टैग: Gandivlive

  • आराम करने गए ढाबा संचालक का फंदे से लटका मिला शव

    आराम करने गए ढाबा संचालक का फंदे से लटका मिला शव

    झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी में एक ढाबा संचालक ने आत्महत्या कर ली। पूरा मामला सियालजोरी थाना क्षेत्र का है, जहां सूत्रीबेड़ा निवासी ढाबा संचालक 44 वर्षीय शंकर महथा ने अपने ही ढाबे के अंदर स्थित आवास में फांसी लगाकर जान दे दी।

    बताया जा रहा है कि वह सूत्रीबेड़ा में ही अपने घर के बगल में ढाबा चलाकर परिवार चलाता था। घटना शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे की बताई जा रही है।

    जब मृतक ढाबा स्थित अपने आवास में आराम करने गया था। इसी दौरान एक ढाबाकर्मी ने दरवाजे के झरोखे से देखा मृतक कमरे के अंदर पंखे में गमछे के सहारे फांसी पर झूल रहा था।

    इसकी सूचना पर पहुंची सियालजोरी थाना व बनगडिया ओपी पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर बोकारो स्थित किसी अस्पताल के मार्चरी में रख दिया है।

    इस संबंध में बनगडिया ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पूछताछ से पता चल रहा है कि मृतक आर्थिक तंगी व अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया होगा। समाचार प्रेषण तक किसी स्वजन को बयान दर्ज नहीं किया गया था।

  • वेतनमान की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने निकले पारा शिक्षक, पुलिस ने मोरहाबादी के पास रोका

    वेतनमान की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने निकले पारा शिक्षक, पुलिस ने मोरहाबादी के पास रोका

    पारा शिक्षकों की 10 सदस्यीय टीम से वार्ता करेंगे सीएम के प्रधान सचिव, CMO से बुलाया आया

    राज्य के 50 हजार से अधिक पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। इस नाराजगी की वजह से वे एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़े हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के पारा शिक्षक आज सीएम हेमंत सोरेन आवास का घेराव कर रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी पारा शिक्षक मोराहाबादी में जुटे और सीएम हाउस घेरने निकले। इस बीच पारा शिक्षकों को मोरहाबादी टीओपी के पास रोक दिया गया। इसके बाद सीएम सचिवालय बातचीत के लिए बुलाया गया। पारा शिक्षक संघ की ओर से 10 सदस्यीय टीम सीएम सचिवालय गयी है। वहां सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के साथ बातचीत होगी।

    मोरहाबादी मैदान में जुटे पारा शिक्षक

    क्यों आंदोलन करने को मजबूर हैं पारा शिक्षक

    पारा शिक्षकों का यह घेराव कार्यक्रम एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है। मोर्चा के विनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, ऋषिकेष पाठक आदि ने बताया कि राज्यभर के पारा शिक्षक हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। पारा शिक्षकों का कहना है कि पिछले साल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने उनसे जो वादा किया था, सरकार ने आज तक उसे पूरा नहीं किया। ऐसे में पारा शिक्षकों ने एक बार फिर से सड़क पर उतरने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास घेरा जा रहा है।

    एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने बनाई रणनीति

    एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति तैयार कर रखी है। इस रणनीति के कई कदम मोर्चा उठा चुकी है। 31 मई तक सभी जिला कमेटी संगठन सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम पर चर्चा की। इसके बाद 4 जून को राज्य के सभी मंत्रियों से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्हें मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आमंत्रित किया है। तय रणनीति के मुताबिक अगर आज के घेराव कर असर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर नहीं होता है तब सभी जिलों में पारा शिक्षक महापंचायत करेंगे। साथ ही 15 नवंबर को सभी पारा शिक्षक राजधानी के मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे और सरकार से वादा पूरा करो का नारा बुलंद करेंगे।

  • बेरमो में चोरो ने कर ली हनुमान जी की मूर्ति मंदिर से चोरी

    बेरमो में चोरो ने कर ली हनुमान जी की मूर्ति मंदिर से चोरी

    बेरमो | बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया ललपनिया मुख्य सड़क मार्ग के लुगू पहाड़ के किनारे स्थापित हनुमान मंदिर की प्रतिमा को खंडित कर गायब कर दिया गया है. शनिवार 17 जून की सुबह पुजारी जैसे ही मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे, तो मंदिर से हनुमानजी की प्रतिमा गायब मिली. जबकि मंदिर में रखे पूजा के सभी बर्तन, पात्र और सामग्री जस के तस रखे मिले. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि लोगों की आस्था को आहत करने के लिए और क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों ने इस घटना को अंज़ाम दिया है.

    इधर घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो अनुमंडल के गोमिया, ललपनिया, तेनुघाट, महुआटांड़, जागेश्वर, रहावन और चतरोचट्टी के थाना प्रभारी सहित गोमिया अंचल के इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि जिले से डॉग स्क्वायड की टीम भी मंगी गई है. हर हाल में इस दोषियों को गिरफ़्तार करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

    विश्व हिंदू परिषद के विनय कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद ठाकुर, विजय कुमार, विकास कुमार सहित अन्य ने गोमिया थाना प्रभारी को एक पत्र देकर इस घटना में शामिल लोगों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि यदि घटना का उदभेदन तुरंत नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा.

    बता दें कि होसिर के राजेंद्र विश्वकर्मा ने लगभग 26 वर्ष पूर्व यहां हनुमान मंदिर की स्थापना की थी. इसके बाद से यहां प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती थी. इस घटना से इलाके के लोग ख़ासे गुस्से में हैं.

