टैग: Gandivlive

  • मुख्यमंत्री ने हरमू में किया बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा और पार्क का अनावरण

    मुख्यमंत्री ने हरमू में किया बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा और पार्क का अनावरण

    वीर कुंवर सिंह के शौर्य को जमाना याद रखेगा : सीएम हेमंत

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। देश की आजादी में उनके शौर्य और अदभूत साहस अद्वितीय था। उनके वीर गाथा को जमाना याद रखेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज हरमू में नवनिर्मित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क और कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में बाबू वीर कुंवर सिंह ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया था। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अंगे्रजों के खिलाफ लड़ते हुए जिस उम्र में शहीद हुए उसे देश कभी भूला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के जीवन से हमें प्ररेणा लेने की जरूरत है।

    ऐसे वीर शहीदों के जीवनी के बारे में हमें नई पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं भी हरमू का ही वोटर हूं और हरमू में ही महान स्वातंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम से पार्क बना और यहां उनके मूर्ति का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि यहां पार्क बनने से नई पीढ़ी के युवाओं को बाबू वीर कुंवर सिंह के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बाबू वीर कुंवर सिंह विचार मंच के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यो में मैं हमेशा हर संभव सहयोग करता रहूंगा।


    इससे पहले मुख्यमंत्री ने शौय गाथा के नाम से पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह मंच के अध्यक्ष विनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय, विधायक कमलेश सिंह, विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह), विधायक नवीन जायसवाल, नगर विकास वि•ााग के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल, मंच के सचिव ललन सिंह, मनोज कुमार सिंह और मुदित राज सहित अन्य मौजूद थे।

  • सीपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा मझे हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की जा रही है

    सीपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा मझे हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की जा रही है

    रांची के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री  सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गयी है.  सीपी सिंह ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल, सोमवार की रात एक अज्ञात महिला के द्वारा फोन नंबर 7408335243 से व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील बात करने की कोशिश की गयी.

    यह फोन रात के 1:15 बजे आया जब वह सोने गये और फोन की घंटी बजी और उन्होंने फोन उठाया तो उधर से किसी महिला के द्वारा अश्लील बातें सुनाई दी, उन्होंने बताया कि महिला बिल्कुल आपत्तिजनक स्थिति में थी. उन्होंने फोन काटने की कोशिश की लेकिन जब फोन नहीं कटा तो उन्होंने स्विच ऑफ कर दिया.

    सीपी सिंह ने कहा कि उनकी आदत है कि वह 24 घंटे फोन खुद उठाते हैं चाहे वह किसी अज्ञात व्यक्ति का ही क्यों न हो इस बात को पूरी रांची की जनता भी जानती है. उन्होंने इसकी सूचना लालपुर थाना को दे दी है और इस घटना की अविलंब जांच कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है जिससे भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की कोशिश ना करे.

  • मंत्री बना गुप्ता के वायरल वीडियो में जिस महिला के साथ चैट करते मंत्री को दिखाया गया, वह महिला का वीडियो बयान मंत्री के कार्यालय ने किया जारी

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री बना गुप्ता के एक महिला के साथ अश्लील बातें करते हुए वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार को एक नया मोड़ आ गया. इस मामले को लेकर एक लड़की का वीडियो मंत्री बत्रा गुप्ता के कार्यालय से जारी कराया क्या है, जिसमें उक्त लड़की ने बताया है कि वह वीडियो उसका नहीं है. 

    अपने पति के साथ कभी वीडियो चैट की थी, जिसमें उसका फोटो बदलकर मंत्री का फोटो और वीडियो बना दिया गया है. उक्त महिला ने बताया है कि वह अपने बच्चों की देखभाल भी नहीं कर पा रही है, वह और उसका पूरा परिवार इस मामले को लेकर डिस्टर्ब हो गया है. उसने मांग की है कि इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई की जाए |

  • रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में बस और ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

    रामगढ़ : बिहार से रांची जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी के गडके मोड के पास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ है। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे टेलर का घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वह अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुसा और रांची की तरफ जा रही बस को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर के बाद बस और ट्रेलर दोनों ही खाई में पलट गए। दुर्घटना के बाद से रांची पटना हाईवे घाटी में जाम की स्थिति में है। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे।

