दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई। एक व्यक्ति वकील के भेष में आया था, जिसने गोलियां चलाईं। घायल महिला को AIIMS ले जाया गया है।
टैग: Gandivlive
-

भारतीय सेना के 4 जवान शहीद, गाड़ी में लगी आग
नई दिल्ली: बड़ा हादसा हुआ है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सेना की एक गाड़ी में अचानक आग लग गई. इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
-
अतीक-अशरफ हत्याकांड: वारदात का सीन रिक्रिएट किया गया , VIDEO
प्रयागराज: न्यायिक आयोग के सदस्यों ने 15 अप्रैल को प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक और अशरफ अहमद की हत्या के दृष्य को फिर से बनाने की कोशिश की। वीडियो काल्विन अस्पताल से हैं। न्यायिक पैनल ने प्रयागराज में अपराध स्थल का दौरा किया 15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गुरुवार को कॉल्विन अस्पताल पहुंचा, जहां यह घटना हुई थी। न्यायिक आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. त्रिपाठी और सदस्यों (सेवानिवृत्त आईपीएस सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी) ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। न्यायिक आयोग के सदस्यों ने हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की संख्या के बारे में पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। क्राइम सीन का नक्शा भी तैयार किया गया था। विशेष जांच दल (एसआईटी) इससे पहले गुरुवार को कॉल्विन अस्पताल भी पहुंचा था जहां गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मार गिराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी वहां क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए पहुंची थी, लेकिन चूंकि न्यायिक आयोग भी आने वाला था, इसलिए क्राइम सीन रीक्रिएशन को बंद कर दिया गया था। एसआईटी के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी आई थी। इस बीच, हमलावर (लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य) अपने रुख पर अड़े रहे कि उन्होंने केवल अंडरवल्र्ड में अपना नाम बनाने के लिए हत्याएं कीं। जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ा काम तीन हमलावरों के संचालकों का पता लगाना है। हमलावरों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें आग्नेयास्त्र (जिगाना पिस्तौल जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये है) किसने प्रदान किए।
-

निगमों के कर्मियों की मृत्यु पर आश्रित को सरकार देगी मदद
पटना: राज्य सरकार के विभिन्न निगमों में कार्यरत कर्मियों की मृत्यु होने पर भी आश्रितों को सरकार सहायता देगी. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में इस तरह के आये एक मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव और राज्य के मुख्य सचिव को दिया. सुपौल जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पिताजी बियाडा में कार्यरत थे, उनकी नौकरी के दरम्यान मौत हो गई थी, लेकिन उसके बाद भी आश्रित को नौकरी नहीं मिली. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से जानकारी मांगी तो उनलोगों ने बताया कि निगम में (कॉरपोरेशन) ऐसा प्रावधान नहीं है. इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरपोरेशन भी तो राज्य सरकार ही बनाता है. ऐसे में यहां पर भी प्रावधान होना चाहिए. 40 लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बतायी और उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया. किशनगंज जिले से आए एक युवक ने कहा कि 20 हजार की आबादी का गांव बाढ़ से प्रभावित हो रहा है, उसके लिए उचित उपाय किए जाएं. अरवल जिले से आयी एक महिला ने कहा कि आठ फीट चौड़ी सड़क होने के बाद भी हर घर तक पक्की गली-नाली का निर्माण नहीं हो रहा है. मुजफ्फरपुर जिले से आयी एक महिला ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति के बाद भी उन्हें अपना घर नसीब नहीं हुआ है, इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम चंपारण जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगायी कि जनवरी 2021 से ही उनके ट्रैक्टर को वन विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है. लाख गुहार लगाने के बावजूद उन्हें ट्रैक्टर वापस नहीं मिला है. भोजपुर जिले से आए एक युवक ने कहा कि जनवितरण प्रणाली दुकान में दो लोगों का चयन नियमानुकूल नहीं किया गया, स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता की वजह से शिक्षित बेरोजगार होने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इन विभागों से संबंधित मामलों पर हुई सुनवाई सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, उद्योग, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, लघु जल संसाधन, योजना एवं विकास, पर्यटन, भवन निर्माण, वाणिज्य कर, सूचना एवं जन-संपर्क, गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग
-

