टैग: Gandivlive

  • गैराज के बाहर खड़ी टैंकर में ब्लास्ट

    रांची। शहर के बीआइटी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पारो चुटु के एक वेल्डिंग गैराज के बाहर एक टैंकर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसा शनिवार सुबह 8.45 बजे हुआ। टैंकर फटने से युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक ब्लास्ट होने की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो एक युवक के चीथड़े उड़ गए थे। वहीं, दो लोग घायल पड़े थे। इस घटना के बाद हाइवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हाइवे पर कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन रुक गया। फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आवागमन बहाल हुई।

    दुर्घटना में संजू कुमार मल्लिक (40 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मोइनुद्दीन और माणिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

    इधर, मृतक युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। सूचना के बाद से ही घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    वहीं, टैंकर का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल पर काली हो चुकी है टैंकर और खून के छींटे हादसे की भयावहता की कहानी बयां कर रहे हैं। 

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कल्पना सोरेन संग लिंगराज मंदिर में की पूजा अर्चना

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन संग भुवनेश्वर, ओडिशा स्थित लिंगराज मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर झारखण्ड राज्य के उन्नति, सुख, समृद्धि , शांति और सद्भाव की कामना की |

  • हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर

    हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर

    रांची : झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। हेमंत कैबिनेट ने कुल 26 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहे। हेमंत सरकार ने राज्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता को बढ़ा दिया है। महंगाई भत्ते को 34 से बढ़ाकर सरकार ने 42 फिसदी करने का फैसला लिया है। सरकार का यह फैसला 1 जनवरी से ही लागू होगा। इसके साथ ही सरकार ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। सरकार ने कामडारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप तिर्की को आरोप मुक्त कर दिया है। वहीं कार्मिक विभाग में नियुक्ति के लिए प्रपत्र 5 ही मान्य होगा। सरकार ने पारिवारिक पेंशन में भी महंगाई भत्ते में 34 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला लिया है। हेमंत कैबिनेट ने संविदा कर्मियों के राशि में 7वें वेतनमान के अनुरुप बढ़ोत्तरी की स्वीकृति दी है। झारखंड के स्थानीय नगर निकाय में आम निर्वाचन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण राज्य के 34 निकाय के संचालन के लिए प्रशासक के नियुक्ति को सरकार ने स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने उद्योग निदेशालय में उद्योग विस्तार पदाधिकारी से संबंधित नियमावली में संशोधन को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही झारखंड मोटर यान निरीक्षण संवर्ग नियमावली 2023 की स्वीकृति मिली है। राज्य से बाहर आपदा या दुर्घटना के शिकार होने वाले श्रमिकों के सहायता राशि में बढ़ोतरी की स्वीकृति देते हुए सरकार ने 25 हजार से बढ़ाकर राशि को 50 हजार किया है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के तहत नावाडीह में डिग्री कॉलेज के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति सरकार ने दी है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में अनुमंडल न्यायलय के गठन की स्वीकृति के साथ ही सरकार ने झारखंड औषधि नियंत्रण सेवा नियमावली के गठन की भी स्वीकृति दे दी है।

  • धनबाद-सिंदरी पैसेंजर डिरेल

    धनबाद-सिंदरी पैसेंजर डिरेल

    धनबाद। धनबाद-सिंदरी पैसेंजर डिरेल हो गई है…. घंटी बजते ही रेलवे में भगदड़ सी मच गई। घटना सुबह 9:40 पर हुई थी। इस वजह से ज्‍यादातर अधिकारी घर से निकलने की तैयारी में थे। बिना समय गंवाए रेल अफसर घटनास्‍थल पर पहुंचने लगे।

    सिंदरी पैसेंजर इतनी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्‍त हुई थी कि एक कोच दूसरे के ऊपर चढ़ गया था। चंद मिनटों में रेलवे कर्मचारियों की पूरी फौज राहत कार्य में लग गई। रेल दुर्घटना की खबर मिलते ही एनडीआरएफ नौवीं बटालियन पटना के बिहटा की टीम भी पहुंच गई। अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ।

