रांची | 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक बदलाव की ओर जा रहा है देश, मनोज भट्टाचार्य पूर्व सांसद आरएसपी,
वामदलों ने सांप्रदायिक- कार्पोरेट गठजोड़ के फासीवादी खतरे के खिलाफ अपने संघर्ष को और धारदार बनाने की घोषणा करते हुए झारखंड के जन मुद्दों पर राज्यव्यापी आंदोलन किए जाने की घोषणा की है। कन्वेंशन द्वारा वामदलों के नेतृत्व में भविष्य के कार्यक्रम के अन्तर्गत जुन माह में जिला स्तरीय संयुक्त कन्वेंशन आयोजित करने, जुलाई – अगस्त महीने में जनमुद्दो पर सभी प्रखंडों पर प्रदर्शन किए जाने. सितम्बर माह में तीन जत्था निकाल कर राज्यव्यापी अभियान चलाने और इस वर्ष के अंत में राजधानी में वामदलों की एक बड़ी गोलबंदी किए जाने की घोषणा की गई। कन्वेंशनल लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि देश में सांप्रदायिक घटनाएं लगातार घट रही है, संप्रदायिक राजनीतिक ध्रुवीकरण कर भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज हुई है और आगे भी एजेंडा बरकरार है। इसीलिए देश में वैसे फासिस्ट पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए वाम दलों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा इसमें अदानी अंबानी के इशारे पर केंद्र की सरकार नाच रही है । देश के सारे संपदा ओं को कारपोरेट के हवाले किया जा रहा है ।राज्य में राज्य की सरकार में भ्रष्टाचार बड़ा है । राज्य में खनिज संपदा ओं की लूट मची हुई है। राज्य के ऑफिसर सब बेलगाम हो चुके हैं। इसलिए राज्य में एक पक्षीय है, राजनीतिक विकल्प के लिए गांव के स्तर तक लाल झंडे के लोगों को जन गोलबंदी करनी चाहिए।
कन्वेंशन में यह तय किया गया कि वामदल जनता के मुद्दों पर तीखा और निर्णायक संघर्ष चलाएंगे।
कन्वेंशन का आधार पत्र माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने रखा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि राज्य में भाजपा और झामुमो के राजनीतिक विकल्प के लिए संघर्ष करना जरूरी है। भाजपा और झामुमो दोनों ने झारखंड में को ठगा है। झारखंड में दोनों पार्टियों ने खनिज संपदा की लूट मचाई हुई है। दोनों को अंदरूनी दोस्ती है ।इसीलिए राज्य की जनता के हित में लाल झंडा के संयुक्त विकल्प बनना चाहिए और राज्य में छोटी बड़ी पार्टियों को एकजुट कर जन आंदोलन के लिए जो एजेंडा संगठनों ने बनाया है उसे नीचे तक लागू कराने के लिए सभी साथियों को आगे आना होगा।
आधार पत्र में इस बात को रेखांकित किया गया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष और देशभक्त शक्तियों को एकजुट किए जाने के लिए वामदलों द्वारा हर संभव कोशिश की जाएगी ताकि राष्ट् विरोधी आर एस एस- भाजपा की साजिश को परास्त किया जा सके.
कंवेंशन की अध्यक्षता सात वामदलों के अध्यक्ष मंडली ने की जिसमें राजेंद्र यादव, सुरजीत सिन्हा, अनीता देवी, मोफिज साहिल, राजेन्द्र गोप, गणेश दीवान और सुमित राय शामिल थे. कन्वेंशन को आरएसपी के अखिल भारतीय महासचिव मनोज भट्टाचार्य, सीपीआई के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, माले के विधायक विनोद सिंह, भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलिट ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, फारवर्ड ब्लाक के अरुण मंडल, माकपा के सुखनाथ लोहरा, समीर दास, संजय पासवान
सीपीआई के पी. के. पांडे, के. डी. सिंह,, अजय सिंह, फरजाना फारुकी मासस के सुशांत मुखर्जी, आर. डी. मांझी और माले के भुवनेश्वर केवट समेत विभिन्न वामदलों के नेताओं ने संबोधित किया.
कंवेंशन द्वारा खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत सब्सिडी के तहत मिलने वाले अनाज की आपूर्ति सुनिश्चित करने, मनरेगा को खत्म करने की साजिश बंद करने, वन अधिकार कानून में कार्पोरेट परस्त संशोधन निरस्त किए जाने, विस्थापन आयोग का गठन करने और झारखंड के गौरव एचईसी को संरक्षण दिए जाने से संबधित प्रस्ताव पारित किया गया.
कंवेंशन मे जनार्दन प्रसाद द्वारा पेश किए गए एक विशेष प्रस्ताव में जिसमें महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपियों की गिरफ्तारी, मणिपुर में एथनिक टकराव रोकने, अडाणी द्वारा राष्ट्रीय संपदा की लूट को रोकने, झारखंड में भृष्ट नौकरशाहों पर लगाम लगाने, भूमि की लूट रोकने, नियोजन नीति बनाने, बढती महंगाई के अनुकूल न्युनतम मजदूरी तय करने और माब लिंचिग के शिकार हुए परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने तथा झारखंड के लंबित माब लिचिंग अधिनियम जिसे राजभवन ने वापस कर दिया है उसे पून:राजभवन भेजने ताकि वह कानून की शक्ल ले सके की मांग शामिल थी उसे पारित करते हुए उपरोक्त विंदुओं पर संयुक्त आंदोलन की घोषणा की गई.
कन्वेंशन में राज्य के सभी 24 जिलों से लगभग 400 वाम कार्यकताओं ने हिस्सा लिया.
टैग: Gandivlive
-

