टैग: Gandiv

  • झारखंड में 4 दिनों तक हो सकती है बंगाल की खाड़ी में बन रहे है लो प्रेशर के कारण भारी बारिश

    रांची। इस बार मानसून की स्थिति ठीक नहीं है ।राज्य सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है ।अच्छी बारिश नहीं होने के कारण फसल खराब हो गई है ।लेकिन इस बीच मानसून की स्थिति में सुधार हो सकता है। बंगाल की खाड़ी मैं निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे आगामी 7 से 10 अगस्त तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश देखी जा सकती है।

    मौसम पूर्वानुमान केंद्र रांची की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर तैयार हो रहा है। इस कारण झारखंड अच्छी बारिश हो सकती है ।बता दें कि एक जून से अब तक करीब 442 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य से 46  प्रतिशत कम है।

  • रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में औषधि नियंत्रण विभाग का छापा

    नकली कॉस्मेटिक बनाने का मिनी फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    रामगढ़। सौदागर मोहल्ला में नकली कॉस्मेटिक बनाने का फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। कोइरी टोला मिडिल स्कूल सौदागर मोहल्ला के बगल में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज द्वारा कॉस्मेटिक बनाने की अवैध मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रांची औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा गोड्डा के रंजीत चौधरी, रांची के पुतली बिलुंग, हजारीबाग प्रतिभा झा, रामगढ़ वीरेन्द्र स्वांसी औषधि निरीक्षकों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जब एक-एक कर तीन कमरों को खोला गया तो निरीक्षकों की टीम भी दंग रह गई। वहां पर सिंदूर, लिक्विड बिंदी, ग्लिसरीन, उबटन सहित अन्य कॉस्मेटिक सामान पैकिंग कर बिना किसी लाइसेंस के कस्तूरी ब्रांड के नाम पर मैन्युफैक्चर की जा थी। छापेमारी से पहले ही संचालक फरार हो गया। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने फैक्ट्री सहित कार्यालय में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली कॉस्मेटिक सामानों को जब्त किया है। टीम की सदस्य प्रतिभा औषधि निरीक्षक हजारीबाग ने बताया कि औषधि विभाग के निदेशक को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरी सूचना की तहकीकात कराई गयी। इसके बाद पूरी टीम ने इस मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की है और यहां से भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक सामान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 2017 से कोइरी टोला स्कूल के बगल में एक-एक कर तीन कमरों को किराए में लेकर मुल्तानी मिट्टी और सिंदूर पैकिंग का काम शुरू हुआ था। देखते ही देखते यहां पर सैनिटाइजर, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी, उबटन, ग्लिसरीन, सिंदूर, लिक्विड बिंदी सहित अन्य कॉस्मेटिक बनने लगे। यहां से ये नकली प्रोडक्ट कंपनी के नाम पर झारखंड के वि•िान्न स्थानों में सप्लाई होती थी। मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में छापेमारी के दौरान पहले तो कोई भी सामने नहीं आ रहा था। जब कड़ाई की गई तो संचालक के परिजन पहुंचकर हंगामा खड़ा करने का प्रयास भी किया।

  • पटना के बालू घाट पर गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, पांच मजदूरों की मौत

    मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फटने चार मजदूर की झुलसने से मौत की खबर आ रही है। डर से नाविक मृतकों को लेकर नदी में भागा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। रामपुर तोफिर के मुखिया पुत्र संजय सिंह ने पांच के मरने की पुष्टि की है। हालांकि प्रशासन ने अभी मौत की घटना को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  • पाकुड़ : सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

