श्रेणी: Jharkhand

  • 2 लोगों की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका

    नगड़ी थाना के सीटीओ रिंग रोड पुलिया के पास दो अज्ञात लोगों का शव बरामद किया गया है

    सीठीओ पंचायत के मुखिया शंकर कच्छप की सूचना पर नगड़ी थाना पुलिस मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के मुताबिक पाए गए शव में से एक शव पूरी तरह से नंगा था दोनों की पहचान नहीं की गई है पुलिस तफ्तीश में लगी हुई है

  • न्यू काली पूजा समिति डोरंडा का पट कल शाम को सात बजे खुलेगा

    रांची। न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर रोड की वार्षिक पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है

    यहॉ कोविड महामारी को देखते हुए छोटे स्तर पर ही सही पर खूबसूरत पंडाल तैयार किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि कल 4 नवंबर को संध्या 7:00 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। पांच पुरोहितों के द्वारा एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद माता की विधि विधान से पूजा प्रारंभ की जाएगी। जो देर रात्रि तक कोविड गाइडलाइन के अनुसार चलेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक मोनू घोष, टापू घोष, नवरत्न वाली, संजय घोष, अध्यक्ष शंभू गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू दास, बापी घोष, नंदकिशोर राम, राजेश झा, अनिल प्रधान, मिठू घोष, शंकर राम, सचिव अजय घोष, सह सचिव बिट्टू घोष, बाबू सोना दास, विक्की घोष, नितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार, धीरज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रंतु उरांव, राजा सिंह, प्रचार मंत्री अमित गुप्ता, भेग प्रभारी विकल घोष, राजू दास, दीपू जायसवाल, मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, देवेश दत्ता, मनोज नायक, सजल घोष, राहुल दास, रजत वर्मा, शुभम घोष, मनीष उराव, सुजीत, बंटी घोष, राहुल घोष और अक्षत गुप्ता सहित अन्य सदस्य का योगदान है।

  • जंगल में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के वैन में लगाया गया आग

    दुमका। टोंगरा थाना के बेलियाजोड़ जंगल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

    उसके बाद अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जला दिया। मृतक युवक की पहचान जामताड़ा के कुंडहित थाना के बाबूपुर गांव निवासी काजल मंडल के रूप में हुई है। जो पेशे से वाहन चालक था। रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने कुंडहित थाना की पुलिस को जंगल में वाहन में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को वाहन में रखकर जला दिया गया है। युवक खुद की मारुति वैन को भाड़े पर चलाता था। घटनास्थल पर पड़े चप्पल से मृतक की पत्नी ने शव की शिनाख्त की है। मृतक की पत्नी ब्यूटी मंडल ने बताया कि काजल मंडल सोमवार दोपहर एक बजे गांव के ही रामकृष्ण मण्डल एवं उनकी पत्नी को बंगाल में राजनगर के साहबाद पहुचाने गया था। शाम 4:30 बजे काजल ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। जिसके बाद पुन: 6 बजे जब पत्नी ने फोन लगाया। तो उसका मोबाइल स्विच आॅफ मिला। काफी देर तक फोन नहीं लगने के बाद घरवालों ने तलाश शुरू की। रात्रि करीब 8 बजे बाबूपुर गांव के लोगो द्वारा जानकारी दी गई। कि काजल की गाड़ी महेशामुगर जंगल मे जल रहा है। मृतक के पिता शंकर चन्द्र मंडल के अनुसार काजल काफी सीधा-साधा युवक था। जो दिन रात मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहा था। उसका किसी के साथ कोई लेन-देन नहीं था। न क•ाी किसी के साथ कोई विवाद हुआ था। ऐसे में परिवार भी हत्या की वजह नहीं बता पा रहे है।

  • वर्चस्व को लेकर विधायक ढुल्लू महतो और कारु यादव समर्थकों में हिंसक संघर्ष दो गंभीर रूप से घायल, एक हिरासत में, रामावतार आउट सोर्सिंग कंपनी बना पुलिस छावनी

    धनबाद। रामावतार आउट सोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व को लेकर आज सुबह विधायक ढुल्लू महतो व झामुमो नेता कारु यादव समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