वामदल मिलकर जनपक्षीय विकल्प के लिए संघर्ष करे, भुवनेश्वर मेहता भाकपा
-

हेमंत सोरेन कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्नाटक में सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बेंगलुरु जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिनों बाद गुरुवार की शाम को लौटे हैं। शनिवार को सीएम कर्नाटक के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। सीएम की यह यात्रा कई मायनों में अहम बताई जा रही है, दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन झारखंड भवन का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी शपथ ग्रहण समारोह में बेंगलुरु जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान विपक्षी एकता को लेकर भी चर्चा की। ध्यान रहे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन से आकर मुलाकात की थी और विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने को लेकर चर्चा की थी। इस मुलाकात को लेकर हेमंत सोरेन ने भी कहा था कि सभी को एकजुट करने में वक्त लगेगा। हेमंत सोरेन ने विपक्ष को एकजुट करने की रणनीति पर अपनी सहमति दी थी। सियासी गलियारों में चर्चा है कि दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकजुटता पर भी चर्चा हुई है। सीएम हेमंत ने रांची में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया।
झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन तमात तरह के विवाद और खींचतान के बाद भी सफलता पूर्वक चल रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करना और राज्यसभा चुनाव में झामुमो द्वारा महुआ माजी को प्रत्याशी बनाने जैसी बातों को लेकर खटास नजर भी आयी। इसके बाद भी राज्य में गठबंधन की सरकार चल रही है। -

सुहागिनों ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए की बट सावित्री पूजा
रांची | राजधानी समेत पूरे राज्य में महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा है। इसी क्रम में महिलाओं ने उपवास रखा और शुक्रवार सुबह बरगद के पेड़ के पास पूजा-पाठ की। फिर इसकी परिक्रमा भी की।
इसी क्रम में सुहागिनों ने पूजा की। उन्होंने पूजा-पाठ कर पेड़ की परिक्रमा की। फिर पेड़ के चारों ओर सुहागिनों ने कलेवा बांधा और पति की लंबी उम्र की कामना की। वे अब अगले दिन उपवास तोड़ेंगी।
शास्त्र के अनुसार, सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन को यमराज (मृत्यु के देवता) से वापस मांग लिया था। तभी से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से यह व्रत करती हैं। पति के जीवन से परेशानी दूर करने की मन्नत मांगती हैं।
आधुनिकता के नाम पर एक तरफ भारतीय सनातन समाज में कुछ लोग अपनी भाषा,संस्कृति, धर्म और परंपरा को छोड़ रहे है. दूसरी तरफ आज भी कुछ लोग अपनी भाषा, संस्कृति, धर्म और परंपराओ को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं. इसी सिलसिले में जेठ महीने की शुक्ल अमावस्या तिथि को वट सावित्री की पूजा की जाती है. शुक्रवार को उक्त तिथि पर सनातनी विवाहित महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए पूजा की. सती सावित्री ने इसी दिन व्रत और तपस्या के बल पर यमराज को संतुष्ट करके अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित किया था.
-

