टैग: Gandivlive

  • फैक्ट्री में गैस लीक, 35 स्कूली छात्रों समेत कई लोग अस्पताल में भर्ती

    फैक्ट्री में गैस लीक, 35 स्कूली छात्रों समेत कई लोग अस्पताल में भर्ती

    पंजाब में रोपड़ जिले के नंगल में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के नजदीक बने सेंटर सोल्जर प्राइवेट स्कूल के 30-35 बच्चों समेत कई लोग इसकी चपेट में आए। गले और सिर में दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में सभी को नंगल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई लोगों की हालत ज्यादा खराब थी। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस के अलावा रोपड़ की डीसी प्रीति यादव और एसएसपी विवेकशील सोनी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर पूरे एरिया को सील कर दिया गया।

    सेहत महकमे की कई टीमें एंबुलेंस के साथ मौके पर तैनात हैं। कहा जा रहा है कि जिस जगह गैस लीक हुई, वहां 300 से 400 लोग हर समय मौजूद रहते हैं। फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है। शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने सेंट सोल्जर स्कूल को खाली करवाते हुए बाकी बच्चों को भी उनके घर भिजवा दिया। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में होने का दावा किया जा रहा है। गैस कैसे लीक हुई? इसकी जांच कराई जा रही है।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सभी बच्चे सेफ हैं। सबसे बड़ी प्रायोरिटी यह थी कि बच्चों और स्टाफ को कुछ न हो। करीब 2400 बच्चे थे। प्रशासन और स्टाफ की मदद से सबको बाहर निकाला गया। घबराहट से भी बड़ा हादसा हो सकता था। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह जांच का विषय है, जिसकी भी गलती सामने आएगी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • आरसीपी सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल! 

    आरसीपी सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल! 

    पटना | जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे आरसीपी सिंह आज गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो आरसीपी सिंह आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. आरसीपी सिंह ने अगस्त 2022 में जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था. तब से कयास लगाया जा रहा था कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए. लेकिन आज इस बात पर मुहर लग जायेगी, जब वो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने से नीतीश कुमार मिशन 2024 से पहले बड़ा झटका लगेगा.

  •  फोम फैक्ट्री में लगी आग 4 मजदूर जिंदा जले, 6 झुलसे

     फोम फैक्ट्री में लगी आग 4 मजदूर जिंदा जले, 6 झुलसे

    बरेली | उत्तर प्रदेश के बरेली में देर रात अशोका फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. इस अगलगी में 4 मजदूर जिंदा जल गये. छह मजदूर बुरी तरह से झुलस गये हैं. वहीं कई मजदूर अब भी लापता है. माना जा रहा है कि वह फैक्टी के अंदर ही फंसे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. आग लगने से फैक्ट्री में रखे करोड़ों के सामान जलकर राख हो गये हैं. घटना की सूचना मिलते ही 12 दमकल गाडियां पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गयी, जो अभी भी जारी है. 

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों को उचित इलाज कराने के निर्देश दिये हैं. ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने एवं प्राथमिकता के साथ घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं.

    अशोका फोम फैक्ट्री फरीदपुर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित मेगी नगला गांव में है. यह एक फोम फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल से फोम बनाने का काम होता था. फोम की फैक्ट्री होने की वजह से आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि 20 फीट दूर लगी प्लास्टिक की शेड भी पिघल गयी. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 150 मजदूर मौजूद थे. घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी. चारों तरफ चीख पुकार मच गयी. मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे.

  • स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, एक गिरफ्तार

    स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, एक गिरफ्तार

    पंजाब | अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास देर रात एक बजे फिर धमाका हुआ. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. देर रात ही श्री गुरु राम दास सराय को खाली करवा दिया गया. इलाके को भी सील कर दिया गया है  पुलिस ने संदेह के आधार पर यादवीर सिंह नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मूताबिक, यादवीर सिंह के बैग से कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल इकट्ठा किया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पुष्टि हो पायेगी कि यह कैसा धमाका था.

