आखिरकार झारखंड की राजनीति की भारी गहमागहमी के बाद मंत्री के साथ विधायक आज निकले रायपुर मुख्यमंत्री आवास से जिस बस में निकले विधायक वह एयरपोर्ट पहुंचने से पहले रॉयल क्रूजर नाम की बस एयरपोर्ट के दीवाल से टकरा गई
जिससे बस का शीशा चकनाचूर हो गया, इस दुर्घटना में किसी भी विधायक को चोट नहीं आई और उसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर सभी मंत्री के साथ विधायक चार्टर प्लेन से रायपुर के लिए रवाना हो गए|
कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस बीच जम्मी कश्मीर से खबर आ रही है कि पार्टी से 64 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम भी शामिल हैं।
इस्तीफा देने के बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा चंद ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस हाईकमान किसी की नहीं सुनती। लोगों तक जो बात पहुंचनी चाहिए पार्टी वह पार्टी प्रोजेक्ट नहीं कर पाई। इस वजह से इन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और सभी ने गुलाम नबी आजाद को समर्थन दिया है।
दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी
तारा चंद के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी घारूराम, अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक बलवान सिंह समेत अन्य कई बड़े नेता और कार्यकर्ता ने भी पार्टी छोड़ दी है।
बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गुलाम हैदर मलिक समेत कांग्रेस के चार नेताओं तथा पार्टी के 12 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। सभी अब गुलाम नबी को सर्थन देने की बात कह रहे हैं।
CM हाउस से विधायकों को लेकर निकली 3 बसें, खूंटी के गेस्ट हाउस से कहीं और किए जा सकते हैं शिफ्ट
झारखंड में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को सीएम हाउस से 3 लग्जरी बसों में विधायकों को शिफ्ट किया जा रहा है। बसों में कांग्रेस और JMM के 36 विधायक सवार हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधायकों के साथ बस में बैठे हुए हैं। उन्होंने विधायकों के साथ सेल्फी भी ली है। बसें खूंटी के लतरातू डैम पहुंच गई हैं।
तीनों बसों को पुलिस सुरक्षा में खूंटी के लतरातू डैम लाया गया। यहां विधायक डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुकेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यहां से विधायक रांची लौट आएंगे।
खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुर्सियां और गद्दे मंगवाए गए हैं। गेस्ट हाउस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। खूंटी के डीसी और एसपी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ देर रुकने के बाद विधायकों को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।
गेस्ट हाउस में है भोजन की तैयारी
लतरातू डैम के गेस्ट हाउस में विधायकों के खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। विधायकों के खाने के लिए मटन, फिश करी और चावल बनाया गया है। वेजिटेरियन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
New Delhi : कांग्रेस के वरिष्ट नेता सह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है. आजाद 5 पन्नों का इस्तीफा भेजने के बाद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी जिम्मेवार है. वो अभी अनुभवहीन है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के पीए, सुरक्षा कर्मी फैसला ले रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ट नेताओं का अपमान किया जा रहा है. कांग्रेस को भारत जोड़ों यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए.गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में दो बार लोकसभा चुनाव कांग्रेस हार चुकी है. 39 विधानसभाओं चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि संगठन के अंदर चुनाव का ड्रामा हो रहा है.
प्रेम प्रकाश से ED अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद ED की टीम ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. इस दौरान ED की ओर से प्रेम प्रकाश को 14 दिनों की रिमांड पर लेने का आवेदन दिया गया. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ छह दिनों के रिमांड की ही मंजूरी दी है. अब ED छह दिनों तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ करेगी. प्रेम प्रकाश को कड़ी सुरक्षा के बीच ED की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया.
बता दें कि अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था. इसके बाद ईडी ने लंबे समय तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ भी की थी और पूर्व में बीते 25 मई उनसे जुड़े लगभग दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. तब ईडी को विदेशी नस्ल का कछुआ और करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे थे. पूर्व में मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने उनके चल अचल संपत्ति को भी खंगाला था. प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व अफसरों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने से लेकर ठेका पट्टा दिलाने तक में भूमिका पर भी ईडी ने जांच की है.