  • पारा शिक्षक आज सीएम हेमंत सोरेन आवास का घेराव करेंगे

    पारा शिक्षक आज सीएम हेमंत सोरेन आवास का घेराव करेंगे

    राज्य के 50 हजार से अधिक पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। इस नाराजगी की वजह से वे एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़े हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के पारा शिक्षक आज सीएम हेमंत सोरेन आवास का घेराव कर रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी पारा शिक्षक मोराहाबादी में जुटे हैं और सीएम हाउस घेरने निकल रहे हैं। पारा शिक्षकों के इस घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन की तमाम तैयारियां हैं। मोराहाबादी में बैरिकैडिंग लगाया गया है।

    पारा शिक्षकों का यह घेराव कार्यक्रम एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है। मोर्चा के विनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, ऋषिकेष पाठक आदि ने बताया कि राज्यभर के पारा शिक्षक हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। पारा शिक्षकों का कहना है कि पिछले साल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने उनसे जो वादा किया था, सरकार ने आज तक उसे पूरा नहीं किया। ऐसे में पारा शिक्षकों ने एक बार फिर से सड़क पर उतरने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास घेरा जा रहा है।

    एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति तैयार कर रखी है। इस रणनीति के कई कदम मोर्चा उठा चुकी है। 31 मई तक सभी जिला कमेटी संगठन सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम पर चर्चा की। इसके बाद 4 जून को राज्य के सभी मंत्रियों से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्हें मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आमंत्रित किया है। तय रणनीति के मुताबिक अगर आज के घेराव कर असर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर नहीं होता है तब सभी जिलों में पारा शिक्षक महापंचायत करेंगे। साथ ही 15 नवंबर को सभी पारा शिक्षक राजधानी के मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे और सरकार से वादा पूरा करो का नारा बुलंद करेंगे।

    पारा शिक्षकों की मांग

    • पूर्व की सरकार द्वारा आंदोलन के क्रम में रांची तथा राज्य के विभिन्न थानों में सहायक अध्यापक एवं परिजनों पर दर्ज मुकदमे को वापस ले
    • 01 जनवरी 2023 से 4% मानदेय वृद्धि के लाभ का एरियर भुगतान करे
    • सहायक अध्यापकों का विभिन्न कारणों से पूर्व के वित्तीय वर्षो का बकाया मानदेय भुगतान करे
    • आकलन परीक्षा का आयोजन संघीय वार्ता में तय समझौते के अनुसार तत्काल करे
    • सहायक प्राचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन करने आदि मांगों की पूर्ति अत्यावश्यक है
    • राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने एवं विभिन्न समस्याओं यथा ईपीएफ का लाभ दे
    • अनुकम्पा के वर्तमान प्रावधान को शिथिल करते हुए मृत सहायक अध्यापक के परिजनों को लाभ दे
    • सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों को लाभ दे
    • सीटेट को जेटेट के समकक्ष मान्यता दे
    • अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु एक अवसर प्रदान करे
  • 2 साल से होल्डिंग टैक्स बकाया तो कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

    2 साल से होल्डिंग टैक्स बकाया तो कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

    रांची | राजधानी में बिजली-पानी की समस्या और अधिक विकराल हाेने वाली है, क्याेंकि नगर निगम ने हाेल्डिंग टैक्स नहीं देने वालाें का बिजली-पानी कनेक्शन काटने का फरमान जारी कर दिया है। प्रशासक शशि रंजन ने शुक्रवार काे राजस्व शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दाे टूक कहा कि हर हाल में राजस्व बढ़ाना है। इसके लिए किसी पर काेई रहम करने की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने कहा कि दाे वर्ष से अधिक समय से जिनका हाेल्डिंग टैक्स बकाया है, उन्हें 30 जून तक टैक्स जमा करने काे कहें। निर्धारित समय के अंदर टैक्स नहीं देने वालाें के घर का बिजली-पानी कनेक्शन काट दें। इसके अलावा हाेल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों काे भी 30 जून तक टैक्स देने की माेहलत दी गई है।

    इसके बाद उनके प्रतिष्ठानों काे सील करने का निर्देश दिया गया। प्रशासक ने श्री पब्लिकेशन के पदाधिकारियों काे सभी वार्ड के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर नाेटिस भेजने का निर्देश दिया। माैके पर उप प्रशासक रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    प्रशासक ने टैक्स कलेक्शन करने वाली एजेंसी से कहा है कि सभी वार्डों में जिन लाेगों ने अपनी प्रॉपर्टी का अब तक असेस्मेंट नहीं कराया है, उसकी सूची तैयार करें। 30 दिनाें के अंदर असेस्मेंट कराने का नाेटिस दें। इसके बाद जुर्माना के साथ टैक्स की वसूली करें। उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए वार्डवार अभियान चलाएं।

    प्रशासक शशि रंजन ने कहा कि शहर में जितनी व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, उनके लिए ट्रेड लाइसेंस जरूरी है। बिना इसके व्यापार कर रहे लोगों पर जुर्माना लगाएं। ट्रेड लाइसेंस के लिए वार्डवार जांच अभियान चलाते हुए 30 जून तक का समय दें।

  • TPC एरिया कमांडर रॉकी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    TPC एरिया कमांडर रॉकी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    रांची | रांची पुलिस ने टीपीसी एरिया कमांडर रॉकी उर्फ समीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. रॉकी पुलिस के मुखबिर की हत्या में शामिल था. एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि रॉकी बुढ़मू थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाला है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी की टीम ने टीपीसी एरिया कमांडर रॉकी को गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है |

    बता दें कि रॉकी पर पुलिस के मुखबिर राजा साहब की हत्या करने का आरोप है. रॉकी के दस्ते ने ही रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले मुखबिर राजा साहब अगवा कर लिया था और फिर जंगल में जाकर उसकी हत्या कर दी थी.  इसके अलावा विक्रम के दस्ते ने कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी कैंप के पास स्थित क्रशर माइंस और पिठोरिया स्थित कई क्रशर पर हमला कर लेवी की मांग भी की थी |

  • झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी की अचानक बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के अस्पताल में भर्ती

    झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी की अचानक बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के अस्पताल में भर्ती

    रांची। झारखंड के महेशपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन में संबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विधायक स्टीफन मरांडी वेल्लोर से रांची आ रहे थे। इसी दौरान ओडिशा के बोलांगिर में उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें संबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

  • युगांडा के स्कूल में ISIS आतंकियों के फायरिंग में 25 लोगों की मौत

    युगांडा के स्कूल में ISIS आतंकियों के फायरिंग में 25 लोगों की मौत

    युगांडा। इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस आतंकवादी हमले में 25 लोगों की मौत हो गई। युगांडा पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि पूर्वी कांगो स्थित युगांडा के एक समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के सदस्यों ने 16 जून की देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया। इसके अलावा छात्रावास में आग लगा दिया और खाना भी लूट कर ले गए। युगांडा पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद कर बवेरा अस्पताल भेजे जा चुके हैं। बवेरा अस्पताल में आठ पीड़ित की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

    पुलिस ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि सैनिक, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग रहे हमलावरों का पीछा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में एडीएफ ने कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य में एक गांव पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। युगांडा ने एडीएफ से लड़ने में मदद के लिए कांगो में सेना भेजी है।

  • नालंदा में दो गुटों के झड़प में पुलिस पर हमला, कई जवान घायल

    नालंदा में दो गुटों के झड़प में पुलिस पर हमला, कई जवान घायल

    नालंदा | नालंदा के गिरियक में प्रेमी-प्रेमिका के घर से फरार होने के बाद दो गुटों में जमकर फायरिंग और रोड़ेबाजी हुई। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ ग्रामीणों के भी चोटिल होने की सूचना है। उपद्रवियों ने पुलिस की जीप सहित तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके से पुलिस ने 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना पावापुरी ओपी थाना के सकुची सराय गांव की है।

  • अवैध दरगाह हटाने को लेकर बवाल, उग्र भीड़ के हमले में एक की मौत चार पुलिसकर्मी घायल

    अवैध दरगाह हटाने को लेकर बवाल, उग्र भीड़ के हमले में एक की मौत चार पुलिसकर्मी घायल

    जूनागढ़ |  गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह को हटाने को लेकर बीती रात जमकर बवाल हुआ। जूनागढ़ के मजेवाड़ी इलाके में दरगाह को हटाने के नोटिस के बाद पहुंची पुलिस पर हिंसक भीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस को देखते ही पथराव कर दिया और निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।

    दरगाह को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि भीड़ ने गाड़ियों में भी आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इलाके में मामले को लेकर भारी तनाव को देकते हुए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है, जिससे स्थिति को काबू में किया जा सके। 

    भीड़ के हमले में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हिंसक भीड़ के पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि असल वजह क्या थी। मामले में 174 लोगों से पूछताछ की गई है।   तनाव के चलते फिलहाल मजेवाड़ी गेट के पास पूरे इलाके में पुलिस का काफिला तैनात कर दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ के मजेवाड़ी गेट स्थित दरगाह को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। बीते दिन नोटिस का विरोध करने वहां करीब 600 लोग जमा हुए थे।

    पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी, तभी रात करीब 10 बजे भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस पर एसिड की बोतलों और पत्थरों से भी हमला किया गया।

  • आ रहे हैं बागेश्वर बाबा राजधानी रांची ?

    आ रहे हैं बागेश्वर बाबा राजधानी रांची ?

    वर्तमान समय के सबसे चर्चित कथावाचकों में से एक बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में होने के बाद जल्द ही रांची में होने वाली है। राजधानी रांची और झारखंड के बागेश्वर सरकारप्रेमी लगातार इस प्रयास में लगे हैं कि रांची में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को हरी झंडी मिल जाए।

    गौरतलब है कि बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम का आयोजन अगले महीने राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। प्रबंधन समिति और कार्यक्रम के आयोजक रवि गुप्ता ने बागेश्वर धाम सरकार के आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 05 से 08 जुलाई तक पूर्वी दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड, आईपी एक्शटेंशन में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा।

    इस तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान 03 दिवसीय यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं 07 जुलाई को बहुचर्चित दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जबकि 08 जुलाई को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम होना तय हुआ है।
    बता दें कि पिछले दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का बिहार में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें 10 लाख श्रोताओं की रिकॉर्ड भीड़ पहुंची थी। इसके बाद उनका कार्यक्रम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात में भी हुआ, वहां भी लाखों की संख्या में बागेश्वर धाम सरकार के भक्त पहुंचे थे जिसे देखते हुए दिल्ली के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

    बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के बाबा (Bageshwar Baba) धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई महीने से राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हैं। टीवी चैनलों पर उनके दावे गूंज रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर धाम में 125 जोड़े के सामूहिक विवाह की तस्वीरें वायरल हैं। खुद CM शिवराज सिंह चौहान बेटियों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। पिछले दिनों पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथ जोड़कर बात करने वाली तस्वीरें भी आपने देखी होंगी।

    पिछले एक महीने में फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां उनके दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं। आस्था से इतर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। कोई बिना कुछ कह कैसे मन की बात जान लेता है? क्या यह जादू है, चमत्कार है, ईश्वर कृपा है या क्या है? जब बागेश्वर बाबा के दावे चारों तरफ गूंजने लगे तो समाज से ही कुछ लोग आगे आए और उन्होंने कहा कि इसमें कोई चमत्कार नहीं बस माइंड गेम है।

    बाबा को चुनौती देने वालों की भी चर्चा होने लगी। आप भी जानना चाहते होंगे कि मराठी पगड़ी में युवा जोश के साथ जो 26-27 साल के बाबा मुस्कुराते हुए सनातन धर्म की बातें कर रहे हैं, उन पर सवाल उठाने वाले ये लोग कौन हैं? ऐसे 1-2 नहीं, कुल पांच लोगों का यहां हम जिक्र करेंगे जिन्होंने बागेश्वर बाबा के बारे में अपना अलग दावा किया है।

    कोई इन्हें दिमाग पढ़ने वाले तो कोई जादूगर के रूप में जानता है। आगे बढ़ने से पहले जान लीजिए कि विराट कोहली, आमिर खान, ऋतिक रोशन जैसे सितारों के दिमाग को पढ़कर करन सिंह को काफी प्रसिद्धि मिली। उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। करन सिंह विराट से कोई एक नाम दिमाग में सोचने के लिए कहते हैं। वह बोलते हैं कि वह आपको बॉलिंग कर रहा है। आप उस पर शॉट खेलते हैं। कमेंटेटर नाम लेता है। ये सब कोहली मन में दोहराते हैं और करन पहला अक्षर बताते हैं। यही नहीं, वह मोबाइल में लिखकर लोगों को दिखाते भी हैं लेकिन कोहली को नहीं बताते। इसके बाद वह कोहली से पूछते हैं तो उन्होंने भी वही नाम लिया जो करन ने पहले ही लिख रखा था- पीयूष नागपाल। आसपास के लोग चिल्ला पड़ते हैं।