IED विस्फोट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत रेंगड़ाहातु गांव में गुरुवार की देर शाम आईईडी विस्फोट की चपेट में आ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा अपने अभिभावक के साथ जंगल से लकड़ी और पत्ता चुनने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में बच्चे का पैर आईईडी पर पड़ जाने से आईडी ब्लास्ट हो गया और घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि टोंटो थानान्तर्गत ग्राम रेंगड़ाहातु स्थित रोलाबरूपि जेंगागाढ़ा जंगल के पास एक प्रेशर आईईडी विस्फोट की घटना हुई है। उक्त घटना में एक बालक की चाईबासा के नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 10 साल है व उसके पिता का नाम कुजरी कोड़ा है। वह ग्राम रेंगड़ाहातु टोला बंगलासाई थाना टोंटो जिला चाईबासा का रहने वाला है।
उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही चाईबासा पुलिस मृत बालक को ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से निकालकर चाईबासा के सदर अपस्ताल ले गई। अभी मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में बच्चे के मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा जगह-जगह आईईडी विस्फोटक जमीन में लगाए गए हैं। जिसकी चपेट में आने से आए दिन ग्रामीण घायल हो रहे हैं और कई ग्रामीणों की मौतें भी हो चुकी हैं। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। इसी के साथ अब तक नौ ग्रामीणों की जान जा चुकी है।
मालूम हो कि घटना की जानकारी पुलिस को उसी दौरान मिल गई थी, लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से गुरुवार को पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची।
शुक्रवार की सुबह जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल की ओर रवाना हुए हैं। टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ 174 कैम्प स्थापित है। कैम्प के द्वारा समय-समय पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया जाता रहता है।
पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। गौरतलब है कि चाईबासा में बीते 11 जनवरी से जारी नक्सल विरोधी अभियान के मद्देनजर बौखलाए नक्सली इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
-

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव होंगे शामिल
पटना | सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार 20 मई (शनिवार) दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. दोनों नेताओं ने कल गुरुवार देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके साथ ही राज्यपाल ने सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को शपथ लेने के लिए बुलाया. इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
वहीं, नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी दल के नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरा सके. जिसको लेकर वो लगातार राज्यों का दौरा कर रहे और नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने अबतक दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी .राजा , ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुकें हैं.
-

जंगली हाथियों ने नारगाडीह में मकान किया ध्वस्त, दंपती की बची जान
सरायकेला। चांडिल प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हर एक दो दिन में हाथियों का झुंड किसी ना किसी गांव में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। गुरुवार को भी रात लगातार दूसरे दिन हाथियों ने मकान को क्षतिग्रस्त किया। बुधवार की रात चांडिल प्रखंड के कुरली में मकानों का ध्वस्त करने के बाद जंगली हाथियों का झुंड गुरुवार की रात नारगाडीह में एक मकान को ध्वस्त कर मकान के अंदर रखे धान को अपना आहार बनाया। इसके पूर्व हाथियों का झुंड चालकबेड़ा स्थित बगान में आम समेत अन्य पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के झुंड द्वारा मकान को ध्वस्त करने के दौरान ईंटा से दबकर शिवचरण मार्डी का सात मुर्गा व मुर्गी मर गये। आज सुबह वन विभाग के पदाधिकारियों के पहुंचने पर उन्होंने अपने नुकसान की जानकारी दी। हाथियों का झुंड जब नारगाडीह गांव में घुसा उस समय गांव के शिवचरण मार्डी अपनी पत्नी गुरुवारी मार्डी के साथ आंगन में सोये थे। अचानक हाथियों के आने की आवाज सुनकर दोनों कमरे में घुस गए। बताया जा रहा है कि हाथियों की संख्या 30 से 35 के बीच है। हाथियों का झुंड शिवचरण मार्डी के मकान को ध्वस्त कर मकान के अंदर रखे धान को अपना आहार बनाया। हाथियों के आने पर दोनों घर के अंदर रखे धान के बड़े-बड़े बोरा के पीछे छुप गए। वहीं हाथियों ने मकान ध्वस्त करने के बाद सूंड़ से धान की बोरियों को बाहर की ओर खींचने लगे। अपने पास तक हाथियों के सूंड़ पहुंचने पर शिवचरण और उसकी पत्नी दोनों डर गए और दीवार की ओर दुबक कर बैठ गए। बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड ने करीब 10 क्विंटल धान चट कर गये और कुछ बर्बाद कर दिया।
-

बट सावित्री पूजा के दौरान बरगद पेड़ में लगी आग
अगरबती जलाने के क्रम में माचिश से मोली में लगी आग, मची अफरातफरी
चतरा। बट सावित्री पूजा के अवसर पर आज पूरे शहर में महिलाएं पूजा अर्चना में लीन है। महिलाएं जगह जगह स्थित बरगद के पेड़ में जलाभिषेक और मोली धागा बांध कर अपने सुहाग की सलामति की कामनाएं ईश्वर से कर रही है। बट सावित्री पूजा के दौरान शहर में एक आगलगी की घटना हुई। हलांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि शहर के गंदौरी मंदिर में वट सावित्री पूजा स्थल पर पूजा अर्चना के दौरान आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जिस बरगद पेड़ के नीचे सुहागिनें पूजा कर रहीं थी, उसी पेड़ की जड़ में अचानक आग लग गई। पेड़ के तने पर सुहागिनें मौली धागा लपेट कर अटल सुहाग की कामना कर रही थी। इसी दौरान अगरबत्ती जलाते वक्त किसी महिला से धागे में आग लग गई। देखते ही देखते आग मौली धागा से ऊपर की ओर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने तुरन्त तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाल्टी के सहारे आग पर पाया काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
-