    जिसके बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि कोयला की लोडिंग को लेकर मंदरा में संचालित रामावतार आउट सोर्सिंग कंपनी में सुबह 10 बजे विधायक ढुल्लू महतो और जेएमएम नेता कारु यादव के समर्थक पहुंचे। कारु के समर्थकों ने ढूल्लू महतो के समर्थक द्वारा कोयला लोडिंग का विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। बात बढ़ते बढ़ते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प होने लगी। जिससे कारू यादव के दो समर्थक प्रदीप यादव और भूषण चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना को देख स्थानीय लोगों ने बरोरा थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस की एक टीम घायल प्रदीप यादव और भूषण चौहान को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। झड़प की सूचना के बाद दोनों पक्षों के सैकड़ों समर्थक घटनास्थल जमा हो गए। और एक दूसरे से दो-दो हाथ करने पर आमदा हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग किया। इसके बावजूद दोनों पक्ष के लोग अलग अलग स्थानों पर घंटों जमे रहे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बरोरा पुलिस की सूचना पर विधि-व्यवस्था को सामान्य करने के लिए बाघमारा, बरोरा और मधुबन थाना के पुलिस जवानों की भारी संख्या में तैनाती की गई है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पुलिस के नियंत्रण में थी। मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

  • घर में लुट के दौरान महिला को मारी गोली, हथियार सहित 4 अपराधी गिरफ्तार

    चतरा। किशुनपुर मोहल्ले में घर में घुस कर लुटेरों ने 80 वर्षीय वृद्धा को गोली मारकर घायल कर दिया

    वृद्धा का नाम बीफा देवी है, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में नितेश निषाद, सौरभ निषाद, चंदन कुमार व एक अन्य शामिल है। इनके पास से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कांड संख्या 282/21 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी।

  • राजकोट में बंधक बनाए गए मजदूर लौटे बोकारो, मिली दिवाली की दोहरी खुशी

    बोकारो। गुजरात के राजकोट में ब्रेजा टाइल्स कंपनी मोरगी में बंधक बने नावाडीह सहित बेरमो और धनबाद के 14 मजदूर सकुशल वापस अपने घर लौट गए।

    मंगलवार की शाम सभी अपने-अपने घर लौट आए। घर पहुंचते ही परिजनों के आंखों में आंसू छलक आए। गोरमारा के भेला सिंह ने बताया कि उसके अलावा गोरमारा के लीलू सिंह, गोवर्द्धन सिंह, विकास सिंह, मनोज मांझी, संजय सिंह, विनोद मांझी, भवानी के राजेश महतो, धनंजय महतो, चंद्रपुरा के खलचो के मधुर सोरेन, तुरियो के पवींद्र सिंह, तोपचांची सतकीरा के राहुल बास्के गिरिडीह के पावापुर निवासी दलाल मनोज के साथ एक माह पहले काम करने गुजरात गए हुए थे। जहां सभी से प्रतिदिन 12-14 घंटे काम लिया जाता था। बदले में न सही से खाने दिया जाता था और न ही कोई अन्य सुविधा दी जाती थी। बाद में बोकारो जिला प्रशासन की पहल पर बीते 31 अक्टूबर को सभी बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त किया। दो दिन लंबी सफर के बाद वे सभी मंगलवार की दोपहर मुंबई हावड़ा ट्रेन से धनबाद पहुंचे। भेला ने बातचीत में कंपनी के शोषण की व्यथा बताते हुए रो पड़ा। साथ ही उसने कहा कि अब वह कभी रोजगार के लिए दूसरा प्रदेश नहीं जाएगा। गांव में ही खेती व अन्य रोजगार कर यही रहेंगे।

  • मांडर में कोयला लदे तीन मोटरसाईकिल जब्त बुड़मू से मांडर ले जाया जा रहा था कोयला गस्त के दौरान डीएसपी ने पकड़ा आरोपियों को


    रांची। मांडर थाना की पुलिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल से कोयला ले कर जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दी

