श्रेणी: Jharkhand

  • सदर अस्पताल मेंं दिव्यांग बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंचे डॉक्टर घंटों इंतजार में खड़ा रहने के बाद सैकड़ों आवेदक मायूस होकर लौटे

    साहिबगंज। सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लाभ के लिए लाख योजना शुरू कर दे। लेकिन यदि अधिकारी लापरवाह हुए तो सरकारी योजना को धरातल में नहीं उतारा जा सकता है

    जिला सदर अस्पताल में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला। यहां दिव्यांग बोर्ड की बैठक होनी थी। बैठक में परिजन अपने मरीज को इस उम्मीद में दिखाने आए थे कि यहां डॉक्टरों से दिखाने के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का उन्हें लाभ मिल सके। लेकिन परिजनों को घंटों इंतजार करने के लिए बाद मरीज को लेकर बैरंग घर वापस लौटना पड़ा। क्योंकि बैठक में डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। दिव्यांग बोर्ड की बैठक में डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। बरहरवा से आए सुमन मंडल ने बताया कि सुबह से इंतजार करते करते थक चुके हैं। कहीं बैठने के लिए जगह नहीं है। जमीन पर मरीज को लेकर बैठने में परेशानी होती है। सुबह से भूखे प्यासे डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे। वहीं बोरियो से आए गोपाल साव ने बताया की डॉक्टरों को नहीं आना था तो पहले जानकारी देने चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होती। फॉर्म जमा ले लिया गया और सिर्फ सांत्वना दी जा रही है।

  • चान्हो में कुएं में मिला एक व्यक्ति का शव

    चान्हो। चान्हो थाना क्षेत्र के करकट पंचायत में आज सुबह 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया

    जानकारी के अनुसार शत्रुधन महतो पिछले शनिवार को ही अपने घर से निकला था। तभी से घर वाले व ग्रामीण उन्हें ढूंढने में जुटे थे। आज सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के कुएं में एक शव होने की सूचना मिली। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने चान्हो थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

  • राजधानी एक्सप्रेस छुटने पर यात्रियों का हंगामा, कई गिरफ्तार, कुछ पर केस दर्ज

    आरोप है कि डालटेनगंज में रात 9:45 के बजाय 8:39 बजे ही ट्रेन छोड़ दिया गया

    डालटेनगंज। रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात राजधानी एक्सप्रेस छुटने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों के हंगामे के कारण स्टेशन का कार्य लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। जिस कारण कई ट्रेनें व मालगाड़ी अपने निर्धारित समय से नहीं गुजर पायी। हंगामें को देखते हुए रेलवे पुलिस बल को बुलाया गया। जिसने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। रेलवे पुलिस ने स्टेशन में हंगामें के आरोप में कई यात्रियों पर एफआईआर भी दर्ज की है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं हंगामा करने वाले यात्रियों का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस जो पहले रात 9.45 बजे में चलती थी। उसे रात 8.39 बजे कर दिया गया है। लेकिन इसकी जानकारी यात्रियों तो नहीं दी गई। इस कारण कई यात्री समय से नहीं पहुंच सके और उनकी गाड़ी छूट गई। जबकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस के समय परिवर्तन की जानकारी साझा की थी। इस कारण आधे से अधिक यात्री निर्धारित समय पर आकर ट्रेन पकड़ ली है। स्टेशन मास्टर अनिल तिवारी ने बताया कि यात्रियों ने रविवार को स्टेशन पर जिस तरह का हंगामा किया है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है। ज्यादातर यात्री शराब के नशे में थे। यात्रियों ने लगभग एक घंटे तक स्टेशन में कार्य को बाधित रखा। जब आरपीएफ विशेष पुलिस बल को बुलाया गया तब जाकर हंगामा शांत हुआ। उन्होंने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों में से कुछ यात्रियों को गिरफ्तार भी किया गया है, और कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज की गई है। सभीराजधानी एक्सप्रेस को वापस डालटेनगंज स्टेशन पर बुलाने की मांग कर रहे थे। हंगामे के कारण अन्य जगहों के लिए ट्रेन पकड़ने आये लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिनका ट्रेन छुटा उनका कहना है कि यह गलती रेलवे की है तो सजा यात्री क्यो भूगते। निर्धारित समय से पहले ट्रेन चली गई तो इसमें हमारी क्या गलती।

