टैग: Gandivlive

  • आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

    आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

    रांची। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से हटिया और रांची रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह सघन चेकिंग अभियान आरपीएफ आईजी संजय मिश्रा के निर्देश पर चलाई जा रही है। इस चेकिंग अभियान के दौरान यात्री के लगेज व पार्सल को चेक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि राजधानी ट्रेन से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करने की शका है। जिसके बाद आरपीएफ हरकत में आई। आपीएफ की ओर से जांच के दौरान सभी संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गयी।

  • अनगड़ा थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे पांच हाइवा किया जब्त

    अनगड़ा थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे पांच हाइवा किया जब्त

    अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है बालू का अवैध कारोबार

    रांची। अनगड़ा थाना पुलिस ने बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच हाइवा को जब्त किया है। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अवैध परिवहन करते बालू लदे पांच हाइवा को अनगड़ा थाना की पुलिस ने जब्त किया है। हाइवा को अनगड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार ने राहे-हाहे मार्ग में सताकी नारायण घाटी के पास से पकड़ा। पुलिस ने हाइवा संख्या जेएच 01 सीएफ 3038, जेएच 01 डीए 0519, जेएच 22बी 6311, जेएच 01 डीजे 4662 और एक नंबर खुरचे हुए हाइवा को जब्त किया है। जब्त हाइवा में राहे निवासी अनूप महतो का दो, मंटू मंडल का दो व विशेश्वर महतो का एक हाइवा शामिल है। थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि राहे-हाहे मार्ग से बालू के अवैध परिवहन की मिली सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया। अनगड़ा थाना पुलिस की इस कारवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनगड़ा क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है। हर रात करीब 50 से अधिक हाइवा अवैध बालू को लेकर परिवहन करते है। लोगों ने बताया कि अधिकारियों की मिलीभगत से बालू के अवैध कारोबारी धड़ल्ले कार्य करते है। हर रात हाइवा से अवैध बालू की ढुलाई की जाती है।

  • कार सीख रहे नाबालिग ने कई लोगों को मारा धक्का, कई घायल

    कार सीख रहे नाबालिग ने कई लोगों को मारा धक्का, कई घायल

    लोगों ने पीछा कर कार को रोका, नाबालिग को पकड़ कर जिरवाबाड़ी पुलिस को सौंपा

    साहिबगंज। कार सीखने की चाह में नाबालिग लड़के ने सड़क पर तांडव मचा दिया। कार सीखने के दौरान उसने कई लोगों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कई लोग अस्पताल पहुंच गये। इनमें से एक छात्रा को सिर में काफी चोट आई है। ये पूरी घटना आज सुबह 10 बजे की है। नाबालिग कार चलाकर अपने भाई बहन को संत जेवियर्स स्कूल छोड़ने आ रहा था। लड़के को कार चलानी नहीं आती थी, लेकिन उसने अपनी कार से सड़क पर कई लोगों को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर के पास पढ़ने आ रही चार छात्राओं को कार से धक्का मारा। जिसमें एक छात्रा प्रियंका कुमारी (18) वर्ष) का सिर फट गया। इसके साथ ही उसकी अन्य सहेलियों को हल्की छोटी आई हैं। वहीं सड़क पर एक दो पुलिसकर्मियों को भी धक्का मारते हुए नाबालिग कार लेकर आगे बढ़ता गया। इस दौरान उसकी कार ने कई जानवर को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने लड़के की बदमाशी को देखते हुए कार का पीछा किया और संत जेवियर स्कूल के पास नाबालिग को पकड़ लिया। लड़के की गाड़ी से बाहर निकाल कर ग्रामीण ने उसे अपने कब्जे में लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर नाबालिग को अपने साथ थाना ले गयी।

  • चितरपुर में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में पंच प्रण की शपथ

    चितरपुर में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में पंच प्रण की शपथ