    जेल भेजे गये आरोपियों में उमेडंडा के रहने वाले अल्ताफ अंसारी, अफजल अंसारी और जुलफान अंसारी शमिल हैं।
    मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि कल शाम खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी क्षेत्र में दौरा कर रहे थे उसी दौरान बुड़मू से मांडर की जा रहे तीन मोटरसाईकिल सवार को कोयला लाद कर ले जाते हुए देखा। उसके बाद उन्हें रोक कर पूछताछ की गयी। जिसमें तीनों ने पुसि को बताया कि वे सभी बुड़मू के छापर से कोयला ले कर मांडर क्षेत्र में बिक्री करने के लिए जा रहे हैं। उसके बाद डीएसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों को मोटरसाईकिल के साथ पकड़ कर थाना लाया गया जहां से आज उन्हें जेल भेज दिया गया।

  • मोरहाबादी मैदान में कार सीख रहे चालक का संतुलन बिगड़ा पुलिस कर्मी की मोटरसाईकिल को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला


    रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन के बीच एक बड़ा हादसा टल गया।

    मैदान में एक कार अनियंत्रित होकर सहायक पुलिस कर्मियों के कैंप की तरफ तेजी से जाने लगी, कार चालक ने स्पीड को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की इसके बावजूद एक पुलिसकर्मी की बाइक को कार ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
    मोरहाबादी मैदान के जिस हिस्से में कार चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया था, अगर वहां पर पुलिस की बाइक खड़ी नहीं होती तो कार सीधे सहायक पुलिस कर्मियों के कैंप में घुस जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। पिछले साल आंदोलन के दौरान एक कार ने कई पुलिसकर्मियों को कुचल दिया था। जिसे देखते हुए इस बार आन्दोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों ने उक्त स्थल को पाईप से घेरा कर दिया है। घटन के बाद आक्रोशित सहायक पुलिसकर्मी कार में तोड़फोड़ करते, उससे पहले से वहां मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और कार को जब्त कर टीओपी ले गए। टो कार में चालक के अलावा एक पुरुष और एक बच्चा बैठा था। कार चालक ने बताया कि उसने नई कार खरीदी है वह मैदान में सीखने आया था लेकिन उसका पैर ब्रेक के जगह स्टीयरिंग पर पड़ गया जिससे कार अनियंत्रित हो गई।

  • मिठाई दुकानों में एसडीएम का छापा कई के सैंपल लिये गये, जांच के लिए भेजा गया


    रांची। दिवाली को लेकर आज एसडीएम के निर्देश पर शहर भर के कई मिठाई दुकानों में औचक छापामारी की गयी। इस मौके पर जांच टीम के द्वारा कई दुकानों से मिठाईयों के नमूने लिये गये, साथ ही मिठाई बनाने में इस्तेमाल किये जा रहे सामाग्रियों की भी जांच की गयी। अभियान के तहत कांके रोड के सरस्वती स्वीट्स और राजस्थान कलेवालय सहित कई दुकानों में टीम गयी और प्रतिष्ठान के संचालकों से पूछताछ कर मिठाई बन रहे स्थलों की साफ सफाई व सामानों की गुणवत्ता की भी जांच की। मौके पर एसडीएम के अलावा के जांच पदाधिकारी मौजूद थे।

  • झुमरीतिलैया में सड़क पर दिवाली के लिए लगी अस्थायी दुकानों को हटाया

    कोडरमा। जिला प्रशासन आज सुबह शहर के झुमरीतिलैया के झंडा चौक, रेलवे ओवरब्रिज, स्टेशन रोड व आसपास के इलाके से अस्थायी दुकानों को हटा दिया

    इस दौरान पुलिस को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन सड़क के अतिक्रमण व भीड़भाड़ को नियंत्रित करने को लेकर उनकी कोई जिरह नहीं सुनी जा रही है। सुबह ही सीओ अनिल कुमार व तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान झंडा चौक व ओवरब्रिज पहुंचकर धनतेरस, दीपावली व छठ को लेकर फूटपाथ पर लगने वाली बर्तन, दीये, मूर्ति, सूप-दउरा, खिलौने और फल-फूल आदि की दुकानों को लगने नहीं दिया। दुकानदोरों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही वहां पहले से लगी कई दुकानों को हटा दिया गया। दीपावली से छठ तक यहां सैकड़ों अस्थायी दुकानें लग जाती हैं। इससे मुख्य बाजार में भीड़ काफी बढ़ जाती है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। प्रशासन के द्वारा इन्हें करीब पांच सौ मीटर दूर ब्लॉक मैदान और बस स्टैंड के मैदान में भेजा जा रहा है। यह परिसर काफी बड़ा है। दूसरी ओर दुकानदार यहीं दुकान लगाना चाहते हैं। इनका कहना है कि ब्लॉक मैदान में ग्राहक नहीं पहुंचते हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित होती है।

