हजारीबाग। केरेडारी के इतिज गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात 12 हांथियों का झुंड अनाज की तलाश में गांव में घुसा। तेज ठंड के कारण गांव के लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। जिस कारण हाथियों के झुंड के गांव में आने की भनक ग्रामीणों को नहीं लगी। हाथियों का झुंड सबसे पहले रामवृक्ष राम सिंह भुईयां के घर में घुस गया। वे परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान हाथियों ने उनकी पत्नी रोहणी देवी (40 वर्ष), पुत्र मुकेश कुमार(12 वर्ष) पुत्री सुंदरी कुमारी (10 वर्ष) को कुचल कर मार डाला। रामवृक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा 2 और लोग हमले में घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
श्रेणी: Jharkhand
-
सोमवार की सुबह पांच बजे मैक्लुस्कीगंज का पारा गिरकर पहुंचा 1 डिग्री सेल्सियस
रांची। मैक्लुस्कीगंज-डकरा और आसपास का पूरा इलाका पिछले दो दिनों से शीतलहरी से पूरी तरह प्रभावित है। मैक्लुस्कीगंज का पारा सोमवार की सुबह पांच बजे 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाबी गोर्डन में लगे तापमान मापक यंत्र में यह तापमान रिकॉर्ड किया गया। तापमान मापक नेल्सन पॉल गोर्डन ने दिखाया कि घर के बाहर खुली स्थान मे थाली में रखा पानी जम गया था। पिछले साल 28 दिसम्बर को मैक्लुस्कीगंज का तापमान ऐसा ही दर्ज किया गया था। जिससे ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गयी थी। आज भी ओस की बूंदे बर्फ की तरह जमीं हुई थी। सुबह से ही धुंध छाई रही। सूर्योदय के बाद पूरे दिन आसमान में धूप खिली रही, लेकिन सर्द पछुआ हवाओं ने मौसम में कनकनी बढ़ा दी। ठंडक बढ़ने से बाजारों में चहल-पहल घट गई है, जिससे शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे है। शाम होते ही चौक-चौराहों में लोग अलाव जलाकर तापते देखे गए। ठंड के दस्तक के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों, हीटर की मांगे बढ़ गई है। -
तेज रफ्तार सफारी ने ली योगदा कॉलेज के छात्र दीपू की जान
दो अन्य गंभीर, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
रांची। धुर्वा टेडियम के पास आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन युवकों को वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे एक युवक को सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । बाद में मृतक की पहचान 22 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ दीपू के रूप में की गयी। निखिल योगदा कॉलेज में बीए की पढ़ाइ कर रहा था।
घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था, जिससे स्थानीय लोग उग्र हो कर सड़क जाम कर आगजनी करने लगे। आक्रोशित भीड़ दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची धुर्वा थाना की पुलिस मामले का जायाजा ले कर एक घंटे के भीतर दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया । घटना स्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गाड़ी की पहचान करने के बाद टंकी साईड स्थित आरोपी के घर से गाड़ी की बरामदगी और गिरफ्तारी की गयी। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
योगदा कॉलेज में बीए का छात्र था दीपू–
मृतक दीपू योगदा कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा रहा था। उसके पिता दुमका में कारोबार करते हैं। पुलिस ने इस घटना की सूचना धुर्वा थाने की पुलिस ने मृतक के पिता को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फकटर भेजा जाएगा। -
लाइसेंस अवधि में विस्तार की मांग, खुदरा शराब विक्रेता संघ मिला उत्पाद आयुक्त से
रांची। झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ के बैनर तले राज्य के सभी जिले के लाइसेंसधारी दुकानदार उत्पाद आयुक्त से मिले। और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उत्पाद आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि वर्तमान में जो लाइसेंस चल रहा है। वह 3 साल की अवधि के लिए दिया गया था, जो मार्च 2022 में समाप्त हो रही है। पिछले 2 साल से कोरोनावायरस के कारण शराब व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। जिसे सरकार अवगत है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए लाइसेंस की