झारखंड की राजनीति पूरे उफान पर है। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिछाए गए जाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुरी तरह से फंसे दिख रहे हैं। अनगड़ा स्टोन माइंस लीज मामले में निर्वाचन आयोग सुनवाई पूरी कर अपना फैसला गवर्नर को भेज चुका है।
दिल्ली से गवर्नर रमेश बैस रांची पहुंच चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम 5:00 बजे तक वे निर्वाचन आयोग के फैसले को सार्वजनिक कर देंगे। सूत्रों के हवाले से यहां तक कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है और संभवत उनको 3 या 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से डीबार किया जा रहा है। हालांकि, सारा पत्ता अभी गवर्नर के हाथ में है।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं मंत्री, बुलाए गए महाधिवक्ता
राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में गहमागहमी बढ़ी हुई है। गवर्नर के फैसले सुनाए जाने के इंतजार में कई मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं और राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन भी सीएम हाउस बुला लिए गए हैं। कल देर रात ईडी ने सत्ता के गलियारे के बिगबुल प्रेम प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज ईडी प्रेम प्रकाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। भ्रष्टाचार के इन मामलों की जांच के लिए ईडी मुख्यालय दिल्ली से स्पेशल ज्वाइंट सेक्रेट्री स्तर के अफसर को कल ही राशि भेज दिया गया था।
चार्जशीट तैयार कर रही है ईडी
हीनू स्थित ईडी स्टेट ऑफिस में अधिकारी लगातार काम में जुटे हुए हैं। एक विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में ईडी लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। इधर राजनीतिक स्तर पर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार ट्वीट कर हेमंत सोरेन और झामुमो पर प्रहार किए जा रहे हैं। इसके जवाब में शाम 4:30 बजे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो कार्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली। देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। लेकिन कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस रविवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। इसके लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी।
दिल्ली में आयोजित इस बैठक में संभवत: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगे। इसलिए ये बैठक वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इसका कारण ये है कि संभवत: इस दौरान सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में होंगी, उनके साथ राहुल और प्रियंका भी होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी। दिल्ली लौटने से पहले वह अपनी बीमार मां से भी मिलेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यात्रा करेंगे” सूत्रों की मानें तो जब कांग्रेस नेता अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए बैठेंगे तब संभवत: सोनिया गांधी देश में मौजूद नहीं होंगी। हालांकि राहुल गांधी 4 सितंबर को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की मेगा रैली को संबोधित करने के लिए लौटेंगे। उनके 7 सितंबर को कन्याकुमारी से पार्टी की ‘भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व करने की भी उम्मीद है। वहीं प्रियंका गांधी 4 सितंबर को ‘महंगई पर हल्ला बोल’ रैली के लिए वापस आएंगी या नहीं ये भी साफ नहीं हो पाया है।
सितंबर में होने हैं दो बड़े कार्यक्रम
सितंबर में कांग्रेस के दो बड़े कार्यक्रम होने होंगे जिसके तहत महंगाई पर हल्ला बोल रैली और राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ यात्रा और सोनिया गांधी के दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहने की संभावना नहीं है । कांग्रेस ने अगले पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम तय करने के लिए 28 अगस्त को अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है । केसी वेणुगोपाल, महासचिव ने ट्वीट कर कहा कि अगले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथियों को तय करने के लिए 28 अगस्त को 3 बजे कार्य समिति की एक वर्चुअल बैठक होगी।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमेंं कुल 38 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसमें सबसे बड़ा फैसला राज्य में पचास हजार शिक्षकों की बहाली करना है। इसके लिए पद सृजित करने का निर्णय कैबिनेट में लिया गया है। यानी कि आने वाले दिनों में अगर इतने शिक्षक बहाल कर दिए जाएंगे तो झारखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे। इन प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