  • कदमा के मंदिर में भगवान की मूर्तियों में लगी सोने की आंख की चोरी

    जमशेदपुर। कदमा थाना के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में चोरी हो गई।

    धनतेरस की पूर्व रात्रि चोरों ने रात को मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया। और श्री हनुमान व माता शीतला की सोने की आंख चोरी कर ली। इस दौरान दानपेटी तोड़कर नगद ले उड़े। दानपेटी में करीब 50 हजार नगद होने का अनुमान कमेटी के सदस्यों ने लगाया है। दानपेटी पिछले एक साल से खुली नहीं थी। टूटी दानपेटी मंदिर से 20 मीटर दूर फेंकी हुई मिली। आज सुबह भक्त जब पूजा के लिए मंदिर आए तो भगवान की सोने की आंख गायब पाई। इसके बाद चोरी के बारे में लोगों को जानकारी मिली। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बिपल विश्वास, महामंत्री रजनीश सिंह व अन्य भीं जुटे। पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पूर्व भी कदमा में कई बार मंदिरों में चोरी हुई है।

  • ट्रक में उपर था बिस्किट और नीचे मिला 2700 बोतल शराब, पुलिस ने किया जब्त

    गिरिडीह। बगोदर पुलिस ने अभियान चलाकर एक ट्रक को जब्त किया है।

    ट्रक से पुलिस ने 15 लाख रुपए का शराब बरामद और चालक को भी गिरफ्तार किया है। अवैध शराब का यह कारोबार बिस्किट के आड़ में किया जा रहा था। बोकारो के बालीडीह से ट्रक पर शराब लाद कर बिहार के हाजीपुर ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते में ट्रक का नंबर प्लेट भी डुप्लीकेट लगा दिया गया था। बगोदर पुलिस ने जीटी रोड औंरा में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब तस्करी का खुलासा किया है। एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी की सूचना के बाद पुलिस ने औंरा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक आ रहा था। पुलिस को देखते ही ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से भागाने लगा। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने जब ट्रक में छानबीन की तो उसमें बिस्किट लदा था। जबकि बिस्किट के नीचे शराब की पेटियां लदी हुई थी। पुलिस ने ट्रक से कुल 225 पेटी शराब बरामद किया है। जिसमें 2700 बोतल शराब है। बरामद शराब की कीमत 15 लाख बताई जा रही है। ट्रक ड्राइवर रौशन कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि इस धंधे में बोकारो के अनिल सिंह और वैशाली के शिवा यादव सहित चार लोग शामिल हैं।

  • पटाखे की चिंगारी से टायर दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट

    गढ़वा। धनतेरस की पूर्व संध्या पर दीपावली के पटाखे से एक टायर दुकान में भीषण आग लग गई।

    आग इतनी भयानक थी कि वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग डर से यहां वहां भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशामक की टीम पहुंची। हालांकि तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दौरान लाखों रुपए के टायर जलकर नष्ट हो गए। घटना टंडवा मेन रोड के पूरन चौक के पास की है। बताया गया कि वहां एक बच्चे ने पटाखा फोड़ा था। जिसकी चिंगारी टायर दुकान में चली गई और दुकान में आग लग गई, टायर होने के कारण आग तुरंत फैलने लगी। वहां उपस्थित लोग कुछ समझ पाते तब तक टायर दुकान से आग की भयंकर लपटे निकलने लगीं। यह देख उसके आसपास रहने वाले लोग और दुकानदार डर गए और इधर-उधर भागने लगे। जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद अग्निशामक टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तबतक लगभग पांच लाख रुपये के टायर जलकर खाक हो गए थे। आगजनी की इस घटना के कारण गढ़वा-डाल्टनगंज और गढ़वा से छायीसगढ़ के वि•िान्न शहरों के लिए जाने वाले मार्ग का परिचालन रोक दिया गया था। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

