टैग: Gandivlive

  • बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    रांची |   बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु के टोंटे चौक स्थित अखड़ा के पास बीते छह जून की देर शाम बिट्टू खान उर्फ तनवीर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी आज मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे.

    बिट्टू खान पर कुख्यात गैंगस्टर कालू लामा की रेकी कर हत्या कराने का आरोप लगा था. उस दौरान बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया गया था. वह हत्या से छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था.  कालू लामा गैंग के सदस्यों से बचने के लिये अपराधी बिट्टू खान एदलहातु छोड़ चुका था. जेल से छूटने के बाद से ही वह रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में रहने लगा था. बताया जा रहा था कि हत्या से दस दिन पहले से वह फिर से सुबह और शाम में एदलहातू स्थित अपने आवास जाता था. जिसकी जानकारी लामा गिरोह को हो गयी थी. जिसकी बाद रेकी कर उसकी हत्या कर दी गयी.

    गौरतलब है कि 27 जनवरी 2022 को मोरहाबादी मैदान के समीप कुख्यात कालू लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. लव कुश शर्मा गिरोह  द्वारा कालू लामा की हत्या करवायी गयी थी. बिट्टू खान पर आरोप था कि उसी ने रेकी कर अपराधियों को यह बताया था कि कालू लामा मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के पास बैठा हुआ है, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में फरवरी 2022 में पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

  • रीवर साईड भुरकुंडा में पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 13.5 गांजा के साथ किया गिरफ्तार

    रीवर साईड भुरकुंडा में पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 13.5 गांजा के साथ किया गिरफ्तार

    रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस ने नशा मुक्त क्षेत्र अभियान के तहत छापेमारी अभियान में 13.5 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। बताते चलें कि गमेश पाण्डेय एवं अन्य किराना दुकान वा कुछ लोगो के घरो मे चोरी चुपके गांजा कि बिक्री कि जा रही है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवायी हेतू वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधीकारी बिरेंद्र चौधरी पतरातु एवं थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर उक्त स्थान पर छापेमारी कि गयी जिसमे दोनो दुकान एवं घरो से कुल 13.5 किलो गांजा बराबद किया गया। इस संबंध मे नारकोटिक्स कांड दर्ज कि गयी है जिसमें गमेश पाण्डेय पिता विजय कुमार पाण्डेय सा० चिफ हाउस रिभर साईड को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा साथ ही अन्य के गिरफतारी के लिये छापामारी कि जा रही है।
    छापेमारी अभियान में शामिल एस आई मयंक प्रसाद।एस आई अक्षय कुमार। एस आई कुंदन राव सहित शसक्त पुलिस बल शामिल थे।

  • 2024 के आम चुनाव को लेकर आयोग तैयार, झारखण्ड में वोटर लिस्ट में नवंबर तक नाम जोड़ने का मौका

    2024 के आम चुनाव को लेकर आयोग तैयार, झारखण्ड में वोटर लिस्ट में नवंबर तक नाम जोड़ने का मौका

    रांची | अगले वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में लग चुका है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में इससे संबंधित जानकारी प्रेस वार्ता में दी. कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम राज्य में जून महीने की शुरूआत से जारी है. यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके जरिए तैयार होनेवाले मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी लोकसभा चुनाव का संचालन होगा. ऐसे में यह जरूरी है कि सभी योग्य नागरिकों का निबंधन इस प्रोग्राम के जरिये मतदाता सूची में कर लिया जाए. एक भी वोटर मताधिकार से वंचित ना रहे |

    21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर होगा सत्यापन

    राज्य में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन होगा. वोटर लिस्ट, फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निवारण 22 अगस्त से 29 सितंबर तक होगा. 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम और अन्य कार्यों से संबंधित दावा और आपत्ति संबंधी आवेदन दिए जा सकेंगे. 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.

    पुनरीक्षण कार्यक्रम से वोटरों की बढ़ी संख्या

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक पिछले पांच पुनरीक्षण कार्यक्रम से मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. 10 जनवरी 2018 को पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या 21835434 थी. इसी तरह 30 जनवरी 2019 को जारी सूची में एक फीसदी की वृद्धि के साथ यह संख्या 2 करोड़ 98 लाख 1479 हो गयी. 12 अक्टूबर 2019 को यह आंकड़ा 22617612 हो गयी, 15 जनवरी 2021 को जारी सूची के मुताबिक 23539328 वोटर (2.18 प्रतिशत की वृद्धि) हो गये. 5 जनवरी 2022 को सूची में 2.70 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 24473937 वोटर हुए. पिछली बार (5 जनवरी 2023) को जारी लिस्ट में 2.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल वोटर 24529841 हो गये.