  • कांसजोर जलाशय में डूबने से दो युवक की मौत

    सिमडेगा। पाकरटांड थाना क्षेत्र के कांसजोर जलाशय में डूबने से दो युवक की मौत हो गई

    युवकों का नाम जेवियर डुंगडुंग और संदीप डुंगडुंग हैं जो खांजालोया और सिकरियाटांड के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि दोनों युवक नहाने के लिए जलाशय में गए हुए थे। नहाने के क्रम में एक युवक गहरे पानी की ओर बहने लगा। पानी में बहते हुए उसने बचाव के लिए शोर मचाया। जिसके बाद उसके साथ नहा रहा दुसरा युवक उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। तो वह भी गहरे पानी की ओर जाने लगा। धीरे धीरे दोनों युवक पानी के अंदर चले गए और दोनों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • जमीन विवाद मामले में फरार चार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, गए जेल

    दुमका। जामा थाना क्षेत्र के फड़ासिमल गांव में 54 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुई थी

    इस संघर्ष में एक पक्ष के पथल दर्वे की मौत हो गई थी। इस संबंध में जामा थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे मामले में लोधना गांव के बाबुसल मरांडी पिछले 17 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे लाल वारंटी घोषित कर दिया था। जिसे पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के आदेशानुसार पर अभियान चलाकर छापेमारी में गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कई वर्षो से आरोपी बाबूसल मरांडी कश्मीर में रह कर काम कर रहा था। जो कि धान काटने के लिए गांव हाल में ही आए हुए थे। य़ह शातिर आरोपी कई बार पूर्व में पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने के कारण पुलिस की पकड़ से बाहर था। वहीं तीसरी मामले में अभियुक्त कुंडाडीह गांव के मोटका पुजहर के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ये पिछले 8 माह से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • माइंस के अंदर 4 दिनों तक दबे चार लोग लौटे सकुशल, गांव में खुशी का माहौल

    लोगों को कहना है कि यह ईश्वर का चत्मकार है, काली मंदिर में होगी पूजा पाठ

    बोकारो। अमलाबाद के बीसीसीएल के बंद पड़े माइंस में अवैध खनन के दौरान चार लोग माइंस में ही दब गये थे। 26 नवंबर को फंसे चारों लोगों के बचकर निकलने और घर पहुंचने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इन्हें बचाने और बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन और बीसीसीएल के द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। 28 नवंबर को एनडीआरएफ की टीम भी माइंस पहुंची थी और घटनास्थल का जायजा लिया था। जिसके बाद 29 नवंबर को एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू करना था। लेकिन आज अहले सुबह माइंस में दबे सभी चार लोग सकुशल गांव पहुंच गये है। चारों के सकुशल गांव आने से परिजन और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। चारों लोगों के सकुशल लौटने पर गांव के मां काली की पूजा अर्चना की गई। परिजन और गांव के लोगों का कहना है कि यह एक चमत्कार है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ डॉक्टर को तैनात किया गया है। ज्ञात हो कि 26 नवंबर को अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 4 लोग दब गये थे। जिसके बाद बीसीसीएल के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था। जो असफल रहा। बीसीसीएल की रेस्क्यू फेल होने के बाद बोकारो उपायुक्त ने एनडीआरएफ की मदद ली। जिसके बाद 28 नवंबर को एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम रांची से घटना स्थल पहुंची थी और आज सुबह से रेस्क्यू किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही अहले सुबह चारों सकुशल अपने अपने घर लौट गए।

  • चौका में कार ने पीछे से ट्रक को मारी टक्कर, चार घायल सभी ओडिशा के

    जमशेदपुर। रांची-टाटा मार्ग पर चौका में कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बताया जाता है कि आज सुबह करीब 7:30 बजे एनएच 33 पर चौका थाना क्षेत्र के दिरलोंग पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार एक स्विफ्ट कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कार चालक और उसमें सवार पति, पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस का सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क के बीच से हटा कर किनारे कर दिया है। जानकारी अनुसार कार में सवार पति, पत्नी और उनका बेटा रामगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर मनोज अग्रवाल, ललिता अग्रवाल और नमन अग्रवाल ओडिशा के रायरंगपुर लौट रहे थे। उसी दौरन चालक को कार चलाते वक्त झपकी आ गई। इससे रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

  • आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से राज अस्पताल का इंकार, मरीज की हुई मौत