  • आठ साल से फरार नक्सली बिहार के चकाई से किया गिरफ्तार

    देवघर। जसीडीह पुलिस ने आठ साल से फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है।

    बिल्लीगादी निवासी छोटकू मंडल उर्फ चटरू को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। उस पर बिहार और झारखंड के कई थाने में मामला दर्ज है। जसीडीह में दर्ज एक मामले में वह बीते आठ साल से फरार चल रहा था। जिसकी जांच कर रहे स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि चटरू बिहार के चकाई स्थित बिल्लीगादी गांव में रह रहा है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मंडल की गिरफ्तारी देवघर पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। उस पर झारखंड के देवघर और गिरिडीह जिले में मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में जसीडीह थाने के बोढनिया गांव स्थित डढ़वा नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। काम का ठेका केके बिल्डर्स को मिला था। इस दौरान नक्सलियों ने संवेदक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बावजूद ठेकेदार ने नक्सलियों को रुपये नहीं दिए। इससे नाराज नक्सलियों ने एक माह बाद संवेदक को फोन कर राशि की मांग की जिसकी शिकायत संवेदक ने जसीडीह थाने में दर्ज कराई थी।

  • जुआरियों की पिटाई से ग्रामीण हुए आक्रोशित, थाना प्रभारी व दारोगा को बनाया बंधक

    चतरा। राजपुर थाना पुलिस को जुआरियों के खिलाफ अ•िायान चलाना महंगा पड़ गया।

    बीती रात राजपुर बाजार में जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाने गए पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के जबरदस्त आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रभारी थाना प्रभारी मोतीराम देवगन समेत एक सब इंस्पेक्टर को घेर कर घंटों बंधक बनाए रखे हुए हैं। लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। जाम स्थल पर उन्होंने जमकर विरोधी नारे लगाए। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर हेड क्वार्टर डीएसपी केदार राम, चतरा सदर थाना प्रभारी लव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी उल्हासनगर पहुंचे। उन्हें भी काफी आक्रोश का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बीती रात राजपुर में दीपावली के अवसर पर जुवारी जुआ खेल रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद मोतीराम देवगम विकास यादव के साथ वहां पहुंचकर कुछ लोगों को जमकर पिटाई कर दी। जिसमें धनु दांगी नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा आधा दर्जन लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। पुलिस की बर्बरता से आक्रोशित ग्रामीणों ने उन तीनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। और आज सुबह से ही ग्रामीण धरना पर बैठ गए हैं। ग्रामीण न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बताया गया कि राजपूर थाना प्रभारी फिलहाल 15 दिनों की ट्रेनिंग में हैं। इस दौरान प्रभारी थाना प्रभारी मोतीराम देवगन को सौंपा गया है। ग्रामीण पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • लड़ी लगाते 5वीं मंजिल से गिरी बच्ची, कमर व दोनों पैर टूटे हालत नाजुक


    रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू अपार्टमेंट के 5 वें तल्ले से बीती देर रात 11,30 बजे 14 वर्षीय बच्ची गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी

    बच्ची का नाम रेशमा कुमारी है और वह मूल रूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली है। रेशमा हिल व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 105 में अपने रिश्तेदार संदीप कुमार शर्मा के साथ रहती थी।
    फ्लैट मालिक संदीप शर्मा का रियल स्टेट का बिजनेस है और वे अपनी पत्नी-बच्चों समेत परिवार के साथ कई सालों से वहां रह रहे हैं। घर वालों के मुताबिक रेशमा नालंदा स्थित गांव में ही पढ़ाई करती थी और अक्सर रांची स्थित फ्लैट में आया-जाया रहती है।
    घटना के संबंध में बरियातू थाना प्र•ाारी सपन महथा ने बताया कि रेशमा हिल व्यू अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल से गिरी है जिसके बाद उसे रिम्स में •ार्ती कराया गया है. बच्ची का कमर और दोनों पैर टूट गया है. फिलहाल वह ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रही है.
    बरियातू थानेदार ने यह •ाी बताया कि कारोबारी संदीप कुमार शर्मा निजी काम से धनबाद गए हुए हैं. घटना के समय उनके घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं. ऐसे में घर वालों से ज्यादा कुछ जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है. संदीप शर्मा को घटना की जानकारी दे दी गई है. संदीप के रांची पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली जायेगी.