अवधि को अगले 1 साल तक विस्तार करते हुए 2022-23 कर दिया जाय। दुकानदारों की मांग है कि उनके मार्जिन है 12% है, जिसे बढ़ाकर 15% की जाए। सरकार को जो हम राजस्व देते हैं हर 1 महीने 25 तारीख को देते हैं। अगर एक दिन भी देरी होती है तो इसमें 5% प्रतिदिन की पेनल्टी लगती है। जो कि बहुत बड़ा होता है। इस पर उन्होंने में कहा कि इस 5% घटाकर 0.5 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही सरकार अगर नई बंदोबस्ती लाती है या नई प्रक्रिया के तहत आती है। उस परिस्थिति में दुकानों के समूह को दो से तीन दुकानों तक ही रखा जाए। जिससे की छोटे व्यापारी अपने व्यापार और अपने व्यापार को सुगमता के साथ चला।
-
मां, बेट और बेटी को कुचलकर मार डाला
हजारीबाग के केरेडारी के इतिज गांव में हाथियों का हमला
घर को तोड़फोड़ कर किया बर्बाद, तीन अन्य घायल
हजारीबाग। केरेडारी के इतिज गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। रविवार की देर रात 12 हांथियों का झुंड अनाज की तलाश में गांव में घुसा। तेज ठंड के कारण गांव के लोग अपने अपने घरों में सोए हुए थे। जिस कारण हाथियों के झुंड के गांव में आने की भनव ग्रामीणों को नहीं लगी। हाथियों का झुंड सबसे पहले रामवृक्ष राम सिंह भुईयां के घर में घुस गया। वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान हाथियों ने उनकी पत्नी रोहणी देवी (उम्र 40 वर्ष), पुत्र मुकेश कुमार(उम्र 12 वर्ष) पुत्री सुंदरी कुमारी (उम्र 10 वर्ष) को कुचल कर मार डाला। जबकि रामवृक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा 2 और लोग हमले में घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हमले का शिकार हुआ परिवार मनातू गांव का रहने वाला है। यह ईंटा भट्ठा पर काम करने यहां आया था। बताया जाता है कि हाथियों ने पूरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते हाथियों का झुंड घर को बर्बाद कर चुका था। गांव के लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 1 महिला और 2 बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव के लोगों में वन विभाग के रवैये को लेकर नाराजगी है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से आबादी वाले इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। इन्हें गांव से बाहर निकलने के लिए ग्रामीण अपने स्तर से प्रयत्न कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस काम में वन विभाग का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है।हाथियों ने घेर लिया था पूरा घर
गांव के लोगों ने बताया कि हमले के दौरान हाथियों के झुंड ने पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया था। हाथियों की चिघाड़ सुनने के बाद गांव के लोग घर के आसपास पहुंचे। तब तक हाथी परिवार व घर पर हमला कर चुके थे। हाथियों के जाने के बाद लोगों ने एक-एक कर कुल 3 शव घर से बरामद किए। -
कनकनी से अभी नहीं मिलने वाली है राहत, अगले चार दिनों तक रहेगी ठंड
गुरूवार तक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में होगी और गिरावट
10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से हो रहा है कनकनी का एहसासरांची। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ों में हो रहे बर्फबारी से झारखंड के सभी हिस्सों में कनकनी बढ़ गई है। लोगों को अगले कुछ दिनों तक कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अभी और भी पारा लुढ़कने की आशंका जताई है। रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। राजधानी सहित पूरे राज्य के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कनकनी के कारण लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह की शुरूआत ठंड और कोहरे से हुई। वहीं, दिन में धूप खिली रहने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि अधिकतम 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। सुबह और शाम लोगों को ठंड के कारण खास परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रांची में रात में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि ओस गिरेगी। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा के कारण राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कंपकंपी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। गुरुवार तक राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।
