श्रेणी: Politics

  • पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया खुदको सरेंडर, जानें क्यू

    पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया खुदको सरेंडर, जानें क्यू

    Mokama Shootout: इस मामले में कुख्यात अपराधी सोनू ने पहले ही सरेंडर कर दिया था. अब 24 जनवरी को अनंत सिंह ने भी बाढ कोर्ट में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. अपने समर्थकों के साथ कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि वो कानून का पालन करेंगे.

    बिहार के मोकामा से विधायक रह चुके अनंत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है (Anant Singh surrender). इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. दो दिन पहले मोकामा में अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी. इस मामले में कुख्यात अपराधी सोनू ने पहले ही सरेंडर कर दिया था. अब 24 जनवरी को अनंत सिंह ने भी बाढ कोर्ट में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. अपने समर्थकों के साथ कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि वो कानून का पालन करेंगे.

    Anant Singh चर्चा में क्यों हैं?

    पिछले दिनों मोकामा के नौरंगा में गोलीबारी होने की खबर आई थी. इसके बाद 24 जनवरी की सुबह भी हमजा गांव में फिर से गोलियां चलीं. बताया गया कि नौरंगा के रहने वाले सोनू-मोनू और उनके ईंट-भट्ठे में मुंशी का काम करने वाले मुकेश कुमार के बीच पैसों का विवाद चल रहा था. इस मामले में कुछ दिनों पहले सोनू-मोनू ने मुकेश के घर में ताला मार दिया था.

    यह भी पढ़े… गढ़वा रेलवे स्कैम : निजी खाते मे जा रहा था टिकट का पैसा, ऐसे पकड़ाया…
    यह भी पढ़े… भाभी ने 3 लाख की सुपारी देकर कराई देवर की हत्या, DC ऑफिस में तैनात था देवर…
    यह भी पढ़े… जलगांव ट्रेन हादसा: चायवाले ने फैलाई थी आग की अफवाह, हुई 13 की मौत

    दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई. मुकेश ने बताया कि पुलिस में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वो अनंत सिंह के पास पहुंचे. अनंत सिंह ने सोनू-मोनू से बात की तो बहस हो गई. इसके बाद वो मुकेश के गांव हमजा पहुंच गए. अपने समर्थकों के साथ घर का ताला खुलवाया. इसके बाद वो जैसे ही नौरंगा पहुंचे, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं.

    अनंत सिंह ने बताया है कि वो नौरंगा में सोनू-मोनू को ये बताने गए थे कि ताला खुलवा दिया गया है. और वो इसके बाद ऐसा कुछ ना करें. पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया है कि इस मामले में तीन FIR दर्ज की गई हैं. एक FIR मुकेश की ओर से, दूसरी सोनू-मोनू की ओर से और तीसरा पुलिस के ओर से.

    ये दोनों भाई कुख्यात अपराधी हैं. मर्डर, अपहरण और फिरौती समेत 12 मामलों में आरोपी हैं. साल 2009 में इन्होंने अपने गांव में दरबार लगाना शुरू कर दिया था. मोकामा GRP में इनके खिलाफ ‘ट्रेन में लूटपाट’ के कई मामले दर्ज हैं. 

  • झामुमो ने राज्य भर में शुरू की सदस्यता अभियान

    झामुमो ने राज्य भर में शुरू की सदस्यता अभियान

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) ने आज से राज्य भर में सदस्यता अभियान (membership campaign) शुरू कर दी है। आज अल्बर्ट एक्का चौक पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता उमेश यादव को सदस्यता फॉर्म देकर अभियान की शुरुआत की।अल्बर्ट एक्का चौक पर आज जिला संयोजक मुस्ताक आलम के द्वारा सदस्य अभियान चलाया गया।

    यह अभियान आगामी 28 फरवरी तक रांची जिला के सभी प्रखंड पंचायत एवं रांची महानगर के विभिन्न वार्डों में चरण व तरीका से चलाया जाएगा। इसी तरह पूरे प्रदेश में झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।( झामुमो सदस्यता अभियान ( JMM membership campaign ))

    यह भी पढ़े… बोकारो में सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, क्या पहचान पाएंगे आप ?

  • AJSU को बड़ा झटका : नीरू शांति भगत ने छोड़ी पार्टी…

    AJSU को बड़ा झटका : नीरू शांति भगत ने छोड़ी पार्टी…

    आजसू नेता नीरू शांति भगत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भगत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस बाबत आजसू सुप्रीमो सदेश महतो को एक पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, मैं नीरु शांति भगत, पत्नी स्व. कमल किशोर भगत, झारखंड आंदोलनकारी, बिना किसी राग ‌द्वेष, भेदभाव के पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। साथ ही उन्होंने पार्टी के लोगों से बातचीत और व्यवहार में सौम्यता लाने आग्रह किया है। बता दें कि भगत गत विधानसभा चुनाव में लोहरदगा से आजसू की उम्मीदवार थीं। 

  • शिबू सोरेन ने जन्मदिन पर हेमंत-कल्पना के साथ काटा केक

    शिबू सोरेन ने जन्मदिन पर हेमंत-कल्पना के साथ काटा केक

    रांचीः दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन के मौके पर पूरा सोरेन परिवार रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित जेएमएम प्रमुख के आवास पर इकट्ठा हुआ। शिबू सोरेन ने अपने पुत्र हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन और बहू कल्पना सोरेन के साथ केक काटा। इस मौके पर शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भी अपनी बेटियों के साथ पहुंचीं थीं।

    यह भी पढ़े… देवर के प्यार में सनकी भाभी ने किया कुछ ऐसा… जान कर उड़ जाएंगे होश

  • रघुवर दास ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

    रघुवर दास ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

    Raghubar Das BJP Odisha : पूर्व सीएम रघुवर दास ने आज यानी 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद, पूर्व मंत्री रंधीर सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, समरी लाल सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

    ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने 10 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। जानकारी हो कि रघुवर दास ने राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण के पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। हालांकि, राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वो फिर से सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं। (Raghubar Das BJP Odisha)

    यह भी पढ़े… रेलवे स्टेशन से मिला अज्ञात युवक का शव…

  • Delhi Elections 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, देखें पूरा चुनाव शेड्यूल

    Delhi Elections 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, देखें पूरा चुनाव शेड्यूल

    नई दिल्ली :  (Delhi Elections 2025) दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 फरवरी होगी। चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में इस बार 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार 2 लाख 8 हजार नए वोटर जुड़े हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

    दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड

    6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2025) के लिए वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार तक भूकंप के झटके….

    दिल्ली चुनाव शेड्यूल

    चुनाव कार्यक्रमतारीख
    नामांकन की तारीख17 फरवरी
    नाम वापस लेने की तारीख20 फरवरी
    वोटिंग5 फरवरी
    काउंटिंग8 फरवरी

    पिछली बार 6 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान

    70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है। (Delhi Elections 2025). 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। इसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

  • Jharkhand Election Results Live: बहुमत के आकड़े को जेएमएम+ ने किया पार, भाजपा को लगा झटका

    Jharkhand Election Results Live: बहुमत के आकड़े को जेएमएम+ ने किया पार, भाजपा को लगा झटका

    Jharkhand Election Results Live: झारखंड में विधानसभा के मद्देनजर दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग की गई। इसी कड़ी में 23 नवंबर यानी आज वोटों की गिनती कुछ देर में शुरू होने जा रही है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर किस पार्टी की जीत होगी या किसकी सरकार राज्य में बनेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा। बता दें कि यहां इंडी गंठबंधन के घटक दलों और एनडीए के घटक दलों के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिल सकती है। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। बता दें कि वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही चुनाव के रूझाने सामने आने लगेंगे।

  • JMM ने किया जीत का दावा, संभावित सीटों की लिस्ट भी जारी की…

    JMM ने किया जीत का दावा, संभावित सीटों की लिस्ट भी जारी की…

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 24 में से 11 जिलों में एनडीए का खाता नहीं खुलेगा।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने चुनाव में जीत का दावा किया है तो वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली महागठबंधन ने भी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। जेएमएम ने तो शुक्रवार को राज्य में उन विधानसभा सीटों की लिस्ट भी जारी कर दी है जहां उसे उम्मीद है कि महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत हासिल होगी। 

    कितनी सीटों पर जीत का दावा?

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने लिस्ट जारी करते हुए दावा किया है कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव महागठबंधन 81 में से 59 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा है कि राज्य के 24 में से 11 जिलों में एनडीए का खाता नहीं खुलेगा। बाकी बचे राज्य के 13 जिलों में भी एनडीए को एक-एक सीट पर कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सुप्रीयो भट्टाचार्य लिस्ट जारी करते हुए ये दावा किया है।

    एनडीए की सरकार बनेगी- शिवराज

    वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव में भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दावा किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन झारखंड में अगली सरकार बनायेगा। शिवराज ने दावा किया कि झारखंड में लोग बदलाव चाहते हैं। शिवराज ने हेमंत सोरेन की सरकार पर भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती घुसपैठ से राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

    51+ सीटें जीतेंगे- बाबूलाल मरांडी

    झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है। चुनाव के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी और एनडीए आगे हैं। बाबूलाल मरांडी ने आगे ये भी दावा किया कि बीजेपी और एनडीए 51+ सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। मरांडी ने कहा कि विपक्षी दलों को पता चल गया है कि वे बुरी तरह हारने वाले हैं।

  • मोदी कैबिनेट के फैसले: वर्ष 2028 तक मिलता रहेगा गरीबों को राशन

    मोदी कैबिनेट के फैसले: वर्ष 2028 तक मिलता रहेगा गरीबों को राशन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पीएमजीकेएवाई और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई, 2024 से दिसंबर, 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति से एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी कम होगी। उन्होंने कहा कि इस पर कुल 17,082 करोड़ रुपये व्यय होंगे और पूरा वित्त पोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।

    सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए आज कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना, यात्रा में सुधार करना और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के साथ बेहतर संपर्क सुनिश्चित करना है। यह सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर सड़कों, दूरसंचार संपर्क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सुविधाओं के साथ जीवंत गांवों में बदलने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

    गुजरात में बनेगा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर वैष्णव ने कहा कि गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) विकसित किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है। बयान में कहा गया है कि एनएमएचसी का विकास दो चरणों में पूरा किया जाएगा। चरण 1ए का विकास 1,238.05 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा, जिसमें प्रमुख बंदरगाहों, रक्षा मंत्रालय (भारतीय नौसेना) और संस्कृति मंत्रालय का योगदान होगा।

    कैबिनेट ने चरण 1बी और चरण 2 के लिए भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके लिए स्वैच्छिक संसाधनों से धन जुटाया जाएगा। चरण 1बी में 266.11 करोड़ रुपये की लागत से लाइट हाउस म्यूजियम का निर्माण शामिल है, जिसके लिए फंडिंग लाइटहाउस और लाइटशिप महानिदेशालय द्वारा की जाएगी।

    परियोजना से 15,000 प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद बयान के मुताबिक इस परियोजना से 15,000 प्रत्यक्ष और 7,000 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है और इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों, शोधकर्ताओं, सरकारी निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, सांस्कृतिक संगठनों, पर्यावरण समूहों और व्यवसायों को लाभ होगा।

  • गिरिनाथ सिंह की घर वापसी, भाजपा को झटका

    गिरिनाथ सिंह की घर वापसी, भाजपा को झटका

    रांची। भाजपा के गिरिनाथ सिंह ने घर वापसी कर ली है। उन्होंने राजद का दामन थाम लिया है। श्री सिंह ने पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में दामन थामा है। घर वापसी होते ही गिरिनाथ सिंह ने चतरा लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजद की दोनों जगहों को लेकर तैयारी पूरी है। जल्द ही टिकट को लेकर पूरी जानकारी साझा किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने पटना में लालू यादव से मुलाकात की और चुनाव को लेकर पूरी चर्चा की। लालू यादव की ओर से टिकट को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद गिरिनाथ सिंह ने घर वापसी करते हुए चतरा लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की।

    भाजपा को मिला बड़ा झटका- डॉ मनोज

    झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि पटना में बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ,राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाया और घर वापस करवाया।

    डॉ मनोज ने बताया कि गिरिनाथ सिंह संयुक्त बिहार में मंत्री और झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे। गिरिनाथ सिंह की घर वापसी हुई है इनके राजद में पुन: वापस आने से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल और मजबूत होगा।
    इनके घर वापसी पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, सहित अन्य कई नेताओं ने बधाई दी है।

  • सुबोधकांत हुए असहाय, राम के खिलाफ हुए रामटहल!

    सुबोधकांत हुए असहाय, राम के खिलाफ हुए रामटहल!

    गांडीव रिपोर्टर

    राँची। लोकसभा चुनाव में राजधानी राँची सीट हॉटशीट बनती जा रही है। आज गुरुवार को भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके रामटहल चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अब्दुल मीर गनी ने उनको कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराया, जबकि सुबोध कांत सहाय ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

    राँची सीट से लड़ेंगे चुनाव

    कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद थे।पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस रामटहल चौधरी को अब सुबोधकांत सहाय की जगह राँची सीट से उतारेगी।हाल तक जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चुनावी वैतरणी पार करने वाले रामटहल इस बार राम और भाजपा के खिलाफ आग उगलेंगे।

    सुबोधकांत को दिखाया ठेंगा

    महतो वोट के लालच में कांग्रेस ने तीन बार राँची सीट से जीत हासिल कर लोकसभा पहुँचे सुबोधकांत सहाय को असहाय बना दिया। कार्यक्रम में बुके देते सुबोधकांत सहाय के चेहरे पर पार्टी द्वारा ठेंगा दिखाने की बेबसी साफ़ दिख रही थी। देखना यह है कि पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के खिलाफ बाग़ी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे रामटहल, जो अपनी ज़मानत भी नहीं बचा पाए थे, इस बार क्या गुल खिलाते हैं।

  • मोहन यादव बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

    मोहन यादव बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

    मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव की घोषणा हो चुकी है। मोहन यादव कल यानी बुधवार, 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में होगा। समारोह में मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

    नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज

    इधर, सीएम का नाम फाइनल होने के बाद अब एमपी सरकार की नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व सांसद और विधायक राकेश सिंह, वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव की भूमिका अब तय की जाएगी। सियासी हलकों में सिर्फ यही चर्चा है कि इन सीनियर लीडर्स की क्या भूमिका रहेगी।

    बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया जायजा

    नए सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जायजा लिया। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई नेता शामिल थे।

    शिवराज ने मोहन यादव के सीएम बनने का रखा प्रस्ताव

    मध्यप्रदेश के नए सीएम के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग चुकी है। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मौजूदा सीएम शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

    शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

    एमपी के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई हैं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी।

    लाल परेड मैदान में बनाए गए हैलीपेड

    मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि लाल परेड मैदान में हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

  • राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा

    राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा

    राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा बनाए गए हैं। राजस्थान बीजेपी के महामंत्री हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया। बैठक के पहले राजनाथ सिंह के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को पार्टी हाईकमान ने तत्काल जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए थे। पहले संसद में नरेंद्र तोमर की जगह पार्लियामेंट में जवाब देने की उनकी ड्यूटी लगाई गई थी, इसे कैंसिल कर दिया गया। कैलाश चौधरी बाड़मेर से सांसद हैं। वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक अनिता भदेल विधायक दल की बैठक में पिछले दरवाजे से पहुंचीं।

  • EX CM Raghubar बनें ओडिशा के Governor

    EX CM Raghubar बनें ओडिशा के Governor

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गणेशी लाल की जगह रघुवर दास लेंगे। वहीं, इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर यह जानकारी दी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

    बधाई का लगा ताँता

    रघुवर दास के गवर्नर बनने पर झारखंड में हर्ष की लहर है। उनको बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। भाजपा के पूर्व प्रवक्त अमर प्रीत सिंह काले ने पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बनाये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा श्री दास भाजपा के अमूल्य और प्रभावशाली नेता हैं। दल ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवो का लाभ लेने के लिए एक अत्यंत गरिमापूर्ण संविधानिक पद पर भेजकर जनता और संविधान का गौरव बढ़ाया, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह आदि को भी कोटिशः बधाई दी।

  • कांग्रेस नेता के भाई पर FIR दर्ज

    कांग्रेस नेता के भाई पर FIR दर्ज

    बिलासपुर :  जानलेवा हमले के आरोपी युवक कांग्रेस नेता के भाई का बचाव करने से पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने थानेदार के रवैये पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव कर दिया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते 2 अक्टूबर को युवक कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत के भाई विक्रमजीत अपने साथियों को लेकर मल्हार रोड स्थित एक होटल के पास पहुंचा जहां पीड़ित राकेश कुमार निर्णेजक एक ऑटो रिक्शा में कहीं जाने के लिए बैठा था। आरोपी विक्रमजीत व अन्य ने उन्हें ऑटो रिक्शा से नीचे उतारकर लात-घूंसे और डंडे से पीटा। एक आरोपी बलमजीत ने उस पर पत्थर से भी हमला किया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

    पीड़ित राकेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो मामूली मारपीट का अपराध दर्ज किया, साथ ही उसके विरुद्ध भी काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर ली। ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये पर पर रोष जताते हुए थानेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मस्तूरी बंद की चेतावनी दी है।

  • सोनिया ने कहा- बिल राजीव लाए थे; भाजपा सांसद बोले- ये सिर्फ PM का, जिसका गोल उसी का नाम

    सोनिया ने कहा- बिल राजीव लाए थे; भाजपा सांसद बोले- ये सिर्फ PM का, जिसका गोल उसी का नाम

    नईदिल्ली | संसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। उनके बाद कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने 10 मिनट तक अपनी बात कही।

    सोनिया ने कहा, ‘स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून मेरे पति राजीव गांधी लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने उसे पास करवाया। इसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, यह बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस की मांग है कि बिल को फौरन अमल में लाया जाए। सरकार को इसे परिसीमन तक नहीं रोकना चाहिए। इससे पहले जातिगत जनगणना कराकर इस बिल में SC-ST और OBC महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

    इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये सिर्फ PM मोदी का बिल है, जिसका गोल उसी का नाम आना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी ये बिल लेकर आई है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है।

    भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, दीया कुमारी भी अपनी बात रखेंगी। यह डिबेट शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाषण दे सकते हैं।

    DMK सांसद कनिमोझी बोलने खड़ी हुईं तो हंगामा हुआ, जेडीयू ने समर्थन किया

    • DMK की ओर से एमके कनिमोझी बोलने खड़ी हुईं। सत्ताधारी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू की तो एनसीपी की सुप्रिया सुले ने विरोध किया। दोनों महिला सांसदों ने स्पीकर से कहा कि बीजेपी के लोग महिलाओं की यही इज्जत करते हैं। फिर सदन में शांति छा गई।
    • BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यहां इतने पुरुष मौजूद हैं, उनकी वजह महिला है। अगर महिला नहीं होतीं, तो पुरुषों का अस्तित्व ही नहीं होता। मुझे लग रहा था कि सोनिया गांधी राजनीति से उठकर बोलेंगी। महिला आरक्षण के लिए गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज ने सबसे ज्यादा आवाज उठाई। सोनिया ने उनका नाम नहीं लिया। सोनिया इस बिल का क्रेडिट लेना चाहती हैं।
    • TMC सांसद काकोली घोष ने कहा, ‘हम इस बिल का समर्थन करते हैं। पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां महिला सीएम है, जबकि बीजेपी की 16 राज्यों में सरकार है, इसके बावजूद एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। लोकसभा में TMC की 40% महिला सांसद हैं।
  • वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित झारखंड में 36 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

    वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित झारखंड में 36 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

    रांची |  राजधानी रांची समेत राज्य के 36 ठिकानों में ईडी ने एक बार फिर से दबिश दी है. जिससे राज्य में हड़कंप मच गया है. बता दें, ईडी जमीन घोटाला और शराब घोटाला मामले में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. आज सुबह (23 अगस्त) से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजधानी रांची के अलावे देवघर, दुमका, गिरीडीह, जामताड़ा सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूबे के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके करीबियों से के कई ठिकानों पर भी ईडी लगातार छापेमारी कर रही है. सुबह से चल रही ईडी की छापेमारी अब भी जारी है. 

    सूत्रों के मुताबिक, शराब मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह छापेमारी की जा रही है. चर्चित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर आज बुधवार की सुबह से ही ईडी की कार्रवाई जारी है. राजधानी रांची में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के यहां भी ईडी की टीम करीबन 7:30 बजे से छापामारी कर रही है.  

    इसके अलावे शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग स्थित पटेल चौक के आवास के साथ दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल और कुम्हार पाड़ा में रहने वाले सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर में भी ईडी छापामारी कर रही है. 

  • कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है – आचार्य प्रमोद कृष्णम

    कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है – आचार्य प्रमोद कृष्णम

    नई दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में उन्हें जगह भी नहीं मिली है। इसको लेकर प्रमोद कृष्णम की ये नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं को उनकी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है।

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को सीडब्ल्यूसी का गठन किया है। सीडब्ल्यूसी में राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, शशि थरूर और आनंद शर्मा को भी जगह दी गई है। हालांकि, इस लिस्ट में प्रमोद कृष्णम का नाम नहीं है। एक पत्रकार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रमोद कृष्णम को सीडब्ल्यूसी में जगह मिलती तो अच्छा संदेश जाता। इस पोस्ट को कांग्रेस नेता ने रिपोस्ट किया है।

    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता।’

  • इंडिया के बैनर तले विपक्षी विधायकों ने किया नारेबाजी-प्रदर्शन

    इंडिया के बैनर तले विपक्षी विधायकों ने किया नारेबाजी-प्रदर्शन

    मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री घूमने में व्यस्त : विपक्ष

    रांची। मणिपुर की घटना के विरोध में आज विपक्षी विधायकों ने इंडिया के बैनर के तहत विधानस•ाा के बाहर प्रदर्शन किया। पिछले तीन महीने से जारी मणिपुर में जातीय हिंसा और कुकी जनजातीय समुदाय की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, सीपीआई माले के विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, उपनेता प्रदीप यादव, झामुमो की विधायक सीता सोरेन, मथुरा महतो, राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई माले के विधायक विनोद सिंह, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला सहित बड़ी संख्या में विधायक शामिल हुए। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बनी 26 दलों के गठबंधन इंडिया में शामिल झारखंड के दलों का पहला साझा कार्यक्रम मणिपुर मुद्दे पर हुआ। इसी मुद्दे पर कल राजभवन और सभी जिलें के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे इंडिया दलों के विधायकों ने कहा कि 90 दिनों से मणिपुर जल रहा है। वहां की अक्षम सरकार की वजह से महिलाओं की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं है और देश के प्रधानमंत्री कभी विदेश यात्रा तो कभी चुनावी सभा और सावन महोत्सव मनाने में व्यस्त हैं। आक्रोशित इंडिया दलों के विधायकों ने कहा कि तत्काल मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर संसद के अंदर अपना वक्तव्य देकर प्रधानमंत्री देश की जनता को बताएं कि मणिपुर में शांति के लिए सरकार क्या कर रही है। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश के किसी हिस्से को जलने नहीं देंगे, क्योंकि हम इंडिया वाले हैं।

  • विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    सत्ता में बैठते ही हेमंत सरकार भूल गयी अपने चुनावी वादे : भाजपा

    रांची। मानसून सत्र के दूसरे दिन झारखंड विधानसभाकी कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथों में तख्ती लिए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे थे। भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के वक्त राज्य के युवाओं से यह वादा करके आई थी कि 5 लाख नौकरी देंगे। मगर सत्ता में बैठते ही यह सरकार अपने इस चुनावी वादे को भूल गई। आज स्थिति यह है कि राज्य के युवा सड़कों पर हैं और आंदोलन कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले विधानसभा परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा विधायक अमित मंडल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नियोजन नीति के मुद्दे पर सरकार युवाओं को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें कई तरह की खामियां हैं। एक तरफ राज्य में टेट परीक्षा नियमित रूप से नहीं हो रहा है,। वहीं दूसरी ओर राज्य के सीटेट पास अभयर्थियों को मौका देने से वंचित किया गया है। उनके भविष्य के लिए सरकार को कोई चिंता नहीं है। प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों में मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, नारायण दास, अमित मंडल और अनंत ओझा सहित कई विधायक शामिल थे।

  • मन की बात: पीएम मोदी ने कच्छ के लोगों कि सराहना की, इमरजेंसी के दौर को भी किया याद

    मन की बात: पीएम मोदी ने कच्छ के लोगों कि सराहना की, इमरजेंसी के दौर को भी किया याद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का ये 102वां प्रसारण था. मन की बात कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को होता है लेकिन इस बार ये आज 18 जून को ही किया गया. पीएम मोदी ने कहा, आमतौर पर ‘मन की बात’ हर महीने के आखिरी रविवार को आपके पास आती है, लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले हो रही है.

    पीएम मोदी ने आगे कहा, आप सभी जानते हैं, मैं अगले हफ्ते अमेरिका में रहूंगा और वहां कार्यक्रम काफी व्यस्त होने वाला है, और इसलिए मैंने सोचा कि मैं जाने से पहले आपसे बात कर लूं, इससे बेहतर क्या हो सकता है।

    बिपरजॉय तूफान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दो-तीन दिन पहले हमने देखा कि देश के पश्चिमी हिस्से में कितना बड़ा चक्रवात आया. तेज हवाएं, भारी बारिश. कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारी तबाही मचाई है, लेकिन कच्छ के लोगों ने जिस साहस और तैयारी के साथ इतने खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वह भी उतना ही अभूतपूर्व है.

    उन्होंने कहा, कभी दो दशक पहले आए विनाशकारी भूकंप के बाद कच्छ को कभी न उबर पाने वाला कहा जाता था. आज वही जिला देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले जिलों में से एक है. मुझे विश्वास है कि कच्छ के लोग बिपरजॉय चक्रवात से हुई तबाही से तेजी से उबरेंगे.

    पीएम मोदी ने कहा कि २५ जून के काले दिन को भूल नही सकते। इस दिन आपातकाल थोपा गया था। उस दौरान लोकतंत्र के समर्थकों को यातनाएं दीं गईं। इन अत्याचारों पर बहुत सी पुस्तकें लिखी गई। मुझे भी एक किताब लिखने का मौका मिला था। टॉर्चर्स ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स इन इंडिया। एक किताब सामने आई है। इस किताब में बहुत कुछ लिखा है। मैं चाहूंगा की आज जब हम देश की आजादी के ७५ साल बना रहे हैं तो ऐसे अध्यायों के बारे मे भी लोगों को पता चले।

    पीएम मोदी ने कहा, भारत ने संकल्प किया है 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का… लक्ष्य बहुत बड़ा ज़रूर है. एक समय था जब टी.बी. का पता चलने के बाद परिवार के लोग ही दूर हो जाते थे, लेकिन ये आज का समय है, जब टी.बी. के मरीज को परिवार का सदस्य बनाकर उनकी मदद की जा रही है।