टैग: क्राइम

  • Sonam Kapoor baby boy name: 1 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा, एक्ट्रेस ने रिवील किया नाम

    सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अपने बेटे का नाम रिवील किया है. साथ ही सोनम कपूर ने उस नाम का मतलब भी बताया है. फोटो में आनंद अहूजा….

    सोनम कपूर के बेटे का नाम वायु कपूर अहूजा

    सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे का स्वागत किया था. मदरहुड पीरियड एन्जॉय करते हुए सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट्स भी शेयर कीं, लेकिन इनमें से किस किसी में भी उनके बेटे के नाम का जिक्र नहीं हुआ. अब एक्ट्रेस ने बेटे के नाम की घोषणा कर दी है. साथ ही उन्होंने एक लवली फोटो भी शेयर की है, जिसमें आनंद अहूजा, सोनम कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं.

  • सात सौ पेटी अवैध विदेशी शराब का जखीरा बरामद

    रातू के टिगरा गोसाई टोली में उत्पाद विभाग का छापा

    रांची। उत्पाद वि•ााग गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हए रातू थाना के टिगरा गोसाई टोली में छापामारी कर 21 लाख कीमत की 700पेटी अवैध शराब का जखीरा जब्त किया है। मामल के अनुशंधानकर्ता दारोगा प्रदीप शर्मा ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि रातू के गोसाई टोली में सुनील उरांव के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का धंधा चलाया जा रहा है। उसी सूचना पर एसआई प्रदीप शर्मा के द्वारा आरोपी सुनील उरांव के ठिकाने पर छापामारी की गयी,जां से प्लास्टिक बोतलों में पैक 21लाख की 700 पेटी शराब बरामद की गयी। खबर लिखे जाने तक वि•ााग के कर्मियों द्वारा जब्त शराबों की मिलान की जा रही थी।

    21 लाख की अवैध शराब पकड़ी गयी

  • मांडर में अंतरराजीय पशु तस्करी का खुलासा


    औरंगाबाद से बंगाल जा रहे 42 पशु जब्त


    रांची। मांडर थाना पुलिस ने बीती देर रात वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अंतरराजीय पशु तस्करी का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 42 पशुओं को जब्त किया है।
    जानकारी के मुताबिक पुलिस के आलाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद के बारुन थाना क्षेत्र के बाजार से एक बड़ा ट्रक में भारी तादाद में पशुओं को लाद कर तस्करों द्वारा रांची होते हुए बंगाल ले जाया जा रहा है। उसी सूचना पर थाना प्रभारी विनय यादव के नेतृत्व में टीम बना कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उसके बाद पुलिस टीम औरंगाबाद से रांची की ओर आने वाले रास्ते में घात लगा कर बैठ गयी,उसी दौरान रात 3.30 बजे एक बड़ी गाड़ी को आते देख पुलिस उसे रुकने का ईशारा की लेकिन उक्त ट्रक के चालक की नजर पुलिस पर पड़ते ही वह ट्रक के रफ्तार को बढ़ा दिया और रांची की ओर भागने लगा,उसके बाद पुलिस टीम भीउसके पीछे लग गयी,लगभग दस किमी तक पीछा करने के बाद ट्रक चालक व उसमें बैठे तस्कर एनएच 75 में मुड़मा रोड के पास गाड़ी से कूद कर भग गये। उसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक की जांच की जिसमें ठूंस ठूस कर पशु भरे हुए थे।
    मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि जब्त जानवरों में 42गाय बैल और बछड़े है। जिसे पशु तस्करों द्वारा बंगाल जे जाया जा रहा था। श्री यादव ने बताया कि फिलहाल जब्त किये गये सभी जानवरों को ट्रक से उतार कर सुरक्षित स्थान में रख कर दाना पानी दिया जा रहा है। वरीय अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही जानवरों के रखने का इंतजाम किया जायेगा।
    इधर पुलिस द्वारा पशु जब्त किये जाने की सूचना मिलते ही आस पास गांवो के दर्जनों लोग जानवर लेने के लिए सुबह से ही थाना पहुंचने लगे हैं।