  • पुलिस ने 10 युवक-युवतियों को लिया हिरासत में, जाने क्यों ….

    पुलिस ने 10 युवक-युवतियों को लिया हिरासत में, जाने क्यों ….

    जमशेदपुर: जमशेदपुर से जहां साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह स्थित गेस्ट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने छापेमारी करते हुए 10 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. मौके से 2 बीयर की बोतलें बरामद की गई है.

    छापेमारी टीम में शामिल दंडाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. पकड़े गये लोगों में 6 युवक और 4 युवतियां शामिल है. सभी को पूछताछ के लिए ले जाया गया है. उधर छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूत्रों की अगर मानें तो यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था. हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

  • बारात पहुंची, वरमाला हुआ लेकिन दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

    बारात पहुंची, वरमाला हुआ लेकिन दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

    जामताड़ा | बारात पहुंच गयी, वरमाला भी अच्छे से हो गया। अचानक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। झारखंड के जामताड़ा में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वधू पक्ष ने भी बारातियों को वापस लौटने के लिए कह दिया। शादी टूट गयी। इस शादी के टूटने की वजह थी दूल्हे की तरफ से लाये कम गहने लेकिन वधू पक्ष का कहना है कि उन्हें लड़का पसंद नहीं आया। वर पक्ष ने काफी मनाने की कोशिश की। वजह भी जानना चाहा लेकिन वधू पक्ष ने साफ इनकार कर दिया। नाराज दुल्हन ने मंडप में शादी से इनकार किया जिसके बाद यह शादी टूट गयी। पड़ोसियों का कहना है कि वधू पक्ष गहनों की वजह से नाराज हुआ शादी के लिए इनकार कर दिया। वर पक्ष कम गहने लेकर आया था।

    यह शादी 8 मई को थी। दोनों तरफ से तैयारी की गयी थी। दूल्हा बारात लेकर हावड़ा दानकुनी से करमाटांड़ पहुंचा। दूल्हे का स्वागत हुआ। वरमाला भी अच्छी तरह हुआ। मंडप पर दूल्हा-दुल्हन को लाया गया। जहां पर विधि विधान एवं मन्त्रोच्चार के साथ पंडित ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। दुल्हन पक्ष के द्वारा दूल्हे से गहने मांगे गये। गहने कम देने पर बात शुरू हुई और बढ़ती चली गयी। बात दूल्हे के पसंद-नापसंद पर आयी और वधू पक्ष ने इसके बाद तुरंत शादी से इनकार कर दिया। इस शादी में शामिल हुए कई बुढ़े बुजुर्ग समझाते रहे लेकिन वधू पक्ष के लोग नहीं मानें। वर पक्ष चुपचाप मंडप बगैर दुल्हन लिए ही वापस लौट गया। वधू पक्ष ने कहा, दूल्हा अधिक उम्र का था इसलिए शादी से इनकार किया गया।

  • नवनिर्मित पर्यटन बिहार जी प्लस 3 गेस्ट हाउस के द्वारा उद्घाटन स्किथल का किया निरीक्षण

    नवनिर्मित पर्यटन बिहार जी प्लस 3 गेस्ट हाउस के द्वारा उद्घाटन स्किथल का किया निरीक्षण

    नवनिर्मित पर्यटन बिहार जी प्लस 3 गेस्ट हाउस का मुख्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन और सभा की तैयारी को लेकर डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण


    रामगढ़ । झारखंड |रामगढ़ जिले के पतरातु लेक रिजॉर्ट में नवनिर्मित पर्यटन बिहार जी प्लस-3 गेस्ट हाउस में कल 11 मई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा उद्घाटन सभा की तैयारी को लेकर आज झारखंड सरकार पर्यटन विभाग के एमडी अंजली यादव, रामगढ़ जिला के डीसी माधुवी मिश्रा, एसपी पियूष ,एसडीएम जावेद हुसैन, एसडीपीओ बिरेंद्र कुमार चौधरी ने नवनिर्मित भवन, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के साथ विधि व्यवस्था का जायजा लिया । आपको बताते चलें जी प्लस 3 गेस्ट हाउस के उद्घाटन होने पर लोगों के लिए राज्य का प्रमुख आकर्षित केन्द्र बिन्दु होगा। जिसे लेकर राज्य के और भी कई विधायक मंत्री कल उद्घाटन में शामिल हो सकते हैं । उचरिंगा मैदान में सभा और योजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

  • झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम 30 जून को करेंगे बड़ा विस्फोट

    झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम 30 जून को करेंगे बड़ा विस्फोट

    झारखंड मुक्ति मोरचा के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा और हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 30 जून को विस्फोट होगा। लोबिन ने कहा, मुख्यमंत्री अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले सीएनटी-एसपीटी एक्ट, पेसा कानून और 1932 के खतियान का वादा किया था। सत्ता में आते ही इन वादों को भूल गयी। शिबू सोरेन जिन उद्देश्यों को लेकर चले थे पार्टी उसे ही आगे नहीं बढ़ा रही।

    शिबू सोरेन ने अलग राज्य का सपना देखा था इस सपने के साथ झारखंडियों के कई हित भी जुड़े थे वो सपने पूरे होते नजर नहीं आ रहे। राज्य में 30 जून को बड़ा विस्फोट होगा। अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती तो सरकार के खिलाफ भी आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। 30 जून को सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से राजनीतिक विस्फोट होगा। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप भाजपा में शामिल हो रहे हैं।लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, फिलहाल बीजेपी में शामिल होने या नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने से इनकार कर दिया।


    लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार को साढ़े 3 साल पूरे हो गये। इतने वक्त में कोई बेहतर काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक भी काम अच्छा नहीं है। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि यही हेमंत सोरेन थे जिन्होंने 1932 के खतियान के मुद्दे पर अर्जुन मुंडा की सरकार गिरा दी थी थी। तब भी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और अब भी गठबंधन में है लेकिन 1932 का खतियान इन्होंने ही लागू नहीं किया। महागठबंधन सरकार झारखंड की जनता को छल रही है।


    लोबिन कई बार कई मंचों पर अपनी ही पार्टी के सरकार को घेर चुके हैं। उन्होंने हमेशा शिबू सोरेन से अपने संबंध अच्छे बताए और कहा है कि मैं हमेशा गुरुजी की सम्मान करता हूं। पिछले साल जनवरी महीने से ही लोबिन हेम्ब्रम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर खुलकर हमला कर रहे हैं। विधानसभा में भी जब उन्हें बोलेने का मौका नहीं मिला तो उनके आंसू निकल आये थे। उन्होंने कई रैलियां और जनसभाएं की। लोबिन हेम्ब्रम ने पार्टी से निकाले जाने के सवाल पर हमेशा कहा है कि वह पार्टी में रहें या ना रहें लेकिन माटी के लिए लड़ते रहेंगे।

  • ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

    ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

    रामगढ़। रामगढ़ जिले के नई सराय मेन रोड पर आज ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार पति पत्नी बाईक पर सवार होकर अपने निजी काम से जा रहें थे। इस दौरान रामगढ़ नई सराय डीवीसी के पास स्पीड गति से आ रही एक ट्रेलर ने अपने चपेटे में लिया ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत महिला कर्मा दिग्वार की बताई जा रही है।

  • समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका

    समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका

    लाहौर | पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश सुलग रहा है. इमरान खान के समर्थकों ने आज बुधवार सुबह-सुबह पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के घर में आग लगा दी. साथ ही पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिये हैं. साथ ही आज होने वाली परीक्षाएं भी रद्द कर दी गयी है. देश में अगले 30 दिनों के लिए धारा 144 लागू है. साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के राजदूत के आवास के बाहर भी लोग इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं |

    बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कुछ मामलों में सुनवाई के लिए पहुंचे थे. इमरान खान कोर्ट के अंदर अपने बायोमैट्रिक्स करा रहे थे, तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों एवं खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया था. बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए सेना ने फायरिंग की थी. क्वेटा में भी पीटीआई कार्यकर्ता पर गोली चलायी गयी थी. गिरफ्तारी के बाद सरकार ने यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर पाबंदी लगा दी है. पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद है |

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान की गिरफ्तारी से एक दिन पहले सेना ने उन पर खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का इल्जाम लगाया था. खान को गिरफ्तार किये जाने की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे. कई जगहों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हुए. उन्होंने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था |

  • 12 मई से स्कूलों में होगी गर्मी छुट्टी

    12 मई से स्कूलों में होगी गर्मी छुट्टी

    • डीपीएस : 14 मई
    • कैंब्रियन : 12 मई
    • डीएवी नंदराज : 13 मई
    • मनन विद्या मंदिर : 12 मई
    • सेंट थॉमस : 17 मई
    • केराली : 12 मई
    • सरला बिरला : 23 मई
    • फिरायालाल स्कूल: 19 मई
    • गुरुनानक स्कूल: 14 मई
    • ब्रिज फोर्ड स्कूल: 14 मई
    • ऑक्सफोर्ड स्कूल: 20 मई
    • विकास स्कूल पुंदाग: 14 मई
    • संत फ्रांसिस: 13 मई

    रांची। भीषण गर्मी के बीच 12 मई से राजधानी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी शुरू हो जायेगी। कई स्कूलों ने गर्मी की छुट्टी के डेट घोषित कर दिये हैं। कई स्कूलों में 12 मई से छुट्टी घोषित की गयी है, तो कुछ स्कूलों ने 13 या 14 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। राज्य में 15 मई से लगभग सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी शुरू हो जायेगी। हालांकि कुछ स्कूलों में 19 अथवा 20 मई से अवकाश की घोषणा की गयी है। आम तौर पर यह अवकाश एक महीने का होता है।

  • पूर्व पाक पीएम इमरान खान गिरफ्तार

    पूर्व पाक पीएम इमरान खान गिरफ्तार

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी के स्थानीय समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है।

    बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे। इमरान के सहयोगी फवाद चौधरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि किए बिना कहा, ‘इमरान खान की कार को घेर लिया गया है।

    इससे पहले इमरान खान ने आईएसआई अधिकारी पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इमरान ने कहा था कि दो बार उनकी हत्या का प्रयास करने वाले आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में भी शामिल थे।

  • मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्रों की आज होगी सुरक्षित वापसी

    मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्रों की आज होगी सुरक्षित वापसी

    रांची:  मणिपुर में फंसे झारंखड के छात्रों को शहर वापसी की जा रही हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मणिपुर से झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी की जा रही है. श्रम विभाग की ओर से संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष-कंट्रोल रूम में मणिपुर में फंसे कुल 34 छात्रों की सूची प्राप्त हुई हैं. ये सभी अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हैं. 

    बता दें, 34 में से 22 विद्यार्थियों का टिकट सोमवार (8 मई) को श्रम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से पुष्टि कर दी गई. ये सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और आईआईटी-टी मणिपुर में थे. बिहार के भी कई छात्र मणिपुर में हैं. दोनों राज्य के छात्रों को साथ में लाने की तैयारी चल रही है.

    वहीं, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि मणिपुर में हिंसा के बाद कई क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया हैं. मणिपुर के नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इंफाल में झारखंड के कई छात्र फंसे हुए हैं. उन्हें वापस लाने की अपील की गई हैं. जो विश्वविद्यालय में फंसे हुए हैं. कांग्रेस ने उन 10 छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी की है, 

  • कोयला खनन कंपनी रित्विक के वरीय पदाधिकारी को अपराधियों ने मारी गोली

    कोयला खनन कंपनी रित्विक के वरीय पदाधिकारी को अपराधियों ने मारी गोली

    हजारीबाग में एनटीपीसी के एमडीओ कंपनी रित्विक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के पदाधिकारी शरद को गोली मारकर घायल कर दिया गया है. दो गोली इनके छाती में लगी है. शरद के पीएसओ पुलिस विभाग के अधिकारी को भी गोली लगी है. यह घटना हजारीबाग जिले के बरवाडीह दोपहर 12:00 बजे के करीब घटी है. बताया जा रहा है कि बड़कागांव मुख्य चौक से एक किलोमीटर दूर स्थित एनटीपीसी के पुराना साइड कार्यालय के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी किया गया. एनटीपीसी के तहत काम करने वाले केरेडारी चट्टी बरियातू के ऋतिक कंपनी में दहशत का माहौल है.

    एनटीपीसी का पुराना साइट कार्यालय बड़कागांव हजारीबाग रोड के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार ने घटना की पुष्टि की है. वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग लाया गया है. दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

  • धनबाद-बोकारो रोड पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    धनबाद-बोकारो रोड पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    महुदा पुलिस ने किया शव का पंचनामा, युवक देवघर के चित्रा थाना क्षेत्र का

    धनबाद। धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर भूरूंगिया बस्ती के समीप सड़क हादसे में आज सुबह एक बाइक सवार की मौत हो गयी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। जेएच 04 डब्लू 7474 नंबर की बाइक बोकारो से धनबाद की ओर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर बाइक पहले डिवाइडर से और फिर डिवाइडर के बीच में लगे पोल से जा टकराई। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर महुदा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर थाना ले गई। पुलिस बाइक भी जब्त कर थाना ले गई। पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड के अनुसार मृत युवक का नाम विश्वजीत टुडु है उम्र 20 वर्ष है। आधार कार्ड पर पिता का नाम श्याम सुंदर टुडु ग्राम तुलसीडाबर थाना चित्रा जिला देवघर लिखा हुआ है। आधार कार्ड के अनुसार महुदा पुलिस ने देवघर के चित्रा थाना को सूचना देकर मृतक के परिजनों तक खबर पहुंचाने को कहा है।

  • दहेज उत्पीड़न के आरोप में कोडरमा जेल में बंद युवक की मौत

    दहेज उत्पीड़न के आरोप में कोडरमा जेल में बंद युवक की मौत

    कोडरमा। दहेज उत्पीड़न के मामले में कोडरमा मंडल कारा में बंद एक युवक की आज सुबह मौत हो गई। मृतक विवेक कुमार यादव (28) हजारीबाग के चलकुसा प्रखंड अंतर्गत मसानी गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि युवक की पत्नी काजल देवी ने 2020 में न्यायालय में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गत 17 मार्च 2023 से वह कोडरमा जेल में बंद था। जेल सूत्रों के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने की संभावना जताई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है।

