Ranchi : उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 में JMM ने यूपीए की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का ऐलान किया हैं. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने आदेश जारी कर दिया है.जारी आदेश में शिबू सोरेन ने कहा है कि आगामी 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रीय चुनाव में सभी विधायक यूपीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करें. मार्गरेट अल्वापूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं. जिन्हें यूपीए उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है. इसकी घोषणा एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने की थी.वहीं भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
श्रेणी: Politics
-
शिक्षा का उर्दुकरण करना बंद करो के नारे के साथ भाजपा का विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन
Ranchi: विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी भाजपा विधायकों ने सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया . शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के नारे के साथ सरकार के खिलाफ नारे बाजी की . भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब से राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है. स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है.
विधायकों को निलंबन मुक्त करो
मंगलवार को स्पीकर के भाजपा के चार विधायकों को 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था. भाजपा विधायक इसका भी विरोध कर रहे थे. विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा कि सरकार के इशारे पर स्पीकर ने यह कार्रवाई की है. जेपी पटेल सदन में नहीं थे उन्हें भी निलंबित किया गया, यह गलत है. कहा कि सरकार को यह भय था कि मनी बिल पर सदन में सरकार कहीं गिर ना जाये इसलिए चार विधायकों को निलंबित किया गया. विधानसभा मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन का नायाब तरीका दिखा। कर्पूरगौरं करुणावतारं भजन गए तो बोल बम के नारे भी लगाए.
-
बरामद रुपये का सोर्स असम नही कोलकाता था
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में बीते 30 जुलाई की देर शाम पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों राजेश कच्छप, इरफान अंसारी और नमन विक्सल कोंगारी को पैसे के साथ पकड़ा था. इस मामले में पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने नया दावा किया है. दावा यह है कि कांग्रेस के तीनों विधायकों से जो रुपये बरामद हुए, उसका सोर्स असम नहीं बल्कि कोलकाता से था. सीआईडी के अनुसार, तीनों विधायक कुछ लोगों के इशारे पर एक बड़ी साजिश के तहत काम कर रहे थे. गौरतलब है कि मामले में बरामद धन का संबंध पहले असम से होने की बात कही गई थी.
सीआईडी के अधिकारी ने उस कथित बड़ी साजिश के बारे में कोई विस्तृत जानकारी तो नहीं दी है, पर यह जरूर बताया है कि बरामद धन किसी बड़ी साजिश के हिस्से का अंश मात्र है. इस अधिकारी ने कहा कि बरामद धन का संबंध कोलकाता से है. असम से इसका कोई संबंध नहीं है. तीनों विधायक कुछ लोगों के इशारों पर काम कर रहे थे. हमें लगता है कि कोई बड़ी योजना है.
कांग्रेस ने 31 जुलाई को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में प्रत्येक विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. भाजपा ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है. तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं.
सीआईडी अधिकारी के अनुसार, तीनों विधायक एक बिचौलिए के साथ गुवाहाटी गए थे. जहां किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ एक सौदा किया गया था. इसके बाद तीनों ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी और सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल में ठहरे. होटल में उनका एक और युवा कांग्रेस नेता इंतजार कर रहा था, जिसने यहां एक व्यापारी से मुलाकात की और उन्हें अपने कार्यालय से पैसे दिलवाए. विधायक बिना अपनी निजी जानकारी साझा किए बिना होटल में रुके थे. होटल के प्रबंधक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. युवा कांग्रेस नेता का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है. पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर ली है.
-
अनूप सिंह के खिलाफ अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज
Ranchi : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में 30 जुलाई की देर शाम पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को गिरफ्तार किया था. इस मामले को लेकर दीपक राव सिंह नाम के एक व्यक्ति ने मंगलवार को बेरमो विधायक अनूप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि विधायक अनूप सिंह ने साजिश कर अपने सहयोगियों को फंसाया है. इसको लेकर अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि विधायक अनूप सिंह और अन्य के खिलाफ साजिश के लिए प्राथमिकी दर्ज करें.
दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि बीते 29 जुलाई इरफान अंसारी अन्य दो विधायक राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी के साथ निजी काम के लिए गुवाहाटी गए थे, वे 30 जुलाई को कोलकाता लौट आए. विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को है. सभी विधायक इस मौके पर वितरण के उद्देश्य से साड़ी खरीदने का फैसला किया. हालांकि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रानीहाटी में उनकी कार को रोक लिया. बिना किसी अधिकारी के उस कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस को 48 लाख रुपये नकद मिले, जो साड़ियां खरीदने के लिए रखे हुए थे. स्पष्टीकरण के बावजूद पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिना किसी प्राधिकार के उन्हें उनके ड्राइवर और दोस्त के साथ हिरासत में ले लिया.
-
हेमंत सरकार को गिराने की साजिश में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा शामिल
राँची : झारखंड कैश कांड में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार जयमंगल सिंह के अरगोड़ा पुलिस थाना में शिकायत किया है कि झारखंड में सरकार गिराने की साजिश में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शामिल है। साथ ही साथ हावड़ा में पकड़े गए तीन कांग्रेस विधायकों पर आरोप लगाया है पार्टी के विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में रविवार को जीरो एफआईआर दायर किया है. इसकी कॉपी हावड़ा ग्रामीण एसपी को भी भेज दी गयी है. FIR में अनूप सिंह ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने के लिये 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था. इसमें लिखा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगाड़ी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति एमएलए 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे.
एफआइआर में अनूप सिंह ने बताया है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आऊं. वे लोग मुझे गोवाहाटी लेकर जाते. उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिये आश्वस्त करते. इरफान अंसारी ने मुझे कहा कि नई सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने का वचन दिया गया है. यह भी कहा कि कल दोपहर वे कोलकाता पहुंच रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि उनके लोगों को पैसे भी ट्रांसफर किये गये हैं. असम के सीएम यह काम अपनी पार्टी के टॉप नेताओं के कहने पर कर रहे हैं जो दिल्ली में बैठे हुए हैं. अनूप ने अपने FIR में बताया है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और 1206 आईपीसी की धारा (सी) और इस तरह इनके द्वारा उन्हें एक अवैध कार्य के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत में लाने की कोशिश की गयी है. ऐसे लोग झारखंड की वर्तमान सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं. -
अनूप सिंह को मिला था 10 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ उसी की पार्टी के विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में रविवार को जीरो एफआईआर दायर किया है. इसकी कॉपी हावड़ा ग्रामीण एसपी को भी भेज दी गयी है. FIR में अनूप सिंह ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने के लिये 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था. इसमें लिखा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगाड़ी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति एमएलए 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे.
एफआइआर में अनूप सिंह ने बताया है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आऊं. वे लोग मुझे गोवाहाटी लेकर जाते. उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिये आश्वस्त करते. इरफान अंसारी ने मुझे कहा कि नई सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने का वचन दिया गया है. यह भी कहा कि कल दोपहर वे कोलकाता पहुंच रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि उनके लोगों को पैसे भी ट्रांसफर किये गये हैं. असम के सीएम यह काम अपनी पार्टी के टॉप नेताओं के कहने पर कर रहे हैं जो दिल्ली में बैठे हुए हैं. अनूप ने अपने FIR में बताया है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और 1206 आईपीसी की धारा (सी) और इस तरह इनके द्वारा उन्हें एक अवैध कार्य के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत में लाने की कोशिश की गयी है. ऐसे लोग झारखंड की वर्तमान सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं.