    डुमरी उपचुनाव पर बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव के एक सवाल पर के. रवि कुमार ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग कभी भी इसकी घोषणा कर सकता है. 2 महीने से अधिक समय से यह सीट रिक्त है. अभी आयोग से कोई निर्देश नहीं आया है

  • HAM कोटे के मंत्री संतोष मांझी ने नितीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

    HAM कोटे के मंत्री संतोष मांझी ने नितीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

    पटना | विपक्षी एकता के लिए 23 जून को पटना में होने वाली बैठक से पहले बिहार की नीतीश सरकार को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा कोटे के इकलोते मंत्री संतोष मांझी ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे से पहले अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री की वित्त मंत्री से लंबी बातचीत हुई. संतोष सुमन उर्फ संतोष मांझी का इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं, इस बारे|

    संतोष मांझी ने कहा- विपक्षी एकता की बजाय पार्टी की पहचान जरूरी

    मंत्रीमंडल से इस्तीफ देने के बाद संतोष सुमन ने कहा कि हम पार्टी को अब तक 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक के लिए कोई बुलावा नहीं मिला है, संतोष सुमन ने दावा किया है कि जदयू नेतृत्व की ओर से हम पार्टी का जदयू में विलय करने की मांग थी ऐसे में पार्टी क रूप में हमारी पहचान पर सवाल था, इसलिए ‘हम’ रूपी घर तोड़ने की जगह सरकार से निकलना ही अंतिम विकल्प था. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए हमलोग खूब मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का विकल्प चुनना संभव नहीं था |

    विपक्षी एकता की बैठक में नहीं मिला न्यौता: मांझी

    सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुलकर स्वीकार किया था कि उन्हें विपक्षी एकता के नाम पर पटना में होने वाली बैठक के लिए बुलावा नहीं मिला है कुछ दिनों पहले तक मांझी लगातार यह कह रहे थे कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे, लेकिन संतोष मांझी के से इस्तीफे के बाद मांझी के इस स्टैंड पर बने रहने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. सोमवार को जीतन राम मांझी ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी |

  • झारखण्ड हाई कोर्ट के नए भवन से कामकाज शुरू

    झारखण्ड हाई कोर्ट के नए भवन से कामकाज शुरू

    रांची | झारखंड हाईकोर्ट ने आज नए भवन से कामकाज करना शुरू कर दिया है. पहले कामकाजी दिन को यादगार बनाने के मकसद नया भवन परिसर में चीफ जस्टिस समेत अन्य प्रबुद्ध लोगों ने पोधारोपण किया. हाईकोर्ट के नए भवन में सुबह 9:30 बजे पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ. मालूम हो कि रांची धुर्वा में नया भव्य हाईकोर्ट बना है.

    इस मौके पर न्यूजविंग से बात करते हुए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने कहा आज का दिन काफी शुभ है. चीफ जस्टिस ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के 3 सप्ताह में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार सहित कर्मियों ने छुट्टी नहीं ली ताकि शिफ्टिंग का काम पूरा हो सके. अब शिफ्टिंग का काम पूरा हो गया है. आज से हाईकोर्ट अपने नए भवन में शुरू हो रहा है. इस शुभ दिन को यादगार बनाए रखने के लिए हम लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया है.

    पोधारोपण कार्यक्रम में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र सहित हाईकोर्ट के सभी जज, रजिस्ट्रार जनरल, महाधिवक्ता राजीव रंजन, एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाई कोर्ट के प्रेसिडेंट ऋतु कुमार और स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, एसोसिएशन के धीरज कुमार आदि उपस्थित थे. इन सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण हाईकोर्ट परिसर में किया.