    पाकुड़ :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी,अग्निपथ योजना एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री उदय लखमानी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया lयह विरोध प्रदर्शन पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर बिरसा चौक पहुँचते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने जिला अध्यक्ष उदय लखमानी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों को हिरासत मे ले लिया lजिला अध्यक्ष को हिरासत में लेते ही विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दीlश्री उदय लखमानी ने कहा कि देश आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है वहीं देश की आजादी के बाद किसी भी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर कर नहीं लगाया था लेकिन मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर मंगाई को बढ़ा दिया है lरसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैl आम जनता महंगाई से परेशान हैl मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की 4 वर्षों के लिए अनुबंध पर बहाल कर रही है जो देश के सैनिकों का अपमान है lइन अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद न ही पेंशन मिलेगा और न ही पूर्व सैनिकों का दर्जा lऐसे मे सेना का मनोबल गिरेगा l मोदी सरकार इस योजना को लागू कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है lमोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई lरेलवे सहित अन्य केंद्रीय उपक्रमों का निजीकरण कर शिक्षित नौजवानों से रोजगार छीन रही हैl मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद एवं अनुप सिन्हा विश्वास, जिला महासचिव अवधेश झा एवं श्री कुमार सरकार, जिला सचिव कृष्णा यादव,विवेक गोस्वामी,असलम अंसारी एवं देबु विश्वास, प्रखण्ड अध्यक्ष मन्सारुल हक,चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन,सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अफ़जल वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनव्वर आलम, महेशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष महबूब आलम, जिला परिषद् सदस्य मंजुला हाँसदा,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष किशन पासवान,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,एन एस यु आई जिला अध्यक्ष सज्जाद मेहना, पूर्व मुखिया कबीबुर रहमान,इनरोलर मोफ़िज अंसारी,प्रखण्ड सचिव रामविलास महतो, मिथुन मराण्डी, पप्पू गंगवानी,हाजिकुलआलम,फ़रमान अली,मिसबाहुल शेख,मन्सार शेख,जहिरुल शेख, सिराजुद्दीन शेख, अफजल शेख,रजीकुल इस्लाम,एहदीन शेख,मुर्शीद आलम, मोतिउर रहमान,आबिद अंसारी आदि मौजूद थे l

  • ईडी रिमांड पर बच्चू यादव 6 दिनों के लिए गए ,कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत 

    मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी रहे बच्चू यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी  की टीम बच्चू यादव को लेकर कोर्ट पहुंची. ईडी ने कोर्ट से बच्चू यादव को 10 दिन की रिमांड पर दिये जाने के लिए आवेदन दिया. उसके आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी  को 6 दिन की रिमांड पर देने की मंजूरी दी. ईडी अब बच्चू यादव से पूछताछ करेगी. बच्चू यादव से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

    बच्चू यादव को ईडी ने कई बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुआ. जिसके बाद बच्चू यादव को ईडी  ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने साहिबगंज में बीते 26 जुलाई को दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर लिया था. इसके साथ ही ईडी ने साहिबगंज पुलिस को दोनों का पता लगाने को कहा था. बच्चू यादव का जहाज शुक्रवार बाजार घाट पर लंगर पर खड़ा था, जिसे ईडी ने अटैच कर लिया है.

  • राजभवन से गिरफ्तार किये गए कांग्रेस के मंत्रियो को मोरहाबादी कैंप जेल में रखा गया

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद मोरबादी कैम्प जेल में रखा गया है इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल, विधायक दीपिका पांडेय, अनुप सिंह, प्रदीप यादव, भूषण बाड़ा, शिल्पी नेहा तिर्की, रामचंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व विधायक सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को गिरफ्तार कर कैंप जेल में रखा गया है. 

  • सुदेश महतो सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, एस्कॉर्ट वाहन ट्रक से टकराया

    झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, एस्कॉर्ट वाहन ट्रक से टकराया, 4 घायल !

    रांची || आजसू पार्टी प्रमुख सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये इनका एस्कॉर्ट वाहन गुरुवार की रात रांची जिले के जोन्हा में एक ट्रक से टकरा गया इस घटना में एस्कॉर्ट वाहन में सवार 3 सुरक्षाकर्मी व ड्राइवर घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है !

  • राँची : मंहगाई के खिलाफ राजभवन के समीप प्रदर्शन, कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता समेत कई नेता हुए गिरफ्तार

    मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. झारखंड कांग्रेस ने राजभवन मार्च निकाला, जिस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गयी. 

    कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ते हुए राजभवन के गेट के पास पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे. कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे. 

    पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया. पुलिस ने कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दीपिका पांडे सिंह को हिरासत में ले लिया.

  • पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव पहुचे ईडी कार्यालय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव को पूछताछ के लिए ईडी की टीम ने कार्यालय लाया है. बता दें कि ईडी की टीम ने गुरूवार को पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद बच्चू यादव को कोतवाली थाने में रखा गया था, लेकिन आज पूछताछ के लिए कोतोवाली थाने से ईडी कार्यालय लाया गया है. पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को ईडी की टीम ने दो बार समन जारी किया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद भी ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. बता दें कि ईडी की टीम ने पहले ही साहिबगंज में उसके जहाज को जब्त कर लिया है.

  • विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की

    विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस मौक़े पर चमेली देवी ने कहा की जामताड़ा विधानसभा के विभिन्न मुद्दों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिली है। उन्होंने कहा कि मेरे आग्रह पर मुख्यमंत्री ने जामताड़ा नगर को कई योजनाओं का लाभ दिया है परंतु इन योजनाओं में भारी अनियमित्ता बरती जा रही है। पेयजल आपूर्ति के लिए आयी योजनाओं में संवेदक मनमानी कर रहे है।

    वही सतसाल शवदाह गृह निर्माण के विषय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे को आवेदन देकर नए सिरे से जाँच की माँग की हूँ। इसी के साथ जामताड़ा विधानसभा के कई अन्य विषयों पर भी बात हुई जो आने वाले समय में सामने आएगी। इसके साथ ही चमेली देवी ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कई अन्य विभागीय मंत्रियों से भी मिलकर जामताड़ा की पेयजल व बिजली की समस्याओं से सम्बंधित आग्रह पत्र उनको सौंपी हूँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत के सभी योजनाओं का ऑडिट जल्द होगा और जो भी दोषी होंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी। चमेली देवी ने कहा की बहुत जल्द झारखण्ड सरकार के कुछ मंत्रीगण का दौरा जामताड़ा में होने वाला है।

  • महिला पुलिस कर्मी ने स्कूटी में ऑटो से टक्कर लगने पर सरेआम कर दी चालक की धुलाई

    नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला पुलिस कर्मी के स्कूटी में मारी टक्कर
    भूक्त भोगी ने ऑटो से खींच कर सरेआम कर दी चालक की धुलाई
    रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक के पास एक महिला पुलिसकर्मी को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इससे महिला पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गई। उठने के बाद उसने ऑटो चालक को पकड़ कर सरेआम पीटाई शुरु कर दी। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मी ने चालक को ऑटोसे खींच कर जमीन पर गिरा दिया पीटाई करने लगी । यह देख वहां से गुजने वाले राहगिरों ने ऑटो चालक को महिला पुलिस कर्मी के चंगुल से छुटकारा दिलाया।
    जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से हिनू चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दिया।
    महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि ड्राइवर नशे में ऑटो चला रहा था।. उन्होंने बताया कि ऑटो वाले ने कई और लोगों को भी धक्का मारते हुए हिनू तक पहुंचा। बाद में सूचना पर ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पहुंची और चालक सहितऑटो जब्त कर लिया।

  • भाजपा विधायक राज सिन्हा ने पकड़ लिया स्पीकर का पैर

    रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पांचवे दिन सदन के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होने के पहले स्पीकर के कक्ष बाहर भाजपा के विधायकों का धरना देखने को मिला। इतना तो ठीक था लेकिन जैसे ही स्पीकर रबींद्र नाथ महतो सदन में जाने के लिए अपने कक्ष से निकले वैसे ही भाजपा विधायक राज सिन्हा स्पीकर के पांव पकड़ लिया। राज सिन्हा ने विधानसभाअध्यक्ष के पांव पकड़े और भाजपा विधायकों के निलंबन को वापस लेने आग्रह किया। इसके बाद स्पीकर ने मुस्कुराते हुए उनके आग्रह को मानते हुए निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद स्पीकर ने सदन से निलंबित भाजपा के चारों विधायक भानू प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जयप्रकाश पटेल और रणधीर सिंह के निलंबन वापस करने की घोषणा की।

  • शराब पीने से हुई मौत तो सरकार देगी 5-10 लाख मुआवजा

    विधानसभा से आज झारखंड उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 पारित हुआ. इस विधेयक पर माले विधायक बिनोद सिंह और लंबोदर महतो ने सवाल खड़ा किया और विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग की. विनोद सिंह ने कहा, अवैध व मिलावटी शराब पीने से मरने वालों को 5 से 10 लाख का मुआवजा न्यायालय से मिलेगा, जो सही नहीं है. 20 लीटर से कम शराब बनाने वालो को जो अधिकारी पकड़ते हैं, वैसे विवेक के अनुसार उस व्यक्ति को छोड़ सकते हैं या जेल भेज सकते हैं. ऐसे में वे बारगेनिग करेंगे. मेरी मांग है, एक न्यूनतम राशि तय कीजिए.डॉक्टर लंबोदर महतो ने पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया.कहा कि शराब दुकानों में काम करनेवाले कर्मियों को 3 महीने से मानदेय नहीं मिला है.

    प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह विधेयक यह विधेयक शराब व्यवसाय से जुड़े लोगों को इनोसेंट लोगों को बचाने के लिए लाया गया है. इस विधेयक के संशोधन से राज्य में गलत तरीके से शराब बनाने पर भी लगाम लगेगी.

