टैग: Gandivlive

  • राजस्थान के हनुमानगढ़ में मकान की छत पर गिरा मिग-21, तीन लोगों की मौत; पायलट सुरक्षित

    राजस्थान के हनुमानगढ़ में मकान की छत पर गिरा मिग-21, तीन लोगों की मौत; पायलट सुरक्षित

    जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार को भारतीय वायु सेना का मिग-21 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सेना का हेलीकाप्टर बचाव के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है। वायु सेना सूत्रों के मुताबिक, विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा, ”विमान का मलबा हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में एक घर पर गिर गया, जिससे दुर्भाग्य से तीन लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना जानमाल के नुकसान पर खेद व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। पायलट को सूरतगढ़ बेस से करीब 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरामद किया गया।”

    जिलाधिकारी रुक्मणी रियार ने कहा कि मिग-21 जेट के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। जेट हनुमानगढ़ के डाबली इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने कहा कि तीन नागरिकों के हताहत होने की सूचना है।

  • बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का नीतीश सरकार को नोटिस

    बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का नीतीश सरकार को नोटिस

    पटना: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की फिर मुश्किलें बढ् सकती हैं। आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नीतीश सरकार को नोटिस जारी किया है।

    आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी आनंद मोहन को जेल के नियमों में संशोधन कर 27 अप्रैल को रिहा कर दिया था। बिहार सरकार के इस फैसले को कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा, ये अच्‍छा संकेत है। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट हमारे साथ जरूर न्याय करेगा। सर्वोच्‍च न्‍यायालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके फैसले को वापस लेने का आदेश देगा। उमा देवी की ओर से दायर याचिका में आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने की मांग की गई है। इस पर आज सुनवाई है।

    बता दें कि जब आनंद मोहन की रिहाई हुई थी, तब उमा कृष्णैया ने कहा था कि ये वोटबैंक की राजनीति है। बिहार सरकार ने राजपूत वोटों के लिए आनंद मोहन की रिहाई की है।

    पूर्व सांसद आनंद मोहन को 5 दिसंबर 1994 को हुई डीएम कृष्णैया की पीट-पीट कर हत्या आरोपी बनाया गया। लंबे समय तक मुकदमा चला। इसके बाद साल 2007 में आनंद मोहन को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तब से वे बिहार की सहरसा जेल में सजा काट रहे थे। हाल ही में नीतीश सरकार ने जेल के नियमों में संशोधन कर 27 कैदियों को रिहा किया, जिनमें आनंद मोहन भी शामिल थे। आनंद मोहन की रिहाई पर खूब सियासी बवाल मचा, लेकिन इस पर आनंद मोहन की ओर से कोई टिप्‍पणी नहीं आई। 

  • मनीष कश्‍यप को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अदालत ने कहा- NSA पर राहत और जमानत के लिए हाई कोर्ट जाइए

    मनीष कश्‍यप को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अदालत ने कहा- NSA पर राहत और जमानत के लिए हाई कोर्ट जाइए

    पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया।

    यूटयूबर मनीष कश्यप ने तमिलनाडु पुलिस की ओर से लगाए गए कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटवाने, बिहार व तमिलनाडु में दर्ज अलग-अलग मामलों को एक जगह ट्रांसफर करने और जमानत देने के लिए गुहार लगाई थी। मनीष कश्यप को यहां से भी राहत नहीं मिली।

    यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु एक शांत राज्य है। आपने वहां अशांति फैलाने की कोशिश की। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु और बिहार में दर्ज मामलों को एक साथ जोड़ने से मना कर दिया। जमानत और तमिलनाडु सरकार की तरफ से लगाया गया NSA हटाने पर भी आदेश नहीं दिया। इसके साथ ही सर्वोच्‍च अदालत ने कहा कि राहत के लिए हाई कोर्ट जाइए।

  • बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में 7 युवक घायल

    बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में 7 युवक घायल

    सिंदरी | बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर पांडेयडीह टर्निंग के पास सोमवार 8 मई की सुबह सड़क दुर्घटना में सात युवक घायल हो गए. सभी लोग टुंडी लधरिया से मालवाहक टाटा मैजिक गाड़ी से कालूबथान थानांतर्गत बरमुंडी बारात आए थे. घर लौटने के क्रम में पांडेयडीह के समीप गोविंदपुर की ओर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने जोरदार धक्का मारा, जिसमें टाटा मैजिक पर सवार सातों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

    खबर पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बलियापुर सीएचसी ले गई. चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. घायलों में वीरेंद्र महली, संजीत महली, सत्यनारायण महली, गणेश महली, प्रदीप महली, विकास महली सहित सात युवक शामिल हैं. उनमें विकास व वीरेंद्र की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए.