    हिंदपीढ़ी थाना में मालिक योगेश गंभीर व सीएमओ डॉ अजीत कुमार पर केस दर्ज

    रांची। राज अस्पताल में भर्ती एक मरीज का आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत मृतक की पत्नी पूजा देवी ने मानवाधिकार आयोग से की। जिसके बाद झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेश के बाद आयोग के अवर सचिव सुनील कुमार झा की लिखित शिकायत (24 नवंबर 2021) पर हिंदपीढ़ी थाना में राज अस्पताल के मालिक योगेश गंभीर और अस्पताल के सीएमओ डॉ अजीत कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग से पूजा देवी ने शिकायत की थी कि उसके पति को राज अस्पताल में 29 मार्च 2019 को भर्ती कराया गया था। उनकी एमआरआइ जांच भी हुई थी। लेकिन, इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनका स्वास्थ्य और खराब होता चला गया। इस कारण अस्पताल की ओर से पूजा देवी को इलाज के लिए 1.50 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। लेकिन महिला रुपये जमा करने में असमर्थ थी। पूजा ने अस्पताल प्रबंधन को बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है। लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने कार्ड लेने से इनकार कर दिया और इलाज के अभाव में उसके पति की मौत हो गयी। पूजा के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने उसके पति का शव 51 हजार रुपये जमा करने के बाद सौंपा। शिकायत के बाद झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग की ओर से डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवा से भी मामले में रिपोर्ट मांगी गयी थी। रिपोर्ट के आधार पर आयोग मामले में इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि अस्पताल प्रबंधन ने अपराध किया है। इस वजह से आयोग ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • नर्सरी से ऊपर के बच्चों का स्कूल दिसंबर में खोलने की मांग


    पासवा का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से

    रांची। झारखंड प्रदेश पासवा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। उन्हें शिक्षक समारोह के सम्मान के रूप में मोमेंटों भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें नर्सरी से उपर के बच्चों का स्कूल खोलने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव डा.राजेश गुप्ता छोटू, अरविंद कुमार एवं रांची महानगर प्रभारी डा.सुषमा केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आग्रह किया कि दिसंबर महीने में ही नर्सरी से ऊपर के बच्चों के स्कूल संचालन की अनुमति दी जाए। क्योंकि दिसंबर महीने में कम ही स्कूल खुलते हैं। ऐसे में 10 दिन दिसंबर में स्कूल खोलकर कोरोना संक्रमण के प्रभाव का मूल्यांकन भी कर सकते हैं। और फिर स्थितियां अगर सामान्य रहे तो जनवरी से पूरी तरह से स्कूल खोल देना चाहिए। किशोर शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि 2019 में रघुवर दास द्वारा आरटीई के मूल कानून में किए गये संशोधन को निरस्त करने और मान्यता के लिए 25000 रूपए का चालान एवं एक लाख रुपए एफडी की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। नेताओं ने आठवीं क्लास के लिए पासवर्ड दिए जाने की भी मांग की है। ताकि किसी भी बच्चों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सके। मुख्यमंत्री ने पासवा के अनुरोध को गंभीरता पूर्वक सुना है और इस पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

  • गुमला के कुरुमगड़ थाना भवन को नक्सलियों ने बम से उड़ाया

    प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड पुलिस को जवाब
    लिखा-बोस और शीला की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया है

    गुमला। एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा ऊर्फ बूढ़ा और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों तीन दिन का बंद बुलाया था। बंद को देखते हुए झारखंड पुलिस ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया था कि पुलिस को अलर्ट मोड पर रखे। बंद को लेकर पुलिस भी पूरी तरह चौकस थी। इसी बीच पुलिस चौकसी को धत्ता बताते हुए बंद के अंतिम दिन गुरूवार की देर रात नक्सलियों ने कुरुमगड़ थाना के नए निमार्णाधीन भवन को बम से उड़ा दिया। और वहां पोस्टर लगा कर पुलिस को चुनौती भी दी है। पोस्टर में लिखा है कि यह प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी का जवाबी हमला है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशह का माहौल है। जब यह घटना हुई उस समय वहॉ से मात्र 2 किलोमीटर दूर स्कूल भवन में 200 से ज्यादा पुलिस के जवान मौजूद थे। किन्हीं को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। नक्सली घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।
    केन बम से उड़ाया भवन
    थाने के निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर ने बताया कि रात के 12 बजे के करीब अचानक 50 की संख्या में हथियारबंद नक्सली यहां पहुंचे। एक मजदूर को बाहर निकलवाया और सभी को तुरंत थाना भवन खाली करने का आदेश दिया। जैसे ही मजदूर वहां से निकले उन्होंने केन बम लगाकर थाना भवन को उड़ा दिया।
    अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर
    वहीं कुमरुमगढ़ थाना प्रभारी ने सुबह घटना की पूरी जानकारी जिले के अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर को भी इसकी सूचना दी गई है।
    पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

  • नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करे, तो अधिकार रहेंगे सुरक्षित : प्रवीण


    श्री अग्रसेन स्कूल में मना संविधान दिवस, संविधान पालन का बच्चों ने लिया शपथ

    रांची। संविधान दिवस के अवसर पर छात्रों में संविधान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों को संविधान का निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भारतीय संविधान की विशेषताओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। सभी लोगों से जनसाधारण में भी संविधान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। इससे पूर्व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हम और हमारा संविधान विषय पर चर्चा करते हुए भी संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं संविधान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। शिक्षिका साधना सिन्हा ने संविधान के बाबत बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब संविधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। बाबा साहब के बनाए संविधान से ही देश की व्यवस्थाएं चलाई जा रही हैं। हम सभी को संविधान में दिए नियमों के हिसाब से ही चलना पड़ता है। अगर कोई भी संविधान के निदेर्शों की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। हमारा संविधान अक्षुण्ण रहे, इसके लिए संविधान दिवस का आयोजन किया जाता है। अपने संबोधन में स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि हम संविधान द्वारा प्रदत्त अपने अधिकारों की बात अक्सर करते है। लेकिन अपने कर्तव्य का पालन करने से कतराते हैं। प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करे, तभी हमारे अधिकार भी सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए हमें हर हाल में  भारत की संपूर्ण प्रभुता, समाजवाद, धर्म निष्पक्षता लोकतंत्र गणराज्य की गरिमा को बनाए रखने का प्रण लेना चाहिए।

  • एसएससी की परीक्षा देने आया युवक ने फंदे से झुलकर की आत्महत्या


    नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में बिल्डिंग से लटकता मिला शव

    रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में फंदे से झुलता एक छात्र का शव मिला। मृतक की पहचान लोहरदगा निवासी राजकुमार उरांव के रूप में की गई है। बताया गया कि राजकुमार उरांव 22 नवंबर को अपने दोस्त के यहां एसएससी जीडी की परीक्षा देने आया था। परीक्षा देने के बाद अपने दोस्त के यहां रह रहा था। लेकिन आज सुबह राजकुमार उरांव का शव एक बिल्डिंग में फंदे से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नामकुम थाने की पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामला स्पष्ट हो सकता है। पुलिस ने कहा कि वह हर बिंदु पर जांच कर रहे है।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया

    जामताड़ा (फतेहपुर):- बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार के झारखण्ड महिला विकास समिति द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के सभी 15 पंचायत के कुल-179 गाँव के 84 तेजस्विनी कल्वो के पंजीकृत किशोरी युवतियों ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाये इस अवसर पर तेजस्विनी कल्वो के किशोरी युवतियों ने जागरुकता रैली, पोस्टर मे महिला हिंसा उन्मूलन हेतु तरह तरह स्लोगन लिखकर, चित्रकला आदि गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य किये साथ ही घरेलू हिंसा का विडियो कल्वो मे दिखाया गया साथ ही हिंसा से बचने का उपाय हेतु 1091 टोल फ्री नम्बर का उपयोग करते हुए सहयोग ले सकते हैं सन 2005 ई को महिलाओं के संरक्षण अधिनियम पारित हुआ था जिसमे महिलाओं को अनेक तरह के अधिकार दिया गया महिलाओं पर मौखिक, भावनात्मक, शारिरिक एवं अन्य अभद्र टिप्पणी से उनके गरिमा पर ठेस पहुँचाना एवं अपराध के श्रेणी मे गिना जाता है इसके लिए राष्ट्रीय महिला आयोग विधिक महिला आयोग में शिकायत किया जा सकता है चुप्पी तोड़े घरेलू हिंसा से बचें
    इस अवसर पर फतेहपुर प्रखण्ड समन्यवक विवेक कु सिंह, प्रखण्ड क्षेत्रीय समन्यवक शान्ति गोपाल महतो, बापन मंडल आदि ने महिला हिंसा पर विचार रखे इस अवसर पर पुतुलजोड़, लखियाबाद, डुमरिया, राधामाठ,बनुडीह, आसनमोड़ा, ताम्बाजोड़, तिलाकी, धतुला,खजुरिया, बनगड़ी, माझलाचाला, माझलाडीह, जामजोड़ी, दिगलग्राम,पाथराबाद, उतमडीह, आंधारो, चिताकुंडी, दुधानी आदि कल्वों में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के सदस्यों गणों का सराहनीय योगदान रहा!

  • भुरकुंडा- सौंदा बस्ती में अनियंत्रित हौंडा सिटी कार पत्थरों की बनी दीवार के उस पार जंगल में जा गिरी

    भुरकुंडा से पतरातू के मार्ग में सौंदा बस्ती के समीप अनियंत्रित होकर हौंडा सिटी कार पत्थर की दीवार के उस पार जा गिरी

    बताते चलें कि विगत दो दिन पुर्व उसी जगह पर दो बाइक सवार का एक्सिडेंट होने से दर्दनाक मौत हो गई थी।मिली जानकारी अनुसार कार में सवार को बड़ा हताहत नहीं हुआ स्थानीय द्वारा नजदीकि अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। मगर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि पत्थर की दीवार के इस पार सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ते हुए गाड़ी पत्थर की दीवार की उस पर जंगल में जा गिरी। जानकारी अनुसार गाड़ी पर सवार सभी सौंदा के निवासी है।

  • बीटेक इंजीनियरिंग के बैकलॉग सेमेस्टर की परीक्षा कराने की मांग को लेकर घेराव


    एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने रांची विवि परीक्षा नियंत्रक को घेरा

    रांची। बीटेक इंजीनियरिंग बैकलॉग विद्यार्थियों के मामले को लेकर आज रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया गया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में छात्र आज सुबह रांची यूनिवर्सिटी पहुंचे। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्रों ने गेट के समक्ष अपनी मांगों को लेकर घेराव करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान इंदरजीत सिंह ने कहा कि रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के कारण बीटेक इंजीनियरिंग के बैकलॉग सेमेस्टर 1, 3 और 5 के विद्यार्थियों का अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। जिस कारण विद्यार्थियों को अनेक प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। उनका समय यूनिवर्सिटी के लापरवाही के कारण बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक, दो सब्जेक्ट में बैक के कारण महीनों से विद्यार्थी परीक्षा का इंतेजार कर रहे है। किसी को आगे की पढ़ाई में दिक्कत तो किसी को नौकरी में दिक्कत हो रही है। छात्र उलझन पर पड़े हुए है। बार बार के आग्रह के बाद भी रांची यूनिवर्सिटी मौन धारण करके बैठा हुआ है। जिस कर हमलोगों को प्रदर्शन और घेराव का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर दिसंबर महीने तक इन सभी विद्यार्थियों की परीक्षा नही ली गयी। तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन करेगी एवं रांची यूनिवर्सिटी में तालाबंदी करेगी। हंगामा और प्रदर्शन कर रहे छात्रों की नारेबाजी के बाद परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने सभी को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। छात्रों की बातों को सुनने के बाद परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने कहा कि इस महीने के आखिरी तक परीक्षा की तिथि निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की कोशिश होगी कि दिसंबर में परीक्षा आयोजित हो जाय। ताकि छात्रों का समय बर्बाद होने से बचे।

  • सीनियर प्रोफेशनल और सपोर्ट स्टाफ के लिए 8 दिसंबर तक करें आवेदन

    झारखंड शिक्षा परियोजना ने 50 से अधिक पदों के लिए निकाला विज्ञापन

    रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद 50 से अधिक सीनियर प्रोफेशनल और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति करेंगी। यह नियुक्ति शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। कर्मियों की नियुक्ति स्टेट कैडर और जिला कैडर के लिए की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए नियुक्ति की जा रहा रही है। नियुक्तियों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है। विभिन्न श्रेणी के तहत 50 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। नियुक्त कर्मियों को न्यूनतम 26,404 रुपये से 33,145 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल पदों की संख्या 50 से अधिक है। इसमें फिनांस एंड अकाउंट आॅफिसर के लिए 1 पद, एक्सपर्ट एमआईएस के 1 पद, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर के 3 पद, असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर के 19 पद, अकाउंट आॅफिसर के 7 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 26 पद और असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर के 11 पद हैं। विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों ही तरह की चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा निर्धारित चयन कमेटी उम्मीदवारों का चयन करेगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक साल 3 फीसदी की दर से इंक्रीमेंट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पद के अनुसार प्रोजेक्ट अलाउंस, हाउस रेंट, मेडिकल एलाउंस आदि दिए जाएंगे।