  • नवजात के शव को कचरे के साथ जलाने के आरोपी दो नर्स और दाई गयी जेल

    नवजात के शव को कचरे के साथ जलाने के आरोपी दो नर्स और दाई गयी जेल


    रेफरल अस्पताल मझिगांव के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. सेठ के आवेदन पर कार्रवाई

    गढ़वा। मझिगांव रेफरल अस्पताल में नवजात के शव को कचरे के ढेर में जलाने की आरोपी 2 नर्सों और दाई को आज जेल भेज दिया गया। रेफरल अस्पताल (मझिगांव) के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोविंद सेठ के आवेदन पर ए ग्रेड नर्स निर्मला कुमारी, एएनएम मंजू कुमारी और दाई दौलतिया देवी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया था। ज्ञात हो कि पलामू की 22 वर्षीय मधु देवी ने 10 जून को मृत बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि जब परिजन नवजात के दाह संस्कार के लिए कफन और पूजा का सामान लाने बाजार गई। तभी पीछे से नर्सों और दाई ने शव को अस्पताल परिसर में ही जलते कचरे के ढेर में फेंक दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पलामू के लहलहे रजहरा गांव के रहने वाले मंदीप विश्वकर्मा की 22 वर्षीय पत्नी मधु देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 10 जून को मझिगांव रेफरल अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया था। मधु की हालत नाजुक थी इसलिए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मदन तनान ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया था। आरोप है कि मधु को सदर अस्पताल ना भेजकर ड्यूटी में तैनात ए ग्रेड नर्स निर्मला कुमारी, एएनएम मंजू देवी और दाई दौलतिया देवी ने डॉक्टर की सलाह लिए बिना मधु का प्रसव कराया। मधु ने मृत बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि नर्सों और दाई ने मृत बच्चे को परिवार को ना सौंपकर कचरे के ढेर में डालकर जला दिया। मृत नवजात के शव को जलाने के मामले में तीनों की लापरवाही और संलिप्तता पाए जाने के तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ (गढ़वा) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो, एसआई विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद के अलावा सशस्त्र बल के महिला और पुरुष जवान शामिल थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची रांची

    वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची रांची

    रांची | पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आज ट्रायल रन शुरू हो गया। रांची पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना तक ट्रेन में सफर किया। ट्रायल ट्रेन में सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पटना से सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गई। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ दिखी। लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए। ट्रेन को दोपहर 1 बजे रांची पहुंचना था, लेकिन वह निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ही पहुंच गई।

    वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर बैरिकेडिंग कर दी है। पहले पत्रकारों तक को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि ट्रेन के आने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

    वहीं, ट्रायल रन में सांसद के सफर पर लोग सवाल कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ट्रायल रन में सांसद सफर नहीं कर सकते। सांसद की वजह से किसी ने उन्हें नहीं रोका।

    पटना से रांची के बीच 6 स्टेशन पर वंदे भारत रुकेगी। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में स्टॉपेज दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। बाकी के चार स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय तय किया जाना है।

    इस ट्रेन को चलाने के लिए पहले ही लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। ट्रायल रन में दानापुर रेल डिवीजन के टेक्निकल स्टाफ भी शामिल हुए हैं।

    पटना से रांची के बीच इस नई ट्रेन की नियमित शुरुआत किस दिन होगी? इसके लिए तारीख का ऐलान अभी रेलवे की तरफ से नहीं हुआ है। मगर, पटना से रांची के बीच तय किए गए रूट से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल रन के लिए दिन, तारीख और समय का ऐलान पहले ही कर दिया गया था।

    9 जून को एक आदेश जारी कर पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रायल रन के लिए पहले 11 जून की तारीख तय की थी, लेकिन कुछ घंटे के बाद ही ट्रायल रन के लिए तारीख बदल दी गई। एक दिन बाद 12 जून की नई तारीख तय हुई। इसकी कॉपी दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई।

    6ः05 घंटे में तय करेगी रांची तक की दूरी

    ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची की दूरी 6 घंटा 05 मिनट में पूरी करेगी। इसी तरह वापसी में भी इतना ही वक्त लगेगा। ट्रायल रन के लिए सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुली। फिर 8.20 में गया पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद 11.30 बजे बरकाकाना रुकी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई। दोपहर 12.40 बजे रांची पहुंच गई। फिर दोपहर 2:20 बजे रांची से पटना के लिए खुलेगी और बरकाकाना, गया होते हुए रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी।

  • बालू व कोयला के सहित 7 वाहन जब्त

    बालू व कोयला के सहित 7 वाहन जब्त

    रामगढ़। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एनजीटी द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर रोक के मद्देनजर जारी निर्देश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज सुबह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा गोला, दुलमी, चितरपुर एवं पतरातू प्रखंड में औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान गोला प्रखंड में 2 ट्रैक्टर बालू, चितरपुर में स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर, पतरातू प्रखंड के टोकीसूद क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर बालू एवं दुलमी प्रखंड क्षेत्र से 2 दो-पहिया वाहनों को अवैध रूप से कोयले का परिवहन करने पर जब्त किया गया। जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारियों सहित अन्य शामिल थे।