    आपात खिड़की काट कर रेल कर्मचारी अंदर घुसे और घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से तुरंत अस्‍पताल भेजा गया। एक घंटे 25 मिनट बाद दिन के 11:05 पर स्‍थिति सामान्य हुई। चाैंकिए मत, ऐसी कोई रेल दुर्घटना धनबाद में नहीं हुई है।

    दरअसल, रेलवे, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ का माक ड्रिल था। भगवान न करे ऐसी कोई दुघर्टना हो, पर अगर हो जाए तो रेलवे को कितनी जल्दी और क्‍या-क्‍या तैयारियां करनी होगी इसे लेकर माक ड्रिल का आयोजन किया गया था। धनबाद स्‍टेशन के दक्षिणी छोर पर रेल दुर्घटना जैसी वास्‍तविक स्थिति‍ बनाकर ट्रेन के अंदर फंसे यात्रियों को राहत पहुंचाने समेत अन्य जरूरी गतिविधियों का पूर्वाभ्‍यास किया गया।

    माक ड्रिल के दौरान चार यात्री घायल हुए। आठ यात्रियों को गंभीर हालत में अस्‍पताल पहुंचाया गया। ट्रेन दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने से सिंदरी तक नहीं जा सकी और इस वजह से 20 यात्रियों को रिफंड के पैसे लौटाए गये। पूरे अभियान में रेल अधिकारी, कर्मचारी, स्‍काउट एंड गाइड के साथ एनडीआरएम नौवीं बटालियन, अग्निशमन विभाग व जिला पुलिस की सक्रिय भागीदारी रही। माक ड्रिल के लिए पटना से आई एनडीआरएफ नौवीं बटालियन के साथ डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने समन्वय बैठक भी की। इस दौरान सभी विभागों ने अपनी तैयारी व उपलब्‍ध संसाधनों की जानकारी साझा की। एनडीआरएम नेकई सुझाव भी दिए।

  • झारखंड से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू

    झारखंड से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू

    आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गयी. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्टेट हैंगर से एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन व अन्य अतिथियों ने किया. इसी के साथ एयर एंबुलेंस सेवा के विषय में जानाकरी लेने के लिए पोर्टल लांच किया गया |

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जोड़ने का प्रयास किया है. परिणाम राज्य के लोगों के सामने है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. जंगल-पहाड़ों वाले राज्य में स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने में कई चुनौतियां सामने आती हैं. इस क्रम राज्य सरकार द्वारा सैकड़ों एंबुलेंस सड़कों पर चल रही है. स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव होते रहता है.  सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जहां चार पहिया एंबुलेंस नहीं पहुंच सकता है. वैसे जगहों के लिए बाइक एंबुलेंस देने का काम किया है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी दुनिया के बेहतरीन तकनीक से लैस मशीन लगाये गये हैं. बाईपास सर्जरी, ओपेन हार्ट सर्जरी को सुविधा राज्य के लोगों को मिल रही है.

    सेवा के प्रमुख मार्ग और दर

    रांची-नई दिल्ली : 5 लाख
    रांची-मुंबई : 7 लाख
    रांची-चेन्नई : 8 लाख
    रांची-कोलकाता : 3 लाख
    रांची- हैदराबाद : 7 लाख
    रांची-वाराणसी : 3.30 लाख
    रांची-लखनऊ : 5 लाख
    रांची-तिरुपति : 8 लाख

    सीएम ने आगे कहा कि जब तक मानव जीवन है, चुनौती सामने आती रहती है. आलोचना भी जरूरी है. लेकिन राज्य सरकार अपना काम कर रही है. एयर एंबुलेंस का लाभ सिर्फ पैसे वाले लोगों को नहीं  होगा. बल्कि जिनके पास पैसा नहीं, वे भी इसका  लाभ ले सकेंगे. राज्य के अंदर किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधा मिले, ऐसी व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया जा रहा है. यह सरकार सड़क के किनारे हेलीपैड बनाकर हेलीकॉप्टर से घायलों को अस्पताल लाने की सोच रखती है.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल ने देश दुनिया को एक सबक दी है. उस आपातकाल के दौर को भुलाया नहीं जा सकता है. राज्य में कई एयरपोर्ट हैं. इनमें धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, गुमला, साहेबगंज (प्रस्तावित) हैं.  इन एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस का ट्रायल लैंडिंग भी किया गया है.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विभिन्न विभीषिका को झेलते हुए झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. राज्य के बीमार लोगों को उच्चतर इलाज के लिए महानगरों के बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता है. ऐसे में यह एयर एंबुलेंस राज्यवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, विधायक इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप समेत अन्य मौजूद रहे.