  • मुंहबोले चाचा ने पांच साल की मासूम का हाथ-पैर बांध फेंका नाले में

    पांच साल की मासूम का हाथ-पैर बांध कर मुंहबोले चाचा ने फेंका नाले में
    रात भर बच्ची पड़ी रही नाले में, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बचाई जान

    धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड शक्ति मंदिर के पास से बुधवार की रात एक पांच वर्षीय लड़की आरती का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे धनबाद एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा अस्पताल के पास एक नाला में हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया। आज सुबह मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने बच्ची की आवाज सुनकर उसे नाला से बाहर निकाला। दूसरी ओर लड़की की मा चंदा और पिता रवि ने धनसार थाना में पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी। लड़की की बरामदी के बाद पुलिस ने आरती से पूछताछ कर एक व्यक्ति को धर दबोचा। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। आरती के माता पिता शक्ति मंदिर के पास भिक्षाटन करते हैं। आरती भी साथ में रहती है। आरती का कहना है कि सब दिन वह अपने माता-पिता के साथ यहीं से घर जाती है। बुधवार की रात उसके मुहबोले चाचा पुना उसे सोए हुई अवस्था में उठाकर ले जाने लगा। जब जाग कर चिल्लाने लगी तो पुना उसके मुंह में कपड़ा बांधकर एक नाले के पास ले गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर व मुंह बांधकर कवरनुमा नाला में दस फिट अंदर घुसा कर फेंक दिया। इसके बाद वह भाग निकला। सुबह में जब रामदास सहित अन्य लोग उस रास्ते से मोर्निंग वॉक करते हुए गुजर रहे थे। तभी उनलोगों के कान मे लड़की के रोने की आवाज आई। इसके बाद उनलोगों ने नाले मे रेंगकर अंदर घुसकर आरती को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि अगर बुधवार की रात भारी बारिश होती तो आरती की जान चली जाती। संयोग अच्छा था कि रात में वर्षा नहीं हुई। इस नाले मे धनबाद के कई इलाके का पानी आता है। इसके कारण बरसात में पानी से पूरा नाला भर जाता है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में धनसार थाना प्रभारी राज कपूर ने कहा कि गायब बच्ची मिल गई है। एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। छानबीन कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • नशा के 65 टैबलेट के साथ नशाखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

    नशाखुरानी गिरोह के सरगना को आरपीएफ ने पकड़ा, नशा के 65 टैबलेट जब्त

    जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ की टीम ने नशाखुरानी गिरोह के सरगना मनोज मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनोज देवघर का रहने वाला है। आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को लगातार शिकार बना रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद गिरोह की तलाश शुरू की गई और फिर प्लेटफॉम संख्या दो-तीन से गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ की उड़न दस्ता टीम और क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो मिलकर सीसीटीवी से निगरानी की। इसके बाद अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से नशा के 65 टैबलेट, दो पैकेट क्रीम बिस्कुट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1300 रुपये बरामद किया है। आरपीएफ ने गिरफ्तारी से पहले भीआरोपी बिहार के रहने वाले विजय यादव नामक यात्री को शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। टाटानगर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि 29 अप्रैल और 26 जुलाई को टाटा-छपरा एक्सप्रेस में नशाखुरानी का मामला सामने आया। इसमें एक प्राथमिकी बरौनी और दूसरा लखीसराय में दर्ज कर टाटानगर भेजा गया। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को गिरफ्तार आरोपी ने शंकर कुमार नामक यात्री से दोस्ती कर बिस्कुट के साथ नशा के टैबलेट खिलाया और फिर 25 हजार रुपये, एटीएम और मोबाइल लेकर पुरुलिया में उतर गया। इस मामले में बरौनी स्टेशन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं दूसरी घटना 26 जुलाई को गिरफ्तार मनोज ने संदीप ठाकुर नामक यात्री को शिकार बनाया। संदीप से 12 हजार, 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

  • रेडमी मोबाइल अचानक जलने के बाद बम की तरह फटा

    जेब में रखी रेडमी मोबाइल अचानक जलने लगा, निकाला तो बम की तरह फटा

    साहिबगंज। एक युवक की जेब में मोबाइल में आग लगने और फटने का एक मामला सामने आया है। घटना बरहेट बाजार के तांती टोला का है। यहां रहने वाले 27 वर्षीय अमित कुमार दत्ता की जांघ भी इस हादसे में झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों ने उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अमित ने बताया कि उसके पास रेडमी नोट फोर मोबाइल था। मोबाइल की बैटरी बुधवार की रात फट गई। बताया कि शाम में उसके मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी। उसने घर में ही फोन को चार्ज में लगाया। रात लगभग 9:30 बजे वह शादी समारोह में जाने के लिए निकला। मोबाइल चार्जिंग से निकालकर उसने अपनी जेब में रखा था। बताया कि बाइक से जाने के दौरान बरहेट बाजार में ज्योति गारमेंट के समीप लगा कि उसके पॉकेट में रखा मोबाइल जल रहा है। उसने बाइक रोकी और पॉकेट से मोबाइल निकाल कर फेंक दिया। बाहर निकालते ही मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट कर गई। बताया कि हादसे में उसकी जांघ पूरी तरह झुलस गई।

  • गले में चाभी का धागा बना फासी का फंदा

    दरवाजे की चौखट में ताला लगा रही थी महिला, पैर फिसला चाभी लगे धागे से गले में फांसी का फंदा कस गया, मौत

    बेड़ो : थाना क्षेत्र के पुरियो चुटटूटोली गांव में गुरुवार की सुबह दरवाजे की चौखट में ताला लगा रही महिला का पैर फिसल जाने से गले में पहनी हुई चाभी लगा धागा से फांसी का फंदा कस गया जिससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार अहले सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया नीरज कुजुर दी। मुखिया ने बेड़ो थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई आरपी यादव पहुंचे। पुलिस ने शव कोबरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वही घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर मुखिया नीरज कुजुर ने बताया कि मृतक महिला 45 वर्षीय बंधनी उराईन पति स्व पंचु उरांव है। इसकी दो बेटे सुशील उरांव व विष्णु उरांव है जो बेड़ो के एक होटल में काम करते हैं। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

  • बिग ब्रेकिंग: रांची में नौ अक्टूबर को होगा वनडे मैच

    रांची। द. अफ्रीका के साथ दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जायेगा। बीसीसीआइ ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें सितंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-20 मैच खेले जायेंगे। साथ ही अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 मैच औऱ एकदिवसीय सीरीज खेला जायेगा। इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ और तीसरा मैच दिल्ली में होगा। टी-20 मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी औऱ इंदौर में खेले जायेंगे।

  • साहिबगंज में एक रिटायर्ड सेना जवान समेत दो की हत्या

    साहिबगंज जिले में अलग अलग इलाकों में एक रिटायर्ड सेना जवान समेत दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पहली घटना जिरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के कबूतर खोपी निवासी 72 वर्षीय रिटायर्ड सेना के श्यामलाल यादव की हत्या का है। अपराधियों ने उस वक्त उनकी हत्या कर डी जब वह सुबह टहलने के लिए गये थे। उनका शव घर से कुछ दूर रेलवे लाइन के किनारे से बरामद हुआ है।

    सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद व सब इंस्पेक्टर सतीश सोनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि यादव की हत्या पेट में धारदार हथियार से वार कर की गयी है।

    वहीं जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र ढाटापाड़ा गांव के निकट कारनी नदी से बुधवार की सुबह जमालपुर गांव निवासी 34 वर्षीय फागु प्रमाणिक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने मंगलवार की रात से वह लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • हाजीपुरः खाना खा रहे 4 लोगों की मौत, 12 घायल, ,लाइन होटल में ट्रक घुसने से हुआ हादसा

     हाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गये. घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है. इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी है. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को नियंत्रित करने में जुट गयी है.
    बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसा, जिससे वहां खाना खा रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गये. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गये हैं. घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी. हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

    इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने हादसे के शिकार हुए चारों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है. वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं.

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण

    रूर्बन कलस्टर बरही के सखी मंडल की महिला सदस्यों द्वारा किया जा रहा है तिरंगे झंडे का निर्माण

    हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी,उत्सव के रूप में मनाए स्वतंत्रता दिवस : उपायुक्त

    हजारीबाग : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य एवम जिला स्तर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में व्यापक रूप से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।


    इस अभियान के जरिए सरकार की योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराए। उपायुक्त ने इस ऐतिहासिक अमृत काल के स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की अपील करते हुए कहा है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराए। इसमें सभी सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे।

    इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. इसके लिए नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने रुर्बन क्लस्टर बरही के सखी मंडल की महिला सदस्यों द्वारा झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा की इस अभियान को सफल बनाने में कई तरह की एनजीओ भी काफी मदद कर रही हैं।