  • लेस्लीगंज में दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या

    लेस्लीगंज में दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या


    हत्याकांड के विरोध में कारोबारियों ने बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

    पलामू। लेस्लीगंज बाजार में दुकान के अंदर सो रहे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में आज आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बाजार में छोटू राम उर्फ ननकू चाउमीन का दुकान लगाता था। रविवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे अपराधियों ने छोटू करे गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने रात को साथ में सोने वाले दोस्त को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिया गया दोस्त पुलिस को कुछ खुलकर जानकारी नहीं दे रहा है।

    मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग


    छोटू राम की हत्या के विरोध में लेस्लीगंज में कारोबारियों ने बाजार को बंद करवा दिया है। कारोबारी छोटू राम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान बाजार के कारोबारी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। बाजार के व्यापारियों की मांग है कि मृतक आश्रितों को सरकारी सहायता और मुआवजा दी जाय। साथ ही हत्या में शामिल आपराधियों को शीध्र गिरफ्तार किया जाय।

    हर दिन दोस्त के साथ दुकान में सोता था छोटू


    लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला छोटू कुमार उर्फ ननकू राम प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद बाजार में अपने दोस्त के साथ सोया करता था। रविवार की रात भी वह दुकान में ही सोया हुआ था। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोस्त ने ही पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल छोटू राम को इलाज के लिए लेस्लीगंज स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

    कारोबारियों के आक्रोश देख जांच में जुटी पुलिस

    लेस्लीगंज बाजार के कारोबारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गयी है। थाना प्र•ाारी गौतम कुमार राय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। मृतक छोटू राम का दोस्त पुलिस को कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। हालांकि उसी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। घटना के बाद सभी नशे में थे। गोली आपस में ही चली है या किसी ने मारी है, यह भी जांच का विषय है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

  • मोरहाबादी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

    मोरहाबादी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

    रांची | लालापुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित म्यूजियम के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

  • हिंदपीढ़ी में दोस्त ने अपने दोस्त को मारी गोली

    हिंदपीढ़ी में दोस्त ने अपने दोस्त को मारी गोली

    रांची | दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया. यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास हुई है. जहां सोमवार को मोहम्मद इमरान नाम के युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग इमरान को रिम्स लेकर गये. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक के पिता का नाम मोहम्मद कल्लू है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

  • हजारीबाग के छड़वा डैम में डूबने से युवक की मौत

    हजारीबाग के छड़वा डैम में डूबने से युवक की मौत

    हजारीबाग | जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पकरार गांव  निवासी दीपक कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से सोमवार की सुबह घर से बाइक लेकर निकला था. सुबह 8:30 बजे जानकारी मिली कि वह छड़वा डैम में डूब गया है. उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कटकमदाग थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस डैम पर पहुंची और शव को डैम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर कुछ लोगों का कहना है कि युवक बाइक खड़ा कर डैम में घुसा था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

  • पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी

    पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी

    पटना | पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार को पटना से शुरू हो गया. तय कार्यक्रम के मुताबिक, पटना रेलवे स्टेशन से ट्रेन सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई. यह गया और बरकाकाना स्टेशनों पर रुकेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी. इसके बाद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजकर 20 मिनट में रांची से रवाना होगी और रात 8 बजकर 25 मिनट में पटना पहुंचेगी. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर), हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिधवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से गुजरेगी. सिधवार और सांकी के बीच 27 किलोमीटर का हिस्सा चार सुरंगों से होकर गुजरता है. इन चारों सुरंगों में सबसे लंबी सुरंग 1.7 किलोमीटर लंबी है. जबकि तीन अन्य सुरंग लगभग 600 मीटर लंबी हैं.

    बता दें कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन पहले 11 जून को होने वाला था. लेकिन झारखंड में छात्र संगठनों ने नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय (10 और 11 जून) को राज्यव्यापी बंद बुलाया था. जिसके बाद ट्रायल रन को सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया. ट्रायल रन के दौरान ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से होगा. ऐसे में रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें. साथ ही मवेशियों को भी पटरियों से दूर रखें.