  • महिला पत्रकार और उसके बेटे की मौत का क्या है राज़

    महिला पत्रकार और उसके बेटे की मौत का क्या है राज़

    रांची | अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में महिला पत्रकार और उसके बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह महिला पत्रकार सुधा श्रीवास्तव और उसके एकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई.

    जानकारी के मुताबिक महिला पत्रकार सुधा श्रीवास्तव काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनकी अचानक स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. इसे देख कर बेटा परेशान हो गया और ऊपर के कमरे से जल्दबाजी में नीचे आने के दौरान सीढ़ियों से नीचे गिर गया. महिला पत्रकार के बेटे को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

  • 10 लाख के इनामी अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने  किया सरेंडर

    10 लाख के इनामी अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

    रांची | दस लाख का इनामी जोनल कमांडर अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. सोमवार को रांची आईजी जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आधिकारिक तौर पर सरेंडर कर दिया.

    जिन पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें से एक के ऊपर दस लाख और दूसरे के ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित हैं. इससे पहले  बीते चार मई को 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने सरेंडर कर दिया था. इन सभी नक्सलियों ने 02 एके 56, 01 एसएलआर, 01 इंसास रायफल, 04 मार्क दो  रायफल , 1856 जिंदा गोली, अलग अलग हथियारों का मैगजीन 41, 16 वायरलेस सेट, आईईडी बनाने का पाउडर के साथ सरेंडर किया है

  • रांची के प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह की फिल्म का लंदन में हुआ स्क्रिनिंग

    रांची के प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह की फिल्म का लंदन में हुआ स्क्रिनिंग


    रांची। हरमू निवासी और पेशे से उद्यमी अजय कुमार सिंह की फिल्म चलती रहे जिंदगी का कल देर रात लंदन में स्क्रिनिंग हुआ। इस फिल्म में कोरोना में हुए लॉक डाउन के दौरान आम जनता के समक्ष उत्पन्न रोजी-रोटी की समस्या को काफी भावनात्मक रूप से उकेरा गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर और रांची के उद्यमी अजय कुमार सिंह ने स्क्रिनिंग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंदन के लिए फिल्म का चयन होना हमारी पूरी टीम के लिए गौरव की बात है और मैं उम्मीद करता हूं कि इससे नये फिल्म मेकर्स को भी काफी हौसला मिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वह अपनी टीम को देते हैं, जिसके कारण आज लंदन में उन्हें यह सम्मान मिल रहा है।

  • रांची पहुंचे झारखंड जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी

    रांची पहुंचे झारखंड जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी

    बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए जेडीयू प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कुछ टास्क दिया है उसकी समीक्षा करने के लिए रांची पहुंचे हैं. 

    पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करना ह . आज और कल बैठक होगी. इसमें झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो और पार्टी के लोगों के साथ समीक्षा करेंगे. इसके बाद जिलों का दौरा करेंगे. अशोक चौधरी ने कहा कि उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी और बांका के विधायक मनोज यादव भी आये है सह प्रभारी विजय सिंह का आगमन सोमवार को होगा. एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद थे.

    विपक्षी एकता पर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी के नेता नीतीश कुमार  देश भर में   विपक्षी दलों को गोलबंद करने का प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुके हैं. मैं समझता हूं कि विपक्षी एकता को लेकर बात बन जायेगी

    2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्षी एकता में सभी लोग शामिल होंगे तो मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे. हमारे नेता नीतीश कुमार की भी इच्छा है कि देश में विपक्षी एकता बने. खासकर बिहार से सटे इलाके झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में संगठित होने की जरूरत है. इसके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है. हमारे नेता को समर्थन भी मिल रहा है .

    झारखंड जेडीयू के प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि प्रभारी अशोक चौधरी कोर कमेटी के सदस्यों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे . साथ ही सदस्यता अभियान और संगठन की समीक्षा करेंगे.

  • फरार दाहू यादव के घर की कुर्की-जब्ती

    फरार दाहू यादव के घर की कुर्की-जब्ती

    रांची |  झारखंड में 1000 करोड़ का अवैध खनन घोटाला के मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर की कुर्की-जब्ती की गयी है. ईडी कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद आज रविवार को पुलिस की टीम ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. गौरतलब है कि पिछले महीने एक हजार करोड़ के खनन घोटाले में राजेश यादव उर्फ दाहू यादव व सुनील यादव के खिलाफ ईडी कोर्ट ने कुर्की-जब्ती वारंट निर्गत किया था.

    कई बार समन किये जाने के बाद भी दाहू यादव और सुनील यादव ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. साहिबगंज जिले में एक बाहुबली के रूप में पहचान रखने वाला दाहू यादव आखिरी बार 18 जुलाई 2022 को ईडी के समक्ष पेश हुआ था. उसने, रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिरी लगाई थी. पेशी के बाद वह मां की बीमारी का हवाला देकर साहिबगंज लौट गया था. इसके बाद से अब तक वो ईडी के रडार से बाहर है. ईडी ने धीरे-धीरे जांच का दायरा बढ़ाया और दाहू यादव के परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया.कई बार इश्तेहार भी चस्पां किये गये हैं.

    बता दें कि 8 जुलाई 2022 को ईडी ने पहली बार अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा और दाहू यादव सहित उसके करीबियों के कम से कम 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने साहिबगंज, राजमहल, बरहड़वा, मिर्जाचौकी, बरहेट और उधवा में छापा मारा था. छापेमारी के दौरान पंकज मिश्रा के आवास से 5 करोड़ 34 लाख रुपये की नकदी मिली थी. 27 अलग-अलग बैंक खातों में 11 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जमा होने की जानकारी मिली थी, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया था. ईडी ने 30 करोड़ रुपये की कीमत वाला मालवाहक जहाज भी जब्त किया था. जिसका संचालन पंकज मिश्रा और दाहू यादव किया करते थे. 20 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दाहू अभी भी पकड़ से बाहर है.

  • पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने समर्थकों समेत थामा BJP का दामन

    पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने समर्थकों समेत थामा BJP का दामन

    झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर BJP में JMM के कई नेता शामिल हो गए.पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने शनिवार को समर्थकों समेत BJP का दामन थाम लिया है. शनिवार को झारखण्ड बीजेपी ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया | आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री @dprakashbjp जी की उपस्थिति में संथाल परगना प्रमंडल के प्रखण्ड प्रमुख,पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, पूर्व मुखिया एवं अन्य समाजसेवी लोग आज झामुमो को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए |

  • छवि रंजन को पूछताछ के लिए जेल से ईडी ऑफिस लाया गया

    छवि रंजन को पूछताछ के लिए जेल से ईडी ऑफिस लाया गया

     रांची | निलंबित आईएएस छवि रंजन को आज रविवार को पूछताछ के लिए जेल से ईडी रांची जोनल ऑफिस लाया गया है. जहां ईडी के अधिकारियों के द्वारा छवि रंजन से पूछताछ की जायेगी. सेना  के कब्जे वाली भूमि और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में ईडी छवि रंजन ने छह दिनों तक पूछताछ करेगी. शनिवार को कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. शनिवार को  छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था.