    जानकारी के अनुसार बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बस आज सुबह 4 बजे रामगढ़ बस स्टैंड में रुकी। यहां यात्री और ड्राइवर चाय पिए। इसके पास बस रांची के लिए प्रस्थान की। रामगढ़ से रांची जाने के क्रम में घाटी में बस को रांची की ओर से आ रही एक टेलर ने जोरदार धक्का मारा। दुर्घटना सुबह 4:15 बजे की बताई जा रही है। जिससे कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें लगी। जबकि दो की भी दुर्घटना में मौत हो गई है। वही बस और ट्रेलर में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें लगी है। दुर्घटना के बाद देर से पहुंची टीम ने घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां कई गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार करने के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि कई गंभीर का इलाज रामगढ़ में किया जा रहा है। दुर्घटना की लगभग 1 घंटे के बाद पहुंची रामगढ़ पुलिस घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। सदर अस्पताल में कर्मचारियों ने गंभीर मरीजों की प्राथमिक उपचार कर रिम्स और आगे भेजने का काम किया। कम गंभीर मरीजों को रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है।

  • अभिषेक प्रसाद उर्फ़ पिंटु की माताजी का निधन

    अभिषेक प्रसाद उर्फ़ पिंटु की माताजी का निधन

    मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद की माताजी श्रीमती विमला देवी का निधन। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जताया शोक।
    श्री अभिषेक प्रसाद के अपर शिवपुरी स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें नमन किया।

    और जाने

  • ईडी कार्यालय पहुंचे आईएएस छवि रंजन, पूछताछ शुरू

    ईडी कार्यालय पहुंचे आईएएस छवि रंजन, पूछताछ शुरू

    रांची | के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीसरे समन के बाद पूछताछ के लिए सोमवार (Monday) को यहां हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए.

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईएएस छवि रंजन से सेना के जमीन घोटाले सहित अन्य मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई है. ईडी ने छवि रंजन को तीसरा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि दो बार समन जारी करने के बावजूद आईएएस छवि रंजन ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. ईडी ने इससे पहले 13 अप्रैल को छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी को बड़गाई के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप के ठिकाने से बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन के दस्तावेज मिले थे. भानु प्रताप पर रिकार्ड में छेड़छाड़ कर जमीन की अवैध तरीके से म्यूटेशन करने का आरोप है. इससे पहले ईडी ने छवि रंजन को समन कर 21 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे कार्यालय नहीं गए और उन्होंने दो सप्ताह का समय देने की मांग की थी. इसके बाद ईडी ने तीसरी बार समन कर छवि रंजन को सोमवार (Monday) को हाजिर होने को कहा था. छवि रंजन फिलहाल समाज कल्याण निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं.

    उल्लेखनीय है कि सेना के कब्जेवाली और चेशायर होम रोड स्थित जमीन बेचने के मामले में रिमांड पर लिए गए सात आरोपितों ने कई अहम जानकारी दी है. बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली, इम्तियाज अहमद, प्रदीप बागची, मोहम्मद सद्दाम हुसैनतल्हा खान और फैयाज खान ने ईडी को बताया कि जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई है. दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने का आरोप तत्कालीन डीसी छवि रंजन पर लगा है.

  • अतीक अहमद के दफ्तर में चाकू-खून के धब्बे, जांच शुरू

    अतीक अहमद के दफ्तर में चाकू-खून के धब्बे, जांच शुरू

    प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद के खंडहर हो चुके दफ्तर में सोमवार को जगह-जगह खून फैला मिला। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे हैं। फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या करने के बाद उसकी लाश बाहर ले जाकर फेंकी गई है।

    अतीक का यह वही दफ्तर है, जहां पुलिस ने छापा मारकर 74 लाख 72 हजार रुपए और 10 पिस्टलें बरामद की थीं। प्रयागराज प्राधिकरण ऑथोरिटी (PDA) ने 21 सितंबर 2020 को अतीक अहमद के चकिया कर्बला स्थित आलीशान दफ्तर को गिरा दिया था। तब से खाली पड़ा था।