  • भागलपुर स्टेशन पर लगी आग

    भागलपुर स्टेशन पर लगी आग

    बिहार | भागलपुर स्टेशन पर लगी आग जिसमे vip लाउन्ज जल कर खाख हो गया | मौके पर दमकल की गाड़िया पहुचकर आग पर पाया काबू | बताया जा रहा है की आग लगाने का कारन शोर्ट सर्किट हो सकता है | फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है |

  • डेढ़ किलो अफीम के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, घर में रखे थे छुपाकर

    डेढ़ किलो अफीम के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, घर में रखे थे छुपाकर

    चतरा। नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अफीम के अवैध कारोबार के बारे में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालोंग थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने लावालोंग थाना क्षेत्र के कोलकोले कटहर टोला के मो अब्बास अंसारी के घर छापेमारी कर 1.5 किलो प्रतिबंधित अफीम की खेप के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पति-पत्नी जब्त अफीम की खेप को तस्करी करने के नियत से अपने घर में छुपा कर रखे थे। इसी दौरान पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों पति पत्नी से पूछताछ के बाद न्यायिक अभीरक्षा के लिए उन्हें जेल भे भेज दिया गया है।

  • प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों को 19 को खोलने की पासवा की मांग

    प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों को 19 को खोलने की पासवा की मांग


    प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य के सभी निजी स्कूल प्रबंधन से अपील

    रांची। पासवा के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए निजी विद्यालय 17 जून तक बंद रखने और 19 जून से स्कूल खोलने की मांग की गयी। पासवा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे राज्य में भीषण गर्मी का कहर है। सुबह 9 बजे से ही गर्म हवा एवं लू चलने लगती हैं। पूरे राज्य में 42 से 44 डिग्री तापमान है। गर्मी का आलम यह है कि सरकारी एवं निजी नर्सिंग होम में मरीजों को रखने की जगह नहीं है। कल 12 जून से सभी स्कूल खुलने वाले हैं। पासवा राज्य के सभी निजी विद्यालय संचालकों से आग्रह करती है कि बच्चों और अभिभावकों की सेहत और उनकी सुरक्षा सबसे पहले है। क्योंकि हमारे बच्चे अगर बीमार पड़ते हैं तो यह अफसोस की बात होगी। ऐसी स्थिति में विद्यालय खोलना, छोटे बच्चों को विद्यालय आने के लिए विवश करना निश्चित रूप से जानलेवा साबित होगा। पासवा ने राज्य के लाखों बच्चों एवं अभिभावकों के हितों में राज्य के सभी निजी विद्यालय संचालकों से आग्रह किया है कि राज्य के सभी निजी विद्यालय 17 जून तक बंद रखे एवं 19 जून से स्कूल खोले। बैठक में लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय प्रसाद, आलोक बिपीन टोप्पो, राशीद अंसारी, मनोज कुमार भट्ट, फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन, रुपेश कुमार,अमीन अंसारी, माजिद आलम एवं अल्ताफ अंसारी आदि उपस्थित थे।

  • ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालाक की मौत, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प

    ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालाक की मौत, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प

    रांची | जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के 10 माइल के पास आज रविवर सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालाक की मौत हो गयी. ऑटो चालक की पहचान जमील चांद नाम के रूप में हुई है. जमील चांद की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की. मुआवजे को लेकर सड़क पर हंगामा जारी है. सड़क पर हंगामे की वजह से रांची-खूंटी हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने पहुंची तो ग्रामीण पुलिस से भी उलझ गये. इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से भी झड़प हो गयी. स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर अड़े हुए हैं.

    तुपुदाना के सिलादोन गांव का रहने वाला जमील चांद ऑटो ड्राइवर था. हर दिन की तरह रविवार की सुबह भी वह अपनी ऑटो लेकर घर से निकला था. इसी दौरान तुपुदाना के 10 माइल चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने चांद के ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी. वहीं ऑटो ड्राइवर ट्रेलर के चक्के में जा फंसा. ट्रेलर के चक्के में फंसने की वजह से चांद की मौत हो गयी. वहीं हादसे को देख स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को दौड़ाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह ट्रेलर को बीच सड़क पर ही छोड़ फरार हो गया.