ATS गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से 6 दिनों तक करेगी पूछताछ
रांची | गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लेकर एटीएस 6 दिनों तक पूछताछ करेगी. इसके लिए एटीएस ने कोर्ट में आवेदन दिया था. रांची एटीएस के स्पेशल कोर्ट में एटीएस ने रिमांड पीटिशन दाखिल कर अमन श्रीवास्तव की 15 दिनों की रिमांड में देने की इजाजत मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने एटीएस को 6 दिनों की ही रिमांड की मंजूरी दी है. अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी ने कोर्ट में बहस की. उन्होंने एटीएस द्वारा 15 दिनों की रिमांड मांगे जाने का पुरजोर विरोध किया |
बता दें कि अमन श्रीवास्तव को गुरुवार सुबह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अमन श्रीवास्तव को जब कोर्ट लाया गया, उस दौरान सिविल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अमन श्रीवास्तव को बीते बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया था |
-

राष्ट्रपति के झारखंड दौरा में अलग से 4 हजार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
रांची | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी. इस दौरान वे विभिन्न कर्यक्रमों में शिरकत करेंगी. इसे लेकर रांची में 4000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. इन सभी पुलिसकर्मियों की तैनाती 22 से 26 मई तक राजधानी रांची में की जाएगी. जिनमें 115 इंस्पेक्टर, 717 दारोगा और एएसआई, 2820 लाठी बल, 83 महिला लाठी बल 35 सशस्त्र बल, बीडीएस की 03 टीम, एटीएस 02 टीम, रैफ 02 कंपनी, डॉग स्क्वायड 02, असॉल्ट 04 शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति सबसे पहले 24 मई को दिल्ली से देवघर पहुंचेंगी. यहां पूजा अर्चना करने के बाद इसी दिन रांची आएंगी, जहां शाम पांच बजे झारखंड उच्च न्यायालय के धुर्वा में बनकर तैयार नए भवन का उद्धाटन करेंगी. अगले दिन 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी.
इसी दिन वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार खूंटी जाएंगी. इससे पहले वे पिछले वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी के उलिहातू गई थीं.
-

पानी के लिए रात भत लाइन में लगना पड़ता है तब जाकर पानी मिलती हैं
गर्मी आते राँची के कई क्षेत्र पेयजल के लिए जूझ रहे हैं

रांची | विधानगर में पानी की समस्या बढती जा रही है आलम या हो गया है कि रोजाना पानी के लिए मारा मारी, गाली गलौज होने लगा है, विधानगर सहित मधुकम क्षेत्रों बढ़ती पानी की समस्या को दूर करने के लिए निगम के द्वारा रोजाना पानी टेंकर भेजा जाता है, लेकिन घनी आबादी के चलते पानी की समस्या बनी हुई है वार्ड 34 में करीब पचास हजार से अधिक रहने वाले की संख्या हैं, अगर पूरे वार्ड की बात की जाए तो मात्र सात से आठ बोरिंग किया गया है जिसमें से आधा से ज्यादा खराब पड़ा है। जिसके चलते पानी की समस्याओं से लोग अधिक जूझ रहे, करीबन सभी लोगों का बोरिंग का लेयर घट गया जिसके चलते पानी नहीं आ रहा है।
वही पानी के इंतजाम के लिए लोगों को घरों से बाहर पानी लेने के लिए निकलना पड रहा है। हरमू, विद्यानगर,जमुना नगर, मधुकम, समेत वार्ड के अन्य इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।वार्ड संख्या 34, 35, 36के इलाकों में सप्लाई के लिए पाइपलाइन कनेक्शन तो है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं होती है। लोगों को एकमात्र सहारा नगर निगम द्वारा भेजा जाने वाला वाटर टैंकर ही है। टैंकर आते ही लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही विधानगर इलाके में पानी की समस्या शुरू हो जाती है। समस्या सालों से बनी हुई है लेकिन इसके समाधान के लिए कभी विचार नहीं हुआ।
पानी के लिए रात भत लाइन में लगना पड़ता है तब जाकर पानी मिलती हैं
वहीं दूसरे तरफ पानी लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है तब जाकर दो बाल्टी पानी मिलता है स्थानीय महिलाओं ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद पानी मिलती हैं, बिजली की समस्याओं के चलते पानी टंकी में नहीं चढ़ पाता है जिसके कारण रात 2 बजे तक पानी भरना पड़ता है, वहीं सुबह चार बजे तक पानी के लिए नंबर लगाना पड़ता है। विधायक को मिली जानकारी वार्ड 38 के पार्षद ने इस समस्याओं से विधायक तक पहुंचाया, वहीं विधायक नवीन जयसवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द जल्द एक और बोरिंग की व्यवस्था करेंगे
-

