मुंबई | महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। इस फैसले को अजित पवार के लिए झटका भी माना जा रहा है।
टैग: Gandivlive
-

ATS ने की कार्रवाई,ISKP आतंकी संगठन से जुड़े चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार
पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर में एटीएस (Anti-Terror Squad) ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पोरबंदर में ISKP के एक सीक्रेट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। अधिकारी उसको तलाश रहे हैं। पकड़े गए सभी आरोपी भारत के निवासी हैं। इसमें चार कश्मीरी युवक उबैद नासिर मीर, हनान हयात शाल, मोहम्मद हाजिम शाह और जुबैर अहमद मुंशी और सूरत की महिला सुमेरा बानू शामिल हैं। हालांकि, अभी कश्मीर के पांचवे आरोपी जुबैर अहमद मुंशी की तलाश जारी है।
कश्मीर के तीनों निवासी अपने हैंडलर अबू हमजा की मदद से इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रांत (ISKP) में शामिल होने के लिए समुद्र के रास्ते फरार हुए थे। इनके पास से इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रोविंस की सामग्री और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। बीते कई दिनों से एटीएस की टीम लगातार आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
एटीएस ने सभी आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी भी भारी गोपनीयता के बीच ऑपरेशन चल रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आज शाम को एटीएस कुछ बड़ा खुलासा कर सकती है। पकड़े गए सभी आरोपी अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसकेपी के सदस्य हैं और यह पिछले एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
जानकारी के मुताबिक यह सभी आरोपी पोरबंदर से अफगानिस्तान भागने की फिराक में थे। इस अभियान को अंजाम देने के लिए इसकी अगुवाई डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी कर रहे हैं। वह कल से स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पोरबंदर में डेरा डाले हुए थे।
अभियान में एटीएस की कुल चार टीमें लगातार एक्टिव होकर छापेमारी कर रही थीं। दो टीमों को पोरबंदर दरिया में लगाया हुआ था, वहीं अन्य दो टीम द्वारका इलाके में और एक अन्य टीम पोरबंदर में छापेमारी कर रही थीं। इसके अलावा एटीएस की टीम ने गुजरात के भरूच सूरत और दिल्ली में भी अलग-अलग जगहों पर पड़ताल की है।
दो दिन पहले एटीएस की एक टीम ने द्वारका के समुद्र में सर्चिंग की थी। फिर एटीएस की टीम ने कल सुबह से ही पोरबंदर में डेरा डाल दिया। एटीएस के आईजी दीपन भद्रन, एसपी सुनील जोशी, डीवाईएसपी केके पटेल, डीवाईएसपी शंकर चौधरी और उनके वरिष्ठ अधीनस्थों सहित अधिकारियों का एक स्टाफ पोरबंदर पहुंचा।
सूरत से आतंकी संगठन आईएसकेपी से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला को एटीएस ने क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद पकड़ा गया था। सुमेरा नाम की एक महिला को शहर के लालगेट इलाके से हिरासत में लिया गया और पोरबंदर ले जाया गया और उसके कबूलनामे के आधार पर पोरबंदर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुमेरा अपने पिता से मिलने कन्याकुमारी से सूरत आई। एटीएस द्वारा हिरासत में ली गई महिला की शादी दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु में हुई थी। महिला के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
-

गढ़वा में डैम में तीन बच्चे डूबे
गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव स्थित बभनी खांड़ डैम में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।
जंगीपुर गांव के उरांव टोला निवासी मुन्ना उरांव के सात साल के बेटे अंकज उरांव, जवाहिर उरांव की 12 साल के बेटी रूपा कुमारी और गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी मुन्ना उरांव के नौ साल के बेटे सोनू उरांव की डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे बकरी चराने डैम की ओर गए थे। इस दौरान गर्मी से निजात पाने के लिए तीनों बच्चे डैम में नहाने चले गए। इस दौरान तीनों गहरे पानी की ओर चले गए और डूब गए। जिससे तीनों की मौत डैम में पानी के अंदर ही हो गई।
बच्चों को एक औरत ने डूबता देखा तो मोबाइल के माध्यम से टोले के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों के साथ-साथ टोले के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे डैम पर पहुंचे और पानी में उतर बच्चों की तलाश करने लगे।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब छह फीट से अधिक गहरे पानी से कीचड़ में फंसे बच्चों के शव को बाहर निकाला। शव बाहर निकलते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों के विलाप से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।
स घटना की तत्काल सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी कुमार विक्रम सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि बभनी खांड़ डैम के गहरे पानी में स्नान के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले तीन सितंबर 2021 को इसी डैम में दो चचेरी बहनें 13 वर्षीय सुमित्रा कुमारी पिता श्याम बिहारी उरांव और 12 वर्षीय मनीषा कुमारी पिता अशोक उरांव दोनों उरांव टोला जंगीपुर की मौत हो चुकी है।
इस घटना के एक माह के अंदर ही 16 अक्टूबर 21 को मछली पकड़ने के दौरान बभनी खांड़ डैम के फाटक में फंसने से नयाखांड़ गांव के चार युवक 25 वर्षीय बब्लू उरांव पिता देवा उरांव, 25 वर्षीय अनिल उरांव पिता स्व विष्णु उरांव, 17 वर्षीय अमरेश पिता नरकू उरांव व 22 वर्षीय नागेंद्र उरांव पिता विश्वनाथ उरांव की दर्दनाक मौत हो चुकी है।
-