    बाबा बागेश्वर की चर्चा होने लगी तो करन ने टीवी डिबेट में उन्हें चुनौती दे डाली। कुछ लोग उन्हें गालियां भी देने लगे। लेकिन इस पर बात तो होनी चाहिए कि क्या यह जादू है या कोई स्किल? करन कहते हैं कि मैं किसी के भरोसे को तोड़ नहीं रहा और न ही सवाल कर रहा हूं। वह बस इतना कहना चाहते हैं कि आपको सवाल पूछना चाहिए। अंधभक्त नहीं बनना चाहिए। उनका साफ तौर पर कहना है कि इसमें महामानव जैसी कोई बात नहीं है। सब ट्रिक्स, मनोस्थिति, मन के विश्लेषण की बात है। ज्यादातर एक्सपर्ट भी कहते हैं कि लोगों के बॉडी मूवमेंट, अपीयरेंस, बोलने पर जवाब देने की स्टाइल से बहुत कुछ नोटिस हो जाता है। इसे वे न्यूरो-लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP) कहते हैं। इसमें विजुअल क्लू की मदद से ब्रेन को पढ़ा जाता है।

    गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर हैं, उनके लिए लोगों में जितना क्रेज देखा जा रहा है, उतना शायद ही किसी बाबा के लिए देखा गया होगा। बागेश्वर धाम सरकार सनातन धर्म को सर्वोपरि मानते हैं और उनका कहना है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है, जिससे सनातन धर्म की रक्षा हो सके। अपने बयानों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री अकसर सुर्खियों में रहते हैं।

  • हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे सांसद पीएन सिंह

    हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे सांसद पीएन सिंह

    धनबाद। धनबाद की तरह पूरे झारखंड में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। कानून का राज जैसे खत्म हो गया है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है, जबकि पुलिस प्रशासन लिखित शिकायत मांग रहा है। डर से लोग लिखित शिकायत नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर धनबाद और झारखंड की स्थिति से अवगत कराएंगे। यह बातें सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सराय ढेला स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में कही।

    वह केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मद्देनजर महा जनसंपर्क अभियान की उपलब्धियों के बारे में बोल रहे थे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर अराजक स्थिति हो गई है। कब किसी की कहा जान चली जाए यह कहा नहीं जा सकता।

    प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि झारखंड के ऑफिसर जनता के सरोकार से दूर हो गए हैं। ऐसा लग रहा है वह एक पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसे अफसर जान लें, हर दिन एक जैसा नहीं होता। झारखंड में भाजपा की सरकार आएगी, तब अधिकारियों को भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा पूरी दुनिया में झारखंड सरकार ऐसी सरकार है, जब कोरोनावायरस की दूसरी लहर में लोग मर रहे थे, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खनन लीज अपने नाम पर करवा रहे थे। उनके मुख्य सलाहकार से लेकर हर कोई कार्रवाई की जद में है।

    धनबाद और झारखंड की चौपाटी की व्यवस्था को लेकर जल्द राज्यपाल से भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे। मौके पर धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जनसंपर्क अभियान के प्रभारी मानस प्रसून, संजय झा, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, नितिन भट्ट, चंद्रशेखर मुन्ना आदि मौजूद थे।

    सांसद पीएन सिंह ने कहा कि 9 वर्षो में केंद्र की मोदी सरकार ने विकास के अनेकों काम किए हैं। 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

    केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार एवं आतंक पर जीरो टॉलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय, सबका साथ सबका विकास जैसे कार्यों पर ध्यान दिया है।

    यही वजह है कि इस बार लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीट जीतकर आएगी। राम जन्मभूमि का मामला हो या कश्मीर में धारा 370 ये सभी सरकार के ऐतिहासिक कदम रहे हैं।

    सांसद पीएम सिंह ने कहा कि आपने सांसद के कार्यकाल में धनबाद में अनेकों विकास के कार्य किए हैं। इसने आईएसएम को आईआईटी का दर्जा देने का काम किया, सिंदरी मे 9000 करोड़ के लागत से हर्ल की स्थापना की, चिरकुंडा मे फ्लाइओवर का निर्माण किया, प्रधानखंता मे फ्लाइओवर का कार्य प्रगति पर है।

    इतना ही नहीं, बोकारो मे 400 करोड़ की लागत से गैस बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की, धनबाद और बोकारो मे पासपोर्ट कार्यालय खोला गया, राजगंज से मैथन तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण होगा, पुरुलिया, बैंक मोड, डिगवाडीह सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा मिला, धनबाद बोकारो और भागा स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा की गई, शिक्षा राज्यमंत्री से झरिया अथवा सिंदरी में केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग की है।

  • पिपरवार में सुरंग बनाकर किये जा रहे कोयला चोरी का खुलासा

    पिपरवार में सुरंग बनाकर किये जा रहे कोयला चोरी का खुलासा

    एनके एरिया के सीसीएल रोहिणी परियोजना के पीछे जंगल में मिली दर्जनों सुरंग

    सीआईएसएफ की टीम ने रांची के सीनियर एसपी और ग्रामीण एसपी को दी सूचना

    रांची। पिपरवार क्षेत्र में सुरंग बनाकर कोयला चोरी किया जा रहा था। यह काम लंबे समय से किया जा रहा था। लेकिन पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं थी। आउटपोस्ट शिफ्ट करने के लिए सीआईएसएफ की टीम जंगल के पीछे स्थान ढूंढने के दौरान मामले का खुलासा हुआ। सीआईएसएफ एनके पिपरवार यूनिट अपना आउटपोस्ट शिफ्ट करना चाह रहा है। आउटपोस्ट के लिए स्थान का चयन करने के लिए एनके एरिया के सीसीएल रोहिणी परियोजना के पीछे जंगल में टीम गयी हुई थी। तब वहां अवैध कोयला उत्खनन मामलें का खुलासा हुआ। सीआईएसएफ जवानों में बताया कि मंगलवार की शाम मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अवस्थित रोहिणी आउटपोस्ट को दूसरे जगह शिफ्ट करने को लेकर जगह का चयन को किया जा रहा था।