  • अभिषेक पिंटु के पीपीएस के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

    रांची | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार की सुबह से डोरंडा में छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी डोरंडा में अभिषेक प्रसाद पिंटु के PPS ( प्राइवेट पर्सनल सेकेरेट्री) के ठिकाने पर हो रही है. दो वाहनों पर सवार होकर पहुंची ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि PPS उदय कुमार के ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना का अश्लील वीडियो वायरल… देखें वीडियो

    झारखंड में सत्ता के गलियारे में मचा हड़कंप

    स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई, कहा वीडियो झूठा

    रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर के कांग्रेसी विधायक बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो आज शाम सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बन्ना गुप्ता किसी महिला से बात कर रहे हैं और महिला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से निर्वस्त्र है। वीडियो में मंत्री और निर्वस्त्र महिला आपस में बात कर रहे हैं। हालांकि, मंत्री का चेहरा तो स्पष्ट दिख रहा है लेकिन महिला का चेहरा वीडियो में नहीं दिखाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री का यह वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद झारखंड में सत्ता के गलियारे में हड़कंप मची हुई है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। गांडीव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

    वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा।

  • डिब्रूगढ़ जेल पहुंचा अमृतपाल, केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार को दी बधाई

    डिब्रूगढ़ जेल पहुंचा अमृतपाल, केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार को दी बधाई

    खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को आखिरकार करीब 36 दिन बाद मोगा पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार सुबह पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा से सरेंडर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस कई दिनों से देश के कई हिस्सों में उसकी तलाश कर रही थी। सुबह पहले उसने गुरुद्वारा साहिब से संबोधित किया था। यह जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है।

    अरविंद केजरीवाल ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबद्ध हैं। इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं। सीएम भगवंत मान ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया। बिना किसी रक्तपात और गोली चलाए पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की। इस दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत बहुत शुक्रिया।

    अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने उन पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पंजाबी नहीं हो सकते हैं। बल्कि पंजाबी तो वह हैं जो कि देश की रक्षा करते हुए बार्डरों पर शहीद हो रहे हैं। उनकी शहादत पर फौज सलाम करती है। उनके गांवों व चौराहों में बुत लगते हैं। युवाओं को नई सीख मिलती है। दूसरी तरफ अमृतपाल जैसे लोग देश के दुश्मनों से फंड लेते हैं। साथ ही सभी लग्जरी सुविधाओं का आनंद उठाते हैं। 

    अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी देने से पहले अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें वह कह रहा है कि आज 23 अप्रैल का दिन है और उसने खुद ही फैसला किया है कि जिस जगह से उसने सिर पर पगड़ी सजाकर वारिस पंजाब नाम की संस्था की शुरुआत की थी वहां पर ही वह आत्मसमर्पण करेगा। वह देश छोड़कर भी भाग सकता था मगर उसने लोगों के साथ वादा किया था। 

  • सोनहातू में ठनका से एक की मौत, तीन झुलसे, देखें वीडियो…

    सोनहातू में ठनका से एक की मौत, तीन झुलसे, देखें वीडियो…

    ओम प्रकाश, गांडीव रिपोर्टर, सोनाहातु

    रांची : अचानक बदले मौसम ने कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश की है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं दूसरी ओर सोनाहातु प्रखंड के तेंतला गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार सोनहातू के तेतला गांव में स्थित एक झोपड़ी पर ठनका गिरने से आग लग गई, जिससे उसके अंदर बैठे चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ये सभी लोग खेत मे काम कर रहे थे और सभी एक दूसरे के पड़ोसी थे। बारिश से बचने के लिये खेत मे बने झोपड़ीनुमा घर में गये, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बज्रपात हुआ और चारों बेहोश हो गये थे। बज्रपात से झोपड़ीनुमा घर जल गया है।ग्रामीणों ने तत्काल झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है।

    तेतला गांव के राजेंद्र महतो की हुई मौत


    प्रखंड क्षेत्र के तेतला गांव में बज्रपात से 55 वर्षीय राजेन्द्र महतो का मौत हो गया है तथा 65 वर्षीय रोमिला देवी, 50 वर्षीय दुलारी देवी, 35 वर्षीय प्रदीप महतो और 50 वर्षीय सोबी देवी गम्भीर रुप में घायल हैं। घटना शनिवार शाम 4 बजे के आसपास की है। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग जमा होकर आवश्यक इलाज किये जिससे तीन लोग का होश आया। तत्काल तीनों को सोनाहातू में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिये रिम्स भेज दिया गया। मृतक राजेन्द्र महतो के शव को पुलिस द्वारा थाना लाया गया एवं आवश्यक कारवाई में जुट गयी है।