    रामगढ़। चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से चितरपुर बीडीओ उदय कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हाथ में मिट्टी लेकर अधिकारियों व कर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिट्टी संग्रहण किया जाना है। इसके तहत चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवन में भी मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रहण कार्य किया गया। जिसके बाद 11 अगस्त को सभी पंचायत भवन से प्रखंड कार्यालय तक कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। 12 अगस्त को शीला फलकम के तहत पंच प्रण, शपथ ग्रहण, सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करना है। वहीं 14 अगस्त को वसुधा वंधन कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका में पौधा रोपण एवं 15 अगस्त को अमृत सरोवर, अमृत वाटिका में पौधरोपण का कार्य किया जायेगा। मौके पर बीपीओ कुमार विवेक सिंह, बीपीआरओ ब्रहमानंद पाठक, प्रखंड समन्वयक कमल साव, श्रवण कुमार, योगेश गुप्ता, जेई जमुना करमाली, सूरज राम दांगी के अलावे पंचायत भवन में मुखिया सुनीता देवी, दिल्ली देवी, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, बसंती देवी, मो. फिरोज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

  • नवविवाहिता का शव कुएं में मिला, ससुराल वाले घर छोड़ फरार

    नवविवाहिता का शव कुएं में मिला, ससुराल वाले घर छोड़ फरार


    लड़की के परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, दोषी को गिरफ्तार करने की मांग

    कोडरमा। जयनगर के मतौनी में आज 19 वर्षीया विवाहिता का शव कुएं में मिला। मृतका अंशु कुमारी, पति धीरेंद्र राणा, ग्राम मतौनी है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने लड़की की हत्या कर कुएं में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के मायके वालों ने उसके ससुराल पहुचकर जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। अशु कुमारी की शादी लगभग तीन महीने पहले 4 मई 2023 को ग्राम मतौनी के धीरेंद्र राणा के साथ हुई थी। लोगों ने कहा कि अंशु की हत्या कर उसके ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले हमेशा लड़की के साथ मारपीट एवं झगड़ा करते रहते थे। मायके वालों ने कहा है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक शव को पोस्टमार्टम करने नहीं दिया जाएगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, पंचम तिग्गा, सुनील कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी सहित कई पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। पूछे जाने पर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जंगली हाथियों के उत्पात से कई एकड़ में लगे फसल बर्बाद, किसान परेशान

    जंगली हाथियों के उत्पात से कई एकड़ में लगे फसल बर्बाद, किसान परेशान

    हजारीबाग। इन दिनों हजारीबाग के टाटीझरिया और उसके आसपास के जंगल में तीन हाथी डेरा डाले जमाये हुए है। हाथी रात में आते हैं और उत्पात मचाकर किसानों के फसल बर्बाद करने के साथ-साथ चहारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। लोग किसी तरह से हाथियों को जंगल की ओर भगाते हैं। लेकिन फिर से तीनों हाथी इलाके में प्रवेश कर आतंक मचाना शुरू कर देते है। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। तीन जंगली हाथियों ने कोल्हू गांव में प्रवेश कर चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर कई एकड़ जमीन पर लगे मक्का, धान, भींडी की फसलों को रौंदकर नष्ट कर दिया है। कोल्हू निवासी प्रमुख संतोष मंडल ने बताया कि तीनों हाथी चुरचू जंगल की ओर से निकलकर कोल्हू के शकुंतला देवी और बिनोद प्रसाद के बाडी में लगे मक्का की फसल को नष्ट कर दिया। किसानों ने वन विभाग और प्रशासनिक पदाधिकारियों से हाथियों को भगाने की गुहार लगाई है।

  • पैसेंजर ट्रेन को रोक कर मालगाड़ी को पास कराने से नाराज लोगों का हंगामा

    पैसेंजर ट्रेन को रोक कर मालगाड़ी को पास कराने से नाराज लोगों का हंगामा

    ट्रेनों से उतर कर हजारों मजदूर ट्रैक पर बैठे, हावडा-मुबई मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप


    चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के क्रिया कलापों से स्थानीय यात्री परेशान है। हमेशा यात्री गाड़ी को रोककर माल गाड़ी पास कराने से स्थानीय यात्री नाराज रहते है। आज यात्रियों की नाराजगी का गुबार फूट गया। सब्र का बांध टूटने के बाद आक्रोशित यात्रियों ने रेल चक्का जाम कर दिया। रोजाना यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पास करने के कारण घटी परेशान यात्रियों ने आखिर आज ट्रेन रोककर हावडा मुंबई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के सब्र का बांध टूटा और आज फिर ट्रेन लेट होने पर रेल चक्का जाम कर दिया। इस कारण से हावडा-मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में रोजाना यात्री ट्रेन रोककर मालगाड़ी को पास किया जाता है। इससे लगातार ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशान रेल यात्रियों ने आज चक्रधरपुर रेल मंडल के वीरबास में चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोक कर रेल चक्का जाम कर दिया है। यात्रियों के रेल चक्का जाम कर दिए जाने से ट्रेनों का परिचालन ठप्प पड़ गया है।


    प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को होती है परेशानी


    रेल यात्रियों का कहना है कि पैसेजर ट्रेन रोक कर मालगाड़ी चलायी जाती है। यात्रियों को रोज ट्रेन की लेट लतीफी से परेशानी झेलनी पड़ती है। बताया कि चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन से रोजाना सैकड़ों गरीब मजदूर काम करने के लिए आदित्यपुर और टाटा जाते हैं।

    जाम के कारण कई ट्रेनें रही खड़ी
    रेलवे के अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण रोजाना ट्रेन को बीच रास्ते पर खड़ा करके मालगाड़ी को पास किया जाता है। वहीं कारण है कि गरीब मजदूर समय पर काम करने नहीं पहुंच पाते है। जिससे वह आज आखिर नाराज होकर रेल चक्का जाम कर दिया है। रेल चक्का जाम होने के कारण जहां-तहां कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन खड़ी रही।

    रेल मंडल में मचा हड़कंप
    शुक्रवार को रेल चेक का जाम होने के खबर से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। हालांकि रेल चक्का जाम होने के कारण घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी और जीआरपी पहुंच गयी। वहीं रेल मंडल के अधिकारियों का एक ग्रुप भी रवाना हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक हावडा-मुबई मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप था।

  • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

    ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

    बोकारो औद्योगिक क्षेत्र के बालीडीह की घटना, मृतक कृष्ण गोपाल सिंह गोड़ाबाली गांव का था


    बोकारो। बालीडीह में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि सीमेंट लदे वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। क्रोधित ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद कंपनी से मुआवजे की मांग की है। बोकारो औद्योगिक क्षेत्र के बालीडीह में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में जिसकी मौत हुई है। उसकी पहचान कृष्ण गोपाल सिंह के रूप में की गयी है। कृष्ण गोपाल सिंह गोड़ाबाली गांव का रहने वाला है। वह गांव से कुछ सामान की खरीद करने गोविंद बाजार जा रहा था। इस बीच औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो स्थित बल्ब कारखाना के समीप सीमेंट लदे वाहन के चपेट में आ गया।


    परिवार को 15 लाख मुआवजा की मांग


    सीमेंट वाहन चालक बाइक सवार कृष्ण गोपाल को कुचलकर मौके से भाग निकला। इस घटना की सूचना काम करने वाले मजदूरों ने पुलिस को दी । वहीं, सूचना मिलने के बाद गांव के लोग व परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़क को जाम कर दिया। उनकी मांग है कि मृतक के एक परिवार को डालमिया भारत सीमेंट प्लांट में स्थाई नियोजन और कंपनी की ओर से कम से 15 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है। इसके बारे में समाचार लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए मिलकर लड़ना होगा : मुख्यमंत्री

    आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए मिलकर लड़ना होगा : मुख्यमंत्री


    बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव को किया सीएम और शिबू सोरेन ने किया उदघाटन

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के 13 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों से एकजुट होकर लड़ने का अपील की है। उन्होंने कहा कि देश का आदिवासी बिखरा हुआ है। धर्म और जाति के नाम पर बंटा हुआ है। जबकि संस्कृति एक है। अपने अधिकारों के लिए मिल कर लड़ना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य अतिथि दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने आज दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का उदघाटन रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मैं देश के 13 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों •ााइयों बहनों से एक होकर लड़ने का अपील करता हूं। गोंड, मुंडा, भील, कुकी, मीणा, संथाल, असुर, उरांव और चेरो आदि सभी को एक होकर सोचना होगा। आज देश का आदिवासी समाज बिखरा हुआ है। हम जाति-धर्म-क्षेत्र के आधार पर बंटे हुए हैं। जबकि सबकी संस्कृति एक है। खून एक है, तो समाज भी एक होना चाहिए। हमारा लक्ष्य भी एक होना चाहिए। हमारी समस्या का बनावट लगभग एक जैसा है तो हमारी लड़ाई भी एक होनी चाहिए। लगभग सभी हिस्सों में आदिवासी समाज को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा है।