    7 विभिन्न पदों पर होगी नियुक्ति
    झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 7 विभिन्न पदों पर स्टेट लेबल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर बहाली की जाएगी। जिन पदों में बहाली की जाएगी उनमें फाइनेंस एंड अकाउंट आॅफिसर, एक्सपर्ट एमआईएस, डिस्टिक प्रोग्राम मैनेजर, असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर, अकाउंट आॅफिसर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद शामिल हैं।

    8 दिसंबर तक करें आवेदन
    विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर तय की गई है। शिक्षा परियोजना की वेबसाइट से आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आॅनलाइन आवेदन के दौरान एमआईएस पद के लिए 1000 रुपये और अन्य पदों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।

  • ट्रक व टाटा सूमो में जबरदस्त टक्कर में एक की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

    सभी रांची के हटिया के है, बिहार में पंचायत चुनाव में वोट देकर लौट रहे थे

    कोडरमा। मेघातरी काली मंडा के पास आज सुबह ट्रक और टाटा सूमो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे सूमो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान अनीता देवी (उम्र 45 वर्ष, पति उमा शंकर महतो) के रूप में हुई। जबकि घायलों की पहचान संजय कुमार महतो, शिव शंकर महतो, मदन कुमार महतो, छोटी कुमारी, उमा शंकर महतो, अनिता कुमारी, ड्राइवर सुशांत टोप्पो, दिनेश कुमार, सुरेश प्रसाद के रूप में हुई। सभी रांची के हटिया के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार सभी टाटा सूमो में सवार होकर बिहार वैशाली जिला पंचायत चुनाव में वोट देने गए थे। वैशाली से रांची लौटने के क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी काली मंडा के समीप विपरीत दिशा से तेज गती से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी। सूमो में सवार 10 लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीसीआर की मदद से सभी को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। उनमें छह लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

  • आंध्रप्रदेश में एक कंपनी ने 300 महिला मजदूरों को काम से निकाला

    नाबालिग मजदूर के साथ दुष्कर्म का विरोध करने पर सभी मजदूरों को हटाया

    जमशेदपुर। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कोटापट्टनम स्थित फुट पार्क कंपनी में कार्यरत जिले के लगभग 300 महिला व नाबालिग मजदूर आज सुबह धालभूमगढ़ स्टेशन पहुंचे। धालभूमगढ़ स्टेशन पहुंचते ही झारखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनवासी सोरेन एवं झामुमो प्रखंड सचिव बैद्यनाथ सोरेन मजदूरों से मिले। इसके बाद उन्हें धालभूमगढ़ के वन विश्रामागार लेकर गए। सूचना मिलते ही युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष हेमंत मुंडा ने अपने सदस्यों के साथ आए मजदूरों के लिए जलपान तथा पानी की व्यवस्था की। मजदूरों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के दबाव में आकर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग के बयान बदल दिया था। जिसके बाद प्रबंधन द्वारा काम कर रहे जमशेदपुर जिले के सभी मजदूरों को निकाल दिया गया। 50 किलोमीटर से अधिक रास्ता पैदल चलकर कोटापट्रटनम रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां के स्थानीय एसपी तथा सीपीआई नेताओं ने मदद कर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ा कर खड़गपुर भेजा। खड़गपुर से झामुमो नेताओं के संपर्क में धालभूमगढ़ तक आए हैं। ज्ञात हो कि आंध्रप्रदेश काम करने गई धालभूमगढ़ प्रखंड की एक नाबालिग को कंपनी के ही एक सुपरवाइजर ने हवस का शिकार बनाया। गुस्साए मजदूरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोमवार की शाम को हंगामा मचाया था। आरोापी युवक का नाम वेणु बताया जा रहा है। घटना रविवार की है। इस घटना के बाद कंपनी के पाले हुए गुंडे किस्म के लोगों द्वारा यहां के मजदूरों को धमकाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 14 साल की है। वह अपनी सहेलियों के साथ काम करने आंध्रप्रदेश गई। आंध्रप्रदेश के नैलुर मुटकुर में नेकांति मेगा फूड पार्क लिमिटेड में काम कर रही है। कंपनी के सुपरवाइजर वेणु नामक युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। भुक्तभोगी नाबालिग की मजदूर सहेलियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। महिला कर्मचारी कंपनी के क्वार्टर में रहती हैं जो चारदीवारी के अंदर है।

