रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अपने विभागों के साथ शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का जवाब देंगे। यह निर्णय उस समय लिया गया जब रामदास सोरेन गंभीर रूप से बीमार हैं और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में आदेश आज शनिवार शाम जारी कर दिया गया है।
दीपक बिरुआ को जिम्मेदारियां सौंपी गईं
इसके साथ ही दीपक बिरुआ को निबंधन विभाग, विधि, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, और सूचना प्रौद्योगिकी व ई-गवर्नेंस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इस निर्णय का उद्देश्य सरकारी कामकाजी माहौल को सुचारु बनाना तथा विभिन्न विभागों में नई ऊर्जा भरना है।
राज्यपाल ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को दिलाई शपथ
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया।
शपथग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण उपस्थित थे।
झारखंड में बारिश का दौर जारी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी ⚡🌧️
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है, जहां आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 जुलाई को भी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी।
बारिश के आंकड़े 📊
सोमवार को डालटनगंज में सबसे अधिक 27.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में 5.8 मिमी बारिश हुई। इस वर्ष अब तक पूर्वी सिंहभूम में 726.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 138% अधिक है। वहीं, रांची में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से 160% ज्यादा, यानी 683.5 मिमी तक पहुंच गया है।
मौसम की चेतावनी 🌪️
मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना के बारे में भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
किसानों के लिए राहत
बारिश की यह स्थिति किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो इस समय अपनी फसल की बुवाई कर रहे हैं। हालांकि, वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए सावधानी बरतना आवश्यक है।
इस प्रकार, झारखंड में मौसम की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है, ताकि सभी लोग सुरक्षित रह सकें और कृषि कार्य में भी कोई बाधा न आए।
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज हुआ है। मंगलवार, 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,00,000 के पार पहुंच गया। सोमवार को यही कीमत ₹96,670 थी। यानी महज़ एक दिन में ₹3,330 की बड़ी छलांग!
🌪️ चांदी का हाल उल्टा रहा चांदी की कीमत ₹342 घटकर ₹95,900 प्रति किलो रह गई है। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 के उच्चतम स्तर पर थी, लेकिन अब गिरावट देखने को मिल रही है।
📈 सोने में उछाल के पीछे की वजहें
1. ट्रेड वॉर और ग्लोबल मंदी का डर
अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी से वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ा है। इससे निवेशक अब सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
2. कमजोर होता रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इंपोर्ट महंगा हो जाने से सोने की कीमत भी ऊपर जा रही है। इस साल रुपए में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई है।
3. शादियों का सीजन और गहनों की डिमांड
गहनों की मांग तेज़ हो गई है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे शहरों में लोग ऊंची कीमतों के बावजूद सोना खरीद रहे हैं क्योंकि यह परंपरा, निवेश और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
🌍 देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
शहर
22 कैरेट (₹)
24 कैरेट (₹)
दिल्ली
93,050
1,01,500
मुंबई
92,900
1,01,350
कोलकाता
92,900
1,01,350
चेन्नई
92,900
1,01,350
भोपाल
92,950
1,01,350
📊 112 दिनों में 23,838 रुपए की बढ़त!
इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹76,162 था। 112 दिन में इसमें ₹23,838 का उछाल आया और अब यह ₹1 लाख को पार कर चुका है।
वहीं, चांदी भी ₹86,017 से बढ़कर ₹95,900 पर पहुंच चुकी है – कुल बढ़त ₹9,883 की।
🔮 आगे क्या हो सकता है? जानकारों की राय
गोल्डमैन सैक्स जैसी इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक का अनुमान है कि इस साल सोना $3,700 प्रति औंस तक जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो भारत में इसका रेट ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
🕰️ सोने का ऐतिहासिक सफर: 88 रुपए से 1 लाख तक
1947 में आज़ादी के समय सोना केवल ₹88.62 प्रति 10 ग्राम था। अब यह 1127 गुना बढ़कर ₹1,00,000 पार कर चुका है। चांदी भी उस समय ₹107 किलो थी, जो अब ₹95,900 हो गई है।
✅ खरीदें सिर्फ हॉलमार्क सर्टिफाइड गोल्ड
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही लें। 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) जरूर चेक करें, जो अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे – AZ4524) होता है। इससे सोने की शुद्धता की पुष्टि हो जाती है।
Ranchi Air Show 2025: राजधानी रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान में 19 और 20 अप्रैल को पहली बार भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 18 अप्रैल को एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें ज़िले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
🚨 बैठक में क्या हुआ? जानिए डीसी ने क्या-क्या निर्देश दिए
बैठक में एयर शो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग, बिजली, पेयजल, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन और साइनेज सहित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा:
हर अधिकारी को अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी सजगता, जिम्मेदारी और इमानदारी के साथ निभाना होगा। यह आयोजन सिर्फ एक शो नहीं बल्कि रांची के गौरव का प्रतीक है।
👮♂️ सुरक्षा व्यवस्था होगी टॉप लेवल की
इस एयर शो में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एयर चीफ मार्शल सहित राज्य और देश के कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर कई सुरक्षा घेरा, CCTV, क्विक रिस्पॉन्स टीमें और हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जा रहे हैं।
ग्रामीण व शहरी एसपी, एसडीओ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस ऑपरेशन की निगरानी करेंगे।
एयर शो के दौरान दर्शकों को अपने साथ कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ लाने की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य पक्षियों को आकर्षित होने से रोकना और एयर शो की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
👥 कौन-कौन अधिकारी रहे बैठक में शामिल?
बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारियों में ये नाम रहे:
उप विकास आयुक्त – दिनेश कुमार यादव
ग्रामीण एसपी – सुमित कुमार अग्रवाल
नगर एसपी – राजकुमार मेहता
सदर एसडीओ – उत्कर्ष कुमार
अपर जिला दंडाधिकारी – राजेश्वर नाथ आलोक
जनसंपर्क पदाधिकारी – उर्वशी पांडेय
अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी
🌟 क्या है इस एयर शो की खासियत?
भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन और हेलिकॉप्टर्स का हवा में करतब (aerobatic display)
लातेहार ऐक्सीडेंट (Latehar Accident) : लातेहार जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। बारियातू थाना क्षेत्र के बरनी यादव पेट्रोल पंप के पास एनएच-22 पर दो हाईवा में टक्कर हो गई।
हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान केरेडारी निवासी मोहम्मद सोहैल अंसारी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। जिसे बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों परखच्चे उड़ गये। सोहैल का शव हाईवा में फंस गया था।
जिसे जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, एक हाईवा केडी पांडु से कोयला लेकर टोरी साइडिंग जा रहा था, जबकि दूसरा वाहन टोरी साइडिंग से खाली होकर केडी की ओर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
Gandiv Reporter: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन केकराही गांव के निकट शुक्रवार की देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई।मृत हाथी का बच्चा मालगाड़ी के नीचे फंसा रहने के कारण रेलवे का परिचालन भी प्रभावित रहा।
शनिवार को वन विभाग और रेलवे विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत हाथी के बच्चे को मालगाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया। दरअसल, बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के समीप बीती रात हाथियों का झुंड रेल पटरी को पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ गई, जिसके चपेट में एक जंगली हाथी का बच्चा आ गया और उसकी मौत हो गई।
हाथी का बच्चा मालगाड़ी में फंसे होने के कारण गाड़ी को घटनास्थल पर ही रोकना पड़ गया। इधर, घटना की जानकारी होने के बाद रेलवे विभाग के द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेलवे की टीम की मदद से हाथी के बच्चे को रेलवे के पटरी से हटाया गया।
इस संबंध में रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृत हाथी के बच्चे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
डाउन लाइन पर यातायात रहा प्रभावित
इधर, डाउन लाइन पर मालगाड़ी के खड़े रहने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि रेलवे विभाग के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अप लाइन के माध्यम से ही रेलवे परिचालन को कराया गया।शनिवार को पटरी से हाथी के बच्चे के शव को हटाने के बाद डाउन लाइन पर भी यातायात सामान्य हो गया।
सरायकेला/खरसावां। राज्य का कोई ऐसा कोना नहीं मिलेगा, जहां सरकार नहीं पहुंचेगी। आज राज्य के गांव और पंचायत में शिविर के जरिए जरूरतमंद योजना का लाभ ले रहें हैं।सरायकेला- खरसावां के नौ प्रखंड के 132 पंचायत में भी तय समय अनुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री खरसावां के सिमला पंचायत स्थित गोंडपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य भर में लग रहे शिविर के माध्यम से आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, किसान- मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं।
15 हजार किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा। बिजली, पानी और सड़क गांव गांव पहुंचाने का कार्य होगा। वर्तमान में आपकी सरकार सौ यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करा रही है, इसका लाभ अबतक करीब 66 हजार लोगों को मिला है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को मजबूती के उद्देश्य से शहर में निवास करने वाले लोगों को अपने घरों एवं कैम्पस पर पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है।
वनोपज के लिए एमएसपी तय होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह धान क्रय को लेकर सरकार ने मिनिमम सपोर्टिंग प्राइस तय किया है उसी तरह वनोपज को लेकर भी एमएसपी तय किया जाएगा। इसके लिए सिदो कान्हो वनोपज सहकारी संघ का गठन किया गया है, ताकि वनोपज का सही मूल्य किसानों को मिल सके। बाजार से अच्छे कीमत पर वनोपज क्रय किया जाएगा।
बकाया मिलता तो लाखों एकड़ भूमि सिंचित होती
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की कोयला रॉयल्टी का बकाया राशि एक लाख 36 हजार करोड़ का भुगतान नहीं कर रही है। अगर यह राशि झारखण्ड को प्राप्त हो जाती, तो वृद्ध महिला- पुरुष को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह देते, हजारों एकड़ भूमि में सिंचाई हेतु किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाते, युवाओं को स्वरोजगार हेतु 10 -10 लाख रुपए देते, 500 रूपए में गैस सिलेंडर देते। लेकिन वे इस बकाया राशि को नहीं दे रहें हैं।