    जंगल में मिला दर्जनों सुरंग


    टीम ने देखा कि धूप टोला के जंगल साइड 500 मीटर के दायरे में दर्जनों अवैध सुरंग बनाकर बड़ी मात्रा में कोयला उत्खनन किया जा रहा है। सीआईएसएफ जवानों को देखकर कोयला निकालने वाले लोग भाग गए। जिसके बाद वहां से 4 टन कोयला बरामद किया गया।

    अवैध उत्खनन सीआईएसएफ के अधिकार क्षेत्र से बाहर


    इस अवैध उत्खनन संबंध में सीआईएसएफ के कमांडेंट ने रांची के सीनियर एसपी एवं ग्रामीण एसपी सहित स्थानीय थाना को दूरभाष पर जानकारी दी। सीआईएसएफ ने बताया कि अवैध उत्खनन एरिया हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। लेकिन आउटपोस्ट बनाने को जगह चयन के दौरान यह मामला उजागर में आया।

    डेढ़ माह पहले तक यह क्षेत्र था खलारी थाना में


    सुरंग को देखने से प्रतीक होता है कि चार पांच साल से लोग इस स्थल में अवैध खनन कर कोयला निकाल रहे हैं। उधर मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जंग बहादुर सिंह ने बताया कि जिस जगह अवैध खनन की सूचना मिली है। पहले वह खलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता था। पिछले एक डेढ़ माह से मैकलुस्कीगंज थाना में शामिल करने का अधिसूचना जारी गया है।

    इन अधिकारियों ने किया अवैध खनन का खुलासा


    उन्होंने कहा अवैध खनन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अवैध उत्खनन के उद•ोदन में सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, डिप्टी कमांडेंट उपेंद्र, निरीक्षक विकास कुमार, एनके चौधरी के अलावे क्यूआरटी टीम एवं 150 की संख्या में बल सदस्य मौजूद थे।

  • गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी अब 17 जून तक बढ़ी

    गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी अब 17 जून तक बढ़ी

    केजी से कक्षा आठ तक रहेगी छुट्टी, वर्ग 9 से 12 तक की क्लास चलेगी

    रांची। गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को अब 17 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आज आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आज दोपहर आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में पड़ रही अत्याधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते गर्मी छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। इन स्कूलों में वर्ग केजी से लेकर वर्ग 8 तक की कक्षाएं स्थगित रहेगी। जबकि वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व भाति संचालित होंगी।

    गर्मी छुट्टी आज तक बढ़ायी गयी थी


    इससे पहले 14 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। विभाग ने अधिक गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 14 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने दिया था। यह आदेश 11 जून को जारी किया गया था। जारी आदेश में सचिव ने कहा कि राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय 12 जून से बंद रहेंगे।

    पढ़ाई की क्षति की भरपाई के लिए निर्णय अलग से


    सचिव ने अपने पिछले आदेश में कहा है कि इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचित किया जायेगा। अब दूसरी बार स्कूलों में छूट्टी देने का निर्णय लिया गया है।

  • बेटी नींद से उठी तो देखी मां की लाश और पिता घर से गायब

    बेटी नींद से उठी तो देखी मां की लाश और पिता घर से गायब


    घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कर दी हत्या और हुआ फरार

    गिरिडीह। उग्रवाद प्रभावित हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मोनाटांड में एक महिला की उसके घर पर ही हत्या कर दी गई है। मृतका मोनाटांड निवासी रामलाल मुर्मू की 37 वर्षीय पत्नी मंगली देवी थी। घटना के बाद से महिला का पति घर से लापता है। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताया है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की होगी। घटना के संबंध में मृतका की पुत्री सुकुरमुनी मुर्मू ने बताया कि उनके पिता व माता के बीच हमेशा ही झगड़ा होता था। रात को वह शादी समारोह में गई थी। देर रात को लौटी तो देखा कि मां बैठी हुई है। उसने मुझसे पानी मांगा। पानी पीने के बाद मां ने उसे कहा कि अपने कमरे में सो जाओ। मां के कहने पर वह कमरे में सोने चली गई। सुबह उठी तो देखा कि मां मरी पड़ी है और पिताजी नहीं हैं। उसे काफी देर समझने में लग गया। गांव के अन्य लोगों को खबर दी कि उसकी मां मर चुकी है। कहा कि थोड़ी देर में गांव के लोग पहुंच गए और मंगलवार की देर शाम को खबर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर आज सुबह सहायक अवर निरीक्षक सिमोन केरकेट्टा, मंडरो मुखिया प्रमिला हेमब्रोम, ब्रजकिशोर टुडू पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ की और शव को जब्त किया। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर में चोट के निशान हैं, हत्या किस तरह से की गई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। अभी प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने हत्या की है और उसके बाद से वह फरार हैं।

  • रांची कॉलेज में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के छत का छज्जा गिरने से मंतोष बेदिया नामक छात्र की मौत हो गई

    रांची कॉलेज में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के छत का छज्जा गिरने से मंतोष बेदिया नामक छात्र की मौत हो गई