कई जिलों में आज और अधिक रहेगी कंपकंपी
आज राज्य में कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिहंभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में तीन से चार डिग्री तापमान में कमी आने की आशंका है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण कनकनी बढ़ेगी।सबसे कम तापमान रांची के कांके का रहा
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे कम तापमान रांची के कांके केवीके में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मैकलुस्कीगंज का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा और पाकुड़ केवीके में 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।आलू की खेती करने वाले किसानों रहे सचेत : बीएयू
अचानक बढ़ी ठंड के बीच बिरसा कृषि विवि ने किसानों के लिए बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार किसान कम होते तापमान के बीच खेत में हल्की सिंचाई करते रहें। इससे फसल में पाला मारने की आशंका कम होगी। तापमान के कम होने से सब्जी के साथ सरसों की फली को नुकसान होने की आशंका नहीं है। हालांकि आलू की खेती करने वाले किसानों को सचेत रहने की जरूरत है। -
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अभियान में दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
लातेहार। बरवाडीह अंचलाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने अवैध बालू के खिलाफ अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान रेलवे 17/सी फाटक चमरडीहा से दो अवैध बालू से लदा ट्रैक्ट जब्त किया है। मामले में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पम्पूकल कोयल नदी से चोरी-छुप कर अवैध बालू का खनन कर बेचा जा रहा है। जिसके बाद अंचलाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में छापेमारी कर दो अवैध बालू से लदा दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसके बाद चालकों से बालू से संबंधित कागजात की मांग की गई। तो ट्रैक्टर चालकों ने किसी भी तरह का कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों टैÑक्टर को जब्त कर थाना में लगा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त किया गया दोनों ट्रैक्टर बिना नंबर के है। जॉच के दौरान मौके का फयदा उठाकर दोनों का चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी के निर्देशानुसार केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़-गुमला मार्ग किया जाम
अंतिम बार दो दोस्तों के साथ देखा गया था, हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांगगुमला। मांझा टोली मिलमिली पुल के समीप से आज सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। युवक की लाश देखने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़-गुमला मार्ग पर जाम लगा दिया है। ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन करते रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार आश्वासन के बावजूद ग्रामीण सड़क से हटने का नाम नहीं ले रहे थे। मामला रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सुरसांग थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि महुआ टोली गांव निवासी 32 वर्षीय हिफजूल मंसूरी नामक युवक की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है। घटना को रविवार की देर रात अंजाम दिया गया। आज सुबह शव रायडीह थाना क्षेत्र के मांझा टोली मिलमिली पुल के समीप से बरामद किया गया। लाश को देखने से ऐसा लगता है कि धारदार हथियार से युवक का गला रेता गया है। सिर में गोली मारे जाने जैसे निशान है। घटना के बाद महुआ टोली व आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीण घटना स्थल के पास नहीं जाने दे रहे थे। ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लेकर मांझा टोली मिशन के समीप सड़क जाम कर दिया है। प्रदर्शन में करीब 500 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। इसके कारण छतीसगढ़-गुमला मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना को लेकर ग्रामीण में इतना आक्रोश है कि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण घटना स्थल पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रह। पुलिस अधिकारियों के कहने पर एसपी ने ग्रामीणों से फोन पर बात की है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है। तब करीब 6 घंटे के बाद ग्रामीणों ने 24 घंटें के अंदर हत्यारों को पकड़ने की मांग पर सड़क जाम हटाया।
