टैग: Gandivlive

  • रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में एक साथ 4 बसें जलकर हुईं राख

    रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में एक साथ 4 बसें जलकर हुईं राख

    रांची। शहर के कांटा टोली चौक स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार को 4 बस में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। चारों बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले बस पूरी तरह जल चुकी थी।

    पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। स्टैंड में आग लगने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी बस चालक अपनी गाड़ी को लेकर स्टैंड से भागने लगे। आग लगने की घटना के बाद बस के अंदर से जोरदार आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भाग रहे थे।

    पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड के अंदर लगे CCTV की जांच की जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि किसी शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाने की घटना तो नहीं की गई है। बक़रीद का छुट्टी होने की वजह से बस स्टैंड में लोगों की संख्या काफ़ी कम थी। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई चश्मदीद नहीं मिला है।

  • राहुल गांधी को नहीं मिली इजाजत, वापस लौटे इंफाल

    राहुल गांधी को नहीं मिली इजाजत, वापस लौटे इंफाल

    इंफाल | कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर राजधानी इंफाल पहुंचे हैं। राहुल वहां के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ कई नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

    इस बीच इंफाल से विष्णुपुर जाते समय राहुल के काफिले को पुलिस ने रोक दिया है। राहुल गांधी के काफिले के साथ कई और कांग्रेस नेता साथ जा रहे थे। काफिले को रोके जाने के बाद राहुल गांधी वापस इंफाल आ चुके हैं। 

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। उन्होंने कहा,

    राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोके जाने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

    राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया। ह राहत शिविरों में पीड़ित लोगों से मिलने और संघर्षग्रस्त राज्य में राहत पहुंचाने के लिए वहां जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मणिपुर पर अपनी चुप्पी तोड़ने की जहमत नहीं उठाई है. उन्होंने राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

    केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस हमें अनुमति क्यों नहीं दे रही है। राहुल गांधी का यह दौरा प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए ही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने करीब 20-25 किलोमीटर का सफर तय किया, लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं। मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया। उन्होंने कहा कि बिष्णुपुर जिले के उटलू गांव के पास राजमार्ग पर टायर जलाए गए और काफिले पर कुछ पत्थर फेंके गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा,

  • चांडिल में ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, केबिन में फंसा ट्रेलर का चालक

    चांडिल में ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, केबिन में फंसा ट्रेलर का चालक

    पुलिस ने घंटों मशक्कत कर हाइड्रा की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला

    सरायकेला। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल के कांदरबेड़ा चौक पर आज सुबह ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। काफी देर बाद उसे हाईड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है, उसके पैर में चोट लगी है। आज सुबह चांडिल की ओर से जमशेदपुर की तरफ आम लेकर जा रहे एक ट्रक और जमशेदपुर की ओर से चांडिल की ओर जा रहे एक खाली ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक का चालक तेज रफ्तार से अपने वाहन को डोबो होते हुए जमशेदपुर जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया। इसी क्रम में जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर उस ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल थाना की पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रेलर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चांडिल थाना प्र•ाारी ने बताया कि ट्रेलर चालक के पैर में चोट लगी है।

  • घरेलू विवाद में हुई कहासुनी में पति ने चापड़ से पत्नी की कर दी हत्या

    घरेलू विवाद में हुई कहासुनी में पति ने चापड़ से पत्नी की कर दी हत्या


    पुलिस ने हत्यारा अमित टोप्पो को गिरफ्तार कर, हत्या में प्रयुक्त चापड़ जब्त किया

    गुमला। चैनपुर में घरेलू विवाद को लेकर दंपति में हुई कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि देखने से प्रतीत होता है कि चैनपुर के बजारटांड़ के समीप बुधवार की रात अमित टोप्पो ने अपनी पत्नी मंजुला टोप्पों की धारदार चापड़ से गर्दन पर वार कर हत्या की है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अमित टोप्पो का अपनी पत्नी मंजुला टोप्पो उर्फ मंजुला सिंह से पिछले कई महीनों से मनमुटाव चल रहा था। मंजुला अपने मायके रामपुर में रह रही थी। घटना के दिन बुधवार को शाम पांच बजे अमित पत्नी को रामपुर से मना कर अपने घर ले आया। इसके बाद दोनों घर पर रहे। पत्नी खाना बनाने में व्यस्त हो गयी। इसी दौरान रात करीब 9.30 बजे किसी बात को लेकर दोनों में फिर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद और गुस्सा इतना बढ़ गया कि अमित अपनी पत्नी को मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान अमित ने घर में रखे धारदार चापड़ उठा लिया और पत्नी के गर्दन में वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

    जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक कर दी हत्या
    दोनों के बीच विवाद और हो हल्ला आसपास के लोग सुने। जब तक लोग दोनों को समझाने पहुंचे, उससे पहले ही अमित ने अपनी पत्नी पर चापड़ से वार कर दिया। इससे पत्नी जमीन पर गिर गयी और उसकी मौत हो गयी। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    हत्या में प्रयुक्त चापड़ जब्त
    इधर घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी पति अमित टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त चापड़ को भीं जब्त कर लिया है। मामले में इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने बताया कि हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • ईंटा-बालू सप्लायर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    ईंटा-बालू सप्लायर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    जमशेदपुर | सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझीटोला निवासी 35 वर्षीय दिलीप दंडपात ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह मिली, जब दिलीप की पत्नी उसे चाय देने के लिए कमरे में पहुंची. उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. पीछे वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो दिलीप फंदे से लटका हुआ था. पड़ोसियों की मदद से दिलीप को फंदे से उतारकर तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिलीप ईंट-बालू का सप्लायर था.

    उसे एक आठ साल की बेटी और नौ माह का एक बेटा है. परिजनों के अनुसार वह सोमवार रात 11 बजे घर आया और खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चला गया. सुबह जब पत्नी चाय देने के लिए कमरे में पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जब दिलीप ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने पीछे वेंटिलेटर से झांक कर देखा. दिलीप ने चादर के सहारे फांसी लगाई थी. परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं.

  • जगन्नाथपुर रथ यात्रा आज

    जगन्नाथपुर रथ यात्रा आज

    रांची | आज रांची के जगन्नाथपुर पुरी में दोपहर बाद रथयात्रा निकाली जायेगी.  भगवान जगन्नाथपुर , बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ मौसीबाड़ी जायेंगे. जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. ट्रैफिक पुलिस ने 26 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाये हैं. इसके अलावा पांच जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. ट्रैफिक एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त स्थल पर समय पर तैनात रहने के निर्देश दिये हैं. ट्रैफिक एसपी ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी हाल में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो. बता दें  कि घुरती रथ यात्रा 29 जून को है. इस दिन भी ट्रैफिक की इसी तरह की व्यवस्था रहेगी |

    ट्रैफिक पुलिस ने शालीमार बाजार के पास, एटीएस ऑफिस के पास, वाइएमसीए स्कूल के सामने, प्रभात तारा मैदान के तीन मुहाने के पास, प्रभात तारा मैदान निरंजन तालाब के दक्षिण छोर पर, झालसा कार्यालय के पास, तिरिल मोड़ के पास, योगदा सत्संग महाविद्यालय के पास, पुंदाग साई मंदिर के पास, पुंदाग विस्थापित कॉलोनी के पास,  मौसीबाड़ी गोल चक्कर के पास, शहीद मैदान के समीप, पुराना विधानसभा जाने वाले मार्ग में, गार्डेन बेकरी के पास और इंदिरा नगर के पास ड्रॉप गेट बनाये हैं.

    1. बिरसा चौक से मेला जाने वाले लोग शहीद मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे.
    2. धुर्वा, तुपुदाना और हटिया इलाके से आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
    3. रिंग रोड और शहरी क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार होते हुए जायेंगे. इनके लिए तिरिल मोड़ के पास हैलीपैड में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
    4. बिरसा चौक से रिंग रोड जाने वाले वाहन शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर, प्रभात तारा मैदान, नॉर्थ गेट तिरिल मोड़ से नया सराय से होते हुए तिरिल मोड़ के पास बनाये गये हैलीपैड में वाहन पार्क होंगे.
    5. पुराना विधानसभा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शहीद मैदान के पास पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
  • ओरमांझी -सिकीदिरी पथ पर कोको कोको लदा ट्रक और टैंकर में आमने सामने की हुई जोरदार टक्कर

    ओरमांझी -सिकीदिरी पथ पर कोको कोको लदा ट्रक और टैंकर में आमने सामने की हुई जोरदार टक्कर

    ट्रक चालक सुनील चौधरी गंभीर रुप से घायल ,पैर हुआ फ्रेक्चर

    ओरमांझी | राजधानी रांची के ओरमांझी सिकीदिरी मुख्य सड़क पर बारीडीह रांगो चौक के पास मंगलवार को दिन के लगभग 11 बजे के आस पास रांची से गोड्डा कोको कोला पहुँचाने जा रहे ट्रक जिसकी रजिस्टेशन संख्या JH01 ई जेड 8033 और सिकीदिरी की ओर से आ रहे डीजल टैंकर गाड़ी JH10BG 1949 में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