  • सहायक पुलिसकर्मी आंदोलन मामले को लेकर हाई लेवल मीटिंग

    रांची : सहायक पुलिसकर्मी और एडिशनल होम सेक्रेटरी ए. डोडे, आईजी अखिलेश झा, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ के साथ बैठक हो रही है. दरअसल, सहायक पुलिसकर्मियों द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम है.
    मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई लेवल वार्ता हो रही है. सहायक पुलिस कर्मी स्थाई नियुक्ति, मानदेय वृद्धि, भत्ता, छुट्टी सहित अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलनरत हैं. बता दें, सहायक पुलिसकर्मी पिछले 36 दिनों से आंदोलनरत हैं. अब आज उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को घेरने का कार्यक्रम बनाया है. मामला इतना गंभीर हो गया है कि मसले को लेकर हाई लेवल की मीटिंग की जा रही है.

  • खुंटी में घटना को अंजाम देने से पहले एक उग्रवादी धराया दो भागे गोली,नक्सली पर्चा, रसीद,मोबाईल चोरी का बाईक जब्त


    कर्रा में चार,खूंटी में एक धुर्वा में एक व गुदड़ी थाने में दर्ज है एक मामला
    रांची। कर्रा थाना क्षेत्र के चंदापारा व तुमना के बीच घात लगा कर बैठी पुलिस टीम ने बीती देर रात कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को खदेड़ कर धर दबोचा। वहीं पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठा कर दो उग्रवादी मौके से •ााग निकले जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मारी कर रही है।
    मामले की जानकारी देते हुए खंूटी जिसे के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने बताया कि कल रात में गुप्त सूचना मिली थी की हुटार की ओर से एक मोटर साईकिल पर सवार हो कर तीन उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए चंदापारा होते हुए लोधमा की ओर जाने वाले हैं। उसी सूचना पर कर्रा थाना प्र•ाारी मुन्ना सिंह के नेतृत्व में टीम बना कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। जिसके फौरन बाद टीम एक्शन में आई और चंदापारा के नजदीक उग्रवादियों के आने का इंतजार करने लगी उसी दौरान रात करीब 12.30बजे हुटार की ओर से आ रही मोटर साईकिल को रुकने का ईशारा किया गया,लेकिन पुलिस को देखते ही बाईक से कूद कर स•ाी तीन लोग •ाागने लगे, जिसमें से एक को पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को चार गोली,नक्सली पर्चा,रसीद, एक मोबाईल और चोरी कि मोटरसाईकिल हाथ लगी है। गिरफ्त में आया उग्रवादी अपने गिरोह के कई साथियों के नाम व कई घटानाओं में शामिल होने की जानकारी •ाी पुलिस को दी है।
    एसपी श्री शेखर ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी सकरजीत गोप मूल रुप से जरिया गढ़ के बकसपुर उपर टोला के रहने वाले गंदुरा गोप का बेटा है। उन्होंने बताया कि सकरजीत के खिलाफ जिले के कर्रा थाना में चार खूंटी थाना में एक धुर्वा थाना में एक और गुदड़ी थाना में हत्या, रंगदारी आगजनी व आर्म्स के आधा दर्जन से अधिक मामले फिलहाल दर्ज हैं जिसमें पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। छापामारी दल में कर्रा थाना प्र•ाारी मुन्ना सिंह पुअनि मनीश कुमार और लोधमा पिकेट के जवान लक्षमण उरांव की अहम •ाूमिका रही।

  • काली मंदिर से चोरों ने उड़ाए मां की प्रतिमा से जेवरात

    कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित काली मंदिर में रविवार की रात चोरी हो गयी।