-
3000 करोड़ से बनी झारखंड की 1767 सड़कें
सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री का जवाब
इस वर्ष भी 2000 किमी नई सड़क के निर्माण का है लक्ष्य
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019 से 2022 तक, इन 3 वर्षों में झारखंड में 1767 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जिसकी लंबाई 4417 किलोमीटर है। इन सड़कों के निर्माण में 2994 करोड़ रुपए खर्च हुए।
उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति में लोकसभा में दी। लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान सांसद श्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लक्ष्य और उद्देश्य के साथ ही, झारखंड में सड़कों के निर्माण और सड़क निर्माण के तय किए गए लक्ष्य को लेकर सवाल किया था।
सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनसंख्या की पात्र और संपर्क विहीन बसावटो को बारहमासी सड़क के माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। अभी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज II के तहत काम चल रहा है।
वर्ष 2019 में सरकार ने इसमें सुधार किया और ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारो, स्कूलों और अस्पतालों को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य आरंभ हुआ। इसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 को लेकर 125000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया। इससे पूर्व वर्ष 2016 में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों का संपर्क मुख्य सड़क के माध्यम से हो, इस दिशा में भी काम किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सभी सड़कें बारहमासी सड़के हैं और आबादी के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर इन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जाता है।
केंद्रीय मंत्री ने सांसद को दिए जवाब में बताया कि इसके तहत 250 से अधिक जनसंख्या श्रेणी वाले क्षेत्र में 6177 सड़कों का निर्माण हुआ है। वही 100 से 249 की आबादी वाले क्षेत्रों में देशभर में 1782 सड़कों का निर्माण किया गया है। इन दोनों ही श्रेणी में झारखंड में 17 और 320 सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
बीते 3 वर्ष में झारखंड में ऐसी 1767 सड़क पूर्ण कर ली गई है, जिसकी लंबाई 4417 किलो मीटर है।
वही पूरे देश की बात करें तो देश भर में बीते 3 वर्षों में 20798 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, जिनकी लंबाई 105962 किलोमीटर है। इसके निर्माण में 73484 करोड रुपए खर्च भी हुए हैं।
सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 तक यानी चालू वित्तीय वर्ष में पूरे देश भर में 47171 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें झारखंड में लगभग 2000 किलोमीटर की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी। -
सीएम प्रतिनिधि के करीबी का क्रशर सील
मारीकुट्टी में विष्णु यादव के भाई का क्रशर ईडी की टीम ने किया फ्रीज
पंकज मिश्रा का करीब है विष्णु यादव, कार्रवाई से क्रशर कारोबारियों में हड़कंप
साहिबगंज। ईडी ने सोमवार की रात मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी फ्रीज कर लिया। यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है। सोमवार दोपहर वहां से स्टोन चिप्स ला रहे ट्रक चालकों को पुलिस ने पकड़ा था। वाहन चालकों से लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया था। विष्णु यादव का क्रशर को 8 जुलाई को ईडी ने फ्रीज कर दिया था। बाद में वहां सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया था। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तक ईडी ने मारीकुट्टी में स्थित पवित्र कुमार यादव के क्रशर की जांच-पड़ताल की। दोपहर दो बजे के करीब ईडी अधिकारी वहां पहुंचे थे। 10 घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। ईडी की टीम अभी साहिबगंज में जमी हुई है। वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। टीम आज भी क्रशरों की जांच-पड़ताल करेगी। फिलहाल जांच के लंबा खींचने की आशंका है। टीम के आज मिर्जा चौकी, बाकुड़ी व बरहड़वा जाने की उम्मीद है। इधर, ईडी की धमक से साहिबगंज पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वैध रूप से चल रहे क्रशरों में भी काम बंद कर दिया गया है। ईडी ने आठ जुलाई को पंकज मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक पत्थर कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पांच करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया था। बाद में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। -
जोहार बोलकर द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी
द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही उन्होंने शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला होने का गौरव भी हासिल किया है. पहले संबोधन की शुरुआत ‘जोहार ! नमस्कार ! से की और गरीबी में हुई प्रारंभिक शिक्षा से लेकर राजनीति की शुरुआत और राष्ट्रपति बनने के सफर को याद किया. इस दौरान उन्होंने खासतौर से महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात की और इस उपलब्धि को गरीबों को समर्पित किया. कहा, मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है. देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है.
आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है
राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी सियासी पारी और नए पद की जिम्मेदारी के समय का खास जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है, जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा.’ उन्होंने कहा, ‘ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था, तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी. और आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है

कल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है
उन्होंने कहा, ‘मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है.’ इससे पहले प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थीं. बोलीं- आजाद भारत में जन्मी मैं पहली राष्ट्रपति हूं. देश के गरीब आदिवासी इसमें अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘कल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है. ये दिन, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम, दोनों का ही प्रतीक है. मैं आज, देश की सेनाओं को तथा देश के समस्त नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं.’