    जोरदार टक्कर के बाद ट्रक में ही ट्रक का चालक फस गया। जिसे स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला। ट्रक में फसने के कारन चालक को गंभीर चोटे आई है। जिसे ग्रामिणों और प्रशासन के सहयोग से नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया।

    जबकि टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक का सुनील चौधरी है जो रांची से कोको कोला लोड करके गोड्डा जा रहा था और बारीडीह गोंगों चौक के पास ये सड़क दुर्घटना हो गई। सड़क दुर्घटना होने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और आसपास के लोग काफी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे गए थे। वही टैंकर को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

  • निर्माणाधीन सिंचाई कूप धंसा, मलबे के नीचे दो मजदूर दबे

    निर्माणाधीन सिंचाई कूप धंसा, मलबे के नीचे दो मजदूर दबे

    जामताड़ा | जामताड़ा प्रखंड क्षेत्र के सहरडाल पंचायत अंतर्गत मोमिनपाड़ा गांव में 20 जून की सुबह मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन सिंचाई कूप के धंस जाने से मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए हैं. दोनों मजदूरों के नाम मोमिनपाड़ा गांव निवासी अबूल हसन व लादना गांव निवासी दिनेश हेंब्रम है. घटना की सूचना पाकर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, एसडीओ संजय कुमार पांडेय व बीडीओ जहीर आलम घटनास्थल पर पहुंचे. मोमिनपाड़ा गांव निवासी गुलाम अंसारी की जमीन पर मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा है. कूप में ईंट जोड़ी जा रही थी. सुबह के समय तीन मजदूरों ने कार्य शुरू किया. दो मजदूर कूप के अंदर बांस के चचरी का मचान बनाकर ईंट जोड़ने लगे. तीसरा मजदूर उपर रहकर दोनों मजदूरों को ईंट और सीमेंट व बालू से मसाला तैयार कर दे रहा था. अचानक कूप में जोड़ गई ईटें भर भराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे के नीचे दोनों मजदूर दब गए. दोनों मजदूरों को निकालने के लिए तीन जेसीबी मशीनों को लगाया गया है. हालांकि अंदर दबे दोनों मजदूरों के मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. मलबा हटाने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों मजदूर जिंदा है या मौत हो चुकी है. घटना के संबंध में बीडीओ जहीर आलम ने कहा कि दोनों मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है |

  • हामिद अख्तर को नया समन जारी करेगा ईडी

    हामिद अख्तर को नया समन जारी करेगा ईडी

    रांची | बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हामिद अख्तर को नया समन जारी करने वाला है. ईडी ने जेल के अधीक्षक पर जेल में बंद मनी लॉन्ड्रिंग के कई सत्ता से जुड़े आरोपियों को अनुचित लाभ देने का आरोप लगाया है, जिनमें आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और छवि रंजन, पॉवर ब्रोकर प्रेम प्रकाश, कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा शामिल है. 

    छवि रंजन और प्रेम प्रकाश की जेल में मुलाकात के खुलासे के बाद ईडी ने हामिद अख्तर को तलब करने का फैसला किया है. प्रेम प्रकाश ने जेल में शाम में छवि रंजन से मुलाकात की थी. ईडी ने छवि रंजन, अमित अग्रवाल और अन्य के खिलाफ चार्जशीट में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश की जेल मुलाकात का जिक्र किया है. चार्जशीट में कहा है कि दो आरोपी अवैध रूप से एक उच्च सुरक्षा जेल के अंदर मिल रहे हैं, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि साजिश अभी भी चल रही है.

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हामिद अख्तर लंबे समय से विवादों में हैं. इससे पहले भी ईडी ने कई बार समन जारी किया था. लेकिन उन्होंने ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था. उन्होंने ईडी को जेल के सीसीटीवी फुटेज सौंपने से इनकार कर दिया और ईडी तक किसी भी तरह की पहुंच से इनकार करने के लिए अदालती लड़ाई लड़ी. सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट कर दिये.

  • रांची : मेन रोड में चलती कार में लगी अचानक आग

    रांची : मेन रोड में चलती कार में लगी अचानक आग

    रांची | चुटिया थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित सुजाता चौक के पास आज मंगलवार को चलती कार में अचानक आग लग गयी. राहत की बात यह है कि आग लगने से किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है. हालांकि आग लगने से आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. फिलहाल आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है.