झारखंड के सभी प्रारंभिक स्कूलों में 50000 शिक्षकों का पद स्वीकृत किया जाएगा।
प्राथमिक स्कूलों में 20825 और मिडिल स्कूलों के लिए 29175 शिक्षकों का पद स्वीकृत किया गया है।
रांची विश्वविद्यालय और बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के नए डिग्री कालेजों के लिए सरकार ने क्रमश: 87-87 पद स्वीकृत कर दिया है।
शिक्षा विभाग के एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शिक्षकों प्राचार्य के पद को भी स्वीकृति दे दी है।
कैबिनेट ने तय किया है कि 15 लाख की जगह अब 20 लाख लोगों का हरा राशन कार्ड बनेगा।
कल्याण विभाग में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी कर दी है। इसका लाभ झारखंड के छात्रों को मिलेगा।
सरकार ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
पहली से चौथी के बच्चों को 1500, पांचवी छठी के बच्चों को 1500, सातवीं आठवीं के बच्चों को 2500 और नवमी दसवीं के बच्चों को 4500 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
सीएम सुकन्या योजना का नाम बदला दिया गया है। अब यह योजना सावित्री बाई फूले किशोरी सुकृति योजना के नाम से जानी जाएगी।
कल्याण विभाग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की नियमावली की स्वीकृति दे दी गई है।
झारखंड के सिपाही हवलदार, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और निरीक्षक को मिलेगा मूल वेतन के समान 1 महीने का क्षतिपूर्ति अवकाश।
जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिन से हैं जेल में बंद
पार्टी से नहीं मिल रही है मदद, कोलकाता में हलकान हो रही है पत्नी और परिजन
रांची। कोलकाता जेल में बंद झारखंड के दो कांग्रेसी विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी को बेलर ही नहीं मिल रहे हैं। बेलर नहीं मिल पाने के कारण बुधवार को हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बावजूद अबतक वे कोलकाता जेल में बंद हैं। शनिवार को कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी किसी तरह से स्थानीय मुस्लिम बेलर की मदद से रिहा हो पाए, लेकिन राजेश कच्छप और नमन विक्सल को शनिवार तक बेलर नहीं मिल पाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के नियमानुसार बेल के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही बेलर होने चाहिए, जिनके नाम पर कोई अचल संपत्ति निबंधित होनी चाहिए। मुस्लिम होने के कारण इरफान अंसारी के लोगों ने बेलर का इंतजाम कर लिया, परंतु आदिवासी और इसाई होने के कारण इन दोनों विधायकों को बेलर तलाशने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी तरह की मदद नहीं मिलने के कारण इन दोनों विधायकों के परिजन कोलकाता में दर-दर भटक रहे हैं। इनकी पत्नियां भी कोलकाता में ही बेल के इंतजार में बैठी हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को बेलर मिल जाएगा, तब इनकी रिहाई हो सकेगी।
रिहा होने के बाद इरफान अंसारी ने कहा-
साजिश रचकर हमें फंसाया गया
कोलकाता जेल से शनिवार शाम को रिहा हुए विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर खूब बिफरे। उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों को राजनीतिक साजिश रचकर फंसाया गया है। इरफान ने कहा कि जिस बैकग्राउंड से वे तीनों आते हैं, उनका भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, लेकिन एक साजिश के तहत उनको बदनाम किया गया है। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद इरफान अंसारी से झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का दूत भी मिला, जो लगातार पार्टी हाईकमान से उनकी बात करवा रहा था।