  • स्कूटी से जा रहे राजद नेता जानलेवा हमला में गंभीर चोट, रिम्स रेफर

    लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज दिनदहाड़े राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला कर दिया। हॉकी स्टिक से अपराधियों ने राजद नेता पर जमकर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सुरेश राम पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लातेहार विधानस•ाा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सुरेश राम लातेहार एसडीएम शेखर कुमार के रिश्तेदार हैं। आज सुबह सुरेश राम अपनी स्कूटी पर सवार होकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे झरीवा टोला स्थित अपने फार्म हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक 3 की संख्या में अपराधी उनके पास पहुंचे और हॉकी स्टिक से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध हॉकी स्टिक से वार किया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं शरीर के अन्य हिस्से पर भी काफी चोट लगे हैं। राजद नेता सुरेश राम पर अपराधियों के द्वारा हमला किए जाने के बाद वे जमीन पर गिर गए। इधर सुरेश राम के साथ हो रही मारपीट की घटना को देखकर स्थानीय लोग हल्ला मचाए और अपराधियों को खदेड़ा। परंतु अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया गया परंतु अपराधी ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहे.पहुंचाया गया अस्पताल: इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल सुरेश राम को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा उनका प्राथमिक इलाज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।

  • अपराधियों के धमकी के विरोध में हैदर नगर बाजार आज रहा बंद


    सीमेंट व्यापारी के दुकान पर फायरिंग व 50 लाख रंगदारी की मांग पर

    मेदिनीनगर। हैदरनगर में सीमेंट व्यवसायी-अग्रवाल बंधु की दुकान पर फायरिंग और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांगने के विरोध में व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखा। दुकान में फायरिंग के दौरान अपराधियों ने पर्चा फेंका था, जिस पर लिखा है सुनील लाल उर्फ बाबू, तुम्हे तो 50 लाख रुपये देना ही पड़ेगा। पत्र में पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भूगतने की चेतावनी भी दी गई है। इस घटना के बाद हैदर नगर समेत पूरे पलामू के कारोबारी दहशत में है। इसके विरोध में आज हैदर नगर बाजार बंद है। सीमेंट कारोबारी सुनील अग्रवाल और अनिल अग्रवाल से रंगदारी मांगे जाने के बाद न सिर्फ हैदरनगर बल्कि पूरे पलामू जिले के व्यवसायी और कारोबारी दहशत में हैं। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका भी संवेदनशील नहीं रही है। घटना के बाद मंगलवार को कोई भीपुलिस का बड़ा अधिकारी हैदरनगर नहीं पहुंचा। इससे व्यवसायियों में आक्रोश है। आज सुबह से ही व्यवसायियों ने दुकानें नहीं खोली। दुकानों को अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया है। हैदरनगर के सुनील अग्रवाल उर्फ बाबू लाल अग्रवाल व अनिल अग्रवाल प्रसिद्ध व्यपारी स्व.राम किशुन लाल अग्रवाल के बेटे हैं। न सिर्फ हैदरनगर बल्कि पलामू के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं। दोनों भाई सीमेंट व छड़ का थोक व खुदरा व्यापार करते हैं। अपराधी बिट्टू द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के बाद दहशत में हैं।

  • रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी

    रांची। हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12019 के बोगी संख्या E 2 में उपद्रवी ने आज झालदा के पास पत्थरबाजी की है। जानकारी के अनुसार ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही बोकारो से खुलकर मुरी की ओर बढ़ रही थी उसी दौरान झालदा के पास जमे उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी में बोगी संख्या E2 के कांच टूटने की सूचना है। हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

  • कैनरी इन होटल के चौथे तल्ले से गिरकर युवक की मौत

    हजारीबाग से एक और सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है । हजारीबाग के सरकारी बस पड़ाव के समीप होटल कैनरी इन के चौथे तल्ले से एकाएक एक युवक नीचे जमीन पर आ गिरता है और तत्काल उसकी मृत्यु हो जाती है । प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाती है । पुलिस तत्काल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेती है और चौथी मंजिल के उस कमरे में पहुंचती है जहां से युवक नीचे गिरा था । कमरे में जाने पर एक घायल लड़की मिलती है जिसे तत्काल हजारीबाग सदर अस्पताल भर्ती कराया जाता है ।

    आपको बता दें कि होटल में दिए गए आईडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले का रहने वाला 19 वर्षीय युवक का नाम खेरवाल मंडी है जिसकी मृत्यु हो चुकी है । वही चतरा जिले के सिमरिया की रहने वाली युवती अस्पताल में इलाजरत है । मौके पर पहुंचे सदर पुलिस उपाधीक्षक महेश प्रजापति ने बताया कि अनुसंधान जारी है l हालांकि अभी जो तथ्य उभरकर सामने आए हैं उससे यह प्रेम प्रसंग का मामला नजर आता है ।