  • राज्यपाल रमेश बैस ने अमिताभ चौधरी एवं सुरेन्द्र कुमार झा से विरोध व आंदोलनों की परिस्थिति की जानकारी लिया

    राज्यपाल श्री रमेश बैस ने आज झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी एवं राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार झा को राज भवन बुलाकर झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विगत दिनों जारी प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम का विरोध व आंदोलनों की परिस्थिति के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची से कल विरोध प्रदर्शन कर रहे व आंदोलनरत अभ्यर्थियों व व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।

  • धनबाद वासेपुर में चली गोली मोके पर पहुची बैंकमोड़ पुलिस और धनबाद ASP

    धनबाद बैंकमोड़ थाना छेत्र के वासेपुर में चली गोली मोके पर पहुची बैंकमोड़ पुलिस और धनबाद ASPअज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली घायल हुए वयक्ति को धनबाद पीएमसीएच इलाज के लिए भेज दिया गया

  • फर्जी रिपोर्ट पर जेईपीसी खरीदेगा 57 करोड़ का स्कूल बैग सरकार को लगेगा करोड़ों का चूना कोरस इंडिया लिमिटेड ने जेईपीसी में दर्ज करवायी शिकायत

    फर्जी रिपोर्ट पर जेईपीसी खरीदेगा 57 करोड़ का स्कूल बैग सरकार को लगेगा करोड़ों का चूना कोरस इंडिया लिमिटेड ने जेईपीसी में दर्ज करवायी शिकायत



    रांची। स्कूल बैग की खरीद्दारी में झारखंड शिक्षा परियोजना (जेईपीसी) की धांधली रूकने का नाम नहीं ले रही है।

    अब ताजा मामला है फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर यूपी की दो कंपनी से स्कूल बैग की खरीद्दारी का। यूपी के गाजियाबाद की दो कंपनियों ने जेईपीसी में 300 जीएसएम सिंगल लेयर आर्ट पेपर संबंधी फर्जी रिपोर्ट जमा कर दी है। उसके आधार पर जेईपीसी स्कूल बैग के टेंडर के टेक्नीकल बिड में इन दोनों कंपनियों को पास कर दिया है, जबकि इस फिल्ड की महारथी कंपनी कोरस इंडिया लिमिटेड को टेक्नीकल बिड में ही छांटने की तैयारी हो गयी है। इसके खिलाफ कोरस इंडिया के अधिकारियों ने झारखंड शिक्षा परियोजना की निदेशिका से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज करवायी है। कोरस का कहना है कि 300 जीएसएम सिंगल लेयर आर्ट पेपर तैयार ही नहीं होता है, ऐसे में कोई भी कंपनी बैग में इस पेपर का उपयोग भला कैसे कर सकती है।
    सुमाजा और विनिश्मा ने जमा की फर्जी रिपोर्ट
    स्कूल बैग की खरीद्दारी के लिए गाजियाबाद की कंपनी सुमाजा इलेक्ट्रोइंफ्रा प्रालि. तथा विनिश्मा टेक्नोलॉजिज प्रालि. ने जेईपीसी में 300 जीएसएम सिंगल लेयर आर्ट पेपर का जो रिपोर्ट एमएसएमई से लेकर जमा किया है, दरअसल वह प्रोडक्ट बनता ही नहीं है। ये दोनों कपंनियां आर्ट पेपर का गलत रिपोर्ट जमा कर फर्जी तरीके से टेंडर लेने की तैयारी में है।
    ब्लैकलिस्टेड करने की जगह दिया जा रहा ईनाम
    ऐसे फर्जी रिपोर्ट जमा करनेवाली कंपनी को नियमानुसार जेईपीसी को ब्लैकलिस्टेड करना चाहिए, लेकिन उपरी दबाव में जेईपीसी के अधिकारी कान में तेल डालकर फर्जी कंपनी को टेंडर जारी करने की जुगत में लगे हैं। जेईपीसी ने पिछले साल ऐसे ही रिपोर्ट में गड़बड़ी के मामले में पांच कंपनी को ब्लैकलिस्टेड किया था। परंतु इस बार जेईपीसी के अधिकारी नियम-कानून को ताखे पर रखकर बड़ी खेल खेलने में जुटे हैं।