सिन्दरी।नेहरु मैदान शहरपुरा में आज़ादी के 75वें उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्धारित भारत जोड़ों अभियान के तहत गौरव यात्रा – पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सिंदरी नगर में किया गया।सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मंच द्वारा पंडित नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल राज ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,जिला प्रभारी जयशंकर पाठक उपस्थित थें।स्वागत भाषण में राहुल राज ने कहा कि इस गौरव यात्रा में भाग लेने आए सभी लोगों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के उर्वरक क्षेत्र के सपनों के शहर सिंदरी में स्वागत करते हैं।भाजपा कहती हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? परंतु 70 साल पहले पंडित नेहरू ने ही सिंदरी में उर्वरक संयंत्र लगा कर राष्ट्र को उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया था। इसके बाद 30 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ,झारखंड के पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ पदयात्रा निकला।जो बाबू कुंवर सिंह,बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर,अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर रास्ते में माल्यार्पण करते हुए गौशाला,कांड्रा होते हुए आगे चासनाला की ओर बढ़ा।
मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत को जाति,धर्म की राजनीति,आर्थिक रूप से लोगो को कमज़ोर कर,बेरोजगारों की फौज खड़ी कर राष्ट्र को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।जिसे कांग्रेस पार्टी कभी भी संभव नहीं देगी और उसी के मद्देनजर यह कार्यक्रम किया जा रहा हैं।वहीं अपने संबोधन में जयशंकर पाठक ने कहा कि जिस प्रकार आज़ादी के लिए कांग्रेस मैदान में थी और देश को गुलामी से आज़ादी दिलाई।ठीक उसी प्रकार आज कांग्रेस देश में फैल रहे नफरत, बेरोज़गारी, झूठ, मेहंगाई, संवैधानिक संस्थान राष्ट्र की संपतियों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।जिसमें पूरे देश की जनता कांग्रेस के साथ आते दिख रही हैं।कांग्रेस ने आज़ादी के बाद सभी क्षेत्रों में देश को आत्मनिर्भर बनाया था।जिसका एक जीता जागता सबूत सिंदरी शहर भी हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी जयशंकर पाठक,जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवींद्र वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंह, मयूर शेखर झा,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,ए आई सी सी सदस्य मदन महतो, संतोष सिंह,शमसेर आलम, पंकज मिश्रा,सीता राणा,जाहिर अंसारी,नरेंद्र शर्मा,दिलीप मिश्रा, अजय कुमार,प्रशांत दुबे,माला झा,सुनीता देवी,मधु फिलिप्स, , रमेश जिंदल,पूर्णेंदु सिंह,हरिश्चंद्र दुबे, सुबोध पांडेय,सुखदेव हांसदा,बांभोली सिंह,संतोष सिंह, रूप देवासी,माली गोप समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थें।
बिहार बिहार में बीजेपी-जेडीयू की एनडीए की सरकार गिरने के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. बुधवार 10 अगस्त को दोपहर दो बजे नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. बिहार की 164 विधायकों की महागठबंधन वाली सरकार का फॉर्मूला भी लगभग-लगभग तय हो गया है. कहा जा रहा है कि 35 विधायकों का एक मजबूर मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी है. जेडीयू और आरजेडी कोटे से 14-14 मंत्री बनाए जाएंगे. वहीं सात मंत्री अन्य पार्टियों से होंगे.
कुल सात पार्टियों इस महागठबंधन में शामिल होंगी.
बता दें कि आज नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद वह सीधे राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई. राबड़ी आवास से तेजस्वी यादव के साथ फिर राज्यपाल के पास पहुंचे. दोनों ने राज्यपाल से मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश किया. नीतीश ने राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी भी सौंपी. नीतीश के दावा पेश करने के कुछ घंटे बाद राजभवन की तरफ से उन्हें कल शपथ ग्रहण का समय भी दे दिया गया. दोपहर दो बजे नीतीश की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा.