    आस-पास के लोगों ने अगलगी की जानकारी अग्निशमन विभाग को दे दी. लेकिन रास्ते में जाम होने की वजह से दमकल वाहन को आने में देर हो गयी. जिसकी वजह से कार पूरी तरह से जल गयी. इससे पहले भी बीते 17 जून की देर रात चान्हो स्थित एनएच-39 पर चलती कार में अचानक आग लग गयी थी. इस हादसे में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे छह लोग बाल-बाल बचे थे. वहीं हादसे में कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी थी.

  • आमतल्ला में आम लदे पिकअप वैन और ट्रक में टक्कर, ड्राईवर-खलासी की मौत

    आमतल्ला में आम लदे पिकअप वैन और ट्रक में टक्कर, ड्राईवर-खलासी की मौत

    पिकअप के बोनट में फंस गया था दोनों का शव, क्रेन की मदद से निकाला गया लाश

    दुमका। दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित आमतल्ला गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। सोमवार की मध्य रात्रि हादसा आम लदे पिकअप के आगे चल रहे ट्रक से टकराने से हुई। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ की दिशा से आम लदा पिकअप वैन आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पिकअप ने आगे चल रहे ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि पिकअप वाहन के बोनट का पूरा हिस्सा ट्रक के पीछे घुस कर पूरा चिपटा हो चुका था। इस दर्दनाक दुर्घटना में पिकअप वाहन के चालक और खलासी की मौके पर ही दबने से मौत हो गयीं।

    क्रेन की मदद से निकाला गया शव


    सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमन राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद किसी प्रकार से ट्रक को आगे खिसकाते हुए पिकअप के दबे हुए हिस्से को निकाला गया। फिर क्रेन की मदद से शव को निकालते हुए पिकअप को थाना लाया गया।

    चालक-खलासी की हुई पहचान


    पिकअप के चालक राकेश घोष और खलासी कोशिक मोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक चालक और खलासी के परिवार के लोगों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा जायेगा।

    पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से आ रहा था पिकअप वैन


    प्राप्त जानकारी के अनुसार आम लदा पिकअप वैन पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से पाकुड़ की ओर जा रहा था। जबकि ट्रक पाकुड़ से बिहार के बौंसी की ओर जा रहा था। ट्रक किसी कारण से रास्ते के किनारे खड़ा कर दिया गया था। इसी खड़े ट्रक में पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक और खलासी की केबिन में ही दब कर मौत हो गई।

  • फर्नीचर दुकानदार की पत्थर से कूचकर हत्या, झरिया बगान के पास मिला शव

    फर्नीचर दुकानदार की पत्थर से कूचकर हत्या, झरिया बगान के पास मिला शव

    देवघर। फर्नीचर दुकानदार की आज अहले सुबह झरिया बगान के पास शव मिला। शव को देखने से ऐसा लगता है कि पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के देवसंघ-सातर रोड के पास माया पहाड़ी-दयाल गार्डेन के बीच स्थित झरिया बगान में घटी। जहां फर्नीचर दुकानदार किशन सिंह (27 वर्ष) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। आज सुबह मार्निंग वॉक में निकले लोगों ने शव को देखा, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आज सुबह करीब 5:30 बजे कुंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पाटमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की स्क्रीन टूटी मोबाइल, एक शराब की बोतल, दो पानी की बोतल और तीन डिस्पोजेबल ग्लास जब्त किये हैं। आशंका जतायी जा रहा है कि किशन सिंह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा होगा। इसी दौरान कहासुनी होने पर मारपीट के दौरान किशन सिंह की हत्या कर दोस्त फरार हो गये। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

  • सीएम ने चतरा को दी सौगातें, 42 योजनाओं का उद्घाटन, 67 का शिलान्यासआज

    सीएम ने चतरा को दी सौगातें, 42 योजनाओं का उद्घाटन, 67 का शिलान्यासआज

    चतरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारी सरकार सिर्फ योजनाएं नहीं बना रही, बल्कि उसे जन-जन तक पहुंचा रही है. योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं, यह देखने को लिए मैं जिलों का दौरा कर रहा हूं. चतरा के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित “आप की योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कही. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दो अहम घोषणाएं की हैं.

    चतरा को जल्द ही अपना समाहरणालय भवन मिलेगा.