  • चाय बागान में एक व्यक्ति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

    नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र की चायबागान में एक व्यक्ति दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक का नाम रवि कुमार राम 27 वर्ष वह मूल रूप से गौस मोहल्ला मनी टोला टोला का रहने वाला है। सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी पूजा कुमारी अपने मायके से जितिया पर्व मना कर करीब 8 बजे लौटी तो देखा कि उसका पति रवि फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है, पूजा मैं अपने पति को फंदे से उतार रोना शुरू कर दिया।

    आसपास के लोग जमा हुए, स्थानीय लोगों ने नामकुम पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में नामकुम पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया है कि रवि पूर्व में ही एक विवाह कर मनी टोला में रहता है और यह पूजा से इसकी दूसरी शादी है। दोनों नाम को स्थित चाय बागान में एक किराए के मकान पर किराया लेकर रहते थे। दोनों के बीच विवाद होता रहता था। वर्तमान में पूजा इसी ओवर ब्रिज एसी रेस्टोरेंट में काम करती है। कोई काम नहीं करता था संभवत इसी को लेकर किसी बात विवाद हुआ हो सकता।

  • रांची : पुंदाग में एक दुकान से बम बरामद, किया डिफ्यूज

    पुंदाग ओपी इलाके में एक दुकान से फिर बम बरामद किया गया है. हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुदांग ओपी प्रभारी ने छापेमारी के दौरान एक दुकान से बम बरामद किया, जिसे जगुआर की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया. बम मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

    सुखदेव नगर इलाके में पिछले सप्ताह पुलिस ने पिंटू नामक व्यक्ति के घर से बम बरामद किया था. आरोपी के पास से एक पिस्टल और गोलियां भी बरामद की गयी थी. सुखदेव नगर इलाके से बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया था और आरोपी को जेल भेज दिया गया था. यह दूसरी घटना है जब पुंदाग ओपी क्षेत्र में बम बरामद हुआ है.

  • चान्हो में प्रेमिका की गोली मार कर हत्या, दो साल से लीव इन में रह रहे थे दोनों


    कुछ महीनों से दोनों में चल रहा था विवाद
    हत्यारे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
    रांची।
    चान्हो के खक्सीटोली में आज सुबह राजू उरांव नामक युवक अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देनें के बाद वह अपने भतिजे के साथ मोटरसाईकिल में सवार हो कर भाग निकला।
    थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि मृतका 22 वर्षीय खुशबू कुमारी का कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था,हाल के करीब डेढ़ वर्ष से खुशबू अपने प्रेमी राजू उरांव के घर शहनाई टोली में ही पत्नी बन कर रह रही थी,लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था,तब से राजू कई बार खुशबू की हत्या करने की बात बोल चुका था,राजू के बुरे ख्यालात की जानकारी होने पर खुशबू ने अपनी भाभी को बताया था कि राजू उसकी हत्या करना चाहता है इस लिए वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है,तब उसकी भाभी ने भी उसके अपने मां बाप के घर चले जाने को कहा था। उसके बाद खुशबू अपने पिता के घर खक्सी टोला चली गयी,खुशबू के मायके चले जाने के बाद से वह काफी परेशान था,कई बार वह उसे अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन वह नहीं गयी,

    बाईक पर भतीजे के साथ गया था हत्या करने
    घटना के संबंध में खुशबू की भाभी ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल से खुशबू के धर गया था,राजू उरांव का भतीजा मोटरसाईकिल स्टार्ट कर घर के बाहर सड़क पर खड़ा था और राजू बाईक से उतर कर खुशबू के घर गया उसके बाद उसे गोली मार दी,जिससे वह वहीं ढेर हो गयी,गोली की आवाज और घर में मौजूद उसके दो छोटे भाईयों की चीख सुनकर गांव के लोग जमा होने लगे तब तक घटना को अंजाम देने के बाद राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल पर सवार हो कर वहां से फरार हो गया।
    इधर हत्या की खबर सुनते ही थी थाना प्रभारी रंजय कुमार सदलबल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया,और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया,हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।