अबुआ आवास योजना राज्य सरकार देगी
मुख्यमंत्री ने कहा रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत हैं, इसके बिना जीवन यापन मुश्किल है, लेकिन झारखण्ड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब राज्य सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत अहर्ता प्राप्त जरूरतमंद को योजना से आच्छादित कर रही है। यह तीन कमरों का सुसज्जित आवास होगा। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। पूर्व में 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। लेकिन आपकी सरकार ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से आच्छादित किया। अब जनवितरण प्रणाली की दुकान में दाल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वर्ष में दो बार सरकार वस्त्र भी जनवितरण प्रणाली की दुकान से जरुरतमंदों को प्राप्त हो रहा है।
विदेश में मिल रही है उच्च शिक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहे इसके लिए सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है।प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए सरकार मदद दे रही है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का काम हो रहा है। इसकी गारंटर सरकार बनेगी। इसलिए माता -पिता अपनी बच्चियों को पढ़ाएं। मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। वर्तमान में आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के 50 बच्चों को यह स्कॉलरशिप मिल रहा है। यह देश की पहली ऐसी योजना है।
#10 गायउपलब्धकरानेकाआदेश
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाद के क्रम में ईचागढ़ की सविता देवी को 10 गाय उपलब्ध कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री को संवाद के क्रम में सविता ने बताया कि उसे एक गाय मिला है, लेकिन वह 10 गाय लेना चाहती है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, ईचागढ़ को 10 गाय उपलब्ध कराने हेतु प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
ये भी जानना जरूरी है…
#सरायकेला – खरसावां में वर्ष 2021-22 में आयोजित कार्यक्रम में 1,11, 355 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 में 1, 56, 773 आवेदन का निष्पादन हुआ
#तीसरे चरण में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में अबतक आयोजित 48 शिविर के माध्यम से 63, 530 आवेदन प्राप्त हुए
#अबुआ आवास योजना के तहत अबतक कुल 33, 476 आवेदन आए
#गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए शिविर के माध्यम से अबतक 2, 509 स्टूडेंट्स ने एप्लीकेशन दिया
#सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से वर्ष 2023 में 21, 582 किशोरियों को जोड़ते हुए ₹10.93 करोड़ स्वीकृत किया गया
#बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के 2, 758 कूप स्वीकृत हुए
#झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अबतक 3, 307 किसानों का ₹11.87 करोड़ KCC ऋण माफ किया गया #किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत वर्ष 2023 में कुल 10, 252 किसानों को कुल ₹60.28 करोड़ ऋण उपलब्ध कराया गया
#मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अबतक 3,034 लाभुक आच्छादित हुए
जमशेदपुर। सिदगोड़ा बस डिपो में आज सुबह भीषण आग लग गई। यह बस डिपो काफी समय से बंद है। आज सुबह लगभग छह बजे स्थानीय लोगों ने बस डिपो से धुंआ उठता देखा। इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सुबह करीब आठ बजे के आसपास दमकल आने के बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि यह बस डिपो करीब दो ढाई दशक से बंद पड़ा हुआ है। आग कैसे लगी ये इस बारे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा। आग इतनी भयावह है कि इससे उठता धुंआ दूर तक देखा जा सका। समय पर आग पर काबू पा लेने से कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।
सुबह शव देखने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही है जांच
रामगढ़। बेलवागढ़ा में अवैध बालू स्टॉक के पास झाड़ियों के पीछे से एक युवक का शव मिला। शव की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के शरीर और माथे पर गं•ाीर चोट के निशान हैं। सूचना पर रामगढ़ थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल •ोज दिया है। सुबह नदी जाने के दौरान स्थानीय लोगों ने देखा कि अवैध रूप से इकट्ठा बालू स्टॉक के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है और पास में एक बाइक खड़ा था। लोगों ने बताया कि युवक के माथे पर चोट के गं•ाीर निशान दिख रहे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान सूरज मुंडा के रूप में हुई। वह बेलवागढ़ा का ही रहने वाला है। वारदात की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की •ाीड़ वहां इकट्ठा होने लगी। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था। हत्या के कारण नहीं पता चला लेकिन बुरी तरह माथे पर मार कर युवक की हत्या की गई है।
चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ ज़मीन फर्जी दस्तावेज से बेचने का मामला
रांची। आज बुधवार की सुबह से फिर चार अलग-अलग जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में हो रही है। चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में यह कार्रवाई हो रही है। खेलगांव के पास गाड़ी गांव में जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार कांट्रेक्टर बिपिन को ईडी ने नोएडा में ट्रैक किया था। इसके बाद ईडी टीम उसके रांची स्थित घर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह सभी सामान के साथ निकल गया था। ईडी ने फ्लैट 402 के मालिक प्रभात पांडेय को बुलाया और फ्लैट को सील कर दिया है। इधर बिपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और उनके परिवार को रांची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर के कांग्रेसी विधायक बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो आज शाम सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बन्ना गुप्ता किसी महिला से बात कर रहे हैं और महिला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से निर्वस्त्र है। वीडियो में मंत्री और निर्वस्त्र महिला आपस में बात कर रहे हैं। हालांकि, मंत्री का चेहरा तो स्पष्ट दिख रहा है लेकिन महिला का चेहरा वीडियो में नहीं दिखाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री का यह वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद झारखंड में सत्ता के गलियारे में हड़कंप मची हुई है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। गांडीव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा।
रांची : अचानक बदले मौसम ने कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश की है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं दूसरी ओर सोनाहातु प्रखंड के तेंतला गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार सोनहातू के तेतला गांव में स्थित एक झोपड़ी पर ठनका गिरने से आग लग गई, जिससे उसके अंदर बैठे चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ये सभी लोग खेत मे काम कर रहे थे और सभी एक दूसरे के पड़ोसी थे। बारिश से बचने के लिये खेत मे बने झोपड़ीनुमा घर में गये, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बज्रपात हुआ और चारों बेहोश हो गये थे। बज्रपात से झोपड़ीनुमा घर जल गया है।ग्रामीणों ने तत्काल झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है।
तेतला गांव के राजेंद्र महतो की हुई मौत
प्रखंड क्षेत्र के तेतला गांव में बज्रपात से 55 वर्षीय राजेन्द्र महतो का मौत हो गया है तथा 65 वर्षीय रोमिला देवी, 50 वर्षीय दुलारी देवी, 35 वर्षीय प्रदीप महतो और 50 वर्षीय सोबी देवी गम्भीर रुप में घायल हैं। घटना शनिवार शाम 4 बजे के आसपास की है। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग जमा होकर आवश्यक इलाज किये जिससे तीन लोग का होश आया। तत्काल तीनों को सोनाहातू में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिये रिम्स भेज दिया गया। मृतक राजेन्द्र महतो के शव को पुलिस द्वारा थाना लाया गया एवं आवश्यक कारवाई में जुट गयी है।
पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू, प्रयागराज में इंटरनेट बंद प्रयागराज। कल देर रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आज सुबह से यूपी हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू की गयी है। प्रयागराज में इंटरनेज बंद है और सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां की सभी बाजार बंद है और सड़कों पर वीरानी छायी है। थोड़ी-थोड़ी देर में पुलिस की गाड़ी की सायरन सड़कों पर छायी वीरानी को तोड़ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी समेत वरिष्ठ अफसरों को प्रयागराज जाने के निर्देश दिये हैं। सीएम ने राज्य के सभी जिलों से हर 2 घंटे पर लॉ एंड आर्डर सिचुएशन पर अपडेट मांगा है। सीएम के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं।
कड़ी सुरक्षा में हुआ शवों का पोस्टमार्टम कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और अशरफ के शवों का आज पोस्टमार्टम कराया गया। मोर्चरी में 5 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मजिस्ट्रेट के सामने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उन्हें प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है। अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग करेगी।
प्रयागराज। गांडीव रिपोर्टर माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों अपराधियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। मीडियाकर्मी बनकर घटनास्थल पर पहुंचे ये तीनों यूपी के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। अतीक हत्याकांड में शामिल सनी हमीरपुर, अरुण उर्फ कालिया कासगंज और लवलेश तिवारी बांदा जिले का रहने वाला है। इन तीनों हमलावरों की माली हालत अच्छी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि इनके पास टर्की मेड महंगी जिगाला पिस्टल कहां से आ गयी। यह पिस्टल इंडिया में बैन है।
सनी सिंह के खिलाफ पहले से दर्ज है 15 केस: सनी सिंह हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे का रहने वाला है। वो कुरारा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 281ए है। उसके खिलाफ करीब 15 केस दर्ज हैं। उसके भाई पिंटू ने बताया कि वो बीते 10 साल से अपने घर नहीं आया है। सनी के पिता जगत सिंह और मां की मौत हो चुकी है। सनी के तीन भाई थे, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और दूसरा भाई पिंटू घर पर रहता है और चाय की दुकान चलाता है। भाई ने बताया कि वह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं, वो बचपन में ही घर से भाग गया था।
परिजन बोले : खेत में हुई थी शराब पार्टी प्रशासन बोला : फूड पॉइजनिंग से गई जान
मोतिहारी। मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गयी है। जिले के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर में शुक्रवार को दो मौतें हुईं थी। लोगों ने जहरीली शराब कारण बताया, लेकिन प्रशासन डायरिया बताता रहा। इनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ। फिर शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की मौतें हो गईं। मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। इनमें सबसे अधिक तुरकौलिया से 11, हरसिद्धी से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौत हुई है।
मृतकों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पार्टी हुई थी। रात में घर आकर सो गए। सुबह कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल में पहले पिता-पुत्र ने दम तोड़ा। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल टीम भेजी। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा। इधर, लोग मर रहे हैं और पोस्टमार्टम बगैर परिवार वालों ने 7 लाशों को जला दिया। 12 लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खुलकर नहीं आ रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, मामला गंभीर होते देख पुलिस मुख्यालय ने मोतिहारी एसपी को जांच का निर्देश दिया है। पटना से मद्य निषेध विभाग की एक स्पेशल टीम मोतीहारी जा रही है।
गेहूं की फसल काटने के बाद शराब पी थी
मृत छोटू कुमार की बहन प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को वह काम करने बालगंगा गांव गया था। गेहूं की फसल काटने के बाद ध्रुप पासवान भी उसके साथ ही काम करने गया। शाम में ध्रुप पासवान ने उसे शराब पिला दी। यहां पर कुल 6 लोग शराब पार्टी की थी। इसमें से 4 की मौत हो गई। इनमें ध्रुप पासवान भी शामिल था। वहीं मृत अशोक कुमार की बेटी शोभा ने कहा कि पिताजी ने भी शुक्रवार शाम को शराब पी थी। घर आए तो रात में एक रोटी खाकर सो गए। कहा-सिर बहुत दर्द कर रहा, आराम से सोने दो। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इन लोगों की गई जान : पहाड़पुर इलाका टुनटुन सिंह भूटन माझी हरसिद्धी इलाका सोना लाल पटेल परमेंद्र दास नवल दास तुरकौलिया इलाका रामेश्वर राम ध्रुप पासवान अशोक पासवान छोटू कुमार जोखू सिंह अभिषेक यादव ध्रुप यादव मैनेजर सहनी लक्षण माझी नरेश पासवान मनोहर यादव
रांची। पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही ईडी की छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम डीसी के अलावा कई अंचल अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां भी छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम गुरुवार की सुबह आईएएस छवि रंजन समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले ईडी ने बीते पांच नवंबर 2022 को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल व एक अन्य व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची, दिलीप घोष सहित अन्य अधिकारियों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम आईएएस छवि रंजन समेत अन्य लोगों के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता और बिहार का गोपालगंज शामिल है। बता दें कि आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।
☀ पंचांग 🔅 तिथि : पंचमी 07:20 AM षष्ठी 07:20 AM 🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 12:58 PM 🔅 करण : तैतिल 07:20 AM गर 07:20 AM 🔅 पक्ष कृष्ण 🔅 योग वरियान 05:51 PM 🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 06:00 AM 🔅 चन्द्रोदय +00:12 AM 🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक 🔅 सूर्यास्त 06:44 PM 🔅 चन्द्रास्त 09:22 AM 🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत 🔅 कलि सम्वत 5124 🔅 दिन काल 12:43 PM 🔅 विक्रम सम्वत 2080 🔅 मास अमांत चैत्र 🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:57:04 – 12:48:00 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 08:33 AM – 09:24 AM 🔅 कंटक 06:51 AM – 07:42 AM 🔅 यमघण्ट 10:15 AM – 11:06 AM 🔅 राहु काल 03:33 PM – 05:08 PM 🔅 कुलिक 01:38 PM – 02:29 PM 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:33 AM – 09:24 AM 🔅 यमगण्ड 09:11 AM – 10:47 AM 🔅 गुलिक काल 12:22 PM – 01:58 PM ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल उत्तर
मेष का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। भाग्यांक: 1
वृष का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। भाग्यांक: 1
मिथुन का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। भाग्यांक: 8
कर्क का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। भाग्यांक: 2
सिंह का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। भाग्यांक: 1
कन्या का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएँ, जो आपको चाहते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे। आंतरिक गुण जहाँ आपको संतोष देंगे, वहीं सकारात्मक सोच क़ामयाबी देगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं। भाग्यांक: 8
तुला का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। भाग्यांक: 1
वृश्चिक का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। भाग्यांक: 3
धनु का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा। भाग्यांक: 9
मकर का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। भाग्यांक: 9
कुंभ का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। भाग्यांक: 7
मीन का आज का राशिफल (11 अप्रैल, 2023) आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएँ। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। भाग्यांक: 5
रांची। भाजपा द्वारा मंगलवार को आहूत सचिवालय घेराव कार्यक्रम देखते हुए रांची एसडीओ ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे से धुर्वा थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी है। धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन से चाँदनी चौक, हटिया को जोड़ने वाली सड़क और इस सड़क के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी किया गया है। यह निषेधाज्ञा 11 अप्रैल सुबह 08.00 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक के लिए लागू रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलने, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने, धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करने, ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।
दो हजार से ज्यादा जवान और अधिकारी रहेंगे तैनात
भाजपा के विरोध कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी पुख्ता तैयारी कर ली है। शहर में 20 इंस्पेक्टर, 200 दारोगा के अलावा लगभग दो हजार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि राज्य भर से जुटे भाजपा समर्थकों को प्रभात तारा मैदान में ही रोक दिया जाए। इसके लिए मैदान के चारों ओर 500 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। भाजपा समर्थकों के कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। भाजपा ने मंगलवार को सचिवालय का घेराव कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए राज्य भर से आए समर्थक पहले प्रभात तारा मैदान में जमा होंगे। वहां से जुलूस की शक्ल में सचिवालय का घेराव करने निकलेंगे।
यातायात व्यवस्था हो सकती है बाधित
रांची जिला प्रशासन की ओर से भाजपा के मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं घेराव के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू की गयी है। धरना-प्रदर्शन और घेराव के क्रम में सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने और यातायात व्यवस्था बाधित होने की संभावना जताई जा रही है।
तैयारी में जुटी है भाजपा कल के भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए सेक्टर 3 स्टेडियम के पास लगभग 35 हज़ार लीटर पानी की व्यवस्था की गई है। अभी रात में धुर्वा मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश यादव, सुदर्शन लाल, सत्य प्रकाश आदि अन्य कार्यकर्ता इस व्यवस्था में लगे हैं।
साहिबगंज। अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर क्रांति स्थल, पंचकठिया, साहिबगंज में मौजूद हजारों लोग आज उस समय भाव विभोर हो गए, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सिर को सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा के चरणों में झुका कर मस्तक पर उनका चरण रज ले लिया। श्री सोरेन विदिन समाज सुसार बैसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में क्रांति स्थल, पंचकठिया में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शहीदों के जीवन का अनुकरण करने की बात कही।