    चोरों ने काली मां की प्रतिमा से जेवर की चोरी कर ली। घटना की सूचना आज सुबह मिली। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बबलू सोनकर सुबह मंदिर गये, तो देखा कि मां की प्रतिमा से जेवर गायब है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी तिलैया थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, एसआई लव कुमार, ऋषिकेश सिन्हा और आनंद मोहन दल बल के साथ मंदिर में पहुंचे। अजय कुमार ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच कर दी रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि बहुत जल्द चोरी की घटना खुलासा कर लिया जायेगा। मंदिर कमेटी के सदस्य राजीव कुमार ने बताया कि एक सोने का मंगलसूत्र, मुकुट, चार बाजू, एक जोड़ी पायल और मुंज माला चोरी हो गयी है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 से 75 हजार रुपये है।

  • झुंड से बिछड़ा हाथी ने पहाड़िया युवक का फाड़ डाला पेट, मौत

    गोड्डा। झुंड से बिछड़ा हाथी ने आज अलहे सुबह सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केराबानी गांव के 27 वर्षीय युवक चंद्रशेखर पहाड़िया पिता-निजरु पहाड़िया को बुरी तरह घायल कर दिया।

    चंद्रशेखर पहाड़िया सुबह 5 बजे अपने घर से बाहर शौच के लिए निकला था। तभी जंगल से भटक कर आया हाथी ने उसे पटक कर पेट फाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ा। इसके बाद हाथी दूसरे गांव की तरफ भाग निकला। घायल युवक के इलाज के लिए 108 एबुलेंस को बुलाया गया। सूचना पाकर एंबुलेंस लेकर चालक छोटू कुमार केराबारी गांव पहुंचे। और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी पहुंचाया। वहां डा. गुण सागर व अस्पताल की नर्स ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के स्वजनों ने बताया है कि चंद्रशेखर सुबह घर से बाहर निकला ही था कि हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने चंद्रशेखर को उठाकर पटक दिया जिससे उसका पेट फट गया है।

  • भाग्यलखी कोलियरी के अंदर केबल लुटेरे और सुरक्षाकर्मियों में मुठभेड़ सुरक्षा गार्ड की उड़ी अंगुली, अंदर लुटेरे बाहर पुलिस ने कर घेराबंदी

    धनबाद। ईसीएल मुगमा एरिया की कुमारधुबी कोलियरी के भाग्यलखी इंक्लाइन में रविवार की रात दर्जनों की संख्या में केबल लुटेरे प्रवेश कर गए।

    सुबह तक केबल लुटेरे बाहर नहीं निकले थे। उन्हें पकड़ने के लिए क्लाइन के बाहर मुहाने पर चिरकुंडा थाना की पुलिस, मुगमा एरिया के सुरक्षाकर्मी और सीआईएसफ जवान मोर्चा संभाले रहे। लुटेरों ने खदान के अंदर बम मारकर सुरक्षाकर्मी अवध बिहारी महतो को जख्मी कर दिया। इसके जवाब में कोलियरी के सुरक्षकर्मियों ने 10 से 12 चक्र गोली चलाई। रविवार की रात 10:00 बजे इंकलाइन के बाहर लाइन ट्रिप कर गया। बिजली गुल होते ही अंधेरा हो गया। इसका फायदा उठाकर दो दर्जन से अधिक की संख्या में केबल लुटेरे इंकलाइन के अंदर प्रवेश कर गए। संदेह होने पर रात 11:00 सिक्योरिटी गार्ड व व कुछ कर्मी अंदर पता लगाने के लिए गए। अंदर घुसने पर केबल लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। वे कर्मियों पर बम फेंकने लगे। बम लगने से मुगमा एरिया का एक सिक्यूरिटी गार्ड अवध बिहारी महतो घायल हो गया। बम से उसका एक अंगुली उड़ गई । कर्मी जान बचाकर भागे- भागे बाहर निकले और वरीय पदाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी। सूचना पाकर ईसीएल मुगमा एरिया के सुरक्षा कर्मी कुमारधुबी भाग्यलक्खी इंक्लाइंड पहुंच गए। उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 10-12 राउंड गोली चलाई गर्ई। लुटेरों को दबोचने के लिए चिरकुंडा पुलिस, सीआईएसएफ व ईसीएल सिक्युरिटी टीम मुहाने के समीप डटे हुए है। वहीं मुहाने के अंदर से लुटेरे टार्च जलाकर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।