    रांची | मंतोष बेरिया एसएस मेमोरियल कॉलेज का पार्ट 2 का छात्र था | वह अक्सर सेंट्रल लाइब्रेरी आकर कंपटीशन की तैयारी किया करता था | आज भी वह सुबह अपने घर से साइकिल में सवार होकर सेंट्रल लाइब्रेरी में स्टडी करने पहुंचा था लेकिन जब वह अपना साइकिल लगाने के लिए बिल्डिंग के समीप पहुंचा उसी दरमियान छत का छज्जा भरभरा कर गिर गया | छज्जा का एक बड़ा टुकड़ा उसके सिर पर जा लगा आनन-फानन में छात्रों ने उसे रिम्स पहुंचाया जहां अत्यधिक खून बह जाने की वजह से छात्र की मौत हो गई | यह खबर सुनकर सेंट्रल लाइब्रेरी और रांची कॉलेज के छात्र काफी आक्रोशित हो गए और सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने विरोध करने लगे | सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचकर एक करोड़ मुआवजा की मांग मृतक के परिजनों को एक सरकारी नौकरी की मांग पर बैठे | साथी साथ छात्रों का कहना है इतनी बड़ी घटना होने के बाद घटनास्थल पर रांची यूनिवर्सिटी के वीसी नहीं पहुंचे जिससे छात्र काफी आक्रोशित है छात्रों का आरोप है रांची यूनिवर्सिटी के द्वारा जर्जर पड़े भवन को मरम्मत नहीं कराया जाता छात्रों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है | उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे रहेंगे | मौके पर पहुंचे रजिस्टर मुकुम मेहता ने घटना की निंदा की और मामले की जांच कर दोषियों के ऊपर होगी करवाई।

    गुस्साए छात्रों ने वीसी का पुतला फूका

    वहीं आक्रोश छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय का वीसी क् पुतला फूका और छात्र संगठन ने दोषियों के ऊपर करवाईं की मांग और एक करोड़ रुपया सहित परिवार वालें की सरकारी नौकरी की मांगों को लेकर धरना दिया।

    वहीं आजसू छात्र नेता हरिश सिंह ने मौके पर पहुंच कर रांची के डीसी और वीसी को इस्तीफा देने की मांग की है।

    वहीं झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने बताया कि यह यह घटना पुरी तरह विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती का नतीजा है समय रहते इसको मरम्मत करवा लेनी चाहिए छत की जर्जर स्थिति के बारे में विश्वविद्यालय को सुचना मिली जिसके बाद भी मरम्मत नहीं करवाया दोषियों के ऊपर कारवाई पीड़ित परिवार को एक करोड़ सहित सरकारी नौकरी दी जाए ।

  • मणिपुर में फिर हिंसा, 9 की मौत, 10 घायल

    मणिपुर में फिर हिंसा, 9 की मौत, 10 घायल

    मणिपुर के मैतेई बहुल कांगपोकी जिले में मंगलवार रात हुए हमले में 9 लोगों की जान चली गई। 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे कांगपोकी से सटे खामेलोक गांव और इंफाल पूर्वी जिले में हमला किया गया। हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। मारे गए सभी लोग खामेलोक गांव के हैं।

    इस घटना के अलावा मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में भी मंगलवार को हिंसा हुई। यहां फौगाकचाओ इखाई गांव में कुकी समुदाय के लोग मैतेई इलाकों में बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुकी लोगों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई।

    सोमवार रात भी खमेनलोक इलाके में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे। हिंसा के चलते राज्य में इंटरनेट पर 15 जून तक बैन बढ़ा दिया गया। कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील भी दी गई है।

    नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज मणिपुर हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सरमा शाह को मणिपुर के ताजा हालात की रिपोर्ट देंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृहमंत्री ने सरमा को मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदमों का फ्रेमवर्क तैयार करने काम सौंपा था। सरमा 10 जून को मणिपुर गए थे, जहां उन्होंने राज्य के CM एन बीरेन सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।


    कुकी समुदाय के लोग मैतेई गांवों और जंगल में छिपे इस समुदाय के लोगों को तलाशने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह खुलासा बिष्णुपुर जिले के फोइगक्चाओ इखाई गांव में ग्रामीणों को ड्रोन मिलने से हुआ है। यह ड्रोन 8 जून को मिला था। ड्रोन में लगे कैमरे में मोइरांग और आसपास के इलाकों के वीडियो फुटेज कैद थे।


    मणिपुर में एक बार फिर RAF के जवान सिंगजमेई युमनाम लीकाई और मोइरांगखोम में मंगलवार तड़के निजी वाहनों और रिहायशी घरों की खिड़कियों को तोड़ते हुए दिखे। इसका वीडियो सामने आया है।

    रिपोर्ट के अनुसार इन्होंने 10 वाहनों के शीशे और दो घरों की खिड़कियों के कांच तोड़े हैं। बताया जा रहा है कि RAF के ये जवान मंगलवार तड़के करीब 2:20 बजे सिंगाजामेई से मोइरांगखोम की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने शीशे तोड़े।

    मणिपुर में 3 मई के बाद से जारी हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 320 घायल हैं और 47 हजार से ज्यादा लोग 272 राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, 10 जून को राज्य के 11 अफसरों का तबादला कर दिया गया। इनमें IAS और IPS अफसर शामिल हैं।

    इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह इस महीने की शुरुआत में 4 दिन के दौरे पर यहां आए थे। इस दौरान राज्य के DGP पी. डोंगल को हटा दिया गया था। उनकी जगह राजीव सिंह को कमान सौंपी गई है।


    केंद्र सरकार ने 10 जून को मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। कमेटी के सदस्यों में मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं।

    9 जून को राजधानी इंफाल के पास कुकी बहुल खोकेन गांव में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मणिपुर पुलिस ने बताया था कि बीते 24 घंटों में मणिपुर के इंफाल ईस्ट, काकचिंग, टेंग्नौपाल और बिष्णुपुर जिलों में 57 हथियार, 1,588 गोला-बारूद और 23 बम बरामद किए गए हैं।

    हिंसा के बाद से अब तक राज्य में कुल 953 हथियार, 13,351 गोला बारूद और 223 बम बरामद किए गए हैं।


    उधर, 9 जून को ही CBI ने मणिपुर हिंसा के संबंध में 6 केस दर्ज किए। जांच के लिए SIT बनाई है, इसमें 10 सदस्य हैं। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने राज्य में 3 मई से लगे इंटरनेट बैन पर फौरन सुनवाई से इनकार कर दिया।

    जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने कहा कि मामला पहले से हाईकोर्ट में है। इस पर सुनवाई होने दें। याचिका एडवोकेट चोंगथम विक्टर सिंह और बिजनेसमैन मायेंगबाम जेम्स ने दायर की थी।

    1. मणिपुर में आधी आबादी मैतेई समुदाय की
    मणिपुर की लगभग 38 लाख की आबादी में से आधे से ज्यादा मैतेई समुदाय के लोग हैं। मणिपुर के लगभग 10% क्षेत्रफल में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल है। हाल ही में मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने पर विचार करने के आदेश जारी किए हैं।

    2. मैतेई समुदाय आरक्षण क्यों मांग रहा है
    मैतेई समुदाय के लोगों का तर्क है कि 1949 में भारतीय संघ में विलय से पूर्व उन्हें रियासतकाल में जनजाति का दर्जा प्राप्त था। पिछले 70 साल में मैतेई आबादी 62 फीसदी से घटकर लगभग 50 फीसदी के आसपास रह गई है। अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए मैतेई समुदाय आरक्षण मांग रहा है।

    3. नगा-कुकी जनजाति आरक्षण के विरोध में
    मणिपुर की नगा और कुकी जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। राज्य के 90% क्षेत्र में रहने वाला नगा और कुकी राज्य की आबादी का 34% हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। राजनीतिक रूप से मैतेई समुदाय का पहले से ही मणिपुर में दबदबा है।

    नगा और कुकी जनजातियों को आशंका है कि ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों में बंटवारा होगा। मौजूदा कानून के अनुसार मैतेई समुदाय को राज्य के पहाड़ी इलाकों में बसने की इजाजत नहीं है।

    4. हालिया हिंसा का कारण आरक्षण मुद्दा
    मणिपुर में हालिया हिंसा का कारण मैतेई आरक्षण को माना जा सकता है। पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की सरकार ने चूराचांदपुर के वनक्षेत्र में बसे नगा और कुकी जनजाति को घुसपैठिए बताते हुए वहां से निकालने के आदेश दिए थे। इससे नगा-कुकी नाराज चल रहे थे। मैतेई हिंदू धर्मावलंबी हैं, जबकि ST वर्ग के अधिकांश नगा और कुकी ईसाई धर्म को मानने वाले हैं।

  • जैक ने 11वीं का रिजल्ट किया जारी,6780 बच्चे हुए फेल

    जैक ने 11वीं का रिजल्ट किया जारी,6780 बच्चे हुए फेल

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसिल अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। रिजल्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिले का परिणाम अच्छा रहा है। हम और बेहतर की उम्मीद के साथ कोशिश कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक 11वीं का रिजल्ट 98.15 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 11वीं में 6780 बच्चे फेल कर गए, जबकि 9984 बच्चे अनुपस्थित रहे।
    कोडरमा अव्वल, रांची 23वें स्थान पर
    11वीं के रिजल्ट में कोडरमा जिला अव्वल रहा है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 99.74 है। दूसरे स्थान पर हजारीबाग जिला है। यहां का रिजल्ट 99.51 प्रतिशत है। 99 फीसदी से अधिक रिजल्ट वाले जिले में बोकारो, सिमडेगा, लातेहार और गुमला शामिल है। बात करें नीचले पायदान के जिले की तो इसमें सबसे निचले पायदान में रांची और पश्चिम सिंहभूम रहा है। रांची का रिजल्ट 96.65 प्रतिशत और प. सिंहभूम का रिजल्ट 96.20 प्रतिशत रहा। राजधानी रांची के जिले का स्थान 23वें नंबर पर है।
    फेल हुए स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा मौका
    झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से बताया गया है कि 11वीं की परीक्षा में जो बच्चे फेल हुए हैं, उन्हें फिर से अगले साल परीक्षा देनी होगी। फेल हुए स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से एक और मौका नहीं दिया जायेगा। बोर्ड की ओर से ऐसे सभी नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। इससे पहले मैट्रिक व इंटर के अंक से असंतुष्ट छात्रों से फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा था।
    आठवीं में 26 हजार बच्चे हुए असफल
    इससे पहले जैक ने झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें इस वर्ष 5,43,164 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिनमें से 5,15,688 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष 8वीं का पास पर्सेंटेज 94.94 फीसदी दर्ज किया गया है। 26,298 स्टूडेंट्स 8वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं।

  • पहले उठी बेटी की डोली फिर उठी पिता की अर्थी

    पहले उठी बेटी की डोली फिर उठी पिता की अर्थी

    हजारीबाग | बेटी की शादी में अचानक पिता की तबीयत खराब हुई। तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में शादी का माहौल था। बेटी की डोली से पहले पिता की जान चली गयी। परिजनों ने फैसला लिया कि शादी होगी। बेटी ने मंदिर में जाकर सात फेरे लिए और वहीं से विदाई हो गयी। परिवार में खुशी का माहौल बदला मातम में

    मामला झारखंड के हजारीबाग का है। इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव में देर शाम सत्येंद्र मेहता उर्फ कारू की बड़ी बेटी अंशु की शादी की तैयारी चल रही थी। घर में सभी खुश थे। अचानक लड़की के पिता सत्येंद्र की तबीयत बिगड़ने लगी। दो बार उल्टियां हुई और अचानक वो जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें लेकर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भागे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    बेटी सात फेरे की तैयारी कर रही थी उधऱ पिता की जान चली गयी। घर खबर पहुंची तो खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने फैसला लिया कि बेटी की शादी तय है तो होगी ही। दुल्हन को बरका खुर्द शिव मंदिर ले जाया गया, जहां दूल्हा विकास के संग अंशु की शादी हुई। मंदिर से ही बेटी की विदाई हुई और इधर पिता की अर्थी उठी।
    परिजनों ने बताया कि कारू घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसपर बुजुर्ग पिता नागेश्वर मेहता, मां शारदा देवी समेत 2 पत्नियों और 4 बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेवारी थी।पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नहीं है। सत्येंद्र मेहता उर्फ कारू ही पूरे परिवार का पेट पालते थे। बुजुर्ग पिता नागेश्वर मेहता, मां शारदा देवी समेत 2 पत्नियों और 4 बच्चे की जिम्मेदारी कारु के कांधे पर थी। कारू उर्फ सत्येंद्र की 2 पत्नियां हैं। पहली पत्नी कबूतरी से कोई संतान नहीं होने पर कारू ने गीता से दूसरी शादी की थी। इससे 2 पुत्र और 2 बेटियां हैं, जिनमें अंशु बड़ी थी।