    दूसरा –

    वैसे इलाके जहां खनन कार्य के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, या हो रहा है, अथवा होना है और जिसमें विस्थापितों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है, उन सभी मामलों में भूमि अधिग्रहण नीति-2013 में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के आधार पर मुआवजा का भुगतान होगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा, जैसे साहिबगंज में सरकार ने हाल ही में डेरी प्लांट खोला, वैसे ही चतरा को भी सौगात मिलेगी. राज्यवासियों से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि आप सभी पशुधन विकास योजना का लाभ ले कर समृद्ध गांव का निर्माण कर पाएंगे. मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक उमा शंकर अकेला, विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, नगर पर्षद अध्यक्ष गुंजा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, चतरा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

    स्कूली बच्चियों को समर्पित है किशोरी समृद्धि योजना

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लॉन्च किया गया. यह योजना स्कूली बच्चियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. योजना से 9 लाख बच्चियों को जोड़ने का लक्ष्य है. अब स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चियों को किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कम बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में सुखाड़ जैसी स्थिति है. सरकार ने सुखाड़ से निपटने के सभी उपाय कर लिए हैं. ग्रामीणों के लिए कई रोजगारपरक योजनाएं चलाई जा रही हैं. किसानो- मजदूरों का पलायन नहीं हो, इसे रोकने की दिशा में अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं.

    • चतरा जिला समाहरणालय का नया भवन बनाया जाएगा.
    • चतरा जिले में स्थापित आईटीआई में अगले सत्र से पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी.
    • भूमि अधिग्रहण नीति-2013 में विस्थापितों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के आधार पर मिलेगा मुआवजा.
    • बड़कागांव विधानसभा इलाके के जिन पंचायतों को चतरा नगर पर्षद में शामिल किया गया है, उन्हें फिर से पंचायत में शामिल किया जाएगा.

    योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

    मौके पर 219.68 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ने 109 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया. इसमें 32.72 करोड़ रुपये की लागत से 42 योजनाओं का उद्घाटन और 186.96 करोड़ की लागत से 67 योजनाओं की आधारशिला रखी गई. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लगभग 1.96 लाख लाभुकों के बीच 104.02 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. इसमें शिक्षा विभाग के द्वारा 1,76,957 बच्चों के बीच स्कूली पोशाक का वितरण शामिल हैं.

  • गुरु रंधावा के इवेंट के बाद कांके रिजॉर्ट के संचालक डीके सिंह के लोगों पर इंवेंट कंपनी के बेटों के साथ मारपीट का आरोप

    गुरु रंधावा के इवेंट के बाद कांके रिजॉर्ट के संचालक डीके सिंह के लोगों पर इंवेंट कंपनी के बेटों के साथ मारपीट का आरोप

    रांची | राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके रिजॉर्ट में शनिवार की रात सिंगर गुरु रंधावा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद आयोजक ब्लू स्टोन और रिजॉर्ट के स्टॉफ के बीच मारपीट हुई थी. इस मारपीट में ब्लू स्टोन के संचालक संजीव सिंह के बेटे को गंभीर चोटें आई हैं. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने कांके थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है |

    ब्लू स्टोन कंपनी के ओनर संजीव सिंह ने न्यूज विंग को बताया कि रिजॉर्ट संचालक डी के सिंह के लोगों ने कार्यक्रम में दौरान काफी मनमानी की. करार को ताक पर रखते हुए खुद ही शराब परोसने लगे. इस बात पर कहासुनी हुई तो कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनके बेटों के साथ जो कि 17-18 साल के हैं गुंजन सिंह और अमित रंजन उर्फ राहुल ने जमकर पीटा. हमारे दो कारों को कांके रिजॉर्ट के गुंड़ों ने जब्त कर लिया है। और सामान के साथ-साथ सोने का चेन भी छीना.

    संजीव सिंह कांके थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं. उनका आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है. मारपीट करने में राहुल सिंह ओर गुंजन सिंह के अलावा चालीस से पचास लोग शामिल थे. पूरे मामले पर जब न्यूज विंग संवाददाता ने कांके थाना प्रभारी ओर आरोपी गुंजन सिंह का पक्ष लेना चाहा तो दोनों ने फोन नहीं उठाया.

    कांके अंचल के जिस इलाके में कांके रिजॉर्ट है, उस क्षेत्र का विवादों से गहरा नाता हमेशा बना रहता है. जिस जीएस कंस्ट्रक्शन पर यह रिजॉर्ट बना हुआ है, उसी साइट पर पूर्व डीजीपी डीके पांडे पर करीब 50 डिसमिल भूईहरी जमीन खरीदने का आरोप लगा था. इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. जांच होता रहा और उनका आलीशान बंगला बनकर खड़ा होते चला गया. हालांकि अब यह मामला कोर्ट में है. वहीं रिंग रोड के दूसरी तरफ बीएयू से सटे जुमार नदी की जमीन पर ही अतिक्रमण कर रिवर व्यू के नाम का कंस्ट्रक्शन साइट तैयार कर दिया गया. जमीन माफिया की उसक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस रिवर व्यू की जांच एसीबी से सरकार करवा रही है. उसका नाम बदल ही बदल दिया गया. अब उसे Institute of Health Science (IHS) के नाम से जाना जाता है. हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से पूरे साइट का सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया है.