  • आधी रात में रांची जवां… देखें लाइव

    आधी रात में रांची जवां… देखें लाइव

    ईद की रात राजधानी का मेन रोड गुलजार

    https://www.facebook.com/Gandivaranchi/videos/1641924456254870/?mibextid=Nif5oz

  • सिविल सर्विस डे पर गुमला डीसी सुशांत गौरव को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित

    रांची: सिविल सर्विस डे पर गुमला जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया है. जिले के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर सुशांत गौरव को जिले में उत्कृष्ट कार्य होने के लिए उन्हें सम्मानित किया है..

    बता दें कि सिविल सर्विस डे पर हर साल देशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों में से एक जिले को पीएम अवार्ड से सम्मानित किया जाता है. इस बार यह अवार्ड झारखंड जिले के गुमला जिला को मिला है. जिला उपायुक्त सुशांत गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से इस सम्मान को प्राप्त किया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों डीसी सुशांत गौरव ने एक्सीलेंस अवार्ड को प्राप्त किया. इस अवसर पर कार्यक्रम में गुमला जिले के उत्कृष्ट कार्य को लेकर के एक डॉक्युमेंट्री फिल्म प्रसारित की गई।

    आपको बता दें कि जिले में रागी मिशन को नई ऊंचाई देने, एनीमिया उन्मूलन, टीवी मुक्त जिला के दिशा में प्रयास, दिव्यांगता पहचान, दिव्यांगता कल्याण, खेलकूद प्रतियोगिता, शिक्षा के क्षेत्र में संरचनात्मक विकास, वास शिल्पकारों को प्रशिक्षण, टाना भगत समुदाय की बेहतरी की योजनाओं के साथ ही पंचायतों के डिजिटाइजेशन, महिला स्वयं सहायता समूह और बहुउद्देशीय कार्यों में तेजी से काम करना और कृषि क्षेत्र में नई चीजों को लाकर देना जैसे तमाम आयाम शामिल है, जिसमें जिले में उत्कृष्ट कार्य किया गया है.

    इसके अलावा पुस्तकालय क्रांति, खेल बैंक, शिक्षा के क्षेत्र में अवसंरचनात्मक विकास, बहुआयामी योजनाओं से आच्छादन, जिला से लेकर पंचायतों तक खेलों को बढ़ावा देना, मत्स्य पालन को नया आयाम देना भी शामिल है. इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिला का चौतरफा विकास हुआ है

  • IAS छवि रंजन को 4 बजे पहुँचाना होगा ED कार्यालय

    IAS छवि रंजन को 4 बजे पहुँचाना होगा ED कार्यालय

    रांची | आर्मी लैंड स्कैम मामले में पूछताछ के लिए आइएएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी मोहलत देने के मूड में नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने छवि रंजन के दो हफ्ते का समय देने की गुजारिश को ठुकरा दिया गया है. ईडी छवि रंजन से शुक्रवार 4 बजे पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है. उपस्थित नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. ईडी आईएएस छवि रंजन को समन जारी कर 21 अप्रैल को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय हिनू बुलाया था, 20 अप्रैल को छवि रंजन ईडी से दो हफ्ते का समय देने की मांग की थी. जिसे ईडी ने अस्वीकार कर दिया.

    बता दें कि आर्मी लैंड स्कैम मामले में ईडी ने बीते 13 अप्रैल को रेड किया था. यह रेड तीन राज्यों में 21 जगहों पर की गयी थी. इस रेड के दायरे में आइएएस छवि रंजन भी थे. ईडी ने उनके रांची और जमशेदपुर आवास पर भी रेड मारा था. इस लैंड स्कैम मामले में ईडी ने सात अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया था. जिसके बाद सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसी संदर्भ में छवि रंजन से भी पूछताछ किया जाना है

  • सांसद संजय सेठ का पुतला दहन, कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा हटाने की मांग -पुष्कर महतो

    सांसद संजय सेठ का पुतला दहन, कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा हटाने की मांग -पुष्कर महतो

    रांची | झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में बिरसा चौक से आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कैलाशपति की मिश्रा की प्रतिमा हटाओ व रांची के सांसद संजय सेठ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए उनका पुतला दहन किया गया.