महिला कर्मियों को चाइल्ड केयर लीव देने पर करेगी विचार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव का लाभ देने को लेकर सकारात्मक रूप से विचार करेगी. उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि आखिर अब तक नीति निर्धारकों की नजर महिला अधिकारियों की इस समस्या की ओर क्यों नहीं गई. मुख्यमंत्री ने उक्त बातें झारखंड मंत्रालय में मिलने आए झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम और महासचिव राहुल कुमार से कही. इस दौरान संघ की विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सीएम को सौंपा गया. संघ द्वारा की गई मांगों में इस बात का जिक्र है कि भारत सरकार तथा कई अन्य राज्यों ने अपने महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव की सुविधा दी है, ताकि महिला कर्मी सम्मान के साथ नौकरी करते हुए अपने पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर सकें. इस पर सीएम ने राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही सकारात्मक विचार किए जाने का आश्वासन दिया. सीएम को रंजीता हेम्ब्रम व राहुल कुमार ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल/ एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन जयपुर, राजस्थान के तत्वावधान में 24 से 26 मार्च 2023 को संपन्नप 16वें कवेंशन के मौके पर प्रकाशित स्मारिका भेंट की.
-
झारखंड केरल शासन का अध्ययन करेगा
झारखंड विधानसभा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को केरल पहुंचा।
स्थानीय प्रशासन प्रणाली में दक्षिणी राज्य की सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन करने के लिए झारखंड विधानसभा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को केरल पहुंचा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झारखंड विधानसभा के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस तरह की यह पहली सीखने की यात्रा थी। उन्होंने कहा, “यहां तक कि अध्यक्ष (रवींद्र नाथ महतो) भी प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने वाले थे, लेकिन व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के कारण अंतिम समय में उन्हें वापस जाना पड़ा।प्रतिनिधिमंडल में सरयू राय (निर्दलीय), मथुरा प्रसाद महतो, समीर कुमार मोहंती और विकास कुमार मुंडा (सभी झामुमो), लंबोदर महतो (आजसू), विनोद कुमार सिंह (सीपीएम), अमित कुमार मंडल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के आठ विधायक शामिल हैं। बीजेपी) और शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस)। प्रतिनिधिमंडल के साथ पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव और नागरिक समाज संगठनों के चार सदस्य थे। अधिकारी ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल 23 अप्रैल तक केरल में रहेगा और केरल सरकार के प्रयासों से जीवन के सभी क्षेत्रों में दक्षिणी राज्य में हुए बदलाव का गवाह बनेगा।”
-