    इस दौरान ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया  था कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की इजाजत दी. इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

  • बंद कमरे से मिला नव दंपति विवाहिता का शव

    बंद कमरे से मिला नव दंपति विवाहिता का शव

    दंपति विवाहिता की 2 माह पूर्व हुई थी शादी

    घटना को लेकर गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल


    हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवां गांव में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आया है। दरअसल इसी गांव के एक नवविवाहित दंपत्ति ने देर रात्रि अपने ही कमरे में खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

    बताया जाता है कि बरवां गांव निवासी राजकुमार यादव का बीते 22 फरवरी को शादी हुआ था। बिते रात्रि राजकुमार यादव एवं उनकी पत्नी पूजा देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी समय तक दरवाज़े नहीं खुले के बाद परिजन दरवाजा खटखटा है परंतु कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजन एवं ग्रामीणों के द्वारा दरवाजे को तोड़ा गया। लेकिन अंदर देखकर सभी दंग रह गए। पति राजकुमार यादव का शव फंदे से लटकता मिला, तो वही पत्नी पूजा देवी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। इस घटना की सूचना बरकट्ठा थाना पुलिस को दी गई और खबर सुनते ही पूर्व विधायक जानकी यादव मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए और परिजनों को ढाढस बंधाया। । 

    पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुड़ गए हैं। इधर इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसर गया है।

  • 50 पत्नियां और 30 से अधिक बच्चे का पिता रूपचंद सिर्फ कागज में है

    50 पत्नियां और 30 से अधिक बच्चे का पिता रूपचंद सिर्फ कागज में है

    पलामू : उसका नाम रूपचंद है. उसकी 50 से अधिक पत्नियां हैं. लगभग 30 से भी अधिक बच्चे हैं. उसका पूरा परिवार पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में रहता है. सरकारी दस्तावेज इसके गवाह हैं लेकिन उस इंसान को अब तक किसी ने नहीं देखा. दरअसल, हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के एक इलाके में देह व्यापार से जुड़ी कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ रहती हैं. कुछ दिन पहले एचआईवी को लेकर सर्वे करने आई एक टीम उक्त इलाके में पहुंची. अधिकारियों ने जब निरीक्षण शुरू किया तो पता चला कि मोहल्ले की 40 से अधिक महिलाओं के बेटे, पति और पिता का नाम रूपचंद है. इसके बाद अधिकारी रूपचंद की तलाश में जुट गये. उन्होंने कई स्थानीय लोगों से पूछा. इसके बाद पता चला कि पूरे इलाके में रूपचंद नाम का कोई इंसान था ही नहीं. असल में इलाके के लोग पैसे को ही रूपचंद कहते हैं. यहां की अधिकतर महिलाएं वर्षों से वेश्यावृत्ति और नाच-गाकर अपना जीवन यापन करती हैं.

    कुछ स्थानीय महिलाओं ने बताया कि यहां के लोग अपनी बेटियों को जबरन देह व्यापार में नहीं धकेलते. लड़की से पूछा जाता है कि वह शादी करना चाहती है या नाच-गान, वेश्यावृत्ति में जाना चाहती है. अगर लड़की शादी करना चाहती है तो उसी समाज के लड़के से उसकी शादी करा दी जाती है. वह फिर कभी नाच-गाना या देह व्यापार के दलदल में नहीं जाती. जो लड़की शादी नहीं करना चाहती, उसे इस धंधे में डाल दिया जाता है.

    इस इलाके में देह व्यापार में आने वाली लड़कियों की बोली लगाई जाती है. इस सौदे में अगर कोई गर्भवती हो जाती है तो उस बच्चे के पिता का नाम रूपचंद रख दिया जाता है. इस तरह महिला के पति का नाम खुद-ब-खुद रूपचंद हो जाता है.

    परियोजना प्रबंधक पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग एचआईवी से बचाव के लिए जगह जगह पर सर्वे करते हैं. नियमित रूप से मेडिकल चेकअप करते रहते हैं ताकि एचआईवी से बचाव किया जा सके. इसी संदर्भ में हम लोग जब एरिया में निरीक्षण करने गए तो वहां की महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद बताया. इलाके में अब भी 5-6 एचआईवी पीड़ित हैं. पलामू एवं लातेहार के कुछ इलाकों में भी ऐसी ही कुछ महिलाएं हैं. कुछ लोगों को समझाने बुझाने के बाद उसी समुदाय में शादी कराई गई है. इन सभी से निकलकर वह नौकरी के पीछे भाग रहे हैं.

  • रातू रोड ऑटो स्टैंड में पत्थर से कूचकर व्यक्ति की हत्या

    रातू रोड ऑटो स्टैंड में पत्थर से कूचकर व्यक्ति की हत्या

    रांची | रातू रोड(सुखदेव नगर थाना क्षेत्र) के न्यू मार्केट स्थित ऑटो स्टैंड में पत्थर से कूचकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है. शनिवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर रविवार   सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

    बताया जा रहा है कि खाने पीने के दौरान हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह ऑटो स्टैंड में स्थानीय लोगों ने व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. खबर लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी.  पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

  • आपसी विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से पति की कर दी हत्या

    आपसी विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से पति की कर दी हत्या

    आज सुबह महिला खुद टोकलो थाना पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

    चाईबासा। चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव में दिलाने वाली घटना सामने आयी है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भी दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट की आ गयी। गुस्से में आकर पत्नी ने धारदार हथियार से अपने पति की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद हतनाबेड़ा गांव पहुंच कर मृतक बुधराम सामड़ (42) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भे दिया है। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले बुधराम सामड़ का सीमा होनहागा के साथ विवाह हुआ था। लेकिन शादी के बाद से दोनों में नहीं बनती थी। दोनों में अक्सर झगड़ा झंझट होता रहता था। कई बार मामले को लेकर ग्रामीणों ने दोनों को काफी समझाया था। लेकिन दोनों समझने को तैयार नहीं थे। शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति बुधराम सामड़ के सिर और गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे बुधराम नामड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

    पत्नी ने थाना पहुंच कर किया सरेंडर


    इधर, आज सुबह पत्नी ने खुद टोकलो थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि पत्नी ने पति की हत्या कर दी है और खुद सरेंडर कर दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों और मृतक के रिश्तेदारों से मामले की जानकारी ली है। पुलिस हत्याकांड के पीछे के कारणों के बारे में पता लगा रही है।

  • स्‍टेज पर दूल्‍हा करता रहा इंतजार, आशिक संग फरार हुई दुल्‍हन

    स्‍टेज पर दूल्‍हा करता रहा इंतजार, आशिक संग फरार हुई दुल्‍हन

    रामगढ़ (दुमका)। दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड के भतुड़िया बी पंचायत के सारमी गांव में वरमाला से ठीक पूर्व दुल्हन अपनी प्रेमी संग फरार हो गई और इधर दूल्हे ने गांव की ही दूसरी लड़की से शादी रचा ली।

    जानकारी के अनुसार, देवघर जिला के पालोजोरी थाना के सिरसा गांव के स्व.द्वारिका प्रसाद राय के पुत्र पवन राय का विवाह सारमी गांव की एक युवती से तय हुआ था। तीन मई को शादी की तिथि निर्धारित थी। इसी दिन सिरसा गांव से पवन राय बारात लेकर सारमी गांव पहुंचा। बारात को प्राथमिक विद्यालय सारमी में ठहराया गया और रात्रि में बारात दुल्हन के चौखट तक पहुंच गई।

    दूल्हा पवन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन के आने का इंतजार करने लगा। काफी देर तक दुल्हन के नहीं आने पर जब बरातियों ने पूछताछ करना प्रारंभ किया तो पता चला कि दुल्हन घर से फरार हो गई है। इसके बाद दुल्हन के स्वजनों के द्वारा बुधवार की रात काफी खोजबीन की गई, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला।

    इधर दुल्हा पवन राय और कुछ लोग तीन मई की रात गांव में ही रूक गए और बारात लौट गई। चार मई को पवन ने कांजवे पंचायत के कनिया जमाय गांव में परेश्वर राय की बेटी से शादी कर अपने घर वापस लौटा। इधर सूत्रों की मानें तो युवती का कोरैया में किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    युवती उसी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन स्वजन जबरन उसकी शादी दूसरे जगह पर तय कर दिए थे जिससे युवती नाराज थी और मौका देखकर पूरे फिल्मी अंदाज में सबको चकमा देकर वरमाला से ठीक पहले घर से फरार हो गई।

  • झारखंड की जीत से हुई शुरूआत, उत्तराखंड को 4-0 से हराया

    झारखंड की जीत से हुई शुरूआत, उत्तराखंड को 4-0 से हराया

    रांची | 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शनिवार को अपने पहले मैच में झारखंड ने उत्तराखंड को 4-0 से पराजित किया. बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में 4 मई से 14 मई तक यह प्रतियोगिता चलेगी. मैच से पूर्व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच की समाप्ति के बाद झारखंड टीम को जीत की बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी.