    झारखंड आंदोलनकारियों ने संजय सेठ मुर्दाबाद, कैलाशपति मिश्रा का प्रतिमा हटाना होगा का नारा बुलंद करते हुए व अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों को असामाजिक तत्व कह कर रांची के सांसद संजय सेठ ने एक बार फिर से उसी प्रकार ललकारा है जिस प्रकार 92 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा था झारखंड मेरी लास्ट में बनेगा संजय सेठ अगर झारखंड आंदोलनकारियों के से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो झारखंड आंदोलनकारी उन्हें चैन से बैठने नहीं देंगे हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि झारखंड अलग राज्य का विरोधी कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा को सम्मान पूर्वक यहां से हटाने का काम करें यह प्रतिमा प्रतिमा नहीं झारखंड आंदोलनकारियों के ऊपर में एक कलंक है. कैलाशपति स्मारक समिति इसे हटा ले या तो झारखंड आंदोलनकारी इस कलंक को मिटाने का काम करेंगे आज के तारीख में झारखंड आंदोलनकारी अपने मान-सम्मान पहचान के साथ खिलवाड़ करने वालों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे जरूरत पड़ेगी तो आर पार की सीधी लड़ाई भी लड़ी जाएगी.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड आंदोलनकारी कैलाश सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी झारखंड विरोधियों का बोझ सहन नहीं करेगा राज्य सरकार फौरन कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा हटाने का आदेश दे एवं झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करें.
    झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल मंडल ने कहा कि झारखंड योने लंबे संघर्ष एवं शहादत देकर झारखंड राज्य को बनाया है झारखंड विरोधियों से संघर्ष किया है अब झारखंड विरोधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे राज्य सरकार फौरन कदम उठाते हुए कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा को यहां से हटाने का काम करे. कार्यक्रम में सुगन साहू, अशोक कुमार साहू नागेश मुंडा ज्योति तिर्की राजकुमार राम जय नारायण प्रसाद सुरेश साहू ललित राम जगदीश साव कमाता तिलक माथे तिलक महतो देवकी साहू विनोद महतो वीरेंद्र राम बलदेव राम अरुण पासवान राम संतोष महतो सहित अन्य बड़ी संख्या में थे.

  • बनने वाली पत्नी के प्रेमी ने दी धमकी तो होने वाले पति ने लगा ली फांसी

    बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना के ग्राम ढनढ़नी में युवक ने शादी के एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बेटे की बारात की जगह पिता अर्थी तैयार कर रहा है। विवाह अक्ति पर्व पर 22 अप्रैल को होना था। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र साहू का विवाह कल अक्षय तृतीया को कवर्धा की लड़की के साथ होना था। परिवार के लोग रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के बाद घर में विवाह की रस्म शुरू हो गई थी। इसी बीच मृतक सुरेंद्र साहू को उसकी होने वाली पत्नी के प्रेमी ने फोन कर शादी नहीं करने की धमकी दिया। फोन पर मिली धमकी से सुरेंद्र सहम गया और उसने इस घटना को अंजाम देने कदम उठा लिया। परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र रिश्ता पक्का होने के बाद काफी खुश था। वह परिवार के साथ शादी की तैयारी में जुट गया और अपने रिश्तेदारों को पत्रिका देने भी उनके घर तक पहुंचा, लेकिन किसे मालूम था कि सुरेंद्र को कोई इस तरह की धमकी दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • मनीष कश्यप के खिलाफ NSA क्यों; सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

    नई दिल्ली। बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु और बिहार सरकार से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मनीष कश्यप की एनएसए के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों राज्यों को नोटिस जारी किया।

    पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा, “याचिकाकर्ता अनुच्छेद 32 के तहत मांगी गई राहत के अलावा एनएसए के तहत हिरासत के आदेश को चुनौती देना चाहता है। याचिकाकर्ता को याचिका में संशोधन करने की अनुमति है। हम निर्देश देते हैं कि याचिकाकर्ता को मदुरै सेंट्रल जेल से स्थानांतरित नहीं किया जाए।” मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

    मनीष कश्यप की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा गिरफ्तार यूट्यूबर पर तमिलनाडु में छह और बिहार में तीन एफआईआर दर्ज हैं। उनके खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने हैरानी जताते हुए कहा, “मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए? इसके खिलाफ यह प्रतिशोध क्यों?”