जीतन राम मांझी की पार्टी को भी मिलेगी जगह बताया जा रहा है कि महागठबंधन में कुल सात पार्टियां शामिल हैं. जेडीयू आरजेडी, कांग्रेस, हम, लेफ्ट समेत दो अन्य पार्टियां भी हैं. सरकार में सभी पार्टियों की भागीदारी रहेगी. नई सरकार में जेडीयू और आरजेडी कोटे से 14-14 मंत्री रहेंगे. वहीं कांग्रेस को तीन और लेफ्ट को दो मंत्रालय दिए जा सकते हैं. जीता राम मांझी की पार्टी को भी एक मंत्रालय दिया जा सकता है. हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है. केवल मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण की बात कही जा रही है. 35 मंत्रियों का मजबूत मंत्रिमंडल! सूत्र ये भी बताते हैं नीतीश की नई सरकार में 35 मंत्रियों का मजबूत मंत्रिमंडल होगा. सभी पार्टियों को नई सरकार में शामिल किया जाएगा. हालांकि सूचना ये भी है कि आरजेडी ने नीतीश से भारी-भरकम गृह मंत्रालय की मांग की है. आरजेडी गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है. बता दें, एनडीए से अपनी राहें अलग करने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक वह साथ रहे, उन्होंने गठबंधन का धर्म निभाया. विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद हमने फैसला लिया. सभी नेताओं की इच्छा थी कि हम एनडीए गठबंधन से अलग हों. उन्होंने बीजेपी पर जेडीयू को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया.
बिहार की सियासत ने करवट ले ली है. नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में जाने का फैसला ले लिया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल या परसो नीतीश कुमार महागठबंधन के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे.
बता दें कि पिछले 24 घंटे से बिहार में सियासी गतिविधि तेज हो गई है. नीतीश कुमार और बीजेपी के अलग होने की चर्चा हो रही थी. जिसके बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे जेडीयू की बैठक हुई. बैठक में बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया गया. वहीं JDU के सांसद कौशलेंद्र ने कहा था कि जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने की कोशिश की गई थी. पार्टी को तोड़ने वाले लोग सफल नहीं हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की गई. जेडीयू के कुछ विधायक और सांसद को मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है. विधायकों के पास फोन कॉल का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.
बिहार में आज जेडीयू और बीजेपी गठबंधन टूट गया है. जनता दल यूनाइटेड की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये फैसला लिया है. शाम को 4 बजे मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ेंगे, ऐसी अटकलें लगातार चल रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है. हालांकि जेडीयू की तरफ से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया है. सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे, जिसमें आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस शामिल है. शाम को जब वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे तब महागठबंधन के नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और गवर्नर को समर्थन पत्र सौंपेंगे.
पिछले कुछ दिनों से राज्य के ब्यूरोक्रेट्स के बीच एक चर्चा बहुत ही आम है. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मना करने के बावजूद राज्य के विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह सेमिनार में भाग लेने के लिए अमेरिका चले गए. अरुण सिंह मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी हैं. सरकारी कामकाज के लिए उन्हें राज्य या देश से बाहर जाने के पहले सीएमओ से अनुमति लेनी होती है. लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बावजूद स्वास्थ्य सचिव विदेश दौरे पर गये. खबर लिखे जाने तक वह अमेरिका में ही हैं. जबकि उनका दौरा रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक और मंत्रिमंडल दोनों विभाग से अरुण कुमार सिंह को पत्र देकर अवगत कराया था. ऐसे में सीएम के आदेश की अवहेलना की खबर राज्य की शीर्ष ब्यूरोक्रेसी में फिलहाल चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है.
दरअसल एक से 6 अगस्त तक कांटेंजना कोलंबिया में वर्ल्डशिप-7 कार्यक्रम है. इसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को भाग लेना था. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यवाही शुरू की गई थी. जिसमें विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह की अमेरिका यात्रा जाने का प्रस्ताव था. पर बाद में मुख्यमंत्री सोरेन ने विधानसभा सत्र को देखते हुए विदेश यात्रा के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था.
कैबिनेट ने भी सूचित किया फिर भी अरुण सिंह नहीं माने
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने सीएम के आदेश (फाइल संख्या 4729 दिनांक 28 जुलाई 2022) से अरुण कुमार सिंह को उनके नहीं जाने की विधिवत सूचना भी दी. इसके बावजूद अरुण कुमार सिंह अमेरिका चले गए. दिलचस्प यह है कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विदेश यात्रा को रद्द करने की जानकारी दिए जाने के अलावा कैबिनेट डिपार्टमेंट द्वारा भी इसकी सूचना दी गई. फिर भी अरुण सिंह नहीं माने.