सबका प्रयास और सबका कर्तव्य
इस दौरान उन्होंने देश के सेनानियों को याद किया और उनकी इच्छाएं पूरी करने की बात की. मुर्मू ने कहा, ‘हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं, उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है. इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता दो पटरियों पर आगे बढ़ेगा- सबका प्रयास और सबका कर्तव्य.
मैंने अपनी जीवन यात्रा ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से शुरू की थी
पुराने दौर को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने अपनी जीवन यात्रा ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से शुरू की थी. मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं, वहां मेरे लिये प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने जैसा ही था. लेकिन अनेक बाधाओं के बावजूद मेरा संकल्प दृढ़ रहा और मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली बेटी बनी
गरीब घर में पैदा हुई बेटी
मुर्मू ने कहा, ‘मैं जनजातीय समाज से हूं, और वार्ड कौन्सिलर से लेकर भारत की राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मुझे मिला है. यह लोकतंत्र की जननी भारतवर्ष की महानता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये हमारे लोकतंत्र की ही शक्ति है कि उसमें एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी, दूर-सुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है.’ राष्ट्रपति ने अपनी उपलब्धि देश के गरीबों के नाम की है. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि जो सदियों से वंचित रहे, जो विकास के लाभ से दूर रहे, वे गरीब, दलित, पिछड़े तथा आदिवासी मुझ में अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं
देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है
राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन के दौरान सबसे खास जिक्र महिलाओं का रहा. उन्होंने कहा, ‘मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है, देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं आज समस्त देशवासियों को, विशेषकर भारत के युवाओं को तथा भारत की महिलाओं को ये विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर कार्य करते हुए मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि होंगे.’ मुर्मू ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि हमारी सभी बहनें व बेटियां अधिक से अधिक सशक्त हों तथा वे देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाती रहें
आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक समय में जब भारत अगले 25 वर्षों के विजन को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा से जुटा हुआ है, मुझे ये जिम्मेदारी मिलना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है
खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि उनके इस शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचन में पुरानी लीक से हटकर नए रास्तों पर चलने वाले भारत के आज के युवाओं का साहस भी शामिल है तथा वह ऐसे प्रगतिशील भारत का नेतृत्व करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद से लेकर रामनाथ कोविन्द तक, अनेक विभूतियों ने इस पद को सुशोभित किया है और इस पद के साथ साथ देश ने इस महान परंपरा के प्रतिनिधित्व का दायित्व भी उन्हें सौंपा है
“मो जीवन पछे नर्के पड़ी थाउ, जगत उद्धार हेउ”
उन्होंने कहा कि मैं आज समस्त देशवासियों को, विशेषकर भारत के युवाओं को तथा भारत की महिलाओं को ये विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर कार्य करते हुए मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि होंगे. मुर्मू ने कहा कि संविधान के आलोक में वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी और उनके लिए भारत के लोकतांत्रिक-सांस्कृतिक आदर्श और सभी देशवासी हमेशा ऊर्जा के स्रोत रहेंगे. राष्ट्रपति ने कहा कि जगन्नाथ क्षेत्र के एक प्रख्यात कवि भीम भोई की कविता की एक पंक्ति है: “मो जीवन पछे नर्के पड़ी थाउ, जगत उद्धार हेउ”. अर्थात, अपने जीवन के हित-अहित से बड़ा जगत कल्याण के लिए कार्य करना होता है. उन्होंने कहा कि जगत कल्याण की भावना के साथ, मैं आप सब के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व लगन से काम करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी.
-
द्रौपदी मुरमू आज लेंगी राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आज।
देश के 15वीं राष्ट्रपति के रूप में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज सुबह लगभग 10 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने के बाद नये राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जायेगी।
-
एक पेड़ लगाएं, पांच यूनिट बिजली मुफ्त पाएं
शहरी क्षेत्र के निवासियों के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऐलान
रांची। झारखंड के शहरी क्षेत्र में रहने वाले वैसे परिवार जो अपने घर के कैंपस में पेड़ लगाएंगे उन्हें राज्य सरकार प्रति पेड़ 5 यूनिट बिजली फ्री देगी। वन महोत्सव कार्यक्रम में यह घोषणा करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को प्राकृतिक संतुलन बनाकर ही रोका जा सकता है।जब तक कैंपस अथवा घरों के परिसर में पेड़ रहेंगे उन्हें यह लाभ मिलता रहेगा परंतु ध्यान रहे यह पेड़ कोई गेंदा या गुलाब का पौधा नहीं बल्कि कोई फलदार या अन्य वृक्ष होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्राकृतिक के साथ छेड़छाड़ करते हुए जिस प्रकार हम विकास की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उससे विनाश को भी आमंत्रण दे रहे हैं। अगर सामंजस्य नहीं बैठाया तो मनुष्य जीवन को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जीवन जीने के लिए पेड़ का होना जरूरी है। किसी भी वजह से पेड़ कटता है तो उसकी भरपाई पेड़ लगाकर होनी चाहिए। यह हम सभी को मिलजुलकर सुनिश्चित करना है। वन महोत्सव कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि हर दिन वन महोत्सव होना चाहिए। -
टेंडर गड़बड़ी में फंसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, केस दर्ज
अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी का आरोप
रांची। अवैध खनन और टेंडर गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर समेत 11 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। इससे आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले दिनों ईडी के रांची जोनल आॅफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बड़हरवा में हाट बाजार की बंदोबस्ती के टेंडर में गड़बड़ी के मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी थी। जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार को पंकज मिश्रा की कोर्ट में पेशी के साथ ही नया केस दर्ज किया है। यह केस प्रिवेंशन आॅफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की धारा 3 एवं 4 के तहत किया गया है। इसके बाद उक्त मामले में पंकज को रिमांड पर लिया गया। पंकज को रिमांड पर लेकर ईडी ने गुरुवार से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ईडी टेंडर गड़बड़ी मामले में भी पंकज से राज उगलवाएगी।
ये भी बनाए गए आरोपी : ईडी ने जिन 11 पर केस दर्ज किया है उनमें तपन सिंह, दिलीप साह, इस्तेकार आलम, तेजस भगत, कुंदन गुप्ता, धनंजय घोष, राजीव रंजन शर्मा, संजय रमानी एवं टिंकू रज्जक अंसारी भी शामिल हैं। -
पीएम से मिले संजय सेठ, रांची में बनाएंगे टाॅय बैंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रांची सांसद
रांची लोकसभा क्षेत्र की पत्रिका प्रगति 2021-22 भेंट की
रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में सांसद ने उन्हें आदिवासी अंगवस्त्रम और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही आजादी के अमृत काल में आदिवासी समाज से पहली महिला राष्ट्रपति का निर्वाचन कर देश और दुनिया में आदिवासी समाज का मान बढ़ाने के लिए रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका आभार जताया।
अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सांसद ने प्रधानमंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र की वार्षिक पुस्तिका प्रगति 2021-22 भी भेंट की। प्रधानमंत्री को रांची में चल रहे बुक बैंक के विषय में बताया। बुक बैंक की प्रधानमंत्री ने सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुक बैंक की शुरुआत जरूरतमंदों बच्चों के लिए एक अच्छी शुरुआत है।
प्रधानमंत्री ने सांसद को यह निर्देश दिया की बुक बैंक की तर्ज पर रांची में एक तो टॉय बैंक की स्थापना करनी चाहिए ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र के बच्चों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खिलौने मिल सके। प्रधानमंत्री जी ने यह निर्देश दिया कि इन खिलौनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खिलौनों का उपयोग कर सकें।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद को गुजरात में स्थापित किया गया टॉय बैंक के संबंध में जानकारी दी और इसी तर्ज पर काम करने के लिए कहा।
सांसद श्री सेठ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री जी का विशेष स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है। प्रधानमंत्री जी ने इस बार भी आशीर्वाद और स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र से पूरे झारखंड को दिया है। -
ईडी की गिरफ्त में मायूस दिखे सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा
ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार शाम को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर ले लिया। आई एम वेटिंग कह कर ईडी को ललकारने वाले पंकज मिश्रा आज उसकी गिरफ्त में कोर्ट रूम से बाहर निकलने पर काफी मायूस दिख रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से अनुरोध किया कि पंकज मिश्रा से अभी कई मामलों में पूछताछ करना बाकी है, इसलिए 10 दिनों का रिमांड दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ छह दिन का ही रिमांड मंजूर किया है। अब अगले छह दिनों तक पंकज मिश्रा से ईडी के हीनू स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ होगी।
ज्ञात हो कि मंगलवार को ईडी की टीम ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शाम 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद पंकज मिश्रा का मेडिकल चेकअप किया गया उसके बाद कोतवाली थाने के हाजत में रखा गया। गिरफ्तारी के बाद पंकज मिश्रा काफी मायूस दिख रहे थे और हाजत में रात भर छटपटाते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोने से पहले पंकज मिश्रा ने पहले दवा खाई उसके बाद रात भर हाजत में छटपटाते दिखे।
-
बाबा वैद्यनाथ के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री, पत्नी संग की पूजा-अर्चना
देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा भोलेशंकर की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, अमन-चैन, सुख -शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे रांची
रांची में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

रांची।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर बाद 12:40 बजे बिरसा हवाई अड्डा रांची पहुंचे। यहां से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें अतिथि गृह ले गए। रास्ते में बिरसा चौक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही हवाई अड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके प्रदान कर स्वागत किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रांची पहुंचने पर झारखंड भाजपा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी,भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राजसभा सांसद आदित्य साहू ,पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय,विधायक नवीन जायसवाल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ कुछ समय बातचीत किया।
-
सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने बढ़ाई कई लोगों की परेशानी
ईडी टीम के साहेबगंज पहुंचने की सूचना, पंकज व पिंटू से हो सकती है पूछताछ

शेल कंपनियों, मनरेगा और खनन घोटाले की जांच की आंच अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों को परेशानी में डाल सकता है. ईडी का शिकंजा जैसे-जैसे कसता जा रहा है, नए-नए चेहने भी सामने आते जा रहे हैं. प्रेम प्रकाश, कई जिलों के डीएमओ और डीटीओ से पूछताछ में कई अहम जानकारियां ईडी को मिली है. सूचना है कि उनसे मिली जानकारियों के आधार पर ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ कर सकती है. ईडी ने पूछताछ को तैयार एक्सरसाइज शुरू कर दिया है. पूछताछ के लिए ईडी की एक टीम संभवत: साहेबगंज पहुंच चुकी है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने कई लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. ईडी की कार्रवाई को लेकर निशिकांत दुबे द्वारा किया गया ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है. सांसद ने ट्वीट किया है कि ‘अब बारी झारखंड के मुख्यमंत्री जी के विभीषण व परम सलाहकार जिनके अंदर व बाहर दोनों दरबारी बिखर गए. वैसे परम ज्ञानी पिंटू श्रीवास्तव की है, जल्द ही माइनिंग लीज धौंस से लेने के खुशी में केंद्रीय एजेंसियों के सामने होंगे.’ ऐसे में कयाश लगाया जा रहा है कि ईडी जल्द पंकज मिश्रा और पंटू श्रीवास्तव से पूछताछ करेगी.
-
राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्विरोध निर्वाचित हुए 41 उम्मीदवार
आगामी 10 जून को होंगे बाकी उम्मीदवारों के लिए चुनाव
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पंजाब के सभी 41 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है. चुनाव को लेकर 3 जून को नाम वापसी का आखिरी दिन था. आपको बता दें, निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवारों में कांग्रेस, आप, झामुमो, सपा, आप, भाजपा, अन्नाद्रमुक, द्रमुक और वाईएसआर कांग्रेस पार्टियों के अलावे एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए चुने गए सभी 41 उम्मीदवारों के लिए आगामी 10 जून को चुनाव होने थे, चूंकि अब ये 41 सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है इसलिए आने वाले 10 जून को बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों के लिए वोटिंग होगी.
झारखंड में झामुमो से महुआ माजी और बीजेपी से आदित्य साहू चुने गए निर्विरोध बता दें, झारखंड से जेएमएम से महुआ माजी वहीं बीजेपी से आदित्य साहू को राज्यसभा चुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया है. बता दें, संसद के उच्च सदन में महुआ माजी और आदित्य साहू की ये पहली पारी होगी. 3 जून को झारखंड विधानसभा के सचिव सह चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी सैय्यद जावेद हैदर ने इन नतीजों की घोषणा की थी, बता दें, झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा सीट है, जिसमें जेएमएम के 30 विधायक, विपक्षी दल बीजेपी के 26 विधायक वहीं जेएमएम के साथ गठबंधन वाली पार्टी कांग्रेस के 17 विधायक है.
इसके अलावे उत्तरप्रदेश से बीजेपी के 8 सदस्यों सहित 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए है, जिसमें कांग्रेस से बाहर निकले कपिल सिब्बल को निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है, मध्यप्रदेश से तीन प्रत्याशी को निर्विरोध उम्मीदवार के रुप में निर्वाचित किया गया, छत्तीसगढ़ से दो सदस्य, पंजाब से दो सदस्य, बिहार से पांच सदस्य, तमिलनाडु से कांग्रेस के पी. चितंबरम के अलावे पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, वहीं आंध्रप्रदेश से चार सदस्य और उत्तराखंड से एक राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए.
-
महुआ मांजी ने किया नामांकन में प्रस्तावक बने राजद विधायक भी मगर कांग्रेस ने लिया किनारा
राज्यसभा चुनाव के लिए बतौर झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी ने नामांकन किया.
उन्होंने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया. महुआ के नामांकन में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं हुई. कांग्रेस का कोई भी विधायक प्रस्तावक नहीं बने. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और झमुमो के विधायकों के साथ महुआ माजी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंची. नामांकन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद और राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित थे. महुआ ने प्रभारी सचिव और निर्वाची पदाधिकारी जावेद हैदर के समक्ष नामांकन किया.
-
भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू के नामांकन में प्रस्तावक बने आजसू विधायक भी
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू ने नामांकन दाखिल किया.
विधानसभा के प्रभारी सचिव और राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी जावेद हैदर के समक्ष उन्होंने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के समय भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित थे. आदित्य साहू ने तीन सेट में नामांकन किया. पहले सेट में प्रथम प्रस्तावक बाबूलाल मरांडी, दूसरे सेट में प्रथम प्रस्तावक सुदेश महतो और तीसरे सेट में प्रथम प्रस्तावक नीलकंठ सिंह मुंडा बने हैं.
आदित्य साहू के नामांकन में भाजपा विधायक नीरा यादव, भानु प्रताप शाही और इंद्रजीत महतो को छोड़ 25 विधायक प्रस्तावक बने हैं. नीरा यादव और भानु प्रताप शाही निजी कार्यों से राज्य से बाहर हैं और उन्होंने पार्टी को इसकी सूचना पहले से दे रखी है. वहीं इंद्रजीत महतो लंबे समय से बीमार हैं और हैदराबाद में इलाजरत हैं.
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने मंडल स्तर के कार्यकर्ता को भी उच्च सदन भेजकर सम्मान देती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया. कहा कि जिस उम्मीद के साथ पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मौका दिया है उसपर खरा उतारने का प्रयास करेंगे. झारखंड की समस्या को उच्च सदन में रखेंगे. मीडिया से बातचीत में आदित्य साहू भावुक भी हो गए. कहा सपने में नहीं सोचा था कि पार्टी इतना बड़ा सम्मान देगी.
-
पंचायत चुनाव सेकंड फेज की वोटिंग शुरू
50 प्रखंडों के 872 पंचायतों में जनता कर रही है मतदान, ड्रोन से रखी जा रही है नजर
राँची।राज्य के 16 जिलों के 50 प्रखंडों की 872 पंचायतों में आज गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। सुबह 6 बजे से ही वोटरों का बूथ पर पहुंचना शुरू हो गया था। बूथों पर लम्बी लम्बी लाइनें लगी है।वोटरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।