टैग: Gandivlive

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शुरू, श्रद्धालुओं से बोले- सबकी अर्जी लगेगी

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शुरू, श्रद्धालुओं से बोले- सबकी अर्जी लगेगी

    पटना | बागेश्वर धाम वाले बाबा मंच पर पहंच चुके हैं। वह पर्ची निकालकर लोगों की अर्जी सुन रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंडाल में मौजूद भीड़ से लोगों को बुला रहे हैं और उनकी अर्जी सुन रहे हैं। इसके बाद बाबा ने भीड़ से पंकज नाम के श्रद्धालु को बुलाया। बाबा ने कहा कि उसकी अर्जी सुन रहे हैं। इसके बाद हनुमंत कथा वाचन करेंगे। इससे पहले बाबा होटल से नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने राघवेंद्र सरकार मठ स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महंत सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा हनुमंत कथा स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। बाबा को देखते ही पंडाल में श्रद्धालु जय श्री राम और जय बाबा बागेश्वर धाम के जयकारे लगाने लगे। बाबा ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि आज सबकी अर्जी लगेगी।

    हालांकि, रविवार देर रात आयोजन समिति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि लगातार बढ़ रही भी और गर्मी को देखते हुए सोमवार को लगने वाला दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया है। आयोजन समिति द्वारा कथा वाचन का समय भी परिवर्तित कर दिया गया था। लेकिन, दोपहर के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे आयोजन समिति ने दिव्य दरबार के कार्यक्रम की सामूहिक अर्जी निकाली जाएगी।। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ न लगाएं। अगर कथावाचन का समय पहले के तरह ही रखा गया। यानी हनुमंत कथा वाचन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। 
    इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं से हनुमंत कथा को सुनें। अपने घर में रहकर ही कथा सुनें। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा रद्द नहीं होगी। अपने समय पर कथा होगी। लोगों से प्रार्थना की गई है कि बाकी लोगो को आने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कथास्थल वाले इलाके में जाम लग रहा है। ढाई-ढाई घंटे लोग जाम में फंस जा रहे। इसलिए अपील है घर में रहकर ही कथा सुनें। लाखों की भीड़ को देखते हुए अपील है कि कम से कम लोग पंडाल आएं। सोमवार को लगने वाले दरबार में सामूहिक अर्जी लगेगी। फिर जो हनुमान जी की इच्छा।
    आयोजन समिति के संरक्षक अरविंद ठाकुर ने कहा कि सामूहिक अर्जी लगेगी। बाबा खुद अर्जी की प्रॉयरिटी तय करेंगे। बाबा स्वत: पर्ची की पहचान करते हैं। लोगों से अपील है कि टीवी के माध्यम से भी लोग बाबा के दरबार में अर्जी लगा सकते हैं। श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए सोमवार को लगने वाले दिव्य दरबार को कैसिंल किया गया था। आज बाबा सामूहिक पर्चा निकालेंगे। अरविंद ठाकुर ने कहा कि तरैत मठ की क्षमता 3 लाख लोगों की थी लेकिन 7 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।


    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिस होटल में बाबा ठहरे हैं, वहां उन्होंने मध्य रात्रि 2 बजे से 3 बजे दरबार लगाया। यहां उन्होंने खास लोगों की अर्जी सुनी। इसमें खास लोग शामिल हुए। इधर, बागेश्वर धाम सरकार के फेसबुक पेज पर एक वीडियो मिला। एक घंटे का यह वीडियो रविवार रात 11.55 बजे का है। इसमें लिखा है…LIVE : सीधी बात, बागेश्वर धाम सरकार, पटना बिहार। इस वीडियो को देखकर प्रतीत हो रहा है कि बाबा ने लाइव आकर सोशल मीडिया पर लोगों की अर्जी सुनी। उन्हें उनकी समस्या का समाधान कैसे करना है यह बताया। 