    कहां गये विस्थापित हुए लोग
    केंद्र तथा राज्य में सरकार चाहे किन्हीं की हो, आदिवासी समाज के दर्द को कम करने के लिए कभी ज्यादा प्रयास नहीं किये गये। हमारी व्यवस्था कितनी निर्दयी है ? कभी यह पता लगाने का काम भी नहीं किया गया। कहां गए खदानों, डैमों, कारखानों के द्वारा विस्थापित किये गए लोग ? खदानों/ उद्योगों / डैमों से विस्थापित हुए, बेघर हुए लोगों में से 80% आदिवासी हैं।

    कल का किसान आज मजदूरी करने को विवश
    काट दिया गया लाखों लोगों को अपनी भाषा से, अपनी संस्कृति से, अपनी जड़ों से। कल का किसान आज वहां साईकिल पर कोयला बेचने को मजबूर है। बड़े-बड़े शहरों में जाकर बर्तन मलने, बच्चे पालने या ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूरी करने के लिए हमको विवश किया गया है। बिना पुनर्वास किये एक्ट बनाकर लाखों एकड़ जमीन कोयला कंपनियों को दिया गया। हमारा झरिया शहर बरसों से आग की भट्ठी पर तप रहा है। लेकिन कोयला कंपनियां एवं भारत सरकार कान में तेल डालकर सोयी हुई है।

    आदिवासियों की अनेक भाषाएं गायब हो चुकी हैं
    आज देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासियों की अनेक भाषाएं गायब हो चुकी हैं या गायब होने के कगार पर है। आदिवासियों के देवी-देवताओं को दूसरे लोग हथिया रहे हैं या उन्हें अपने देवता थमा रहे हैं। आज हमारे जीवन को आस्था के केन्द्रों से बांधने का प्रयास किया जा रहा है।

    आदिवासी समूहों के बीच परस्पर संवाद शुरू हो
    सीएम ने कहा कि मेरी चाहत है कि विभिन्न आदिवासी समूहों के बीच परस्पर संवाद शुरू हो। आज जो हम विभाजित हैं, असंगठित हैं, यही कारण है कि मणिपुर के आदिवासी उत्पीड़न का विषय झारखंड के मुंडा लोगों का विषय नहीं बन पा रहा है। राजस्थान के मीणा भाई के दर्द को मध्य प्रदेश के भील अपना मान कर आगे नहीं आ रहे।

  • एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से चिकित्सा व्यवस्था चरमरायी, मरीज परेशान

    एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से चिकित्सा व्यवस्था चरमरायी, मरीज परेशान

