श्रेणी: Politics

  • ‘मन की बात’ के सौवें एपिसोड पर जानता में उत्साह

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृपाशंकर सिंह जी के हरमू स्थित आवास पर बूथ संख्या 294 के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री Narendra Modi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के ऐतिहासिक सौवें एपिसोड को आम जनता के साथ सुना।

  • अमित शाह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

    अमित शाह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. परमेश्वर और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में अमित शाह के खिलाफ ये FIR कराई है. उनका आरोप है कि अमित शाह ने एक रैली में भड़काऊ बातें कहीं और हिंसा का प्रचार किया. FIR में रैली के आयोजकों को भी शामिल किया गया है.

  • कर्नाटक चुनाव में भाजपा की तीसरी सूची में नेताओं के परिवार के सदस्य पर नाराजगी

    कर्नाटक चुनाव में भाजपा की तीसरी सूची में नेताओं के परिवार के सदस्य पर नाराजगी

    बेंगलु | भाजपा ने सोमवार को 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें राज्य इकाई में नाराजगी और बगावत के बीच तीन वरिष्ठ नेताओं के परिवार के सदस्यों को जगह दी गई है।

    भाजपा ने 10 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, इस प्रकार कुल 224 में से 222 उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया गया है। पार्टी ने अभी तक शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा करते हैं।

    पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के प्रतिनिधित्व वाले हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में राज्य महासचिव महेश तेंगिनाकाई के नाम की घोषणा की है। शेट्टार भाजपा द्वारा टिकट से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

    पार्टी ने वरिष्ठ नेता कराडी संगन्ना की बहू मंजुला अमरेश को कोप्पल निर्वाचन क्षेत्र से, पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली को बेंगलुरु के महादेवपुरा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से और वरिष्ठ नेता कट्टा सुब्रमण्य नायडू के बेटे कट्टा जगदीश को हेब्बल से टिकट दिया है।

    पार्टी ने वरिष्ठ नेता रामदास के बजाय मैसूर में कृष्णराजा निर्वाचन क्षेत्र से अपने मैसुरु जिला अध्यक्ष श्रीवत्स को चुना है।

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

  • झारसुगुड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा के तांकाधर ने पर्चा दाखिल किया

    झारसुगुड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा के तांकाधर ने पर्चा दाखिल किया

    झारसुगुडा : झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार तंकाधर त्रिपाठी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. पूर्व मंत्री नाबा किशोर दास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। त्रिपाठी एक भव्य रैली में उप-कलेक्टर-सह-रिटर्निंग अधिकारी किशोर चंद्र स्वैन के कार्यालय पहुंचे, जिसमें ओडिशा के भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, राज्य मंत्री, जल शक्ति और जनजातीय मामलों के बिश्वेश्वर टुडू, वरिष्ठ नेता समीर मोहंती सहित पार्टी के कई नेता शामिल थे। , बरगढ़ के सांसद सुरेश पुजारी और कालाहांडी के सांसद बसंत पांडा। Also Read – IAS छवि रंजन से 21 अप्रैल को होगी पूछताछ, ED ने जारी किया समन टुडू ने कहा कि बीजद सरकार राज्य के गरीब परिवारों को छत मुहैया कराने में विफल रही है। “प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को राज्य में ठीक से क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है। पीएमएवाई योजना की अधिकतम इकाइयां धनी लोगों या बीजद पार्टी के कार्यकर्ताओं को आवंटित की गई हैं, ”उन्होंने आरोप लगाया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद त्रिपाठी ने कहा कि उपचुनाव आम जनता और भ्रष्ट बीजद सरकार के बीच की लड़ाई होगी. मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “44 डिग्री तापमान में हजारों लोगों का स्वत:स्फूर्त रूप से जुलूस में शामिल होना एक दागी सरकार के प्रति उनके गुस्से को दर्शाता है।” Also Read – सीसीएल के मुख्य प्रबंधक के घर के पते का दुरुपयोग, मामला दर्ज बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर आरोप लगाते हुए सामल ने कहा, “बीजद सरकार की कानून व्यवस्था की विफलता ने उपचुनाव को मजबूर कर दिया है।” उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता ने अपराध और अपराधियों को जन्म दिया है। “हैरानी की बात है कि एक पुलिस एएसआई ने कैबिनेट मंत्री नाबा दास को दिनदहाड़े गोली मार दी। कई दिन बीत जाने के बाद भी हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।’ इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी तरुण पांडेय ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। नबा दास की बेटी और बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार दीपाली दास मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं। विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