  • Priyanka Chopra ने मदर्स डे पर बेटी और मां के साथ शेयर  फोटो

    Priyanka Chopra ने मदर्स डे पर बेटी और मां के साथ शेयर फोटो

    प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के लिए एक बेहद खूबसूरत मदर्स डे पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने दोनों के साथ अपनी बेहद खूबसूरक फोटो साझा की है।प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया प्रेजेंस कमाल की है। एक्ट्रेस जिस भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सिटाडेल प्रीमियर और मेट गाला 2023 को लेकर खबरों में बनी हुई थीं। अब प्रियंका मदर्स डे पोस्ट को लेकर चर्चा बटोर रही हैं।प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पर एक बेहद क्यूट और सबसे अलग तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस मालती के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, इन दोनों के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी फ्रेम में दिख रही हैं। मां, बेटी और नानी की ये तीन पीढ़ियां एक साथ एक फ्रेम मस्ती करते हुए शानदार लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी मां को मदर्स डे विश किया। वहीं, मालती पर प्यार जताते हुए उसे खुद को मां बनाने के लिए थैंक्यू कहा। प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे हमेशा एक मां का प्यार मिला है। मेरी मां सबसे मजबूत महिला हैं जिन्हें मैं जानती हूं और उनकी मां भी थीं।”एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं उन महिलाओं के वंश से आती हूं जो योद्धा हैं और मुझे उनमें से कईयों ने पाला है। मेरी मां, मेरी मौसी, मेरी नानी। शुक्रिया मां, आप मेरे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा हैं। मैं और ज्यादा आभारी नहीं हो सकती कि आप मेरी हो! उन सभी मांओं को.. जिन्हें जानने और उनके साथ काम करने का मुझे मौका मिला है और जिन्हें मैं नहीं जानती… आप सभी सुपर हीरो हैं।”मालती के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, “एक नई मां के रूप में मेरे मन में सभी सेवा और पालन-पोषण करने वालों के लिए बहुत सम्मान है, (मेरी माँ का कहना है कि मांएं भी प्रोवाइडर होती हैं, मैं सहमत हूं), जो खुद को अगली पीढ़ी के लिए समर्पित करती हैं। मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।”एक्ट्रेस ने आगे कहा, “एक असाधारण बेटे को पालने के लिए और हमारे परिवार पर प्यार बरसाने के लिए आपका शुक्रिया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं और… आई लव यू मालती मैरी। मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि तुमने मुझे चुना।”

  • कपिल शर्मा की बेटी ने रैंप पर जीता दिल

    कपिल शर्मा की बेटी ने रैंप पर जीता दिल

    कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ पहली बार रैप वॉक किया। उन्होंने रविवार को फैशन शो में बेटी के साथ महफिल लूट ली। पापा के साथ रैप पर उनका हाथ पकड़कर चल रही अनायरा बहुत कॉन्फिडेंट दिखीं। नन्ही अनायरा की इस अदा पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। 

  • ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    रायपुर | छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां रायपुर-बलौदा बाजार एनएच पर एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में एक बच्चा और पांच महिलाओं शामिल हैं. इस सड़क हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप वैन से लोग छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे. तभी पलारी पुलिस थाना इलाके के गोडा पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी. बताया जाता है कि दोनों वाहन गलत दिशा से आ रहे थे, जिसके कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है. इस हादसे में पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गये. मरने वालों में एक बच्चा और पांच महिलाओं शामिल हैं. तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. जबकि  दो महिला और बच्चे की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई.

  • द केरल स्टोरी ने 9वें दिन हुई 100 करोड़ पार

    द केरल स्टोरी ने 9वें दिन हुई 100 करोड़ पार

    अदा शर्मा स्टारर ‘द केरला स्टोरी’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस विवादित फिल्म की सफलता से सभी स्तब्ध हैं। अपने दूसरे शनिवार को फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ की 9 दिनों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। ‘द केरल स्टोरी’ के आगे तो अजय देवगन की भोला भी पानी भरती नजर आ रही है।