  • प्रिंस खान के 10 गुर्गे गिरफ्तार

    प्रिंस खान के 10 गुर्गे गिरफ्तार

    धनबाद। व्यवसायियों को धमकी देकर पैसा वसूलने वाले प्रिंस खान के 10 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाशों में एक महिला भी है। वह पैसों के लेन-देन में अहम भूमिका निभा रही थी। पुलिस प्रिंस खान के पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने में जुटी है। इस क्रम में एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को काम पर लगाया है।

    प्रिंस खान तक रुपये पहुंचाने वाले तकरीबन 300 अलग-अलग नाम के बैंक खातों को पुलिस खंगाल रही है। रविवार को एसएसपी संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि वासेपुर के कमरमखदुमी रोड के रहने वाले सद्दाम अंसारी और उसकी पत्नी नरगिस बानो साथियों के साथ मिलकर प्रिंस खान के लिए रुपये की उगाही करते थे।

    रंगदारी में वसूली गई रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। तकरीबन एक करोड़ की राशि गिरफ्तार शातिरों ने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर प्रिंस खान तक पहुंचाया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लाख नकद और एक देसी कट्टा, चार कारतूसस एक रजिस्टर भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

    रजिस्टर में रंगदारी से वसूली गई राशि का उल्लेख है। विभिन्न बैंकों के 90 खातों की जानकारी पुलिस को मिली है। प्रिंस खान गिरोह की तलाश में डीएसपी अरविंद बिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित हुई थी। इसमें केंदुआडीह इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, बैंकमोड़ थाना के प्रभारी थानेदार प्रभात रंजन पांडेय, मुनीडीह ओपी प्रभारी शालो हेंब्रम, राजगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, भूली ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा, गोंदूडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार, बरोरा थाना प्रभारी नंदू पाल के अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था।

    प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क में तकरीबन दो दर्जन से अधिक अपराधी सक्रिय हैं। इसे पुलिस की स्पेशल टीम अब भी ढूंढ़ रही है। प्रिंस खान जिन लोगों की मदद से किसी के घर पर फायरिंग करवाता था। पुलिस वैसे कुछ लोगों को ढूंढ़ रही है। जबकि कुछ अपराधियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

    अपराधियों में शादाब अंसारी, शाहिद, सद्दाम, नरगिस बानो, सिराज अंसारी उर्फ छोटू, बाबर अहमद खान, माजिद अंसारी, अमन कुमार वर्मा, संतोष गोस्वामी हैं। सभी के प्रिंस खान गिरोह के होने के प्रमाण मिले हैं।

    शादाब व सद्दाम गिरोह का प्रमुख सदस्य है। सद्दाम कमरमखदुमी रोड का निवासी है। शादाब अंसारी, बाबर अहमद, संतोष कुमार केंदुआडीह, सिराज अंसारी भूली बाइपास रोड व माजिद अंसारी पुटकी निवासी है। महिला नरगिस बानो सद्दाम अंसारी की पत्नी का नाम है।

    गिरोह के सदस्य विभिन्न बैंकों के सीएसपी व अलग-अलग बैंक खातों के जरिए रुपये ट्रांसफर करता था। छानबीन में तकरीबन 90 बैंक खातों का पता चला है। इनमें रंगदारी की रकम ट्रांसफर किए गए हैं। गिरोह के किंगपिन सद्दाम के पास रुपये का पूरा लेखाजोखा रहता था।

    राशि को कहां किसके पास कितना भेजना है यह कार्य महिला नरगिस बानो के जिम्मे था। पिछले छह माह में गिरोह द्वारा तकरीबन 300 ट्रांजेक्शन किए गए हैं। सभी ट्रांजेक्शन का पुलिस ने विभिन्न बैंक से पता लगाया है। गिरोह द्वारा कुछ ट्रांजेक्शन और भी हुए हैं, जिसका पता पुलिस लगा रही है।