  • जगदीश शेट्टार BJP छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

    जगदीश शेट्टार BJP छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और  बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. जगदीश शेट्टार ने बेंगलुरु स्थित कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, केसी वेणूगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. बता दें कि जगदीश शेट्टार ने कल ही बीजेपी के विधायक पद से इस्तीफा दिया था.

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि कल मैंने भाजपा से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं. एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व CM और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है. आगे कहा कि मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जायेगा. लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया. किसी ने मुझसे बात नहीं की, किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इससे शक्ति भी मिलेगी और एकजुटता भी होगी. यह दर्शता है कि जो वातावरण कर्नाटक में बन रहा है, इससे सब लोग खुश हैं और सभी नेता हमसे जुड़ रहे हैं. यह लिंगायत का सवाल नहीं लोग हमारे कार्यक्रम देखकर जुड़ रहे हैं.

    कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जगदीश शेट्टार को कांग्रेस में शामिल होने की बधाई दी. उन्होंने  ट्वीट कर कहा कि एक नया अध्याय, एक नया इतिहास, एक नई शुरुआत… बीजेपी के पूर्व सीएम, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, छह बार विधायक, श्री जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस परिवार में शामिल हो गये.

  • हेमलाल मुर्मू ने jmm की सदस्यता ग्रहण की

    हेमलाल मुर्मू ने jmm की सदस्यता ग्रहण की

    साहिबगंज | भाजपा को झटका देते हुए संथाल परगना के आदिवासी नेता पूर्व सांसद पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने jmm की सदस्यता ग्रहण किया | हेमन्त सोरेन ने हेमलाल मुर्मू को झामुमो का झंडा ओढ़ा कर पार्टी में शामिल किया | वही मुख्यमंत्री ने कहा की राजमहल लोकसभा में एक अच्छा नेता की जरूरत को पूरा करने वाला मिल गया |

  • जगरनाथ महतो के निधन से उनकी पत्नी बेबी देवी को उपचुनाव में उतारा जा सकता है

    जगरनाथ महतो के निधन से उनकी पत्नी बेबी देवी को उपचुनाव में उतारा जा सकता है

    रांची | झारखण्ड में झामुमो की राजनीति ट्रिपल एम पर टिकी हुई है. मांझी, महतो ओर मुस्लिम समीकरण को साधकर झामुमो सूबे में राजनीति करता आया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के समय में ही इस समीकरण को आजमाया गया था जिससे झामुमो को एकीकृत बिहार के समय दक्षिण बिहार में जबरदस्त सफलता मिली थी. गुरूजी से उतरदायित्व मिलने के बाद अब उनके पुत्र और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने इस समीकरण पर काम जारी रखा है. नतीजा यह है कि आज वह सत्ता में हैं. अब जब झामुमो ने जगरनाथ महतो के निधन के बाद महतो समाज का एक बड़ा नेता खो दिया है तो उसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक प्लान तैयार किया है जिससे उनकी पार्टी के ट्रिपल एम समीकरण पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़े. झारखण्ड में महतो समाज की जनसंख्या 14 प्रतिशत के करीब है. हेमंत सोरेन नहीं चाहेंगे कि एक बड़ा वोट बैंक उनकी पार्टी से फिसले. झामुमो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुमरी में जगरनाथ महतो के निधन से हुई खाली सीट पर उनकी पत्नी बेबी देवी को उपचुनाव में उतारा जा सकता है. जानकारी के अनुसार जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो की उम्र 25 वर्ष से कम है ऐसे में अभी वह चुनाव नहीं लड़ सकते.

    उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में चुनावी दृष्टिकोण से महतो समाज काफी प्रभावशाली है. इस प्रमंडल में आधे से ज्यादा विधानसभा और दो लोकसभा सीट पर जीत हार का फेसला महतो समाज करता है. टाइगर जगरनाथ महतो की महतो समाज पर जबरदस्त पकड़ थी. इस बात को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भली भांति जानते थे. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि मंत्रिमंडल में महतो समाज से मथुरा महतो को जगह दी जायेगी. लेकिन हेमंत सोरेन ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए जगरनाथ महतो को मंत्रिमंडल में शामिल किया था. वजह साफ़ थी कि जगरनाथ महतो का महतो समाज में अन्य नेताओं से ज्यादा पेठ थी.

    जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने भी इस बात को साबित किया कि महतो वर्ग में टाइगर जगरनाथ की केसी पकड़ थी ओर महतो समुदाय उन्हें अपना कैसा नेता मानता था. जाहिर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टाइगर जगरनाथ महतो की लोकप्रियता को जाया नहीं जाने देंगे और उनके परिवार में से ही किसी को उनका राजनीतिक उत्तराधिकार सौंपेंगे. दिवंगत जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू अगर 25 साल के होते तो कोई दिक्कत ही नहीं थी उनकी चार पुत्रियां हैं जो ब्याही जा चुकी हैं. कुल मिलाकर उनकी जगह सिर्फ उनकी पत्नी ले सकती हैं.

    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद झारखंड एक बार फिर उपचुनाव के मुहाने पर खड़ा हो गया है. इससे पहले पांच विधानसभा क्षेत्र दुमका, मधुपुर, बेरमो, गांडर और रामगढ़ में उपचुनाव हुआ है, दुमका और मधुपुर में झामुमो, बेरमो और मांडर में कांग्रेस अपनी-अपनी सीटें निकालने में सफल रही लेकिन रामगढ़ में कांग्रेस की सीट को महागठबंधन की ताकत नहीं रोक पाई. इस सीट पर आजसू ने वापसी की..

  • 31 कार्यकर्ता बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

    31 कार्यकर्ता बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

    बीजापुर। जिले में 31 भाजपाइयों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इनमें उसूर के 20 और भैरमगढ़ ब्लॉक के 11 कार्यकर्ता शामिल हैं। बीजापुर विधानसभा से MLA विक्रम मंडावी ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह सरकार और CM भूपेश बघेल के प्रति विश्वास की जीत है कि भाजपा के 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि, जब से CG में कांग्रेस की सरकार आई है और बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी चुनाव जीतकर आए हैं तब से यहां लगातार विकास हो रहा है। पिछले 4 सालों में विधायक के कामों और सरकार की योजनाओं का फायदा जिले के लोगों को मिला है। इसलिए, अब भाजपा के खेमे से भी उनके कार्यकर्ता निकलकर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

    विधायक विक्रम ने कहा कि, चुनावी साल में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। अब निश्चित तौर पर पार्टी और मजबूत होगी। सब साथ मिलकर जिले के विकास के लिए काम करेंगे।

  • भाजपा में तेज हुई नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट

    भाजपा में तेज हुई नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट

    राँची : भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. चाईबासा और देवघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद से ही झारखंड में भाजपा ने मिशन 2024 की शुरुआत कर दी थी, लेकिन राज्य में मिशन 2024 का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर मंथन जारी है. बीते सप्ताह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए. झारखंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल 25 फरवरी को पूरा हो चुका है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि जल्द ही झारखंड में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है. चर्चा के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का नाम सबसे आगे चल रहा है. वहीं वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को केंद्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है.

    जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक है, वहां भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं. बीते दिन राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सीपी जोशी को सौंपी. वहां इसी साल चुनाव है. वहीं ओडिशा में मनमोहन सामल और बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. ओडिशा में 2024 विधानसभा चुनाव है, जबकि बिहार में दिसंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होना है. दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष का भार संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार दे दिया गया है. दिल्ली में भी 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है.

    झारखंड में प्रदेश नेतृत्व की कमान किसी ओबीसी नेता को दी जा सकती है. वर्तमान में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी हैं, ऐसे में संगठन की कमान ओबीसी समुदाय के किसी सक्रिय और तेज-तर्रार नेता को दिए जाने पर विचार चल रहा है. एक सांसद का नाम इसी वजह से आगे चल रहा. संगठन के नेताओं की पसंद के तौर पर वे तेजी से उभरे हैं. सांसद के अलावा संगठन में रह चुके एक वरिष्ठ नेता और पिछली सरकार में मंत्री रहे एक युवा नेता के नाम की भी चर्चा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रही है.