1551 पदों के लिए जेएसएससी ने निकाला विज्ञापन, 25 मई से आवेदन होगा शुरू
रांची | नियोजन नीति में बदलाव के साथ ही नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने लैब असिस्टेंट और शिक्षकों की नियुक्ति के बाद जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया है। इसे झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 नाम दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी जो 24 जून तक चलेगी। 26 जून तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। फोटो एवं सिग्नेचर भी अपलोड किया जा सकता है। इसके बाद 28 जून तक भरे हुए आवेदन की प्रिंटआउट लिया जा सकेगा। आवेदन में किसी तरह की गलती रह जाती है तो 29 जून से 1 जुलाई तक उसमें सुधार किया जा सकता है। इसमें अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि ईमेल और मोबाइल नंबर छोड़कर बदलाव कर सकता है।
कई विभागों के लिए होगी नियुक्ति
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार जो नियुक्तियां होंगी वह विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पद पर होगी। यह जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल होंगे। इसके अतिरिक्त एमभीआई, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर और पाइप लाइन इंस्पेक्टर जैसे पदों पर बहाली की जाएगी। नियोजन नीति में संशोधन के बाद जारी विज्ञापन से 10वीं-12वीं झारखंड से पढ़े होने की बाध्यता को हटा दिया गया है। अब इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा शुल्क 100 रुपये लिए जाएंगे। राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को 50 रुपये देने होंगे। वैसे उम्मीदवार जो निशक्त हैं उन्हें परीक्षा शुल्क में छूट दी जाएगी।
- रिक्तियों की संख्या
- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
- मैकेनिकल इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 11
- अनुसूचित जनजाति के लिए पांच
- अनुसूचित जाति के लिए तीन
- ओबीसी वन के लिए दो
- ओबीसी टू के लिए दो
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद
- कुल 26 पद
- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
- सिविल इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 107 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 29 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 25 पद
- ओबीसी वन के लिए 27 पद
- ओबीसी टू के लिए 13 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 22 पद
- कुल 223 पद
- स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर
- अनारक्षित के लिए 23 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 14 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 5 पद
- ओबीसी वन के लिए 5 पद
- ओबीसी टू के लिए 3 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद
- कुल 55 पद
- पाइप लाइन इंस्पेक्टर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 7 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 2 पद
- ओबीसी वन के लिए एक पद
- ओबीसी टू के लिए एक पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद
- कुल 16 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग
- इलेक्ट्रिक इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 19 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 12 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 5 पद
- ओबीसी वन के लिए 3
- ओबीसी टू के लिए 3
- ईडब्ल्यूएस के लिए 4 पद
- कुल 46 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग
- सिविल इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 77 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 51 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 20 पद
- ओबीसी वन के लिए 15 पद
- ओबीसी टू के लिए 6
- ईडब्ल्यूएस के लिए 19 पद
- कुल 188 पद
- मैकेनिकल इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 21 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद
- अनुसूचित जाति के लिए पांच पद
- ओबीसी वन के लिए चार
- ओबीसी टू के लिए 3
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद
- कुल 51 पद
- जल संसाधन विभाग
- सिविल इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 160
- अनुसूचित जनजाति के लिए 104
- अनुसूचित जाति के लिए 40
- ओबीसी वन के लिए 14
- ओबीसी टू के लिए 42
- ईडब्ल्यूएस के लिए 40 पद
- कुल 400 पद
- जल संसाधन विभाग
- मैकेनिकल इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 12
- अनुसूचित जनजाति के लिए 8
- अनुसूचित जाति के लिए तीन
- ओबीसी वन के लिए दो
- ओबीसी टू के लिए दो
- ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद
- कुल 30 पद
- पथ निर्माण विभाग
- सिविल इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 243
- अनुसूचित जनजाति के लिए 104
- अनुसूचित जाति के लिए 30
- ओबीसी वन के लिए 22
- ओबीसी टू के लिए 12
- ईडब्ल्यूएस के लिए 46
- कुल 457 पद
- मोटरयान निरीक्षक
- अनारक्षित श्रेणी के लिए 17
- अनुसूचित जनजाति के लिए 11
- अनुसूचित जाति के लिए चार
- ओबीसी वन के लिए चार
- ओबीसी 2 के लिए 3
- ईडब्ल्यूएस के लिए पांच
- कुल 44 पद हैं
- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
- एग्रीकल्चर इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए पांच
- अनुसूचित जनजाति के लिए तीन
- अनुसूचित जाति के लिए एक
- ओबीसी वन के लिए एक
- ओबीसी टू के लिए 00
- ईडब्ल्यूएस के लिए 1 पद
- कुल 11 पद हैं
- ऊर्जा विभाग
- इलेक्ट्रिक इंजीनियर
- अनारक्षित श्रेणी के लिए दो
- अनुसूचित जनजाति के लिए एक
- अनुसूचित जाति के लिए एक
- कुल 4 पद हैं
-