    गिरोह में शामिल अपराधियों के स्वजनों को प्रिंस खान आर्थिक मदद करता था। यह बात गिरफ्तार मो. सद्दाम के बयान से हुआ है। दरअसल, प्रिंस खान के लिए गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले जितने अपराधियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेजी है, सभी के स्वजनों को प्रिंस खान प्रत्येक महीने आर्थिक मदद भेजता था। यही वजह है कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद उसके गिरोह में तीन दर्जन से अधिक सदस्य सक्रिय हैं।

  • प्रभु जगन्‍नाथ, आज भक्‍तों को देंगे दर्शन, कल जाएंगे मासी बाड़ी

    प्रभु जगन्‍नाथ, आज भक्‍तों को देंगे दर्शन, कल जाएंगे मासी बाड़ी

    रांची। रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में पंद्रह दिनों तक अज्ञातवास में रहने के बाद आज भगवान दर्शन देंगे। इस मौके पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। चार जून को भगवान अज्ञातवास में चले गए थे। आज उनका भव्य नेत्रदान होगा।

    मंदिर मंडप में शाम के 4:30 बजे भगवान बाहर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 20 जून को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा शाम के चार बजे निकाली जाएगी और भक्त भगवान का रथ खींचते हुए उन्हें मौसीबाड़ी पहुंचाएंगे। यहां दस दिनों तक रहने के बाद 29 जून को वे अपने धाम लौटेंगे। इसे घुरती रथ कहा जाता है।

    पंद्रह दिनों के एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा भक्तों के बीच आएंगे। इससे पूर्व संध्या चार बजे नेत्रदान अनुष्ठान पूर्ण होगा। धार्मिक विधान के अनुसार पंद्रह दिनों के एकांतवास के दौरान भगवान जगन्नाथ सहित भाई-बहन का विशेष शृंगार किया जाता है। अंतिम दिन नेत्र का शृंगार किया जाता है। इसे ही नेत्रदान कहा जाता है।

    मान्यता है कि ज्‍येष्‍ठ की गर्मी में प्रभु इतना ज्यादा स्नान कर लेते हैं कि वे बीमार पड़ जाते हैं। पंद्रह दिनों तक उनका उपचार किया जाता है। स्वस्थ होते हैं तो वे अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। अनुष्ठान के दौरान भव्य रूप से 108 दीपों की आरती होगी। पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की बुंदिया और मालपुआ का भोग लगाया जाएगा।

    मारवाड़ी सहायक समिति रथयात्रा मेले में 1913 से सहयोग कर रही है। इस बार समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं मनीष लोधा को जगन्नाथपुर रथ मेला का प्रभारी नियुक्त किया गया। आज चार बजे नेत्र उत्सव में भगवान का पुष्प शृंगार एवं प्रसाद (मालपुआ) का भोग वितरण समिति की ओर से किया जाएगा।

    20 जून मंगलवार को रथयात्रा के दिन संपूर्ण मंदिर परिसर में फूलों का अलौकिक शृंगार, रथ का शृंगार किया जाएगा। इसके बाद महाभोग लगाया जाएगा, जिसमें बुंदिया, भुजिया पेड़ा, मीठा पुलाव रहता है। साउंड एंव लाइट की व्यवस्था की गई है। विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का आयोजन एवं 251 किलो बुंदिया का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए शिविर में चना एवं पानी की व्यवस्था की गई है।

    मंगलवार को प्रभु मंदिर प्रांगण में ही सुबह छह बजे से भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सैकड़ों स्वयं सेवक के साथ पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी। इसके बाद से ही दस दिवसीय मेले का भी शुभारंभ हो जाएगा।

    यहां पड़ोसी राज्यों से भी कलाकार, दुकानदार, झूले वाले आते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से भी दुकानदार यहां दुकान लगाते हैं। पहली बार मेले की नीलामी 75 लाख में की गई है इसलिए छोटे दुकानदार काफी परेशान हैं। हालांकि, मेला सज गया है। मंगलवार से दस दिनों तक काफी चहल-पहल रहेगी।

  • पति के सामने गला रेतकर पत्‍नी की हत्‍या

    पति के सामने गला रेतकर पत्‍नी की हत्‍या

    तीनपहाड़ (साहिबगंज)। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सावलापुर सड़क टोला में जमीन के मुआवजे के रूप में मिली राशि के बंटवारे के विवाद में रविवार की रात 65 वर्षीया रनधावन टुडू की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