    द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ से खाता खोला और फिल पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि इसकी सोमवार के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन फिर जो उछाल आया तो सुदीप्तो सेन की इस मूवी ने सिर्फ बढ़त ही दर्ज की। पहले हफ्ते में फिल्म ने 81 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। तो वहीं इसने दूसरे शनिवार को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 

    9वें दिन यानी शनिवार को द केरल स्टोरी ने लगभग 19.50 करोड़ की कमाई के साथ कुल 112.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। याद दिला दें कि इस साल रिलीज हुई सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ जो कि इतने भारी भरकम प्रमोशन और सुपरस्टार के नाम के साथ आई थी, इस फिल्म ने भी 9 दिनों में सिर्फ 95 करोड़ का ही बिजनेस किया था। अब उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया।

    दरअसल, द केरल स्टोरी के लिए ऑक्सीजन का काम किया है इसके साथ चल रहे विवाद ने। सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा वर्ग इसे देखने की अपील कर रहा है। रिलीज से पहले ही इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स से की जाने लगी थी और हुआ भी ऐसा ही। फिल्म ने 9 दिनों में जो ग्रोथ दिखाई है वो काफी आश्चर्य में डालने वाली है।

  • अकोला में दो गुटों में हिंसक झड़प,धारा 144 लागू

    अकोला में दो गुटों में हिंसक झड़प,धारा 144 लागू

    अकोला | महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. उपद्रवियों ने सड़क पर उतरकर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की. साथ ही गाड़ियों में आगजनी की. इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत की खबर है. वहीं पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल भी हुए है. घटना के बाद इलाके में धारा 144 लागू लगा दी गयी है. हर चौक-चौराहे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. एडिशनल एसपी मोनिका राउत ने बताया कि इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है |

    जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट को लेकर यह विवाद शुरू हुआ. इस पोस्ट को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करने कुछ लोग गये. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. इसी बीच पुलिस स्टेशन पर पहुंची भीड़ बेकाबू हो गयी. पहले दोनों गुटों के बीच बहसबाजी हुई. लेकिन बाद में यह हिंसा का रूप ले लिया. इसके बाद उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों में आग लगाना और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया. उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की |

  • नियमावलियों से हटी झारखंड से मैट्रिक-इंटर की अनिवार्यता,50000 पदों पर नियुक्ति का रास्‍ता साफ

    नियमावलियों से हटी झारखंड से मैट्रिक-इंटर की अनिवार्यता,50000 पदों पर नियुक्ति का रास्‍ता साफ

    रांची। राज्य सरकार ने एक दर्जन से अधिक नियुक्ति नियमावलियों में से उस प्रविधान को हटा लिया है, जिसमें नियुक्ति हेतु अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए झारखंड के स्कूल-कालेजों से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था। इससे लगभग 20 हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों पर दो माह में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

    इनमें से हटाई गई मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की अनिवार्यता

    • झारखंड मोटरयान निरीक्षक नियुक्ति नियमावली-2023
    •  झारखंड लिपिक सह टंकक संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2023
    •  झारखंड सचिवालय सेवा (संशोधन) नियमावली-2023
    •  झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2023
    •  झारखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली-2023
    •  झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा (संशोधन) नियमावली-2023
    •  झारखंड सचिवालय लिपिकीय सेवा (संशोधन) नियमावली-2023
    •  झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (डिप्लोमा/तकनीकी एवं अन्य विशिष्ट योग्यता स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
    • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (स्नातक स्तर तकनीकी/विशिष्ट योग्यता वाले पद) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
    • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
    • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (स्नातक स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
    • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (मैट्रिक/10वीं स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
    • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
    • झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023

    वहीं, एक दर्जन नियुक्ति नियमावलियां पाइपलाइन में हैं, जिनमें उक्त प्रविधान हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से कुछ नियमावलियां कार्मिक या विधि विभाग में है तो कुछ नियमावलियां कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेज दी गई हैं। इन नियमावलियों में संशोधन से लगभग 50 हजार और पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

    इनमें प्रथम चरण में सहायक आचार्य के लगभग 25 हजार पदों पर होने वाली नियुक्ति भी सम्मिलित है। दरअसल, राज्य सरकार ने पूर्व में नियोजन नीति में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया था।

    आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इससे छूट दी गई थी। तृतीय श्रेणी के सभी पदों से संबंधित नियुक्ति नियमावलियों में यह प्रविधान सम्मिलित किया गया था, लेकिन पिछले वर्ष झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा नियोजन नीति रद्द किए जाने के बाद राज्य सरकार ने नई नियोजन नीति में इस प्रविधान काे हटा लिया। इसके बाद नियुक्ति नियमावलियों में इस प्रविधान को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

    दो माह में कई बहालियां निकलने की उम्मीद है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इसकी संभावित समय तय कर दिया है। हालांकि, इनमें दो बहालियाें का विज्ञापन इस माह के पहले सप्ताह में ही जारी होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है।

    इनमें झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियाेगिता परीक्षा-2023, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन सम्मिलित हैं। झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियाेगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन इस माह के दूसरे सप्ताह में जारी होना संभावित है। दूसरे सप्ताह में ही उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 का विज्ञापन मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा।

    महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग) का विज्ञापन इस माह के तीसरे सप्ताह में आएगा। राज्य में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न व्यवसायों में 737 प्रशिक्षण अधिकारियों (आइटीआइ इंस्ट्रक्टर) नियुक्ति के लिए विज्ञापन मई के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।

    मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए विज्ञापन जून माह के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। इसी तरह इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए विज्ञापन भी जून माह के पहले सप्ताह में आना संभावित है।

  • पति ने पत्‍नी को मायके नहीं जाने दिया तो पत्‍नी ने जहर खाकर दी जान

    पति ने पत्‍नी को मायके नहीं जाने दिया तो पत्‍नी ने जहर खाकर दी जान

    साहिबगंज।  बोरियो थाना क्षेत्र की तेलाे पंचायत के बड़ा बयासी गांव के तरुण कुमार साह की पत्नी 24 वर्षीय मीरा देवी की मौत शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल में हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, तब ससुराल वाले उसे लेकर बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

    स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मीरा देवी के मायके वालों ने अस्पताल में ही उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। मीरा देवी के मायके बरहेट के गोपलाडीह के लाेगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिरवाबाड़ी ओपी को आवेदन भी दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

    शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मीरा देवी की दो बेटियां है। एक की उम्र चार साल, तो दूसरे की उम्र मात्र ढाई साल है। तरुण कुमार साह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह से पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने शनिवार को जाने की बात कही।

    इतना कहकर वह घर से बाहर चला गया। घर आने पर पत्नी बेहोश मिली। उसने बात करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। इसी बीच उसके मायके के लोगों को भी सूचना दे दी। रात में ही सभी लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।

    इसके अलावा, साहिबगंज से नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने का भी मामला सामने आया है। इसके आरोपित को रांगा थाने की पुलिस ने तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि झिकटिया निवासी निर्मल मंडल ने बड़तल्ला निवासी सुकु पंडित के 19 वर्षीय बेटे करण पंडित के विरुद्ध शुक्रवार को अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का मामला दर्ज कराया।

    पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के अंदर हिरणपुर से उनकी नाबालिग बेटी को बरामद कर लिया। आरोपित करण पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

  • पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोला सब ठीक बा रौआ?

    पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोला सब ठीक बा रौआ?

    पटना। बागेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार सुबह 8.00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे।

    पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोलकर लोगों से कनेक्‍ट करने की को‍शिश की। पूछा- सब ठीक बा रौआ?  यह भी कहा कि बिहार आकर बहुत आनंद आ रहा है। वहीं, बागेश्वर बाबा ने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया।

    धीरेंद्र शास्त्री ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि बिहार हमारी आत्मा है और यह हमारे दिल में बसता है। सच बोलें तो बिहार के लोगों जैसा ह्रदय कहीं के लोगों का नहीं होता है। बिहार में अब बहार आएगी।

    यह पूछने पर कि आप यहां हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो आपका विरोध किया जाएगा, उन्होंने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग है साहब। राजनेता नहीं है। हनुमत कथा सनातन धर्म की बात कहती है और हम उसकी ही बात करते हैं।

    बाबा सुबह आठ बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और राम कृपाल यादव, गिरिराज सिंह उनके साथ दिखे। वहां उन्‍होंने स्‍वागत करने वाली भीड़ को कहा- बिहार हमार बा…रउआ सब ठीक बानी ना…।’ हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि वे राजनेता नहीं हैं।

    पटना आने से पहले उन्होंने अपने एक वीडियो ट्वीट लोगों को परिवार के साथ हनुमंत कथा में सादर आमंत्रित किया।

    बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर बागेश्वर बाबा के साथ सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी थे। मनोज तिवारी खुद धीरेंद्र शास्त्री को गाड़ी ड्राइव कर होटल ले गए।

    धीरेंद्र शास्त्री होटल में नाश्ता और विश्राम के बाद करीब 26 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तरेत पाली वैष्णव पीठ प्रांगण में हनुमत कथा के लिए जाएंगे। यह वैष्णव पीठ 1833 से संचालित है। जिसके प्रधान स्वामी सुदर्शनाचार्य उर्फ सुमिरन बाबा है।

    यहां वेद, संस्कृत, व्याकरण और आयुर्वेद की शिक्षा प्राचीन काल से दी जाती है। प्राचीन गुरुकुल पंरपरा के तहत यहां शिक्षा दी जाती है। कृषि, पशुधन सेवा यहां की विशेषता है।

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 130 सीटें और भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 130 सीटें और भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है

    कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 130 सीटें और भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है।

    भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है।

    राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

  • रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का सीएम ने किया  उद्घाटन

    रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का सीएम ने किया उद्घाटन

    रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व टाटा समूह के अधिकारियों ने शुक्रवार को कांके के सुकरहुटू में रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि रांची में टाटा के द्वारा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जा रहा है. लेकिन यहां कैंसर से संबंधित स्वास्थ्य सुविधा नहीं के बराबर था, जिसे दूर करने का काम किया गया है. कैंसर से ग्रसित लोग इलाज के लिए दूसरे राज्य में जाते थे. सरकार राज्य में कैंसर अस्पताल बनाने और चलाने का प्रयास कर रही थी. आज वो दिन सामने है, जब अस्पताल बना कर जनता को समर्पित किया गया है. यहां रिसर्च भी होगा. यह अस्पताल देश के लिए बेहतर रिसर्च सेंटर बने, ऐसी कामना करता हूं.

    कार्यक्रम के दौरान टाटा ट्रस्ट और स्टेट आरोग्य सोसाइटी के बीच एमओयू हुआ. मुख्यमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड के कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज अब कोलकाता के टाटा ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में हो सकेगा. बता दें के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में 10 नवंबर 2018 को इस अस्पताल का शिलान्यास किया गया था. अस्पताल के शुरू हो जाने से राज्य के करीब 5000 कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा. टाटा ट्रस्ट 2017 से 6 राज्यों (आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक) में कैंसर सुविधाओं का विकास और इलाज को लेकर काम कर रहा है. पैलेटीव केयर के माध्यम से कैंसर रोग के इलाज के लिए काम कर रहा है.

    रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में वर्ल्ड क्लास की मशीनें लगाई गई हैं. सीएम ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है. राज्य के समग्र विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास में टाटा समूह को सरकार हरसंभव मदद करेगी. कैंसर हॉस्पिटल 25 एकड़ में फैला हुआ है.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मील का पत्थर साबित होगा. सीएम हेमंत सोरेन स्वास्थ्य के क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं. जमशेद जी टाटा के इस राज्य के विकास में योगदान का ही परिणाम यह कैंसर हॉस्पिटल है. अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना इस सरकार का कर्तव्य है.

    टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी नोएल टाटा ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का दिन है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए टाटा ने कदम बढ़ाया है. यहां बेहतर इलाज की व्यवस्था है. झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब इस राज्य में अनुभवी चिकित्सकों की टीम के द्वारा कैंसर के मरीजों का इलाज किया जाएगा.

    मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सीएम के सचिव विनय चौबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, विधायक दीपिका पांडेय, टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी नोएल टाटा, सिद्धार्थ शर्मा सीईओ, टीवी नरेंद्रन एमडी एवं सीईओ के अलावा टाटा स्टील के प्रतिनिधि और झारखंड सरकार के अधिकारी मौजूद रहे.

  • चोरी करते युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला, 8 आरोपी गिरफ्तार

    चोरी करते युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला, 8 आरोपी गिरफ्तार

    रांची | झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव होरेदाग में उन्मादी भीड़ ने चोरी के आरोपी मिथुन सिंह खरवार को पीट-पीटकर मार डाला। वह 35 साल का था। इस मामले में ओरमांझी थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। घटना देर रात तीन बजे की है। आरोप है कि मिथुन खरवार रात में गांव के नंदलाल मुंडा के घर चोरी करने गया था। घरवालों की इसकी भनक लग गई। हल्ला मचाने से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पहले भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, फिर ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह 10.30 बजे पहुंची पुलिस युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर उपचार के लिए सीएचसी ओरमांझी ले गई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को रिम्स भेज दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पूर्व मुखिया रमेशचंद्र उरांव ने बताया कि मृतक मिथुन पहले से ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। वह मुर्गा, साइकिल और बाइक चुरा लेता था। बाद में खर्चा-पानी के नाम पर पैसा लेकर वह चोरी का सामान लौटा भी देता था। मामला गांव में सुलझ जाने पर थाने में कभी मामला दर्ज नहीं कराया गया। उसे चोरी नहीं करने और सुधर जाने की कई बार चेतावनी भी दी गई थी। घटना की रात उसने गांव के दो घरों के दरवाजे तोड़ दिए थे। ग्रामीणों की मानें तो दो दिन पूर्व वह पिठोरिया थाना क्षेत्र के मोढ़ा गांव में एक विवाह समारोह में 6 हजार रुपये चुराते हुए पकड़ा गया था। वहां भी उसकी जमकर पिटाई की गई थी।

  • 13 साल की बच्ची ने कुएं में गिरा 3 साल का मासूम को जान पर खेलकर बचाई जान

    13 साल की बच्ची ने कुएं में गिरा 3 साल का मासूम को जान पर खेलकर बचाई जान

    चतरा। एक 13 साल की लड़की बहादुरी का परिचय देते हुए बिना डरे 40 फुट गहरे कुएं में छलांग लगा कर तीन साल के बच्चे को बचा लिया. इस बात कि जानाकारी जब लोगों को मिली तो सभी उस बच्ची के हौसले की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है. यह घटना झारखंड के चतरा जिले की है जहां बहादुरी का परिचय देते हुए एक 13 साल की लड़की ने कुएं में छलांग लगा कर अपनी बहन के तीन साल के बेटे को बचा लिया. इस घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रविवार की देर शाम को कुएं के पास तीन साल का शिवम खेल रहा था. इसी बीच वह कुएं में गिर गया और गहरे पानी में डूबने लगा. वही पास में खड़ी उसकी 13 साल की मौसी काजल की नजर पड़ी तो उसने बिना सोचे समझे जान की परवाह किए बिना कुएं में कूद गई.