कार्यपालक अभियंता को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार
रांची | दुमका में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची से गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है. रांची से गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम संजय कुमार को धनबाद ले गयी और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. अभी आगे की कार्रवाई चल रही है.
संजय कुमार दुमका में पदस्थापित है, वह अपने घर रांची आये थे. तभी एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया. इनके खिलाफ धनबाद एसीबी में 2/18 प्राथमिकी दर्ज है.
-

धनवार के पत्थर खदान में पोकलेन पर गिरा चट्टान एक व्यक्ति की मौत
गिरिडीह | धनवार थाना इलाके के पारोडीह पत्थर खदान में सिकंदर पंडित की मौत हो गई. मृतक (30 वर्षीय) सिकंदर पंडित कोडरमा के पूर्णाडीह का रहने वाला था. इस घटना में एक पोकलेन में भी आग लग गया. सिकंदर पंडित पारोडीह के पत्थर खदान में काम करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.
जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पारोडीह पत्थर खदान पहुंचे, लेकिन घटना के बाद खदान के लीज धारक और मुंशी खदान से फरार होने के सफल रहे. जानकारी के अनुसार कोडरमा के सिकंदर पंडित पत्थर खदान के करीब 300 सौ फीट अंदर पोकलेन में चढ़ कर चट्टान काटने का काम कर रहा था. इसी दौरान एक बड़ा चट्टान टूट कर सीधा पोकलेन मशीन में गिर पड़ा जिसे मृतक सिकंदर पंडित की मौके पर मौत हो गई. वहीं पोकलेन मशीन में भी आग लग गया. इसके बाद खदान के बाहर खड़े उसके लीज धारक और मुंशी खदान छोड़ कर फरार हो गए.
-

गोइलकेरा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को पेट्रोल डालकर जला दिया
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को पेट्रोल डालकर जला दिया. मौके पर पर्चा छोड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना अंतर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पाटंग गांव में एक मोबाइल टावर काम चल रहा था. मंगलवार की शाम अचानक हथियारबंद नक्सली पाटंग गांव पहुंचे जहां मोबाइल टावर लगाया जा रहा था. उसके बाद नक्सलियों ने पेट्रोल डालकर एयरटेल टावर के मशीनों में आग लग दिया उसके बाद नक्सलियों ने पोस्टर छोड़कर चले गए. इस घटना में टावर का उपकरण पूरी तरह जल गया हैं. बताया जाता है कि मोबाइल टावर का काम पूरा कर लिया गया था इसे जल्द ही चालू किया जाना था लेकिन उससे पहले नक्सलियों ने यह घटना को अंजाम देकर पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दी हैं.
-