    मृतका के पति शिवलाल सोरेन ने बताया कि रविवार की रात उसकी पत्नी घर के आंगन में अपने नाती के साथ सोई हुई थी। कुछ ही दूरी पर वह भी सोया था। रात लगभग 12.30 बजे उसने पत्नी के चीखने की आवाज सुनी। वह उठकर दौड़ा। देखा कि गांव का ही सिरिल सोरेन धारदार हथियार से लगातार उसके पत्नी के गले पर वार कर रहा है। हल्ला करने पर वह उसे भी खदेड़ा। वह डर के मारे छिप गया।

    सुबह में उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते थाना प्रभारी चिंतामन रजक घटना स्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

    शिवलाल सोरेन ने बताया कि उसकी और उसके गोतिया की जमीन महाराजपुर-शर्मापुर पीडब्ल्यूडी रोड में गई थी। इसके एवज में सरकार द्वारा हाल में मुआवजा राशि दी गई है। इस राशि के बंटवारे को लेकर गोतिया के साथ उसका विवाद लगभग तीन माह से चल रहा था।

    उसने बताया कि उसकी ज्यादा जमीन सड़क में गई थी जिस वजह से उसे ज्यादा राशि मिलनी चाहिए, लेकिन राशि चार बराबर भाग में बांट दिया गया। वह अपना हिस्सा मांग रहा था। इसी वजह से उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। कुछ माह पूर्व विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। मृतक की तीन बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। उसे कोई पुत्र नहीं है। नाती साथ रहता है।

    घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद सिरिल सोरेन वहां से फरार हो गया। इस मामले में शिवलाल सोरेन के बयान पर मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।

  • राहे ओपी क्षेत्र से ढाई किलो अफीम के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

    राहे ओपी क्षेत्र से ढाई किलो अफीम के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार


    राहे। ओपी क्षेत्र के मांझीडीह पैट्रोल पंप के सामने ढाई किलो अफीम के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी नोशाद आलम ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार चंदनडीह- मांझीडीह के बीच अफीम का सौदा होने वाला है। सीनियर एसपी के द्वारा ग्रामीण एसपी के निर्देशन पर डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में एसएसबी 26 वी बटालियन के सहयोग से एक टीम गठित किया गया। टीम में एसएसबी 26 वी बटालियन बक इंस्पेक्टर मंटू कुमार,राहे ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, एसएसआई रामपुकार बैठा,सहित एसएसबी जवान और जिला पुलिस के जवान ने राहे बुंडू सड़क के मांझीडीह पेट्रोल पंप के आसपास घेराबंदी कर दिया। रात साढ़े आठ बजे बुंडू की ओर से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। समीप आने पर पुलिस ने रोक कर पूछताछ करना चाहा तो बाइक सवार भाग निकले। पुलिस ने कुछ दूर में पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ ओर जांच करने पर पुलिस ने उनके पास से ढाई किलो अफीम बरामद किया।पुलिस ने तत्कल बाइक एच एफ डीलक्स बाइक जेएच01

  • मिशन 2024 की तैयारी को लेकर शिबू सोरेन ने 4 जुलाई को बैठक बुलायी

    मिशन 2024 की तैयारी को लेकर शिबू सोरेन ने 4 जुलाई को बैठक बुलायी

    रांची | झारखंड मुक्ति मोर्चा अगले साल (2024)  होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने 4 जुलाई को राज्य के सभी जिलों के अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक बुलायी है. यह बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में सुबह 10.30 बजे से होगी. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने इस बात की जानकारी दी |

  • रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद

    रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद

    दुमका | रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद किया गया है. यह मामला दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के चोरबाटिया पत्थर खदान की है. जहां रविवार की सुबह एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. महिला लाल टी शर्ट व जीन्स पहने हुई है. महिला के पहनावे से किसी सभ्रांत घर की प्रतीत हो रही है. महिला ने मंगलसूत्र व कंगन,ब्रांडेड घड़ी पहनी है. महिला के शरीर पर रस्सी बंधा हुआ है. इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई, फिर उसके शव को घसीट कर पत्थर खदान के पास लाकर फेंक दिया गया है. मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की गयी है. हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

  • झारखंड में फिर बढ़ी गर्मी छुट्टी, केजी से कक्षा 8 तक 21 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

    झारखंड में फिर बढ़ी गर्मी छुट्टी, केजी से कक्षा 8 तक 21 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

    रांची | झारखंड में पड़ रही गर्मी से सभी बेहाल हैं. पारा 40 डिग्री पार कर जा रहा है. जिसे देखते हुए एक बार फिर से स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. केजी से कक्षा आठ तक 19 जून से 21 जून तक बंद रहेंगे. जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 07.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित होगी. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचना दी जाएगी. इसको लेकर झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रविवार को आदेश जारी किया गया.