  • बूढ़ाचांच जंगल में पेड़ से बंधा मिला अज्ञात महिला का शव

    बूढ़ाचांच जंगल में पेड़ से बंधा मिला अज्ञात महिला का शव

    गिरिडीह। बगोदर के बूढ़ाचांच जंगल में एक अजात महिला का शव पेड़ से बंधा मिला। आज जंगल की ओर गये लोगों की नजर पेड़ से बंधे लाश पर पड़ी। जिसके बाद शव होने की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गयी। खबर फैलते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गये। लोगों ने शव के बारे में पुलिस को सूचना दी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला किसी अच्छे घर की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के अलावा आसपास के लोगों को बुलाकर लाश की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोग उसे पहचान नहीं सके। मौके पर जुटे लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद ही मौत के बारे में कुछ पता चल सकता है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

  • आदिवासी नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म

    आदिवासी नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म

    लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना से नाबालिग की स्थिति बेहद खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया।

    सदर अस्पताल लोहरदगा में प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां पर नाबालिग का इलाज चल रहा है। घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार देर शाम की है।

    बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग अपने चाचा के घर में विवाह समारोह में गई हुई थी,  जहां पर आरोपित नसीम खान और मकसूद पवरिया भी पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने किसी प्रकार से नाबालिग को घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खेत की ओर ले गए, जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    दोनों आरोपितों ने वहशियाना तरीके से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जिससे नाबालिग की स्थिति बेहद गंभीर हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे।

    इसी बीच किसी प्रकार से नाबालिग के घरवालों को मामले की जानकारी हुई और उन्‍होंने इसकी सूचना कुडू थाना पुलिस को दी। कुडू थाना पुलिस ने गुरुवार की रात ही ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दोनों आरोपित नसीम खान और मकसूद पवरिया को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूरे मामले में जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना को लेकर गांव में माहौल भी खराब हो गया था। पीड़ित नाबालिग आदिवासी है, जबकि दोनों आरोपित दूसरे समुदाय के हैं, जिसे लेकर गांव में माहौल खराब हो गया था। हालांकि, कुडू पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों को समझा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

  • 10 साल बाद जिया खान डेथ केस में सीबीआई कोर्ट से बरी हुए सूरज पंचोली

    10 साल बाद जिया खान डेथ केस में सीबीआई कोर्ट से बरी हुए सूरज पंचोली

    नई दिल्ली। 3 जून साल 2013 को जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 25 साल की कम उम्र में उनका निधन हुआ था। एक्ट्रेस की डेथ के बाद जिया खान की मां राबिया अमिन ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उन्हें हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

    हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने जिया खान मामले में 20 अप्रैल 2023 को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार 28 अप्रैल तक अपना फैसला सुरक्षित रखा था।अब जिया खान डेथ केस में आया सीबीआई कोर्ट चुका है और सूरज पंचोली को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया है।

    सूरज पंचोली पर जिया खान की मां राबिया अमिन ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ये मामला पिछले 10 साल से सीबीआई कोर्ट में चल रहा था। सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, ‘सबूतों की कमी के कारण सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं, इसलिए उन्हें इस मामले में बरी किया जाता है।

    आपको बता दें कि जिया खान डेथ केस में सुबह साढ़े दस बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था, लेकिन  समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार जज ने सूरज पंचोली के वकील को ये कहा कि अभिनेत्री की मां राबिया अमीन कोर्ट के सामने कुछ लिखित दलीलें पेश करना चाहती थीं, जिसकी वजह से इसका फैसला कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। बेटे सूरज पंचोली को अपना समर्थन देने के लिए उनकी मां जरीना वहाब भी कोर्ट पहुंची थीं। 

    जिया खान को 3 जून को 2013 को उनके मुंबई में स्थित जुहू फ्लैट पर मृत पाया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा झटका लगा था। रिपोर्ट्स की मानें तो जिया खान के निधन के बाद पुलिस को कथित रूप से छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, इस नोट के आधार पर ही सूरज पंचोली को जिया खान डेथ केस का आरोपी बताया गया था। इस नोट में जिया खान ने बिना किसी का नाम लिए अपना दर्द बयां किया था। राबिया अमिन ने बेटी के निधन के बाद सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।  रिपोर्ट्स के अनुसार  सूरज पंचोली और जिया खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये हुई थी। जब उन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तो दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। जिया खान की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि सूरज और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसी के साथ उन्होंने  जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। 

  • बन्ना गुप्ता के वाइरल विडियो पर सरयू राय का दावा

    बन्ना गुप्ता के वाइरल विडियो पर सरयू राय का दावा

    रांची | भले ही बन्ना गुप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह साबित कर दें उनका वायरल वीडियो का सीरीज खत्म हो चुका है. वास्तव में ऐसा नहीं है. अभी इस मामले में आगे और भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिल सकता है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो के बाद वीडियो में शामिल महिला ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वो अपने आप को बेकसूर कहते नजर आ रही है. साथ ही महिला का कहना है कि वीडियो में उसकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बन्ना गुप्ता ने महिला की बातों का समर्थन किया और कहा कि वो आरोपी नहीं बल्कि एक पीड़ित महिला है. बन्ना गुप्ता ने पूरे मामले को लेकर पूर्व मंत्री सरयू राय को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें गोपीचंद जासूस की संज्ञा दी. अब इस उपनाम को स्वीकारते हुए सरयू राय ने एक ट्विट किया है |

    पूर्व मंत्री सरयू राय ने वीडियो प्रकरण को लेकर एक ट्रिट किया है. ट्रिट में उन्होंने अपने आप को गोपीचंद जासूस कहा कहा है. ट्विट कर उन्होंने कहा कि “गोपीचंद जासूस की खबर 4 दिन की मशक्कत के बाद बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी का एमआर मान गया. बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो चैट मामले में कंपनी का एमआर कल प्रेस कॉफ्रेंस कर पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है. दबाव में ही सही थार जीप पर परिवार तो एक हुआ. पुलिस मूकदर्शक रही.”

    बन्ना गुप्ता के वीडियो के बाद कांग्रेस ने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है. पार्टी की तरफ से ना ही बन्ना गुप्ता को अभी तक क्लीन चिट दी गयी हे ओर ना ही दोषी माना गया है. हां यह बात जरूर है कि वीडियो में शामिल महिला के बयान के बाद पार्टी बिना जांच कराए ही बैकफुट पर चली गयी है. कांग्रेस के आला पदाधिकारी अब कार्रवाई के मूड में नहीं दिख रहे हैं. ना ही वीडियो की जांच कराने के लिए किसी तरह की कानूनी कार्यवाही की जा रही है |

  • सूखी लकड़ी चुनने गयी महिला का आईई़डी की चपेट में आने से हुई मौत

    सूखी लकड़ी चुनने गयी महिला का आईई़डी की चपेट में आने से हुई मौत

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल के इलाके में आईईडी की चपेट में आने से एक और ग्रामीण महिला की मौत हो गयी है। महिला का नाम गांगी सुरीन बताया जा रहा है। घटना आज सुबह घटी जब महिला जलावन के लिए सूखी लकड़ी चुनने जंगल की तरफ गयी थी। अचानक उसका पैर आईईडी में पड़ा और जोरदार धमाका हुआ। आईईडी बम की चपेट में ऐसे कई गांव हैं और इन गांवों में रहने वाले लोगों की जिंदगी का खतरा है।

    घटना गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जाहेरगड़ा के पास जंगल के रास्ते में हुई। इस इलाके में नक्सलियों ने जंगल के रास्ते पर कई आईईडी बम बिछा रखे हैं। लकड़ी चुनने जा रही वृद्ध महिला पाताहातु गाँव की बतायी जा रही है। पुलिस ने विस्फोट के घटना की पुष्टि की है। पुलिस इस पूरे इलाके में अब सर्च अभियान चला रही है। इन रास्तों पर बिछे आईईडी बम की चपेट में कोई दूसरा ग्रामीण ना आए इसकी भी कोशिश की जा रही है। कोल्हान जंगल के कई गांव के घरों के 100 मीटर के दायरे में आईईडी बिछी है ऐसे में उनका घर से बाहर निकलना, जंगल में रहते हुए जलावन के लिए सूखी लकड़ी चुनना मुश्किल हो रहा है। गोईलकेरा थानाक्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जो इन आईईडी बम की चपेट में आ रहे हैं।

  • लालपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े 6 लाख रुपये लूटे

    रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डिस्टलरी पुल के पास अपराधियों ने बिल्डर हितेंद्र सिंह के स्टाफ रंजीत कुमार से 6 लाख रुपये लूट लिया है। घटना करीब 3.30 बजे की है, अपराधी ने सिर और हाथ पर वार कर पैसा लूट लिया |

  • पेड़ से लटकता हुआ मिला भाजपा नेता का शव

    पेड़ से लटकता हुआ मिला भाजपा नेता का शव

    पलामू: जिले में गुरुवार को एक भाजपा नेता का शव पेड़ से लटकते हुए पाए जाने पर इलाके में सनसनी फैल गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनातू मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंह (उम्र 35 वर्ष) का शव आज सुबह पेड़ से लटकते हुए मिला। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (लेसलीगंज) आलोक कुमार टूटी ने बताया कि वह बुधवार शाम पांच बजे अपने घर से निकले थे और इसके बाद से लापता थे। उनका शव एक सूनसान इलाके में पेड़ से झूलता हुआ पाया गया।

    परिवारवालों ने एक जमीन विवाद को लेकर उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रमोद को मारकर उसे खुदकुशी का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया। नेता के परिजनों ने आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर सेमरी – मनातू मेड रोड पर चक्का जाम कर दिया है।

    प्रमोद सिंह के परिवारवालों ने मनातू पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी कमलेश कुमार पर भी इस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीती रात प्रमोद के घर न लौटने पर वे थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। अगर पुलिस ने सही वक्त पर उचित कदम उठाया होता, तो उन्हें बचाया जा सकता था।

  • दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्तों ने शिव भक्त का दिया परिचय

    दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्तों ने शिव भक्त का दिया परिचय

    समृद्ध संस्कृति व परंपरा की परिचायक है मंडा पूजा, मुकेश नायक


    रांची | रांची के टिपूदाना प्रखंड में शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया इसमें आग दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्तोंओ ने शिव भक्त का परिचय दिया, रात में छऊ नृत्य का कार्यक्रम हुआ. इसमें युपी के कानपुर से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. बुधवार को झूलन का आयोजन किया गया. इसमें भोक्ताओं ने ऊंचे लठ के सहारे झूलकर आस्था के फूल बरसाए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका मुकेश नायक, प्रदीप जयसवाल पिंटू नायक छोटू नायक राजा नायक अजीत लोहरा सचिन नायक विनोद नायक मुनचुन सिंह अनीश नायक सोनू झा सनी बिहाॅ किशोर नायक सुनील नायक गोपी नायक सतीश पंडा नरेश लाल मोहित लाल आदि सैकडों लोग शामिल थे।

  • प्रेमी के पिता के साथ भागी प्रेमिका

    प्रेमी के पिता के साथ भागी प्रेमिका

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मामला चौकाने वाला आया है। एक प्रेमिका अपने प्रेमी के पिता के साथ भाग गई। पुलिस 20 वर्षीय प्रेमिका युवती को बरामद कर वापस लाई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    महिला एक साल पहले अपने प्रेमी के पिता कमलेश से मिलने के बाद घर से भाग गई थी। कमलेश और महिला मार्च 2022 में कमलेश के 20 वर्षीय बेटे अमित को छोड़कर भाग गए। महिला के परिजनों ने चकेरी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। एक साल की तलाश के बाद पुलिस ने कमलेश और महिला को दिल्ली में ढूंढ निकाला और उन्हें। वापस ले आई। कमलेश पुलिस हिरासत में है। महिला का जल्द ही मेडिकल परीक्षण कराया |

  • JJMP के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव किया आत्मसमर्पण

    JJMP के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव किया आत्मसमर्पण

    लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जेजेएमपी के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव उर्फ अभिमन्यु उर्फ मामा ने आत्मसमर्पण कर दिया. सत्येंद्र उरांव ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश शर्मा और द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया के समक्ष पुलिस मुख्यालय में सरेंडर किया. पुलिस अधिकारियों ने सत्येंद्र उरांव को बुके व शॉल भेंट किया. मौके पर सत्येंद्र ने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति से प्रेरित होकर उसने सरेंडर किया है.

    सत्येंद्र उरांव ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर 2021 को नावाडीह के जंगल में जेजेएमपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में अन्य उग्रवादियों के साथ शामिल था. बता दें कि उक्त मुठभेड़ में झारखंड जगुवार के डिप्टी कमाडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये थे.

  • खेलने के दौरान गिरने से स्कूल में 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    रांची: मांडर थाना के बुढ़ा खुखरा गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में प्ले क्लास के दौरान गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के मां व परिजन स्कूल पहुंचे. वहीं मांडर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है.

    बताया जा रहा है कि मृतक अर्पण कुमार पहले से बीमार था. बच्चे का रिम्स में भी इलाज हुआ था. मांडर के बुढ़ा खुखरा गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में खेलने के दौरान गिरने से अर्पण कुमार की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां स्कूल पहुंचे. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है.

  • सिरम टोली सरना स्थल का सौंदर्यीकरण करने पहुंची टीम के विरोध में उतरे लोग

    सिरम टोली सरना स्थल का सौंदर्यीकरण करने पहुंची टीम के विरोध में उतरे लोग

    रांची |   मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 अप्रैल 2022 को मुख्य सरना स्थल सिरम टोली का सौंदर्यीकरण को लेकर शिलान्यास किया था. लेकिन विवाद के कारण एक साल तक काम शुरू नहीं किया जा सका. विरोध के कारण बुधवार को सिरम टोली के सौंदर्यीकरण का काम शुरू नहीं हो सका. रांची जिला प्रशासन के आदेश पर आज गुरुवार को फिर से टीम काम करने पहुंची है. लेकिन लोग सौंदर्यीकरण का विरोध पर उतर आये हैं. सरना स्थल के बाहर भारी संख्या में आदिवासी सरना के लोग जुटे हैं. इनको रोकने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है. मजिस्ट्रेट रांची शिव अमित भगत और पुलिस पदाधिकारी ममता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं |

  • नक्सलियों की IED ब्लास्ट में 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) जवानों की गाड़ी को उड़ाने की तैयारी नक्सली पिछले 4 दिनों से कर रहे थे। नक्सलियों ने बुधवार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच अरनपुर-समेली में 50 किलो की IED में ब्लास्ट किया गया। इसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए और एक वाहन चालक की मौत हो गई।

    धमाके की आवाज करीब डेढ़ किमी तक सुनाई दी। जवानों और गाड़ी के चिथड़े उड़कर 60-70 मीटर दूर तक पहुंच गए। सुरक्षाबलों के 2 अलग-अलग कैंप के बीच नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने यह हमला किया।

    नक्सलियों ने जिन DRG की प्लाटून नंबर 1 को अपना टारगेट बनाया, ये दंतेवाड़ा की सबसे मजबूत टीम थी। इसमें सरेंडर कर चुके नक्सली भी थे और इसलिए ऐसी टीमों से ही नक्सलियों को सबसे ज्यादा खतरा है।

    नक्सलियों का DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) जगदीश पिछले 4 दिन से ककाड़ी, नहाड़ी, गोंडेरास के जंगलों में माओवादियों की बैठक ले रहा था। जगदीश के साथ करीब 30 से 35 की संख्या में कई हथियारबंद माओवादी भी मौजूद थे। जो TCOC के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रणनीति बना रहे थे। दंतेवाड़ा पुलिस को इंटेलिजेंस से नक्सलियों के मौजूदगी की खबर मिली थी।

    दंतेवाड़ा पुलिस के अफसर बड़े अधिकारियों से जवानों को ऑपरेशन पर भेजने की इजाजत मांग रहे थे। हालांकि, मंजूरी मिलने में 2 दिन का वक्त लग गया था। फिर मंगलवार को जवानों को ऑपरेशन पर भेजने का ग्रीन सिग्नल मिल गया। जिसके बाद 25 अप्रैल को दंतेवाड़ा DRG की पूरी 6 टीमों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था। इसमें करीब 300 से ज्यादा जवान शामिल थे।

    25 अप्रैल की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच जवानों को बड़ी गाड़ियों से अलग-अलग लोकेशन में ड्रॉप किया गया था, ताकि चारों तरफ से नक्सलियों को घेरा जा सके। इनमें DRG की प्लाटून नंबर 1 को अरनपुर के जंगल में छोड़ा गया था। यहीं से जवान नक्सली कमांडर जगदीश को घेरने के लिए रात में ही जंगल में घुसे थे। जवानों को बड़ी गाड़ी के जरिए जंगल में छोड़े जाने की खबर नक्सलियों को मिल गई थी। नक्सली पहले से ही अलर्ट थे।

    जैसे ही जवान 26 अप्रैल की सुबह नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी। हालांकि, नक्सली कमांडर जगदीश को पुलिस घेर नहीं पाई और वह भाग निकला। अफसरों के निर्देश के बाद सभी जवान जंगल से जिला मुख्यालय लौटने निकल गए थे। इनमें DRG की प्लाटून नंबर 1 अरनपुर पहुंची। जवानों को लेने कई गाड़ियां गई हैं, यह खबर नक्सलियों को मिल गई थी।

    नक्सलियों को मालूम था कि जवान बड़ी गाड़ी से आए हैं, तो जाएंगे भी उसी में, इसलिए जवानों से भरी गाड़ी को निशाना बनाने की रणनीति बनाई गई। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम को वारदात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने अरनपुर-समेली कैंप के बीच जब सड़क निर्माण का काम चल रहा था, उसी समय कमांड IED प्लांट कर रखी हुई थी। सड़क से करीब 70 से 80 मीटर लंबा तार जंगल की तरफ बिछा रखा था।

    ऐसा बताया जा रहा है, बुधवार को जवानों से भरी एक गाड़ी पहले उसी इलाके से गुजर गई। हालांकि, नक्सली उसे निशाना नहीं बना सके। कुछ देर बाद माओवादियों ने दूसरी गाड़ी को अपना निशाना बनाया। इस गाड़ी में 10 जवान सवार थे। यह गाड़ी किसी सिविलियन की थी, जो बुकिंग के तौर पर जवानों को लेने गई हुई थी। दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच जैसे ही गाड़ी IED के ऊपर आई वैसे ही नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया।

    गाड़ी में सवार 10 जवान और एक वाहन चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। करीब 60 से 70 मीटर दूर तक गाड़ी के पार्ट्स और जवानों के शरीर के अंग बिखर गए। सड़क पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। नक्सलियों ने इस घटना के लिए करीब 50 किलो की IED का इस्तेमाल किया था। धमाका इतना जोरदार था कि करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। वारदात के बाद नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम जंगल की तरफ भाग गई।

    दंतेवाड़ा-अरनपुर-जगरगुंडा सड़क निर्माण का काम पिछले कई सालों से चल रहा है। हालांकि, अरनपुर से आगे कमारगुड़ा तक काम पूरा हो चुका है। जब उस इलाके में काम चल था तो निर्माणाधीन सड़क में ही नक्सलियों ने सैकड़ों IED प्लांट कर रखी हुई थीं। पिछले कुछ सालों में करीब 150 से ज्यादा IED बरामद की जा चुकी हैं। इसी सड़क पर नक्सलियों ने कई बारूदी सुरंग भी बिछा रखी थीं, जिसे जवानों ने ध्वस्त किया था। नक्सलियों ने बुधवार को जिस IED को ब्लास्ट किया इसे कुछ साल पहले सड़क निर्माण के दौरान ही प्लांट किया गया था। यह काफी खतरनाक सड़क मानी जाती है।

  • शादी से एक दिन पहले युवक की हत्या

    शादी से एक दिन पहले युवक की हत्या

    गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा ग्राम निवासी लगभग 30 वर्षीय रवि कुमार गोप की हत्या बीते बुधवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने कर दी। गला घोंटने के बाद लात घूसों से भी उसे मारा गया। मृतक के भाई अरविंद गोप ने बताया कि बीते बुधवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे रवि घर पर सबके साथ में खाना खाया। इसके बाद घर से बाहर निकला।

    देर तक घर नही लौटने पर लगभग 9 बजे मृतक का छोटा भाई अरविंद फोन कर घर आने की बात कही। रवि ने कहा थोड़ी देर में घर आ जाएंगे। इसके बाद घर वाले सो गए। सबको लगा कि रवि समय से घर आ जाएगा। परंतु रवि घर नहीं पहुंचा।

    गुरुवार की सुबह घर से लगभग 300 मीटर दूर पुआल गांज के समीप रवि का शव ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना घरवालों को दी। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, थानेदार अमित कुमार चौधरी, एसआई अभिषेक कुमार, सिसई थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन में जुट गए। हर पहलू पर जांच किया जा रहा है।

    मृतक रवि कुमार गोप का शुक्रवार को लगन पान का रस्म था, जिसके बाद 8 मई को शादी थी। घर में रिश्तेदार पहुंचे चुके थे। लगन पान रस्म के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। टेंट का सारा सामान घर पर आ गया था मिठाई बनाने के लिए सभी तैयारी हो चुकी थी। सुबह-सुबह टेंट वाला भी अपना टेंट लेकर आया और दबे पांव लौट गया।

    जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी घटनास्थल पहुंच परिजनों से मिले। अध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में अपराधियों की गिरफ्तारी हो और कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिए पुलिस तत्परता से कार्रवाई करें। यहां बता दें कि मृतक रवि महावीर यादव पलमा ठेकेदार का छोटा भाई था।

    शादी समारोह को लेकर पूरा परिवार उत्साहित था। खुद रवि अपनी शादी को लेकर पूरी तैयारी में लगा हुआ था।हत्या की रात वह बगल के घर में हो रहे शादी समारोह के लिए आए टैंकर को बुक करने के लिए घर से निकला, जिसके बाद घर ही नहीं लौटा। घर के सारे सदस्य शादी की तैयारी से उत्साहित थे। दूर-दूर से रिश्तेदार भी आ चुके थे, लेकिन जैसे ही रवि की हत्या हुई पूरा माहौल गमगीन हो गया ।

  • पंकज यादव की हाईकोर्ट ने PIL खारिज की साथ ही 5000 का लगाया जुर्माना

    झारखंड स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉपोरेशन के अध्यक्ष की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच ने इस मामले की सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी. साथ ही जनहित याचिका दाखिल करने वाले प्रार्थी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया. अदालत ने कहा कि यह जनहित याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है. इस संबंध में पंकज यादव ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी.

  • राजधानी में आज फिर चार जगह ईडी के छापे


    चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ ज़मीन फर्जी दस्तावेज से बेचने का मामला

    रांची। आज बुधवार की सुबह से फिर चार अलग-अलग जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में हो रही है। चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में यह कार्रवाई हो रही है।
    खेलगांव के पास गाड़ी गांव में जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के अनुसार कांट्रेक्टर बिपिन को ईडी ने नोएडा में ट्रैक किया था। इसके बाद ईडी टीम उसके रांची स्थित घर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह सभी सामान के साथ निकल गया था। ईडी ने फ्लैट 402 के मालिक प्रभात पांडेय को बुलाया और फ्लैट को सील कर दिया है। इधर बिपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और उनके परिवार को रांची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।