    कर्मियों का कहना एक नहीं 5 महीने का वेतन एक साथ चाहिए, तभी खत्म होगी हड़ताल

    बोकारो। पांच माह का बकाये वेतन के बदले मात्र एक माह का वेतन भूगतान कर हड़ताल समाप्त कराने की प्रयास का 108 एंबुलेंस चालकों ने विरोध किया है। कहा है कि जब तक पांच माह का पूरा बकाया वेतन का भूगतान नहीं हो जाता है। तब तक 108 एंबुलेंस के चालकों का हड़ताल जारी रहेगा। 108 एंबुलेंस से जुड़े इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन और चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 9 अगस्त को दूसरे दिन भी जारी है। हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। जिले भर में चलने वाली 21 एंबुलेंस से हर दिन 200 से अधिक मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाता था। लेकिन दो दिनों से एंबुलेंस बंद रहने से गंभीर मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। कर्मियों व चालकों ने आज सिविल सर्जन कार्यालय के पास एंबुलेंस खड़ी कर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि एक नहीं 5 महीने का वेतन एक साथ चाहिए, तभी हड़ताल खत्मक होगी। जानकारी हो कि एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी ने पहले दिन मंगलवार को ही एक माह का वेतन देकर हड़ताल खत्म कराने की कोशिश की थी। जिसे चालकों ने ठुकरा दिया। मंगलवार की शाम रांची से चार नई एंबुलेंस लेकर चालक सदर अस्पताल बोकारो पहुंचे थे। जिन्हें सदर अस्पताल के बाहर ही रोक दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों व चालकों ने कहा कि 5 माह से वेतन बंद रहेने से उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति है। वे बिना वेतन के लिए 24 घंटे सेवा दे रहे थे। खुद की परवाह किए बगैर मरीजों की सेवा देते रहे है। वेतन भूगतान के बारे में पूछने पर हर बार सिर्फ आश्वाशन मिलता है। अब दूसरी कंपनी को काम मिल गया है, जो पुराने कर्मियों को हटाने की बात कर रही है। जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नई कंपनी की मनमानी नहीं चलने देंगे। प्रदर्शन में पंकज सिंह, राजेश कुमार महतो, कृष्णा सिंह, लखीराम मुर्मू, महादेव कर्मकार, देवनाथ सिंह, घनश्याम साहू, नरेश प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

  • गोलीबारी और मारपीट के आरोपी सकरुगढ़ गैस गोदाम से गिरफ्तार

    गोलीबारी और मारपीट के आरोपी सकरुगढ़ गैस गोदाम से गिरफ्तार


    एसपी नौशाद आलम ने अपराधियों को सरेंडर करने की दी चेतावनी

    साहिबगंज। जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के भवन प्रमंडल कार्यालय के समीप हुई गोलीबारी व मारपीट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी गुड्डु तांती उर्फ देव कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। कहा कि गुड्डु की गिरफ्तारी से भूमाफियाओं के मामलों में कमी आएगी। बताया गया कि गिरफ्तारी सकरुगढ़ गैस गोदाम से की गई है। पांच अगस्त को आरोपियों ने घटना को अद्यजाम दिया था। इस घटना में कुल 24 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें साधु यादव के आवेदन पर 13 लोगों के विरुद्ध व मिठु यादव के आवेदन पर 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वारदात के ही दिन आरोपी मिथुन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मामले को लेकर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, एसआई विक्रम कुमार, संदीप कुमार वर्मा, एएसआई नवीन कुमार व सशस्त्र बल मौजूद थे। एसपी नौशाद आलम ने अपराधियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है. कहा जिले के जितने भी अपराधी हैं सभी लोग न्यायालय में सरेंडर कर दें। वरना अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुर्की जब्ती की जाएगी।

  • बालू के अवैध खनन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक की मौत

    बालू के अवैध खनन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक की मौत

    जितेंद्र उरांव की गयी जान, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार

    लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के बक्सी नदी में बालू के अवैध खनन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी। बालू के अवैध खनन के दौरान युवक जितेंद्र उरांव की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के बक्सी नदी के पास की है। युवक जितेंद्र उरांव की पहचान लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बंजार किस्को गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि जितेंद्र लोहरदगा जिला के किस्को थाना अंतर्गत बांध टोली में फुटबाल मैच देखने के लिए गया हुआ था। फुटबॉल मैच देखने के बाद वह वहीं से ट्रैक्टर चालक आलोक भगत के साथ बालू उठाव करने के लिए सदर थाना क्षेत्र के बक्सी नदी में चला गया। जहां पर ट्रैक्टर में बालू उठाव के दौरान अचानक से ट्रैक्टर को आगे-पीछे करने के क्रम में जितेंद्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घर वालों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया।

  • वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुरू हुआ लातेहार में ठहराव

    वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुरू हुआ लातेहार में ठहराव


    लोगों में खुशी की लहर, कोरोना काल के बाद से बंद कर दिया गया था स्टॉपेज

    लातेहार। लंबी मांग के बाद लातेहार रेलवे स्टेशन में रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (18611 व 18612) का ठहराव हुआ। मंगलवार देर रात करीब 10:44 बजे ट्रेन (18612) वाराणसी से लातेहार रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद ट्रेन के चालक व गार्ड का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद पूर्व विधायक प्रकाश राम, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो महताब आलम ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा कि सांसद सुनील सिंह के अथक प्रयास से इस ट्रेन का लातेहार में ठहराव संभव हो सका है। इस ट्रेन का फिर से लातेहार में ठहराव होने से स्थानीय लोगों को वाराणसी जाने-आने में काफी सहुलियत होगी। ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मो महताब आलम ने कहा कि कोरोना काल के बाद इस ट्रेन का लातेहार में ठहराव बंद हो गया था। इसके बाद से लोग काफी परेशान थे। लोगों ने इस समस्या से सांसद सुनील सिंह को भी अवगत कराया था। उनके प्रयास से एक बार फिर इस ट्रेन का ठहराव लातेहार मे संभव हो सका। बता दें रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (18611) रांची से रात 8 : 45 में चलकर लातेहार रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12 : 34 बजे पहुंचेगी।

  • विश्व आदिवासी दिवस पर मुखिया संघ की रैली, मणिपुर मामले में रोष प्रकट

    विश्व आदिवासी दिवस पर मुखिया संघ की रैली, मणिपुर मामले में रोष प्रकट

    चक्रधरपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज शहर में दर्जनों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर क्षेत्र में अलग अलग तरीके से विश्व आदिवासी दिवस की खुशियां मनायी जा रही है। इस मौके पर आज मुखिया संघ की ओर से शहर में रैली निकाली गई। रैली में शामिल विभिन्न पंचायत के मुखिया ने मणिपुर में घटी घटना को लेकर रोष भी जताया। इससे पहले चक्रधरपुर के विभिन्न पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली प्रखंड कार्यालय परिषद से निकलकर आदिवासी मित्र मंडल पहुंची। जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली यहां से वापस अनुमंडल अस्पताल पहुंची। जहां सभी ने मिलकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। रैली में दयासागर केराई, मुखिया मेलानी बोदरा, मुखिया संजय हांसदा, मुखिया जंगल सिंह गागराई, मुखिया पिंकी जोंको, मुखिया आंति सामड, मुखिया सेलाई मुंडा, मोंटू गागराई, मुखिया सोमनाथ कोया के अलावे आदिवासी संगठन से जुड़े लोग व विभिन्न पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

  • जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री ने रवाना किया एलईडी प्रचार वाहन

    जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री ने रवाना किया एलईडी प्रचार वाहन


    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने स्वाच्छता को लेकर शुरू किया अभियान

    रांची। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से स्वाच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए विभाग की ओर से एलईडी प्रचार वाहन तैयार किया गया है। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधान सभा परिसर से एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके शुभारंभ के मौके विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री आलमगीर आलम, विभागीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री हफिजुल हसन अंसारी के अलावा अन्य विधायक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह जन जागरूकता प्रचार वाहन गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेगा। उन्हें शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के बारे में बताया जायेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन में एलईडी लगाया गया है। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को डॉक्यूमेंट्री दिखाया जायेगा। प्रचार रथ को रवाना करने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस एईडी वाहन की मॉनिटरिंग राज्य सरकार करेगी। साथ ही इस वाहन में आधी हिस्सेदारी केंद्र सरकार व आधा राज्य सरकार का होगा। इससे ग्रामीणों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।

  • हरियाणा के हिंसा में 5 की मौत, नूंह में 2 दिन का कर्फ्यू; 6 जिलों में धारा 144, इंटरनेट बंद, 3 किलोमीटर तक की गाडियों को जलाया , राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट

    हरियाणा के हिंसा में 5 की मौत, नूंह में 2 दिन का कर्फ्यू; 6 जिलों में धारा 144, इंटरनेट बंद, 3 किलोमीटर तक की गाडियों को जलाया , राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट

    हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। उधर, नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

    अब यह हिंसा नूंह(मेवात) के बाद गुरुग्राम तक फैल गई है। जिसे देखते हुए इन दो जिलों के अलावा एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और सोनीपत समेत 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

    बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 1 और 2 अगस्त को होनी थीं। हिंसा के मद्देनजर CM मनोहर लाल खट्‌टर ने गृहमंत्री अनिल विज के अलावा चीफ सेक्रेटरी, DGP समेत दूसरे बड़े प्रशासनिक अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुला ली है।

    दरअसल, नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं।

    उपद्रवियों ने रोड पर तीन किलोमीटर में जो भी वाहन दिखा, उसमें ही आग लगा दी। इसके बाद 500 से अधिक लोगों ने बस से टक्कर मार साइबर थाने की दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। डायल 112 की गाड़ियां जला दीं। अंदर तोड़फोड़ की। आग लगाने का प्रयास किया। कुछ दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी। हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूटीं। शोरूम में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को पीटा।

  • कम बारिश की स्थिति कृषि प्रभावित, कृषि कार्यों के निष्पादन का निर्देश

    कम बारिश की स्थिति कृषि प्रभावित, कृषि कार्यों के निष्पादन का निर्देश

    रामगढ़। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के सभागार में परियोजना निदेशक आत्मा, प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में रामगढ़ जिला में बारिश की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान श्री सिंह ने सभी प्रसार कर्मियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में फसलों के आच्छादन का आकलन यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत ईकेवाईसी एवं आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग, केसीसी, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लाभूक किसानों का ईकेवाईसी, ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों का निबंधन कार्य एवं अन्य कृषि से संबंधित कार्यों को यथाशीघ्र संपन्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रसार कर्मियों को मक्का, दलहन, तिलहन आदि की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. इंद्रजीत खेरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि निकट भविष्य में बारिश की संभावना कम बनती है। तो किसान धान की उपज के लिए धान की कम अवधि वाले प्रभेद नवीन (90-105 दिन) का प्रयोग कर सकते हैं। बैठक के दौरान एलडीएम रामगढ़, डीडीएम नाबार्ड, सभी प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं जनसेवक सहित अन्य मौजूद थे।

  • मुहल्ले में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, करंट से महिला की हुई मौत

    मुहल्ले में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, करंट से महिला की हुई मौत

    बिजली का स्वीच आॅन करते ही महिला को लगा करंट, क्षेत्र में अफरातफरी

    धनबाद। पाथरबंगला जामाडोबा निवासी असंगठित मजदूर धनंजय राम की 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी की मौत आज सुबह बिजली करंट से हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जामाडोबा आर एस फीडर सेंटर 200 केबी का ट्रांसफॉर्मर पोल लगा हुआ है। सुबह 4 बजे 11 हजार केबी का तार टूट कर गिर गया। तार टूटने की आवाज सुन कर कई लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए। इसी बीच मीरा देवी ने नहाने के लिए बाथरूम गई। बाथरूम का बल्ब जलाने के लिए स्वीच आॅन किया तो करंट की चपेट में आ गई। उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बोर्रागढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा करा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। मृत महिला के ससुर श्याम सुंदर ने बताया कि सुबह 11 हजार का तार टूट कर गिरने के बाद पड़ोस के स•ाी लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए। जबकि पूरे मुहल्ले में अफरातफरी मच गया। लोग दहशत में रहे, फिर बिजली वि•ााग के कर्मचारियों ने आकर लाइन काटा तब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