प्रतिबंधित सिरप के साथ फर्जी डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार
साहिबगंज | बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने मुनिया होटल फुटानी बाजार और मिर्जापुर के दो दुकानों में छापेमारी कर प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट वाले करीब 250 पीस सिरप के साथ प्रैक्टिसनर डॉक्टर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आए जाकिर शेख कपड़ा दुकानदार है, जबकि इरशाद शेख फर्जी डॉक्टर बताया जाता है. दोनों बरहरवा थाना क्षेत्र के रहने वाला है. बताया जाता है कि इरशाद शेख और जाकिर शेख लंबे समय से प्रतिबंधित चोको सिरप का धंधा करते थे. गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बरहरवा थाना कांड संख्या 88/23 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. छापेमारी दल में बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव, पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी सतीश तिर्की आदि उपस्थित रहे.
-

कोर्रा के लॉज में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
हजारीबाग | कोर्रा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को जबरा रोड स्थित एक लॉज से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह बरही के करियातपुर का रहने वाला है. जिका नाम सुजीत कुमार है. इस संबंध में कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जबरा स्थित एक लॉज में एक युवक हथियार के साथ रह रहा है. जिसकी गतिविधि काफी संदिग्ध है. एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए कोर्रा पुलिस ने पंजाबी ढाबा होटल के पास जबरा स्थित एक लॉज में छापेमारी करते हुए युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 146/23 दर्ज किया गया.
थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर हजारीबाग के सभी लॉज की जांच होगी. संचालक बिना जांच-पड़ताल किए किराए पर मकान दे देते हैं. इस संबंध में लॉज मालिक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. साथ ही सभी लॉजों का भौतिक सत्यापन भी समय-समय पर किया जाएगा.
हजारीबाग के कोर्रा, बाबूगांव, जबरा रोड, मटवारी, आनंदपुरी समेत कई जगह लॉज में पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को लॉज में जगह दी जा रही है. लेकिन कई केस में इस बात का खुलासा हुआ है कि पढ़ाई के नाम पर लॉज में अपराध पनप रहे हैं. यहां गिरिडीह, जामताड़ा समेत कई जगहों से पढ़ाई के नाम पर विद्यार्थी लॉज में किराए पर रह रहे हैं. लेकिन इन लॉजों में अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं.
-

शहादत दिवस पर राज्यवासियों ने याद किया भगवान बिरसा मुंडा को
सीएनटी कानून बनने से हमारी जल, जंगल जमीन को सुरक्षा कवच मिला है : लोबिन
रांची। झारखंड बचाओ मोर्चा एवं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वधान में भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड बचाओ मोर्चा के मुख्य संयोजक विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष का परिणाम है कि आज सीएनटी कानून बना है और इससे हमारी जल, जंगल, जमीन का सुरक्षा कवच मिला है। आज भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को तिलांजलि दे कर जल, जंगल, जमीन की लूट जारी है। पूर्व सरकारों की भाति वर्तमान सरकार भी इस लूट खसोट में शामिल है। बिरसा के बताए रास्ते में चलकर एक उलगुलान की आवश्यकता है, जिसमें आदिवासी मूलवासी जनता अपनी भूमिका अदा करेगी। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सभी कृत संकल्प है। श्री महतो ने आगे कहा कि अबुआ दिसुम अबुआ राज की परिकल्पना को झारखंड के आदिवासी मूलवासी जनता पुन, संघर्ष करने को तैयार है। कार्यक्रम में सुशांतो मुखर्जी, सुबोध दांगी, विनीता खलखो, एरेन कच्छप, डॉ. मुजफ्फर हुसैन, विजय शंकर नायक, नवीन कश्यप, संजय राणा, गोपाल महतो, प्रवीण सहाय एवं गणेश दास समेत अन्य उपस्थित थे।
ओरमांझी के सदमा में बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि
ओरमांझी। ओरमांझी प्रखण्ड क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र सदमा चौक में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजन से भगवान बिरसा मुंडा का 123 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। स्मारक समिति के सदस्यों एवं सदमा व चन्दरा पंचायत के सम्मानित जनप्रतिनिधी बुद्धिजीवी लोगों ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा ने कहा हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम लोग उस महापुरुष का पुण्यतिथि मना रहे हैं जिन्होंने आदिवासी समाज की सभयता संस्कृति की रक्षा के लिए लोगों को संगठित कर अंग्रेजों से लड़ाई कर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। ऐसे वीर सपूत को शत शत नमन। वहीं सदमा पंचायत के मुखिया सुनील उरांव ने कहा कि बिरसा मुंडा के द्वारा देश हित में दिए कुबार्नी को लोग सदियों तक नहीं भूल पाएंगे। लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर 22 पड़हा कार्यकारिणी समिति केअध्यक्ष बाबुलाल महली, पूर्व मुखिया हरिलाल मुंडा रमेश चंद्र उरांव, पाहन झिरगा पाहन, खुदन मुंडा, वरुण कुमार वार्ड सदस्य, रामकुमार मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, राजकुमार उरांव लोकन्न मुंडा, कलू, रवि बुद्धेश्वर मुंडा, सुलेंद्र महतो प्रेमलाल बेदिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
रांची। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे व कांग्रेस नेता संजीत यादव, अभिषेक साहू, फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन ने बिरसा चौंक पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा को दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आलोक कुमार दूबे ने कहा भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने झारखण्ड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया, भारतीय जमींदारों और जागीरदार तथा ब्रिटिश शासकों के शोषण की भट्टी में जल रहे आदिवासियों को यातना से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें संगठित किया और जागृत किया। बिरसा मुंडा सही मामले में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद थे। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
कांग्रेस नेता संजीत यादव एवं फिरोज रिजवी मुन्ना ने कहा भगवान बिरसा मुंडा अपने कार्यों और आंदोलन की वजह से भगवान की तरह पूजे जाते हैं,बिरसा मुंडा ने मुंडा विद्रोह पारंपरिक भू-व्यवस्था के जमींदारी व्यवस्था में बदलने के कारण किया।
कांग्रेस नेता अभिषेक साहू एवं कुमुद रंजन ने कहा कि बिरसा मुंडा एक आदिवासी नेता और लोकनायक थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित किया और पूरे झारखंड में आन्दोलन किया। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने जो संघर्ष और आन्दोलन का मार्ग हमें दिखाया था उसी रास्ते पर चलकर हमें युवाओं को आगे लेकर चलना है और बिरसा मुंडा के सपने को हकीकत में साकार करना है।
पुण्यतिथि: याद किये गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा
रामगढ़। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता नेल्सम एयोन बागे एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों के द्वारा पुष्प एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
झारखंडी पहचान की लड़ाई को गति देकर मंजिल तक पहुंचाना ही सच्ची श्रदांजलि होगी: नायक
रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अबुआ दिसुम अबुआ राज के सपने झारखंड में अधूरे हैं’ हमें भगवान बिरसा मुंडा के देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए जल जंगल जमीन और झारखंडी पहचान की लड़ाई को गति देकर मंजिल तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रदांजली होगी। उपरोक्त बातें आज झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कोकर स्थित भगवान बिरसा के समाधि स्थल पर उनके पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। उन्होंने इस अवसर पर कहा की पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार हो या वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के देखे गए सपनों को पूरा करने की दिशा में जल जंगल जमीन की लड़ाई, अबुआ दिसुम अबुआ राज स्थापना की दिशा में किसी भी सरकारों ने सकारात्मक सृजनात्मक ठोस पहल नहीं किया जिस कारण आज राज्य निर्माण के 23 वर्ष के बाद भी भगवान बिरसा मुंडा के देखे गए सपने कल जहां थे आज भी वहीं पर हाशिए पर पड़े हुए।
श्री नायक ने आगे कहा कि सभी सरकारों ने जल जंगल जमीन लूटने वाले भू-माफियाओं, वन माफियाओं को संरक्षण देने का ही कार्य किया है। आज स्थिति बद से बदतर हो गई है। राज्य निर्माण के बाद झारखंडी समाज अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है कि झारखंड का गठन जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया था जिन सपनों को अमलीजामा पहनाना था वीर शहीदों के सपनों को पूरा करना था आज वह सपने अपने ही राज में बिखरे पड़े हुए। भगवान बिरसा मुंडा के देखे गए सपने जल जंगल जमीन की लड़ाई को अब हमें खुद लड़ाई लड़नी होगी और अबुआ दिसुम अबुआ राज की स्थापना के लिए हमें संघर्ष को गति देना होगा एक और उलगुलान हमें करनी होगी हमें खुद बिरसा मुंडा बनना होगा तब ही भगवान बिरसा मुंडा के देखे गए सभी सपनों को हम पूरा कर पाएंगे अन्यथा झारखंड की स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जाएगी और आने वाले पीढ़ी को एक खोखला राज्य एक लूटा हुआ दिकु राज्य एक मरा हुआ राज्य हम देकर जाने के लिए विवश होंगें , इसलिए साथियों आवश्यकता है की तमाम झारखंडी समाज एकता बंद होकर भगवान बिरसा के देखे गए सपनों को आगे रखकर सभी भेदभाव ऊंच-नीच को भूलाकर हमें उस आंदोलन को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल करने की आवश्यकता बन पड़ी है अन्यथा झारखंड को कोई माई का लाल नहीं बचा सकता । इस अवसर पर सुनील कुमार, अजय नाग, मंटु राम, दीपक पासवान, मो.परवेज, कुन्दन कुमार सिन्हा, भूषण कच्छप ने भी भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक श्रदांजलि दिया।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता आयुष राज वर्मा ने कहा व्यक्ति अपने कर्मों के द्वारा ही सम्मानित होता है। अपने सुकर्मों के बल पर वह भगवान की तरह ही पूजे भी जाने लगता है। बिरसा मुंडा भी अपने सुकर्मों के द्वारा भगवान की तरह पूजे जाते हैं।
बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को वर्तमान झारखंड के उलिहातु गाँव में हुआ था। इनकी माता का नाम कर्मी और पिता का नाम सुगना मुंडा था। उनके माता-पिता फसल-बटाईदार थे। बिरसा मुंडा मुंडा-जनजाति के थे। उन्होंने अपना बचपन चलकद गाँव में बिताया। वे मजबूत कद-काठी के थे।
वे पढ़ाई में बहुत रुचि लेते थे। उन्होंने कुंडी बारटोली से निम्न प्राथमिक परीक्षा पास की। उन्होंने चाईबासा के एक मिशन विद्यालय में भी पढ़ाई की। उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे आजीविका के लिए गौर पेड़ा के स्वामी परिवार में नौकरी करने लगे। इनके मालिक का नाम आनंद पांडे था।
उन दिनों जर्मन और रोमन कैथोलिक का विरोध बढ़ रहा था। बिरसा भी इससे प्रभावित हुए। वे विरोध में शामिल हो गए। अंग्रेज जनजातीय कृषि प्रणाली को सामंती शासन में बदलना चाहते थे। वे आदिवासियों की जमीनों को हथियाना चाहते थे। आदिवासी लोग गरीबी और शक्ति के अभाव के कारण उन्हें नहीं रोक पाए।
बिरसा और कुछ अन्य मुंडा लोगों ने इसके विरुद्ध लड़ने का निर्णय लिया। वे भूमि का वास्तविक अधिकार मुंडा लोगों को दिलवाना चाहते थे। इसने अनेक विद्रोहों को उत्पन्न किया। आदिवासी गरीब और अशिक्षित थे। बिरसा ने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया। वे अन्याय के विरुद्ध उन्हें खड़ा करना चाहते थे, ताकि उन्हें अपना हक मिल सके।
अंग्रेज शासक बिरसा मुंडा को पसंद नहीं करते थे। वे उनके विद्रोह को रोकना चाहते थे। बिरसा मुंडा देशभक्त थे। वे आजादी की लड़ाई के लिए सक्रिय भाग लिया। प्रारंभ में भी एक सुधारवादी थे, बाद में वे अंग्रेज के खिलाफ बहुत सारे विद्रोह किए और लड़ाई लड़ने लगे, इसलिए 3 फरवरी 1900 उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें राँची के जेल में रखा गया। वहाँ उन्हें घोर यातनाएँ दी गईं। एक निर्विवाद नेता के आदिवासियों को संगठित किया। आंदोलन का निष्ठा पूर्वक दमन किया, इसलिए उनको कई बार गिरफ्तार कर लिया गया किंन्तु घबराये नही, वे आंदोलन करते रहे।
बिरसा ने अंग्रेजों के साथ अदम्य साहस एवं पूर्ण साहस के साथ संघर्ष किया है। आदिवासी जनता के साथ अंग्रेजों के नायक परिवार के विरोध में उन्होंने वित्त सत्ता के खिलाफ सशस्त्र विरोध किया। जेल में उनकी घोर यातनाएँ दी गईं। डायरिया के कारण वहाँ उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु सिर्फ पचीस वर्ष की आयु में ही हो गई।
बिरसा का जीवन दूसरों के लिए उदाहरण था। उनके त्याग के सम्मान में भारतीय संसद के केंद्रीय सभा-भवन में उनका चित्र लगाया गया है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय आदि कुछ संस्थान उनके नाम पर हैं। बिरसा की बहादुरी और देशभक्ति कभी भी भूलाई नहीं जाएगी। आज भी वे प्रत्येक भारतवासी के दिल में रहते हैं।
-

प्राचार्य डा नजीरुद्दीन का अपहरण कर भतीजा ने की हत्या
गोड्डा के बसंतराय के मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज विवाद को लेकर
गोड्डा। बसंतराय के मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्राचार्य डा नजीरुद्दीन की हत्या कर दी गयी। कॉलेज विवाद को लेकर हत्या गोली मार कर की गयी है। आज सुबह महागामा थाना के दियाजोरी के पास से उनका शव बरामद किया गया है। गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे प्राचार्य डा नजीरुद्दीन का अपहरण कर लिया गया था। प्राचार्य हत्याकांड में उनकी पत्नी फातमा खातून ने अपहरण के बाद ही हत्या की आशंका जताते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद बसंतराय थाना में नौ लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रुस्तम अली सहित उनके कई परिजन शामिल हैं। मुख्य आरोपी मो शाकिर उर्फ चुन्ना पूर्व प्राचार्य का ही पुत्र है। वह भी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर था। लेकिन वित्तीय अनियमितता के बाद उसे हटा दिया गया था। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मो रुस्तम अली और वर्तमान प्राचार्य डा नजीरुद्दीन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। प्राचार्य नजीरुद्दीन की हत्या को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्यारोपी मो शाकिर उर्फ चुन्ना ने पुलिस के समक्ष कबूल भी कर लिया है कि कॉलेज विवाद में ही उन्होंने अपने चाचा सह प्राचार्य डा नजीरुद्दीन की हत्या की है।
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मामले को लेकर पुलिस ने अपहरण में उपयोग में लाई गई काले रंग की वेन्यू कार सहित प्राचार्य को मौत के घाट उतारने में संलिप्त मो शाकिर उर्फ चुन्ना सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राचार्य के चालक अमन पासवान को •ाी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी कपिलदेव दास और मो मंसूर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी नाथू सिंह मीना ने इसकी पुष्टि की है।
गेरुवा नदी पुल के समीप से हुआ था अपहरण
देर शाम लौटने के क्रम में कोरियाना चेकपोस्ट के निकट गेरुवा नदी पुल में पहले से ही घात लगाए बैठे नकाबपोश पांच अपराधियों ने हथियारों के बल पर प्राचार्य को अगवा कर लिया था। प्राचार्य के अपहरण की सूचना के बाद गोड्डा पुलिस की ओर से झारखंड, बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी रात छापेमारी की गई। आज अलहे सुबह महागामा के दियाजोरी के पास प्राचार्य का शव बरामद किया गया।
-

उरांव महिला विकास समिति राँची के द्वारा इंडिया बिगेस्ट ट्रेड फेयर का आयोजन मोरहाबादी मैदान में 11 से
रांची | उरांव महिला विकास समिति राँची के तत्वाधान में पहली बार इंडिया बिगेस्ट ट्रेड फेयर 2023 का शुभारंभ आपके स्थानीय मोरहाबादी मैदान, रांची में दिनांक 11.06.2023 से किया जा रहा है। जिसमें भारतवर्ष के अलावा विश्व के 7 देशों के लगभग 250 कुशल हस्तशिल्पी अपनी लगभग 2,50,000 कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं बिक्रय करेंगे। महोदय, इस आयोजन को सफल बनाने हेतु दिनांक 09.06.2023 को संध्या 3 बजे एक प्रेसवार्ता का आयोजन आपके स्थानीय मोरहाबादी मैदान, रांची में किया जा रहा है |
-

अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से तीन की मौत
झरिया के भोरा में बीसीसीएल के 4 ए पैच आउटसोर्सिंग में आज फिर हुआ हादसा
घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंकाधनबाद। झरिया के भौरा में बीसीसीएल के 4 ए पैच आउटसोर्सिंग में आज फिर चाल धंस गई। अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 3 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आधा दर्जन लोगों के घायल हुए है। अवैध खनन के दौरान मारे गये लोगों की लाश को उनके सहयोग निकाल ले गए। अब भी कई लोगों की दबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर भौरा ओपी पुलिस और जोरापोखर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आज सुबह सैकड़ों की संख्या में यहां अवैध उत्खनन करने वाले परियोजना में कोयला काट रहे थे कि चाल धंस गई। फिर ऊपर से ओवरबर्डन भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आनन फानन में कोयला काटने वाले लाश को निकाल कर ले भागे। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय मदन प्रसाद उर्फ पवन और 10 वर्षीय जितेंद्र यादव की मौत हुई है। वहीं एक महिला की भी मौत हो गई है। चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है।
सूचना के बाद भी पुलिस नहीं करती है कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यहां कई महीनों से अवैध उत्खनन जारी है। इस पर ना आउटसोर्सिंग कंपनी का ध्यान है, ना ही सीआईएसएफ कोई कार्रवाई करती है और ना भौरा पुलिस ही एक्शन लेती है। इसकी सूचना कई बार प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को भी दी गई है। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण ही यह घटना घटी है।बच्चे के शव के साथ प्रदर्शन से रोड जाम
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। आक्रोशित स्थानीय घटना के बाद बच्चे के शव को लेकर ईजे एरिया भौरा जीएम कार्यालय के गेट पर पहुंच गए। जहां वे प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये। वहीं, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है। स्थानीयों के प्रदर्शन के कारण भौरा मोहलबनी मुख्य मार्ग जाम हो गया। इस जाम में दर्जनों कोयला लदे वाहन घंटों फंसे रहे। -

नामकुम लूटकांड में शामिल आरोपी ओडिशा से किया गिरफ्तार
रांची | जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के पास से बीते नौ जनवरी को पांच लाख रुपये की लूट हुई थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल अनिल को ओडिशा के गंजम से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट के दो लाख भी बरामद किये गये हैं.
बीते नौ जनवरी को नामकुम चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने से बाइक सवार अपराधी महिला से पांच लाख लूटकर फरार हो गये थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई थी. पांच महीने के बाद पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से लूट कांड के एक अपराधी अनिल को ओडिशा के गंजम से गिरफ्तार किया गया है.
-

पुंदाग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रांची | पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती ने देर रात करीब एक बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवती की पहचान 22 वर्षीय श्वेता कुमारी के रूप में हुई है. वह बिहार के अरवल जिले की रहने वाली थी. वर्तमान में वह अपनी बड़ी बहन शिल्पा कुमारी के साथ पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रह रही थी.. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. श्वेता कुमारी की बड़ी बहन शिल्पी कुमारी ने पुलिस को बताया कि वे किसी काम से परिवार वालों के साथ बाहर गयी थी. जब लौटी तो देखा कि श्वेता फांसी के फंदे से लटकी है. उसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी. बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि हाइट कम होने के कारण श्वेता की शादी ठीक नहीं हो रही थी. तीन बार शादी टूटने की वजह से वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी. लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी बहन ऐसा कदम उठा लेगी.
-

बेटी की शादी टूटते देख पिता ने लगाई फांसी
तिसरा। तिसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइयां पांच नंबर नया क्वार्टर में रहने वाले ठेकेदार 55 वर्षीय मो. सजाद आलम बीती रात पास के केओसीपी ओबी डंप पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार, सुरेश कुमार, चांद कुइयां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, वार्ड सदस्य अमृत महतो व स्वजन मौके पर पहुंचे।
तिसरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद धनबाद के कब्रिस्तान में मट्टी मंजिल किया गया। मृतक की छोटी पुत्री आशिया परवीन उर्फ रूबी ने गोलकडीह के रहने वाले एक परिवार के सदस्यों के खिलाफ तिसरा थाना में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुत्री ने मुखिया प्रतिनिधि को बताया कि उक्त परिवार में मेरी शादी होने वाली थी। उन लोगों के शादी से इनकार करने के कारण ही मेरे पिता डिप्रेशन में आ गए थे। युवक के पिता व बड़े पुत्र को यह शादी मंजूर नहीं थी। तब से मेरे पिता डिप्रेशन में थे। उन्हीं के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।
आशिया परवीन ने बताया कि गुरुवार को लगभग सुबह नौ बजे उनके पिता काम करने की बात कह कर घर से निकले उसके बाद मुझे कुछ शंका हुई।
11 बजे पिता को फोन किया तो फोन उठाया और बोले कि हमें आखिरी बार वीडियो काॅल कर देख लो क्योंकि हम अब नहीं रहेंगे। मां अमना खातून से भी बातचीत की। उसके बाद उन्होंने फोन नही उठाया।
तत्काल सूचना तिसरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की। धनबाद का लोकेशन मिला। धनबाद झारखंड मोड आदि जगह पर दिन भर खोजते रहे।
रात में आमताल व कुइयां का लोकेशन ट्रेस हुआ। लोकेशन के आधार पर हम लोग ओबी पहाड़ पर गए जहां पर देखा कि रस्सी से एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
-

शरद पवार और संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक वेबसाइट के जरिए दी गई है। पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने पुलिस से मदद और न्याय की गुहार लगाई है। वह मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने भी पहुंचीं।
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को गुरुवार से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत ने बताया कि धमकी भरे संदेश में मीडिया से बात नहीं करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को इस बारे में जानकारी दे दी है।
सुप्रिया ने कहा, ”मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भी न्याय की गुहार लगाती हूं। इस तरह की हरकतें निचले स्तर की राजनीति हैं, जिसे बंद करना चाहिए।”
-

JDU ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस
मुंगेर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस दर्ज कराया गया है। मुंगेर जिले के जदयू अध्यक्ष नचिकेता मंडल ने सम्राट चौधरी पर मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है।
बता दें कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मीट चावल का भोज आयोजित किया था। इसी भोज को लेकर सम्राट चौधरी ने कथित रूप से कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में शराब पार्टी हुई है।
इसको लेकर जदयू जिलाध्यक्ष ने पहले सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद अब उनके उपर मानहानि का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया है।
बता दें कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन-चावल के भोज का आयोजन किया था।
जदयू की मटन-चावल पार्टी पर तबसे सियासत जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसको लेकर जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि लोग राजनीतिक लाभ के लिए मीट-चावल खिला रहे हैं और शराब परोस रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोई कुछ भी कर ले, लाभ होने वाला नहीं है। जेडीयू अब अंतिम दौर में है। साल 2025 तक इसका अंत हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव के राजद का तो कुछ भी नहीं बचेगा।
इसके बाद से मटन-चावल पार्टी पर खूब सियासत हुई। जदयू और भाजपा ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तो सम्राट चौधरी की तुलना छुटभैया नेता से कर दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने छुटभैया नेता की तरह टिप्पणी की है। इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा।
जदयू नेता ने माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष को समझाएं कि राजनीति में मर्यादा नाम की भी चीज होती है।
-

उन्नाव का परिवार लखनऊ में विधान भवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा , पुलिस ने पकड़ा
लखनऊ । उन्नाव के मौरावां इलाके से पत्नी, मां, बहन और बच्चों समेत छह लोगों के साथ विधानभवन के सामने आत्मदाह करने आए किसान बलजीत सिंह को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। घटना से विधानभवन के आस पास अफरा-तफरी मच गई।
बलजीत और उनके परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं उन्हें महिला थाना ले जाया गया। एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने उन्नाव पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। बलजीत ने बताया कि पड़ोसी से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पड़ोसी ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर पीटा था।
मौरावां थाने की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसीपी ने बताया कि बलजीत का पड़ोसी से विवाद हुआ था। मौरावां पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर की कार्रवाई की थी। बलजीत का आरोप है कि मौरावां पुलिस ने आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित धमका रहे हैं।
यह सभी लोग विधानभवन के सामने पहुंचे थे। परिवार के लोग आत्मदाह करते इसके पहले ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार ने उच्चाधिकारियों से मुलाकात कराने के लिए कहा है।
-

लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव के टुकड़े को कुकर में उबाला
मुंबई | दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड को देश के लोग अभी तक नहीं भुला पाए हैं. इस बीच मुंबई से श्रद्धा हत्याकांड से भी वीभत्स मामला सामने आया है. मुंबई के मीरा रोड पर स्थित गीता आकाश बिल्डिंग में एक शख्स ने लिव-इन में रह रही अपनी पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव के टुकड़े कर उसे कुकर में उबाल दिया. वह शव के उबले हुए टुकड़े को ठिकाने लगा पाता तब तक पुलिस पहुंच गई |
मिल रही जानकारी के अनुसार मामले का आरोपी 56 साल का मनोज साने है. मनोज अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (56) के साथ बीते कुछ सालों से इस विल्डिंग में रह रहा था. बताया जा रहा है कि मनोज का किसी बात को लेकर सरस्वती के साथ झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए बताया गया कि हत्या के दो-तीन बाद तक • वह सबूत खत्म करने के जुगाड़ में लाश के साथ ही रह रहा था. आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद ही सरस्वती की हत्या का विचार आया था.
सरस्वती की लाश के टुकड़े करने के लिए मनोज पेड़ काटने वाली आरी लेकर आया था. इसी आरी से उसने सरस्वती के शव के टुकड़े किए. पुलिस ने बताया कि मनोज के पड़ोसियों को उसके फ्लेट से बदबू आ रही थी. लिहाजा, लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस पहुंची ओर मनोज के फ्लैट में घुसी. घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस दंग रह गई. पुलिस के मुताबिक, मनोज लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की फिराक में था. इसमें कोई दिक्कत ना हो, इसलिए उसने टुकड़ों को कुकर में उबाला उबालने के बाद पन्नी में पैक कर दिया. मालूम हो कि दिल्ली के महरोली इलाके में 18 मई, 2022 को श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी. श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या की थी. हत्या के बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए, आफताब ने शरीर के टुकड़ों को फ्रिज में छिपा दिया था |
-

15 से 18 तक झारखण्ड में दस्तक दे सकती है मानसून
रांची | झारखंड में संयुक्त वाम मोर्चा, राजद, जदयू की तरफ से राजभवन के समक्ष 28 जून को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. अलग-अलग क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को पूर्णतः लागू करने और विस्थापन आयोग की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है. सीपीआई के प्रदेश कार्यालय में वाम दलों और अन्य सहयोगी दलों की संयुक्त पीसी में पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने इसकी घोषणा की. सीपीआई नेता और पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने कहा कि राज्य भर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अलग अलग संगठन आंदोलन कर रहे हैं|
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो स्थिति सामान्य होने पर सात से दस दिनों के अंदर मॉनसून केरल से होते झारखंड में प्रवेश करता है. लेकिन इस बार मानसून के एक सप्ताह देर से आने के कारण इस बार 15 जून से 18 जून के बीच राज्य में मॉनसून की एंट्री होगी. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंच जायेगा. इसके बाद 15 जून को यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक पहुंच जायेगा. 20 जून को मानसून गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा. 25 जून तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर पहुंच जायेगा. वहीं 30 जून को यह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा ओर पंजाब में प्रवेश कर जायेगा.
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से झारखंड में 12 जून से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावन भी व्यक्त की है. जिसमें बताया गया है कि 10 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, कुछ इलाकों में दोपहर बाद बादल छाये रहेंगे. लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं, 12 जून से 14 जून तक राज्य के उत्तरी पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की जानकारी दी गयी है.
-

लालू की पार्टी करेगी हेमंत सरकार के खिलाफ झारखंड में विरोध प्रदर्शन
रांची: झारखंड में संयुक्त वाम मोर्चा, राजद, जदयू की तरफ से राजभवन के समक्ष 28 जून को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. अलग-अलग क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को पूर्णतः लागू करने और विस्थापन आयोग की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है. सीपीआई के प्रदेश कार्यालय में वाम दलों और अन्य सहयोगी दलों की संयुक्त पीसी में पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने इसकी घोषणा की. सीपीआई नेता और पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने कहा कि राज्य भर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अलग अलग संगठन आंदोलन कर रहे हैं |
आंदोलन को पुलिसिया ताकत के बल पर दबाया जा रहा है. इसलिए अब राज्य में विस्थापन आयोग और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की निर्णायक लड़ाई वामदल, राजद और जदयू के सहयोग से लड़ेगा. पूर्व सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि जब वह सत्ता में आएंगे तब राज्य में विस्थापन आयोग का गठन करेंगे, लेकिन अब साढ़े तीन साल हो गए राज्य में विस्थापन आयोग का गठन नहीं हुआ है. भुनेश्वर मेहता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने स्थानीय विस्थापित लोगों को नौकरी दिलाने का वादा किया था. ऐसे में एचईसी की जमीन पर बने विधानसभा और झारखंड उच्च न्यायालय में 75% नौकरी एचईसी के विस्थापित परिवार को मिलना चाहिए.
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता राजेश यादव ने कहा कि राज्य में विस्थापन एक बड़ी समस्या है. इसका समाधान तब तक संभव नहीं है जब तक कि राज्य विस्थापन आयोग का गठन नहीं हो जाता. ऐसे में उनकी मांग है कि 10 जून को प्रस्तावित राज्य समन्वय समिति की प्रस्तावित बैठक में राज्य में विस्थापन आयोग बनाने का प्रस्ताव लाकर उसे पारित कराया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल होने के बावजूद जनता की आवाज को उनकी समस्याओं को उठाना गलत नहीं है.
-

अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को ईडी कोर्ट में किया गया पेश, पांच दिन के रिमांड की मांग
रांची: जमीन घोटाला से जुड़े मनी लाउंडिंग मामले में जगत बंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष और कारोबारी अमित अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने इन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया है. मामला बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है.
बता दें कि रांची के सेना जमीन घोटाले मामले में जगत बंधु टी इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिलीप घोष को फर्जी कागजात के जरिए 4.55 एकड़ जमीन लेने के मामले में ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. इस मामले को लेकर ईडी ने दिलीप घोष को ईडी की कोर्ट में पेश किया है. आपको बता दें कि ईडी की सामान्य जांच में यह पाया गया है कि 20 करोड़ के सरकारी मूल्य की जमीन को महज 7 करोड़ में खरीदा गया और इसकी रजिस्ट्री में जिक्र किया गया है |
वहीं इस जमीन के बदले फर्जी मालिक प्रदीप बागची को 25 लाख रुपए दिए गए. रजिस्ट्री में अलग-अलग बैंक खातों से बाकी 6.75 करोड़ के लेनदेन का दावा भी ईडी ने किया है. जिसकी निकासी गलत तरीके से हुई है. इस मामले की जांच चल रही है और इसी मामले को लेकर के ईडी ने दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था दिलीप घोष को ईडी कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी ने कोर्ट से पांच दिन के रिमांड की मांग की है. बता दें कि कारोबारी अमित अग्रवाल अधिवक्ता राजीव कुमार गिरफ्तारी से जुड़ी एक केस में जमानत पर चल रहे थे. बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनके साथ ही दिलीप घोष को भी गिरफ्तार किया गया
-

रस्सी के फंदे से युवती का लटकता मिला शव, हाथ पर लिखा है आई लव यू पंचानन
रांची | गुरुवार को रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के लाधुप टुंगरी गांव के निवासी उस समय सकते में आ गए जब उन्होंने एक शव को देखा. शव होने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुटे जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिकिदिरी थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की पहचान नहीं हो पाने की वजह से सिकिदिरी पुलिस ने शव की तस्वीर रांची के सभी थानों में भेज दिया है ताकि अगर कहीं से भी किसी तरह की मिसिंग कम्प्लेन दर्ज हो तो युवती की पहचान हो सके.
हथेली पर लिखा है आई लव यू पंचाननः मृत युवती की हथेली पर आई लव यू पंचानन लिखा हुआ है. ऐसा लगता है कि मृत युवती का पंचानन नाम के किसी युवक से प्रेम संबंध था, इसीलिए उसने हथेली पर उसका नाम गुदा रखा था. जांच के क्रम में पुलिस को मौके से युवती का मोबाइल और पर्स भी बरामद हुआ है. पर्स पर भी युवती ने अपने प्रेमी का ही नाम लिखा है.
वही सिकिदिरी थाना में मृतक लड़की के पिता ने आवेदन दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरा नाम रामेश्वर गुप्ता मेरी बेटी ज्योति कुमारी उम्र 25 वर्ष पता लग्का बेड़ा है 3-6-2023 दिन शनिवार से वह घर से बाहर निकली और इसी बीच उसके प्रेमी की शादी थी जिसका नाम पंचानन मुंडा उर्फ़ सदानंद मुंडा है इसी बीच मेरी बेटी का शव मिला जो कि मुझे लगता है कि इसी के द्वारा हत्या की गई है और इसे इसके द्वारा आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है |
हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिसः रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सिकिदिरी इलाके से एक युवती का शव बरामद किया गया, मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और बेहतर ढंग से क्लियर होगा. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है, पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी
-

जांच के दौरान पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर
गिरिडीह। बालू के अवैध कारोबार में रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। तिसरी थाना क्षेत्र के झुमरखेलवा घाटी के पास से पुलिस इंस्पेक्टर ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जांच के दौरान तिसरी पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बालू लोड ट्रेक्टर को रोका। बालू से संबंधित कागजात की मांग करने पर चालक नहीं दिखा पाया। चालक पास के ही नदी से अवैध बालू लेकर आ रहा है। जिसके बाद बालू लदे टैÑक्टर को जब्त कर थाना लाया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