  • रात 1.30 बजे स्टूडेंट्स का धरना खत्म, 6 दिन पढ़ाई बंद


    चंडीगढ़ । मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (उव) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में स्टूडेंट्स का धरना रात 1.30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के ऊकॠ गुरप्रीत भूल्लर और मोहाली के ऊउ अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। यूनिवर्सिटी में अब 24 सितंबर तक नॉन टीचिंग डे घोषित कर दिया गया है। इस मामले से सहमी लड़कियों ने हॉस्टल खाली करने शुरू कर दिए हैं। उनके माता-पिता सुबह ही बेटियों को लेने पहुंच गए।
    इस मामले में आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की •ाी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती है।
    देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में, तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है। इनसे अब वीडियो मंगवाने और उसे वायरल करने के मकसद के बारे में पूछताछ होगी।

    स्टूडेंट्स की मांग प्रशासन ने मानी
    सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन से शनिवार रात हुए मामले की पारदर्शी जांच, शनिवार को हुए लाठीचार्ज की जांच, अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट्स को मुआवजा देने, गर्ल्स हॉस्टल का टाइम 8:30 से बढ़ाकर 9:30 बजे तक करने और हॉस्टल के सभी वॉर्डन बदलने की मांग रखी है। दोनों पक्षों की ओर से स्टूडेंट्स को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। स्टूडेंट्स को शांत करने के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजी गई स्टूडेंट को मौके पर लाया गया। हालांकि उसने अपना मुंह ढंक रखा था। दावा किया गया था कि घटना के बाद युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

    पुलिस के इनकार पर भड़के स्टूडेंट्स
    रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भूल्लर मामले की जांच के लिए उव कैंपस पहुंचे। उव मैनेजमेंट के साथ-साथ इन दोनों अफसरों ने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे। प्रदर्शनकारी छात्राओं के अनुसार, आरोपी लड़की खुद मान चुकी है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजे मगर पंजाब पुलिस कह रही है कि लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बनाया। इसके अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुछ अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर भी कमेंट किए। इससे उनमें नाराजगी है।

  • एसपी आवास के समीप कॉन्स्टेबल से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

    दुमका। उपराजधानी में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे है। लूटपाट के क्रम में अपराधियों द्वारा एक पुलिस कॉन्स्टेबल को पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है। कुछ सड़क कॉन्स्टेबल को लुटने का प्रयास कर रहे थे। कॉन्स्टेबल ने जब विरोध किया तो अपराधी ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे कॉन्स्टेबल के पैर में गोली लग गई है। घायल अवस्था में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दुमका नगर थाना का है, जहां कोर्ट रोड के नजदीक घर से बैग लेकर लौट रहे एक कॉन्स्टेबल को बाइक सवार एक लुटेरे ने लूटने का प्रयास किया। कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार दुमका के रामगढ़ थाना में पदस्थापित हैं और वे अपने घर चाईबासा से लौट रहे थे। वे बस पड़ाव में उतरे और पैदल ही एसडीओ आवास में रखी अपनी बाइक को लेने जा रहे थे। तभी दुमका एसपी के आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रास्ते में एक बाइक सवार लुटेरे ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरे ने सीधे पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही सुजीत कुमार के पैर में लगी। जिसके बाद लुटेरा फरार हो गया। फिलहाल घायल कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

  • देर रात तक पत्नी से फोन पर की बात, सुबह आरपीएसएफ जवान की मिली लाश


    10वीं बटालियन के जवान संदीप कुमार ने बैरक की छत से कूद कर ली आत्महत्या

    धनबाद। सदर थाना क्षेत्र में आरपीएसएफ 10वीं बटालियन के जवान संदीप कुमार ने अपने ही बैरक की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। संदीप कुमार हिल कॉलोनी में स्थित आरपीएसएफ 10वीं बटालियन में थे, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। अन्य जवानों ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। आरपीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट अभय कुमार सिंह के मुताबिक देर रात को संदीप कुमार अपने परिवार के साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। जिसके बाद ही उसने इस तरह का कदम उठाया। बताया जा रहा है कि परिवार में किसी तरह की समस्या की वजह से वह डिप्रेशन में आ गया और इस तरह का कदम उठा लिया। आज सुबह करीब 4 बजे ग्राउंड पर एक जवान की नजर पड़ी। जिसके बाद सभी को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद फौरन उन्हें रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें वापस आरपीएसएफ 10वीं बटालियन बैरक लाया जाएगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