  • पूर्व कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने “झारखंड पार्टी” का थामा दामन

    पूर्व कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने “झारखंड पार्टी” का थामा दामन

    कहा ठगबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकनी है……

    राँची: पूर्व कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को राँची डिबडीह स्थित होटल कार्निवाल में “झारखंड पार्टी” (झापा) का दामन थामा। मौके पर झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार और महासचिव अशोक कुमार ने ऐनुल हक अंसारी को बुके दे कर और माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

    इस दौरन “झारखंड पार्टी (झापा) में शामिल हुए ऐनुल हक अंसारी ने कहा कि, मैं लगभग 25 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा। विभन्न पदों पर भी रहकर जिम्मेदारी संभाली। लेकिन वर्तमान में कांग्रेस पार्टी जनमुद्दों से भटक चुकी है। कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी को सींचे उन्हें वर्तमान में नजरअंदाज किया जा रहा है। वर्तमान झारखंड कांग्रेस की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहां पर खुद कार्यकर्ता जन मुद्दों को लेकर आवाज नहीं उठा सकते। लोग चाटुकारी कर पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज है। झारखंड में कांग्रेस पार्टी दलालों की चुंगल में है। लोगों का भरोसा अब सिर्फ और सिर्फ “झारखंड पार्टी” से है। यह पार्टी, माटी का पार्टी है।

    झारखंड पार्टी” झारखंडियों के हित की लड़ाई और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए है। वर्तमान में रामगढ़ उपचुनाव हो रहा है। झारखंड पार्टी के भी प्रत्याशी मैदान पर है। निश्चित तौर पर झारखंड पार्टी रामगढ़ उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। झारखंड के लोग भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू सभी को राज्य चलाने के लिए मौका दिया। पर सभी ने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया। यहाँ की खनिज संपदा को बेचने का काम किया। 3 साल से भी ऊपर हो गए है कांग्रेस, झामुमो, राजद गठबंधन की सरकार की। लेकिन इन 3 सालों में गठबंधन की सरकार, कोरोना का बहाना बना कर सरकार जनता को ठगने का काम किया है। कोई भी विकास का काम नही किया। आदिवासियों को आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम पर हेमन्त सोरेन ठगने का काम कर रहे है। लेकिन राज्य की जनता अब इस ठगबंधन की सरकार को पहचान चुकी है। और इसका माकुल जवाब भी देने जा रही है। आज झारखंड पार्टी में भरोसा जताते हुए लोग हजारों की संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। निश्चित तौर पर आने वाले 2024 चुनाव पर झारखंड पार्टी राज्य में एक अलग परचम लहराएगी।

  • तेज प्रताप यादव साइकिल चलाकर मंत्रालय पहुंचे

    तेज प्रताप यादव साइकिल चलाकर मंत्रालय पहुंचे

    पटना | लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयान को लेकर तो कभी अपने रील्स वीडियो और ब्लॉग को लेकर. तेज प्रताप यादव इस बार अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने ट्वीट के साथ दो तस्वीरों को शेयर किया. एक तस्वीर में वो साइकिल से अपने मंत्रालय जा रहे हैं तो दूसरी तस्वीर मुलायम सिंह की है. जिसमे लिखा है- “आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा. उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं. आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूं.”

    तेज प्रताप यादव अक्सर ये दावा करते हैं कि उनके साथ चमत्कार होता है. पहले भी कई बार उन्होंने अपने साथ हुए चमत्कार के बारे में बात की है. बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री को अक्टूबर 2022 में अचानक भभूत मिल गया था. उन्होंने वीडियो जारी अपना बयान दिया था और पूरी बात बताई थी. कहा था कि उनके साथ चमत्कार हो गया है. तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वह टीवी पर साईं बाबा सीरियल देख रहे थे. उन्होंने बाबा को याद करते हुए सोचा था कि काश कि उन्हें आशीर्वाद स्वरूप साईं बाबा का भभूत मिल जाए. इसके बाद जब वे अपने घर में ही बने कार्यालय में गए तो टेबल पर उन्हें साईं बाबा के भभूत का पैकेट मिला. वह इसे देख कर दंग रह गए. तेज प्रताप ने इसे अपने ऊपर साईं बाबा और भगवान श्री कृष्णा की कृपा बताई. उन्होंने जल्द दर्शन के लिए शिरडी जाने की बात भी कही थी.

  • उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने का किया एलान

    उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने का किया एलान

    बिहार में नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की तनातनी ने नया मोड़ ले लिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वे नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ बनाने जा रहे हैं।

  • बीजेपी का धरना 21 फरवरी से

    बीजेपी का धरना 21 फरवरी से

    गिरिडीह | ढ़िबरा व्यवसाय को वैध करने की मांग को लेकर बीजेपी आगामी 21 फरवरी से जिला समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देगी. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सीएम सह बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी करेंगे. धरना की तैयारी पूरी कर ली गई है. धरना में ढ़िबरा व्यवसाय से जुड़े मजदूर, कारोबारी और हजारों बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे.

    बीजेपी नेता सह कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में ढ़िबरा चुनने से जुड़े मजदूरों और कारोबारियो को परेशान किया जा रहा है. कई मजदूर अपनी रैयती जमीन का उत्खनन कर ढ़िबरा निकाल रहे हैं. बावजूद इसके मजदूरों को परेशान किया जा रहा है.

    बीजेपी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि पिछले कई महीनों से वन और खनन विभाग ढ़िबरा लदे वाहनों को पकड़ रहा है. इस क्षेत्र के गरीब लोगों की जीविका ढ़िबरा चुनने से जुड़ा है. ढ़िबरा चुनवे वाले लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि धरना कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अलावा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व विधायक महेंद्र महतो, बीजेपी नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, प्रणव वर्मा समेत पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

  • जदयू प्रभारी अशोक चौधरी पहुंचे रांची

    जदयू प्रभारी अशोक चौधरी पहुंचे रांची

    रांची | अपने तीन दिवसीय दौरे पर जदयू के झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी रांची पहुंचे. पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ अशोक ने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने पर कहा कि वह उनकी इच्छा थी. अपनी इच्छा से पार्टी में आए और अपनी इच्छा से पार्टी से चले भी गए. पार्टी ने उन्हें सम्मान देने का काम किया था. हमारी पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है. तीन बार उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में आए. हर बार पार्टी ने उन्हें सम्मान देने का काम किया, लेकिन वो अति महत्वकांक्षी हो गए थे. गौरतलब है कि 16 जनवरी को भी डॉ अशोक चौधरी झारखंड में संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं.

    डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा को पूरे देश में रोकने के लिए विपक्षी दलों की गोलबंदी जरूरी है. क्योंकि वोटों के बिखराव की वजह से फायदा भाजपा उठा लेते हैं, और सत्ता की कुर्सी को हासिल कर लेते हैं. अभी भी इस देश में गंगा जमुनी संस्कृति को एक रखने वाले लोगों की संख्या भाजपा से ज्यादा है. हमारे नेता नीतीश कुमार ने तो सार्वजनिक मंच से ऐलान कर दिया है कि वे पीएम कैंडिडेट नहीं हैं. कांग्रेस अगर पहल करे और एकजुटता बनती है तो उनके नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा.

    रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव पर डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि प्रदेश में चलने वाली सरकार के साथ हमारी पार्टी का गठबंधन नहीं है, लेकिन वृहद राजनीति को देखते हुए झारखंड जदयू ने कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो को समर्थन देने का निर्णय लिया है.

  • तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार पर कब्जा करना चाहती थी भाजपा, 3 सीटों पर सिमट जायेगी

    तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार पर कब्जा करना चाहती थी भाजपा, 3 सीटों पर सिमट जायेगी

    पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर निशाना साधा है. तेजस्वी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी बिहार में तीन सीटों पर सिमट कर रह जायेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार को अपने कब्जे में लेना चाहती थी, लेकिन जनता ने जवाब दे दिया है. यह सभी बाते तेजस्वी ने संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोली है.

    तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्थिति खराब है. एक तरफ जहां सम्प्रदायिक शक्तियां कब्जा किये हुए हैं वहीं ये लोग सामाजिक न्याय नही चाहते हैं. और आरएसए के लोग सरकार चला रहे हैं.ये अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को आगे आने देना नहीं चाहते है. जरूरत है सभी को एकजुट होकर एक साथ चलने की.

    तेजस्वी ने आगे कहा कि बहुरूपिया से सावधान रहने की जरूरत है. मीठा बोलकर, आपके वोटों को हथिया लेंगे. देश में अभी जिस जगह पर बीजेपी की सरकार नहीं है वहां छापेमारी करवा रही है. बीजेपी के लोग बिहार में कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बिहार में अच्छे से मजा चखा दिया.बिहार में जब विकास हो रहा है तो बीजेपी के लोग छटपटा रहे हैं. काम हो रहा है तो कहते हैं कि जंगलराज है.जनता का सहयोग मिला तो बिहार में बीजेपी को 3 सीटों पर सिमटा देंगे. तेजस्वी ने कहा और बहाली होनी है सभी विभागों में समीक्षा कर जो वादा किया है. 10 लाख रोजगार देने का उसे पूरा करेंगे. सबलोग एकजुट रहिये बीजेपी और आरएसएस को हटाने का काम कीजिये.

  • झारखंड के 61 कांग्रेस नेता बने AICC मेंबर

    झारखंड के 61 कांग्रेस नेता बने AICC मेंबर

    रांची : झारखंड में अगले साल दिसंबर के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में पार्टी हर कदम बहुत सोच समझ कर उठा रही है. इसी कड़ी में पार्टी नेतृत्व ने राज्य के 61 कांग्रेस नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सदस्य नियुक्त किया है. इसमें 43 इलेक्टेड और 18 को-आप्टेड सदस्यों की नियुक्ति हुई है.

    इलेक्टेड सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सांसद धीरज साहू, गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत जैसे पार्टी के कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं. वहीं को-आप्टेड सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद ददई दुबे, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की जैसे नेता शामिल हैं.

    एआईसीसी मेंबर वाले सूची में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाडी का नाम शामिल नहीं हैं. बता दें कि तीनों विधायक कोलकाता कैश कांड मामले में निलंबित हैं.

  • तेजस्वी यादव सीएम हेमंत से मिलने पहुंचे रांची

    तेजस्वी यादव सीएम हेमंत से मिलने पहुंचे रांची

    रांची | राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव को राजद नेताओं ने स्वागत किया. तेजस्वी यादव एयरपोर्ट से निकलकर सीधे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत से मुलाकात करने के लिए सीएम हाउस पहुंचे. तेजस्वी के आगमन से पहले बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां ढोल,नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया.

    बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तेजस्वी यादव का यह झारखंड दौरा है. 12 फरवरी को रांची के हरमू स्थित कार्निवाल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता मिलन समारोह में तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. राज्यभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इस मौके पर तेजस्वी यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबंधित करेंगे. इस बात की जानकारी झारखंड प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने दी.

  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    रांची | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेंगे. मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित सभी कांग्रेस विधायक और मंत्री शामिल होंगे.

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से दुमका जाएंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से साहिबगंज पहुंचेंगे. साहिबगंज जिला स्थित पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा होगी और वहीं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोगो का लोकार्पण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे.

    कांग्रेस की योजना हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के जरिये अपने खोए हुए जनाधार को पाना चाह रही है. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी और मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड आगमन को लेकर भव्य तैयारी की गई है. संथाल परगना क्षेत्र में बड़े-बड़े तोरणद्वार और होर्डिंग लगाए गए हैं. वहीं सभी बड़े नेता संथाल परगना क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं.

  • ‘मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाएंगे…’ – CM नीतीश कुमार

    ‘मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाएंगे…’ – CM नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा, हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. लेकिन अब हम मरते दम तक बीजेपी केे साथ नहीं जाएंगे.

    सत्ताधारी जदयू में मचे सियासी घमासान के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. नीतीश कुमार ने कहा कि मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार ने कहा, मुझे मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं.