2 युवकों के साथ देखा गया था युवक
ग्रामीणों का कहना है कि हिफजूल मंसूरी रविवार को देर शाम में घर से निकला था। इसके बाद उसे अंतिम बार मांझा टोली में देखा गया था। वह मांझा टोली निवासी नवीन व लालो पंडित नामक युवक के साथ था। उसने अपनी बाइक गांव के ही इमरान शाह नामक युवक से घर भेज दी थी। उसने देर रात तक घर लौटने की बात कही थी। जाम स्थल पर ग्रामीणों नवीन व लालो पंडित को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि दोनों युवकों ने ही हत्या की है। -
जेपीएससी के आन्दोलनकारियों का तंबू हटया गया
सो रहे अभ्यार्थियों पर आधी रात को पुलिस ने की कार्रवाई
रांची। जेपीएससी पीटी परीक्षा के विरोध में 50 दिनों से आन्दोलन कर रहे अभ्यार्थियों को एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस बल की मदद से धरना स्थल मोरहाबादी से हटा कर ओरमांझी ले गयी। इस सबंध में पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर जेपीएससी के अभ्यार्थी धरना दे रहे थे वहां पहले से निषेध आज्ञा लागू था, जिसकी जानकारी उन्हें दी गयी थी उसके बावजूद 50 दिनों से आन्दोलनकारी वहां धरना प्रर्दर्शन कर रहे थे। मालूम हो कि आन्दोलनरत अभ्याथी जेपीएसपी में हुई धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे थे और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। इधर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आज शाम तक सभी अभ्यार्थियो ंको पुलिस कस्टडी से मुक्त कर दिया जायेगा।
पुलिस पूर्व नियोजित कार्यक्रम में तहत देर रात करीब डेढ़ बजे जेपीएससी के आन्दोलनकारियों के धरना स्थल की घेरा बंदी कर सभी को अपने कस्टडी में ले लिया,उसके बाद वहां लगे तंबू बांस बल्ली को उखाड़ कर पुलिस अपने साथ ले गयी। इधर आधी रात को पुलिस के इस तरह के कार्रवाई की विपक्षी पार्टी के नेताओं ने निन्दा किया है। -
बीआईटी मेसरा से बाईक की हुई चोरी
रांची। मेसरा ओपी के गेतलातू स्थित संतोष सिंह की दुकान के बाहर खड़ी पैशन प्रो मोटरसाईकिल नम्बर जेएच01सीसी3961की बीती रात अज्ञात चारो ने चोरी कर ली। इस सबंध में भुक्त भोगी केदल निवासी अरुण करमाली ने पुलिस को लिखित जानकारी दी है।
अरुण के मुताबिक वह अपनी उक्त बाईक को कल रात क री 8 बजे गेतलातू स्थित संतोष सिंह की दुकान के पास खड़ा कर कुछ काम से दुकान के अंदर गया था कुछ देर के बाद वापस आने पर अपनी बाईक को गायब पाया। अरुण के मुताबिक वह इधर उधर तलाश किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए चोर की तस्वीर आई है जिसमें उस बाईक पर कुछ देर तक एक लड़का बैैठा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर के बाद वह लॉक खोलने के बाद बाईक लेकर मेसरा की ओर भाग निकला। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। -
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक मुश्त बिजली समझौता योजना 31 दिसंबर तक
चार किस्तों पर जमा कर सकते है बकाया, जिन पर केस हुआ है उन्हें लाभ नहीं
रांची। एक मुश्त बिजली समझौता या डीपीएस स्कीम को राज्य में विस्तार दिया गया है। अब ग्रामीण बिजली उपभोक्ता इस योजना का लाभ 31 दिसंबर तक ले सकते हैं। स्कीम का लाभ सिर्फ ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता ले सकते हैं। झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से स्कीम को विस्तार दिया गया था। इसके पहले अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गयी थी। एक मुश्त बिजली समझौता स्कीम को राज्य कैबिनेट से स्वीकृति मिली थी। जिसके बाद इसे राज्य में लागू किया गया। निगम का तर्क रहा कि इससे 32 लाख ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। लेकिन अभी तक लगभग 25000 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ मिला। योजना में फिक्सड चार्जेस के तहत बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत ग्रामीण उपभोक्ता अधिकतम चार किस्तों में बिल जमा कर सकते हैं। जिसमें उन्हें विलंब शुल्क में राह