उपद्रव में जेल गए 9 नेताओं की जमानत अर्जी रद्द
जमशेदपुर : कदमा शास्त्री नगर उपद्रव मामले में जेल गए 9 नेताओं की जमानत अर्जी जमशेदपुर एसडीजेएम बंकिम चंद्र चटर्जी की अदालत ने रद्द कर दी. सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, फायरिंग, पथराव व नारेबाजी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य आरोप में केस दर्ज है. पुलिस ने सभी को 10 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. घाघीडीह जेल में बंद नेताओं ने दो दिन पूर्व अदालत में जमानत अर्जी दी थी. अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस हुई. दोनों पक्ष की दलली सुनने के बाद अर्जी रद्द कर दी गई. हेमंत सोरेन मालूम हो कि 9 अप्रैल की शाम धार्मिक झंडे पर मांस बाधने की अफवाह के बाद शास्त्री नगर में तीन दिनों तक उपद्रव हुआ था. इसके बाद से वहां धारा 144 लागू कर दिया गया था. पुलिस ने पूरे मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है. उप्रदव के बाद से इलाके में रैफ की तैनाती भी की गई थी. शास्त्रत्त्ीनगर में 8 दिन बाद निषेधाज्ञा हटी कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रत्त्ीनगर से निषेधाज्ञा अर्थात धारा 144 का आदेश को निरस्त कर दिया गया है. धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी ने यह आदेश जारी किया था. नौ अप्रैल को विवाद के बाद शास्त्रत्त्ीनगर के ब्लॉक नंबर 3 की 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया गया था. Also Read – झारखंड के धनबाद में गांव के मेले में नकली चाट मसाला खाने से 80 बीमार जेल में बंद उपद्रव के आरोपियों से मिले सहिस भाजपा नेताओं के बाद उसके सहयोगी आजसू के नेताओं ने शास्त्रत्त्ीनगर उपद्रव के आरोपियों से जेल में मुलाकात की. आजसू के नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की अगुवाई में पार्टी के नेता घाघीडीह जेल में बंद अभय सिंह जनार्दन पांडेय, गोपी प्रमाणिक एवं अन्य को सहयोग का आश्वासन दिया है. सहिस ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बोलने पर ही पाबंदी लगा दी है. पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी हुई है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और निर्दोषों को छोड़ने का आग्रह किया है. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि नेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण फंसाया गया है.
-

बच्चू यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत
रांची | कुख्यात अपराधी प्रकाश चंद्र यादव के बेटे अंकुश राज के ऑफिस से धमकी देकर ले जाने मामले में आरोपी बच्चू यादव की जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार की कोर्ट ने बच्चू यादव को जमानत प्रदान कर दी |
बता दें कि इस मामले को लेकर साहिबगंज मुफस्सिल थाना में बच्चू यादव एवं अन्य के खिलाफ कांड संख्या 91/ 2021 दर्ज किया गया था. अंकुश राज के स्टाफ रोहित की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि बच्चू यादव एवं उसके सहयोगियों ने अंकुश राज के फेरी घाट के ऑफिस से धमकी देकर एक लाख 37 हजार रूपए छीन लिए थे. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बच्चू यादव जेल में बंद है.
-
भाकपा माओवादी संगठन ने 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की
चतरा में पांच इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने दो दिवसीय बिहार झारखंड बंद का आह्वान किया है. पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 20-21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3 अप्रैल 2023 को झारखंड राज्य के पलामू चतरा बोर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना अंतर्गत गरहे जंगल में हमारे पांच साथियों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी. इस तरह कायरतापूर्ण ढंग से की गयी हत्या का हमारी पार्टी कड़ी निंदा और भर्त्सना करती है. हमारे नेतृत्वकारी साथियों की शहादत होने से बिहार-झारखंड की क्रांतिकारी आंदोलन को बहुत बड़ा झटका लगा है. हमारे इन पांच साथियों की शहादत होना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसे तुरंत भरपाई कर पाना असंभव है. शोषित-उत्पीड़ित व मेहनतकश जनता के लिए अपनी प्राणों को आहूति देने वाले सभी वीर शहीदों की हम शीश झुकाकर नमन करते हैं. साथ ही उनके अधूरे कार्यों को साकार करने का संकल्प लेते हैं. हम उनके शोक संतप्त परिजनों के दुःख की घड़ी में हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे.
-

पानी टंकी फैक्ट्री में लगी भीषण आग
रांची | अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि धुंआ दूर से ही नजर आ रहा था. आगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया. पानी टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. इस अगलगी की घटना में कितना का नुकसान हुआ है. इसका सही पता आकलन के बाद ही चल पायेगा.
-
झारखंड के 18 जिले कोरोना की चपेट में,रांची में सबसे ज्यादा 83 संक्रमित मरीज
रांची | झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य के 18 जिले इसकी चपेट में है. बीते 24 घंटे में राज्य भर में 51 नये मरीज मिले हैं. जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 264 हो गया है. वहीं रांची में एक दिन में 14 संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है. हालांकि थोड़ी राहत भरी खबर भी है. बीते 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं.
बोकारो में 07, देवघर में 22, धनबाद में 10, पूर्वी सिंहभूम में 54, गढ़वा में 05, गिरिडीह में 07, गोड्डा में 04, गुमला में 09, हजारीबाग में 10, खूंटी में 02, कोडरमा में 05, लातेहार में 06, लोहरदगा में 15, पाकुड़ मे 02, पलामू में 06, रामगढ़ में 07, रांची में 83 और पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गयी है.
-

गरीबी पर रिपोर्ट देने वाले Oxfam पर CBI का छापा
अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई पर रिपोर्ट पेश करता है Oxfam.
कथित विदेशी फंडिंग के मामले में CBI ने NGO ऑक्सफैम इंडिया (Oxfam India) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इतना ही नहीं, CBI ने ऑक्सफैम के दिल्ली स्थित ऑफिस पर छापेमारी भी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्सफैम इंडिया पर विदेशी योगदान अधिनियम, 2010 (FCRA, 2010) के उल्लंघन का आरोप है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Oxfam India के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश की थी. Oxfam India के FCRA लाइसेंस के रिन्यूअल को गृह मंत्रालय ने दिसंबर, 2021 में रद्द कर दिया था. Oxfam India पर आरोप है कि वो भारत सरकार पर विदेशी सरकारों और वर्ल्ड बैंक/IMF जैसी संस्थाओं की तरफ से लाइसेंस रिन्यूअल के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है.
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय को एक कथित ई-मेल भी मिला था. मेल के मुताबिक Oxfam India यूरोपियन यूनियन (EU), अमेरिक विदेश मंत्रालय, वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक जैसी संस्थाओं की मदद से दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था.
कमीशन देकर फंडिंग का आरोप
इस मामले में Oxfam India के खिलाफ 17 अप्रैल के दिन FIR दर्ज की गई थी. जिसके बाद 19 अप्रैल को CBI ने Oxfam के ऑफिस की तलाशी ली. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, CBDT के एक इनकम टैक्स ‘सर्वे’ में ये पता चला था कि Oxfam India सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) को फंडिंग दे रहा है. ये काम Oxfam अपने कर्मचारियों द्वारा कमीशन के तौर पर करा रहा था. इनकम टैक्स के सर्वे में सामने आया था कि Oxfam ने साल 2019-20 में CPR को कथित तौर पर 12 लाख 71 हजार रुपये से ज्यादा की फंडिंग दी थी. यह FCRA, 2010 के सेक्शन 8 व 12(4) का उल्लंघन है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल भी इनकम टैक्स के अधिकारियों ने Oxfam के ऑफिस का ‘सर्वे’ किया था. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इनकम टैक्स विभाग की एक रिपोर्ट CBI को साझा की थी. रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी, 2022 को अमित बेहार नाम के शख्स ने आयरलैंड के दूतावास को एक मेल भेजा था. मेल के मुताबिक EU से भारत सरकार को FCRA मुद्दे पर पत्र लिखने का आग्रह किया गया था.
इससे पहले Oxfam India के प्रवक्ता ने कहा था कि Oxfam भारतीय कानूनों का पूरी तरह से पालन करता है. यहां तक Oxfam ने FCRA सहित बाकी रिटर्न समय पर फाइल किए हैं. उन्होंने बताया कि Oxfam भारत की सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहा है. प्रवक्ता के मुताबिक, लाइसेंस रिन्यूअल को लेकर Oxfam ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी. जिस पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है.
Oxfam India
Oxfam India कुछ लोगों का समूह है. यानी ये एक NGO के तौर पर काम करता है. ये भारत में भेदभाव को खत्म करने और स्वतंत्र व न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए काम कर रहे लोगों का एक ग्रुप है. Oxfam अपनी फेमस ‘Inequality रिपोर्ट’ के लिए जाना जाता है. ये रिपोर्ट अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता को दिखाती है.
-

कोल्हान जंगल में सर्च के दौरान सुरक्षा बलों को मिला 5 आईईडी बम
छोटा कुईड़ा से मरादिनी जाने वाली कच्ची सड़क पर किया गया था सेट
चाईबासा। कोल्हान जंगल में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने गोईलकेसा थाना क्षेत्र के छोटा कुईड़ा से मरादिनी जाने वाली कच्ची सड़क पर 5 आईईडी बम बरामद किया है। सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने इन इलाकों में आईईडी बम बिछा रखा है। बम की जानकारी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गयी। बरामद किए गये 4 आईईडी बम का वजन 2 किलो का था। वहीं 5 किलो का एक हाईप्रेशर आईईडी बम बरामद किए गया गया। इन इलाकों में अब भी कई ऐसी जगहें हैं जहां बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप माइन और स्पाइक होल हैं। जो सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर लगाए गये हैं। दूसरी तरफ सुरक्षा बलों ने कहा है कि अभियान तेज कर दिया गया है। अभी कई जगहों में अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने बताया कि इन इलाकों में बड़े नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ मौजूद हैं। इन इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोका जा रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीण सुरक्षा बलों के अभियान का जिक्र कर रहे हैं उनका कहना है कि सुरक्षा बलों के अभियान की वजह से उन्हें जंगल से दूर रहना पड़ रहा है। नक्सल अभियान को लेकर सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अभियान तेज कर दिया है। दूसरी तरफ नक्सलियों ने दस बिंदुओं में ग्रामाीणों से अपील की है कि वह जंगल से दूर रहें।
-

राज्यपाल ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक लौटाया
सरकार को बिल पर फिर से समीक्षा करने का दिया गया है सुझाव
रांची। राज्यपाल सीधी राधाकृष्णन ने झारखंड के पदों एवं सेवा की रिक्तियों में आरक्षण संशोधन अधिनियम 2022 को वापस लौटा दिया है। यह विधेयक राज्य में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग वाली विधेयक है। बता दें कि यह विधेयक ओबीसी कोटे को 14% से बढ़ाकर 27% और अनुसूचित जनजाति के कोटे को 26% से बढ़ाकर 28% और अनुसूचित जाति को 10% से 12% करने का प्रयास करता है। ऐसे में अगर यह बिल पारित होता है तो राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% आरक्षण को शामिल करने के साथ सरकार की नौकरियों में कुल आरक्षण 77 प्रतिशत हो जाएगा। राज•ावन की ओर से सरकार को बिल पर फिर से समीक्षा करने का सुझाव दिया है।
अटॉर्नी जनरल से राय लेने के बाद लौटाया गया बिल
इस मामले में जानकारी देते हुए राज्यपाल के कार्यालय के अधिकारी ने कहा कि यह बिल भारत के अटॉर्नी जनरल से कानूनी राय के आधार पर लौटाया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पिछले राज्यपाल रमेश बैस ने इस बिल को अटॉर्नी जनरल को भेजा था। जिन्होंने कहा है कि बिल आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को ध्यान में नहीं रखा गया है। ऐसे में उस राय को ध्यान में रखते हुए बिल को समीक्षा के लिए पिछले महीने सरकार के पास वापस भेज दिया गया था। जानकारी हो कि यह बिल नवंबर महीने में पारित किया गया था। -

लैंड स्कैम के आरोपी ईडी के 5 दिन की रिमांड पर
रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद बिक्री के आरोपियों की रिमांड अवधि होने पर सभी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस दौरान ED की ओर से आरोपियों को दोबारा 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगी गई. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. इससे पहले भी गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तों से ED ने चार दिनों तक पूछताछ की है. ED की पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आयी है.
बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल गुरुवार को आर्मी लैंड स्कैम और चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. -

निलंबित वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ की संपत्ति ईडी ने किया जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की संपत्ति बुधवार की जब्त किया. ईडी ने वीरेंद्र राम की अस्थायी रूप से 39.28 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया है. ये संपत्ति वीरेंद्र कुमार राम और उनके परिवार के सदस्यों के हैं. जिन संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है, उसमें फार्म हाउस, फ्लैट, डुप्लेक्स बंगला, दिल्ली, जमशेदपुर और रांची में जमीन और करीब 36 लाख रुपये के सामूहिक बैलेंस वाले तीन बैंक खाते शामिल हैं. वीरेंद्र राम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 125 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है.
इसका खुलासा वीरेंद्र राम के न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान हुआ था. छापेमारी में पता चला था कि उसने टेंडर कमीशन घोटाले में अकूत संपत्ति बनायी है.ईडी ने बताया कि एसीबी जमशेदपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. जांच में पता चला कि रांची में ग्रामीण कार्य विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर तैनात वीरेंद्र कुमार राम ने ठेकेदारों को टेंडर आवंटित करने के एवज में उनसे कमीशन के नाम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी. इस प्रकार अवैध आय का उपयोग वीरेंद्र कुमार राम और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बहुत ही शानदार जीवन शैली जीने के लिए किया जाता था.
ईडी ने बताया कि इससे पहले भारत के विभिन्न शहरों में वीरेंद्र कुमार राम से संबंधित 30 परिसरों में तलाशी ली गई थी. इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए और जब्त किए गए. इसके अलावा, तलाशी कार्रवाई के दौरान 40 लाख रुपये की नकदी, 1.51 करोड़ रुपये के सात वाहन और आभूषण पाए गए. जिसके बाद इसे जब्त कर लिया गया, जो बाद में उसके द्वारा अर्जित अवैध आय का हिस्सा पाया गया. इसके बाद वीरेंद्र कुमार राम को मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में दोषी पाए जाने के बाद बीते 23 फरवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में होटवार जेल, रांची में है. इस मामले में वीरेंद्र कुमार राम के चचेरे भाई आलोक रंजन को भी 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि वह वर्तमान मामले में अवैध आय को वैध बनाने में वीरेंद्र कुमार राम की सहायता करता पाया गया था.
-

सीसीएल वर्कर यसोदा देवी को अपराधकर्मियों ने चाकू मारकर हत्या कर लाखों की सामान लेकर फूर हुए
रामगढ़ | रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी चैक पोस्ट क्लोनी स्थित यसोदा देवी को आज सुबह तीन बजे कुछ अपराधकर्मी ने चाकू मारकर हत्या कर दी वहीं घटनाक्रम में बेटे राहुल कुमार घायल हो गए हैं और इस बीच घर पर शादी के रखें जेवरात सहित नकद रुपए लेकर फरार हो गए। घायल राहुल कुमार के बयान अनुसार पुर्व में भी 15 वर्ष पहले एक सीटन करमाली नामक द्वारा उनके भाई की हत्या की गई और कल राहुल कुमार जब जन्मदिन मना रहा था जिस दौरान घर पर छुपे घात लगाए सीटन करमाली ने सुबह तीन बजे उनकी मां यसोदा देवी की हत्या कर दी और राहुल कुमार को पिस्तौल भिड़ाकर चाकू मारकर घायल कर दिया लाखों की सामान लेकर फूर हो गया। आपको बताते चलें कि यसोदा देवी सीसीएल उरीमारी वर्कशॉप में कार्यरत थी और दो मई को बेटे राहुल कुमार की शादी थी लेकिन इस घटनाक्रम के बाद इलाके में शोक की लहर और सनसनी फ़ैल गई। घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों द्वारा उरीमारी चेक पोस्ट को जाम किया गया। मौके पर उरीमारी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
-

पटना में “मुखिया जी” की हत्या से हड़कंप
पटना : बड़ी खबर पुनपुन थाने से सामने आई है, जहां दिन दहाड़े पूर्व मुखिया की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी है। वहीं उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली मारी गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के लेकर मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना पुनपुन थाना के केंवड़ा पंचायत की बताई जा रही है। बताया गया पूर्व मुखिया नरेश सिंह अपने घर में जमीन विवाद से जुड़े किस मामले को लेकर पंचायती कर रहे थे। इसी दौरान सुबह दस बजे के करीब बदमाशों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है नरेश सिंह अपने क्षेत्र से तीन बार मुखिया रह चुके थे और वह लोगों में ही बहुत लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों के बीच वह मुखिया जी के नाम से ही जाने जाते थे।
-

आखिरकार बच्चों को स्कुल की टाइमिंग से मिली कुछ राहत
रांची। शहर में गर्मी का सितम जारी है, वहीं दूसरी ओर इस तपती गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों का हाल बेहाल है। शहर के स्कूलों में भले ही टाइमिंग को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी है, लेकिन 1 बजे छुट्टी होने के बाद भी बच्चों को राहत नहीं है। बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बैठक के बाद स्कूल टाइमिंग बदलने का निर्णय लिया।
इसे लेकर 18 अप्रैल को आदेश भी जारी किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी और लू के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
अब राज्य में सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित एवं निजी स्कूलों में केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक एवं छठी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी।
इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचना दी जाएगी। इस पत्र के जारी होते ही सभी शिक्षा पदाधिकारियों व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सूचना दे दी गई है।
स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचते-पहुंचते बच्चों की स्थिति खराब हो रही है। दरअसल, कई स्कूलों में 12 बजे, तो कहीं-कहीं 1 बजे छुट्टी की घंटी तो बज जाती है, लेकिन घर पहुंचते-पहुंचते बच्चों को दो घंटे तक शहर में जाम व रेड लाइट का सामना करना पड़ता है। जाम में फंसने की वजह से बच्चे बेबस और लाचार नजर आते हैं।
आमतौर पर शहर के सभी चौक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन कांटा टोली, लालपुर चौक, मेन रोड, बूटी मोड़, मेकान मोड़, जेवियर स्ट्रीट, फिरायालाल चौक, उर्सलाइन रोड समेत कुछ अन्य जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
गर्मी के इस मौसम में छुट्टी होने के बाद भी बच्चे 2 से 3 बजे तक अपने घराें तक पहुंचते हैं। तपती गर्मी में बच्चों की हालत बिगड़ रही है। इसके बाद भी ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर न तो कोई ठोस रणनीति बनाई जा रही है और न ही बच्चों को इस जाम से राहत देने के लिए कोई कार्ययोजना…।
-

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का बैच लगाया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा विभाग के पुलिस महानिदेशक अनिल पालटा एवं अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता ने मुलाकात कर उन्हें ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का बैच लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अग्निशमन सेवा विभाग के कार्यों की अद्यतन जानकारी ली तथा अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।
मालूम हो कि अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा 14 अप्रैल 2023 से 20 अप्रैल 2023 तक राज्य में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 को फोर्ट स्टीकेन जहाज में आग लगने पर राहत कार्य करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले 66 वीरों की याद में हर वर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर स्टेट फायर ऑफिसर श्री जगजीवन राम, फायर स्टेशन ऑफिसर श्री जितेंद्र तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
-

अतीक का खास गुर्गा 50 हजार का इनामी असाद कालिया गिरफ्तार
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद गिरोह के एक और शूटर आसाद कालिया को यूपी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। कालिया माफिया अतीक का बेहद करीबी सदस्य बताया जाता है। असाद कालिया कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
एसओजी ने अतीक अहमद के खास गुर्गे को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं। उससे तमाम घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
दिसंबर 2021 से अब तक असाद के खिलाफ धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों एक वीडियो भी 2019 का प्रसारित हुआ था जिसमे असाद एक व्यक्ति के घर पर अपने साथियों संग जाकर गेट से धमकाता और ईट फेंकता है। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था।
डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि असाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर असलहे भी बरामद किए जाने का प्रयास हो रहा है।