    बताया जा रहा है कि लगभग एक घंटे बाद जब बच्ची कि सभी ने आवाज सूनी तो कुएं में जाकर देखा तो उसने एक हाथ से शिवम को पकड़ा था और दूसरे हाथ से कुएं में लगे मोटर पंप के पाइप को पकड़ा हुआ था. तब स्सी लटकाकर काजल और शिवम को कुएं से बाहर निकाला. गहरे कुएं में छलांग लगाने से लड़की काजल को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. इसके बाद उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया |

  • ट्विटर को जल्द मिलेगा नए सीईओ, एलन मस्क ने किया पद छोड़ने का ऐलान

    ट्विटर को जल्द मिलेगा नए सीईओ, एलन मस्क ने किया पद छोड़ने का ऐलान

    दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया गया है, जो जल्द ही पद संभालेंगी. मस्क ने अभी तक नए सीईओ के नाम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन यह संकेत दिया है कि वह एक महिला है. मस्क ने ट्वीट कर कहा कि यह ऐलान करते हुए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया है. वह अगले छह हफ्तों में पदभार संभाल लेंगी. इस्तीफे के बाद मेरी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की होगी.

    एलन मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्वीट कर यूजर्स के लिए एक बड़ा संकेत दिया था. उन्होंने कहा था कि यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा. उन्होंने कहा था कि अगर यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा. इससे पहले मस्क ने वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था. मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं देंगे, उन्हें ब्लू टिक नहीं मिलेगा. एलॉन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर 12 अप्रैल को ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे. इससे पहले ही मस्क ने ऐलान कर दिया था कि अगर ब्लू टिक चाहिए ​तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा.

  • इंडियन गैस सिलेंडर लदा पिकअप वैन पलटने से दो स्कूली बच्ची हुई घायल

    इंडियन गैस सिलेंडर लदा पिकअप वैन पलटने से दो स्कूली बच्ची हुई घायल

    पतरातु खैरा मांझी स्थित इंडियन गैस सिलेंडर लदा पिकअप वैन पलटने से दो स्कूली बच्ची आई चपेटे में

    रामगढ़ । झारखंड –रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र खैरा मांझी स्थित आज स्पीड गति से आ रही इंडियन गैस सिलेंडर लदा पिकअप पलटने से दो स्कूली बच्ची चपेटे में आ गई। और दुर्घटनाक्रम में दोनों स्कूली बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पतरातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई गई जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा। घायल बच्ची 52 धारा खटाल राजू यादव की पुत्री सुषमा कुमारी, सोनाली कुमारी बताई जा रही। फोनिक्स पब्लिक स्कूल से छुट्टी होने पर घर आने के क्रम में खैरा मांझी स्थित सड़क दुघर्टना का शिकार हो गई। हालांकि इस घटनाक्रम में दोनों बच्ची ख़तरे से बाहर है।

  • डीसी मंजूनाथ भजंत्री रांची ACB कोर्ट में हुए हाजिर

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री रांची ACB कोर्ट में हुए हाजिर

    रांची | देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री आज शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट पहुंचे. इस दौरान मंजूनाथ भजंत्री एसीबी की विशेष अदालत में उपस्थित हुए. उन्होंने कोर्ट में खूंटी जिले से जुड़े ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर में कमीशन से जुड़े मामले में गवाही दर्ज करायी. मंजूनाथ भजंत्री ने ही यह केस खूंटी के तत्कालीन डीडीसी रहते हुए दर्ज करवाया था. 

  • राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी हुआ घायल

    राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी हुआ घायल

    हजारीबाग | झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सुरक्षा में तैनात कर्मी के सर्विस रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हो गई. इस घटना में स्पेशल ब्रांच में सेवा दे रहे बालगोविंद उर्फ राहुल कुमार जख्मी हो गए. उनका इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. दरअसल गुरुवार को हजारीबाग में राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा था. उन्होंने मेरु स्थित बीएसएफ के दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया. उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार हुटपा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वहां परिसंपत्तियों का वितरण किया |

  • बुढ़मू में 19 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी

    बुढ़मू में 19 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी

    बुढ़मू | बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा निवासी 19 वर्षीय छात्रा मधुमिता कुमारी पिता अजय नायक ने बीते रात अपने घर पर फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली मधुमिता एस एस मेमोरियल कॉलेज में बीए की छात्रा थी घटना की सूचना पर पहुंची बुढ़मू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है|

  • झारखंड जूनियर थ्रोबॉल टीम ऊना रवाना, 33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में लेगी भाग

    झारखंड जूनियर थ्रोबॉल टीम ऊना रवाना, 33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में लेगी भाग

    परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी ने खिलाड़ियों के बीच किया खेल किट का वितरण।

    रांची। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आगामी 12 से 14 मई 2023 तक आयोजित होने जा रही 33वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल बालक एवम बालिका टीम आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। रवानगी से पूर्व झारखंड प्रकृति के संरक्षण एवम संवर्धन के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहे परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी ने खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    इस दौरान खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी ने कहा कि जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे है उनका झारखंड टीम में चयन ही उनकी पहली सफलता है और यह खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है। मैं सभी खिलाड़ियों को अगले स्तर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आशान्वित हूं की सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अपनी क्षमताओं का निरंतर विकास करते रहेंगे। जब खिलाड़ी अपनी क्षमताओं में निरंतर विकास करते रहेंगे तो स्वतः खेल के परिणाम अनुकूल होंगे।

    झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के सचिव नगीना कुमार जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान खेल के प्रतिस्पर्धाओं में मानसिक टच का योगदान बढ़ गया है। अब खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा की आज सभी अभिभावक एवम खेल संघ के लोग यहां खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए उपस्थित है, यह अवश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम निम्न है:
    बालक टीम: राहुल थापा, सिकंदर कुमार, मो. रेहान आलम, अभय कुमार सिंह, बादशाह, मो. जाहिद अंसारी, अंशुमान राज, रूपचंद बास्के, संजीत हेंब्रम, राज लोहरा, शाहिल लोहरा (कप्तान), आदित्या कुमार वर्मा, राज कच्छप, इंद्रजीत महतो, अहसान अंसारी, आकाश महतो, गौतम सिंह (प्रशिक्षक), नीरज वर्मा (प्रबंधक)।

    बालिका टीम: नीलम महतो, पूजा महतो, सालगे मार्डी, सीता रानी बासके, पल्लवी सिंह, बिहुला हांसदा, निशा कुमारी, अंजना कुमारी, संतोषी कुमारी, वर्षा कुमारी (कप्तान), कंचन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कौशल्या कुमारी, राहिल नाग, श्रेया सिंह, सुकांता कुंडू (प्रशिक्षक), सुनीता महतो (प्रबंधक)

    टीम को झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, नगीना कुमार, जमील अंसारी, नीरज वर्मा, सोनू सिंह, देवव्रत कुमार, सुनील चक्रवर्ती, राजेश सिंह, क्वीन ठाकुर आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
    धन्यवाद।

  • शराबी पिता ने अपने जुड़वा बच्चों को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

    शराबी पिता ने अपने जुड़वा बच्चों को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

    गया। बिहार के गया में एक शराबी पिता ने अपने जुड़वा बच्चों को पटक पटक कर मार डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद गुरुवार की सुबह मगध मेडिकल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मृत बच्चों के शव को बरामद कर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया है. 

    वहीं, घटना के बाद आरोपी पिता देवेश शर्मा फरार हो गया है. देवेश शर्मा ऑटो चलाने का काम करता है. इस बीच बीती रात्रि को वह शराब के नशे में अपने घर में आया और अपनी पत्नी रानी देवी के साथ मारपीट की. पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद अपने जुड़वा बच्चों को भी पटक-पटक कर हत्या कर दी. इस संबंध में फरार आरोपी पति देवेश शर्मा की पत्नी रानी देवी ने बताया कि बीती रात को शराब के नशे में उसके पति आए थे.

    उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दोनों बच्चों को मार डाला. वही, इस संबंध में विधि व्यवस्था डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि जुड़वा बच्चों को एक पिता द्वारा पटक कर हत्या कर दिए जाने की घटना हुई है. इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है. आरोपित की तलाश की जा रही है.