-
छात्रों की मस्तिष्क की उपज उसकी अपनी बौध्दिक सपदा है : गोयनका
सीआईटी में इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड पेटेंट विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन
रांची। सीआईटी में इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड पेटेंट विषय पर एक दिवसीय एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। जिसमें कई विशेषज्ञों ने छात्रों को टिप्स दिए। बतौर एक्सपर्ट चार्टर अकाउंटेंट विनय गोयनका व प्रवीण गोपाल झा ने अपने संबोधित में कहा कि किसी के मस्तिष्क की उपजी कोई भी इनोवेटिव आइडिया उसकी अपनी बौध्दिक सपदा है। जिसका अधिकृत रूप से पंजीकरण उसका मौलिक अधिकार है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कॉपी राइट्स, पेटेंट आदि लेने की प्रक्रिया, इसके लाभ आदि के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। छात्रों ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए टिप्स से बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। जिससे हमें पढ़ाई और आगे की तैयारियों में काफी लाभ होगा। उनका कहना है कि विशेषज्ञों के द्वारा बताए गए तथ्यों से हमारों मनोबल बढ़ाने का काम किया है। और अब हमलोग और अच्छा कर सकते है। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू व अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ विजय शंकर सिंह, डॉ रणवीर कुमार, डॉ नैयर मुमताज, डॉ शालिनी सिंह, डॉ पी एन सिंह, प्रो अमित कुमार सिंह, प्रो श्वेता सोनाली ढाल, प्रो विनीत कुमार, प्रो पूजा शेट्टी, प्रो अमृता चटर्जी आदि शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट इंटरएक्टशन शेल द्वारा किया गया।
-
चुनावी घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को किए गए वायदा पूरा करे राज्य सरकार : अली
अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आमया सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पत्ररांची। अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आज आमया संगठन द्वारा मौलाना आजाद कांफ्रेंस हॉल में सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर ब्लैक पत्र जारी किया गया। मौके पर अध्यक्ष एस अली ने कहा कि हम नया कुछ नही मांग रहे, बल्कि वो मांग रहे है जो भारत के संविधान, बिहार पुर्नगठन अधिनियम 2000, न्यायालय और जेएमएम-कांग्रेस-राजद दल महागठबंधन बनाकर 2019 विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों के साथ घोषणा पत्र में वादा किया था। वायदों को पूरा करना तो छोड़िये शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति व पदास्थापन में भी उपेक्षा कि जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार से 11 सूत्री मांग की गई। मांगों को एक माह तक पूरी नही कि जाती है तो 17 जनवरी 2022 को आक्रोश सभा किया जाएगा।
ये है 11 सूत्री मांगे
मॉबलींचिग बिल-2021 के सेक्शन 8, सी में सुधार कर उम्र कैद को हटाकर फांसी का प्रवाधान करने। कल्याण विभाग के अधीनस्थ अल्पसंख्यक निर्देशालय बनाने। अल्पसंख्यक आयोग को न्यायिक अधिकार, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, राज्य 15 सूत्री कार्यांवयन समिति, वक्फ बोर्ड, हज समिति को संवैधानिक अधिकार देने। अल्पसंख्यक विकास की केन्द्रीय योजनाएं पीएमजीके, ईडमी, उस्ताद, हमारी धरोहर, एसपीकूयईएम, नई रौशनी, सीखो और कमाओ, नई सवेरा व अन्य योजना को पूर्णरूप से लागू करवाने। प्राइमरी उर्दू शिक्षक के रिक्त 3712 पदों को एनसीटीई 2018 के निदेर्शानुसार स्नातक टेट उत्तीर्ण से भरने। हाईकोर्ट के निदेर्शानुसार +2 स्कूलों में उर्दू शिक्षक के पद सृजित करने। उर्दू शिक्षक के आरक्षित एवं बैकलॉग पदों को पिछड़ा एवं समान्य वर्ग से भरने। उर्दू एकेडेमी का गठ़न करने। आलिम एवं फाजिल की परीक्षा रांची विश्वविद्यालय से कराने। सरकारी एवं नीजी बहालियों में आबादी के अनुरूप मुसलमानों को भागीदारी देने और धोती, साड़ी, लुंगी, कम्बल बनाने का काम बुनकरों को देने की मांग की गई है।ये थे उपस्थित