कोलंबिया में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी आयोजन के लिए जब मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव का प्रस्ताव बना, तो जाने की अनुमति के लिए फाइल सीएम कार्यालय पहुंची. सीएम हेमंत सोरेन ने विस सत्र का हवाला देते हुए यह यात्रा रद्द कर दिया. हेमंत सोरेन की बात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तो मान ली, लेकिन स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने उनकी बात या कार्मिक और मंत्रिमंडल के निर्देश को नहीं माना. ब्यूरोक्रेसी में यह चर्चा भी हो रही है कि क्या ऐसे आचरण के लिए सीएम कार्यालय की तरफ से स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है.
झारखंड के लिए गौरव का पल, पीएस बनेंगे रांची के जेपी दास
रांची। झारखंड और रांची के लिए एक बार फिर दोहरी खुशखबरी है। झारखंड कैडर के सीनियर आईएएस और झारखंड ह्यूमन राइट कमीशन के एक्टिंग चेयरपर्सन संतोष कुमार सत्पथी राष्ट्रपति भवन में बतौर प्रिंसपल सेक्रेटरी नियुक्त हो सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। इनके अलावा सरायकेला खरसांवा निवासी जेपी दास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पर्सनल सेक्रेटरी बनेंगे। जेपी दास वर्तमान में रांची में जीएसटी और एक्साइज (अपील) में सुप्रिंटेंडेट के पद पर कार्यरत हैं। झारखंड में द्रौपदी मुर्मू के पीए रहे सूरत कुमार मोहन्ता भी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के पीए बनाये जा सकते हैं। इन सबों की राष्ट्रपति भवन में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।
झारखंड गवर्नर के साथ कर चुके हैं काम गौरतलब है कि संतोष कुमार सत्पथी पूर्व में 2016 में द्रौपदी मुर्मू के झारखंड गवर्नर रहने के दौरान उनके सेक्रेटरी बनाये गये थे। इस दौरान लंबे समय तक उन्होंने श्रीमति मुर्मू के साथ काम किया। इनकी छवि झारखंड के एक ईमानदार आईएएस के रूप में स्थापित है। जेपी दास भी झारखंड में श्रीमति मुर्मू के पीएस और सूरत मोहन्ता पीए के रूप में कार्य कर चुके हैं। सरायकेला निवासी प्रसन्न कुमार दास के बेटे जेपी दास दिसंबर 2015 से जुलाई 2021 तक तत्कालीन गवर्नर श्रीमति मुर्मू के पीएस के रूप में कार्यरत थे। श्रीमति मुर्मू के गृह जिला रायरंगपुर निवासी करमू चंद मोहंता के पुत्र सूरत मोहन्ता भी गवर्नर के कार्यकाल के दौरान उनके पीए के रूप में झारखंड राजभवन में अपनी सेवा दे चुके हैं।
पाकुड़ :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी,अग्निपथ योजना एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री उदय लखमानी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया lयह विरोध प्रदर्शन पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर बिरसा चौक पहुँचते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने जिला अध्यक्ष उदय लखमानी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों को हिरासत मे ले लिया lजिला अध्यक्ष को हिरासत में लेते ही विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दीlश्री उदय लखमानी ने कहा कि देश आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है वहीं देश की आजादी के बाद किसी भी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर कर नहीं लगाया था लेकिन मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर मंगाई को बढ़ा दिया है lरसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैl आम जनता महंगाई से परेशान हैl मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की 4 वर्षों के लिए अनुबंध पर बहाल कर रही है जो देश के सैनिकों का अपमान है lइन अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद न ही पेंशन मिलेगा और न ही पूर्व सैनिकों का दर्जा lऐसे मे सेना का मनोबल गिरेगा l मोदी सरकार इस योजना को लागू कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है lमोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई lरेलवे सहित अन्य केंद्रीय उपक्रमों का निजीकरण कर शिक्षित नौजवानों से रोजगार छीन रही हैl मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद एवं अनुप सिन्हा विश्वास, जिला महासचिव अवधेश झा एवं श्री कुमार सरकार, जिला सचिव कृष्णा यादव,विवेक गोस्वामी,असलम अंसारी एवं देबु विश्वास, प्रखण्ड अध्यक्ष मन्सारुल