  • मरम्मत के लिए किये गये वनवे रोड में बोलेरो व कंटेनर में टक्कर, दो मरे

    मरम्मत के लिए किये गये वनवे रोड में बोलेरो व कंटेनर में टक्कर, दो मरे

    बोंगाबार बाईपास सड़क दुर्घटना में चार घायल, लगन समारोह से लौट से थे सभी

    रामगढ़। वाहनों के तेज रफ्तार का कहर ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली। कुज्जू में दोओपी क्षेत्र में बोंगाबार बाईपास सड़क हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हुए है। घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात बोंगाबार बाईपास सड़क के एक साइड पर मरम्मत का काम चल था। इस कारण एक साइड के सड़क को बंद कर वनवे कर दिया गया था। इस दौरान एक मरम्मत के दुसरे साइड से दोनों तरफ के वाहनों का आना जाना हो रहा था। इसी बीच एक बोलेरो जेएच 01 ईडब्लू 9503 वहां से गुजर रहा थ कि सामने से एक कंटेनर 04 एमए 0521 आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। इस कारण दोनों वाहन आमने सामने हो गये और जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन दो लोगों की मौत हुई है, उसमें बलसागरा पतरवा निवासी रूपलाल महतो (50 वर्ष) और देवकी महतो (52 वर्ष) है। जबकि चालक दीपक महतो, कृणाल कुमार, राजदीप कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बोलेरो में सवार सभी लोग अपने गांव बलसागरा पतरवा एक लगन समारोह में से पैकी आए हुए थे। लगन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वापस अपने घर बलसागरा लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना घट गयी।

  • बस के पुल से नीचे गिरने से 22 लोगों की मौत 

    बस के पुल से नीचे गिरने से 22 लोगों की मौत 

    भोपाल |  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है। यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। जान गंवाने वालों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं।

    बताया जाता है कि बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। वह दंसवा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी थी, जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी। घटना की सूचना मिलने पर  एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

    मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और घायलों का इलाज खुद करवाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार, जबकि अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

  • आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी

    आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी

    गुमला | गुमला जिला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के केसेरका गांव से महिला की हत्या का मामला सामने आया है. जहां 35 वर्षीय महिला रंथी देवी की हत्या उसके पति ने कर दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला के पति दिलेश्वर खेरवार को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दिलेश्वर खेरवार अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस कर रहा था. तभी विवाद इतना बढ़ गया कि दिलेश्वर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी रांथी देवी की हत्या कर दी. आरोपी पति ने महिला के गर्दन पर जोरदार वार किया. जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

  • रांची में स्कूली छात्रा से पांच युवकों ने किया गैंगरेप

    रांची में स्कूली छात्रा से पांच युवकों ने किया गैंगरेप

    रांची से सटे रातू में 14 साल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। रवि स्टील के नजदीक स्थित वृंदावन कॉलोनी में लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया।

    मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ अमित को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों अंकुर सिंह, नीतीश सिंह, सूरज और उसके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें कहा गया है कि लड़की का इलाज मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में चल रहा है।

  • मंदिर से लौट रहे बीजेपी नेता की हत्या

    मंदिर से लौट रहे बीजेपी नेता की हत्या

    गुजरात। वलसाड़ जिले के वापी शहर के राता इलाके में भाजपा उपाध्यक्ष पर फायरिंग कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मामले के सामने आने के साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. बता दें कि बीजेपी के उपाध्यक्ष शैलेष पटेल अपने परिवार के साथ सुबह दर्शन के लिए शिव मंदिर गये थे. जब वह दर्शन के बाद यहां से निकल रहे थे, उसी वक्त बाइक पर सवार चार अंजान लोगों ने शैलेष पटेल पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. चार राउन्ड फायरिंग के बाद हत्यारे फरार हो गये. माना जा रहा है कि पुरानी रंजीश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. जिस वक्त शैलेष पटेल की हत्या हुई, उस समय उनका परिवार भी उनके साथ था. हालांकि, परिवार ने अब लाश स्वीकारने से इन्कार कर दिया है. उनका कहना है कि इस पूरे मामले में जब तक न्याय नहीं मिलता और आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि दिन-दहाड़े अगर इस तरह से हत्या होती है तो युपी और गुजरात में फर्क क्या है. जानकारी के मुताबिक शौलेष पटेल हर सोमवार को अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाते थे. आज सुबह 7.15 बजे के आसापास वो अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे. जिस समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय शैलेष पटेल गाड़ी में बैठकर अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे. उसी समय अचानक एक शख्स वहां पहुंचा. शैलेष कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बाइक उनके पास आई. उसमें सवार आरोपियों ने शैलेष पर चार राउन्ड फायरिंग की.