  • डांगुवापोसी यार्ड में कई बोगियां हुईं बेटपरी, एक के ऊपर एक चढ़ी बोगियां

    डांगुवापोसी यार्ड में कई बोगियां हुईं बेटपरी, एक के ऊपर एक चढ़ी बोगियां

    सुबह 10:30 बजे हुई घटना के बाद रूट की कई ट्रेनों को परिचालन प्रभावित

    चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के सीक लाइन यार्ड में मालगाड़ी की कई बोगियां रोल डाउन हो जाने के बाद बेपटरी हो गईं। बोगियां एक के ऊपर एक चढ़ गईं। यह रेल दुर्घटना आज सुबह लगभग 10:30 बजे की बतायी जा रही है। रेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर राहत काम करना शुरू कर दिया है। दुर्घटना कलैईया गांव के समीप सीक लाइन यार्ड की बतायी जा रही है। फिलहाल अधिकारिक रूप से इस रेल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नही चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी हुई है उसमें इंजन नही थी। शायद बोगियों की छिटपुट मरम्मती के लिए यार्ड में खड़ी थी या फिर कुछ अन्य कारणों से खड़ी थी यह फिलहाल स्पष्ट नही है।
    राहत कार्य में जुटे रेलकर्मी
    बताया जा रहा है कि सुबह के लगभग 11 बजे स्टेशन में हूटर बजा। इसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों व आसपास के लोगों को जानकारी हुई कि कहीं रेल दुर्घटना हुई होगी। बोगियों के सीक लाइन यार्ड में बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों व संबंधित विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गये हैं।

    रूट पर कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
    सूचना मिली है कि चक्रधरपुर से रिलीफ ट्रेन के साथ लग•ाग 140 टन क्रेन भेजा गया है। घटना के बारे में कुछ लोग बता रहे हैं शायद कंपन के कारण मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी होकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई होगी।

    इस रेल दुर्घटना के बाद अप और डाउन लाईन पर पैसेजरों व अन्य ट्रेनों का आवगमन प्रभावित हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी पदाधिकारी बोगियों को पटरी में लाने के कार्य में लगे हुए हैं।

  • बंधगोड़ा में सुबह तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद

    बंधगोड़ा में सुबह तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद


    मृतक के कपड़े तालाब के किनारे रखे थे, नहाने के क्रम में डूबने की आशंका

    बोकारो। पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बंधगोड़ा साइट के फोरलेन हाइवे के किनारे स्थित माययान बांध (तालाब) में ग्रामीणों ने आज सुबह एक शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से शव को निकाला। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की पहचान को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन लोगों ने शव को लेकर अनभिज्ञता जताई। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस की टीम द्वारा आसपास पड़ताल करने पर मृतक के कपड़े तालाब के किनारे रखे हुए मिले। इसको लेकर पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत हुई होगी। क्योंकि यह तालाब आईटीआई मोड़ से रामगढ़ के लिए बने नए फोरलेन हाइवे के किनारे स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार हाइवे में चलने वाले ट्रक या अन्य वाहनों के चालक या खलासी शौच करने या नहाने के लिए तालाब में जाते है। ऐसे में यह किसी चालक या खलासी का शव भी हो सकता है। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

  • इंडिया के बैनर तले विपक्षी विधायकों ने किया नारेबाजी-प्रदर्शन

    इंडिया के बैनर तले विपक्षी विधायकों ने किया नारेबाजी-प्रदर्शन

    मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री घूमने में व्यस्त : विपक्ष

    रांची। मणिपुर की घटना के विरोध में आज विपक्षी विधायकों ने इंडिया के बैनर के तहत विधानस•ाा के बाहर प्रदर्शन किया। पिछले तीन महीने से जारी मणिपुर में जातीय हिंसा और कुकी जनजातीय समुदाय की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, सीपीआई माले के विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, उपनेता प्रदीप यादव, झामुमो की विधायक सीता सोरेन, मथुरा महतो, राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई माले के विधायक विनोद सिंह, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला सहित बड़ी संख्या में विधायक शामिल हुए। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बनी 26 दलों के गठबंधन इंडिया में शामिल झारखंड के दलों का पहला साझा कार्यक्रम मणिपुर मुद्दे पर हुआ। इसी मुद्दे पर कल राजभवन और सभी जिलें के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे इंडिया दलों के विधायकों ने कहा कि 90 दिनों से मणिपुर जल रहा है। वहां की अक्षम सरकार की वजह से महिलाओं की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं है और देश के प्रधानमंत्री कभी विदेश यात्रा तो कभी चुनावी सभा और सावन महोत्सव मनाने में व्यस्त हैं। आक्रोशित इंडिया दलों के विधायकों ने कहा कि तत्काल मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर संसद के अंदर अपना वक्तव्य देकर प्रधानमंत्री देश की जनता को बताएं कि मणिपुर में शांति के लिए सरकार क्या कर रही है। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश के किसी हिस्से को जलने नहीं देंगे, क्योंकि हम इंडिया वाले हैं।