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अटलजी को मानने वाले लोग हैं. उन्होंने दावा किया कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव तो होने दीजिए इस बार, सबको पता चल जाएगा कि कितनी किसकी सीटें आती हैं.

    नीतीश कुमार का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब उनकी पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था, जदयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. इससे पहले जब उपेंद्र कुशवाहा एम्स में भर्ती हुए थे, तब उनकी फोटो भी कुछ बीजेपी नेताओं के साथ सामने आई थी. इसके बाद कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, कुशवाहा ने कहा कि वे जदयू को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले.

    बीजेपी नीतीश के साथ नहीं करेगी समझौता- सुशील मोदी

    इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि अब बीजेपी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार किसी भी गठबंधन के लिए अब बोझ बन चुके हैं. नीतीश में वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता खत्म हो चुकी है. 2020 में अगर पीएम मोदी ने बिहार में प्रचार नहीं किया होता तो जेडीयू 15 सीट नहीं जीत पाती उन्होंने कहा कि नीतीश के चले जाने से बीजेपी खुश है.

  • JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में – उपेंद्र कुशवाहा

    JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में – उपेंद्र कुशवाहा

    उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी नेता से आप बात कीजिए वो बताएंगे कि पार्टी किस तरह कमजोर हो रही है. सच को स्वीकार करने कि बजाय लोग अनदेखा कर रहे है.

    उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ने की संभावना से साफ इनकार करते हुए कहा कि लोग भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात का गलत मतलब निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जदयू में रहकर ही पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.

    मैंने दो-तीन बार पार्टी बदली है, लेकिन जदयू ने भी तो अपनी रणनीति के अनुसार 2-3 बार गठबंधन को बदला है. वहीं बात रही नीतीश जी से बात करने की तो मुझे अगर बात करनी होगी तो एक मिनट लगेगा, मुझे मीडिया से मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एम्स, दिल्ली से इलाज कर पटना पहुंच गये है.

    जहां मीडियाकर्मियों ने बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात को लेकर सवाल पूछा जिसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी नेताओं से मुलाकात को लेकर मुझ पर जो सवाल उठ रहे है, वो समझ से परे है, मैं तो लगातार जदयू को मज़बूत करने में लगा हुआ हूं, क्योंकि पार्टी लगातार कमजोर हो रही. लेकिन, लोग इसका गलत मतलब निकाल रहे हैं.

  • आकाश दीप के नेतृत्व में युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

    आकाश दीप के नेतृत्व में युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

    रांची | झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के चेयरमैन आकाश दीप की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस भवन रांची में आयोजित हुई। जिसमे रांची के विभिन्न क्षेत्रों से आए वकील और सैकड़ों की संख्या में आए युवाओं ने युवा कांग्रेस के आरटीआई विभाग की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अभिजीत राज, अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद, युवा कांग्रेस आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट की चेयरमैन अंशु तिवारी, प्रदेश महासचिव पिया बर्मन, प्रदेश सचिव शादाब खान शामिल हुए।


    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से हम जनता को उनके अधिकारों से अवगत करवाकर सीधे लाभ पहुंचा सकते हैं सरकार की योजनाओं की जानकारी न होने के वजह से आम जनों को नौकरी और योजनाओं से मिलने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ता है आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग कई सरकारी विभागों, मनमाने स्कूलों और भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने का काम करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द जिला कमिटी बनाकर पदाधिकारियों को उनको जिम्मेदारी देने का कार्य करें।


    आरटीआई विभाग के चेयरमैन आकाश दीप ने अपने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत करवाया। कमिटी में उपाध्यक्ष के पद पर अमन कुमार राहुल, अफाक राशिदी, अजमल आशिफ खान, ऋषि चन्दन, प्रशांत कुमार, शशि शेखर, अक्षय कुमार, राज कमल को चयनित किया गया। सभी उपाध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने माला और शाल देकर सम्मानित किया।


    कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची महानगर कांग्रेस के कुमार कौशल (गांधी बाबा), रांची विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह, हटिया विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंकित सिंह, विक्की कुमार, दानिश खान, हाफिज अली, अजिकेश ओझा, रौनक तिवारी, अमित सिंह, मनोज कुमार, अमित तिवारी, दीपक कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए !