर लिया है। माओवादियों के स्थापना दिवस पर किए पोस्टरबाजी में लिखा गया है कि संगठन के 18 वें वर्षगांठ को उत्साह के साथ पालन करें। ज्ञात हो कि 21 सितंबर 2004 को नक्सली संगठन सीपीआइएमएल, पीपुल्स वार ग्रुप एवं एमसीसीआई का विलय हुआ था। तब तीनों संगठन ने मिलाकर भाकपा माओवादी नामक नक्सली संगठन की स्थापना की गई थी। तब से उस संगठन का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 21 से 27 सितंबर तक सप्ताह भर मनाया जाता है।
-
बसंतराय चौक में भीषण अग्निकांड, 8-10 दुकानें और घर जलकर खाक
देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग बुझीगोड्डा। बसंतराय चौक के समीप आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आशंका जतायी जा रही है कि आग बिजली की शार्ट सर्किट से लगी है। बताया गया कि गुरुवार को रात को सभीदुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। इस बीच मध्य रात्रि को सबसे पहले एक दुकान में आग लगी। चुकि मध्य रात्रि होने के कारण बाहर किसी भी ने आगलगी को नहीं देखा। जिस कारण आग अगल बगल की दुकानों और घरों तक पहुंच गई। जब तक स्थानीय लोगों को आग की सूचना मिली। तब तक आग 8-10 दुकानों तक फैल चुकी थी। इस भीषण अग्निकांड में आठ-दस घर व दुकानें हो गयीं। आग काफी तेजी से फैल गया, दूर-दूर तक धुएं का गुबार और आग की लपटें नजर आ रही थीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतना विकराल था कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल को भी सूचना दी गयी। लेकिन अग्निशमन दल के आने में देरी की वजह से आगजनी की 8-10 दुकानें और घर पूरी तरह से तबाह हो गए। दमकल की टीम ने भी काफी मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इधर आग की सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सुबह से ही आग से हुई बर्बादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
-
अग्निवीर बहाली में सफल छात्रों का 13 नवंबर को होगी परीक्षा – ब्रिगेडियर मुकेश
रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली समापन के मौके पर झारखंड और बिहार के डी डी जी ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के 24 जिलों से अग्निवीर बहाली में कुल 86 हजार युवाओं को प्रक्रिया के तहत रजिस्टर्ड कराया था। इसमें कुल 83 हजार अभयर्थियों ने चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
जिसमें सबसे अधिक पलामू जिला के विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बहाली प्रक्रिया में सफल हुए छात्रों का परीक्षा 13 नवंबर 22 को खेलगांव स्थित होटवार के श्री हरिवंश ताना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। ब्रिगेडियर मुकेश ने बताया कि इस बहाली प्रक्रिया में सफल अभयार्थियों को 4 कैटेगरी के तहत अग्निवीर बहाली में जनरल ड्यूटी, क्लार्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल, ट्रेड में बहाल किये जायेंगे। के साथ ही अग्निवीर बहाली प्रक्रिया में महिलाओं ने भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें भी जल्द ही बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने पांच दिवसीय बहाली प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। इस मौके पर भर्ती कार्यालय रांची के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
-
मोहन मंडल मर्डर का रातू पुलिस ने किया खुलासा
एक आरोपी गिरफ्त में,पल्सर व मोबाईल बरामद
रांची। रातू थाना की पुलिस ने सुंडील पुल के नीचे से बरामद मोहन मंडल के शव की पहचान करने के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मृतक 21 वर्षीय मोहन मंडल के ग्राम ठाकुरगांव बनापीढ़ी के रहने वाले उसके दोस्त राजेन्द्र को गिरफ्त में ले कर थाने में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मृतक मोहन की पल्सर मोटरसाईकिल और उसके मोबाईल को भी गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद कर लिया है।
मालूम हो कि मोहन मंडल रातू थाना के ग्राम नावा सोसो का रहने वाला था,किसी बात को ले कर मां से नाराज हो कर 18 सितंबर को दोपहर एक बजे कभी घर वापस नहीं आने की बात बोल कर घर से अपनी पल्सर मोटरसाईकिल नम्बर जेएच01ईजी 3765 से निकल गया था। 19 सितंबर को उसने घर वालों को फोन करके बताया था कि वह ठाकुरगांव बनापीढ़ी के रहने वाले अपने दोस्त राजेन्द्र के पर है। उसके बाद 21सितंबर की सुबह रातू पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सुंडील पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव बरामद कर रिम्स भेज दिया था। उसके बाद शव बरामदगी की सूचना पर पहुंचे मोहन के भाई उज्जवल मंडल ने शव की पहचान अपने भाई के रुप में की,उसके बाद घर वालों ने पुलिस को मामले की पुरी जानकारी दी, उसके बाद पुलिस मृतक के भाई के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए बनापीढ़ी निवासी राजेन्द्र को गिरफ्त में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मोहन मंडल की हत्या क्यों की गयी,इसका खुलासा फिलहाल नहीं की गयी है। -
सीयूजे में इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू
बैचलर-पीजी स्तर के 18 कोर्स के 758 सीटों के लिए 25 सितंबर तक करें आवेदनरांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (सीयूजे) के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए इंटीग्रेटेड (बैचलर-पीजी) कोर्स में नामांकन के लिए काउंसिलिंग की सीयूजे में इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरूलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। नामांकन समन्वयक डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नोटिस जारी की गई है। इस बार यूनिवर्सिटी ने इंटीग्रेटेड बैचलर-पीजी स्तर के 18 पाठ्यक्रमों में सीयूसीईटी-2022 परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को काउंसिलिंग व नामांकन के लिए खुला पंजीकरण आमंत्रित किया गया है। इस बार इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में 758 सीटें हैं। सीयूजे में इन पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने के इच्छुक अ•यर्थियों को यूनिवर्सिटी के पोर्टल- पर खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है।
महिलाओं के लिए शुल्क 200 रूपए
इच्छुक अभयर्थी 25 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शुल्क प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए सामान्य वर्ग/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपये और एससी/एसटी,पीडब्ल्यूडी के लिए 400 रुपये और महिलाओं के लिए 200 रुपये हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है।25 सितंबर तक कर सकते है कागजातों को अपलोड
नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान और मूल दस्तावेज/प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करने की अवधि 25 सितंबर तक है। पहली मेधा सूची 29 सितंबर, को जारी की जाएगी। जिस पर अभयर्थी 10 अक्तूबर से नामांकन शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।दूसरी मेधा सूची 13 व तीसरी 20 अक्टूबर को होगी जारी
सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरी मेधा सूची 13 अक्तूबर को जारी की जाएगी। दूसरी सूची में आए अभयर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की समय सीमा 17 अक्तूबर, तक होगी। इसके बाद भी सीटों के रिक्त रहने की स्थिति में तीसरी और अंतिम मेधा सूची 20 अक्तूबर, 2022 को जारी की जाएगी। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए प्रवेश पानेवाले विद्यार्थियों की पहली लिस्ट 11 अक्तूबर, को सीयूजे की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू होने की सं•ाावना है। अभयर्थी सीयूजे में नामांकन संबंधित जानकारी के लिए इसकी वेबसाइट को देखते रहें। -
शहीद हो गए जवान चितरंजन कुमार
गवर्नर और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहां करेंगे परिजनों का हर संभव मदद
रांची। सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार आज शहीद हो गए। इलाज के क्रम में राजधानी के मेडिका अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांसे ली। सीआरपीएफ कैंप धुर्वा में शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प माला चढ़ाकर गवर्नर रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि रविवार को चतरा जिले के प्रतापपुर एवं कुंदा सीमा पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान चितरंजन कुमार गोली लगी थी। घायल होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गया तथा बरियातू स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था।
राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर सीआरपीएफ (190 बटालियन) के शहीद जवान श्री कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान श्री कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री चितरंजन कुमार के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
-
हजारीबाग : 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार पंचायत सेवक, ACB कर रही पूछताछ
हजारीबाग के ब्रहमोरिया पंचायत के पंचायत सेवक को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। गिरफ्तार पंचायत सेवक का नाम अशोक कुमार दास है। एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को अपने साथ हजारीबाग ले आयी है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार ने पीएम आवास की राशि निर्गत करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, इसी बात की जानकारी एसीबी को लग गई और पंचायत सेवक को दबोच लिया।
-
रिनपास की डॉ जयती शिमलई के खिलाफ हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट
रांची। रिनपास की डॉ जयती शिमलई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। कांके के सोनू मुंडा ने अपने अधिवक्ता अभय मिश्रा के माध्यम से हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि रिनपास कैंपस में विक्षिप्त महिला कार की चपेट में आने से घायल हुई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में रांची सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस केस से जुड़े कई गवाहों को अपने पद के प्र•ााव से बयान बदलने का दबाव बना रही हैं। इसीलिए जब तक वह रिनपास में पदस्थापित रहेंगी। तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। याचिका में जयती शिमलई, कांके थाना प्रभारी और इस केस के जांच अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को भी प्रतिवादी बनाया गया है। ज्ञात हो कि अप्रैल माह में रिनपास की एक महिला मरीज की रिम्स में मृत्यु हो गई थी। मरीज की मौत के बाद रिनपास ने यह कह दिया गया कि महिला पेड़ से गिर गई थी।
-
महिला टीम 23 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती, अंग्रेजों को 88 रन से हराया
कैंटबरी । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कैंटबरी में खेला गया दूसरा मुकाबला 88 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर 23 साल बाद वनडे सीरीज में जीत मिली है। इससे पहले भारत को 1999 में अंजुम चोपड़ा की कप्तानी में 2-1 से जीत मिली थी।
मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 333 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था। यह इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। हरमनप्रीत कौर ने तूफानी पारी खेलते हुए 143 रन सिर्फ 111 पर बना दिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 4 छक्के निकले। यह वनडे क्रिकेट में उनका 5वां शतक रहा। वह इंग्लैंड में वनडे में शतक लगाने वाली एशिया की पहली कप्तान भी बनीं।
हरलीन देओल ने भी लगाई फिफ्टी
हरमनप्रीत के अलावा हरलीन देओल ने भी मैच में शानदार 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया। आखिरी 24 गेंद में टीम इंडिया ने 71 रन जोड़े। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में दीप्ति ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं, हरमनप्रीत ने अपनी पारी की आखिरी 11 गेंदों में 43 रन बना दिए।
रेणुका सिंह ने झटके 4 विकेट
टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज रेणुजा सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 10 ओवर में 57 रन खर्च किए। वहीं, हेमलता ने 2, जबकि दीप्ति सिंह और शेफाली वर्मा को 1-1 सफलता मिली।
स्मृति मंधाना ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे किए। वह महिला वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने सबसे तेज 3 हजार रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 88 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था। -
सेंट्रल मेक्सिको के बार में फायरिंग का VIDEO:10 लोगों की मौत; मार्च में हुई ऐसी ही घटना में 19 लोगों की जान गई थी
मेक्सिको : सेंट्रल मेक्सिको के एक बार में गुरुवार को फायरिंग हुई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने बार में घुसते ही अंधाधुंध गोलियां चलना शुरू कर दिया। इस दौरान बार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। कुछ लोग भागते हुए भी दिखाए दे रहे हैं। गोलियां चलने के आवाज भी काफी साफ सुनाई दे रही है।
जांच में जुटी पुलिस : एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- हमले की सूचना मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक इस गोलीबारी की असल वजह पता नहीं चल पाई है। माना जा रहा है कि ये एक गैंगवार था। बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया है। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं।
मार्च में हुई ऐसी ही घटना में 19 लोगों की मौत
इसी तरह की एक घटना मई में हुई थी। मेक्सिको के सेलाया शहर के एक होटल और 2 बार में ऐसे ही हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
मार्च में हुई एक ऐसी ही घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। कई घायल हुए थे। ये घटना मिचोआकन राज्य के लास तिनाजस में एक फंक्शन के दौरान हुई थी। फरवरी में भी मिचोआकन में एक बड़ा हमला हुआ था, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी।
जनवरी में, गुआनाजुआतो राज्य में एक ग्रामीण समुदाय में एक परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।
मेक्सिको में 2007 से खराब हालात
मेक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। इसकी वजह ड्रग्स तस्करी को माना जाता है। इन घटनाओं में शामिल गिरोहों के बीच इस तरह के गैंगवार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। मेक्सिको में 2007 के बाद से हिंसा और गैंगवार जैसे अपराधों में बढ़ोतरी हुई। 2007 में ड्रग माफियाओं से लड़ने के लिए पूर्व राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरन ने सेना को पर उतार दिया था। इसके बाद से मेक्सिको में हिंसा तेज हो गई थी, जो आज भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
-
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन 15 शहरों में फैला:तीन और प्रदर्शनकारियों की मौत, आंकड़ा 8 हुआ; एक हजार से ज्यादा गिरफ्तार
तेहरान : ईरान में 16 सिंतबर से शुरू हुआ हिजाब के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन अब भी जारी है। 21 सितंबर तक ये 15 शहरों में फैल गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव भी हो रहे हैं। लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं। गुरुवार को भी पुलिस फायरिंग में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई। पांच दिन में यह आंकड़ा 8 हो गया है। सैंकड़ों लोग घायल हैं। पुलिस ने अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सरकार की मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ युवाओं ने गरशाद नामक एक मोबाइल ऐप बना लिया है। इस ऐप को पिछले 5 दिन में 10 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। युवा इसके जरिए सीक्रेट मैसेज चला रहे हैं। इसे देखते हुए तेहरान में मोबाइल इंटरनेट बंद और इंस्टाग्राम को ब्लॉक कर दिया गया है।
प्रदर्शकारियों का कहना है कि लोग हमारे विरोध को बगावत समझ रहे हैं, लेकिन मौलवियों को ये बात समझ में नहीं आएगी। वे आंखें मूंदे बैठे हैं। सरकार इन मौलवियों के भरोसे ज्यादा दिन तक शासन नहीं चला पाएगी। ये मौलवी महिलाओं को अधिकार देने के खिलाफ हैं।इस बीच सर्वोच्च धर्मगुरु अयातुल्ला खामेनेई ने बुधवार को एक सभा को संबोधित किया, लेकिन उन्होंने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का कोई भी जिक्र नहीं किया।
-
राजू श्रीवास्तव उभरते कॉमेडियंस को प्लेटफॉर्म देना चाहते थे, ओटीटी को करना चाहते थे एक्सप्लोर
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजू ने हार्ट अटैक आने से पहले एक सपना देखा था, जिसे पूरा करने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू के करीबी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वो ott प्लेटफॉर्म पर अपना स्टैंड अप कॉमेडी शो लाने की तैयारी कर रहे थे। अगर ये शो लॉन्च हो पाता तो वो इस शो के प्रोड्यूसर होते।
उभरते को प्लेटफार्म देना चाहते थे राजू
राजू के करीबी ने आगे कहा, वो चाहते थे कि उनका ये शो किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो। वो इस शो की प्लानिंग इसलिए कर रहे थे कि देश•ार के उभरते कॉमेडियंस को उनके जरिए एक प्लेटफॉर्म मिल सके। वो फिल्में और लंबे समय तक आउटडोर शेड्यूल के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर अपने इस शो की प्लानिंग को लेकर दोस्तों के साथ डिस्कशन भी किया था। वो अपने प्लान पर आगे बढ़ पाते, उससे पहले ही 10 अगस्त को उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
कपिल-सुनील ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
राजू के यूं चले जाने से पूरा देश शोक में डूब गया है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जहां कपिल ने राजू के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ह्यआज पहली बार आपने रुलाया है, राजू भाई काश एक मुलाकात और हो जाती। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें। आप बहुत याद आएंगे। अलविदा..ओम शांति। वहीं सुनील ग्रोवर ने राजू की फोटो शेयर कर लिखा, राजू श्रीवास्तव जी भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने पूरे देश को खूब हंसाया। ये बहुत ही दुख की बात है कि वो बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। मेरी संवेदना आपके पूरे परिवार के साथ हैं।
दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार
राजू को 10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली एम्स में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई, लेकिन कल अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी। राजू के पार्थिव शरीर को कल द्वारका के पास दशरथपुरी ले जाया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट किया गया। -
अनन्या पांडे ने एक वक्त पर किया दो लड़कों को डेट?
कॉफी विद करण 7 के 12वें एपिसोड में भावना पांडे, महीप कपूर और गौरी खान ने काफी इंट्रेस्टिंग बातें कीं। बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि अनन्या पांडे एक टाइम पर दो लड़कों को डेट कर रही थीं। यह बात सुनकर उनकी मां भावना चौंक गईं। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का साइड लेनी की कोशिश की। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही अनन्या पांडे का ईशान खट्टर से ब्रेकअप हुआ है। वह और ईशान दोनों अलग-अलग करण जौहर के शो पर आ चुके हैं।
आर्यन को ये डेटिंग टिप्स देती हैं गौरी
कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड से सिलेब्स काफी घबराते हैं। क्योंकि इसमें पूछे गए सवाल कॉन्ट्रोवर्शियल होते हैं और जवाब भी वैसे ही निकलकर आते हैं। करण ने गौरी से पूछा कि वह अपनी बेटी सुहाना को क्या डेटिंग अडवाइस देना चाहेंगी? इस पर गौरी ने जवाब दिया, एक वक्त पर दो लड़कों को डेट मत करो। इस पर करण ने कहा कि अच्छी अडवाइस है। गौरी ने यह भी बताया कि वह अपने बेटे आर्यन को बोलती हैं कि जब तक शादी नहीं हो रही, वह जितनी चाहे लड़कियों को डेट कर सकता है। लेकिन शादी के बाद फुलस्टॉप।
करण ने खोली अनन्या की पोल
इस पर भावना की ओर देखकर करण बोलते हैं, मुझे लगता है कि अनन्या ऐसा कर चुकी है। इस पर हैरान होकर भावना बोलती हैं, उसने ऐसा किया? इस पर करण जवाब देते हैं, हां मुझे लगता है कि वह दो लोगों के बीच कन्फ्यूज्ड थी। इस पर भावना बोलीं, नहीं वह दो लोगों के बारे में सोच रही थी तो एक से ब्रेकअप कर लिया। ये भी शाहरुख खान की वजह से प्रोफेशनली पड़ता है गौरी खान पर असर, कई बार लोग नहीं देते हैं काम
आर्यन को पसंद करती हैं अनन्या
अनन्या पांडे जब कॉफी विद करण में आई थीं तो उनके साथ विजय देवरकोंडा थे। उस वक्त करण ने अनन्या से पूछा था कि ईशान से डेट करते वक्त तुम विजय के साथ भी डेट करने गई थीं। इस पर अनन्या ने जवाब दिया था, यह फ्रेंडली डेट थी। वहीं करण और अनन्या की बातचीत से ये भी हिंट मिली थी कि अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी पसंद करती हैं। -
खत्म हुआ आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र का जादू, 13वें दिन कमाए 3.40 करोड़
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई की है। बायकॉट गैंग की कमाई पर पानी फेरते हुए ब्रह्मास्त्र ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और 200 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए हैं। इस फिल्म का जलवा विदेशों में भी बरकरार है और इसने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। पर अब लगता है कि दूसरे हफ्ते में इसने सिनेमाघरों में दम तोड़ना शुरू कर दिया है।
लगातार घट रही कमाई
ब्रह्मास्त्र ने अपने रिलीज के पहले हफ्ते में धुंआधार कमाई की जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे वीकेंड तक 215 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। तभीदूसरे सोमवार को भी वही कहानी दोहराई गई जो पहले वीक डे को घटी थी। इस सोमवार से भी ब्रह्मास्त्र की कमाई लगातार घटने लगी। जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से गायब होने वाली है।
13वें दिन कमाए 3.40 करोड़
बह्मास्त्र ने 13वें दिन यानी बुधवार को सिर्फ 3.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 227.30 के आसपास पहुंच गया है। लगातार घट रहे कलेक्शन को देखकर मेकर्स की परेशानी बढ़नी लाजमी है क्योंकि 410 करोड़ के बजट में बनी फिल्म तो अभी तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। आने वाले दिनों में इसके लिए मुश्किलें बढ़ने वाली ही हैं।
सनी देओल की चुप देगी टक्कर
बता दें कि इस शुक्रवार को सनी देओल की चुप रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी जबरदस्त एक्साइटमेंट है। एडवांस बुकिंग में ही चुप ने 10 मिनट में 10 हजार टिकट बेच लिए थे। इसके साथ ही 23 सितंबर को सिनेमाघरों में 75 रुपये में फिल्म देखने को मिलने वाली है जिसका फायदा भी ताजा रिलीज होने वाली चुप को भी मिलता नजर आ रहा है। फिलहाल ब्रह्मास्त्र के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के आंकड़ों का इंतजार है।