झारखंड में शराब की मिनी फैक्ट्री : भारी मात्रा में मिला नकली शराब
लोहरदगा | झारखंड के लोहरदगा जिले में नकली शराब के एक बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग रांची और लोहरदगा की टीम ने कुडू थाना क्षेत्र के बरहनिया में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। लोहरदगा के कुडू थाना प्रभारी के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी फैक्ट्री से कुल 71 पेटी जिसमें कुल 640 सीटर अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी अमर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी अंकित गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अनिल शर्मा का कहना है कि मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। इस अपराध में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि रांची उत्पाद विभाग की टीम ने मामले में अमर गुप्ता को पकड़ने के बाद लोहरदगा उत्पाद विभाग को मामले की सूचना दी, जिसके बाद दो टीम बनाकर कुडू के बरहनिया में छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग को पता चला कि अरुणाचल प्रदेश में निर्मित किंग्स हॉर्स ब्रांड की शराब को बाटलिंग करते हुए विभिन्न प्रकार के नकली ब्रांड का शराब बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। कहा जा रहा है कि उत्पाद आयुक्त को मिली सूचना के बाद उत्पाद विभाग रांची ने लोहरदगा उत्पाद विभाग के साथ मिलकर कुडू बाजारटांड़ में छापेमारी करते हुए नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मिनी फैक्ट्री से उत्पाद विभाग को 227 बोतल शराब की खाली बोतल, विभिन्न प्रकार के खाली बोतल, अलग-अलग ब्रांड के रैपर बरामद किया गया है। यहां पर आरएस,बिसेवन, मेकडेवेल और अन्य ब्रांड की शराब बनाकर कुडू और आसपास के होटलों में आपूर्ति की जा रही थी। उत्पाद दरोगा प्रदीप करमाली के नेतृत्व में टीम द्वारा एक साथ बाजार टाड के पीछे बरहनीया के एक घर में छापेमारी की गई, जहां से कार्टून में भरे किंग्स हॉर्स नामक ब्रांड की शराब को बरामद किया। इस छापेमारी में ब्लैक हॉर्स की 68 बोतल, आर एस ब्रांड की 59 बोतल, मैकडोवल की 28 बोतल और अन्य 72 बोतल शराब बरामद किया गया। बता दे कि निर्मित शराब को बिहार और कुडू के आसपास भेजने की तैयारी थी।
-

डिबरा के बहाने माईका का हो रहा था अवैध उत्खनन, जेसीबी और ट्रक जप्त
कोडरमा | वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत से कोडरमा थाना अंतर्गत वन्य प्राणी आश्रयणी में लंबे समय से डिबरा के नाम पर माइका का अवैध उत्खनन चल रहा था, मामला प्रकाश में आया तो वन विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की और वन्य प्राणी आश्रयणी स्थित लोमचांची (चितरपुर) जंगल से जेसीबी और ट्रक जब्त किया उस इलाके में बड़े पैमाने पर माईका को निकालने के लिए खदान बना लिए गए थे और भारी मात्रा में माईका का उत्खनन कर स्थानीय माइका पाउडर और माईका पेपर प्लांट में बेचा जा रहा था.
जानकारी के अनुसार अवैध खनन की सूचना राज्य सरकार के साथ ही आला अधिकारियों को दी गई और तब बुधवार को वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ अवनीश चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान काफी संख्या में अवैध खनन में लिप्त वाहनों को जब्त किया गया पर एक भी व्यक्ति गिरफ्त में नहीं आ सका यह भी जानकारी है कि छापेमारी के पहले इस कार्य में लगे लोगों को इसकी सूचना मिल गई थी जिसके कारण सभी व्यक्ति वहां से फरार हो गए थे. हालांकि इस बड़ी कार्रवाई, वाहनों की जप्ती के बाद अवैध खनन में लिप्त लोगों में दहशत है.
-

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
गिरिडीह। गिरिडीह- कोडरमा सवारी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह पटरी पर शव देखा और फिर इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गिरिडीह कॉलेज रोड निवासी नंदू राय के रूप में हुई है। नंदू राय कॉलेज के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। वह मंगलवार शाम से ही घर से गायब था। देर रात तक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
-

महिला के पेट से निकला पांच किलो का ट्यूमर
पेट में तेज दर्द होने की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गई महिला, निकला भारी-भरकम पांच किलो का ट्यूमर
देवघर। सदर अस्पताल के चिकित्सक सर्जन डा. शंकर लाल मुर्मू व उनकी टीम ने सफलतापूर्वक आपरेशन कर महिला के पेट से लगभग पांच किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। आपरेशन में लगभग एक घंटे का समय लगा। आपरेशन के बाद महिला स्वास्थ्य लाभ ले रही है।बताया जाता है कि देवीपुर के मंडरो निवासी 24 वर्षीय शीला देवी को लगातार पेट में दर्द होने की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में एडमिट कर उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन हालत में सुधार होने के बजाय दिन-प्रतिदिन पेट और फूलता जा रहा था। मंगलवार को सर्जन डा. शंकर लाल मुर्मू को महिला मरीज के बारे में जानकारी मिली। वह महिला से मिलने वार्ड पहुंचे। फूला हुआ पेट देखकर चिकित्सक ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में महिला के पेट में ट्यूमर होने का पता चला। आपरेशन को लेकर महिला की शारीरिक स्थिति व खून की कमी व ओटी में सीमित संसाधन परेशानी बनकर सामने आ खड़ी हुई थी। बावजूद महिला को बचाने के लिए आपरेशन करना जरूरी था इसलिए तमाम चीजों की व्यवस्था करने के बाद उसका आपरेशन किया गया। आपरेशन में चिकित्सक के साथ उनकी टीम में डा. प्रियंका, एएनएम सुमन कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। आपरेशन के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला की स्थिति सामान्य है।
-