इस मौके पर आमया संगठन के इस्मे आजम, मो फुरकान, जियाउद्दीन अंसारी, लतीफ आलम, नौशाद आलम, इकराम हुसैन, इमरान अंसारी, अरशद जिया, अब्दुल गफ्फार, अबरार अहमद, अफताब आलम, हारिश आलम, मोईज अहमद, जावेद अंसारी, मोदस्सीर अहरार, इकराम अंसारी, तहमीद अंसारी, आसिफ अंसारी, आसिफ रूहहुल्ला, सालेह सईद, मंजूर अंसारी, शामी अहमद, खालिद सैफुल्लाह, मो सईद, मो इकबाल, दानिश आय़ाज, सउद आलम आदि शामिल थे। -
बैंक आफ इंडिया की सिमरिया शाखा में 50 लाख रुपये का घोटाला
चतरा। बैंक आॅफ इंडिया की सिमरिया शाखा में 50 लाख रुपये का घोटाले सामने आया है। घोटाले का आरोप बैंक की कैशियर प्यारी बाखला पर लगा है। आरोप है कि प्यारी बाखला ने शाखा प्रबंधक कन्हैया कुमार के आइडी और पासवर्ड से बैंक के रुपये अपने खाते में अलग-अलग तिथियों में ट्रांसफर कर लिया। बाद में इन रुपयों को कैशियर ने अपने बैंक अकाउंट से एक निजी कंपनी के अलावा कुछ अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बैंक के काम में ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए शाखा प्रबंधक का आइडी और पासवर्ड कैशियर के पास भी था। आरोप है कि कैशियर ने उसी का फायदा उठाकर रुपयों को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। करीब पंद्रह दिनों के बाद अचानक जब शाखा प्रबंधक ने राशि का मिलान किया, तो घोटाला पकड़ा गया। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जोनल आॅफिस को दी। इसके बाद कैशियर समेत तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
-
डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में हादसा, 6 मजदूर घायल
बॉयलर के पीएफ फैन के चालू होने से हुए चोटिल, मजदूरों ने किया बवाल
बोकारो। डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर के पीएफ फैन के चालू हो जाने के कारण अफरा तफरी में 6 मजदूर चोटिल हो गये। अन्य मजदूर बाल-बाल बचे। घटना शुक्रवार देर रात की है। सभी घायल मजदूरों को आनन-फानन में स्थानीय डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस घटना से आक्रोशित मजदूरों ने आज सुबह कंट्रोल रूम में काफी बवाल किया और अधिकारियों का घेराव कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावर प्लांट के बॉयलर का पीएफ फैन में बीकेसी कंपनी के 14 मजदूर इलामेंट का काम कर रहे थे। इस दौरान किसी ने कंट्रोल रूम से पीएफ फैन को अचानक चालू कर दिया। इसके उपरांत वहां अफरा-तफरी मच गयी और मजदूरों कूदकर अपनी जान बचायी। बताया गया कि घटना के बाद वहां से डीवीसी के तीन कर्मचारी साइट से भाग गये। सूचना मिलने के बाद यूनियन के नेता गणेश राम प्लांट पहुंचे और घायलों को अस्पताल लेकर गये। बॉयलर में राजेंद्र नायक, योगेंद्र यादव, गणेश रावत, कुलेश्वर यादव, शकील खान, दिलीप बीना, राजेश बीना, तूफान डिगर, रामागिया प्रसाद सहित 14 मजदूर काम कर रहे थे। जो डीवीसी के तीन विशेषज्ञ अधिकारियों के देखरेख में काम रहे थे।
मरम्मत का कार्य किया जा रहा था
मजदूर शकील खान ने बताया कि बॉयलर के पीएफ फैन का मरम्मत कार्य गुरुवार को ही पूरा हो गया था। लेकिन वॉयलर में पुन: लिकेज होना शुरू हो गया। जिस कारण फिर मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। अचानक पीएफ फैन चालू हो गया। जिससे गणेश रावत, राजेंद्र नायक, रामागिया प्रसाद व योगेंद्र यादव सहित 6 मजदूर चोटिल हो गये। इस घटना के बाद प्लांट का बिजली उत्पादन शून्य हो गया।मजदूरों ने किया कंट्रोल रूम का घेराव
इधर, मजदूरों के द्वारा आज सुबह कंट्रोल रूम का घेराव की सूचना पर प्रोजेक्ट हेड सुशांत सन्नीग्रही, डीजीएम अरूण कुमार, अपर निदेशक नीरज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और प्रतिनिधियों से वार्ता की। वार्ता में प्रोजेक्ट हेड सुशांत सन्नीग्रही ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जिस अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही सामने आयेगी। जांच के बाद उनपर कार्रवाई होगी। हादसे की पुष्टि प्रोजेक्ट हेड सुशांत सन्नीग्रही ने भी की है। -
नहीं रहे कमल किशोर भगत, संदिग्ध स्थिति में मिला शव
लोहरदगा : आजसू पार्टी के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. लोगों ने घर का दजरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया है. वहीं पत्नी भी कमरे में बोहोश मिली. जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन पत्नी को वहां से रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.
-

12वें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी में जुटा झामुमो, 3 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
रांची : झामुमो का 12वां महाधिवेशन 18 दिसंबर को हरमू स्थित सोहराय भवन में होगा.
केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि इस बार कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय महाधिवेशन बुलाया गया है, जो सिर्फ 25 प्रतिशत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित होगा.
भगवान बिरसा मुंडा समेत झारखंड के शहीदों के नाम से शहर में 50 से ज्यादा तोरण द्वार बनाये जायेंगे. पहले पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन तीन दिवसीय होता रहा है. इसमें तीन हजार प्रतिनिधि शामिल होते थे. इस बार कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए महाधिवेशन की तैयारी की जा रही है.
-
चाईबासा में 53 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने किया एक युवक को गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीमडीह से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान मुफस्सिल थाना के नीमडीह निवासी सागर मछुआ के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. युवक के पास से 53 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि सफेद रंग के कागज के साथ पुड़िया रखा हुआ था. पुलिस ने मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 161/21 धारा -21ए/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है.
-
धनबाद में पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप: नाबालिग बेटी ने कहा, 3 महीने से हो रहा शारीरिक शोषण
झारखंड के धनबाद जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। झरिया थाने में एक नाबालिग बेटी ने अपने बाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां के साथ पुलिस से मदद मांगने पहुंची लड़की ने दावा किया कि हथियार का डर दिखाकर पिता पिछले 3 महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। शिकायत के बाद झरिया पुलिस आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की की जांच शुरू हो गई है। रविवार की रात थाने पहुंची नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पिता ऑटो ड्राइविंग का काम करता है। पिछले तीन माह से वह हर दिन मां को नींद की गोली दे देता था। बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था। इस बारे में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आारोपी का नाम अंसारी बताया जा रहा है। वह पैर से दिव्यांग है। लड़की के आरोपों का समर्थन करते हुए मां ने बताया कि पिता घर में आने के बाद बिजली बंद कर देता था। इसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। मां ने कहा कि उसने दो दिन खुद इस घटना को अपनी आंखों से देखा।जब इस बारे में बेटी से पूछताछ की तो बताया कि वह हथियार के दम पर इस वारदात को अंजाम दे रहा था। लड़की कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह घर के पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस की टीम लड़की की ओर से बताए गए पते पर पहुंची। वहां से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पिता बेटी के दावे को गलत करार दे रहा है। पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस लड़की की मेडिकल जांच करा सकती है। पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है।
-
रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेलर ने तीन ऑटो में मारी टक्कर
धनबाद/- सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेलर ने तीन ऑटो में टक्कर मार दी है. जिसमें एक ऑटो चालक की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घाय़ल हो गया है. यह हादसा सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी है।
-
रांची के राय में छात्रा ने अपनी कनपटी में मारी गोली,
घायलावस्था में रांची रेफर ,सीसीएल के बचरा अस्पताल में हुआ हंगामा
रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित राय कोलयरी सीसीएल कॉलोनी में शाम के करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे 17 बर्षीय युवती श्वेता कुमारी झा को कनपटी में गोली लगने के बाद बचरा अस्पताल लाया गया। गंभीर रुप से घायल युवती को आनन फानन मे बचरा अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया है।गोली कनपटी के नीचे लगी है जो सिर को पार कर निकल गई है।युवती राय कोयलरी के दिवंगत ठेकेदार कपिल झा की पुत्री है।
युवती की मां ने बताया कि बेटी ने खुद ही अपने आप को गोली मारी है।घटना के समय वह घर में अकेली थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है