  • विनोद गिरी को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली , घायल

    विनोद गिरी को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली , घायल

    डकरा : एनके एरिया के पुरनाडीह परियोजना के कोल स्टॉक के समीप शनिवार को 11 बजे के आसपास विनोद गिरी (30) नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार डकरा निवासी विनोद गिरी कोयला का काम करता है और कोयला लोडिंग कराने पुरनाडीह गया था

    और अपने बाइक में बैठा था तभी एक अपाची मोटर साइकिल में तीन अपराधी मास्क लगाकर आये और विनोद गिरी को समीप से गोली मार दी विनोद गिरी के हाँथ को छूती हुई गोली कमर में लगी । जाते जाते अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना स्थल में मौजूद कोयला लिप्टरो में आनन फानन में विनोद को डकरा केंद्रीय अस्पताल लाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया।

    घटना के बाद पुरनाडीह परियोजना में अफरा तफरी मच गई वही कोयला कारोबारीयो में दहस्त का मौहाल बना है।पिपरवार पुलिस घटना स्थल में पहुँचकर छानबीन कर रही है।

  • राजौरी में सेना के दो जवान शहीद,इलाके में इंटरनेट सेवा बंद

    राजौरी में सेना के दो जवान शहीद,इलाके में इंटरनेट सेवा बंद

    राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए और चार अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि सेना को राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। विशेष सूचना पर एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई में विस्फोटक से ब्लास्ट किया। एक अधिकारी सहित चार जवान इस हमले में घायल हो गए हैं। वहीं, इस हमले में दो जवान बलिदान हो गए हैं। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

    इलाके में आतंकियों के समूह को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। सुबह से शुरू हुई ये मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है।  इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। सुबह से जारी यह मुठभेड़ राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक इलाके की बताई जा रही है।

    राजौरी में जारी मुठभेड़ के बीच एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है।

  • बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी

    बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी

     पटना | वैशाख महीने का बुद्धपूर्णिमा आज है. इस खास मौके पर पटना के गांधी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. गंगा नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और सुख समृद्धि की कामना की. गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना. पूर्वजों के लिए तर्पण और दान पुण्य किया. बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर गया में भी खास आयोजन रखा गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे.

    बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम नीतीश कुमार ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी. नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है. उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है. भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है. भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को और मजबूत करें.

  • चंदवा में ईट भट्टा में सो रहे पति-पत्नी और बच्चें को हाथियों ने मार डाला

    चंदवा में ईट भट्टा में सो रहे पति-पत्नी और बच्चें को हाथियों ने मार डाला

    तीनों झोपड़ी के अंदर सो रहे थे कि मध्य रात्रि हाथियों ने कर दिया हमला

    लातेहार। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी है। हाथियों अपने उत्पात से लोगों की जान ले रहे है तो मकानों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। लातेहार में एक घटना में जंगली हाथियों के झुंड ने एक घर पर हमला कर परिवार के 3 लोगों को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आज सुबह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना लातेहार के चंदवा थानाक्षेत्र अंतर्गत मालहन पंचायत की है। यहां ईंट भट्टे के पास झोंपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के 3 लोगों को हाथियों ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

    झोपड़ी में सोया हुआ था परिवार


    घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात ईंट भट्टा मजदूर फनु भूइयां एक झोपड़ी में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ सोया हुआ था। तभी जंगली हाथियों ने धावा बोल दिया। हाथियों ने फनु भूइयां की झोपड़ी उजाड़ दी और अंदर सो रहे पति-पत्नी और बच्ची को कुचल दिया। घटना में फनु भूइयां, उसकी पत्नी बबीता और 3 वर्षीय बेटी को कुचल दिया।

    कई मजदूरों ने भाग कर बचायी जान


    हाथियों ने जब हमला बोला तब दर्जन बभर से ज्यादा लोग वहीं झोपड़ियों में सो रहे थे। मजदूरों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बताया जाता है कि मृतक गढ़वा जिले के रहने वाले थे। लातेहार में मजदूरी करते थे।