ईसीएल की बंद खदान की गहरी खाई में गिरा मासूम
जताई जा रही मौत की आशंका, देवघर से बुलाई गई NDRF की टीम
गोड्डा। ईसीएल की राजमहल परियोजना की बंद खदान में गिरने से एक किशोर लापता हो गया है। अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। बंद खदान में पानी भरा है। इसकी गहराई भी काफी अधिक है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार की सुबह कोयला चुनने गए किशोर 14 वर्षीय शहनवाज अंसारी राजमहल परियोजना के खनन क्षेत्र स्थित गहरी खाई में जा गिरा। उसमें पानी भरा हुआ है। गहरी खाई में गिरने से किशोर की मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। पानी की गहराई काफी अधिक होने के कारण किशोर को निकाला नहीं जा सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। वहीं, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर देवघर से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
एक दशक से बंद खदान में लोग आते हैं कोयला चुनने : 14 वर्षीय शाहबाज अंसारी बड़ा भोड़ाई का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सजाम अंसारी है। बता दें कि ईसीएल की राजमहल परियोजना की ओर से एक दशक पूर्व बड़ा भोड़ाई के भादो टोला में कोयला खनन किया जाता था। अब यह क्षेत्र पुर्नवास स्थल बन गया है। बंद खदान के आसपास स्थानीय लोग अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए कोयला चुनते हैं।
-

पाटुंग गांव में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टावर
चाईबासा | भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा गोईलकेरा थाना अन्तर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के अत्यंत सुदूरवर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित पाटुंग गांव में एक मोबाइल टावर को उड़ा दिये जाने की खबर है. नक्सलियों ने यह घटना 16 मई मंगलवार की शाम लगभग छह बजे के करीब अंजाम दिया है. सूत्रों का कहना है कि दर्जनों हथियारबंद नक्सली पाटुंग गांव पहुंचे एवं ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया. उसके बाद पाटुंग स्कूल के पास एयरटेल टावर में विस्फोटक लगा उसे उड़ा दिया. हालांकि सूत्रों का कहना है कि टावर को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन उसके डीजी सेट व अन्य उपकरण पुरी तरह से नष्ट हो गये हैं.
पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना
यह टावर 5-6 महिना पहले हीं ग्रामीणों को संचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगाया गया था. लेकिन अभी तक इस टावर के जरिये संचार सुविधा प्रारम्भ नहीं हुआ था. लगातार न्यूज के जिला ब्यूरों प्रभारी से बात करते हुये पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट से हुई है या नक्सलीयों ने इसे अंजाम दिया है. जांच के बाद पूरा स्पष्ट होगा. पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो गई है. गौरतलब है कि नक्सलियों ने 15 मई को बंद का आह्वान किया था. लेकिन बंदी के दूसरे दिन यह टावर उड़ाया गया है. पाटुंग व बोरोई गांव पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है. इस क्षेत्र के जंगल में पूर्व में कई बार पुलिस व नक्सलियों से मुठभेड़ हो चुकी है. भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किसन दा, मिसिर बेसरा, विवेक दा समेत कई बडे़ माओवादी नेता इसी जंगलों में पहले शरण लेते रहे हैं.
-

सिद्धारमैया के बयान ने कांग्रेस आलाकमान की बढ़ाई मुसीबत, जाने क्या है मामला
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद कांग्रेस पार्टी अब सीएम के नाम का भी जल्द ऐलान कर सकती है। कई दिनों की माथापच्ची के बाद कांग्रेस नेतृत्व अब किसी फैसले पर पहुंचता दिख रहा है। पार्टी ने इसके लिए पर्यवेक्षकों को भी राज्य में भेजा और नवनिर्वाचित विधायकों की राय ली। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया सीएम पद की रेस में हैं, लेकिन सिद्धारमैया का एक बयान काफी चर्चा में आ गया है।
सिद्धारमैया ने इसी के साथ कहा कि मेरे रिश्ते डीके शिवकुमार के साथ हमेशा अच्छे रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि हम पहले भी मिलकर चले हैं, अब भी चलेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे सिद्धारमैया सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिसके एक दिन पहले पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी के मुख्यमंत्री के चयन के लिए अधिकृत किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया एआईसीसी नेताओं से मिलने के लिए एक विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए।
इसके कुछ घंटे पहले कांग्रेस पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि यदि आवश्यक होगा तो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को परामर्श के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिद्धारमैया और शिवकुमार सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे हैं