  • हजारीबाग के नेशनल पार्क से कार लूट कांड मामला का हुआ उद्भेदन

    हजारीबाग के इचाक थाना की पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने प्रेस वार्ता कर दो लुटेरों के गिरफ्तारी के बारे में किया खुलासा । बताया गया कि रांची जिले के हिंदपीढी थाना क्षेत्र के रहने वाले वाहन चालक का टाटा मांजा वाहन को अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा दस सितंबर को रात्रि में नेशनल पार्क के पास से लूट किया गया था । इस संबंध में लिखित आवेदन के आधार पर इचाक थाने में आवेदन दर्ज किया गया था जिसके उपरांत कांड अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है । बता दें कि दोनों लुटेरे बिहार के रहने वाले हैं । साथ ही साथ लूटी गई टाटा मांजा वाहन को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है । दोनों के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं । बताया जाता है कि रिवाल्वर का भय दिखाकर 10 सितंबर को वाहन चालक से नेशनल पार्क के समीप वाहन की लूट की गई थी जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया था ।

  • फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचला, हुई मौत

    झारखंड के हजारीबाग में फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहां लोन पर लिए ट्रैक्टर के कुछ रकम बाकी होने पर ट्रैक्टर ले जा रहे फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से जब दिव्यांग किसान की बेटी ने आई कार्ड दिखाने की मांग की तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने गुस्से में आकर किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचल डाला। युवती की मौत हो गई। बताया जाता है कि मोनिका तीन माह की गर्भवती भी थी।

    हजारीबाग के इचाक में यह जघन्य घटना हुई है । वसूली एजेंट कर्ज की किस्त में देरी पर ट्रैक्टर जब्त करने आए थे। बकाए को लेकर विवाद के बाद जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे। बेटी ने रोकना चाहा तो उसी ट्रैक्टर से रौंद दिया। मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। दो दिन पहले कंपनी की ओर से मैसेज आया कि बकाया किस्त 120,000 रुपये जमा करें। लेकिन मिथिलेश तय तिथि पर नहीं पहुंच पाए।

    इसी बीच ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर खड़ा था। वहां एक कार से चार लोग पहुंचे। उनमें से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा। तब एक पेट्रोल पंपकर्मी ने इसकी सूचना दी। इसके बाद वह बकाया रकम लेकर मोनिका के साथ घर से निकले। उन्हें बरियठ के समीप उनका ट्रैक्टर दिखा। मिथिलेश ने उन लोगों को रोका। ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रही कार भी रुकी। कार से एक शख्स निकला और कहा कि एक लाख 30 हजार रुपये लेकर ऑफिस पहुंचो।

    मिथिलेश ने कहा कि मैं रुपए लेकर आया हूं लेकिन आप पहचान बताइये। इस पर उसने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का जोनल मैनेजर बताया। तब मिथिलेश ने उससे प्रमाण मांगा। इसके बाद वह शख्स आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर बढ़ाने का इशारा किया। मोनिका ने जब रोका तो चालक उसे कुचलते हुए बढ़ गया। इलाज के लिए रिम्स लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • राँची:नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में महिला ने लगाई फांसी

    राँची नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान(स्वर्णरेखा नगर-3) में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
    महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

  • जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की रिम्स में मौत


    मांडर के मुड़मा का रहने वाला था मृतक संजय महतो
    2021 में दुष्कर्म के मामले में धुर्वा थाना से गया था जेल
    बिमार होने के बाद जेल प्रशासन ईलाज के लिए भेजा था रिम्स

    रांची। बिरसा मुंडा जेल से ईलाज के लिए रिम्स लाये गये कैदी संजय महतो की आज रिम्स में मौत हो गयी। मृतक संजय महतो को धुर्वा थाना की पुलिस एक यवती के साथ दुष्कर्म करने अरोप में वर्ष 2021 में जेल भेजा था। तब से वह जेल में बंद था। उसके मामले में कोर्ट में ट्राईल चल रहा था। जेल में वह कुछ दिनों से बिमार चल रहा था,जिसका ईलाज जेल किया जा रहा था। आज सुबह उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद जेल प्रशासन ने उसे ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया था। जहां उसने आज अंतिम सांसें ली। मालूम हो कि संजय महतो मूल रुप से मांडर थाना के मुड़मा का रहने वाला था। जेल प्रशासन उसकी मौत की खबर मांडर थाना पुलिस और उसके परिजनों को दी गयी।
    इधर जेल अधीक्षक ने संजय महतो की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
    मालूम हो कि कुछ दिन पहले •ाी नरकोपी थाना की पुलिस दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सहरुदीन अंसारी को भी जेल भेजा था। जेल में उसकी तबियत खराब होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था। 10 सितंबर को रिम्स में उसकी भी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिस मामले में ग्रामीणों ने नरकोपी थाने में जम कर बवाल काटा था। जिससे बाद ग्रामीणों की डीमांड के बाद कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है।

  • गढ़वा : आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या करने का प्रयास

    आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में दो पक्षों के बीच झड़प में युवक पर पेट्रोल डालकर माचिस मार दिया गया है. पीड़ित दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है. युवक का सर और चेहरा जल गया है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और जख्मी युवक को अस्पताल लाया. उधर घटना के बाद गांव में आक्रोश में माहौल है.