    वही, तमिलनाडु सरकार की ओर से कपिल सिब्बल ने दलील पेश की। सिब्बल ने कहा कि मनीष कश्यप ने फर्जी वीडियो बनाकर दावा किया कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि मनीष कश्यप के 60 लाख फॉलोवर्स हैं। वह एक राजनेता हैं। उन्होंने चुनाव लड़ा है। वह पत्रकार नहीं हैं।

    मनीष कश्यप ने अपनी याचिका में सभी एफआईआर को एक साथ जोड़ने की भी मांग की है। मनीष के वकील ने एफआईआर को रद्द करने की भी मांग की है। उन्होंने शीर्ष अदालत को बताया था कि उनके मुवक्किल पर अब एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • ‘एयू रेवॉयर-‘टिल वी मीट अगेन’ कार्यक्रम में एक्सआईएसएस के 2021-23 के बैच की विदाई

    रांची | जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची ने गुरुवार को कॉलेज परिसर में 2021-23 बैच के छात्रों को विदाई देने के लिए कॉलेज परिसर में फेयरवेल सेरेमनी ‘एयू रेवॉयर-‘टिल वी मीट अगेन’ का आयोजन किया। यह विशेष शाम पीजीडीएम के छात्रों के संस्थान में दो वर्षों की उनकी यात्रा के याद में आयोजित किया गया था। इस दौरान एथनिक परिधानों में सजे पास आउट हो रहे छात्रों से कैंपस गुलजार था।

    इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे, निदेशक, डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे, सहायक निदेशक, फादर जेवियर सोरेंग, सुपीरियर डॉ अमर ई. तिग्गा, डीन एकेडमिक्स, फादर क्लाबेर मिंज, वित्त अधिकारी और मानव संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, विपणन प्रबंधन कार्यक्रमों के प्रमुख द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

    डॉ कुजूर ने अपने स्वागत भाषण में इन छात्रों की अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला और उद्धृत किया “केंद्रित रहें, जिज्ञासु बने रहें और स्वयं के प्रति सच्चे रहें।“ उन्होंने आगे उल्लेख किया कि उन्हें छात्रों पर गर्व है और उनकी मेहनत, जुनून, धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने छात्रों से कभी हार न मानने और संस्थान में दिये गये मूल्यों को याद रखने को भी कहा। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन की सीख दोहरते हुए अपनी बातें समाप्त कि “एक सफल व्यक्ति बनने की कोशिश न करें, बल्कि एक मूल्यवान व्यक्ति बनने की कोशिश करें।

    सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत आवाज क्लब ऑफ एक्सआईएसएस के सदस्यों द्वारा “लाइफ एट एक्सआईएसएस” विषय पर एक स्किट के प्रदर्शन से हुई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा कजरा रे, दोस्ती मेडले जैसे हिट और मनोरंजक पार्टी नंबरों पर नृत्य प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जुनून, वो पल याद आएंगे, भीगी भीगी रातों में, मेरे जीवन की कहानी जैसे मधुर गीत गाए।

    कार्यक्रम में आगे प्रत्येक कार्यक्रम के पासिंग आउट बैच के छात्रों ने एक्सआईएसएस में अपने अनुभव साझा किए। प्रोग्राम क्लब के छात्रों के बीच सर्टिफिकेट वितरण भी आयोजित किया गया, साथ ही सभी छात्रों का अभिनंदन और बैच की एक समूह फोटोग्राफी भी की गई।

    शाम को मैक्सिस क्लब द्वारा एक परफॉरमेंस भी दिया गया, जिससे सभी उत्साहित हो उठे। यह कार्यक्रम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का आयोजन रहा। यह शाम यादगार थी क्योंकि संस्थान के ये पासिंग आउट छात्र अब अपने प्रोफेशनल जीवन में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं और संस्थान को अलविदा कर रहे हैं।

  • Virat Kohli का ब्‍ल्‍यू टिक हटा

    Virat Kohli का ब्‍ल्‍यू टिक हटा

    नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट फैंस को शुक्रवार की सुबह एक अजीब चीज देखने को मिली। भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली के ट्विटर अकाउंट पर ब्‍ल्‍यू टिक का मार्क नहीं लगा हुआ था। विराट कोहली सहित कई अन्‍य दिग्‍गज क्रिकेटरों के ट्विटर अकाउंट से ब्‍ल्‍यू टिक हट गया है।

    इसके पीछे का कारण है- ब्‍ल्‍यू टिक लगाए रखने के लिए महीने की एक तय रकम अदा करनी होगी। एलन मस्‍क ने जब से ट्विटर खरीदा है, तब से ही यह बात सामने आ गई थी कि किसी भी सेलिब्रिटी को ब्‍ल्‍यू टिक नहीं दिया जाएगा। जिसे भी ब्‍ल्‍यू टिक चाहिए, उसे महीने का 8 डॉलर भुगतान करना होगा। इससे ट्विटर की विज्ञापन के अलावा अतिरिक्‍त कमाई होगी।

    विराट कोहली की फैन फॉलोइंग से क्रिकेट फैंस अच्‍छी तरह वाकिफ हैं। कई लोगों ने ब्‍ल्‍यू टिक हटने पर विराट कोहली के प्रति समर्थन जाहिर किया तो कई लोग इस दौरान मजेदार मीम्‍स शेयर करते हुए नजर आए। सेलिब्रिटीज के अकाउंट से ब्‍ल्‍यू टिक हटने के बाद फैंस ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं और विराट कोहली इससे अछुते नहीं रहे। देखिए जब विराट कोहली के अकाउंट से ब्‍ल्‍यू टिक हटा तो फैंस ने कितने मजेदार मीम्‍स शेयर किए।

  • तोपचांची में होटल में लगी भीषण आग, आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

    तोपचांची में होटल में लगी भीषण आग, आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

    धनबाद। तोपचांची के वाटर बोर्ड के शान ए पंजाब होटल की किचन में अचानक आग लगने से लाखों की नुकसान हुई है। आग गुरूवार रात करीब 10:45 लगी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। आग के कारण होटल में खाना खा रहे ग्राहकों के बीच अफरा तफरी मच गई। शोरगुल के साथ लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। होटल में खाना खा रहे लोगों ने बताया कि होटल के किचन में गैस लीक होने से आग लगी है। आग लगने के बाद हवा चलने के कारण आग की लपटें काफी तेज उठ रही थी।

    हालांकि आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस आगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर राख हुआ है। सूचना मिलते ही आस पड़ोस के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों और होटल कर्मियों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पा लिया गया। होटल में लगी आग की सूचना के बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। आग पर काबू पा लेने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

  • कोकर हनुमान मंदिर से सटे फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग

    रांची। कोकर इं‍डस्ट्रियल एरिया स्थित हनुमान मंदिर से सटे एक बड़े फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के परिसर में रह रहे व्यवसायी अशोक अग्रवाल और उनके पूरे परिवार ने भागकर किसी तरह जान बचाई।

    विकास फर्नीचर’ में गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे आग लग गई। आग लगने का कारण लोग शॉट सर्किट बता रहे हैं। फर्नीचर दुकान होने के कारण आग की लपटें तेज हो गईं। स्थिति यह थी कि धू-धू कर दुकान जल रही थी और लोग आग की लपटें देख डर गए।

    वहीं, व्यवसायी ने आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद अग्निशमन वाहन पहुंचा, तब तक दुकान का अधिक हिस्साा जल चुका था।

    बेकाबू आग पर नियंत्रण का प्रयास देर तक जारी रहा। देखते ही देखते अलसुबह सवा तीन बजे तक लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सभी लोग आग पर काबू करने के प्रयास में जुटे रहे। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया था, जिससे उसपर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    गनीमत यह रही कि फर्नीचर दुकान से चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल पंप है। आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंचीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अगलगी से जानमाल की क्षति तो नहीं हुई लेकिन भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।