  • पंकज मिश्रा की तबीयत खराब बाबूलाल ने हेमंत पर साधा निशाना कहा

    पंकज मिश्रा की तबीयत खराब बाबूलाल ने हेमंत पर साधा निशाना कहा

    यूज एंड थ्रो मत करिये, झारखंड को साहब के बिचौलियों ने किया बदनाम

    रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। एक के बाद एक किये गये तीन ट्वीट मे बाबूलाल मरांडी ने हेमंत के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दूसरे राज्यों में झारखंड की बन रही छवि और झारखंड की शराब नीति पर हुए घोटाले को लेकर निशाना साधा है। हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की खराब होती तबीयत पर हेमंत सोरेन से बेहतर इलाज कराने की अपील करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, खबर आ रही है कि साहिबगंज 1000 करोड़ खनन घोटाले के प्रमुख आरोपी पंकज मिश्रा जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के विधायक प्रतिनिधि है, की तबीयत ज्यादा खराब है। कैदी के रूप में उन्हें इलाज के लिये दिल्ली ले जाया गया है। उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री हेमंत जी से अनुरोध है कि आप ह्लयूज एंड थ्रोह्व मत करिये। पंकज को यूँ ही उसके हाल पर भगवान भरोसे मत छोड़िये। पाप लगेगा आपको। आपका फर्ज़ और कर्तव्य है कि व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर पंकज को बेहतर इलाज मुहैया कराने का इंतजाम कराइये।आखिर जिस लूट महापाप की सजा वो भुगत रहा है उसके सरगना भी तो आप ही हैं न और उसने जो भी किया आपके कहने पर आपके लिये ही तो किया है।

    खराब हो रही है झारखंड की छवि

    बाबूलाल मरांडी ने दूसरे राज्यों में बन रही झारखंड की छवि की चर्चा करते हुए ट्वीट किया, पिछले दिनों जब मैं मध्यप्रदेश के दौरे पर था तब कई बार लोगों के झारखंड के संदर्भ में पूछे गए प्रश्नों पर असहज हो गया।पत्रकार बंधुओं के साथ साथ आम लोग भी जब मिल रहे थे तो उनका एक ही प्रश्न था, झारखंड में क्या हो रहा है?हेमंत सोरेन भी इस महालूट में शामिल हैं क्या? उनकी भी गिरफ्तारी होगी? मैं उनसे इतना ही कहता था कि झारखंड को लुटेरों ने लूटा है लेकिन सबका हिसाब हो रहा है।

    कुछ का बाकी है जो आने वाले दिनों में होगा।एक झारखंडी होने के नाते मन बहुत तकलीफ से भर जाता है कि देश में हमारे राज्य की छवि को कुछ बेईमान अफसरों, दलालों – बिचौलियों और साहब के गिरोह ने बदनाम कर दिया है।

    बाहर हम प्राकृतिक संसाधन संपन्नता, प्राकृतिक सुंदरता और परिश्रमी राज्य के रूप में नहीं, बल्कि पूजा सिंघल, बीरेन्द्र राम, छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, पंकज मिश्रा और अमित अग्रवाल जैसे महालुटेरे अधिकारियों – बिचौलियों के कारनामे के कारण पहचाने जा रहे हैं।

    जांच एजेंसियों के हाथ साहब के गले तक भी जाना तय

    बाबूलाल ने झारखंड की शराब नीति पर भी निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे गृह जिले गिरिडीह में शराब कंपनी और सेल्समैन की साठगांठ से करोड़ों रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें भी उसी छत्तीसगढ़ी कंपनी की संलिप्तता सामने आई है जो वहां जांच के आंच में फं स चुकी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने शराब नीति के नाम पर घोटाले का ऐसा जाल बुना कि इसमें झारखंड और सोरेन राज परिवार के झारखंडी राजकुमार को भी फंसा लिया। हेमंत सोरेन जी किस लालच में छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने के लिए लालायित थे?राजस्व की हो रही भारी क्षति की जिम्मेदारी कौन लेगा?सरकार का माय बाप कौन है?मैं फिर कह रहा हूं, आने वाले दिनों में झारखंड में भी शराब घोटाले का बहुत बड़ा मामला सामने आएगा। हां, जांच एजेंसियों का हाथ साहब के गले तक भी जाना तय मानिये। बस इंतजार करिये और आगे-आगे देखते जाईये।

  • एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    रांची | रांची में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 210 पुड़िया ब्राउन शूगर और 40 राउन्ड पिस्टल के कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. रौनीत राज भगत नामक आरोपी जमशेदपुर से रांची लाकर नशे की खेप को सप्लाई करता था.  वहीं, नशे के सौदागरों के खिलाफ चतरा पुलिस को भी सफलता हाथ लगी है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठनगर जोरी थाना पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में अंगलेश कुमार दांगी और कृष्णा दांगी दोनों दारियातु सदर थाना के निवासी हैं. डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जयमंगला यात्री बस से अफीम का खेप गया भेजा जा रहा है. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें वशिष्टनगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर एवम आईआरबी सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसी को लेकर मुरैनवा टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी बीच जयमंगला गाड़ी में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलासी ली गई तो उसके दोनों पैर में इंकलेट के सहारे छिपाकर रखे गए एक किलो अफीम बरामद हुआ. दिनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि लावालौंग थाना क्षेत्र में उनके द्वारा अफीम की खेती की गई थी, उसी से निकले अफीम को वे बेचने के लिए बिहार के गया जा रहे थे. इधर, रांची के इटकी थानाक्षेत्र के अजय कुमार साहू को एक किलो 520 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. नशे के तस्कर संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि संजय यादव पहले भी नशे की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुका है|