    पीड़ित दीपक सोनी ने बताया कि ‘हमारे घर के पास असम असमुदुद्दीन अंसारी दूसरे अन्य व्यक्ति से किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा और गाली गलौज कर रहा था. जिसके बाद मैं अपने घर से निकला और बीच बचाव करने का प्रयास किया. उतना ही में असमुदुद्दीन अंसारी के द्वारा मेरे ऊपर गाली गलौज करते हुए पेट्रोल छिड़ककर माचिस मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया. घटना के बाद किस तरह आसपास के लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर कर मुझे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है. ‘ घटना लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी.

  • अंतिम सांस तक नाबालिग से गैंगरेप के दोषियों को जेल में रहने की सजा

    पोक्सो के विशेष अदालत ने सजा सुनायी है. न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी है. अदालत ने दोषियों बेड़ो थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी तीनों अभियुक्त संजय उरांव (22), संजय महली (29) और राजू उरांव (26) को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी है. सजा के साथ दोषियों को 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्तों को छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी. अदालत ने उक्त आरोप में तीनों दोषियों को तीन सितंबर को दोषी पाया था.

    नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ शादी समारोह में शामिल होने के बाद 17 मई 2019 की रात 11.30 बजे घर लौट रही थी. जब दोनों राजकीय मध्य विद्यालय बेड़ो के पास पहुंची  तभी उक्त अभियुक्तों ने पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया. अभियुक्त संजय उरांव ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. जबकि संजय महली और राजू उरांव ने उसका साथ दिया था. घटना के तीन बाद 20 मई को बेड़ो थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के दौरान उसकी छोटी बहन भागने में सफल रही थी. प्राथमिकी के बाद एक जून 2019 को अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. तब से सभी अभियुक्त जेल में ही हैं.

    वहीं मामले में दोषी अन्य तीन अभियुक्तों अमर महली, सुखदे‌व उरांव एवं सूरज चिक बड़ाईक को एक-एक साल की सजा सुनायी गई है. मामले के सुनवाई के दौरान एपीपी मोहन कुमार ने सात गवाहों को प्रस्तुत किया था. जिसके आधार पर अभियुक्तों के सजा सुनायी गई.

  • धनबाद बैंक लूटने पहुंचे लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक की मौत, तीन गिरफ्तार, फायरिंग जारी


    Dhanbad: धनबाद बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनांस के कार्यालय में लूट की मंशा से घुसे लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. खबर लिखे जाने तक एक लुटेरे को पुलिस की गोली लगी है जबकि तीन पकड़े गए हैं.

    मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई हैं. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. बताया जा रहा है कि जिस लुटेरो को गोली लगी थी उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.

  • खेल खेल में गला काटकर एक व्यक्ति की हत्या

    साहिबगंज :- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ मे हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जहां एक युवक ने खेल खेल में दूसरे युवक की कचिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवापहाड़ गांव के मदन पहाड़िया और अमन हरी दोनो कांच की गोली जिसे आम भाषा में गुल्ली कहते है खेल रहे थे इसी बीच हार जीत को लेकर दोनो में कुछ कहा सुनी हो गई जिसके बाद अमन हरी अपने घर से कचिया लेकर आया और मदन पहाड़िया के गर्दन पर लगातर वार करने लगा कचिया के वार से मदन पहाड़िया वही गिर पड़ा और मौके पर ही मदन की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर तीनपहाड़ थाना के तत्कालीन प्रभारी वाजिद अली,एएसआई धर्मेंद्र सिंह और अर्जुन प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।वही घटना के बाद हत्या कर मौके से आरोपी अमन हरी फरार हो गया है।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया की मृतक मदन पहाड़िया बाहर राज्यों में मजदूरी का कार्य करता था।इधर मृतक की पत्नी ने रविवार की सुबह ही एक बेटे को भी जन्म दिया है।वही मृतक का एक बेटा और एक बेटी पहले से है।अचानक हुई मौत से मदन का भरा पूरा परिवार उजड़ है।वही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई।