श्रेणी: Jharkhand

  • मॉर्निंग वॉकरों के लिए आज से 10 दिन तक मोरहाबादी मैदान में वैक्सीनेशन कैंप

    रांची। मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉक करने गए लोगों को बगैर रजिस्ट्रेशन के ही टीका दिया जा रहा है

    डीडीसी विशाल शेखर की अगुवाई में मोरहाबादी में आज से विशेष टीकाकरण अ•िायान की शुरूआत की गई है। इसके तहत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष काउंटर बनाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस बारे में डीडीसी ने बताया कि यह अ•िायान फिलहाल मोरहाबादी से शुरू किया गया है। यह कैंप 10 दिनों तक रहेगा। रिस्पांस मिलने के बाद इसे आगे बढ़ाया जायेगा। कुछ और स्पॉट •ाी तय किये जायेंगे। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक टीका लगाया जाएगा। कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों ही टीके यहां उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने या नंबर लगाने की जरूरत नहीं है। यहां आॅन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। हर आयु वर्ग के लोग यहां आकर टीका लगवा सकते हैं।

  • चालक की भर्ती, उत्पाद सिपाही, स्पेशल ब्रांच आरक्षी और एएनएम परीक्षा नियुक्ति परीक्षा रद्द कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति के वर्ष 2018 व 2019 के छह विज्ञापन किये कैंसिल

    रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 6 नियुक्ति परीक्षा को रद्द कर दिया है।

    आयोग द्वारा जो 6 परीक्षा और विज्ञापन रद्द किए गए है। उसमें से 3 विज्ञापन वर्ष 2018 और 3 विज्ञापन वर्ष 2019 की है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना जारी करते हुए समूह ग, समूह घ और समूह ख के तहत ली गई 6 नियुक्ति परीक्षाओं और उसके विज्ञापन को रद्द कर दिया है। जिससे जेलों में वहां चालक की भर्ती, उत्पाद सिपाही, स्पेशल ब्रांच आरक्षी, एएनएम और सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शामिल है। जेएसएससी की ओर से अभी केवल रद्द किये जाने की सूचना दी गयी है। आगे इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन मंगाये जायेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन नियुक्ति की ली गयी परीक्षाओं में अब तक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया गया है। ये सभी परीक्षाएं संशोधित नियमावली के दायरे में आती है।

    आयोग ने इन नियुक्ति परीक्षाओं को किया रद्द
    झारखंड राज्य अंतर्गत विभिन्न जेलों में वहां चालक की भर्ती के लिए ली गयी प्रतियोगिता परीक्षा 03/2018
    झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 04/2018
    स्पेशल ब्रांच आरक्षी (क्लोज कैडर) प्रतियोगिता परीक्षा 05/2018
    झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा (नियमित) 01/2019
    झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा (बैकलॉग) 02/2019
    झारखंड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 03/2019

  • आईआरबी5 मेें राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया राष्टीय एक्ता अखंडता सुरक्षा की शपथ ली गयी

    रांची। स्वतंत्रता सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म दिवस के अवसर पर आज धुर्वा स्थित आईआरबी मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

    इस अवर पर कमांडेंट अनूप लाल भगत के नेतृत्व में रैली निकाली गयी,इस अवसर पर श्री भगत ने जवानों को संबोधित करते हुए जानकारी दी और कहा आज ही के दिन देश के वीर स्वतंत्रता सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था। कहस उन्होंने देश में रहने वाले सभी धर्माे हिन्दू, मुस्लिम,सिख,ईसाई,जैन,बौद्ध,पारसी सहित अन्य सभी धर्म के मानने वालों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था। यहां सभी धर्मों के लोग अपने अपने तरीके से खान पान करते हैं और अपने पसंद के पोशाक भी पहनते हैं। इस अभियान को कामयाब करने में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने ही पहल की थी। इस लिए आज की तारीख को हम देश वासी एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। कमांडेंट श्री भगत ने इस अवसर पर अपनी टीम के लोगों के साथ राष्टीय एक्ता अखंडता और सुरक्षा को बरकरार रखने की शपथ भी दिलायी।

  • पिकअप वैन की चपेट में आने से ट्यूशन जा रहे एक बच्चे की मौत, दो गंभीर

    हजारीबाग। ट्यूशन पढ़ने जा रहे तीन स्कूली बच्चे आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आ गए

    घटना एनएच किनारे चरही एसबीआई के पास की है। इस दुर्घटना में चरही निवासी एक छात्रा 14 वर्षीय आरती कुमारी (पिता धनेश्वर महतो) की मौत हो गई। घायल होने के बाद पहले उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में चरही निवासी 15 वर्षीय आकांक्षा कुमारी (पिता महेंद्र राणा) और 14 वर्षीय दीपक कुमार (पिता लच्छू राणा) घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मांडू सीएचसी •ोजा गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वैन एक खड़े ट्रक से जा टकराया। इससे ट्रक के चालक को •ाी काफी चोट लगी है। उसकी कमर टूट गई है। उसका इलाज •ाी हजारीबाग में चल रहा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

  • नक्सलियों को पहुंचाने जा रहे 13 वॉकी टॉकी समेत दो गिरफ्तार ,टीएसपीसी नक्सलियों के पास से एक मोबाइल और दो मोटरसाइकिल भी बरामद

    चतरा। पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी।

    नक्सलियों के संचार माध्यम के लिए उन्हें दिए जाने वाले 13 वॉकी टॉकी पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीएसपीसी के रीजनल कमेटी के प्रमुख आक्रमण गंझू का दो सहयोगी को वॉकी टॉकी के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। गिरफ्तार सदस्यों में लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के राजगुरूवआ गांव के रहने वाले जेठू गांधी के पुत्र विष्णु गंझू व लावालौंग थाना क्षेत्र के पूणार्डीह गांव निवासी जोका गंजू का पुत्र पिंटू कुमार गंझू शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 13 वॉकी टॉकी, एक मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। कि टीएसपीसी का रीजनल कमेटी की टीम का सहयोगी कुछ सामान को लेकर टीम में पहुंचने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी अशोक रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल लावालोंग थाना क्षेत्र के जोजवारी के पास से संदेह के आधार पर विष्णु गंझू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने छह वॉकी टॉकी सेट बरामद किया है। पूछताछ के पश्चात इसकी निशानदेही पर टीम के एक अन्य सक्रिय सदस्य पिंटू गंझू को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने सात वॉकी टॉकी जब्त किया। वहीं टीएसपीसी रीजनल कमेटी सदस्य आक्रमण गंझू के पास से दो मोबाइल बरामद किया गया है। जब्त दो मोबाइल को नक्सली गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि लावालौंग थाना कांड संख्या 72/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नंदन कुमार सिंह, आईआरबी तीन के सशस्त्र बल शामिल थे।

  • पेटवार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत


    बोकारो। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तासारा में सड़क हादसे में आर्य बिहार, राजेंद्र नगर मखदुमपुर थाना बालीडीह निवासी मंतोष कुमार (उम्र 45 वर्ष) की मौत हो गई

    मंतोष कुमार रांची में इंटरव्यू देकर रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पेटरवार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का शिनाख्त करवाई। पेटरवार थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि देर रात 11:00 बजे जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक वहां से युवक को अस्पताल भेजा जा चुका थ

  • बच्चा चोरी कर भागती महिला की ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से की पिटाई दो बच्चों को महिला के चंगुल से छुड़ाया, पुलिस ने लिया हिरासत में


    लातेहार। सदर थाना के होटवाग गांव से आज सुबह ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। जानकारी के अनुसार होटवाग निवासी कमलेश यादव के घर में रात गुजारने के बहाने से एक महिला रूकी थी। सुबह मौका का फायदा उठा कमलेश यादव के बेटा व बेटी को लेकर फरार हो गई। परिजनों ने खोजबीन की। पता चला कि महिला बच्चा चुरा कर भाग रही है। गांव के लोगों ने बच्चा चोर-चोर कहकर शोर मचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा किया। बच्चे की आवाज सुनकर दुड़ंगी कला के खेत में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बच्चे को महिला के चंगुल से मुक्त कराया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। बच्चा चोरी की घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। ग्रामीण महिला से बात कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग घर से लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और महिला की जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर थाना लाया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चा चोर कहकर महिला की पिटाई की सूचना मिली है। महिला को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल करने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है।

  • कुजू में वाहन व्यवसायी के घर डकैती, नकदी समेत 15 लाखों के सामान ले गए 10-12 की संख्या में आए थे नकाबपोश, हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक

    रामगढ़। कुजू के अलंकार सिनेमा रोड के डटमामोड़ के समीप एक व्यवसायी के घर डकेती हो गई

    कुजू के वाहन व्यवसायी शिवा प्रसाद के आवास में शुक्रवार की रात्रि 10-12 की संख्या में नकाबपोश पहुंचे। जिसके बाद हथियार का •ाय दिखाकर अपराधियों ने जमकर लूटपाट मचाई। अपराधी इस दौरान तीन लाख रुपये नकद व करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आ•ाूषण और वस्त्र आदि लेकर चलते बने। घटना की सूचना •ाुक्त•ोगी व्यवसायी शिवा प्रसाद द्वारा रात्रि में ही एसपी प्र•ाात कुमार व कुजू ओपी प्र•ाारी अवधेश कुमार को दी गई। ओपी प्र•ाारी ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए सं•ाावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र के लोग •ाय•ाीत हैं। •ाुक्त•ोगी व्यवसायी शिवा प्रसाद के अनुसार उनकी गैर मौजूदगी में रात्रि करीब सवा 11 बजे उनकी पत्नी राधा देवी अपनी गाय को उसके कमरे में ले जाने के लिए आवास का दरवाजा खोल कर ज्योंही बाहर निकली। कि पहले से घात लगाए सशत्र अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। उन्हें अंदर ले जाकर अलमारी तोड़ा और पूरा घर खंगाल कर नगद तीन लाख रुपये व लग•ाग 15 लाख रुपये के आ•ाूषण ले गए। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उनकी पत्नी राधा देवी व बड़ी बेटी मुस्कान की नथिया-बिछिया आदि तक खुलवा ली। वहीं एक अपराधी उनकी छोटी बेटी रिया को साथ ले जाकर आसपास के घरों को खुलवाने की बात कह रहे थे। लेकिन व्यवसायी की पत्नी द्वारा अपराधियों के समक्ष गिड़गिड़ाने पर उन्होंने छोटी बेटी रिया को छोड़ दिया। साथ ही पत्नी राधा देवी की लूटी गई नथिया लौटा दी।

  • कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार का पैर कट कर अलग हुआ लोगों के पीछा करने पर शराब से भरी कार छोड़ कर फरार चालक

    हजारीबाग। कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर आज सुबह मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कटकमसांडी थाना से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर छलटा मोड़ के पास हुआ। घायल व्यक्ति गोविंद यादव गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव का निवासी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंद यादव अपने मोटरसाइकिल से दुआरी से हजारीबाग की ओर जा रहा था। छलटा मोड़ के पास हजारीबाग से चतरा की ओर आ रहा मारुति कार ने मोटरसाइकिल सवार को सीधे टक्कर मार दी। इस घटना में गोविंद यादव को गंभीर चोटें आयी हैं। और उसका दाहिना पैर कट कर अलग हो गया है। घटना के बाद मारुति कार चालक वाहन को लेकर तेजी से चतरा की ओर भाग निकला। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कटकमसांडी पुलिस को दी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने मारुति कार का पीछा करने लगे। इस क्रम में घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर कटकमसांडी चौक से आगे पार नदी के पास वाहन चालक पुलिस व ग्रामीणों के भय से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर भाग निकला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने तुरंत घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों को भेजा और घायल व्यक्ति को चिकित्सा के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग भेजा। और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त मारुति कार को पार नदी से जब्त कर कटकमसांडी थाना ले गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतल लदी थी। पुलिस सूत्रों के कहना है कि वाहन से शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर के मुताबिक वाहन बिहार के पटना डीटीओ कार्यालय में मनोज कुमार के नाम से निबंधित है।

  • भाजपा किसान मोर्चा कुम्हार के बने 5000 दीये खरीदेगा

    रांची। आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड भाजपा किसान मोर्चा कुम्हार भाईयों से उनके उत्पाद खरीदेगा

    पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दीपावली पर पूरे प्रदेश में कुम्हार किसान भाइयों के घर से दीये खरीदकर गरीब, दलित, आदिवासी बस्तियों में जाकर वितरण करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर महामंत्री ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने कुम्हार किसान भाई के घर जाकर 5 हजार दीप खरीदे जाने के लिए 2100 रुपये अग्रिम भूगतान दिया। टीम में अजय मुंडा, अजय दुबे, विशाल साहू, सफदर अली, सुनील कुमार सिंह ओर प्रशांत राज शाहदेव शामिल थे।

  • कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन कराने के लिये छह मजिस्ट्रेट नियुक्त

    धनबाद। कोरोना संक्रमण को रोकने व कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जाएगी।सके लिए शहर में जगह जगह जॉच अभियान चलाया जायेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने 6 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है। एसडीओ ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम से समन्वय स्थापित कर गोविंदपुर स्थित जैप 3 कोविड सेंसिटाइजेशन कैंप में भेजेंगे। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट पूजा कुमारी ने हीरापुर हटिया, पार्क मार्केट और रणधीर वर्मा चौक पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पैदल या बाइक से आने जाने वाले लोगों सहित दुकानदारों को मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी गई। लोगों से कहा गया कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। जांच के दौरान मजिस्ट्रेट पूजा कुमारी ने बताया कि यह अभियान त्योहारों को देखते हुए अभी लगातार चलेगा। खास तौर पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग बिना मास्क लगाए देखे जा रहे हैं उनसे 500 रूपए का फाइन भी काटा जा रहा है। साथ ही कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। तीसरी लहर की संभा वना भी है ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना और सतर्क रहना काफी आवश्यक है।

  • मैदान बचाने के लिए लोगों ने टाटा पिगमेंट पार्क में पटाखा दुकान का विरोध

    जमशेदपुर। जिला प्रशासन के आदेश पर जुगसलाई टाटा पिगमेंट पार्क में लगने वाले अस्थायी पटाखा दुकानों का स्थानीय लोगों ने आज सुबह विरोध कर दिया

    लोगों ने यहां अस्थायी दुकान लगाने का कार्य रुकवा दिया। लोगों का आरोप था कि पार्क में स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं। मैदान में दुकान लगाने के बाद इसकी स्थिति बद से बदतर हो जाती है। पार्क में विरोध की सूचना पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोग कुछ •ाी सुनने को तैयार नहीं थे। पिछले वर्ष जिला प्रशासन के निर्देश पर टाटा पिगमेंट पार्क में पटाखों की दुकान लगाई गई थी। दीपावली खत्म होते ही टेंट को उखाड़ने के बाद मैदान की स्थिति बदतर हो गई थी। जिससे स्थानीय लोग काफी नाराज थे। उस दौरान मॉर्निंग वॉक करने आए स्थानीय लोग चोटिल •ाी हुए थे। बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मैदान की स्थिति को चुस्त-दुरुस्त किया। पुन: जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी तौर पर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए जैसे ही टेंट गाड़ना शुरू हुआ। कि स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए काम को रुकवा दिया।

  • रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में फिर देखा गया हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत

    रामगढ़। रजरप्पा मंदिर जाने वाले मार्ग में एक बार फिर जंगल हाथियों का झुंड देखने को मिला

    पिछले कुछ दिनों से हाथियों के झुंड के कारण स्थानीय लोगों के साथ सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर जाने वाले श्रद्धालु •ाी दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक चितरपुर से होते हुए रजरप्पा मंदिर जाने वाले मार्ग के पहले घाटी में श्रद्धालुओं और राहगीरों के हाथियों के झुंड को देखने के बाद दहशत फैल गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चितरपुर से रजरप्पा जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पहले घाटी में 10-12 हाथियों का झुंड सड़क और जंगल के आसपास देखा गया है। झुंड के देखे जाने की सूचना मिलने के बाद जनियामारा इलाका पहुंची पुलिस ने मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही हाथियों से दूर रहने की चेतावनी •ाी दी गई है। मामले की गं•ाीरता को देखते हुए वन वि•ााग की ओर से हाथी •ागाओ दल को बुलाया गया है। ताकि हाथियों को सुरक्षित उनके कॉरिडोर तक •ोजा जा सके। हाथी •ागाने के लिए पहुंची टीम अलग-अलग आवाज निकालकर, सायरन और पटाखा छोड़कर हाथी को •ागाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को वन वि•ााग की टीम वापस जंगल की ओर •ागाने में सफलता पाई। तब लोगों ने राहत की सांस ली।

  • मोटरसाइकिल एवं टेंपो में जोरदार टक्कर, एक की मौत

    मोटरसाइकिल एवं टेंपो में जोरदार टक्कर, एक की मौत

    जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर कटनिया गांव के समीप मंगलवार देर शाम को तेज रफ्तार टेंपो एवं मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गया जिसके बाद टेंपो पलट गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिया। मृतक का पहचान बारापलासी के गरीबदास का पुत्र विपिन दास के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार विपिन दास अपने रिश्तेदार के साथ महारो स्थित अपने ससुराल जा रहा था इसी क्रम में कटनिया गांव के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें विपिन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बारा गांव के बिपिन कुमार बताया जा रहा है। एवं घटना में घायल रिश्तेदार को इलाज के लिए दुमका भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए जुट गई है।

  • भीखमपुर गांव के जंगल से एक अज्ञात युवती का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

    जामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिगलपहाड़ी गांव के फुटबॉल मैदान से करीब 100 मीटर पूरब भीखमपुर गांव के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है।
    युवती का उम्र करीब 17 वर्ष के करीब है जो कि गुलाबी रंग का नेट का जालीदार टॉप हरा रंग का डांगरी जंपर पहना हुआ है जिसकी रंग सांवला है।
    मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के लगे जंगल में लगभग 17 वर्षीय एक युवती का शव को गाय चराते हुए देख कर ग्रामीणों के द्वारा जामा थाना को सूचना दी गई।जानकारी मिलने पर जामा थाना के एएसआई अनंत कुमार शर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू किया गया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई लेकिन युवती का पहचान नहीं हो पाया है ।अंत में महिला चौकीदार मालती देवी के बयान पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव की पहचान के लिए शीत गृह में रखा जाएगा।

    मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास युवती की पहचान के लिए लोगों से जानकारी ली गई मगर कोई पता अभी तक नहीं चल पाया है। जिसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल शव को72 घंटे शीत गृह में रखा जायेगा।

  • पानी में बहते युवक को ग्रामीणों ने बचाया

    भूरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सौंदा डी नलकारी नदी मे एक व्यक्ति पानी मे पूरी तरह डूबकर बहाव मे बहा जा रहा था।स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता राकेश सिन्हा, मुकेश चौहान,रंजीत,आशीष ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए पानी के बहाव से बचाकर निकाला और आनन-फानन मे भुरकुंडा सी सी एल अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के दौरान मरीज का नाम मनाराम मांझी सी सी एल वर्कर हुरुमगढा के रूप मे पहचान किया गया ।
    मरीज का स्थिति गंभीर सांसें चल रही है भुरकुंडा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीज़ को तत्काल गांधीनगर रेफर कर दिया।

  • स्कूल बैग में खेला होबे…

    झारखंड शिक्षा परियोजना ने निकाला मनमाना टेंडर डॉक्यूमेंट
    सिर्फ दो ब्लैकलिस्टेड कंपनियां ही हो सकती है इसमें शामिल

    कक्षा एक से आठ तक के 37.78 लाख बच्चों में बंटना है बैग

    गांडीव ब्रेकिंग
    रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना (जेईपीसी) ने सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच मुफ्त बांटने केलिए स्कूल बैग का टेंडर निकाला है। लगभग 57 करोड़ के इस टेंडर के निकलने के पहले ही खेल शुरु हो चुका है। शिक्षा परियोजना द्वारा आठ सितंबर 2021 को निकाले गये इस टेंडर में देश की मात्र दो कंपनियां ही शामिल हो सकती हैं। कारण, इस टेंडर में ऐसे-ऐसे शर्त डाले गये हैं, जिनको पूरा करना देश की बैग मैनुफैक्चरिंग कंपनियों या बैग ट्रेडिंग कंपनियों के लिए संभव ही नहीं है। टेंडर डॉक्यूमेंट में जेईपीसी न तो पूरा सेंट्रल गाइडलाइन को फॉलो कर रही है, न ही स्टेट गाइडलाइन को पूरा का पूरा फॉलो किया गया है।
    डिमांड बढ़ा तो टर्नओवर क्यूं घटा
    इससे पहले 2019 में लगभग 50 करोड़ के बैग का टेंडर जेईपीसी ने जारी किया था। तब टेंडर में 80 करोड़ के टर्नओवर की डिमांड की गयी थी, इस बार लगभग 57 करोड़ के बैग के लिए मात्र 50 करोड़ के टर्नओवर की मांग की गयी है। 2019 में पिछले तीन साल तक औसत टर्नओवर 80 करोड़ मांगा गया था, जबकि इस बार पांच साल तक प्रत्येक साल 50 करोड़ का टर्नओवर मांगा जा रहा है। यह सीवीसी गाइडलाइन का भी उल्लंघन है। सीवीसी गाइडलाइन के अनुसार दो साल तक टेंडर वैल्यू का डेढ़ गुणा टर्नओवर होना चाहिए।
    15 करोड़ के सिंगल आर्डर पर भी सवाल
    जेईपीसी ने टेंडर में 15 करोड़ के सिंगल आर्डर का शर्त लगाया है। यह सिंगल आर्डर पिछले पांच साल में कम से कम तीन आर्डर होना चाहिए। हालांकि, वर्ष 2019 के टेंडर डॉक्यूमेंट में टोटल बैग के 10 फीसदी का सप्लायर होना शर्त था। इस बार जो शर्त लगाया गया है, वह देश की महज दो कंपनियां ही पूरी कर सकती है, जो दोनों कंपनियां एक ही मालिक की हैं। इससे साफ लगता है कि जेईपीसी ने टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार करने में इन दोनों कंपनियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य पहले से तय कर रखा था।

  • अधिकारियों की लापरवाही से गई विनोद की जान

    देवकमल हॉस्पिटल में हुई मौत

    देवकमल हॉस्पिटल इलाज का खर्च लगभग ₹70000 छोड़ा।

    रिम्स में हो रहा है पोस्टमार्टम

    पंडरा थाने में दोषियों के खिलाफ परिजनों ने दर्ज कराया बयान

    झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने बिशनपुरा पी. एस. एस भवनाथपुर गढ़वा में कार्यरत विद्युत कर्मी विनोद कुमार कि आज देवकमल हॉस्पिटल में मौत को लेकर काफी आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय ने बताया कि बीसनपुरा क्षेत्र के एसडीओ सुभाष प्रसाद यादव ने बिना किसी ट्रेनिंग के बिनोद कुमार को काम पर रख लिया था, 12 अक्तूबर को इसका काम के दौरान एक्सीडेंट हुआ और इसे देवकमल हॉस्पिटल रांची में एडमिट किया गया था ।


    इस सम्बंध में जब इनके परिजन भवनाथपुर थाना में एफ आई आर दर्ज कराने गए तो इनका एफआईआर दर्ज नही किया गया ।अजय राय ने बताया कि इस संबंध में हमने सुबह देवकमल हॉस्पिटल जाकर वहां के डॉक्टर से मिलकर इसके हालात के बारे में जानने का प्रयास किया साथ ही पलामू एरिया बोर्ड के जीएम संजय कुमार और गढ़वा के अधीक्षण अभियंता से भी बात कर उचित इलाज कराने की बात कही है मगर उन लोगों की तरफ से कोई संतोषजनक पहल नहीं हो पाई। आखिरकार विनोद ने आखरी सांस कल 15 अक्तूबर को दोपहर 2:30 बजे ली इसके डेथ के बाद हमने कई बार पलामू जीएम और गढ़वा ए.सी को फोन किया मगर वह फोन उठा नहीं रहे। विनोद के छोटे भाई शैलेश कुमार ने श्रमिक संघ को जानकारी दी कि पिछले 10 दिन पहले एसडीओ सुभाष प्रसाद यादव ने ₹150,000 कर प्रति आवेदक से उक्त रकम लेकर लगभग 10 लड़कों को उस पीएसएस में रखा था और बिना किसी ट्रेनिंग कराए ही उनसे काम लेने लगा इसी क्रम में यह दुर्घटना पिछले 12 अक्तूबर को हुई है। दुर्घटना के बाद विनोद कुमार के इलाज को लेकर जो सहयोग होना चाहिए था वह कहीं दूर दूर तक नहीं हुआ उल्टा एसडीओ परिजनों का फोन उठाना भी बंद कर दिये।


    अजय राय ने बताया कि देवकमल हॉस्पिटल ने बिनोद कुमार के इलाज की राशि लगभग 70 हजार रुपये छोड़ दिये है जिसके उपरांत पंडरा थाना ओपी में पोस्टमार्टम के पूर्व विनोद के बड़े भाई शैलेश कुमार ने दोषियों के खिलाफ बयान दर्ज कराई है।( प्राथमिकी की प्रति संलग्न) तत्पश्चात उसका पोस्टमार्टम रिम्स में हो रहा है । उन्होंने इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी श्री अविनाश कुमार को कल 15 अक्तूबर को व्हाट्सएप मैसेज के तहत सारी जानकारी उपलब्ध करा दी है। अजय राय ने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी दोषी हैं उसके ऊपर कारवाई हो और मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ साथ सरकारी नौकरी दी जाए यह मांग झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ करता है।

  • सहारा इंडिया के मैनेजर पर हमला, मौत

    रामगढ़। सहारा इंडिया के मैनेजर कमलेश और उनकी पत्नी पर अपराधियों ने लोहे के रड से हमला किया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है। अपराधियों ने घर की खिड़की से घुस कर घटना को अंजाम दिया। मृतक कमलेश नारायण शर्मा सहारा इंडिया कंपनी भुरकुंडा ब्रांच सेक्टर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

  • दुपट्टे को फंदा बना कर दी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

    शराब पी कर अक्सर करता था पत्नी व बच्चों से मारपीट

    गांडीव रिपोर्टर

    रांची। नामकुम के महुआ टोली में बोआस कच्छप ने अपनी पत्नी रश्मि कच्छप को दुपट्टे का फंदा लगा कर हत्या कर दी। इस संबध में मृतका की बहन रेनु तिग्गा ने बपने बहनोई बोआस कच्छप के खिलाफ नामकुम थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। इधर घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पति बोआस कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता रेनु तिग्गा के मुताबिक वृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे नशे में चूर बोआस अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। वह बराबर पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता था। पत्नी से पैसा नहीं मिलने पर वह उसके साथ मारपीट करता रहता था । वृहस्पतिवार की रात शराब के लिए पैसे मांगने के कारण दोनों में झगड़ा शरू हुआ उसके बाद रात करीब दो बजे बोआस ने रश्मि की हत्या कर दी।

    दो बच्चियों के सिर से उठ गया मां का साया

    बोआस और रश्मि की शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वह शराब में डूबा रहने लगा था। इस बीच रश्मि दो बेटियों की मां बन गयी। बाप बनने के बाद बोआस को  घर परिवार की फिक्र नहीं थी। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया।

  • कार और स्कूटी की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु

    रामगढ़। फोर व्हीलर कार हजारीबाग की ओर से रामगढ़ की ओर आ रही थी और एक स्कूटी जो घाटो साडू बेड़ा की रोड से रामगढ़ की ओर आ रही थी। मौका ए वारदात पर नया मोर चौक पर दोनों की सीधी टकराव से स्कूटी चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। कुज्जू ओपी थाना मामला प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।