हक,चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन,सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अफ़जल वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनव्वर आलम, महेशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष महबूब आलम, जिला परिषद् सदस्य मंजुला हाँसदा,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष किशन पासवान,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,एन एस यु आई जिला अध्यक्ष सज्जाद मेहना, पूर्व मुखिया कबीबुर रहमान,इनरोलर मोफ़िज अंसारी,प्रखण्ड सचिव रामविलास महतो, मिथुन मराण्डी, पप्पू गंगवानी,हाजिकुलआलम,फ़रमान अली,मिसबाहुल शेख,मन्सार शेख,जहिरुल शेख, सिराजुद्दीन शेख, अफजल शेख,रजीकुल इस्लाम,एहदीन शेख,मुर्शीद आलम, मोतिउर रहमान,आबिद अंसारी आदि मौजूद थे l
मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी रहे बच्चू यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम बच्चू यादव को लेकर कोर्ट पहुंची. ईडी ने कोर्ट से बच्चू यादव को 10 दिन की रिमांड पर दिये जाने के लिए आवेदन दिया. उसके आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी को 6 दिन की रिमांड पर देने की मंजूरी दी. ईडी अब बच्चू यादव से पूछताछ करेगी. बच्चू यादव से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
बच्चू यादव को ईडी ने कई बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुआ. जिसके बाद बच्चू यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने साहिबगंज में बीते 26 जुलाई को दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर लिया था. इसके साथ ही ईडी ने साहिबगंज पुलिस को दोनों का पता लगाने को कहा था. बच्चू यादव का जहाज शुक्रवार बाजार घाट पर लंगर पर खड़ा था, जिसे ईडी ने अटैच कर लिया है.
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद मोरबादी कैम्प जेल में रखा गया है इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल, विधायक दीपिका पांडेय, अनुप सिंह, प्रदीप यादव, भूषण बाड़ा, शिल्पी नेहा तिर्की, रामचंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व विधायक सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को गिरफ्तार कर कैंप जेल में रखा गया है.
मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. झारखंड कांग्रेस ने राजभवन मार्च निकाला, जिस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गयी.
कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ते हुए राजभवन के गेट के पास पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे. कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे.
पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया. पुलिस ने कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दीपिका पांडे सिंह को हिरासत में ले लिया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव को पूछताछ के लिए ईडी की टीम ने कार्यालय लाया है. बता दें कि ईडी की टीम ने गुरूवार को पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद बच्चू यादव को कोतवाली थाने में रखा गया था, लेकिन आज पूछताछ के लिए कोतोवाली थाने से ईडी कार्यालय लाया गया है. पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को ईडी की टीम ने दो बार समन जारी किया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद भी ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. बता दें कि ईडी की टीम ने पहले ही साहिबगंज में उसके जहाज को जब्त कर लिया है.
रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पांचवे दिन सदन के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होने के पहले स्पीकर के कक्ष बाहर भाजपा के विधायकों का धरना देखने को मिला। इतना तो ठीक था लेकिन जैसे ही स्पीकर रबींद्र नाथ महतो सदन में जाने के लिए अपने कक्ष से निकले वैसे ही भाजपा विधायक राज सिन्हा स्पीकर के पांव पकड़ लिया। राज सिन्हा ने विधानसभाअध्यक्ष के पांव पकड़े और भाजपा विधायकों के निलंबन को वापस लेने आग्रह किया। इसके बाद स्पीकर ने मुस्कुराते हुए उनके आग्रह को मानते हुए निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद स्पीकर ने सदन से निलंबित भाजपा के चारों विधायक भानू प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जयप्रकाश पटेल और रणधीर सिंह के निलंबन वापस करने की घोषणा की।