  • टोनको के ग्रामीण के ग्राम सभा अधिग्रहण के लिये जमीन नहीं देने का निर्णय

    टोनको के ग्रामीण के ग्राम सभा अधिग्रहण के लिये जमीन नहीं देने का निर्णय

    पुनर्वास के लिए जमीन लेने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन-नारेबाजी

    रांची। टोनको के लोगों ने कहा कि पुनर्वास के नाम पर आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका टोनको के सभी स्थानीय निवासी विरोध करते है। जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर आज यहां के स्थानीय निवासियों की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि ग्रामवासी अपनी जमीन अधिग्रहण के लिए नहीं देंगे।

    इसके बाद ग्रामीणों ने हरवे हथियार के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि एचइसी और एयरपोर्ट के विस्थापितों को पुनर्वास के लिए टोनको में जो भूमि आवंटित किया जा रहा है। उस पर ग्राम टोनको के लागों की सहमति नहीं है।

    बैठक में सभी ग्रामीणों ने एक साथ एक स्वर में कहा कि हम जमीन नहीं देंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि एचइसी पूर्व में भी ग्राम टोनको का जमीन अधिग्रहण कर चुकी है और फिर से पुनर्वास के नाम पर अधिग्रहण करना चाह रही है। आज भी एचइसी के खाली जमीनों पर बाहरी लोग अवैध कब्जा कर रह रहे है। बाकी जमीन को एचइसी की जमीन में स्मार्ट सिटी बना कर बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है। इसीलिए ग्राम टोनको के ग्रामीण ग्राम सभा कर विरोध किये है। ग्रामसभा में पुनर्वास के नाम पर जमीन नही देने का निर्णय लिया।

  • फ्री फायर गेम के चक्कर में 16 साल के बच्चे ने मां के अकाउंट से उड़ाये 36 लाख रुपये

    फ्री फायर गेम के चक्कर में 16 साल के बच्चे ने मां के अकाउंट से उड़ाये 36 लाख रुपये


    नई दिल्ली । एक दौर वो भी था जब पबजी मोबाइल गेम ने लोगों के नाम में दम कर दिया था। पबजी गेम के चक्कर में बच्चे घर में मारपीट और हत्या तक करने लगे थे। कई ऐसे भी मामले सामने आए थे जब पबजी को लेकर बच्चों ने घरों में चोरी किए और सुसाइड तक के लिए कदम उठाए। अब पबजी तो भारत में बैन हो गया है लेकिन उसकी जगह पबजी की कंपनी के ही एक गेम ने ली है। ताजा मामला हैदराबाद का है जहां एक 16 साल के बच्चे ने अपनी मांग के बैंक अकाउंट से 36 लाख रुपये गेमिंग में खर्च कर डाले हैं। हैदराबाद साइबर पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल के बच्चे ने फ्री फायर गेम खेलने के लिए 36 लाख रुपये खर्च कर डाले हैं। वह अपने दादा जी के स्मार्टफोन पर गेम खेलता था। उसने अपनी मां के बैंक अकाउंट से सबसे पहले 1,500 रुपये खर्च किए थे और उसके बाद 10,000 रुपये खर्च किए। उसके बाद उसने एक बार गेम में हथियार खरीदने के लिए 1.45 लाख रुपये और फिर 2 लाख रुपये खर्च किए। कुछ महीने के बाद इस पूरे मामले का तब खुलासा हुआ जब उसकी मां बैंक में पैसे निकालने गई। बैंक वालों ने बताया कि उनके अकाउंट से 36 लाख रुपये गेम पर खर्च किए हैं। बैंक से जानकारी मिलने के बाद मां ने साइबर पुलिस में इसकी शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति का निधन हो गया है और बैंक में जो पैसे थे, उनकी ही कमाई थी।

  • भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने तेज प्रताप यादव के पकड़े पैर

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने तेज प्रताप यादव के पकड़े पैर

    पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमे वो मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ आत्मीय रूप में बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि पवन सिंह मंत्री तेज प्रताप यादव से आशीर्वाद मांगने गए हैं और उन्हें आशीर्वाद मिल भी गया है। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मंत्री जी ने पवन सिंह के सिर पर हाथ रखा है। इन तस्वीरों को देखकर अब यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे है। कई लोग ये भी कह रहे है कि आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह।

    वहीं इससे पहले पवन सिंह ने बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. मौका मिलने पर जरूर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा था कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं. पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान हैं. देश में तेजी से विकास हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं।

  • बिरदीडीह चौक के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

    बिरदीडीह चौक के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत


    सोनाहातू। थाना क्षेत्र के बिरदीडीह चौक के समीप सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक का मौत हो गया है। शव को पुलिस ने शनिवार सुबह बरामद किया है । घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने कहा कि बिरदीडीह चौक के समीप डिवाइडर से मोटरसाइकिल टकराया होगा या किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी। मोटरसाइकिल से गिरने से ही युवक का मौत हुआ है। घटना रात करीब 1 बजे के बाद की है। युवक पिकू महतो मुरी ओपी के कोलवाडीह का रहने वाला था। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया गया है।